DDT Hindi - DDT Team
स्त्री अपने व्यवहार से परिवार को स्वर्ग बना सकती है- रश्मि
जालोर. श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की 388 वी जयंती के अवसर पर 13 से 28 अगस्त तक पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य वीर दुर्गादास के त्याग, साहस, स्वाभिमान, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। वीर दुर्गादास राठौड़ का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और कर्तव्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है।एक सामान्य मनुष्य से राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास बनाने में उनकी माँ की अहम भूमिका रही है क्योंकि एक माँ ही अपने चरित्र व संस्कारो से जैसा चाहे वैसा अपनी संतान को बना सकती है व स्त्री अपने व्यवहार से परिवार को स्वर्ग बना सकती है।
उनका व्यक्तित्व केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए भी साहस, संयम, विवेक, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। इसी उद्देश्य से श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा उनके विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जयंती को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उनके विचारो और आदर्शों को व्यापक रूप से जन जन तक पहुचाया जाए। यह बात आज जालोर शहर में फतेह हिल्स कॉलोनी में रानी कर्मावती शाखा में संभागीय प्रभारी रश्मिकंवर देलदरी ने राजपूत समाज की महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में तनसिंह रचित "होनहार के खेल" पुस्तक में आलेख 'क्षिप्रा के तीर' का पठन लक्षिता भुण्डवा द्वारा किया गया तो मौरकंवर सिनधरा ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में युवा पीढ़ी को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार,अनुशासन, इतिहास-बोध और राष्ट्रभावना से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम को स्नेहा बावतरा,ज्योतिकंवर टेकरा ने भी संबोधित किया। 27 अगस्त को वीर दुर्गादास की जयंती विक्रम संवत तिथि के अनुसार बड़े कार्यक्रम के रूप में आँवलोज व जाखड़ी में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन हिमानी मालपुरा ने किया।
सभी के सकारात्मक सहयोग से ही लोक अदालत की सफलता संभव-जिला न्यायाधीश
12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक सहित अन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित
जालोर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट की अध्यक्षता में बैंक, विभिन्न विभागों अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से ही सफल होती है इसलिए सभी इसमें अपना सहयोग देवे। उन्होंने अधिवक्ताओं को आह्वान किया कि एनआईएक्ट से संबंधित मामलों में पक्षकारों से समझाइश कर प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी कहा कि वे एनआई एक्ट, धन वसूली आदि के मामलों में पक्षकारों को नियमानुसार रियायत प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हो सके। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालयों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों से जारी होने वाले नोटिसेज, सम्मन, वारंट आदि की शत प्रतिशत तामील करवाने के लिए संबंधित को निर्देश प्रदान करे। इसके लिए उन्होंने अलग से सेल गठित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला न्यायाधीश ने एमएसीटी मामलों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को कहा कि वे एमएसीटी के प्रकरणों में भी संबंधित को प्रेरित कर अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण हेतु प्रयास करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने सभी अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, अन्य अधिकारियों को आह्वान किया कि वे न्यायालयों में लंबित चल रहे प्रकरणों में से अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत में निस्तारित करवाए। उन्होंने बैंक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को कहा कि बैंकों व विभागों के परिसरों में बैनर पोस्टर आदि लगाकर लोक अदालत के फायदे, बैंक की ओर से दी जाने वाली छूट का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने प्री लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण शीघ्र पेश करने एवं अपने स्तर पर भी पक्षकारों से वार्ता कर प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान एएसपी मोटाराम, एडवोकेट त्रिलोकचंद मेहता, दौलतराज बराडा, अश्विन राजपुरोहित, एसबीआई के मुकेश कुमार, जालोर नागरिक बैंक के विकास टांक, मनीष कुमार, रमेश माली, डिस्कॉम के जेएलओ रवि चंदेल, पीएचईडी के उमेदाराम, नरेंद्रसिंह आदि मौजूद रहे।
जालोर में आरएलपी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, थानसिंह डोली ने संभाली चुनावी कमान
जालोर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता थानसिंह डोली को जालोर जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को प्रथम बार जालोर पहुंचने पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी निकाय चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डोली ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बाबूलाल सारण ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष किरताराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनहित की राजनीति को लेकर आरएलपी ने जालोर में चुनावी तैयारियों का बिगुल बजा दिया है।
पीपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जालोर. लेटा में मंगलवार को स्थानीय विद्यालय पिपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , जालौर के तत्वाधान में डॉ . संजय कुमार (अपर जिला न्यायधीश) के द्वारा “Transformative Tuesday’s – Legal Literacy & Sensitization Programme in School” के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र / छात्राओं से गुड टच , बेड टच तथा अनेक समस्याओं के साथ संवाद किया ।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक किशनाराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा।
सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस हो : शैक्षिक महासंघ
जालोर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान परजालोर एवं सांचौर जिला तथा कॉलेज शिक्षा के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री, केरल के माननीय राज्यपाल तथा केरल के माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में केरल के कासरगोड जिले के कुंबला सब-डिस्ट्रिक्ट में आयोजित विद्यालयी समाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन को तत्काल एवं अविलंब वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हीरसिंह राठौर ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। उनके क्रांतिकारी जीवन, ब्रिटिश शासन द्वारा दिए गए कठोर दंड तथा अंडमान की सेलुलर जेल में उनके कारावास का अध्ययन इतिहास का स्वाभाविक हिस्सा है। सावरकर पर प्रश्न पूछना न अपराध है, न अनुशासनहीनता और न किसी राजनीतिक मत का प्रचार। उनके विचारों से सहमति-असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व को इतिहास से बाहर नहीं किया जा सकता।
सांचौर के जिलाध्यक्ष सावलाराम चौधरी ने कहा कि यदि संबंधित प्रश्नावली उप जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर अनुमोदन के बाद विद्यालयों में प्रसारित की गई थी, तो किसी कथित त्रुटि के लिए केवल प्रश्न तैयार करने वाले शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। प्रश्न की तैयारी, स्रोत, जांच और अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच पूरी होने से पहले निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई शिक्षक समुदाय में भय और आत्म-सेंसरशिप का वातावरण पैदा कर सकती है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा के जिला सचिव सहायक आचार्य डॉ प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व से संबंधित प्रश्न को लेकर शिक्षक का निलंबन वैचारिक एवं राजनीतिक पूर्वाग्रह की आशंका उत्पन्न करता है। शिक्षा को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखना आवश्यक है। शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों को किसी विचारधारा की ओर ले जाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रश्न करने, तर्क करने, प्रमाणों की जांच करने और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
शैक्षिक महासंघ ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल अथवा विचारधारा की संपत्ति नहीं है। गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, लोकमान्य तिलक, श्री अरविंद, सावरकर सहित असंख्य राष्ट्रभक्तों के योगदान से भारत की स्वतंत्रता की राष्ट्रीय गाथा निर्मित हुई है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न धाराओं और प्रमुख व्यक्तित्वों का तथ्याधारित एवं समग्र अध्ययन कराया जाना चाहिए।
महासंघ ने यह भी कहा कि स्वतंत्र भारत में विभिन्न सरकारों और राजनीतिक विचारधाराओं द्वारा सावरकर को सार्वजनिक जीवन में ऐतिहासिक व्यक्तित्व के रूप में स्वीकार किया गया है। पोर्ट ब्लेयर स्थित हवाई अड्डे का नाम वीर सावरकर के नाम पर है, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया था तथा संसद भवन में उनका चित्र स्थापित है। ऐसे में विद्यालयी क्विज में सावरकर का नाम आ जाना गंभीर शैक्षिक अपराध कैसे बन गया, यह विचारणीय है।
महासंघ का स्पष्ट मत है कि प्रमुख व्यक्तित्वों और घटनाओं को इतिहास से हटाने के बजाय तथ्यों, प्रमाणों और ऐतिहासिक संदर्भ के आधार पर पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, तर्कशीलता और राष्ट्रबोध विकसित करना है। शिक्षकों को भय और राजनीतिक दबाव से मुक्त वातावरण मिलना आवश्यक है।
धरना-प्रदर्शन के बाद महासंघ ने गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल एवं अविलंब वापस लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक सेवा में बहाल करने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने तथा शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।इस अवसर मीना परमार रेखा अंबिका प्रसाद तिवारी नरेंद्र बोहरा शांतिलाल दवे दिलीप दवे नथाराम भाटी नंदलाल दवे श्रीराम शर्मा मालाराम चौधरी सहित जिले के आहोर, जालोर,बागोड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, सांचौर ,चितलवाना एवं सरनाऊ खण्ड से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जालोर नगर परिषद समेत सांचौर, भीनमाल, आहोर व सायला नगरपालिका के वार्डों की निकाली लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट किसके लिए हुई आरक्षित
जालोर. नगर निकाय 2026 के चुनाव को लेकर सोमवार को जालोर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की मौजूदगी में जालोर जिले की पांचों नगर निकायों अर्थात नगरपरिषद जालोर से साथ सांचौर, भीनमाल, आहोर व सायला नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी निकालने के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिध के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, दिनेश महावर, कांग्रेस से सरोज चौधरी, रमेश सोलंकी, बसन्त सुथार, लक्ष्मण सांखला, शिवसेना से मिश्रीमल समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जालोर नगरपरिषद के सभापति के लिए सामान्य सीट
जालोर नगरपरिषद के लिए इस बार सभापति की सीट सामान्य है। यहां कुल 40 वार्डों में 7 सीट एससी, 3 सीट एसटी, 8 सीट ओबीसी तथा 22 सीट जनरल के लिए है। इनमें वार्ड संख्या 2, 8, 17, 18, 23, 24 व 31 एससी के लिए आरक्षित हुई है, इनमें से वार्ड संख्या 2 व 24 एससी महिला के लिये आरक्षित की गई है। जबकि वार्ड संख्या 27, 28 व 29 एसटी के लिए आरक्षित हुआ है, इसमें 28 की सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। इसी प्रकार ओबीसी की 8 सीट में से वार्ड संख्या 13, 16, 19, 22, 25, 26 36 व 39 की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है, जिसमें से 22, 26 व 36 की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। वहीं वार्ड संख्या 1, 5, 9, 11, 32, 35 व 38 की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है।
भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य अनारक्षित घोषित
भीनमाल नगरपालिका के अध्यक्ष के सामान्य अनारक्षित सीट घोषित हो रखी है। कुल 40 वार्डों में से 7 सीट एससी, 3 एसटी, 8 ओबीसी तथा 7 सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। वार्ड संख्या 14, 21, 23, 34, 36, 37 व 40 की सीट एससी के लिए आरक्षित हुई है, इनमें से 34 व 37 की सीट एससी महिला के लिए रिजर्व हुई है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 1, 2 व 28 एसटी के आरक्षित हुआ, जिसमें से वार्ड संख्या 2 एसटी महिला के लिए रिजर्व हुआ है। वहीं वार्ड संख्या 7, 8, 12, 15, 22, 30, 31 व 39 ओबीसी के लिए आरक्षित रखा, इसमें से वार्ड संख्या 8, 12 व 30 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 6, 16, 17, 19, 26, 29 व 38 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन
आहोर में पहली बार बनेगा पालिकाध्यक्ष, सीट ओबीसी के लिए आरक्षित
आहोर नगरपालिका गठित होने के बाद पहली बार पालिकाध्यक्ष बनेगा। पालिकाध्यक्ष के लिए ओबीसी ओपन सीट आरक्षित हो चुकी है। यहां कुल 25 वार्डो के लिए 4 सीट एससी, 1 एसटी, 5 ओबीसी व 5 सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित हो चुकी है। वार्ड संख्या 2, 3, 4 व 5 एससी के लिए आरक्षित हुए है, इनमें से वार्ड संख्या 5 महिला एससी के लिए रिजर्व हुआ है। वहीं वार्ड संख्या 01 एसटी के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 7, 10, 14, 22 व 23 को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है, इसमें से वार्ड संख्या 7 व 10 ओबीसी महिला के लिए रखा है। वहीं 8, 9, 17, 19 व 21 को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
सायला में पहली बार बनेगा पालिकाध्यक्ष, एससी ओपन सीट घोषित
पहली बार गठित सायला नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष के लिए एससी ओपन सीट घोषित हो रखी है। यहां कुल 25 वार्डों में 6 सीट एससी, 2 एसटी, 4 ओबीसी व 4 सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। वार्ड संख्या 3, 7, 8, 14, 20 व 23 एससी के लिए आरक्षित हुए है। इनमें 3 व 23 एससी महिला के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड संख्या 12 व 16 एसटी के लिए रखा, इसमें 16 को एसटी महिला के लिए आरक्षित किया है। जबकि वार्ड संख्या 4, 9, 18 व 19 को ओबीसी के लिए रिजर्व किया गया है, वार्ड 9 को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 5, 17, 24 व 25 को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
लिपिकीय त्रुटि के कारण सांचौर पालिका की दुबारा हुई लॉटरी
सांचौर नगरपालिका के वार्ड संख्या 18, 35, 34, 33, 31, 29, 32, 22 व 16 एससी के लिए आरक्षित, इनमें से 32, 34 व 22 महिला एससी के लिए आरक्षित हुआ। जबकि एसटी के लिए वार्ड संख्या 23 आरक्षित है। वहीं वार्ड संख्या 13, 11, 02, 28, 04, 26 व 08 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इन में से 04 व 08 महिला ओबीसी के लिए सुरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 01, 19, 03, 17, 06 व 20 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
नवनियुक्त कार्मिक सेवा भाव के साथ कार्य करें - मुख्य सचेतक
जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन
जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन एव शिक्षा विभाग के तत्वाधान में रविवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों कों संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने राजकीय नौकरी के सेवा काल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ कार्य करें व सरकारी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आगुंतक की समस्या का संतुष्टपूर्ण समाधान करें। उन्होंने कहा कि युवा जीवन में सार्थक परिश्रम करते हुए अपनी अलग व उज्ज्वल पहचान बनाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं हेतु सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर सृजित कर रही हैं, इस क्रम में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, स्किल इंडिया प्रोग्राम, स्टार्ट अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम आदि संचालित हैं।
इस अवसर पर देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथय में अलवर ज़िलें में आयोजित हुए राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जालोर क्लब में देखा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भंवरलाल परमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय विभागों में नवनियुक्त कुल 82 कार्मिकों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, लेखाअधिकारी, कलेक्ट्रेट भूपेंद्र मकवाना, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) मनोहर लाल गोदारा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नवीन माथुर सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम बना विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह
संत देवानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में जालोर में रचा गया सेवा और सामाजिक एकता का नया अध्याय
जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली ‘समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र’ के निर्माण की शपथ, 32 युवाओं ने किया रक्तदान
जालोर. श्री मलकेश्वर मठ, संजय नगर में रविवार को विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मूल भाव “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के संकल्प पर केंद्रित रहा। समारोह ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया।
संत देवानंद सरस्वती महाराज का मिला पावन सानिध्य
समारोह को ब्रह्मा विष्णु महेश धाम, देवनागरी, कालंद्री के पीठाधीश्वर देवानंद सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर सेवा कार्यों में आगे आता है, तब समाज मजबूत होता है और उसी से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। महाराज ने विप्र फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया संगठन एवं सेवा का संदेश
समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री नवीन जोशी ने जालोर की टीम द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, संगठनात्मक सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जालोर ने सेवा और सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठित युवा शक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक प्रकल्प के केंद्र में सेवा भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए तथा संगठन की शक्ति का उपयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किया जाना चाहिए।
जिला नेतृत्व ने लिया सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में एडवोकेट नैनसिंह राजपुरोहित सांथू ने कहा कि आज पद ग्रहण करने का अवसर मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और जिले की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में जालोर को अग्रणी बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।
वहीं एडवोकेट हरिशंकर राजपुरोहित ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सेवा की नई चेतना पैदा की जा सकती है।
जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ
समारोह के दौरान प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के कर-कमलों से जिला कार्यकारिणी, महिला जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई। महिला कार्यकारिणी में कविता शर्मा, चेतना ओझा, अर्चना राजपुरोहित, प्रियंका राजपुरोहित, पूजा देव, ललिता भट्ट, प्रीति दवे एवं सुषमा सहित कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
युवा कार्यकारिणी में डॉ. पवन ओझा, योगेश, दिलीप भट्ट, वीरेंद्र नाग, अरविंद राजपुरोहित, नरपत सिंह, चंदन नागर, कपिल त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, परबत सिंह, प्रतीक व्यास, विनय शर्मा, तरुण राजपुरोहित एवं राहुल व्यास सहित युवाओं ने संगठन एवं समाज सेवा का संकल्प लिया। जिला कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित, ललित दवे, पोकरमल दाधीच, पवन दाधीच, दिनेश भट्ट, किशोर सिंह सायला, जोगाराम, तुलछाराम, मानाराम, मांगीलाल, अंबाराम, संतोष जी गेलाना, जब्बार सिंह एवं पुखराज सहित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की।
सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया
“एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी धरोहर, समर्पण हमारी शक्ति और समाजोत्थान हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प—समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र।”
32 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
समारोह के साथ विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 32 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।
रक्तदाताओं ने “एक यूनिट रक्त—किसी की नई जिंदगी” का संदेश देते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया कुशल संचालन
सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रेरक उद्बोधन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, जिला महामंत्री, विप्र फाउंडेशन जालोर एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा किया गया।
डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज लिया गया संकल्प केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
नैन सिंह राजपुरोहित की टीम एवं महिला-युवा टीम की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित की मुख्य टीम, युवा टीम में एडवोकेट पवन दवे के नेतृत्व में सक्रिय युवाओं तथा महिला विंग में इंदु दवे एवं पिंकी राजपुरोहित सहित महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए समाजबंधुओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तुलछाराम राजपुरोहित, संरक्षक; बसंत ओझा, ACBO, जालोर; दिनेश दवे; रमेश शर्मा; दिलीप राजपुरोहित; गौरव भट्ट; मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित; प्रवीण ; नितिन व्यास; कन्हैयालाल; सुरेंद्र नाग; सुरेंद्र दवे; रणजीत रावल सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार एवं सेवा के निरंतर विस्तार का संकल्प
तुलछा राम राजपुरोहित पूर्व विकाश अधिकारी सांचोर को जालोर सांचोर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
जालोर अभिभाषक संघ की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया
जालोर. अभिभाषक संघ की ओर से शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ भवन पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष खसाराम परिहार ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
समारोह में एडीजे संजय गुप्ता, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर, सीजेएम डॉ. विमल व्यास, एसीजेएम प्रथम राजेंद्र सिंह चारण, एसीजेएम द्वितीय दिव्या गोदारा एवं जेएम रेखा चौधरी अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित ने किया। इस मौक़े सचिव विक्रमसिंह सियाणा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार माली, कोषाध्यक्ष ज्योत्सना राजपुरोहित, मनमोहन राठौड़, फरमान अली, महेश कुमार रजक, गुलनार सैयद, सरिता चौधरी सहित बडी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
समारोह का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र विकसित भारत के पथ पर निरंतर अग्रसर-जोगेश्वर गर्ग
जालोर जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
मुख्य समारोेह में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया ध्वजारोहण
जालोर. जालोर जिले में 80वें स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को शाह पंूजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने ध्वजारोहण कर समारोेह का शुभारम्भ किया।
जालोर स्टेडियम में आयोजित समारोह मंे मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमाण्डर रिजर्व लाइन निरीक्षक लीलसिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कार्मिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्वाधीनता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार के अनेक लोक कल्याणकारी फैसले व नीतिगत निर्णयों से कृषकों, युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों एवं सैनिक कल्याण सहित सामाजिक सुरक्षा, ऊर्जा, पेयजल एवं सड़क इत्यादि क्षेत्रों में राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम सेे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवा, किसान, वृद्ध एवं गरीब के हितों को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
न्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वीबी-जी रामजी, स्वच्छ भारत मिशन, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्ति को आर्थिक संबल देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि जिले के लिए राज्य सरकार द्वारा की गयी बजट घोषणाओं के क्रम में कुल 580 करोड़ रूपये की लागत से रोहिट-आहोर-बागरा सड़क निर्माण, कुल 565 करोड़ रूपये की लागत से सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार सड़क निर्माण, नून हवाई पट्टी सुदृढ़ीकरण, जालोर शहर स्थित भगतसिंह स्टेडियम में कुल 80 लाख रूपये की लागत से टेबल टेनिस-बैंडमिंटन हॉल निर्माण, सायला में खेल स्टेडियम, जीवाणा में अनार मंडी, सायला-विराणा में कुल 25 करोड़ रूपये की लागत से जवाई नदी पर पुल निर्माण कार्य, जालोर शहर में सुंदेलाव तालाब के सौन्दर्यकरण हेतु अमृत 2.0 योजना के तहत कुल 2 करोड़ रूपये की राशि से निर्माण कार्य, चितलवाना को लेटा से जोड़ते हुए नव एमड़ीआर सड़क कार्य एवं वीर वीरमदेव-कान्हड़देव की शौर्यगाथा दर्शाने के लिए भव्य पैनोरमा का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में ‘हरियालो राजस्थान’ के माध्यम से वन विभाग द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है एवं जालोर शहर स्थित कालाघाटा में 2 करोड़ रूपये की लागत से ‘लवकुश वाटिका’ का निर्माण किया गया है, जिसमें एडवेंचर गतिविधियों जिपलाइन, चिल्ड्रन पार्क सम्मिलित है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने माननीय राज्यपाल का आम जनता के नाम सन्देश का पठन किया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुए समारोह में मार्च पास्ट में एनसीसी प्रथम व भारत स्काउट-गाइड द्वितीय स्थान पर रहे तथा व्यायाम प्रदर्शन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक, जालोर प्रथम व पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक की बालिकाओं ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित गीत पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर स्काउट-गाइड ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं वी आर गुरूकुल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड वादन के माध्यम से देशभक्ति का भाव जगा दिया। जालोर पब्लिक स्कूल के स्काउट्स विद्यार्थियों ने पिरामिड फॉर्मेशन के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, तो वहीं नेहरू युवा केन्द्र गैर नृत्य दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों, पुलिसकर्मी, खिलाड़ियों, नागरिकों व संस्थाओं को भी मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन निशा एम. कुट्टी व रणजीत प्रजापत ने किया।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धनाराम पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, लोकतंत्र सेनानी एवं एडवोकेट मधुसूदन व्यास, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, रवि सोलंकी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, लोकतंत्र सेनानी बंशीसिंह चौहान एवं बाबुदास वैष्णव सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नागरिक एवं महिला¬एं उपस्थित रहे।  मुख्य समारोह से पूर्व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने शहीद स्मारक पहुंच पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए मनचलों पर सख्त नजर रख रही पुलिस
जालोर. सांचौर में कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच मनचलों को गिरफ्तार किया है। इन मनचलों की ओर से अज्ञात नम्बरों से महिलाओं व बालिकाओं को कॉल कर परेशान किया जाता था। एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में कैलाश विशनोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW जालोर, सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के निकटतम सुपरविजन में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाजारों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कालिंका पेट्रोलिंग टीम सांचौर द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 07 अगस्त 2026 को दौराने पेट्रोलिंग युनिट सांचौर मे तैनात महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 को जरिये टेलिफोन सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल एवं व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजे जा रहे है तथा उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप डी.पी. में लगी उसकी बहन की फोटो को दिखाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा अशोभनीय एवं आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के सम्बध में महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 द्वारा द्वारा नेमाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर को अवगत कराया गया। जिस पर दिनांक 13 अगस्त 2026 को उक्त व्यक्ति की कॉल डिटेल, लोकेशन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना से कालुदान हैडकानि 456 मय जाब्ता तथा महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 एवं महिला कांस्टेबल राजल नम्बर 563 के द्वारा हवाई पट्टी मैदान से उक्त गैर सायल तथा उसके साथ शराब का सेवन कर रहे अन्य व्यक्तियों को दस्तयाब कर थाना सांचौर लाया गया। उक्त गैरसायलानों को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार किया गया।
इनको किया गिरफ्तार
1. पारस पुत्र मसराराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी काछेला, थाना सरवाना
2. हरजीराम पुत्र भारताराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी अगार।
3. प्रवीण पुत्र खानाराम, उम्र 21 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी अगार।
4. विपुल पुत्र शम्भू, उम्र 19 वर्ष, जाति भाट, निवासी खेतेश्वर नगर, सांचौर।
5. जालाराम पुत्र रायचंद, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहाड़पुरा।
विज्ञापन
पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पीछा करना (Stalking) अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, आयुष्मान भारत योजना से सांवल सिंह को मिला नया जीवन
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय, परिवहन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिविरों के माध्यम से पेंशन सत्यापन, नाम शुद्धिकरण, जमाबंदी एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, पशु बीमा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पट्टा प्रकरण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि शुक्रवार को जिले के जालोर उपखण्ड की जालोर, आहोर उपखण्ड की नोरवा तथा सांचोर उपखंड की हाडेतर ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।
सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 17 अगस्त, सोमवार को आहोर उपखण्ड की बांकली, भीनमाल उपखंड की जेरण तथा सांचौर उपखंड की प्रतापपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना से सांवल सिंह को मिला नया जीवन
सांचोर की ग्राम पंचायत हाडेतर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय निवासी सांवल सिंह का आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड मिलने से अब गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च की चिंता कम हुई है। योजना के माध्यम से उन्हें व उनके परिवार को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को किया जाएगा पुरस्कृत
जालोर. आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत कृषि उद्यमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर 50 हजार, जिला स्तर पर 25 हजार तथा पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये प्रति कृषक पुरस्कार का प्रावधान है।
विज्ञापन
उप निदेशक, कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), जालोर के डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुरस्कार के लिए प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर गतिविधिवार पांच कृषकों का चयन किया जाएगा। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती तथा नवाचारी खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति से कुल पांच कृषकों का चयन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का जिला स्तर पर चयन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गतिविधि से दो-दो सर्वश्रेष्ठ कृषक शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों से चयनित कृषकों में से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का चयन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन कृषकों को पूर्व में आत्मा योजनान्तर्गत अथवा अन्य किसी योजना में किसी भी स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है, वे वर्ष 2026-27 के लिए पात्र नहीं होंगे। पुरस्कार के लिए इच्छुक कृषक अपनी गतिविधि के रंगीन फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, जमाबंदी आदि दस्तावेज संबंधित सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक अथवा कृषि विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
जालोर में 2 लाख 51 हजार 300 वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, खाद्य सुरक्षा के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का भी मिल रहा लाभ
जालोर . खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के 01 करोड़ से अधिक (1,02,55,503) वंचित एवं पात्र व्यक्तियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जोड़कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह संख्या राज्य के कुल 4.38 करोड़ खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों का लगभग 23 प्रतिशत है, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ने के बाद इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल मिला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2024 तक 12 लाख 95 हजार 664 नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया। इसके बाद 26 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः प्रारंभ किए जाने के पश्चात 89 लाख 59 हजार 839 पात्र व्यक्तियों को एनएफएसए में शामिल किया गया। इसी क्रम में जालोर जिले में 251,361 वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया। जिले की आहोर विधानसभा में कुल 45 हजार 19, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र की 57 हजार 94, जालोर विधानसभा क्षेत्र के 46 हजार 644, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 50 हजार 179 सहित सांचौर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 52 हजार 425 वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया।
खाद्य सुरक्षा के साथ अनेक कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि एनएफएसए के तहत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध होने के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
इनमें मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत 450 रुपये में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत परिवार का 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार शामिल है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मानसून को देखते हुए लाभार्थियों को तीन माह का निःशुल्क राशन एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
गिव अप अभियान से पात्र परिवारों के लिए खुले अवसर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि नवंबर 2024 में प्रारंभ किए गए गिव अप अभियान के तहत लगभग 67 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ा, जबकि करीब 27 लाख लोगों के ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण उनके नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
इससे रिक्त हुए स्थानो पर पात्र परिवारों को जोड़ा जा सका। उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजस्थान सरकार की ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में सराहा गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि प्रदेश का कोई भी पात्र और जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के तहत फार्मर आईडी से खाद विक्रय हेतु डीलरों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जालोर. कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार के फ्रैमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्रू फार्मर आईडी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को डीलरों एवं विभागीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा सभागार तथा सहायक निदेशक, कृषि (विस्तार) कार्यालय भीनमाल के सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कृषि (विस्तार) के संयुक्त निदेशक डॉ. खुमान सिंह रूपावत ने बताया कि अब जिले में यूरिया, डीएपी एवं अन्य सब्सिडीयुक्त उर्वरकों की बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से ही की जााएगी। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में पॉस मशीन पर फार्मर आईडी के माध्यम से लॉगिन एवं सत्यापन, आधार लिंक्ड फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था, फसल एवं रकबे के आधार पर उर्वरक की सीमा निर्धारण तथा दैनिक स्टॉक एवं बिक्री के ऑनलाइन मिलान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीलरों को स्टॉक बोर्ड एवं रेट लिस्ट संधारित करने तथा प्रत्येक किसान को पॉस रसीद उपलब्ध करवाना अनिवार्य बताया गया। बिना फार्मर आईडी के खाद का विक्रय करने वाले डीलर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी डीलरों को पॉस मशीन अपडेट रखने तथा किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में कृषि (विस्तार) के उप निदेशक मुकेश कुमार शर्मा, कृषि (विस्तार) जालोर के सहायक निदेशक सागरमल कुमावत, कृषि (विस्तार) भीनमाल के सहायक निदेशक मोतीलाल सैनी, उप जिला नोडल अधिकारी जया श्रीमाली, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कार्मिक व जिले के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग करेंगे ध्वजारोहण
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
जालोर . 80वें स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त, शनिवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में किया जायेगा।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग स्वाधीनता दिवस पर प्रातः 9 बजे शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन के पश्चात् जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में व्यायाम प्रदर्शन सहित सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 साल बाद जालोर में बनेगा ओबीसी का जिला प्रमुख
जालोर जिला प्रमुख सीट ओबीसी के लिए आरक्षित, जालोर, सांचौर व भीनमाल निकाय सीट सामान्य व सायला एससी व आहोर ओबीसी के लिए सुरक्षित
स्थिति साफ होने के बाद दावेदार अब वार्ड की लॉटरी का कर रहे इंतजार
जालोर. जयपुर में गुरुवार को निकाय अध्यक्ष, सभापति व 41 जिलों प्रमुख की लॉटरी निकाली गई। जालोर जिले प्रमुख पद के लिए ओबीसी आरक्षित की गई। इससे करीब तीस साल बाद जालोर में ओबीसी का जिला प्रमुख बनेगा। इससे पहले ठाकराराम कलबी जिला प्रमुख रहे थे।जिसमें जालोर जिले के जालोर नगर परिषद सभापति पद समेत सांचोर, भीनमाल, सायला व आहोर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें जालोर नगर परिषद में अनारक्षित ओपन( सामान्य) के लिए लॉटरी खुली। वहीं भीनमाल व सांचोर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित ओपन(सामान्य) व आहोर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी व सायला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एससी ओपन के लिए लॉटरी खुली।
विज्ञापन
इसके बाद अब 17 अगस्त को प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद, पालिका आदि के वार्डो के लिए लॉटरी स्थानीय स्तर पर निकाली जाएगी। वहीं 18 अगस्त को सरपंच, वार्ड सदस्य के लिए लॉटरी निकालने की प्रकिया होगी। इधर गुरुवार 13 अगस्त को नगर निकाय के सभापति व अध्यक्ष पद के लिए निकाली लॉटरी के बाद दावेदारों में काफी उत्साह देखा गया और राजनीति में अपना भाग्य आजमाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आपमे सोशल मीडिया अकॉउंट पर अपनी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से चर्चा भी कर रहे हैं।
सुबह लॉटरी खुलने की देखी गई उत्सुकता
गुरुवार सुबह जयपुर में नागरीय निकाय व जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी खुलनी थीज़ इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही, हर कोई यह जानने को लालायित दिखा कि किस नगर परिषद/पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कौनसी सीट खुलेगी, जैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी आती हर कोई उसको अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर वायरल करने के लिए उत्साहित देखा गया। इधर दोपहर बाद जिला प्रमुख के पद को लेकर भी काफी उत्सुकता देखी गई।जालोर जिला प्रमुख के लिए ओबीसी ओपन के लिए लॉटरी खुली तो कई दावेदार जो पहले से अंदर ही अंदर इस पद पर नजर गड़ाए बैठे उनमे खुशी देखी गई। हालांकि अभी वार्ड के लिए लॉटरी शेष है। इसके बाद स्थिति सपष्ट हो जाएगी।
बता दें कि पिछली बार जालोर में जिला प्रमुख पद एसटी के लिए आरक्षित था जो अब बदलकर ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं जालोर नगर परिषद में एससी के लिए आरक्षित था जो अब सामान्य हो गया है।
निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
जालोर. आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी, जालौर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में आयोजित हुई। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि जालौर नगर सहित पूरे जिले में कांग्रेस का संगठन मजबूत है। आगामी नगर निकाय चुनावों में सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर पूरी मेहनत और मजबूती के साथ कार्य करना होगा, ताकि जालौर नगर में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को ढाई वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन जालौर शहर में विकास की स्थिति निराशाजनक है। शहर में आज भी सड़क, सीवरेज, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। भाजपा के विधायक बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर विकास कार्य नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें रोकने का कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष मेघवाल ने कहा कि जालौर शहर की जनता विगत भाजपा नगर परिषद बोर्ड एवं वर्तमान भाजपा विधायक के कार्यकाल से परेशान है। आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के सामने जनता के बीच जाकर अपने कार्यों का हिसाब देना बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि शहरवासी उनसे विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछेंगे।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार एवं सुष्मिता गर्ग ने भी संबोधित किया तथा आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी, एससी विभाग जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, लक्ष्मण साखला, जिला सचिव शोभा सुंदेसा, मिश्रीमल गहलोत, शीला चौधरी, सुरेश मेघवाल, अनिल पंडत, देवाराम साखला, बंशीलाल माली, महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, जोगाराम सरगरा, अशोक परिहार, रज्जाक मोयला, टीकम माली, वाहिद मेहर, मुख्यार खान, अब्दुल रज्जाक, उम्मेद सिंह चारण, ओम प्रकाश चौधरी, पूनमराम साखला सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
जालोर. अंतराष्ट्रीय किशोर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान किशोर-किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के शिक्षण संस्थानों एवं उजाला केंद्रों पर किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श गतिविधियां आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि अंतराष्ट्रीयकिशोर दिवस के तहत 11 से 13 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों, उजाला केन्द्र एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे है। इनमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, आंखों एवं दांतों की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान होने पर आवश्यक उपचार एवं उच्च जोखिम वाले मामलों को चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाएगा।
किशोर-किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियों एवं सैनिटरी नैपकिन के उपयोग संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
उजाला केंद्रों पर मिलेगा स्वास्थ्य परामर्श
जिले में संचालित उजाला केंद्रों के माध्यम से किशोर-किशोरियों को गोपनीय एवं अनुकूल वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध करवाया जाएगा। किशोर अपने स्वास्थ्य संबंधी सवालों एवं समस्याओं के लिए उजाला केंद्र पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
समय पर रेफरल और रक्तदान से हाई रिस्क गर्भवती को मिला नया जीवन
गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती को एएनएम ने रक्तदान कर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जालोर. चिकित्सा विभाग की सतर्कता, स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और रक्तवीरों के सहयोग से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की गंभीर स्थिति में पहुंची रामुड़ी देवी को समय पर उपचार एवं रक्त उपलब्ध करवाकर सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौर डॉ. भजनाराम विश्नोई ने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, आवश्यक जांच एवं त्वरित रेफरल से जटिल परिस्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है। जालौर ब्लॉक के ग्राम अकोली निवासी रामुड़ी देवी के मामले में भी स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता एवं रक्तवीरों के सहयोग से समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया। उन्होने बताया कि गर्भवती महिला वर्तमान में करीब 3 माह की गर्भवती थीं। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 4.3 ग्राम पाया गया। पूर्व प्रसव के इतिहास एवं गंभीर एनीमिया के कारण उनकी गर्भावस्था हाई रिस्क श्रेणी में थी।
एएनएम एवं आशा ने समय पर पहुंचाया अस्पताल
डॉ. विश्नोई ने बताया कि रामुड़ी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एएनएम एवं आशा सहयोगिनी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें राजकीय चिकित्सालय जालौर में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में उपचार शुरू किया गया तथा अब तक उन्हें दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
एएनएम वर्षा राजपुरोहित ने किया रक्तदान
बीसीएमओ डाॅ. विश्नोई ने बताया कि गर्भवती महिला की आपात स्थिति को देखते हुए वर्षा राजपुरोहित, एएनएम देवाड़ा, जालौर ने आगे आकर रक्तदान किया। वहीं एक यूनिट रक्त सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध करवाया गया। रक्तवीर एवं सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सका। उन्होने कहा कि हाई रिस्क गर्भावस्था में समय पर पहचान, त्वरित रेफरल, नियमित जांच और आवश्यकता पड़ने पर रक्त की उपलब्धता मां एवं शिशु की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने एएनएम वर्षा राजपुरोहित एवं सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग की सराहना की।
अमर्यादित शब्दों पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, प्रवक्ता बोले- जोगेश्वर गर्ग ने जालोर के विकास के लिए कुछ किया हो तो आकर हमसे डिबेट
भाजपा नगर मंडल की बैठक का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने किया गर्ग पर पलटवार
जालोर. जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का मंगलवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष में किए कुछ शब्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने पलटवार करते हुए जोगेश्वर गर्ग को चुनौती दी है कि वे वरिष्ठ नेता है और उन्हें ऐसी अमर्यादित भाषा नहीं बोलनी चाहिए, वे वरिष्ठ नेता है और वे ही इस तरह की भाषा बोलेंगे तो दूसरों को क्या सीख मिलेगी। बुधवार को शहर के राजीव गांधी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने कहा कि जोगेश्वर गर्ग को ऐसी भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए, हम तो उनसे यह कहते हैं कि जालोर में आपने कितना विकास किया यह बताने के लिए चुनौती देते हैं और खुली बहस के लिए आपको आमंत्रित भी करते हैं कि आप जालोर के विकास पर खुले मंच पर आओ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर परिषद में बोर्ड भाजपा का, विधायक पिछले 35 सालों से भाजपा के है, सांसद भाजपा के फिर भी आप किस मुंह से बात कर रहे हैं, यह सब आगामी चुनाव में जनता जवाब दे देगी और आपके इस घमंड को तोड़ देगी। कांग्रेस नेत्री सरोज चौधरी ने कहा कि मेरे पैर में फेक्चर हो गया था तो क्या आप एक महिला को टारगेट करते हुए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं? नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार ने कहा कि भाजपा के सभापति रहे गोविंद टांक को ये कभी अपने मंच पर नहीं बिठा पाए, जोगेश्वर गर्ग ने खुद कहा था पांच साल पहले कि अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं लगा तो मै आत्मदाह कर लूंगा, लेकिन आज उनकी सरकार भी आ गई है लेकिन अब तक लगा पाए। निवर्तमान पार्षद लक्ष्मण सांखला ने कहा कि 1990 के बाद जालोर में भाजपा का ही एक बार छोड़कर विधायक रहा है लेकिन आपने क्या विकास करवाया यह बताए जबकि कांग्रेस सरकार के समय किए हुए विकास के कार्यो को भी रोकने और रोड़ा अटकाने का काम कर जालोर की जनता के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार पर आपने कभी कोई संज्ञान नहीं लिया।
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, जालौर की ओर से नागौर जिले के बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड (वर्ष 2015) में माननीय न्यायालय द्वारा सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद उत्पन्न गंभीर न्यायिक स्थिति के विरोध में मंगलवार को जिला कलक्टर, जालौर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे जालौर कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डांगावास हत्याकांड के 6 निर्दोष मृतकों को न्याय दिलाने तथा वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2015 में डांगावास में हुई दर्दनाक घटना में 6 लोगों की हत्या हुई थी। लंबे समय तक चली जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद सभी 40 आरोपियों के बरी होने से पीड़ित परिवारों और समाज में गंभीर निराशा एवं न्याय को लेकर सवाल उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने राज्यपाल से मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं कानूनी स्तर पर उचित हस्तक्षेप करने तथा वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जिला महासचिव मदनलाल दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार बेदाना, रमेश कुमार मालगड़, जिला महासचिव दिनेश परमार, जिला सचिव ईश्वर सोलंकी, पकाराम, अचलाराम मेघवाल, कुंभाराम, गेनाराम, कपूराराम परिहार, विधि सलाहकार दिनेश पाण्डगरा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पंडत, अनीता जिनगर, वागाराम मीणा, भगवत परिहार, बागोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भरत मेघवाल, बाबूलाल भीनमाल, देवाराम साखला, जीवाराम परमार, बाबूलाल सियाग, पदम सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की दी जानकारी
जालोर. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देकर टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देने का उद्देश्य उनमें जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वयं के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, लगातार बुखार रहना, रात में पसीना आना एवं भूख कम लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का पूरा और नियमित उपचार करवाने से मरीज स्वस्थ हो सकता है तथा संक्रमण के प्रसार को भी रोका जा सकता है।
ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर श्रवण कुमार ने विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को टीबी के लक्षणों के प्रति सजग रहने तथा लक्षण पाए जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण : सायला में मोरिंगा, खजूर एवं अनार के बगीचों का किया अवलोकन, बावतरा में किनोवा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर कृषि नवाचारों, चुनौतियों एवं मूल्य-संवर्धित उत्पादों पर की विस्तृत चर्चा
जालोर. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाय) के केंद्रीय नोडल अधिकारी देवेश देवल (आईएएस) जालोर के दो दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के साथ प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना से संबंधित विभागों की कलेक्ट्रट सभागार में समीक्षा बैठक ली, बैठक में कृषि, उद्यान राजस्व, ग्रामीण विकास, भू-संरक्षण, पशु पालन, डेयरी, सहकारिता, उद्योग, कृषि विपणन एवं बैकिंग सेक्टर से नाबार्ड अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, सहकारिता के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
संयुक्त सचिव देवेश देवल ने विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर कृषि व उद्यानिकी गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले में आधुनिक खेती की तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, प्राकृतिक खेती और कृषि प्रसंस्करण इकाइयों की प्रगति की समीक्षा की।
संयुक्त सचिव ने आधुनिक खेती, तकनीक एवं आय-लागत के अध्ययन भ्रमण के दौरान सायला ब्लॉक में प्रगतिशील किसान छैलसिंह राजपुरोहित एवं भीखाराम चौधरी के खेत का दौरा किया। यहाँ उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप व स्प्रिंकलर) संयंत्र की सहायता से विकसित मोरिंगा (सहजन), खजूर एवं अनार के बगीचों का अवलोकन किया। उन्होंने पारंपरिक फसलों की तुलना में उद्यानिकी फसलों से होने वाली आय और उत्पादन लागत के तुलनात्मक विवरण के बारें में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
बैठक में भूजल के गिरते स्तर और खारे पानी की समस्या जैसी स्थानीय चुनौतियों पर चर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने माना कि कम पानी और प्रतिकूल मौसम को सहने वाली खजूर व मोरिंगा जैसी फसलें इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही हैं। ड्रिप इरिगेशन, ऑटोमेशन और सोलर पंप जैसी तकनीकों के प्रयोग से जिले में बागवानी के रकबे में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस दौरान रसायनों के उपयोग को घटाकर जैविक व प्राकृतिक खादों के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और लागत कम करने के तरीकों पर किसानों से संवाद किया गया।
केंद्रीय नोडल अधिकारी ने बावतरा गांव में रमेशसिंह द्वारा स्थापित किनोवा प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण भी किया। उन्होंने यूनिट में किनोवा की सफाई, डि-सैपोनिन (कड़वाहट हटाना), ग्रेडिंग और पैकेजिंग की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। स्थानीय स्तर पर ही प्रसंस्करण की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को उपज के लाभकारी मूल्य मिल रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में किनोवा बुवाई के क्षेत्रफल का तेजी से विस्तार हुआ है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किनोवा से बनने वाले उत्पादों (जैसे किनोवा आटा, फ्लेक्स, दलिया व पौष्टिक स्नैक्स) तथा खजूर से तैयार होने वाले उत्पादों (जैसे- ड्राय डेट्स, खजूर सिरप और खजूर पाउडर) के निर्माण व बाजार मांग पर विस्तृत जानकारी ली। संयुक्त सचिव ने जिले में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय की सराहना की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक डॉ. खुमान सिंह रूपावत, उद्यान विभाग के उप निदेशक एल. एन. यादव, कृषि विस्तार के सहायक निदेशक सागरमल कुमावत, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जोगेंद्र सिंह, सांख्यिकी अधिकारी एवं पीएमडीडीके वाय प्रभारी विष्णु कुमार, कृषि अधिकारी चौथू राम हाकला, भूराराम मीणा सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद
जालोर. स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान की ओर से संचालित वात्सल्य चिल्ड्रन होम का मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्ना लाल जाट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने होम में रह रहे बालकों से संवाद कर उनकी शिक्षा, दिनचर्या एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बन्ना लाल जाट के संस्थान आगमन पर संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने सहित अन्य ने न्यायाधीशों का स्वागत किया। इस अवसर पर पुरोहित ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा-परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बालकों के लिए उपलब्ध शिक्षा, आवास एवं अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान केयर होम परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें स्वच्छ वायु मिलती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर साल अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर बड़े करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन डिम्पल आचार्य, ऋषभ आचार्य, भंवरलाल गोयल, केराराम चौधरी, सुरेश कुमार रावल, प्रीतम राजपुरोहित विनोद कंवर सहित संस्थान का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में भीनमाल शहर के 20 करोड़ रुपए के कार्यों पर ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न
भीनमाल शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से हुई चर्चा
जालोर . राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के तहत भीनमाल शहर में प्रस्तावित कुल राशि 20.99 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर सोमवार को पंचायत समिति भीनमाल के वीसी हॉल में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स से संवाद कर परियोजना के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक लिए गए।
कार्यक्रम में आरयूआईडीपी के अधिकारियों द्वारा भीनमाल शहर में पांचवें चरण में किये जाने वाले लगभग कुल राशि 20.99 करोड़ रूपये के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस चरण में एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन हेतु कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने आरयूआईडीपी द्वारा शहरी विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के सफल निष्पादन हेतु अपने विचार रखे।
विज्ञापन
आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियन्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने भीनमाल में परियोजना के पांचवे चरण में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी। उन्होंने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विभाग की ओर से आश्वस्त करते हुये कहा कि परियोजना कार्यो को गुणवत्ता के साथ निश्चित समयावधि में पूरा किया जायेगा, साथ ही वर्कशॉप में मिले सुझावों को परियोजना में शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यशाला में एक वृतचित्र के माध्यम से आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे कार्यों को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना, एवं उपखण्ड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनियां सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, स्टेकहोल्डर्स सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राज्य सरकार की विभिन्न बजट घोषणा वर्ष 2025-26 व 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत बागोड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बागोटी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, जालोर से झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत में अटल प्रगति पथ निर्माण, केशवना में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
हरियालो राजस्थान के तहत करें सघन वृक्षारोपण
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों को ‘हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यानुसार पौधारोपण करने तथा प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर परिवादों का करें त्वरित निस्तारण
ज़िला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, आईसीडीएस के उपनिदेशक अशोक बिश्नोई सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष
चुनाव संपन्न होने के बाद एडवोकेट महेंद्र राठौड़ को मिली जिम्मेदारी, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प
दिसंबर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन
जालोर. समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर (पाली - जालौर - सिरोही) के चुनाव संपन्न होने के बाद एडवोकेट महेंद्र राठौड़ जालोर को संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राठौड़ ने समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने तथा युवाओं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
राठौड़ पूर्व में श्री यादे सेवा संस्थान जालौर में कोषाध्यक्ष के पद पर कई सामाजिक कार्यक्रमों जैसे स्नेह मिलन , मेला महोत्सव अड़तालीस पारा पट्टी , सामूहिक विवाह समारोह का अनुभव व अपनी सामाजिक सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान में उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि उक्त संस्थान की ओर से आगामी दिसंबर में समस्त प्रकार के प्रजापति, मारू, कुंभकार एवं जो भी कुम्हार नामों से जाने जाते सभी के लिए प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और युवाओं के मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य करेगा। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाजबंधुओं ने एडवोकेट महेंद्र राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उक्त चुनाव संपन्न कराने में संस्थान संयोजक एडवोकेट ललित मेड़तिया सुमेरपुर, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, अधिवक्ता कैलाश कुमावत बाली, प्रशांत प्रजापत भीनमाल, प्रकाश जालोरा, रमेश मुलेवा, रमेश आर्य, राजेश मालवीय शिवगंज, ललित सोंगर पाली, बाबूलाल कुमावत आबूरोड, अर्जुन मालवीया, दिनेश कुमार, विष्णु टांक पिंडवाड़ा, एडवोकेट संदीप प्रजापति अहमदाबाद, सीए कमलेश चांदोरा डोंबिवली आदि पाली-जालौर-सिरोही के समस्त प्रजापति बंधुओं व सामाजिक संगठनो ने मिलकर चुनाव कार्यों को संपन्न करवाया तथा कार्यकारिणी की घोषणा अगली मीटिंग की आम सभा में की जाएगी!
ज़िलें में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत, प्रथम दिन निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी
जालोर. स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 की शुरुआत हर्षोल्लास एवं उत्साह से हुई। अभियान के प्रथम दिवस ग्राम एवं वार्ड स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में जालोर शहर स्तिथ नगर परिषद प्रांगण से तिरंगा प्रभात फेरी को नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा प्रभात फेरी नगर परिषद परिसर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट रोड, शिवाजी नगर, आहोर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थान नगर परिषद परिसर तक पहुंची, इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सन्देश दिया इस अवसर पर नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे।
आदिवासी दिवस पर रैली का सनातन धर्म प्रेमियों की ओर से जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जालोर. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली का सूरजपोल के बाहर सनातन धर्म प्रेमियों की ओर से स्वागत किया गया। रैली के दौरान सर्व समाज के लोगों ने जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर आदिवासी समाज के लोगों का तिलक लगा कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा ने रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। सर्व समाज की ओर से किए गए इस स्वागत को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी प्रेम की मिसाल बताया गया। रैली में शामिल लोगों ने भी स्वागत के लिए सर्व समाज का आभार जताया। रैली में भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमित व्यास के नेतृत्व में वितरित किया ज्यूस
आदिवासी समाज की रैली के दौरान शहरवासी अमित व्यास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्यूस वितरित किया। साथ ही पुष्प वर्षा कर सभी को दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महेश भट्ट, रतन सुथार, खुशवंत नाग, शिवपाल सिंह राणावत, श्रवणसिंह चंपावत, रमेश मेघवाल, गौरव अग्रवाल, हनवंतसिंह चरण, , सुशील माहेश्वरी, हरिसिंह चरण, लालसिंह चौहान, तरुण सिद्धावत, नितेश भटनागर, डूंगर देवासी, गणपतसिंह राठौड़, गोरखाराम गवारिया, हरिसिंह राव, दलपत गुर्जर, मोहब्बतसिंह उदावत, कृष्णपाल सिंह सामुजा, लखन बंजारा, नटवरसिंह बालावत सहित सनातनप्रेमी मौजूद रहे।
“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का जालोर में लाइव प्रसारण का हुआ आयोजन
जालोर. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 8 अगस्त शनिवार शाम राजीव गांधी भवन जालोर में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मणसिंह सांखला के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशभर के छात्रों एवं युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए ओर छात्रों से संवाद किया। जालोर के राजीव गांधी भवन में आयोजित इस लाइव प्रसारण में जालोर शहर से बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर राहुल गांधी के विचारों को सुना।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत, बार अध्यक्ष खसाराम मेघवाल, जाकिर खान, मदन लाल दहिया, उम्मेद सिंह चारण, कामिनी शर्मा, जुबेदा नागोरी, चंपा मेघवाल, सुरेश चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नरेश राणा,समीर पठान, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, गीता श्री, बंशीलाल माली, महेंद्र सोनगरा, सलीम मोयला, दीपाराम मेघवाल, ओमप्रकाश चौधरी, प्रवीण माली, कपूराराम, दाडमाराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
वार्डवासियों की पूर्ण सहमति से कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी का चयन करें - जसराज
जालोर. भारतीय जनता पार्टी सांचौर नगर मंडल में निकाय चुनाव की तैयारी लेकर बैठक बुलाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि चुनाव की तैयारियां हेतु सम्पूर्ण संगठन में कार्यकर्ता बिल्कुल एकजुट होकर प्रत्याशी का चयन वार्ड वासियों की सहमति से पैनल तैयार कर टिकट वितरण किया जाएगा। विधायक जीवाराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांचौर नगर के लिए 325 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज स्वीकृति की घोषणा बजट में की है, जिसे जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
पूरे राजस्थान में 13 नगरपालिका को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दिये उसमें सांचौर को प्राथमिकता दी। साथ ही हाड़ेचा रोड मेहता हॉस्पिटल के पास मुख्य सड़क पर गंदे पानी का तालाब बना रहता था उससे निजात पाने के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत से सीसीरोड बनाकर शहर वासियों को सौगात दी नगरवासियों के लिए शुद्ध पेयजल हेतु 50 करोड़ रुपए की लागत से 214 किलोमीटर नई पाइपलाइन डालकर 24 घंटे घर-घर शुद्ध पानी पीने हेतु 11 टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसी कई योजनाएं केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार ने सांचौर नगर के लिए दी है। विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि निकाय चुनाव में प्रदेश के निर्देशानुसार निकाय चुनाव हेतु एडवोकेट मानदास वैष्णव को संयोजक एवं केराराम चौधरी को चुनाव नगर सह प्रभारी रूप में नियुक्त किया गया है। बीएलओ प्रथम देवराज चौधरी ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथों की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु घर घर जाकर कार्य करें।
विज्ञापन
जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि रविदास जयंती को लेकर कलश रथ यात्रा का आयोजन होगा एवं आगामी दिनों में लॉटरी होने तक प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं के घर जाकर भारत सरकार राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। नगर अध्यक्ष जगदीश शारदा ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला बिश्नोई एवं मोतीराम चौधरी, मंडल के अध्यक्ष गंगदाराम चौधरी, शैतानसिंह, जितेंद्रसिंह, भवानीसिंह, मोहनलाल पुरोहित, महेंद्र चौधरी, चौथाराम कोली, हरचंदराम पुरोहित, घनश्यामदास वैष्णव, हंसराज पुरोहित, भावेश सोनी, हरिया देवी, सरोज कंवर, बंसीलाल खोरवाल, अमराराम देवासी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांचौर क्षेत्र के गांवों में ग्यारह सदस्यों की तीन-तीन कमेटियां बनाई, चुनावों को लेकर बनाई रणनीति
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सांचौर में कांग्रेस पार्टी के संगठनों को मजबूत करने के लिए शनिवार को गांव डडुसन व बावरला में ग्रामस्तर पर कांग्रेस पार्टी की कमेटियों का विस्तार किया गया। जिसमें आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु सुखराम विश्नोई पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कमेटियों का विस्तार हुआ। जिसमें अध्यक्ष ग्राम कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन
इन प्रत्येक गांव में तीन-तीन कमेटियां बनाई गई हैं, जिसमें एक कमेटी में 11-11 सदस्य लिए गए। जिससे आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और गांवों में कांगेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर-घर जाकर पार्टी में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में विजयी दिलवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राजुराम बांगडवा पंचायत समिति सदस्य, सेधाराम मेघवाल पूर्व ब्लोक अध्यक्ष, किशनाराम विश्नोई, सुमेरसिंह राजपुत, मोहनलाल पंवार, राणाराम पंवार, बालकाराम देवासी, चतरसिंह राजपूत, भीखसिंह राजपूत, जयकिशन मेघवाल, भोमाराम देवासी, खेमाराम मेघवाल, सोहनलाल सेन, सुमेरसिंह राजपूत, बुधाराम पण्डित, पूनमाराम खिलेरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अनचाही चार बेटियों के गृह प्रवेश पर निकाली शोभायात्रा, अब मिलेंगे परिवार
जालोर. अनचाही चार बेटियों का शुक्रवार शाम को भव्य शोभायात्रा के साथ गृह प्रवेश किया गया। अस्पताल चौराहे से शिशु गृह तक शोभायात्रा निकाली गई। जहां इनका स्वागत कर प्रवेश दिया गया। इस मौके जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जिन बेटियों को मां की ममता नहीं मिल पाई हो वो शायद ऐसे अपने भाग्य लिखाकर लाई हो जिन्हें कोई अच्छा परिवार मिले। उन्होंने पुराना उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में एक अनचाहे शिशु को कोई छोड़कर चला गया था, लेकिन आज वो अमेरिकी परिवार के गोद में खुशियां प्राप्त कर रहा है। गर्ग ने कहा कि अनचाहे शिशु को छोड़ने के पीछे न केवल मां जिम्मेदार होती है बल्कि पिता भी जिम्मेदार होता है क्योंकि वो पहले ही दिन भाग जाता है।
गर्ग ने समाज में जागृति लाने का आव्हान करते हुए महिलाओं से आग्रह किया कि अनचाहे शिशु को फेंकने के बजाय पालना गृह में छोड़े ताकि किसी जरूरत मंद परिवार का हिस्सा बन सके और नवजात जान को जीवन मिल सके। इस मौके अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने कहा कि सरकार अनचाहे शिशु को सुरक्षित जीवन देने का प्रयास कर रही है, समाज का साथ जरूरी है। इस अवसर पर शिशु गृह की अधीक्षक मोर कंवर ने कहा कि अब तक यहां से वर्ष 2016 से अब तक 22 शिशु गोद दिए गए। ये चारों कन्याएं फेंकी हुई नहीं मिली, इन अनचाही नवजात को पालना गृह में छोड़ा गया था, जिनका उपचार होने के बाद शिशु गृह की ओर से अब राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
अब इन कन्याओं के दत्तक की प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। उपनिदेशक राजीव सुथार ने भी दत्तक प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लीला राजपुरोहित, रामसिंह, नमृता जैथलिया, एडवोकेट सरिता चौधरी, पदमाराम चौधरी, रतनसिंह कानीवाड़ा, चक्रवृतिसिंह देसु, नाथू सोलंकी समेत कई लोग उपस्थित थे।
जालोर में आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
जालोर. आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष नरेश राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के लिए गौरव, आस्था और बलिदान का ऐतिहासिक प्रतीक है। वर्ष 1913 में मानगढ़ में हुए नरसंहार में बड़ी संख्या में आदिवासी मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और बलिदान से जुड़े स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे आदिवासी समाज में रोष है।
जिला अध्यक्ष नरेश राणा ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द इस मांग को स्वीकार नहीं करती है तो आदिवासी कांग्रेस की ओर से आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में मुमताज अली सैय्यद, लक्ष्मण सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस नरपत राणा, अशोक खरल, विक्रम राणा, प्रवीण राणा, किशन राणा, रामावतार भाटी, सुरेश मेघवाल, बसंत सुथार, बंशीलाल सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष सायला नरपत राणा, अशोक राणा, कानाराम राणा, लक्ष्मण, जैताराम, टिकमारा, रमेश, श्रवण, उमेश, देवाराम पकाराम सिंह सांखला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दू युवा संगठन ने लाल पोल स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
जालोर. हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालोर के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाल पोल परिसर में पौधारोपण किया गए। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। पौधारोपण के साथ साथ उनका लालन पालन ओर संरक्षण भी किया जाता है।
इस कड़ी में आज लाल पोल स्कूल में हिन्दू युवा संगठन संस्था द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्था महामंत्री और विद्यालय विकास समिति सदस्य अर्जुन सिंह पंवार, संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अचल सिंह परिहार, समाज सेवी भरत मेघवाल प्रधानाध्यापक श्यामसिंह मेड़तिया, खेताराम प्रजापत, मुरली शर्मा, राजेश बालोत, राजबाला, कमला सोनिया सहित विद्यालय स्टाफ और बालक उपस्थित थे।
जालोर. चौथी जिला स्तरीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 4 एवं 5 अगस्त को आयोजित की गई, जबकि समापन समारोह 6 अगस्त को सेंट पॉल स्कूल परिसर में हुआ।
ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं संरक्षक विक्रमसिंह टेकरा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में विभिन्न भार वर्गों के अनुसार किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र परमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं। वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।" उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओलंपिक संघ के महासचिव लाल सिंह सांखला ने की। उन्होंने ग्रेपलिंग खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, संरक्षक विक्रम सिंह टेकरा,उपाध्यक्ष इंजीनियर भवानी शंकर गौड़ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि "ग्रेपलिंग खेल को जिले में नई पहचान दिलाने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं इस खेल के विकास के लिए हर स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे। सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज, जिला बास्केटबॉल महासचिव मून सिंह राठौड़, कृष्ण प्रताप सिंह एवं धीरेंद्र सिंह बालोत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ग्रेपलिंग महासचिव प्रीतम सिंह राठौड़ ने कहा कि आने वाले वर्षों में ग्रेपलिंग जिले की पहचान बनेगा।
अनिल व निशा चौधरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि बालक वर्ग में अनिल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में निशा चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि काव्या को हार्डवर्क एवं अनुशासन पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका तनिष्क सकारिया ने निभाई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से रियांशी शर्मा, काव्या चौधरी, मित्तल कुमारी, वैष्णवी सिंह, भूमिजा, रक्षित चौधरी, गरिमा, किंजल परिहार, दर्शिका राठौड़, प्रेक्षा राठौड़, हर्षिता राठौड़, सुनाक्षी सोलंकी, नीतू सिंह, सरल जैन, वंदना प्रजापत, हिमानी वैष्णव एवं निशा चौधरी शामिल रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग में कौस्तुभ सिंह, रहित्य अग्रवाल, हर्षील चौधरी, मिलिंद चौधरी, सिद्धार्थ गौर, कुलदीप आचार्य, प्रियादीप सोलंकी, अभिमन्यु सिंह भाटी, यश जैन, अनिल, कनिष्क चौधरी, चैतन्य देव सिंह बालोत, दिव्यांश जैन, हिमांशु भारती, युवराज सिंह चौहान, मयंक सोलंकी, दिव्यांश सोलंकी, उपेंद्र सिंह, प्रियांशु गहलोत, प्रिंस जादम, आदित्य सिंह राजपुरोहित, शक्तिपाल सिंह, दशरथ सिंह, आर्यन कुमार, पुरुषार्थ सिंह, राहुल कुमार एवं दुष्यंत राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन 8 एवं 9 अगस्त को जोबनेर (जयपुर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया।
टीम चैंपियनशिप में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया
इधर, एलपीयू यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह एवं मित्तल कुमारी ने स्वर्ण पदक, जबकि दिव्या गोदारा ने रजत पदक जीतकर जालौर जिले एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों का अतिथियों द्वारा माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। इनमें डॉ. रमेश कुमार, दिनेश कुमार, गौरव अग्रवाल, सुनीता चौधरी, सरस्वती देवी, नीतू जैन, प्रियंका अग्रवाल एवं अंजू चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव समेत कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उम्मेदबाद पंचायत के आगे दिया धरना
ग्राम विकास अधिकारी को हटाने और विकास कार्यों की जांच की मांग; महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन, 15 दिन में जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन
जालोर. ग्राम पंचायत उम्मेदाबाद में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। पंचायत कार्यालय के बाहर करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी को हटाने, पंचायत में हुए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा सड़क, सफाई और जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्य होने के बावजूद आमजन को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जेजेएम योजना के तहत विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को तोड़ दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई। इसके चलते कई वार्डों में लोग टूटी सड़कों और गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
धरने में शामिल जाकिर खान ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर हर महीने बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बरसात के दौरान नालियां जाम होने से गंदा पानी गलियों और घरों तक पहुंच जाता है। उन्होंने शीतलाई कैचमेंट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, मुख्य बाजार में शौचालय कॉम्प्लेक्स निर्माण और लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए सतीश शर्मा ने पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विभिन्न विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।
धरने के दौरान महिलाओं ने नरेगा कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई, जबकि विद्यार्थियों ने जलभराव और कीचड़ से प्रभावित गलियों की समस्या को उठाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धरना चलने के दौरान भी ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं आए, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन
बाद में सायला विकास अधिकारी रेशाराम सुंदेशा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ज्ञापन में शामिल सभी बिंदुओं की जांच करवाने तथा 15 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इनका कहना है...
ज्ञापन में दर्ज सभी शिकायतों की जांच करवाई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।"
रेशाराम सुंदेशा, विकास अधिकारी, सायला
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
जालोर. स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने एक बार फिर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश की है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जूझ रही गर्भवती महिला सूखी देवी को आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र सेवड़िया की एएनएम एलची बाई ने अपना रक्तदान कर जीवन रक्षक सहयोग प्रदान किया।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गणपतलाल ने बताया कि गर्भवती महिला सूखीदेवी को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र सेवड़िया में कार्यरत एएनएम एलची बाई ने तत्काल आगे आकर रक्तदान किया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका। एएनएम के इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कार्मिक आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। एएनएम एलची बाई द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए किया गया। रक्तदान मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से गर्भवती महिला को बेहतर उपचार मिल सका। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं समय पर रेफरल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम एलची बाई के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।
जालोर ब्लॉक के संस्था प्रधानों को दिया एफएलएन और रीडिंग कैंपेन का प्रशिक्षण
जालोर. राजस्थान शिक्षा विभाग, जालोर एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को इम्पीरियल होटल में जालोर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 35 संस्था प्रधानों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन (FLN) को सुदृढ़ करना और संस्था प्रधानों की शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता बढ़ाना था।  प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों ने सत्र लिए। जयंत सुराणा ने हिंदी व गणित, गिरेश ने गणित, दीपक ने हिंदी व मोहिनी ने अंग्रेजी विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान राजस्थान सरकार के रीडिंग प्रोग्रेशन कैंपेन का विस्तृत ओरिएंटेशन भी दिया गया। संस्था प्रधानों को अभियान के चरणबद्ध क्रियान्वयन, नियमित पढ़ने की घंटी, पुस्तकालय उपयोग और बच्चों के पढ़ने के स्तर के आकलन की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में रूप सिंह राठौड़ नया नारणावास, शैतान सिंह राजपुरोहित,किशोर त्रिवेदी, प्रकाश नारायण, राजेंद्र कंवर, सरोज चौहान, विक्रम सिंह, भाना राम, शरद जोशी, दिनेश राव, मंगला राम, दिनेश गर्ग, एकता बैरवा, नरपत सिंह, ईश्वर सिंह, मधु सूदन, मदन लाल,युसूफ खान आदि संस्था प्रधानों ने अपने विद्यालयों के नवाचार भी साझा किए। अंत में सभी ने एफएलएन एवं रीडिंग कैंपेन को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।
मन को एकाग्र करने के लिए गीता पढ़ें - स्वामी विमर्शानंद गिरी
जालोर. आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक परिसर में बालक बालिकाओं को उद्बोधन देते हुए श्री लालेश्वर महादेव मंदिर,शिवबाड़ी, बीकानेर के मठाधीश स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज ने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए गीता पढ़ें। उन्होंने 20 तक की गिनती के साथ बालकों को समय का सदुपयोग करना एवं चरित्र निर्माण का प्रवचन दिया। इससे पूर्व आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी एवं अष्टादश श्लोकी गीता का सामूहिक वाचन किया।
विद्या मंदिर में पधारने पर जिला व्यवस्थापक भरत गोयल ने शाल ओढाकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संवित् साधनायन केंद्र जालौर के अध्यक्ष गिरधर गोपाल बंसल, जयप्रकाश पणिया, पूर्व प्रधानाचार्य बीना शर्मा, जयसिंह चंपावत, विष्णुदान चारण, मंजू परमार, अनेक भक्तगण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत
? सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग की मांग पर सानिवि मंत्री ने दी स्वीकृति
जालोर. पंचायत समिति क्षेत्र में राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 17 गांवों में सड़क नवीनीकरण व डामरीकरण की स्वीकृति जारी की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से चली आ रही सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं आवागमन में सुविधा होंगी।
जानकारी के अनुसार सायला क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सरकारी मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को दौरे के दौरान नवीन सड़क निर्माण,डामरीकरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया था। सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग को क्षतिग्रस्त सड़कों,ग्रेवल सड़कों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए उनसे होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही नवीन निर्माण व डामरीकरण की मांग की थी।विधायक गर्ग ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।जिसके बाद गर्ग ने उक्त समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जयपुर में उपमुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी से मुलाकात कर सड़कों की समस्या से अवगत कराते हुए स्वीकृति जारी करने की मांग की थी।जिस पर उप मुख्यमंत्री ने गर्ग को जालोर विधानसभा क्षेत्र में आगामी योजना में प्राथमिकता से सड़को के स्वीकृति की बात कही थी।जिसके बाद गत दिनों सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग की अनुशंसा पर 7सड़कों के14.40किलोमीटर डामरीकरण के 5करोड़ 50लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।जबकि10सड़को के29.70किलोमीटर के नवीनीकरण के लिए 6करोड़ 47रुपए की स्वीकृति जारी की है।जिस पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि अब जल्द ही उनको सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर की ओर टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवाने की प्रकिया शुरू कर दी है।ताकि समय पर कार्य हो सके।
आवागमन होगा सुगम
सायला क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य करने से लम्बे समय से आवागमन में परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को जल्द ही आवागमन में सुगमता मिलेगी।सड़को के जर्जर व जीर्ण शीर्ण होने से काफी दिक्कत हो रही थी।जिससे रात्रि के समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।साथ ही बारिश में हालात और विकट हो जाते थे।
सात सड़कों का होगा डामरीकरण, दस का नवीनीकरण
सायला में मालियों की वाड़ी बाईपास से राजकीय प्राथमिक विद्यालय होते हुए तूरा सड़क तक 3.80किलोमीटर 1करोड़ 35लाख,उम्मेदाबाद खारचिया से हनुमान मंदिर बेरा खड़ीगा तक 1.30किलोमीटर45लाख ,
मेंगलवा मुख्य सड़क से मोमाजी धाम तक सीसी सड़क 0.50किलोमीटर 60लाख,निम्बलाना फाटा से डांगरा गांव तक 2किलोमीटर70लाख,तड़वा से काली माता मंदिर तक बाकरा मार्ग 1किलोमीटर 35लाख,बोरली नाड़ी सांगाना से लुंबा की ढाणी वाया मंगलाराम का बेरा 5.50किलोमीटर 1करोड़85लाख, खरल से सती माता मंदिर तक 0.30किलोमीटर 20लाख रुपए की लागत से डामरीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार नवीनीकरण का कार्य चौराऊ फाटे से गांव तक 1किलोमीटर 47लाख रुपए,स्टेट हाईवे 16से भारतवाडा तक1.20किलोमीटर30लाख,केशवन से डांगरा 3.50किलोमीटर 50लाख,
सांगाना से आलवाड़ा लुंबा की ढाणी 8.20किलोमीटर तक 1करोड़45लाख,हरमू से हिमानियो की ढाणी5.30किलोमीटर 90लाख, कोमता से जेतू सीमा तक 1किलोमीटर 25लाख,सायला से ककाड़ी नाडी तक 1.50किलोमीटर 1करोड़ 20लाख,आसाना गांव से पाथेड़ी थलवाड़ सड़क तक5किलोमीटर 80लाख, बाकरा से धानसा तक 1किलोमीटर 20लाख,संपर्क सड़क दहिवा 2किलोमीटर 40लाख रूपये की लागत से होगा।
विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
जालोर. शहर की आशापूर्णा कॉलोनी के नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पेयजल एवं सड़क की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति, पेयजल की कमी तथा जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में टूटी सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो जाता है, जबकि पेयजल और बिजली की समस्या से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। इस पर जोगेश्वर गर्ग ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद के आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को बुला कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया,आयुक्त ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया  कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर आशापूर्णा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करेगा।
इस दौरान आशापूर्णा विकास समिति के अध्यक्ष जयसिंह चम्पावत ,भवानीसिंह धांधिया, नंदकिशोर जैथलिया,ज्ञानेश त्रिपाठी, हरिसिंह चारण,गिरवर सिंह भाटी,रविन्द्र माहेश्वरी सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
माली समाज मुक्तिधाम में किया पौधरोपण, भामाशाहों का किया सम्मान
जालोर. शहर के सिरे मंदिर रोड स्थित माली समाज मुक्तिधाम में मंगलवार को संस्था की ओर से पौधरोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव और महाकाल के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न गोत्रों के अध्यक्षों ने मुक्तिधाम परिसर में 21 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।
संस्था अध्यक्ष हिमताराम सुन्देशा ने बताया कि मुक्तिधाम में कमरे निर्माण, टीनशेड, पेयजल व्यवस्था सहित कई विकास कार्य समाज के भामाशाहों के सहयोग से कराए गए हैं। इन कार्यों से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। समाज के भामाशाहों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाहों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यक्रम में जालोर माली समाज पांच पट्टीं के अध्यक्ष भोमाराम माली, माली समाज छात्रावास अध्यक्ष नितिन सोलंकी, अमराराम माली,थानाराम, मोडाराम, जेठाराम,खसाराम सांखला, पीराराम माली, हुक्मीचंद सोलंकी, नेनाराम माली, मांगीलाल कच्छवाह, हरीश गहलोत, रामलाल सोलंकी व अशोक सुन्देशा समेत समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सकारात्मक रूप से भागीदारी निभाएं अधिकारी-बन्नालाल
राष्ट्रीय लोक अदालत व मीडिएशन फोर नेशन 3.0 कार्यक्रम को लेकर जिला न्यायाधीश ने ली न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 12 सितंबर को आयोजित होगी लोक अदालत
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने मंगलवार को जिले के न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। न्यायाधीश ने जिले के न्यायिक अधिकारियों को कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ आगामी दिनों में आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में अपनी भूमिका निभाए। इसके लिए उन्होंने अभी से कार्ययोजना बनाते हुए अधिक से अधिक से प्रकरणांे के निस्तारण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में जिला मुख्यालय के न्यायिक अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया तथा जिला मुख्यालय से बाहर पद स्थापित न्यायिक अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया। जिला न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रेफर किए जावे, पक्षकारांे के बीच प्री काउंसलिंग के लिए भी तिथि तय कर नोटिसेज जारी करें एवं पक्षकारों के बीच प्री काउंसलिंग कर उन्हें लोक अदालत के फायदों के बारे में बताए और प्रकरणांे को राजीनामा की भावना से निस्तारण करे।
उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिवक्ताओं और पक्षकारों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को कहा कि राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों को अधिक से अधिक नोटिसेज जारी किए जावे। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने मीडिएशन फोर नेशन 3.0 कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण करने के लिए भी विशेष प्रयास करें और अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्थता के लिए रेफर करें। इस दौरान जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से समय समय पर जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक से प्रकरणों के निस्तारण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी से सकारात्मक सहयोग से ही सफलता मिलती है। उन्होंने गत लोक अदालत मंे निस्तारित प्रकरणों के बारे में भी बताया।इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ संजय कुमार गुप्ता, सीजेएम विमल व्यास, एसीजेएम 1 राजेंद्रसिंह चारण, एसीजेएम 2 दिव्या गोदारा, जेएम रेखा चौधरी भी मौजूद रही।
अच्छे स्पर्श व बूरे स्पर्श का फर्क समझो और सुरक्षित रहो-न्यायाधीश
यदि कोई बेड टच करे तो उसका विरोध करे बालिकाएं-
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधश बन्नालाल जाट के निर्देशन में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलांे में विद्यार्थियों को अच्छे स्पर्श व बूरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ संजय कुमार गुप्ता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे स्पर्श और बूरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अच्छे और बूरे स्पर्श में फर्क समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी को बूरी नजर से देखता है, छूता है, घूरता है तो इसका विरोध करना चाहिए और अपने अध्यापकों, रिश्तेदारों या घरवालों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने विशेषकर बालिकाओं को कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन पर बूरी नजर रखता हो, बूरा स्पर्श करने की कोशिश करता हो तो बिना डरे इसका विरोध करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता 2023 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दुर्व्यवहार का अर्थ, दुर्व्यवहार के प्रकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोदन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि कोई जानबूझकर बार बार बेड टच करता है तो ऐसे व्यक्ति से सतर्क रहना चाहिए और बिना डरे इसका विरोध करना चाहिए और अपने गुरूजनों या परिवारजनों को इसके बारे में बताना चाहिए। उन्होंने विशेषकर बालिकाओं का कहा कि यदि कोई व्यक्ति बार बार किसी का पीछा करता है, घूरकर देखता है, बूरी नजरों से देखता है, परेशान करता है तो उन्हें घबराना नहीं है ना ही उनसे डरना है बल्कि इस बारे में अपने परिवारवालों को जरूर बताना है। इस दौरान उन्होंने मोबाइल का उपयोग भी जहां तक हो सके नहीं करने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुष्परिणामों के बारे मंे बताते हुए उपयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए इसमें सजा के प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान सचिव ने ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोहरलाल ने भी संबोधित किया। इसी प्रकार सीजेएम विमल व्यास ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामतीपुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित बालकों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसमें सजा के प्रावधानों की जानकारी जानकारी दी। उन्होंने गुड टच और बेड टच के बारे में भेद बताते हुए कहा कि यदि कहीं पर अपना शोषण हो रहा हो तो इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए स्वयं अपना रक्षक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में फर्क समझते हुए सुरक्षित रहना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचाय नारायणलाल चौधरी भी मौजूद रहे। इसी प्रकार एसीजेएम संख्या 1 राजेंद्रसिंह चारण ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारगढ खेडा में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने पोक्सो अधिनियम में विभिन्न अपराधों पर सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गुड टच और बेड टच के भेद भी बताए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला या बालिका को गंदी बातें करें, गलत इशारे करें, फोटो मांगे तो भी यौन उत्पीडन की श्रेणी में बाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य मदनलाल गर्ग भी मौजूद रहे। इसी प्रकार एसीजेएम संख्या 2 जालोर दिव्या गोदारा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देचू मंे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने पोक्सो अधिनियम, बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताते हुए विभिन्न अपराधों पर सजा के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने मानसिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार के बारे में भी विस्तार से बताया। इसी प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा चौधरी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठडी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई उनके साथ गलत इरादे से टच करता है तो उसका विरोध करना चाहिए इसकी जानकारी अपनी अध्यापिकाओं या परिवारजनों को देनी चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य चेतन कुमार मौजूद रहे।
सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला
जालोर. जालोर ₹ सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का मामला उठाया। चौधरी ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जालौर (राजस्थान) सहित देशभर के गरीब किसान को लाभकारी योजनाओ का झासा देकर आदर्श क्रेडिट को-आपरेटीव सोसायटी में धन जमा करवा रही थी। परिपक्व होने पर राशि चुकाने के बजाय हाथ खडे कर दिये है। ऐसे मे आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव मे लोगो की करोडो रूपये की धनराशि डूब गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में उक्त सोसायटी की 309 शाखाओं में करीब 10 लाख निवेशको द्वारा लगभग 8 हजार करोड रूपये का निवेश किया गया हैं। क्षेत्र के गरीब, दैनिक मजदूर, ठेले वाले, रिक्शा वाले, फेरी वाले, नरेगा मजदूर, छोटे किसान, छोटे व्यापारियों, रिटायर्ड कर्मचारी ने मेहनत की गाढी कमाई यह सोच कर आर्दश को-आपरेटीव में निवेश किया था कि कुछ साल बाद यह पैसा दुगुना होगा परन्तु आर्दश को-आपरेटीव ने उन सब अरमानो पर पानी फेरते हुए करीब 8 हजार करोड रूपये की निवेशित रकम अपनी शैल कंपनी में निवेश कर निवेशको धोखा दिखा दिया आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव ने विभिन्न अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है जिसके कारण सोसाइटी की संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया और बैंक खातों को फ्रिज कर दिया गया तथा सोसाइटी परिसमापन करने के लिए लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। आपसे आग्रह है कि आदर्श क्रेडिट को-आपरेटीव मे निवेशको की जमा पैसा दिलवाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
जालोर . युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, जालोर द्वारा विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हनीफ खान, मुख्य अतिथि, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोर की निदेशक मधुमिता भाटी तथा प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हनीफ खान ने कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को अपनाएंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा। निदेशक मधुमिता भाटी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
अभियान के अंतर्गत समूह नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, शॉर्ट फिल्म/रील्स, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद में दक्ष सुंदेशा, कविता में जालम सिंह, स्लोगन लेखन में निकिता कुमारी, चित्रकला में दशरथ परमार, शॉर्ट फिल्म/रील्स में चेतना राजपुरोहित, समूह नृत्य में भावना एवं टीम, लोकगीत में भावना एवं समूह तथा नुक्कड़ नाटक में राहुल सिंह एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं माय भारत स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, निर्णायक मंडल, माय भारत स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
राजस्थान पटवार संघ ने लंबित मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान पटवार संघ, जिला शाखा जालौर द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर, जालौर के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि पटवार संघ द्वारा समय-समय पर राजस्व विभाग एवं राज्य सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें उठाई जाती रही हैं, किन्तु आज दिनांक तक उनका संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा प्रमुख शासन सचिव, राजस्व विभाग को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा DCS गिरदावरी कार्य के संबंध में संघ द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में DCS गिरदावरी ऐप में आवश्यक सुधार एवं पटवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पटवारियों को तकनीकी पद पर पदोन्नति देकर पे-लेवल-10 का वेतनमान प्रदान करना, सभी भत्तों में वृद्धि एवं ट्रेवलिंग अलाउंस लागू करना, पृथक करियर संवर्ग एवं स्थानांतरण नीति बनाना तथा पटवार भवनों में लैपटॉप, प्रिंटर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना शामिल है।
इस दौरान जिला संयुक्त मंत्री नरेश दहिया, उपशाखा अध्यक्ष अर्जुन विराश, उपशाखा उपाध्यक्ष अशोक जीनगर, मदनलाल, महेंद्र विराश, भीमाराम सहित अन्य पटवारी उपस्थित रहे।
राजस्थान पटवार संघ ने राज्य सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पटवारियों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज संस्थाओं व नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाद्राजून की संगठनात्मक बैठक चौधरी छात्रावास भाद्राजून में आयोजित की गई।
पीसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र और राज्य पर सरकार कहने को डबल इंजन है पर ये डबल इंजन लोकतंत्र को खत्म करने पर तुला है। राज्य में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव देरी से करवाना इसका प्रमाण है। न्यायालय के दखल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष के परिणामस्वरूप निकाय चुनाव और उसके बाद पंचायत चुनाव हो रहे है। राज्य की पर्ची सरकार केवल केंद्र सरकार की भक्ति करने में लगी है, राजस्थान की जनता से उनको कोई लेना देना नहीं है। इसीलिए हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव लड़ना है। जब से राजस्थान में पर्ची सरकार आई है तब से राजस्थान का विकास ठप्प हो गया है। आमजन त्रस्त है और इन निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का सफाया करेगी।
पर्ची सरकार की वास्तविकता सभी के सामने आ गई है - सरोज चौधरी सरोज चौधरी ने कहा कि झूठे वादे कर राजस्थान की सता में आई पर्ची सरकार की कलई अब खुल गई हैं उसकी वास्तविकता सभी के सामने आ गई है। हमें इन निकाय और पंचायत चुनाव में आमजन के साथ संवाद कर उसे हमारी पिछली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वर्तमान पर्ची सरकार की विफलताओं को उजागर करना पड़ेगा। ये चुनाव आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल चुनाव है। इसमें आमजन भाजपा को आईना दिखाएगा। और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली पर्ची सरकार को सबक मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ नेता जगदीश चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, जिला सचिव कुशाल सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, ब्लॉक महासचिव वागाराम परमार, सरपंच निम्बला पुखराज मेघवाल, भरतसिंह कुवारड़ा, भंवराराम मीणा, रणछोड़राम तोड़मी ने संबोधित किया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, पन्नाराम चौधरी, केसाराम तोड़मी,उकाराम,ताराराम चौधरी,मकराराम, भुपेंद्र नारवणा,जबराराम मीणा,मानाराम चौधरी, युसुफ खान, रमेश मेघवाल, प्रकाश चौधरी, हडमत मीणा व हिम्मताराम मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं
जालोर. सायला में स्थित भंडारी धर्मशाला में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव को लेकर जालोर विधानसभा स्तरीय बैठक जिला प्रभारी सुमन यादव व सहप्रभारी दिलीप चौधरी के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट आतिथ्य पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर ने की, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने की। बैठक में जिला प्रभारी सुमन यादव ने आगामी स्थानीय निकाय व पंचायत के चुनाव में सभी को एकजुट होकर पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बनाने की बात कही। साथ ही आपस मनमुटाव भुलाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को आमजन को बताकर अपना बोर्ड व प्रधान -प्रमुख बनाने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर विधानसभा में भाजपा शासन में सभी जनप्रतिनिधि परेशान हो रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, पार्टी के विचारधारा कर्मचारियों को चुन - चुन कर जिला से बाहर भेजा जा रहा है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद की जा रही है।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि गांवों में आज भी धरातल पर कार्य नहीं हो रहे है। पंचायतीराज व नगर निकायों में गंदगी फैली हुई है। सभी को पार्टी हित में, संगठन में विश्वास करते हुए मजबूती पर जोर देने की बात कही।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष सवाईसिंह चंपावत, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष भवरसिंह थलुंडा, डाबली सरपंच हनुमानराम धेडू, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, नगर अध्यक्ष चंपालाल जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुल्तान खान भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष सीएल गहलोत, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष जाकिर खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। उत्तम कुमार सुथार, पारसाराम सुथार भाण्डवपुर, महेन्द्र सुथार सायला ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन
बैठक में सुखदेव त्रिवेदी, लाल सिंह भुण्डवा, छैलसिंह मेड़तिया, अर्जुनसिंह जीवाणा, जीवाणा मण्डल अध्यक्ष अयूब खान, नरपत सिंह कोमता, भरत मेघवाल, पुनेखा, पीरे खा तेजा की बेरी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा मेघवाल, पद्मावती वालेरा, मांगीलाल भील, भरतसिंह दुधवा,कृष्णकुमार वणिका, नवाब खान, हमीराराम देवासी, एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेश राणा, भगवत सिंह नून, मोहन जाट, पीरेखान, हबताराम, बाबूसिंह तालियाना, हस्ताराम तालियाना, आसू खान पूनावास, लक्ष्मण साँखला, बसंत गहलोत, महेंद्र सोनगरा, करताराम चौधरी, जोइताराम भील, इन्द्रसिंह दहिया, प्रकाश मेघवाल, बंटाराम सरगरा, दिनेश सरगरा, वगताराम भील, विरमाराम चौधरी, विजय राणा, छगन माली, छगन राजपुरोहित, करताराम जोड़ वीराना, जितेन्द्र प्रजापत, चूनाराम वागरी, देवाराम मेघवाल, भोलाराम मेघवाल, नैनदान, भेराराम घांची, बाबूराम भील उनडी, जोइताराम राणा, जयंतीलाल हरिजन, हिमाराम सरगरा, थानाराम सरगरा, विजय सिंह भूड़वा, मदनसिंह मोमताराम वीराना, लाखाराम, मानाराम देवासी, सुरेश मेघवाल, विजय राणा, जवानाराम माली, हरसन सरगरा, बाबूसिंह राजपुरोहित, शकूर खान, जबराराम मेघवाल यारू मेहर, सलीम मोयला सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी
पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आहोर में जिला प्रभारी व सह-प्रभारी ने ली बैठक।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर।
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रविवार को आहोर के नामदेव छात्रावास में कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सरोज चौधरी ने बताया कि बैठक में जालोर जिला प्रभारी सुमन यादव एवं सह-प्रभारी दिलीप चौधरी एवं विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत और नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
पीसीसी महासचिव एवं जालौर प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया है। अब जनता ये जान चुकी है, इसीलिए अब आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया तय है। हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा। और उन्हें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वर्तमान भाजपा सरकार की विफलता को बताना पड़ेगा। युवा पीढ़ी भी धीरे-धीरे ये समझ चुकी है। इस निकाय चुनावों में भाजपा को आईना दिखाएगी। सह-प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन चुनावों में जाना पड़ेगा। सर्वसम्मति से हमें एकराय कर चुनाव में उतरना पड़ेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।
जालौर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि आने वाले समय में हम वार्ड स्तर पर बैठके कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। और सर्वसम्मति से सभी की राय देखकर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतरेंगे। आज के समय में आमजन भाजपा के कुराज से त्रस्त है। और कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहा है।
पीसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान की पर्ची सरकार स्थानीय निकाय चुनावों को टालना चाहती थी, माननीय न्यायालय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण उनको निकाय चुनावों बेमन से करवाना पड़ रहा है। ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। पर्ची सरकार जानती है कि पिछले ढाई साल से उन्होंने सिर्फ केंद्र सरकार की भक्ति करने का काम किया है। आपजन से उनको कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान की आमजनता इन निकाय चुनावों में पर्ची सरकार की विदाई की नींव रखेगी। सरोज चौधरी ने कहा कि आने वाला निकाय चुनाव राजस्थान विधानसभा और देश की लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा। इसीलिए हम सभी को एकता के साथ ये चुनाव लड़कर जीतना है। समय पर निकाय और पंचायत चुनाव ना करवाकर राजस्थान की पर्ची सरकार ने निकायों को मिलने वाली करोड़ो रुपये की ग्रांट को खो दिया है। उन रुपए से वार्ड और गांव का विकास होता। लेकिन पर्ची सरकार ये चाहती ही नहीं है कि स्थानीय निकाय चुनाव हो और गांव का विकास हो।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जुल्फिकार अली भुट्टो विधानसभा प्रभारी, मदन दहिया ब्लॉक प्रभारी, जगदीश चौधरी ओबीसी काउंसलिंग कांग्रेस सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडीयाली, भंवरलाल छीपा नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, पदमाराम सरगरा, लक्ष्मी मीणा महासचिव, बस्ती मल चौहान महासचिव, आम सिंह परिहार, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, कुशाल सिंह, अमृत प्रजापत, सोनाराम मेघवाल, पीर सिंह, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह, हस्तीमल सुथार, युद्धवीर सिंह, शंकर अग्रवाल, दीपाराम, गीताश्री, खसाराम, महेंद्र सोनगरा, मांगीलाल चौधरी, पुखराज, गजेंद्र सिंह, भैराराम, शाकिर खान, भरत सिंह, जवाना राम चौधरी, भोमाराम, तुलसाराम देवासी, जैसाराम ,गणेश मीणा, वचनाराम, नारायण सिंह ,बालू सिंह ,वगताराम, दलाराम ,संतोष बामणिया, रमेश प्रजापत, मांगीलाल, इंद्र कुमार ,रामलाल, कन्हैयालाल, भरत ,थानाराम ,भंवर सिंह, भारमल कोटडा, गोपाराम, फूटर सिंह ,रुपाराम आकोली, सलीम मोयला, हेमेंद्र सिंह, शैषाराम, चांदमोहम्मद,हंसाराम, बाबुलाल ,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खेलों के संग श्रद्धांजलि : नाहरसिंह मंडलावत की स्मृति में रोमांचक बास्केटबॉल मुकाबला
जालोर. स्वर्गीय नाहरसिंह मंडलावत की पुण्य स्मृति में खेलो इंडिया बास्केटबॉल सेंटर मैदान पर एक दिवसीय मैत्री बास्केटबॉल मैच का आयोजन हुआ।
नमस्ते जालोर और खेलो इंडिया बास्केटबॉल सेंटर जालोर के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शानदार टीमवर्क और कौशल के दम पर खेलो इंडिया सेंटर ने 57-48 से जीत दर्ज की।
दोनों टीमों ने खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की
मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखला रहे। अध्यक्षता जिला बास्केटबॉल संघ सचिव मून सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि कोच इमरान खान, प्रतियोगिता के निर्णायक की महती भूमिका का निर्वहन नरेश कुमार मालवीय राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच तथा सज्जन कुमार शारीरिक शिक्षक और हस्तीमल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ियों सहित बड़ी तादाद में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजन के संयोजक स्व. नाहर सिंह के पौत्र महावीर सिंह मंडलावत भवरानी ने सभी खिलाड़ियों और सेंटर के बच्चों को टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया। जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा अंत में सभी ने स्व. मंडलावत को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया।
आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन पर की चर्चा
जालोर. सायला उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का भील समाज विकास समिति ब्लॉक जोईताराम बोरवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में आगामी 9 अगस्त रविवार को सायला में शीतला माता चौक स्थित गेर स्थल पर ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोहपूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अलग अलग कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियों को सौंपी गई।समारोह में ब्लॉक के सभी गांवों से समाज बंधु रैली के रूप में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।ब्लॉक स्तरीय समारोह में समाज विकास , शिक्षा,कुरीतियों पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम को लेकर गांव गांव जाकर समाज बंधुओ को आमंत्रण दिया जा रहा है।बैठक में समाज बंधुओ ने सभी की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की।इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद् ने गौशाला परिसर में लगाए 151 पौधे
जालोर. भारत विकास परिषद् जालोर द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शनिवार को श्री वेदलक्षणा पथमेड़ा गौ नंदीशाला,कलापुरा,परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से परिषद् दायित्वधारियों, सदस्यों व अन्य द्वारा नीम, पीपल, व वटवृक्ष प्रजाति सहित कुल 151 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रांतीय संयोजक सेवा मदनलाल माली ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है, इनके द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा ने कहा कि गौशाला में पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि आने वाले समय में यहां रहने वाले गोवंश को भी भीषण गर्मी में शीतल छाया मिल सकेगी , वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने ,प्रदूषण कम करने एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं , इन्होंने इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार प्रकट किया।परिषद के पर्यावरण प्रभारी श्याम सुंदर हेडा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेवारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य , हरित प्राकृतिक धरोहर साबित होगी।
इस दौरान परिषद के प्रांतीय संयोजक (सेवा )मदनलाल माली,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा ,सचिव शांतिलाल सोनी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी महेंद्र आनंद वैष्णव, जगदीश अग्रवाल, हंजा देवी , श्याम सुंदर हेडा, राजेंद्र हेडा,पवन कुमार, सहित परिषद सदस्य , गौशाला सेवा कर्मी, मौजूद रहे।
सेवाड़ा तालाब में डूबे युवक का शव 06वीं बटालियन एनडीआरएफ ने किया बरामद
जालोर.06वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रशासन जालोर के समन्वय में टीम 6N, ई/06 बटालियन ने सेवाड़ा तालाब, ग्राम सेवाड़ा, तहसील रानीवाड़ा, जिला जालोर में डूबे एक युवक का सफल खोज एवं रिकवरी अभियान चलाकर शव बरामद किया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन, जालोर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनडीआरएफ टीम को 01 अगस्त 2026 को सायं 4:30 बजे घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम सायं 5:40 बजे घटनास्थल पर पहुँची तथा तत्काल खोज एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।एनडीआरएफ के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स एवं अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से सायं 5:55 बजे तालाब में डूबे जनक सिंह (35) पुत्र भीम सिंह राजपूत का शव खोजकर बाहर निकाला गया। आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत सायं 6:00 बजे शव को पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इस अभियान का नेतृत्व  निरीक्षक अरुण कुमार शर्मा व निरीक्षक अजय सिंह ने किया। अभियान में एनडीआरएफ के 25 कार्मिक, जिनमें 02 प्रशिक्षित डीप डाइवर्स शामिल थे, ने भाग लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आमजन से अपील करता है कि वर्षा ऋतु के दौरान तालाबों, नदियों एवं अन्य जलाशयों के समीप विशेष सावधानी बरतें तथा गहरे पानी में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा संबंधित आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सूचना दें।
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
जालोर.विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में संचालित सीएमएलसी (मदर मिल्क बैंक) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नैनमल परमार एवं सीएमएलसी प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।सीएमएलसी प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं एवं परिवारजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जन्म के पहले घंटे में शिशु को मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह शिशु के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच का कार्य करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
इस अवधि में शिशु को पानी अथवा अन्य कोई आहार देने की आवश्यकता नहीं होती। छह माह पूर्ण होने के बाद ऊपरी आहार शुरू करते हुए दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी जाती है।इस दौरान उपस्थित माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई तथा परिवार के सदस्यों से माताओं को स्तनपान के लिए सहयोग एवं प्रोत्साहन देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
पीर गंगानाथ महाराज के चातुर्मास प्रस्थान से धर्ममय हुआ
जालोर- भव्य शोभायात्रा के साथ बैरठ गांव के लिए हुए रवाना- नाथजी के जयकारों से गूंजा जालोर शहरजालोर.जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन भैरुनाथ जी के अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ महाराज शनिवार को चातुर्मास के लिए बैरठ गांव रवाना हुए। इस अवसर पर जालोर शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया। अखाड़े में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीर गंगानाथ महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके मंगलमय चातुर्मास की कामना की।महंत गंगानाथ महाराज के प्रस्थान से पूर्व भैरुनाथ जी के अखाड़े में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इसके बाद विधिवत पूजा के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
शोभायात्रा में नाथ संप्रदाय के संत-महंत, श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय भैरुनाथ", "पीर गंगानाथ महाराज की जय" तथा "अलख निरंजन" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।शोभायात्रा भैरुनाथ जी के अखाड़े से रवाना होकर तिलक द्वार, हरिदेव जोशी सर्कल, अस्पताल सर्कल, सूरजपोल, भीनमाल रोड, थर्डफेस, रेवत और भागली सहित विभिन्न मार्गों एवं गांवों से होती हुई बैरठ गांव पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पीरजी का स्वागत किया तथा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।इधर बैरठ गांव में भी चातुर्मास को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जालोर स्थित भैरुनाथ जी के अखाड़े पहुंचे तथा पीर गंगानाथ महाराज का श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें बैरठ गांव ले गए। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
चातुर्मास सेवा समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि बैरठ में आयोजित होने वाले चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, सत्संग, भजन-कीर्तन, गुरु दर्शन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का क्रम चलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों से चातुर्मास में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंसारी एवं काजी ट्रेवल्स की ओर से चातुर्मास के लिए पांच बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इस सेवा के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से बैरठ पहुंच सकेंगे। इस सराहनीय पहल की सभी धर्मप्रेमियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए ट्रेवल्स संचालकों का आभार व्यक्त किया।नाथ संप्रदाय की परंपरा में चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान संत-महात्मा एक स्थान पर निवास कर धर्मसभा, सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन का संदेश देते हैं। बैरठ गांव में आगामी चार माह तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।महंत पीर गंगानाथ महाराज के चातुर्मास प्रस्थान को लेकर जालोर से लेकर बैरठ गांव तक श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और नाथ संप्रदाय के जयकारों से जालोर शहर गुंजायमान होता रहा।
विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करें -मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
जालोर विधानसभा क्षेत्र की 311 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
जालोर. स्व. श्री फूसारामजी महाराज स्मृत सेवा प्रन्यास जालोर एवं परशुराम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान व महन्त  ईश्वरनाथ महाराज के पावन सान्निध्य में जालोर विधानसभा क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नीट(ऑवरओल रैंक 10000 तक), आईआईटी, एनआईटी, एनडीए, सीडीएस, एनएलयू एवं सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थी सहित कुल 311 प्रतिभाओं का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह शनिवार को वतन रिसोर्ट बिशनगढ़, जालोर में आयोजित हुआ।   समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, परशुराम सेवा संस्थान जालोर के अध्यक्ष आर. डी. चौधरी एवं जसराज राजपुरोहित सहित मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की 93 वर्षीय माताजी चंपा देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभाशाली बच्चों का हौसला बढ़ाया।
समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जालोर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी स्कूली बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिलें के नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीगण खुद का आत्मविश्लेषण करते हुए अपना पसंदीदा विषय चुने, स्टूडेंट्स ध्येय वाक्य ‘‘आई कैन डू इट’’ को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा से जुड़े ऑप्शंस् यथा मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित साइबर टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स आदि क्षेत्रों में भी अपना हुनर दिखाए। विद्यार्थी देशहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।समारोह में जसराज राजपुरोहित ने कहा कि बालक-बालिकाएं विद्यार्थी जीवन में संस्कार रूपी बने एवं अथक परिश्रम के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सम्मान में हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता हैं एवं जीवन में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले की स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी लगन व परिश्रम के माध्यम से अपने गुरुजनों एवं माता पिता का नाम रोशन करें। विद्यार्थी जीवन के दौरान असफलता से डरे नहीं, बल्कि दोगुनी मेहनत के साथ पढ़ाई करें। विद्यार्थी अपनी रूचि का विषय चुनकर विविध क्षेत्रों यथा मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़े।
परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष आर. डी. चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम संयोजक नाथू सोलंकी ने बताया कि समारोह में माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षा-2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नीट(ऑवरओल रैंक 10000 तक), आईआईटी, एनआईटी, एनडीए, सीडीएस, एनएलयू एवं सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थी सहित कुल 311 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन निशा कुट्टी एवं ललित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सीडीईओ मनोहरलाल गोदारा, जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, एडीईओ नरेन्द्र परमार, एडीईओ लहराराम माली, एसीबीईओ जब्बरसिह देवड़ा, उदयसिंह दादाल, पुखराज विराणा, जितेन्द्र जालोरी, परमानंद भट्ट, रवि सोलंकी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नारायणलाल भट्ट, शेखर भट्ट, महेन्द्र गर्ग, दिनेश महावर, उत्तम गर्ग, मंजू मेघवाल, महेश भट्ट सहित सम्मानित होने वाले विद्यार्थी व उनके अभिभावक, गणमान्य नागरिक व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिले में संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव एवं सह प्रभारी दिलीप चौधरी विधानसभा स्तर पर बैठक लेंगे। इन बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि 01 अगस्त से 03 अगस्त तक जालौर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी एवं सह प्रभारी दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे 01 अगस्त (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे भीनमाल तथा दोपहर 4:00 बजे रानीवाड़ा में बैठक आयोजित होगी। इसी प्रकार 02 अगस्त (रविवार) को सुबह 11:00 बजे आहोर एवं दोपहर 2:00 बजे सायला में बैठक होगी। वहीं 03 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे सांचौर में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठकों में पूर्व मत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, सरोज चौधरी, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
गंगानाथ महाराज का चातुर्मास बैरठ में, 1 अगस्त सुबह 8 बजे जालोर से होंगे रवाना
भव्य शोभायात्रा के साथ होगा देवनगरी बैरठ में मंगल प्रवेश
जालोर. नाथ संप्रदाय की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा के तहत सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथजी अखाड़ा, जालोर के पीठाधीश्वर गंगानाथ महाराज इस वर्ष अपना पावन चातुर्मास देवनगरी बैरठ में करेंगे। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे जालोर स्थित श्री भेरूनाथजी अखाड़ा से पीर गंगानाथ महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे, बैंड के साथ रवाना होंगे। यह चातुर्मास श्रद्धा, भक्ति, साधना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन माना जाता है, जिसमें प्रदेशभर से संत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
चातुर्मास सेवा समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे जालोर स्थित श्री भेरूनाथजी अखाड़ा से पीर गंगानाथ महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे, बैंड, ढोल-नगाड़ों, धार्मिक ध्वजों एवं जयघोष के साथ रवाना होगी। शोभायात्रा हॉस्पिटल चौराहा, सूरजपोल, थर्ड फेज एवं भागली चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर देवनगरी बैरठ पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं गुरु महाराज का मंगल प्रवेश कराया जाएगा।
चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, गुरु वंदना, सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन, आरती, गुरु दर्शन तथा सनातन धर्म एवं नाथ संप्रदाय की गौरवशाली परंपराओं के प्रचार-प्रसार से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह चार माह का आध्यात्मिक प्रवास श्रद्धालुओं के लिए गुरु कृपा एवं धर्म लाभ प्राप्त करने का विशेष अवसर होगा।
आयोजकों ने बताया कि चातुर्मास में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
चातुर्मास सेवा समिति एवं आयोजकों ने सभी नाथ संप्रदाय के श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों तथा क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शोभायात्रा और चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस पुण्य-पावन सनातन परंपरा के सहभागी बनें।
उधारी नहीं चुकाने पर सांचौर विधायक ने करवाई एफआईआर, व्यवसाई का आरोप : विधायकी के बलबूते जमीन हड़पना चाह रहे सांचौर MLA जीवाराम !
जालोर. सांचौर पुलिस थाने में 29 जुलाई को सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने दो जनों के विरुद्ध रिपोर्ट देकर उनकी उधारी नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है, इधर, जिन पर आरोप लगाया है उन व्यापारी का कहना है कि सांचौर विधायक जीवाराम अपनी विधायकी के पॉवर से हमारी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी गैर लोगों को कब्जा करवाकर जमीन पर बिठा दिया है।
MLA जीवाराम ने रिपोर्ट ने यह लिखा
सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2018 में सुरेश पुत्र दजाराम चौधरी व दजाराम पुत्र रगाराम चौधरी जातियान कलबी, निवासीगण पादरड़ी तेतरोल, पुलिस थाना झाब, तहसील चितलवाना, जिला जालौर ने माइक्रो स्टील नाम से व्यापार करने के लिए उनसे (जीवाराम से)  01 जनवरी 2018 को 1,20,00,000/-(अक्षरों एक करोड़ बीस लाख रुपये) की राशि 1 (प्रतिशत) ब्याज की दर से एक वर्ष के लिए उधार ली थी। उक्त राशि मैंने अपनी कृषि आय एवं संचित धनराशि में से उसे विश्वासपूर्वक प्रदान की थी। लगभग एक वर्ष पश्चात जब मुझे उक्त राशि की आवश्यकता हुई तो मैंने आरोपियों से अपनी रकम ब्याज सहित वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने कहा कि उसके पास अभी राशि लौटाने  की व्यवस्था नहीं है और न ही ब्याज चुकाने के लिए राशि है। उसने प्रस्ताव रखा कि उसके नाम से राजस्व ग्राम होथीगांव में अगड़ावा रोड पर स्थित लगभग 60 बीघा खातेदारी कृषि भूमि मेरे नाम बेचान कर देता हूँ। शुरू में मैंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, किन्तु बाद में आरोपीगण चार सम्मानित व्यक्तियों को साथ लेकर आये तथा उनके समक्ष पुनः कहा कि वे राशि लौटाने में असमर्थ है और उसके बदले उक्त भूमि का बेचान मुझ प्रार्थी के नाम से करना चाहते है।
विज्ञापन
उपस्थित गवाहों के समक्ष सहमति बनने पर आरोपी दजाराम ने एक लिखित इकरारनामा निष्पादित किया, जिस पर आरोपी एवं सभी गवाहों के हस्ताक्षर हैं। 01 जनवरी 2018 से 23 जुलाई 2026 तक आरोपीयों ने न तो मेरी रकम (मूलधनः 1,20,00,000/-ब्याज 1,23,27,600/- कुल बकया राशिः 2,43,27,600/-) वापिस दी है और न ही मेरे नाम से उक्त खातेदारी कृषि भूमि का बेचान किया है। सौदा होने के पश्चात आरोपी दजाराम को कई बार कहा गया कि वह सांचौर आकर उक्त भूमि की रजिस्ट्री मुझ प्रार्थी के नाम निष्पादित करे। आरोपी ने कुछ समय तक तो मुझ प्रार्थी को आश्वासन दिया की मैं रजिस्ट्री करवा दूंगा, लेकिन बाद में आरोपी मेरे साथ व्हॉटसएप कॉल के जरिए गाली गलोच करने लग गया एवं ऐलानियां धमकी देने लग गया कि मेरी जान पहचान बदमाशों से है मैं आपको ठिकाने लगवा दूंगा एवं कई लोगों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि आरोपी दजाराम कह रहा है कि मैं यह जमीन किसी बदमाश को बैचान कर दूंगा।वर्तमान में आरोपी की नीयत में खोट आ गई है तथा वह जानबूझकर अपने वादे एवं लिखित इकरारनामे से मुकर रहा है। आरोपी द्वारा शुरू से ही धोखाधड़ीपूर्ण एवं बेईमानी की नीयत रखते हुए मुझ प्रार्थी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। विधायक जीवाराम ने कार्रवाई करने की मांग की है।
व्यापारी दजाराम ने यह बताया
व्यापारी दजाराम ने डीडीटी न्यूज से कॉल पर हुई बातचीत में कहा कि मैं और जीवाराम चौधरी वर्षों से मौखिक रूप से व्यापार में सहभागी रहे हैं। वो सांचौर रहते है, काम हम देखते हैं। मेरे व्यापार मंदा होने लगा तो हमने जीवाराम को राशि देनी बंद कर दी। इस पर जीवाराम ने विधायकी का पॉवर दिखाकर हमसे जमीन हड़पने का प्लान बना दिया। मेरे बेटे के नाम से जमीन खरीदी, उस जमीन पर विधायक जीवाराम ने कब्जा करवा दिया है। विधायकी के बलबूते मुझ व्यापारी को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट दी है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर लेगी।
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
सायला सीएचसी का अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जालोर. सायला उपखंड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर चांदावत ने उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर पर्ची काउंटर, नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं की जानकारी लीं।  साथ ही मौसमी बीमारियों की दवाईयों को उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।साथ ही एक्सरे रूम के निरीक्षण में मरीजों द्वारा काफी समय से एक्सरे सुविधा  बंद होने पर संबंधित कार्मिक को लापरवाही बरतने पर जोरदार लताड़ लगाई। वहीं टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण का नियमित रूप से रिकॉर्ड नहीं होने तथा प्रसूताओं का रजिस्टर में इंद्राज नहीं होने पर काफी नाराजगी जताई तथा फटकार लगाई।
विज्ञापन
निरीक्षण में साफ सफाई व्यवस्थाओं में काफी सुधार लाने के लिए डॉ भीमनाथ गोस्वामी को निर्देशित किया। उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को माह में दो बार अस्पताल का निरीक्षण करने की बात कही। ताकि नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में सुधार होने के साथ आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य व चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी लीं। वहीं प्रसूता कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों से चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग करते हुए आमजन को बेहतरीन सेवाओं को उपलब्ध कराने की बात कही।
रोडला ग्रामीण सेवा शिविर में 68 खाताधारकों का शांतिपूर्ण भूमि बंटवारा बना मिसाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनीं जनसमस्याएं
जालोर. ग्राम पंचायत रोडला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर–2026 में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याओं की जनसुनवाई की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि 68 खाताधारकों के भूमि बंटवारे का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से एक ही मंच पर संपादन रही। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण का सफल समाधान ग्रामीण सेवा शिविर की ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आया, जिससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली तथा प्रशासनिक समन्वय और आपसी सहमति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य शासन को गांवों तक पहुंचाकर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ सुशासन की अवधारणा को भी साकार कर रहे हैं।
शिविर में उपखंड अधिकारी आहोर, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भंवरपुरी गोस्वामी, मांगीलाल राव, मंगलसिंह भाटी, भीखाराम कुमावत, मांगीलाल देवासी, हरखू कंवर रोडला, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
साफाड़ा में पाइप लाइन लीकेज ठीक करने दो बार प्रशासक ने विभाग को लिखा पत्र, कोई सुनवाई नहीं, जमा हो रहा कीचड़
सांफ़ाड़ा प्रशासक दो बार लिख चुके पीएचइडी को पत्र, अधिकारी कर रहे नजर अंदाज!
पाइप लाइन लीकेज से बस स्टैंड और स्कूल के आगे जमा हो रहा पानी, बना मुसीबत
जालोर. जिले के नजदीक सांफ़ाड़ा गांव से गुजर रही पानी की मुख्य लाइन कई जगह से लीकेज होने की बात सामने आई है और इसको लेकर ग्राम पंचायत के प्रशासक ने पिछले छह महीने में दो बार जलदाय विभाग को पत्र व्यवहार कर ध्यान में लाने के प्रयास किए, इसके बावजूद विभाग न तो ठीक कर रहा है और न ही कोई सुनवाई।
विज्ञापन
ऐसे में लीकेज पानी सड़क पर गंदगी और कीचड़ करने के अलावा बीमारी को भी न्यौता दे रहा है, प्रशासक हुकमसिंह के अनुसार पास में ही स्कूल है जिसके गेट के पास लीकेज पानी जमा हो रहा है लेकिन इस छोटी समस्या को भी जलदाय विभाग के अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं और भुगतना ग्राम पंचायत के प्रशासक को पड़ रहा है, क्योंकि ग्रामीण उन्हें इस समस्या को लेकर प्रतिदिन अवगत कराते हैं, इधर ग्राम पंचायत के प्रशासक ने पीएचइडी के सहायक अभियंता को दो बार पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन उन्होंने इसे समाधान करने को उचित नहीं समझा या कोई अन्य कारण, लेकिन समस्या तस की तस बनी हुई है। बता दें कि सांफ़ाड़ा गांव में से पानी की एक पाइप लाइन जालोर शहर की ओर जाती है, प्रशासक और ग्रामीणों के मुताबिक वो पाइप लाइन गांव के बस स्टैंड के पास लीकेज है जहाँ से पानी सड़क पर जमा होने लगता है जिससे कीचड़ फैल रहा है, ऐसे में वहां से गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं ग्रामीणों को प्रतिदिन आवाजाही में भी काफी दिक्कत होती है, ऐसे में इसका समाधान होने पर ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत के प्रशासक दो बार अधिकारी के नाम पत्र लिख चुके
ग्राम पंचायत सांफ़ाड़ा के प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ दो बार पीएचइडी के सहायक अभियंता को पत्र लिख चुके हैं, पहला पत्र उन्होंने 19 फरवरी 2026 को लिखा था तो दूसरा पत्र 14 मई 2026 को लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया कि पानी की लाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है जो ग्रामीणों के लिए प्रतिदिन मुसीबत बन रहा है, पास में ही स्कूल है ऐसे में बच्चे वहाँ से गुजरते हैं तो कीचड़ को पार करना पड़ता, इतना ही नहीं पानी भी व्यर्थ बह रहा है। जिसे समय पर ठीक करवाया जाए तो समस्या खत्म हो सकेगी।
इनका कहना है...
मैं दो बार जलदाय विभाग को पत्र लिख चुका हूं, गांव के लोग समझते हैं कि इस समस्या का समाधान सरपंच(प्रशासक)नहीं करवा रहे हैं जबकि यह काम जलदाय विभाग का है। अधिकारी को कहकर परेशान हो गए हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
-हुकमसिंह राठौड़, ग्राम पंचायत प्रशासक सांफ़ाड़ा
मामला ध्यान में आया है तो जल्द ही इसको ठीक करवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो।
-बीएन शर्मा, एईएन जलदाय विभाग, जालोर
राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, नशा मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे जिले के युवा
जालोर. जिले के युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत जिले में आठ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहां से चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है। युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ना है। समाज में जन-जागरूकता बढ़ानी है। सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में ही हिस्सा ले सकेगा। इच्छुक युवाओं को माय भारत पोर्टल पर ‘वॉलिंटियर फॉर भारत’ के अंतर्गत जिले के ‘नशा मुक्त’ टैब में संबंधित इवेंट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त को विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।
आठ विधाओं में होगी प्रतिभा की परीक्षा
अभियान के तहत समूह लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म अथवा रील निर्माण, नारा लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहां वे देशभर के प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जालोर और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का भी एक सुनहरा अवसर होगा।
शिक्षण संस्थानों और युवा संगठनों से भागीदारी की अपील
माय भारत जिला कार्यालय ने जिले के सभी महाविद्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, युवा क्लबों एवं अन्य युवा संगठनों से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि यह केवल पुरस्कार जीतने का मंच नहीं है। यह विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का अभियान है।
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिया गुरु का आशीर्वाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरु पूर्णिमा पर जिले के शिव मंदिरों में दिनभर दर्शन कर खुशहाली की कामना की
जालोर. जिले के शिव मंदिरों में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्त पहुँचे और पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
इस दौरान भक्तों के भगवान शिव को प्रसाद का भोग लगाया और शीश नवाकर परिवार और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की मन्नते मांगी। इस दौरान शहर के सिरे मंदिर स्थित जलंधर नाथ महादेव मंदिर, भैरुनाथ अखाड़ा, धुँधलेश्वर महादेव मंदिर सरूपुरा, लेटा स्थिर पिपलेश्वर महादेव मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर नारनावास समेत जिलेभर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई थी, दिनभर पूजा अर्चना के साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ रहा। वही गुरु पूर्णिमा को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, भगवान शिव को बिल पत्र, फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया है।
आज से श्रावण मास की शुरुआत, शिवालयों में गूंजेगी भक्ति
गुरुवार से श्रावण मास शुरू होने जा रहा है, ऐसे में अब पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहेगा।
विज्ञापन
श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ के सामने अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि श्रावण मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, वही सिरे मंदिर पर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की है, साथ ही मंदिर में आने जाने वालों एवं पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इधर श्रावण मास को लेकर मंदिर को भी पूरी तरह से सजाया गया है
एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित
जालोर . 06वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा उपखण्ड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनिया के समन्वय में टीम 6एन, ई/06 बटालियन, एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने हेतु उन्हें प्रशिक्षित करना था।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन अधिनियम, विभिन्न प्रकार की आपदाओं, रक्तस्राव नियंत्रण, सिर की चोट का प्राथमिक उपचार, आंख एवं शरीर में धंसी वस्तु की चोट का प्रबंधन, कंधे के अव्यवस्था (डिसलोकेशन) का स्थिरीकरण, पेल्विक स्प्लिंटिंग, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विभिन्न तकनीकों, वयस्क एवं शिशु सीपीआर, एफबीएओ, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटेशन डिवाइस तथा अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आग के विभिन्न वर्गों, अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा फायर ड्रिल का लाइव प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 44 स्टाफ सहित एवं 1,125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एनडीआरएफ ने विद्यालय समुदाय से अपील की कि आपदा के समय घबराने के बजाय प्रशिक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य करें तथा अपने परिवार एवं समाज में भी आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। एनडीआरएफ का यह अभियान विद्यालयों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रायथल में शिक्षा सेवा एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह
जालोर. निकटवर्ती रायथल गांव में भामाशाह के नवाचारों से अनोखी पहल गांव में रामबाण साबित हो रही है। जिसमें गांव के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भामाशाह भरत सिंह राजपुरोहित, चम्पा लाल, शान्तिलाल व सुरेश सिंह राजपुरोहित पुत्र स्व.हिरालाल के पुण्य स्मृति द्वारा गांव के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में लगातार तीन वर्षों से नियमित पुण्य कार्य कर गांव में नवाचार की पहल बनकर उभर रही है।
भामाशाह भरतसिंह हिरालाल राजपुरोहित ने गांव के विद्यालय में ग्यारह सौ छात्र छात्राओं को कॉलेज बेग बांटकर सहयोग किया। जिसमें भामाशाह द्वारा भोजन प्रसादी रखी गई। जिसमें पूर्व में भामाशाह द्वारा सर्दी की मौसम में विद्यालयों में स्वेटर वितरण व विद्यालय शिक्षकों के लिए ट्रेक शूट भेंट किए गए। जिसमें आये दिन भामाशाह द्वारा विभिन्न नवाचार के कार्यों की पहल की जाती है। जिसमें ग्राम वासियों ने भामाशाह भरतसिंह को साफा व माला पहनाकर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
जालोर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जालोर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में एक के विरुद्ध चालान पेश किया, वहीं एक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया। जालोर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि  परिवादी ट्रक चालक स्वयं के ट्रक को भरकर अहमदाबाद से गुवाहाटी की तरफ जा रहा था उस समय उथमण टोल प्लाजा पालङी एम. सिरोही पर पहुंचा, जहां परिवहन विभाग सिरोही की फ्लाईंग डीएफएस न्यू के इंचार्ज सुरेन्द्रसिंह परिवहन निरीक्षक मय उङन दस्ता दल के उक्त टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर चैकिंग कर रहे थे, उनके उङन दस्ते मे शामिल जोगेन्द्रसिंह सुरक्षा गार्ड ने परिवादी के ट्रक को रुकवाकर ट्रक मे भरे सामान की हाईट ज्यादा बताकर चालान काटने का दबाव देकर अवैध रुप से एन्ट्री के नाम पर रिश्वत राशि वसूल की गई, गार्ड जोगेन्द्रसिंह द्वारा रिश्वत राशि लेते हुए का परिवादी ने स्वयं के मोबाईल से एक वीडियो बना लिया तथा विडियो क्लिप एसीबी मुख्यालय जयपुर को प्रेषित की गई जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
विज्ञापन
जिसका अनुसंधान एसीबी चौकी जालोर द्वारा किया जाकर आरोपी  जोगेन्द्रसिंह पुत्र  जब्बरसिंह निवासी गुङा दुर्जन पुलिस थाना खिवाङा जिला पाली, हाल 19 एन. भैरवाय नगर बेडवास, प्रताप नगर उदयपुर पुलिस थाना प्रताप नगर जिला उदयपुर, तत्कालीन संविदा सुरक्षा गार्ड, कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी सिरोही जिला सिरोही के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा-संशोधन 2018) के तहत आरोप प्रमाणित पाया जाने पर एसीबी कोर्ट पाली के समक्ष उपरोक्त धारा मे चालान पेश किया गया तथा वक्त घटना उङन दस्ते के प्रभारी सुरेन्द्रसिंह परिवहन निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु टिप्पणी परिवहन विभाग राज. जयपुर को प्रेषित की गई है ।
आमजन कि समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण - सांसद लुम्बाराम चौधरी
अभियान चलाकर अवैध नल कनेक्शन धारियों के विरूद्ध करें कार्यवाही- मुख्य सचेतक
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जालोर . जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से जिले के किसानों के लिए संचालित पीएम कुसुम योजना, आरडीएसएस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए किसानों एवं ज़िलें के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से बिजली पहुंचाने की बात कही।
बैठक में उन्होंने जिले में प्रगतिरत सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिता से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पीएमजीएसवाई निर्माणरत सड़क कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अवैध कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए कटवाने तथा मूल कनेक्शनों से पाईप लाईन में छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।
बैठक में उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरजीएचएस के संबंध में जानकारी लेते हुए जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों के नवीन भवनों के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में शैक्षणिक गतिविधि नहीं करवाने के निर्देश देते हुए विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
सांसद ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों यथा-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, वीबी-जीरामजी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जिले के नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद् के अधिकारियों को जालोर शहर की सीवरेज समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुँचाने के साथ ही उन्होनें जिले में अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे जाने एवं टेलएण्ड तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होनें उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में पीएचईडी तथा प्रोजेक्ट के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए टास्क फॉर्स को गठन कर पुलिस के सहयोग से अवैध कनेक्शन धारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही भूजल स्तर सुधार के लिए जवांई तथा इसकी सहायक नदियों पर सबसरफेस एनिकट निर्माण करने की बात कही। उन्होने 15 अगस्त तक शहर की सड़कों की मरम्मत करने तथा सुंदेलाव तालाब में ऑवरफ्लो नहर निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कहीं। डिस्कॉम के अधिकारियों को अधिकारिक मोबाईल नम्बर 24 घंटे चालू रखने एवं आमजन की समस्यों को सुनकर समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में आहोर विधायाक छगन सिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने भी जनसमस्यों के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए निस्तारण करने की बात कहीं।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकार नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, दिशा समिति की सदस्या डॉ. मंजु मेघवाल, चिरंजीलाल दवे, रमेश राणा, खेमराज देसाई सहित दिशा समिति के सदस्य व अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, खेलों के विकास पर हुआ मंथन
जालोर. जिला स्तरीय दो दिवसीय शारीरिक शिक्षको की संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को केरियर एकेडमी स्कूल, भीनमाल में हुआ। संगोष्ठी में खेलों के विकास और स्कूल स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने पर विस्तृत मंथन हुआ। उद्घाटन समारोह में शारीरिक शिक्षा उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा पंवार, एकेडमी स्कूल के निदेशक बलवंत सारण, प्रधानाचार्य जैसा राम जांगू, संगोष्ठी अध्यक्ष मंगल सिंह एवं सचिव अशोक दीवाकर उपस्थित रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भंवर लाल ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यालय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारें और नियमित खेलों के माध्यम से छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करें, ताकि जालोर का नाम गौरव के साथ रोशन हो। सीबीईओ चंदन सिंह चौहान ने शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।
संगोष्ठी में जिले भर से बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया
पहले दिन विभिन्न खेलों के नियम, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण विधियों पर गहन चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा कर खेलों को स्कूल स्तर पर बेहतर बनाने के सुझाव दिए। विशेष सत्र_ में विभिन्न खेल विशेषज्ञों ने खेलों की जानकारी दी। जिसमें रूप सिंह राठौड़ ने हैंडबॉल, मंगल सिंह ने फुटबॉल, सुनील सैनी ने हॉकी, पुष्पेंद्र परमार ने जुडो, ओमप्रकाश ने कबड्डी, लित ने वूशु, मंगला राम ने खो-खो, नरेश कुमार लोहार ने बास्केटबॉल, उदय सिंह चौहान ने जिम्नास्टिक, रोशन लाल ने क्रिकेट, दिनेश कुमार ने एथलेटिक्स, अजय तिवारी ने शतरंज, सत्यनारायण ने सॉफ्टबॉल के बारे में जानकारी दी। सभी वक्ताओं ने बोर्ड पर खेल मैदानों के रेखाचित्र बनाकर मैदान का माप, गोल एरिया, मूल नियम एवं रेफरी के संकेतों की व्यावहारिक जानकारी दी। शिक्षकों ने सत्र में विशेष रुचि दिखाई और कई प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रुकमण सिंह चम्पावत, पीर सिंह, गजे सिंह चौहान, जगदीश विश्नोई, जगदीश साहू, फूल चंद,शिवदयाल मीणा, मून सिंह, सत्यपाल सिंह मनोहर सिंह झाब, अर्जुन सिंह, उदय सिंह, गणपत सिंह मंडलावत, नरेंद्र सिंह, जबर खान, लादू राम, खंगार सिंह, पूरण सिंह खींची, वीणा भाटी, अंगूरी धांधल, मुला राम, प्रेमलता, भंवर लाल सुथार, जगदीश कुमार लोल, मदन जोगशन, जेता राम, मुकन सिंह, प्रकाश सियाग,गोविन्द सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र सोनी, श्रवण सिंह, प्रदीप सिंह,हीरा राम सोलंकी, हरी राम, ओब सिंह आकोली, कालू राम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शारीरिक शिक्षकों की क्षमता का विकास करना था।
वीर शिरोमणि रूपाजी धाम किलवा में चातुर्मास प्रवेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और जनआस्था का बना विराट संगम
जालोर. जिले के सांचौर के किलवा स्थित पावन धन्य धरा तपोभूमि वीर शिरोमणि रूपाजी धाम में महंत रत्नगिरी महाराज के चातुर्मास प्रवेश महोत्सव के शुभ अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और जनआस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत महात्माओं के सान्निध्य एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य समारोह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
महंत रत्नगिरि महाराज का श्री वेराई कॉलेज, किलवा के समीप पुष्पवर्षा के साथ भक्तगणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ विशाल शोभायात्रा किलवा गांव पहुँची, जहाँ संत महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। महंत ने श्री वेराई माताजी आद्य शक्ति पीठ के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वीर शिरोमणि रूपाजी धाम पहुँचने पर पुष्पवर्षा एवं 151 कन्याओं द्वारा सामेला कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपने आशीर्वचनों में महंत रत्नगिरि महाराज ने कहा कि लगभग 888 वर्ष पूर्व किलवा की इस पुण्य धरा पर जन्मे वीर शिरोमणि रूपाजी ने सामाजिक समरसता, एकता और नारी सम्मान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उस समय व्याप्त कुप्रथाओं का विरोध करते हुए 1600 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया तथा सम्पूर्ण आयोजन का व्यय स्वयं वहन कर दानवीरता और लोककल्याण की अद्वितीय मिसाल स्थापित की। उन्होंने कहा कि रूपाजी का जीवन समाज को सेवा, त्याग, समरसता और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि संसाधनों के अभाव के दौर में वीर शिरोमणि रूपाजी द्वारा सर्वसमाज की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराना उनके दूरदर्शी एवं लोकहितैषी व्यक्तित्व का प्रमाण है। ऐसे महापुरुष सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि ऐसे भव्य और सफल आयोजन समाज की सामूहिक भागीदारी, सेवा भावना और आपसी सहयोग का परिणाम होते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले संत महात्माओं और भामाशाहों के साथ ग्रामीणों एवं समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर शिरोमणि रूपाजी के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
ट्रस्ट अध्यक्ष गोमाराम धमाणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सन्त महात्माओं के सानिध्य में 121 दिन चलने वाले भक्तिमय कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने व यथोचित सहयोग प्रदान करवाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महंत भरतनाथ महाराज कमालपुरा,महंत देवाराम जी महाराज सरवाना, महंत शिवपुरी महाराज नैनावा, महंत रूपा भारती महाराज गोलासन, साध्वी सीता गिरी सांकड़, साध्वी पूजाबाई सहित जनप्रतिनिधि, समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर
नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर को मिली मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर की संबद्धता
जालोर. मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 'एमएमयूईटी-यूजी' 2026 का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार स्वयं के स्तर पर प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित की गई थी। इस बार मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर सत्र 2026-27 की केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया स्वयं के स्तर पर संचालित करेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रवेश सुविधा और पारदर्शिता मिल सकेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा 'एमएमयूईटी-यूजी' परीक्षा आयोजित करने से छात्रों को आरयूएचएस के अलावा एक अतिरिक्त और स्थानीय अवसर प्राप्त हुआ है। प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को जोधपुर संभाग के विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 80 राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की इस नई व्यवस्था के तहत बीएससी नर्सिंग, बी. फार्मेसी, बीपीटी, बीएमआरआईटी, बीएमएलएस और बी. ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्सेज में प्रवेश इसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा। एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आधिकारिक कैंडिडेट पोर्टल के ज़रिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।स्कोरकार्ड उपलब्ध होने के बाद, एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के चरण में आगे बढ़ेगी, जिसमें योग्य उम्मीदवार उपलब्ध प्रोग्राम्स के लिए चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस नई प्रवेश प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इससे मेडिकल शिक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक व्यवस्थित और आसान होने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के बाद जोधपुर संभाग सहित राजस्थान के 23 जिलों के मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान अब इसी विश्वविद्यालय के अधीन आते हैं। इन जिलों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के अधिकार मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी को दिए गए हैं। जिन जिलों के कॉलेज यूनिवर्सिटी से जोड़े गए हैं,उनको अब आरयूएचएस जयपुर की बजाय मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से मान्यता लेनी होगी।
विज्ञापन
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपने क्षेत्राधिकार के मेडिकल, नर्सिंग, और पैरामेडिकल कॉलेजों में नियमित निरीक्षण और निरीक्षण समितियों का गठन किया है। इसके तहत यह विश्वविद्यालय सत्र की शुरुआत से पहले कॉलेजों में सुविधाओं, फैकल्टी और बुनियादी ढांचे की जांच करता है। विश्वविद्यालय के 'बोर्ड ऑफ इंस्पेक्शन' द्वारा गठित टीमों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया में टीम कॉलेजों के प्रबंधन एवं शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज ,भूमि, भवन, पुस्तकालय, वित्त और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की जांच करती है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही द्वारा राज्य के नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता प्रदान की जाती है।इन निरीक्षणों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि कॉलेजों में भारतीय नर्सिंग परिषद न्यू दिल्ली एवं राजस्थान नर्सिंग कौंसिल जयपुर के मानकों के अनुरूप कॉलेज में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि छात्रों को बेहतर नर्सिंग शिक्षा मिल सके।
जालोर नर्सिंग कॉलेज को मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय से मिली मान्यता
इसी क्रम में यूनिवर्सिटी की निरीक्षण टीम द्वारा जून माह में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर का निरीक्षण किया गया था। विश्वविद्यालय निरीक्षकों की टीम द्वारा सघन निरीक्षण के पश्चात् राजकीय नर्सिंग कॉलेज जालोर को मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की मान्यता प्रदान की गई है। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत एवं प्रवेशित बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। मान्यता मिलने से अब कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को अपना कोर्स पूरा करने के पश्चात जोधपुर संभाग में ही आर यू एच एस जयपुर के समान अवसर मिल सकेंगे। गौरतलब हैं राजकीय नर्सिंग कॉलेज जालोर को भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) नई दिल्ली, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़ जयपुर एवं राजस्थान नर्सिंग काउंसिल जयपुर से मान्यता प्राप्त संस्थान हैं ।इस दौरान समस्त फैकल्टीज द्वारा कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वेद प्रकाश मीणा का अभिनंदन किया गया। पीएमओ डॉ.वेदप्रकाश मीणा ने इस अवसर पर प्राचार्य समेत समस्त फैकल्टीज कार्यशैली एवं टीम प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए संस्थान के सभी कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि नई पॉलिसी के तहत नर्सिंग संस्थान में बेहतर एकेडमिक, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यूनिवर्सिटी और आईएनसी के मापदण्डों को पूरा रखने पर फोकस किया जाएगा।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
जालोर. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जालोर में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक कौशल सीखे।
यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक, जालोर के सहयोग से आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों ने पांच दिनों तक छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, आत्मविश्वास, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय लेने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य गोपाल मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण पीएम श्री गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण अब प्रत्येक माह पांच दिनों तक नियमित रूप से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जालोर में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता का विकास हो रहा है।
आत्मरक्षा गतिविधि प्रभारी बाबूलाल मीना ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण से छात्राएं न केवल अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से अपनी आत्मरक्षा भी कर सकेंगी।
समापन अवसर पर छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने पुलिस अधीक्षक, जालौर तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिस प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं समर्पण की सराहना की। इस दौरान राजेश द्विवेदी सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
एक आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।
जब्तशुदा अवैध शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत करीबन 80 लाख आंकी गई
जालोर. सांचौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में अवैध रूप से शराब से भरे एक ट्रक को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर वृत्ताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन एवं थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई की रात्रि में पुलिस थाना सांचौर की टीम नीबसिह उप निरीक्षक मय जाब्ता के लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
दौराने गश्त विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का अशोक लेलैंड ट्रक, जिसके ऊपर काले रंग का तिरपाल ढका हुआ है, उसमें भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरकर भारतमाला मार्ग से सांचौर की ओर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल सरहद प्रतापपुरा स्थित भारतमाला टोल के पास पहुंची एवं नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धनाराम पुत्र ठाकराराम जाट, निवासी बामरला, थाना सेड़वा जिला बाडमेर बताया तथा प्रारम्भ में ट्रक में ग्लूकोज ड्रिप के कार्टन भरे होने की जानकारी दी। मुखबिर की सूचना के आधार पर नियमानुसार तलाशी लेने पर ग्लूकोज ड्रिप के कार्टनों के नीचे बड़ी मात्रा में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। तलाशी के दौरान अशोक लेलैंड ट्रक में 550 कार्टन ग्लूकोज ड्रिप के तथा 550 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई मिली। पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर चालक धनाराम को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19/14, 14/57, 57ए के अन्तर्गत प्रकरण संख्या 242/23.07.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है।
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर रहा विशेष फोकस
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिलेभर में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन-डे) के तहत विशेष स्वास्थ्य सत्र आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित सत्रों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 465 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, 1040 बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी एवं नियमित फॉलोअप में लिया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से एमसीएचएन-डे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि सत्रों में गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आवश्यकता अनुसार आयरन, कैल्शियम एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा संतुलित आहार, प्रसव पूर्व सावधानियां और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बच्चों को आयु के अनुसार सभी आवश्यक टीके लगाए गए तथा उनके पोषण स्तर की भी निगरानी की गई।
सत्रों के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने एमसीएचएन सत्रों का औचक निरीक्षण कर टीकाकरण, एएनसी सेवाओं, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला एवं बच्चे तक सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सिरोही एवं जालोर जिलों के लिए पंजाब नेशनल बैंक में श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण हेतु अधिकृत करने को लेकर चौधरी ने लिखा पत्र
जालोर. सिरोही एवं जालोर जिलों के लिए पंजाब नेशनल बैंक में श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण हेतु बैंक को अधिकृत करने को लेकर जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, अमरनाथ साइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मनदीप के भंडारी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक को पत्र लिखा।
विज्ञापन
पत्र में सांसद चौधरी ने बताया कि राजस्थान के सिरोही एवं जालोर जिलों से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित होते हैं। वर्तमान में इन दोनों जिलों में श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण हेतु कोई भी अधिकृत बैंक शाखा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक समय, धन एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक, सिरोही शाखा को श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण हेतु अधिकृत शाखा घोषित किए जाने का अनुरोध है। यह शाखा सिरोही एवं जालोर दोनों जिलों के श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक है और इससे हजारों यात्रियों को स्थानीय स्तर पर पंजीकरण की सुविधा प्राप्त होगी।
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक-उमेश वीर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उप कारागृह का निरीक्षण
जालोर . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने बुधवार को उप कारागृह सांचौर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कारागृह में मौजूद बंदियों से वार्तालाप की। कारागृह में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
सचिव ने बंदियों को उनके अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जिस भी कारण से यहां आना पड़ा उस पर आत्मसात करें एवं यहां से बाहर जाने के उपरांत सकारात्मक सोच के साथ समाज में अच्छी छवि बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी जरूरी है, इसलिए अपने कर्तव्यों की पालना भी निष्ठा के साथ करे। इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके प्रकरणों में जमानत, अपील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी अपने प्रकरण में पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो कारागृह के माध्यम से तालुका विधिक सेवा समिति में अपना आवेदन शीघ्र भिजवाए। इस मौके पर सचिव ने बंदियों के बैरकों, रसोई घर आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित उप कारापाल को निर्देश दिए कि बाहर से खरीद किया जाने वाला सामान उचित गुणवत्ता वाला खरीदा जावे। उन्होंने बंदियों को नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
जिलेभर में कांग्रेसियों ने ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा
जालोर. नीट पेपर लीक मामले को लेकर जालोर जिले के हर ब्लॉक स्तर पर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जहां सांचौर में सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में प्रदर्शन किया। वहीं जालोर जिला मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, एससी विभाग अध्यक्ष खसाराम परिहार, सुष्मिता गर्ग समेत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी प्रकार आहोर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आहोर एवं भाद्राजून के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज सहित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओ को गिरफ्तार करने व बल प्रयोग करने का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और विद्यार्थियों के पक्ष में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी सरोज चौधरी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह डोडीयाली,गलबाराम मीणा, कांग्रेस ओबीसी काउंसिल सदस्य जगदीश चौधरी, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत,बस्तीमल चौहान,पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह, प्रेमसिंह मीठड़ी,हस्तीमल सुथार, मांगीलाल चौधरी,वागाराम परमार, पुखराज मेघवाल, भरतसिंह राजपुरोहित, जवानाराम चौधरी, बालूसिंह राजपुरोहित,हरिश राव, रमेश कुमार, शंकर राम,रवि गर्ग,पोकरराम,भैराराम अल्लाह बख्श,तुलसाराम, हंससिंह, विक्रमसिंह,कुयाराम,शेषाराम, युसुफ खान,खसाराम,ईश्वर सोलंकी, लक्ष्मण,इन्द्र कुमार, कन्हैयालाल, वागाराम, प्रदीप चौधरी, सांवलराम,हंसाराम, भोमाराम,मांगू खां,गुलाबी,थानाराम एवं लादाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सायला में भी किया प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा दिल्ली में जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक प्रकरण में धरना दे रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
सायला में तहसील के आगे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सवाईसिंह चंपावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यताओं ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली में जंतर मंतर में नीट पेपर लीक के विरोध में लोकतंत्र तरीके से विरोध कर रहे विधार्थियों पर लाठीचार्य का विरोध किया।साथ ही प्रधानमन्त्री से पेपर लीक में दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शीघ्र ही इस्तीफे की मांग की।जिला कोषाध्यक्ष सुल्तान खान भाटी ने विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतंत में आवाज को दबाने की बात कहीं।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव त्रिवेदी,इंद्रसिंह दहिया, प्रकाश मेघवाल,हबताराम मेघवाल,देवाराम मेघवाल,जगदीश सरगरा, नैनसिंह चारण,चंपा मेघवाल,पद्मावती वालेरा,दिनेश प्रतिहार,नपाराम मेघवाल आदि मौजूद थे।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता - रुत्विक मकवाना
राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी मकवाना ने ली भीनमाल विधानसभा में बैठक
जालोर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भीनमाल एवं बागोड़ा की संयुक्त संगठनात्मक बैठक मंगलवार को खेतावत सेवा सदन भीनमाल में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रुत्विक मकवाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित बोरीवाल,भीनमाल विधायक डॉ. समरजीतसिंह,जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रुत्विक मकवाना ने कहा कि संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की रिपोर्ट सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में वास्तविक रूप से कार्य करने वालों को ही जिम्मेदारी और प्राथमिकता दी जाएगी।भीनमाल विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर लड़ेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित बोरीवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने बताया कि जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला,ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणियों के गठन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि जालौर जिला कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय है और सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहे हैं। बैठक में कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्या भारती स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित
जालोर. स्थानीय विद्यालय विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के द्वारा छात्रों में विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने हेतु छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके प्राधिकरण की ओर से सी.जे.एम. जालोर डॉ. विमल व्यास द्वारा छात्रों को विविध प्रकार की नशा प्रवृति से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया। सीजेएम ने बताया कि नशा धीरे-धीरे मनुष्य को खोखला करता है प्रारंभिक काल में वह हमें अच्छा लगता है किन्तु अंततः उसका परिणाम घातक होता है कुसंगत एवं कुप्रवृत्ति के लोगों के साथ बैठने से नशे की लत लग जाती है जो आगे चलकर हमारे लिए हानिकारक होती है। आपने विविध प्रकार के नशों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार बताकर छात्रों को नशा प्रवृति से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक केएन भाटी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में जागरूकता का संदेश जाता है पूर्व में भी ‘साइबर क्राइम’ के बारे में छात्रों का बताया गया जो काफी उपयोगी रहा। इस प्रकार के प्रयास छात्रों में सदप्रवृत्तियों के जागरण में सहायक होते है। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका मधु भाटी तथा पं. पवन कुमार दाधीच उपस्थित रहे।
जालोर की तीन बेटियां पंजाब में दो स्वर्ण व एक रजत जीतीं
जालोर. 16 से 19 जुलाई तक पंजाब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( एलपीयू )में आयोजित 55 वीं राष्ट्रीय स्तरीय केंद्रीय विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय जालौर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक ,एक रजत पदक जीता। कोच प्रीतमसिंह ने बताया कि 30 किलोभार वर्ग में मित्तल पुत्री रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक, 36 किलोभार वर्ग में वैष्णवी पुत्री दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक, 52 किलो दिव्या गोदारा पुत्री रामकिशोर गोदारा ने ने रजत पदक जीतीं।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने नारणावास में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
जालोर. नारणावास पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र, नया नारणावास में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करवाया।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी मनोज, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नारणावास प्रशासक यशोदा कंवर, एडीओ तारा राम सुंदेशा, आरआई ओमप्रकाश, प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़, वीडीओ लच्छा राम व मदन सिंह बालोत, उप सरपंच मनोहर सिंह आदि की मौजूदगी में आयोजित शिविर में जिला कलेक्टर ने एक-एक ग्रामीण की समस्या सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार शर्मा, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता फिरोज अख्तर, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता उम्मेदा राम, व्यवस्थापक मफत लाल, सांख्यिकी विभाग की स्वाति राजपुरोहित, पटवारी नरेश कुमार, वार्डपंच सोब सिंह व जबर सिंह, लाइनमैन राम प्रसाद मीणा, नर्मदा विभाग के श्यामपाल सिंह, पर्यावरण प्रेमी मुकेश कुमार, आबिद खान, प्रेम प्रकाश गर्ग, वन विभाग के रूपा राम, एएनएम धवला सरिता प्रजापत, सुरेश गर्ग, जेठा राम, चंपा लाल चुरा, कृषि विभाग के विशाल, पशुपालन विभाग के विकास स्वामी आदि उपस्थित रहे।
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
जालोर. राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की खंडपीठ ने जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा दो आरोपियों को दी गई मृत्युदंड (फांसी) की सजा को संशोधित कर आजीवन कारावास में परिवर्तित कर दिया। साथ ही, ट्रायल कोर्ट द्वारा भेजा गया मर्डर रेफरेंस (डेथ रेफरेंस) खारिज कर दिया गया, जबकि दोषसिद्धि (Conviction) को बरकरार रखा गया।
न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर एवं न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला डी.बी. मर्डर रेफरेंस संख्या 3/2025 तथा उससे संबंधित डी.बी. क्रिमिनल अपील संख्या 40/2026 में सुनाया। मामले में आरोपियों पहाड़ सिंह एवं डूंगर सिंह को ट्रायल कोर्ट ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने विस्तृत सुनवाई एवं साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन के बाद माना कि अभियोजन द्वारा अपराध सिद्ध किया गया है, इसलिए दोषसिद्धि बरकरार रहेगी। हालांकि, न्यायालय ने यह भी माना कि यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित किया जाना उचित होगा।
इस प्रकार न्यायालय ने अभियुक्तों की अपील को सजा में संशोधन तक आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए मृत्युदंड समाप्त कर आजीवन कारावास का आदेश दिया तथा ट्रायल कोर्ट द्वारा भेजे गए डेथ रेफरेंस को अस्वीकार कर दिया।  मामले में अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता प्रकाश चौधरी (प्रो बोनो) ने पैरवी की।
भाभी व पड़ोसी की हत्या पर भीनमाल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी
जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मोदरा गांव में 3 मार्च 2023 को भाभी व एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो भाइयों को एडीजे कोर्ट भीनमाल ने 10 दिसम्बर 2025 को फांसी की सजा सुनाई थी।
पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया कि 3 मार्च 2023 को मोदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले डूंगरसिंह पुत्र परबतसिंह, पहाड़सिंह पुत्र परबतसिंह गांव में खेती करते थे, दोनों की शादी नहीं हुई थी। इनकी बहिन की शादी भाभी के पीहर में हुई थी, अब खुद की शादी के लिए भाई की लड़की को आटा-साटा में देने की जिद्द करने लगे। बड़ा भाई रतन सिंह देशावर में व्यवसाय कर रहा था। रतन सिंह की पत्नी इंद्रा कंवर ने खुद की बेटी आटा-साटा में देने से मना कर दिया।
इस पर भाभी इंद्रा तथा देवर डूंगरसिंह व पहाड़सिंह के बीच बहस हो गई। झगड़ा करने के दौरान इंदिरा कंवर पर दोनों भाइयों पहाड़ सिंह व डूंगरसिंह ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौका स्थल पर मौत हो गई। बच्चों को भी मारने करने का प्रयास किया, इस दौरान पड़ोसी हरिसिंह बीच -बचाव करने आए, उन पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी भी मौत हो गई।हो हल्ला सुनकर नजदीक में मौजूद पुलिस चौकी से सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेंद्रसिंह राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को बचाया और दोनों आरोपियों को पकड़ा था।
प्रतिभाओं का क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने किया बहुमान
जालोर. श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित विनकंपेट टेस्ट सीरीज में प्रदेश स्तर पर प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजपूत समाज बंधुओ का श्री वीरमदेव शैक्षणिक संस्थान जालौर में बहुमान किया गया। क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी द्वारा निर्देश अनुसार प्रदेश में अनुषांगिक संगठन द्वारा चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान जिले के युवा प्रतिभाशाली छात्रों को पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा शुभकामना संदेश और निर्धारित नकद राशि देकर सम्मान किया गया। प्रदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पाक्षिक सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन होता है जिसमें उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के नए पैटर्न के आधार पर पूर्व निर्धारित विषय के पाठ्यक्रम पर 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। रविवार को दसवीं टेस्ट सीरीज के पश्चात नौवीं टेस्ट सीरीज में प्रथम और तृतीय स्थान पर रहे जिले के युवाओं द्वारा स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजपूत समाज के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सकारात्मक सहयोग के साथ इस परीक्षा का विभिन्न केंद्रों पर नियमित आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को जयपालसिंह पुत्र गोविंदसिंह बालावत निवासी रटूजा और सूर्यवीरसिंह पुत्र गणपतसिंह जोधा निवासी निम्बला, जिन्होंने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त किया था। इन्हें वीरमदेव शैक्षणिक संस्थान के कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह चंपावत, वार्डन गणपतसिंह सांपनी, प्रधानाचार्य ईश्वरसिंह सांगाणा और प्रभारी गणपतसिंह भवरानी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान संजयसिंह चंपावत सहित परीक्षार्थी और समाज बंधु उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मकवाना आएंगे जालोर, कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की करेंगे समीक्षा
जालोर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी रुत्विक मकवाना मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जालौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रानीवाड़ा, भीनमाल एवं सांचौर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कांग्रेस संगठन की विधानसभा स्तरीय बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रुत्विक मकवाना मंगलवार प्रातः सड़क मार्ग से जालोर जिले में पहुंचेंगे। प्रातः 9:00 बजे रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 2:00 बजे भीनमाल विधानसभा क्षेत्र तथा शाम 5:00 बजे सांचोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठकों को संबोधित करेंगे। बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा,एवम संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार विमर्श किया जायेगा। इसके पश्चात वे रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।
बैठकों में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, अग्रिम संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
चांदराई में फूटा नाडा जीर्णोद्धार कार्य का लोकपाल ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जालोर. ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और जमीनी हकीकत परखने के लिए वीबी जीरामजी के लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत चांदराई में चल रहे फूटा नाडा के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान लोकपाल राजपुरोहित ने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और काम के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वीबी जीराम जी के तहत हाल ही में लागू किए गए नए प्रावधानों और नियमों के बारे में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
कार्यस्थल पर सुविधाओं की पड़ताल
लोकपाल ने कार्यस्थल पर तैनात मेट से श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यस्थल पर छाया की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने मेट को निर्देश दिए कि सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
माही परियोजना को किसानों के साथ सांसद लुम्बाराम चौधरी की हुई बैठक
जालोर. माही परियोजना का पानी जालोर -सिरोही तक पहुँचाने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर रविवार को सांसद जन सुविधा केंद्र सिरोही में सांसद लुंबा राम चौधरी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक के जालौर सिरोही में सोम कमला साबरमती के पानी को लेकर चर्चा की गई, जिसमें जालौर सिरोही तक पानी पहुंचने का सबसे अच्छा विकल्प कोनसा हो सकता है, पानी को किस किस जगह स्टोरेज किया जा सकता है।इसको लेकर विचार विमर्श किया गया । साथ ही बांधों कि ऊंचाई बढ़ा कर जालौर सिरोही कि नदिया पुनर्जीवित है, जिसमें मुख्य नदी जंवाई,कृष्णावती, एवं अन्य लूनी बेसीन की नदियां में पानी कैसे आए इत्यादि तकनीकी बिन्दुओं पर भी गहन विचार किया गया। विचारित बिन्दुओं को डीपीआर में शामिल करवाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में
भारतीय किसान संघ जिला जालोर कि टीम जिसमें जिला अध्यक्ष रतन सिंह, प्रान्त युवा प्रमुख खीम सिंह, संभाग उपाध्यक्ष गणेशाराम, जिला मंत्री जगाराम, तहसील अध्यक्ष चक्रवर्ती सिंह, बागोड़ा तहसील अध्यक्ष चेला राम , अमराराम एवं सिरोही से भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष मावाराम चौधरी, संभाग मंत्री सुजान सिंह, केसाराम पुरोहित, सिंचाई विभाग से माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता प्रकाश कुमार, जालौर के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार सहायक अभियंता महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
जालोर. सिरोही नगरपरिषद से सम्बंधित एक मामले में एसीबी जालोर ने दस आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2014 मे नगर परिषद सिरोही के तत्कालीन आयुक्त लालसिंह राणावत द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों/नियमों के विरुद्ध नगर परिषद सिरोही में विभिन्न पदों यथा वाहन चालक, जेसीबी ऑपरेटर, बागवान, सफाई निरीक्षक इत्यादि पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध गलत तरीके से नियुक्ति देकर राजकोष को अनुचित आर्थिक हानि पहुंचाने पर तत्समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर द्वारा प्राथमिक जाँच के सत्यापन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया गया।
विज्ञापन
जिसमे आरोप प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी लालसिंह राणावत तत्कालीन आयुक्त नगर परिषद सिरोही हाल सेवानिवृत एवं दिनेश कुमार पुत्र सकाराम निवासी सिरोही, जयन्तीलाल पुत्र चुन्नीलाल, लादाराम पुत्र सादलाराम, जवानाराम पुत्र छोगाराम, प्रवीण कुमार दूलानी पुत्र लालचन्द दुलानी निवासी सुमेरपुर, ईश्वरलाल पुत्र गोपीलाल, भलाराम पुत्र प्रभूराम निवासी जीवदा तहसील बाली जिला पाली, भंवरसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी सेणा तहसील बाली जिला पाली एवं शारदा पत्नि धर्माराम निवासी सिरोही के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश, विशिष्ठ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात पाली के समक्ष मय आरोपीगण के चार्जशीट पेश की गई।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
सघन स्क्रीनिंग अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने प्रत्येक गर्भवती महिलाओ तक बनाई पहुंच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर शुरू किया नियमित फॉलोअप
जालोर. जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित सघन स्क्रीनिंग अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीमों ने जिले की प्रत्येक गर्भवती महिला तक पहुंच बनाकर उनके स्वास्थ्य की जांच, जोखिम का आकलन एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। सघन स्क्रीनिंग अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका अलग से पंजीकरण किया गया है तथा नियमित फॉलोअप, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त एवं मूत्र सहित आवश्यक जांचें की गईं। गंभीर एनीमिया से ग्रसित पात्र गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर प्रसवपूर्व जांच तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि सघन स्क्रीनिंग अभियान के दौरान चिन्हित सभी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
जिला पुलिस के सहयोग से पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आगाज
जालोर. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर एवं पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय जालोर के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए 5 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का र्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को विद्यालय परिसर में किया गया। यह प्रशिक्षण पीएमश्री गतिविधि के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका व्यापक उद्देश्य छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाना है, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार करना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति गहन जागरूकता पैदा करना भी है।
कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय के प्राचार्य गोपाल मीणा ने प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया एवं उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हर बालिका के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और छात्राओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "यह कार्यक्रम छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 18 जुलाई तथा 20 से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों, आपात स्थिति में सजगता, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं मानसिक सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी।
जालोर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया के निर्देशानुसार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जालोर की चार अनुभवी महिला प्रशिक्षकों को नियुक्त किया गया है, जिनमें प्रमिला (महिला कांस्टेबल क्र. 494), छोटी देवी (महिला कांस्टेबल क्र. 578), डिम्पल तंवर (महिला कांस्टेबल क्र. 205) तथा कृष्णा (महिला कांस्टेबल क्र. 1120) शामिल हैं। सभी प्रशिक्षक पहले दिन से ही निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि आत्मरक्षा में दक्ष बालिकाएँ ही किसी भी संकट की स्थिति में न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की भी रक्षा कर सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं काफी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने जनसुनवाई कर अधिक बिजली बिलों पर अधिकारियों को निस्तारण को लेकर निर्देश दिए
जालोर. पंचायत समिति परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र में शुक्रवार को विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने क्षेत्रभर से आए आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्र में नए विद्युत मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को औसत से अधिक राशि के बिजली बिल प्राप्त होने की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। इस पर विधायक राजपुरोहित ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल जनसुनवाई केंद्र में बुलाकर मामले की जानकारी ली तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सभी प्रकरणों का निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक राजपुरोहित ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता को गलत या अत्यधिक राशि का बिजली बिल जारी हुआ है तो उसका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर भी सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
ओटवाला में झाड़ियों में लटके मिले युवक के शव का मामला
जालोर. सायला पुलिस थाना क्षेत्र के ओटवाला में जोगी समाज की श्मशान के पास बबूल की झाड़ियों में लटके मिले युवक के शव का शुक्रवार को पुलिस प्रशासन तथा परिजनों के बीच उचित व निष्पक्ष जांच की वार्ता के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के अनुसार वालेरा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र भोनाराम मेघवाल का शव ओटवाला बबूल की झाड़ियों में लटका मिला था।शव की स्थिति देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तथा मृतक के भाई सुरेश कुमार ने इस संबंध में षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर शव को लटकाने की रिपोर्ट दी थी।वहीं परिजन गुरुवार को युवक की हत्या में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नीचे नहीं उतारने दे रहे थे।बाद में सायला थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को वैधानिक रूप से जांच करने बात कर शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया था,
विज्ञापन
लेकिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों व समाजबंधुओ ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मोबाईल की कॉल डिटेल निकाल कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। तथा शव का दोषियों की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात पर अड़ गए।
सूचना पर जालोर पुलिस उपाधीक्षक गौतम जैन सायला पहुंचे।जहां उन्होंने समझाइश करते हुए बताया कि कानूनी नियमों के तहत पुलिस मृतक के पास से कोई चीज पूर्व में एकत्रित नहीं कर सकती है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। जिसमें जो भी रिपोर्ट आयेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद दोपहर बाद परिजनों की सहमति से शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम शुरू किया। जबकि सायला पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न, ओबीसी महिला आरक्षण को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू , 21 जुलाई को दिल्ली कूच का आह्वान
जालोर. जिला महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को चांदराई में आयोजित की गई। बैठक महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालौर जिला प्रभारी रेखा लोहिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जोधपुर संभाग की संगठन महामंत्री फरजाना चौहान उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
बैठक में 'नारी न्याय' और 'ओबीसी महिला आरक्षण' प्रमुख मुद्दे रहे। जिला प्रभारी रेखा लोहिया ने महिला आरक्षण को लेकर "महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो — ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दो" अभियान के तहत उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर अभियान में भाग दिलवाया। उन्होंने कहा कि ओबीसी महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए और इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कंवर ने 21 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शोभा कंवर पचानवा, जिला उपाध्यक्ष मधु कंवर गंगावा, महिला महासचिव पेपी देवी, नगर अध्यक्ष देवी राव, ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष नेनु देवी, गंगा देवी पांचोटा सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प
जालोर. नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवनरक्षक टीकों की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ (UNICEF) एवं दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार, जसवंतपुरा में प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं (PRI), राजीविका स्वयं सहायता समूहों, युवा समूहों एवं समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
सकारात्मक माहौल बनाने की अपील
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा, श्रीमान ओमप्रकाश ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं और पात्र बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विकास अधिकारी पृथ्वीसिंह ने नियमित टीकाकरण, 'जीरो डोज' (टीकाकरण से छूटे हुए) बच्चों की पहचान, टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से ही टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना संभव होगा।
इस अवसर पर ब्लॉक सरपंच अध्यक्ष पांचाराम चौधरी (तातोल) ने जसवंतपुरा ब्लॉक के सभी पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की तथा अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जेएसआई के वीरेंद्र आर्य, दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के जिला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के प्रभावशाली सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आहोर ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह एवं जसवंतपुरा ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जालोर की तीन बेटियां पंजाब में लहराएगी परचम
जालोर. पंजाब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( एलपीयू )में 16 से 19 जुलाई तक 55 वीं राष्ट्रीय स्तरीय केंद्रीय विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। कोच प्रीतमसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय जालौर की तीन बेटियों का चयन हुआ। 30 किलोभार वर्ग मित्तल पुत्री रमेश कुमार , 36 किलोभार वर्ग में वैष्णवी पुत्री दिनेश कुमार, 52 किलो दिव्या गोदारा पुत्री रामकिशोर गोदारा तीनों बेटियां अपना दम पंजाब में दिखाकर जालौर का नाम रोशन करेगी। ये तीनों खिलाड़ी कोच प्रीतम सिंह के सानिध्य में नियमित अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
शिक्षकों के रिक्त पद शिक्षण व्यवस्था ठप, नाराज विधार्थियों ग्रामीणों ने तालाबंदी कर जताया विरोध
जालोर. सायला निकटवर्ती तूरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य,व्याख्याता सहित अन्य शिक्षकों के रिक्त पदों से शिक्षण कार्य नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने गुरुवार को तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में कुल प्रधानाचार्य सहित 20 पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में मात्र 5 स्टाफ कार्यरत है। जिनके भरोसे शिक्षण कार्य है।विद्यालय में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त होने से नियमित रूप से अध्ययन कार्य नहीं होने से समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हो पाता है।जिससे परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है। विद्यालय में रिक्त पदों को लेकर बहुत बार ग्रामीणों से जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिफ रूप से अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी शिक्षक की नियुक्ति आदेश जारी न कर उल्टा कार्यरत व्याख्याता आदि को हटाया गया है।जो विद्यार्थियों के साथ कुठाराघात है। विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षण व्यवस्था के लिए स्थाई व्यवस्था नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। तथा नारेबाजी कर विरोध जताया।विद्यालय प्रशासन की ओर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद सायला एसीबीईओ नेमाराम चौधरी व आरपी गुमानसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे तथा विरोध कर रहे विद्यार्थियों से समझाइश कर अध्ययन के लिए स्कूल जाने की बात कही। जिस पर ग्रामीण मंगलसिंह तूरा ने विद्यार्थियों के भविष्य व उनके हित में तत्काल रूप से शिक्षकों की नियुक्ति कर राहत देने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने उनकी मांगों शिक्षा विभाग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।लेकिन विद्यार्थी व ग्रामीण शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही।जिसकी जानकारी उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी जालोर को दी। इस दौरान मंगलसिंह राठौड़, हरिसिंह, उदयसिंह दहिया, वचनाराम देवासी, जगाराम प्रजापत, मांगीलाल गवारिया, शंकराराम मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
तीन शिक्षकों को लगाया व्यवस्था में
तूरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद सायला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके निर्देशानुसार गोपालदास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किताब नाडी पाथेड़ी,दुर्गसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाथेड़ी व शिवशंकर भाभडा राजकीय उच्च प्राथमिक लोदराऊ को शिक्षण कार्य के आदेश लिखित रूप में करने पर विद्यार्थियों को ताला खोलकर विद्यालय जाने के लिए तैयार हुए। साथ ही शीघ्र ही उन्होंने अन्य रिक्त पदो पर नियुक्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दीं।
5 शिक्षकों के भरोसे 342 विद्यार्थी
तूरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान में कुल 342 का नामांकन है।जबकि शिक्षण कार्य में 5 शिक्षकों लगे हुए है।जिनमें राजनीति विज्ञान के व्याख्याता महेश कुमार का तबादला हो चुका है।जो अभी कार्य मुक्त नहीं हुए है।जबकि प्रधानाचार्य,व्याख्याता,वरिष्ठ अध्यापकों,सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के कुल 15 पद रिक्त चल रहे है।
आत्म चिंतन कर अपराध की दुनिया से बाहर निकलने का प्रयास करें
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जालोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने बुधवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, वात्सल्य केयर होम जालोर व सखी सेंटर का निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेषण गृह मंे विधि से संघर्षरत बालकों को कहा कि आत्म चिंतन कर अपराध की दुनिया से बाहर निकलकर समाज में अच्छे नागरिक बनने का प्रत्यत्न करें। इस दौरान उन्होंने बालकों से संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लंबित चल रहे प्रकरणों के स्टेज के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी। प्रकरणों में अपील, जमानत पेश करने के बारे में भी जानकारी ली। बालकों से यहां मिलने वाले भोजन सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधीक्षक मौर कंवर ने सचिव को समय समय पर की जाने वाली कांउसलिंग, बालकों की दिनचर्या आदि के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार उन्होंने नर्मदा कॉलोनी स्थित वात्सल्य केयर होम के निरीक्षण के दौरान बालकों के शयन कक्ष, मेडिकल स्टोर रूम, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बालकों से वार्तालाप कर प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने बालकों का शैक्षणिक स्तर भी जांचा और प्रतिदिन नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा मेहनत कर आगे बढ़ने की सीख दी। अधीक्षक खीवसिंह ने बालकों की प्रतिदिन दिनचर्या एवं दवाई देने के समय के बारे में बताया। इस दौरान सचिव ने कहा कि बालकों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते। इसी प्रकार उन्होंने राजकीय अस्पताल मंे संचालित सखी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि यहां आने वाली प्रत्येक पीडिता को नियमानुसार सुविधा उपलब्ध करवाई जावे।
गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत, 5 दिन तक होगी विशेष स्वास्थ्य जांच
जालोर. राज्य स्तर से निर्देशानुसार जिले में आज से सभी गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की समय पर पहचान तथा सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित की जाएगी। आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) घर-घर संपर्क कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करेंगे तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती का समय पर पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और पीसीटीएस पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त शर्करा सहित सभी आवश्यक जांचें की जाएंगी। साथ ही एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पूर्व सिजेरियन, जुड़वां गर्भ एवं अन्य जटिलताओं वाली हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान कर उनका विशेष फॉलोअप किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर एवं नवजात पुनर्जीवन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षित मातृत्व सेवाओं के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं की पालना के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
जालोर मे धूमधाम से मनाया गया एसीबी स्थापना समारोह
जालोर . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय जालोर में बुधवार को एसीबी स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, व्यापारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर मांगीलाल राठौड़ ने एसीबी की स्थापना, कार्यक्षेत्र एवं भ्रष्टाचार निरोधक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई लोकसेवक किसी वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना एसीबी हेल्पलाइन 1064 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। साथ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने अथवा पद का दुरुपयोग करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को एसीबी हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसीबी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर “हरियालो राजस्थान” अभियान का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष रामकिशन रणवा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी जालमसिंह नरावत, अमर मोदी, दलपतसिंह आर्य समेत नागरिक उपस्थित थे।
आचार्य के चातुर्मास नगर प्रवेश पर सायला में सोमैया कर किया स्वागत ,भव्य वरघोड़े में उमड़ा सैलाब
जालोर. जिले के सायला शहर में आचार्य विजय जयरत्न सुरीश्वर महाराज के 2026 के चातुर्मास निमित भव्य नगर प्रवेश हुआ।जिसके श्रावक श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
नगर प्रवेश को लेकर शांतिपुरा स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर श्रीसायला जैन संघ के श्रावक श्राविकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंच गए थे। प्रात:आठ बजे जैसे ही आचार्य का मुनि मंडल के साथ नगर प्रवेश हुआ।पूरा माहौल भक्तिमय हो गया तथा गुरुदेव के जयकारों की गूंज उठी।नगर प्रवेश पर ढोल ढमाकों के साथ महिलाओं ने मंगल गीत के साथ भव्य सोमैया किया।जिन्हें आचार्य ने वाक्षेप से आशीर्वाद दिया। सोमैया के बाद आचार्य ने मंदिर में दर्शन वंदन किया।मंदिर में दर्शन कर वरघोड़े के रूप में पुराना बस स्टेंड,पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए श्रीकुंथुनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन वंदन किया।
विज्ञापन
इसके बाद आम चौहटे स्थित श्रीसुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में दर्शन वंदन किया।नगर प्रवेश पर जैन समाज की ओर से जगह जगह स्वागत वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। तथा आचार्य के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया। वरघोड़े में श्री जैन सायला,जैन युवा मंच सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। वहीं विभिन्न शहरों व गांवों से आए जैन संघों ने चार्तुमास निमित कार्यक्रम का आमंत्रण देते हुए आने की विनती की।साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्रीसकल संघ को बड़ी संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की बात कही।
चातुर्मास से आराधना से पुण्य प्राप्ति
चातुर्मास निमित नगर प्रवेश पर प्रवचन का आयोजन किया गया।प्रवचन में आचार्य विजय जयरत्न सुरीश्वर महाराज ने कहाकि चातुर्मास में मुनि भगवंतों की निश्रा में विभिन्न धार्मिक आराधना आदि का आयोजन होता है।जिसमें सहभागिता से पुण्य,संस्कार व धर्मलाभ प्राप्ति होती है।शरीर में नवीन ऊर्जा के संचार होने से मन से लोभ काम क्रोध,ईर्ष्या आदि अवगुणों का निवारण हो जाने से सच्चे आराधक बन जाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ धर्म की ओर मन प्रबल होता है।उन्होंने सभी को सामूहिक रूप से तप धर्म करने की बात कही।इसी सायला की धरा पर पुण्य सम्राट ने 2012में ऐतिहासिक चातुर्मास कर धर्म की अलख जगाई थी। इसके बाद चातुर्मास निमित आचार्य को कांबली वोहराणा का चढ़ावा बोला गया।जिसके लाभार्थी सुआदेवी लालचंद भंडारी परिवार ने लाभ लेते हुए आचार्य को कांबली वोहराणा की गई।
आचार्य के चातुर्मास नगर प्रवेश पर सायला में सोमैया कर किया स्वागत ,भव्य वरघोड़े में उमड़ा सैलाब
जालोर. जिले के सायला शहर में आचार्य विजय जयरत्न सुरीश्वर महाराज के 2026 के चातुर्मास निमित भव्य नगर प्रवेश हुआ।जिसके श्रावक श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
नगर प्रवेश को लेकर शांतिपुरा स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर श्रीसायला जैन संघ के श्रावक श्राविकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंच गए थे। प्रात:आठ बजे जैसे ही आचार्य का मुनि मंडल के साथ नगर प्रवेश हुआ।पूरा माहौल भक्तिमय हो गया तथा गुरुदेव के जयकारों की गूंज उठी।नगर प्रवेश पर ढोल ढमाकों के साथ महिलाओं ने मंगल गीत के साथ भव्य सोमैया किया।जिन्हें आचार्य ने वाक्षेप से आशीर्वाद दिया। सोमैया के बाद आचार्य ने मंदिर में दर्शन वंदन किया।मंदिर में दर्शन कर वरघोड़े के रूप में पुराना बस स्टेंड,पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए श्रीकुंथुनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन वंदन किया।
विज्ञापन
इसके बाद आम चौहटे स्थित श्रीसुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में दर्शन वंदन किया।नगर प्रवेश पर जैन समाज की ओर से जगह जगह स्वागत वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। तथा आचार्य के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया। वरघोड़े में श्री जैन सायला,जैन युवा मंच सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। वहीं विभिन्न शहरों व गांवों से आए जैन संघों ने चार्तुमास निमित कार्यक्रम का आमंत्रण देते हुए आने की विनती की।साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्रीसकल संघ को बड़ी संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की बात कही।
चातुर्मास से आराधना से पुण्य प्राप्ति
चातुर्मास निमित नगर प्रवेश पर प्रवचन का आयोजन किया गया।प्रवचन में आचार्य विजय जयरत्न सुरीश्वर महाराज ने कहाकि चातुर्मास में मुनि भगवंतों की निश्रा में विभिन्न धार्मिक आराधना आदि का आयोजन होता है।जिसमें सहभागिता से पुण्य,संस्कार व धर्मलाभ प्राप्ति होती है।शरीर में नवीन ऊर्जा के संचार होने से मन से लोभ काम क्रोध,ईर्ष्या आदि अवगुणों का निवारण हो जाने से सच्चे आराधक बन जाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ धर्म की ओर मन प्रबल होता है।उन्होंने सभी को सामूहिक रूप से तप धर्म करने की बात कही।इसी सायला की धरा पर पुण्य सम्राट ने 2012में ऐतिहासिक चातुर्मास कर धर्म की अलख जगाई थी। इसके बाद चातुर्मास निमित आचार्य को कांबली वोहराणा का चढ़ावा बोला गया।जिसके लाभार्थी सुआदेवी लालचंद भंडारी परिवार ने लाभ लेते हुए आचार्य को कांबली वोहराणा की गई।
आहोर में टीकाकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला, हर बच्चे को समय पर जीवनरक्षक टीके लगवाने का लिया संकल्प
जालोर. नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवनरक्षक टीकों की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार, आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं, राजीविका स्वयं सहायता समूह, युवा समूहों एवं समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में उपखंड अधिकारी आहोर रोहित चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं और पात्र बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने नियमित टीकाकरण, जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
विज्ञापन
इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह देवड़ा ने करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना संभव होगा।
कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने, जीरो डोज एवं छूटे हुए बच्चों की पहचान, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक हिमानी बालोत, आहोर उपप्रधान अमृतलाल, मगनी देवी सरपंच हरजी,जेएसआई से वीरेंद्र आर्य, दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान से जिला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, डब्ल्यूएचओ ईएम किशोर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के प्रभावशाली सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आहोर ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
जालोर में सरगरा समाज ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन, बोले - दस्तावेजों में सरगड़ा हटाओ, सरगरा से पहचान बनाओ
जालोर. जिले के सरगरा समाज के लोगों ने बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लिपिकीय त्रुटि से समाज के नाम को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसे सुधार कर सरगरा करने की मांग की। पूर्व सरपंच जितेंद कुमार सरगरा के नेतृत्व में सरगरा समाज के लोग सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एकत्रित हुए और वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके बाद शहर में रैली निकाली जो कलेक्ट्रेट तक पहुँच ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सरगरा जाति का नाम ही पहचान है और वही सरकारी कागज में बदल जाए तो लगता है जैसे पहचान से ही खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का 1950 जो मूल आदेश है और राजस्थान अनुसूचित जाति सूची में आजतक सरगडा नहीं अपितु सरगरा ही है फिर सरगडा कहाँ से लिखा जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि उपरोक्त लिपिकीय बदलाव राज्य सरकार ने कानून बदलकर नहीं किया बल्कि हिंदी अनुवाद और ऑनलाइन पोर्टल पर टाइपिंग में हुआ है कई जिलों से जानकारी आई कि सूचना और प्रोधोगिकी विभाग जयपुर द्वारा अनुसूचित जाति की सूची में क्रम 55 पर दर्ज सरगरा जाति को हिंदी में सरगडा लिख दिया गया।ऐसे में ई-मित्र पर बनने वाले जाति प्रमाण पत्र में वही गलत नाम आ रहा है। इसी वजह से प्रदेश में सरगरा समाज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे रहा है। हमारी मांग है कि इसे सरगरा किया जाए। इस संबंध में हमारे द्वारा वर्ष 2023 से आवाज उठाई जा रही है कि इसका शुद्धिकरण किया जाए, जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा तक मे इस मुद्दे को उठाया, लेकिन आज दिन तक कोई सफलता नहीं मिली। जिससे समाज में काफी रोष है। ज्ञापन में सरगरा समाज ने आरोप लगाया कि जब किसी गांव या जिले का नाम राज्य सरकार बदल सकती है तो अनुसूचित जाति की सूची में कोई नाम जोड़ना, हटाना या बदलना सिर्फ संसद के कानून से होता है राज्य केवल उसका हिंदी अनुवाद पोर्टल पर दिखाता है इसलिए वह अनुवाद गलत हो गया तो प्रमाण पत्र भी गलत प्रिंट होने लगता है। ज्ञापन में चेतावनी दी की 17 अगस्त 2026 तक संशोधन नहीं होता है तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन और विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड निर्माण के संवेदक की मौत के बाद काम पड़ा ठप, आवागमन में हो रही परेशानी
जालोर. आशापूर्णा कॉलोनी में विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भीनमाल बाई पास रोड से आशापूर्णा मंदिर तक की सड़क टूट चुकी है तथा जगह जगह खड्डे हो चुके है जिससे उक्त भू भाग में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जल भराव के कारण बच्चों एवं कॉलोनी वासियों को गंदे पानी में गुजरना पड़ता है। जल भराव का मुख्य कारण न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में पानी निकासी के रास्ते में सीमेंट से जम्प एवं ठोकर बनाई हुई है। नगर परिषद के माध्यम से उक्त अवैध जम्प हटाकर जल निकासी की व्यवस्था सुचारू की जावे। भीनमाल बाईपास से आशापूर्णा मंदिर तक की सीसीरोड का टेंडर हो चुका है, लेकिन ठेकेदार मोहनलाल की मृत्यु पश्चात् उक्त सड़क कार्य बंद पड़ा है, जिससे आवागमन की भारी समस्या का सामना सभी को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उक्त रोड का कार्य जल्द शुरू करावें। साथ ही कॉलोनी में सीवर लाईन की सफाई व बंद पड़ी रोड लाइट शुरू करवाने की मांग की। इजक बाद कॉलोनी वासियों ने वॉल्टेज की भारी समस्या को लेकर डिस्कॉम के एसई को भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि कॉलोनी में लगे नए ट्रांसफॉर्मर लगाये हुए 8 से 10 माह हो चुके है, परन्तु चार्ज नहीं करने से कॉलोनी में वोल्टेज उतार चढ़ाव से कॉलोनी वासियों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग की इस दौरान आशापूर्णा विकास समिति के अध्यक्ष जयसिंह चम्पावत, भवानीसिंह धांधिया, गणपतसिंह मंडलावत, नंदकिशोर जैथलिया, दामोदर भूतड़ा, हरिसिंह चारण, सत्य प्रकाश राठी, कमल भूतडा, चुन्नीलाल राजपुरोहित ,हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सुशील शारडा, भरत दवे, ज्ञानेश त्रिपाठी, अनिल कुमार सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
कृषि भूमि से प्रस्तावित बाईपास पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. सांचौर-रानीवाड़ा -आबूरोड सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम बड़गांव में प्रस्तावित बाईपास को लेकर कुछ ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। किसानों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा सार्वजनिक निर्माण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बाईपास को निरस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित बाईपास बड़गांव, पीथापुरा और जैतपुरा की उपजाऊ कृषि भूमि से होकर गुजर रहा है, जिससे किसानों की आजीविका और पर्यावरण दोनों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। प्राकृतिक हरियाली और कृषि समृद्धि के कारण क्षेत्र को "जालौर का कश्मीर" कहा जाता है। यहां के अधिकांश परिवारों की आजीविका पूरी तरह कृषि पर निर्भर है।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार प्रस्तावित बाईपास निर्माण से कई किसानों की दो से तीन बीघा उपजाऊ भूमि अधिग्रहित हो जाएगी, जहां वर्तमान में सब्जियों सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जाता है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है और इसके प्रभावित होने से उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि बाईपास से गुजरने वाले भारी वाहनों से निकलने वाला धुआं, धूल और प्रदूषण कृषि उत्पादन को प्रभावित करेगा। इसके अलावा प्रस्तावित बाईपास के निर्माण के लिए हजारों हरे-भरे पेड़-पौधों की कटाई करनी पड़ेगी, जिससे क्षेत्र के पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को भारी नुकसान पहुंचेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में बड़गांव से होकर लगभग 30 मीटर चौड़ा फोरलेन मार्ग पहले से उपलब्ध है तथा पुराने स्टेट हाईवे के दोनों ओर पर्याप्त भूमि भी छोड़ी गई है। उनका तर्क है कि मौजूदा मार्ग पर यातायात का दबाव अपेक्षाकृत कम है, इसलिए बड़गांव में नए बाईपास की आवश्यकता नहीं है। केवल आधा किलोमीटर के मौजूदा मार्ग के स्थान पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा बाईपास बनाना अनावश्यक और अव्यवहारिक निर्णय है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि किसानों की उपजाऊ भूमि, पर्यावरण और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित बाईपास योजना को तत्काल निरस्त किया जाए तथा वर्तमान सड़क मार्ग का ही आवश्यकतानुसार नवीनीकरण और विकास किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, टीबी मरीजों की सक्रिय खोज शुरू
24 जुलाई तक चलेगा घर-घर क्षय रोग एक्टिव केस फाइडिंग अभियान
जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 14 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर एक्टिव केस फाइडिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी तथा आवश्यकता अनुसार जांच के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार शुरू करवाना है, जिससे संक्रमण की श्रृंखला को रोका जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि सर्वेक्षण टीमों को पूर्ण सहयोग दें तथा यदि परिवार के किसी सदस्य को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना या खांसी के साथ खून आना जैसे लक्षण हों तो इसकी जानकारी टीम को अवश्य दें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि अभियान के दौरान चिन्हित संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार एक्स-रे सहित अन्य जांचें भी करवाई जाएंगी। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान में आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीमें सक्रिय रूप से भाग लेंगी। सर्वेक्षण की समस्त सूचना डिजिटल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
भुआ की प्रेरणा से प्रभावित भतीजी प्रियंका शर्मा ने व्याख्याता बनने के बाद उसी स्कूल के विकास के लिए 3.70 लाख का किया आर्थिक सहयोग
सरकारी सेवा में लगने के बाद से ही कुछ राशि विद्यालय विकास के लिए की एकत्रित
जिस विद्यालय में पढ़ाई की उसी में व्याख्याता लगने के कारण विकास में बढ़ाई भागीदारी
जालोर. शिक्षा, शिक्षार्थियों एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर की व्याख्याता सुश्री प्रियंका शर्मा पुत्री स्व. कुलदीप शर्मा ने विद्यालय के विकास कार्यों हेतु 3,70,000 रूपये (तीन लाख सत्तर हजार रुपये) की सहयोग राशि का चेक भेंट कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य भंवर मकवाना ने बताया कि यह चैक राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी लहरीराम माली, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय विकास के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सुश्री प्रियंका शर्मा के इस प्रेरणादायी एवं समाजहितैषी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा जोगेश्वर गर्ग ने ने कहा कि सुश्री प्रियंका शर्मा का यह योगदान शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुश्री प्रियंका शर्मा एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायी योगदान के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एसीबीईओ जबर सिंह देवड़ा, बसंत ओझा, डाँ रमेश खोरवाल, भू निरीक्षक वरुण शर्मा, जयप्रकाश पणिया, दिनेश भट्ट, नाथू सोलंकी रामदान चारण सहित शिक्षाविद् उपस्थित थे l
भुआ की प्रेरणा बनी भामाशाह
व्याख्याता प्रियंका शर्मा की सीनियर तक की शिक्षा भी इसी स्कूल में हुई है, जिस स्कूल में वर्तमान में प्रियंका संस्कृत विषय की व्याख्याता है। प्रियंका के भाई वरुण शर्मा ने बताया कि प्रियंका का जन हितेषी कार्यो में शुरू से ही मन रहा है। उनकी भुआ नूतन बाला कपिला शिक्षा विभाग पाली से उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुई है, भुआ ने भी जनहित के कार्यों के लिए आर्थिक मदद की है। उन्हीं से प्रेरित होकर प्रियंका ने भी सरकारी सेवा में लगने के बाद कुछ राशि बचत शुरू की और फिर करीब 3 लाख 70 हजार रुपए का चेक पूर्व छात्रा के नाते उसी स्कूल विकास के लिए सौंपकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. सिरोही जिले के आमलारी निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन सायला, जालोर द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में हत्याकांडकी निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच कर दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित सायला ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। संगठन ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक/विशेष न्यायालय में कराई जाए तथा जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के आश्रितों को सरकारी सेवा में नियुक्ति तथा अन्य संबंधित आरोपियों की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।विप्र फाउंडेशन ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिले। इसमें समस्त विप्र बंधु एवं 36 कौम के बंधु उपस्थित रहे ।
राजसुगम सेवा संस्थान ने देवदा स्कूल में वितरित की पाठ्य सामग्री
शिक्षा ही सफलता की कुंजी -मेघवाल
विद्यार्थियों को शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जालोर. राजसुगम सेवा संस्थान, जालोर की ओर से "शिक्षा में सहयोग अभियान" के तहत राजकीय विद्यालय देवदा में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। संस्थान की ओर से बच्चों को नोट बुक ड्रेस आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पाठ्य सामग्री एवं नई स्कूल ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरो पर खुशी छाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने संस्थान की ओर से किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की ओर कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संस्थान के प्रेरक भरत कुमार मेघवाल ने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता कुंजी  है। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्थान की सचिव रवीना कुमारी ने संस्थान की ओर से शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता ओर सामाजिक सरोकार  के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। इस दौरान  विद्यालय स्टाफ ओर विद्यार्थियों ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हुआ देवी, अध्यापिका अंजली महर्षि, अंजू त्यागी, विला कंवर, ग्रामीण रमेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं  ग्रामीण उपस्थित रहे।
परिवार नियोजन सेवाओं को मिलेगा अभियान का स्वरूप, योग्य दंपत्तियों तक पहुंचेगी हर सुविधा
जालोर. जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 11 से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चिकित्सा संस्थानों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष गतिविधियों का आयोजन कर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर पुरुष एवं महिला नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, पीपीआईयूसीडी, कॉपर-टी, छाया गोली, कंडोम एवं अन्य गर्भनिरोधक साधनों की सेवाएं सुलभ रहेंगी। साथ ही नवविवाहित दंपत्तियों एवं नवप्रसूता महिलाओं को उचित परामर्श देकर छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व से अवगत कराया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न स्तरों पर जागरूकता रैलियां, परामर्श शिविर, समूह बैठकें एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मां एवं बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और सामाजिक-आर्थिक विकास का मजबूत आधार है। सभी पात्र दंपत्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
प्रचार वाहन को दिखाकर किया रवाना
पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भोमाराम चौधरी, सुशील माथुर, हरफूल घिंटाला, रमेश पन्नू, शंकर सुथार, अभिमन्यु सिंह, सिद्धार्थ जकारिया समेत कई जन मौजूद रहे।
प्रतिभावान खिलाडियों को मिल रही हैं हाईटेक खेल सुविधाएं- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
भारत सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही पूर्ण-जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न
जालोर. जालोर शहर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना, खेलो राजस्थान कार्यक्रम, वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए राज्य के 50 प्रतिभाशाली युवाओं को तैयार करने हेतु राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नौकरियों में प्राथमिकता, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित खेल स्टेडियम यथा-सिंथेटिक ट्रैक एंड फील्ड एरीना, टर्फ फील्ड, हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर आदि विकसित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के फलस्वरुप विगत वर्षों में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया हैं इसी क्रम में जालोर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग वुशू, मु-थाई, बास्केटबॉल व क्रिकेट आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। मुख्य सचेतक ने कहा कि जिलें में प्रगतिरत विकास कार्यों के क्रम में जालोर सिटी से गुजरने वाली रिंग रोड निर्माण कार्यों व अमृत 2.0 योजना के माध्यम से जालोर शहर के जलाशयों की स्वछतता व सौंदर्यकरण को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के मनोरंजन हेतु जालोर शहर के रणछोड़ नगर स्तिथ लव-कुश वाटिका में एडवेंचर गतिविधियां, ज़िप लाइन आदि भी प्रस्तावित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट अतिथि जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर रही है एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राष्ट्र निरंतर प्रगतिरत है।
कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जालोर शहर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत कुल 80 लाख रुपए की लागत से नव इंडोर टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य एवं जालोर शहर स्थित सुंदेलाव तालाब की स्वच्छता, सौंदर्यकरण एवं निकासी मार्ग निर्माण हेतु कुल लागत 314.99 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार सिंघारिया, रवि सोलंकी, ओेबाराम देवासी, गणपत सिंह बगेड़िया, क्रीडा भारती के नाथु सोलंकी, भागीरथ गर्ग, सरदार सिंह चारण, एसीबीओ जब्बर सिंह देवड़ा, दिनेश महावर, सुरेश सुंदेशा, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, डॉ रमेश चौहान, विभागीय अधिकारी कार्मिक, नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे।
गर्ग के बयान पर जालोर कांग्रेस एससी जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- समाज की भावनाओं को आहत करने का किया प्रयास
जालोर. पिछले दिनों जालोर में भाजपा एससी मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग द्वारा कांग्रेस में एससी नेताओं को लेकर दिए गए बयान पर जालोर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने पलटवार किया है। जिलाध्यक्ष मेघवाल ने कहा कि गर्ग द्वारा मंच से यह कहना कि "अब जालोर कांग्रेस में एससी समाज के नेता नहीं रहे" ऐसा बयान पूरी तरह तथ्यहीन, भ्रामक एवं अनुसूचित जाति समाज का अपमान है। यह बयान कांग्रेस के उन समर्पित कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी नकारने का प्रयास है, जिन्होंने वर्षों से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, जालौर के जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने जारी बयान में कहा कि जालौर कांग्रेस में विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व सभापति, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी अनुसूचित जाति समाज से हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सभी वर्गों के सम्मान की पक्षधर रही है। जालोर कांग्रेस में अनुसूचित जाति समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को निरंतर मजबूत कर रहे हैं और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तथ्यों से परे इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर समाज को भ्रमित करने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्येक वर्ग को सम्मान, प्रतिनिधित्व और नेतृत्व का अवसर मिला है तथा आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने विधायक जोगेश्वर गर्ग से अपने तथ्यहीन एवं समाज की भावनाओं को आहत करने वाले बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने तथा अनुसूचित जाति समाज से क्षमा मांगने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित विभाग, जालौर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। किसी भी समाज के सम्मान पर की गई अनावश्यक और भ्रामक टिप्पणी का कांग्रेस लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं तथ्यात्मक तरीके से जवाब देती रहेगी।
जालोर जिले के ग्रामीण सेवा शिविर में मिल रहा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, जमाबंदी नकल, नामांतरण, सीमाज्ञान, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार को केशवणा, दयालपुरा, वाडाभाडवी, तेजा की बेरी, फागोतरा, गजीपुरा, मैत्रीवाडा, जोरादर तथा सुथाना ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित कर आमजन को लाभान्वित किया गया।
गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 9 जुलाई, गुरुवार को जालोर उपखंड की आलासन, आहोर की घाणा, बागोड़ा की सेवडी, सायला की डाबली, भीनमाल की सरथला, जसवंतपुरा की पूरण, रानीवाड़ा की मालवाडा, चितलवाना की भाटकी तथा सांचौर उपखंड की मेडा जागीर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन
सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुथाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम निवासी कालूसिंह ने बताया कि उन्हें स्वास्थय संबंधी समस्या के उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में उन्हें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी और उनके परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
दम्पती परिवार को मिला दोहरा लाभ
जालोर की ग्राम पंचायत केशवना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम निवासी कालाराम भील ने बंद पड़ी पेंशन की समस्या से शिविर प्रभारी को अवगत कराया। शिविर में संबंधित अधिकारियों ने फिंगरप्रिंट के स्थान पर ओटीपी सत्यापन के माध्यम से तुरंत पेंशन प्रक्रिया पूरी कर उनकी बंद पेंशन पुनः शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी पत्नी उकी देवी का नव पेंशन आवेदन भी शिविर में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर दंपती ने दोहरे लाभ हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
ग्रामीण सेवा शिविर में नाम शुद्धिकरण से खुला योजनाओं का रास्ता, लाभार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान
जालोर की ग्राम पंचायत केशवना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रार्थी बाबूलाल ने राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटि के शुद्धिकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थी बाबूलाल ने बताया कि उनकी माता व भाई का राजस्व अभिलेखों में गलत नाम दर्ज होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।शिविर प्रभारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने तत्काल जांच कर नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूर्ण की तथा सही नाम दर्ज कर आदेश जारी किया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर प्रार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
आमजन को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के दिए निर्देश
जालोर । अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने मंगलवार को जालोर नगर स्थित जिला चिकित्सालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सुचारू बनाये रखने, दवाईयों व आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में सामान्य मेडिकल वार्ड, आपातकालीन वार्ड व महिला वार्ड का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उप नियंत्रक डॉ. कमलेश मीणा सहित चिकित्साधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में बच्चों को बताए नशे के दुष्प्रभाव, नशा नहीं करने का दिलाया संकल्प
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने इम्मानुअल सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नशा से व्यक्ति के शरीर के साथ साथ मानसिक रूप से भी बीमार बनाता है, नशा करने की प्रवृति से व्यक्ति धीरे धीरे अपराध की तरफ कदम बढा़ता है। जिला न्यायाधीश ने कहा कि नशा एक जाल है जो बच्चों की पढ़ाई के साथ उनका स्वास्थ्य भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति के परिवार की आर्थिक स्थिति धीरे धीरे खराब हो जाती है। न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए यदि कोई हमें नशा करने के लिए प्रेरित करें तो ऐसे अपने साथी से भी दूरी बना लेनी चाहिए। उन्होंने नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक बलवंत विश्नोई भी मौजूद रहे। इसी प्रकार पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा ने वीआर गुरूकुल विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान न्यायाध्धीश ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर का नाश कर देता है, विशेषकर किशोर एवं युवा अवस्था के दौरान युवा नशे की लत जल्दी सीख जाते है इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने नशा करने से होने वाले दुष्पप्रभावों की भी जानकारी दी। इस दौरान निदेशक जाबरसिंह चाहर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ संजय कुमार गुप्ता ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर रोड पर शिविर का आयोजन किया। उन्होंने बच्चांे को कहा कि नशा करने से व्यक्ति का शरीर बीमारी से ग्रसित हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे को ना कहो और अपने सपनों को हां कहो। नशा कोई स्टाइल नहीं है इसलिए अपने शरीर व भविष्य की रक्षा के लिए नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष ठाकुर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रणछोड़ नगर लेटा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उमेश वीर ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में कई स्कूल के बच्चे अपनी इच्छा नहीं बल्कि किसी की गलत संगत, अपने सार्थियों का दबाव, तनाव या सोशल मीडिया के कारण नशे का शिकार हो जाते है इसलिए हमें किसी के दबाव नहीं आना है और नशे से हमेशा दूरी बनाए रखनी है। नशा आदत बन सकता है जिससे जीवनभर नुकसान होता है। उन्होंने एनडीपीसी एक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि जो लोग नशीले पदार्थ बेचते है, खरीदते है और सप्लाई करते है या उसका सेवन करते है अधिनियम मंे ऐसे लोगों को दंडित करने का प्रावधान है। सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, प्राधिकरण के कार्यों तथा अन्य योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल व्यास ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरणा में शिविर का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि तंबाकु, सिगरेट, बीडी, गुटखा आदि का सेवन करने से फेफडों को नुकसान पहुंचाता है। नशे से व्यक्ति की एकाग्रता कमजोर होती है, विद्यार्थी जीवन में नशा करने से पढ़ाई नहीं हो पाती है, मानसिक समस्याएं पैदा होती है। सीजेएम ने उन्होंने किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य माणकलाल गर्ग सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। इसी प्रकार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्रसिंह चारण ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भागली सिंधलान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की एवं नशे से विद्यार्थी जीवन में पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश गर्ग सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
जालोर. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जालौर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिन्दू युवा संगठन प्रधान कार्यालय, संजय नगर कॉलोनी में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी व उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने उनके राष्ट्रहित, अखंड भारत और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
इसके पश्चात आयोजित नगर मंडल की मासिक बैठक में राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान - डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी व प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के उपरांत नगर मंडल के बूथों पर भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई तथा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जालोर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री गीता बारोट, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, जिला मीडिया प्रभारी अंबालाल व्यास, मन की बात के जिला संयोजक सुरेश सोलंकी, जिला कार्यालय मंत्री डिम्पल सिंह नगर उपाध्यक्ष अचल सिंह परिहार, नगर मंत्री हीरा लाल देवासी, चतरा राम माली, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, रतन सुथार, रमेश मेघवाल, ओम सुन्देशा , हेमेंद्र सिंह बगेडीया , अजय जाटव, लक्ष्मी कवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर महामंत्री महेश भट्ट ने सभी आभार व्यक्त किया l
हिंदवाण रजपूती सम्मेलन में धर्मेंद्रसिंह राठौड़ बोले - आप मुझे दो दिन दे दो, मैं केंद्र सरकार में ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा
भाटी बोले, युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लेकिन उन्हें मेहनत करनी होगी
पांचोटा स्थित नागणेचिया माता मंदिर में हिंदवाण रजपूती मिलन समारोह आयोजित
जालोर. जिले के आहोर क्षेत्र के पांचोटा स्थित नागणेची माता मंदिर में रविवार को हिंदवाण रजपूती मिलन समारोह एवं जोधपुर प्रांत का सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी रहे। कार्यक्रम में कवला मठ के हरिपुरी महाराज का सानिध्य रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का साफा पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि राजनीति श्रेष्ठ चीज है और अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए ताकि राजनीति भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि अच्छा राजा बनने के लिए वनवास काटना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि केंद्र सरकार ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिया, लेकिन जब इसका अध्ययन किया तो कई जातियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था क्योंकि कठिन शर्ते इसमें शामिल थी, लेकिन राजस्थान में हम इस प्रारूप लेकर राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास जाकर इस बात को रखा तो उन्होंने अपने अधिकारियों से इसकी समीक्षा करने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने 8 लाख आय की शर्त को छोड़कर बाकी शर्ते हटा दी, जिसके बाद ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ हम लोगों को मिलने लगा।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को भी शर्ते हटानी चाहिए जिससे भारत सरकार की नौकरियो में भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने आव्हान किया कि आप मुझे दो दिन दे दो, मैं आपको केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाऊंगा।
जालोर जिले से मेरा लगाव-भाटी
समारोह को संबोधित करते हुए शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि मेरा हमेशा से ही जालोर जिले से लगाव रहा है और जब भी यहां आता हूँ तो घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि जालोर सिरोही में हम बहुसंख्यक है, लेकिन राजनीति में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि युवाओं में बहुत कुछ करने की क्षमता हैज़ लेकिन उन्हें आराम की बजाय मेहनत करनी होगी। भाटी ने योग्य लोगों को राजनीति में आगे लाने की बात करते हुए छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यक्रम को मोहनसिंह चितलवाना, जयेन्द्र सिंह गलथनी, रामसिंह चारनीम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्रवणसिंह चूंडा ने सभी आभार जताया। मंच संचालन परबतसिंह खिंदारागांव ने किया। इस दौरान करणवीर सिंह भाद्राजून, भंवरसिंह डोडियाली, नागणेचिया माता ट्रस्ट अध्यक्ष जब्बरसिंह तरवाडा, रतनसिंह बाखासर, लालसिंह धानपुर, भवानीसिंह जादरी, दिलीपसिंह मांडाणी, भवानीसिंह बाकरा, शैलेन्द्र सिंह कवला, हिंदूसिंह दूठवा, सुमेरसिंह कुम्पावत समेत बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
भंवरानी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुल का लोकार्पण, विधायक बोले— विकास की नई पहचान बनेगा यह पुल
जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने भंवरानी बायपास एवं भंवरानी-रायथल मार्ग पर निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुल के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होकर पुल का विधिवत शुभारंभ किया। पुल के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की महत्वपूर्ण सौगात मिली।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने कहा कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" के उनके उद्घोष ने देश की एकता को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से समर्पित यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा तथा भंवरानी, रायथल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन को अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सरपंच गोविन्दराम सुथार, ईश्वर सिंह, भेराराम घांची, सेतान सिंह, सावलाराम देवासी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, विभाग के अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्री शांतिनाथ गुरुकुलम छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
नव प्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन
जालोर. श्री शांतिनाथ गुरुकुलम घूमन्तु छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शनिवार देर शाम अध्यक्ष नंदकिशोर रांदड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास के संचालन एवं नव प्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
सचिव के.एन. भाटी ने बताया कि बैठक में छात्रावास में नव प्रवेशी छात्रों की संख्या, उनके विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश, स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता, आवास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन
बैठक के दौरान छात्रावास अधीक्षक छगनलाल ने छात्रावास में संचालित अन्य गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कानाराम परमार, कोषाध्यक्ष गोपाल जोशी, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित तथा पुष्पेंद्र परमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
देश के युवा जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपनी उज्ज्वल पहचान बनाएं- मुख्य सचेतक गर्ग
जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन
जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन एव शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शनिवार को नगर परिषद परिसर में ज़िला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं प्रतीकात्मक रूपी नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी के युवा जीवन में एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपनी रूचि व क्षमता के अनुरूप परिश्रम करते हुए उज्जवल पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि युवा एस्पिरेन्ट्स सरकारी जॉब्स को हासिल करने के प्रयास के साथ ही अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाईल गेमिंग एप्प डेवलपमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, एवियशन, साइंटिफिक रिसर्च आदि क्षेत्रों में भी उज्जवल करियर बनाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है अतः इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, नव जीएसटी रिफॉर्म्स, ईआरसीपी पेयजल परियोजना, जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज द्वितीय, देश के मेट्रोपोलिटीन नगरों के साथ ही टियर 2, टियर 3 शहरों में भी सिविल एयरपोर्ट की स्थापना व राष्ट्रीय राजमार्गो का बढ़ता हुआ सड़क नेटवर्क, सौर ऊर्जा, राईजिंग राजस्थान के कार्यक्रम द्वारा राज्य के नागरिकों हेतु ईज ऑफ़ लिविंग, ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के प्रवेश द्वार खुले हैं।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथय में आयोजित हुए बाड़मेर ज़िलें के पचपदरा स्तिथ एचआरआरएल रिफाइनरी लोकार्पण, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया। जिला रोजगार अधिकारी राजीव सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, कृषि, चिकित्सा सहित विभिन्न राजकीय विभागों में नवनियुक्त कुल 506 कार्मिकों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, ज़िला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक मुनेश मीना, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लुणा, जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री व एससी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल बोले - कांग्रेस देशद्रोही पार्टी, मेरा तो खून भी उसका विरोधी
जोगेश्वर गर्ग ने कहा जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा
जिला मुख्यालय पर एससी मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन
जालोर. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को शहर के वीआईपी होटल में आयोजित हुआ। इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति का कोई घोर विरोधी है तो वो कांग्रेस पार्टी है। मेरा तो खून भी उसका विरोधी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का किस तरह विरोध किया था कि भारत की संसद में उनका चित्र तक नहीं लगाया था। अम्बेडकर को सम्मान दिलाने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मेघवाल ने कहा कि भाजपा के सहयोग में हमें दिन रात मेहनत करनी है, मैं जन्म से ही कांग्रेस का विरोधी रहा हूँ और मेरा तो खून ही कांग्रेस के खिलाफ था। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ लेने तथा आम गरीब तक योजना पहुँचे इसके लिए प्रयास करने का सुझाव दिया।
जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा
जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि एक समय था जब अनुसूचित जाति के मोहल्ले में कोई नहीं जाता था क्योंकि कांग्रेस सोचती थी कि हमारा वोट बैंक है और भाजपा कि यह हमें वोट देते नहीं है। गर्ग ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने एससी को महत्व देना शुरू किया और कांग्रेस अपनी सरकार में चार मंत्री बनाती थी लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के समय सात और नरेंद्र मोदी की सरकार में यह आंकड़ा 12 तक पहुँचा। कांग्रेस ने एससी और एसटी के साथ छलावा किया। दिया कुछ नहीं, भ्रम फैलाया कि आरक्षण हमने दिया, लेकिन कांग्रेस ने आरक्षण नहीं दिया। बाबा साहब कांग्रेसी नहीं थे। डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, और भाजपा ने अम्बेडकर को सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गर्ग ने कहा कि जालोर कांग्रेस में एससी का नेता बचा ही नहीं है, एक नेता थे रामलाल मेघवाल, जिन्हें हम लेकर आ गए थे, बाकी दो नेता पारसाराम मेघवाल व गिरधारीराम का पहले ही निधन हो गया था, अब जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा है, कुछ छोटे-मोटे कार्यकर्ता बचे है, उन्हें भी हम भाजपा में ले आएंगे, तब जाकर सौ फीसदी एससी भाजपा के साथ होने का हमारा संकल्प पूरा होगा।
एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि इस वर्ग को लंबे समय तक ठगने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने की बात कही लेकिन हमें लगता है कि कांग्रेस ने गरीबी नहीं इस वर्ग को ही मिटाने का काम किया। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाना है। कांग्रेस और भाजपा में क्या फर्क है यह बताए।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने जो संविधान बनाया उसे लागू करने में काफी समय लग गया था। निचले स्तर पर पंचायत चुनाव तक पूर्व मुख्यमंत्री भैरूसिंह शेखावत ने एससी और एसटी तक लागू किया। पूर्व की सरकारों ने केवल गुमराह करने का ही काम किया था। देश की आजादी के बाद भी केवल एससी एसटी के लोगों के वोट का इस्तेमाल किया। वर्तमान में सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसे आम गरीब तक पहुचाया जाए। पशुओ के लिए भी योजना शुरू है जिसे किसान उसका लाभ ले।
आहोर विधायक छगनसिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना ज्यादा पीएगा उतना बड़ा होगा। शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल खोली। भेरूसिंह के समय से लेकर वसुंधरा राजे ने प्रदेश में स्कूल खोलने का काम किया, हर गांव ढाणी तक स्कूल खुली इसलिए आज हर बच्चा शिक्षा ले रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बनकर घर घर जाए और योजनाओं को आमजन तक पहुचाए।
एससी मोर्चा जालोर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले जो सरकार रही उन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ सामाजिक समरसता दिवस मनाने का काम शुरू किया। इतना ही नहीं देश के लिए कई योजनाएं शुरू की जो बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से शुरू की। मेघवाल ने कहा कि आज कई लोग एससी समाज के है जो भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले में एससी मोर्चा के लिए काम करूँ।
इससे पूर्व एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद के मंच पर पहुँचने पर एससी मोर्चा, भाजपा मंडल व पदाधिकारियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, ओबाराम, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि सोलंकी,एससीमोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, भूपेंद्र देवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम गर्ग, गणपतसिंह बगेड़िया, जितेंद्र सरगरा, मोहनलाल चिवड़ा, रमेश मेघवाल, सुरेश सिंदल, आशा सरगरा, ईदा राम गर्ग, ठाकराराम समेत बड़ी संख्या में एससी मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल सुथार ने किया।
आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को अपनाने से सहकारिता आंदोलन को मिल सकेगी नई दिशा - सुनील वीरभान
जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा सहकार सप्ताह के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर विचार गोष्ठी का आयोजन
जालोर. जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे बैंक प्रधान कार्यालय सभागार में सहकार सप्ताह के उपलक्ष्य में एआई तकनीक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन क 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक पूरे देश में ‘‘सहकार सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जा रहा हैं। बैंक उपाध्यक्ष ललित कुमार दवे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एआई तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत की गयी। उक्त विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि सुनील वीरभान, उपरजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जालोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर ने की। बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर द्वारा तकनीक से जुड़े अपने विचार और जिज्ञासाएं सामने रखी। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे काम को आसान, सटीक और समय की बचत करने वाला बन रहा है।
पाराशर ने बताया कि जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सुविधाए प्रदान करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक के व्यापक उपयोग हेतु कार्यवाही की जा रही हैं, आने वाले समय में एआई तकनीक आधारित बैंकिंग होगी, जिससे सभी हितधारकोें को अत्यधिक लाभ होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानन्द भटट द्वारा विचार गोष्ठी में पधारे बैंक के सदस्यों एवं ग्राहकों को एआई तकनीक के बारे में अवगत करवाया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि सुनील वीरभान द्वारा आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को अपनाकर सहकारिता आंदोलन को एक नई दिशा दी जा सकती है। एआई की मदद से सहकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और किसानों व आम सदस्यों तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक सटीकता से पहुंचेगा। ग्राहक संगोष्ठी में उम्मेद सुथार, भवरलाल सुथार, मोहनलाल परमार एवं पीएल सोनगरा द्वारा एआई टूल्स और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में आए सभी प्रतिभागियों ने इस चर्चा में गहरी रूचि दिखाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में सहकारिता के क्षेत्र में तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग का संकल्प लिया गया। ग्राहक संगोष्ठी के दौरान बैंक के आई0टी विभाग से प्रमोद दवे द्वारा प्रोजेक्टर पर एआई तकनीक पर जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, प्रबुद्व नागरिकों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें भंवरलाल सुथार, धनराज दवे, पी0एल0सोनगरा, संदीप जोशी, बालकृष्ण शर्मा, गोपाल शर्मा, मोहनलाल परमार, ललित शर्मा, चुन्नीलाल राजपुरोहित, बंसत सोलंकी, कानाराम परमार, दीनदयाल ठाकुर, हसमुख गुप्ता, दलपतसिंह आर्य ने व्यापक सहभागिता दी। अन्त में बैंक के संचालक कान्तिलाल भण्डारी द्वारा सहकार सप्ताह के दौरान गोष्ठी में पधारे सदस्यों एवं ग्राहकों को धन्यवाद दिया गया।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर का किया अवलोकन
जालोर . शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में खेल सुविधाओं के विकास व खेल गतिविधियों के लिए उन्नत ट्रेक एवं स्पोर्ट्स सुविधाओं के निर्माण को लेकर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के एईएन तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अवलोकन करते हुए चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्टेडियम परिसर एवं कॉलेज खेल मैदान में उपलब्ध खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों को जोड़कर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में पैवेलियन निर्माण, अन्तर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण (400 मीटर), फूटबाल-हॉकी मैदान, मार्शल आटर््स व बॉक्सिंग रिंग, मल्टीपरपज इन्डोर हॉल, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, स्टेडियम में उच्च क्षमता की फ्लड लाइट व्यवस्था सहित समग्र सौन्दर्यकरण व सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर जालोर जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे, इसके लिए राज्य सरकार, क्रीड़ा परिषद के साथ जिले के भामाशाहों तथा सीएसआर फंड की सहायता ली जाएगी।
सूचना केंद्र में आधुनिक लाइब्रेरी तथा मीडिया गैलरी का किया जाए निर्माण
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना केंद्र में पाठकों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी व पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधायुक्त मीडिया गैलरी के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को प्लान बना कर भिजवाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पीडब्ल्यूडी के एसई रमेश सिंघारिया, एक्सईएन शंकर सुथार, एईएन अनिल शर्मा, क्रीडा परिषद के भागीरथ, नाथू सोलंकी सहित स्थानीय खेलप्रेमी तथा अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू
जालोर में जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आहोर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है तथा मांगों का समाधान नहीं होने पर 7 जुलाई से अनिश्चितकालीन आम हड़ताल एवं तालाबंदी की जाएगी।
संघ ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्मिकों को सम्मानजनक मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं पेंशन सहित कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत लगातार नए-नए ऑनलाइन एवं गैर-आईसीडीएस कार्य सौंपे जा रहे हैं, जिससे कार्मिकों पर कार्यभार और मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
संघ के संस्थापक सी.एल. बुनकर एवं प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है। जिला प्रभारी कमला देवी (आहोर) ने जालोर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
11 सूत्रीय प्रमुख मांगें
ज्ञापन में सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने, कुम्हेर परियोजना की ऑडिट कराने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान, गैर-आईसीडीएस कार्यों पर रोक लगाने, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, ग्रेच्युटी लागू करने, भवन किराया एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान, नियमित कर्मचारी बनाने की नीति लागू करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये एवं पेंशन देने, महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने, ग्रीष्मकालीन अवकाश नीति में एकरूपता लाने तथा सामूहिक बीमा योजना की राशि समय पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। संघ का कहना है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सुमन, रुकसाना बानों, शारदा देवी, रिंकू देवी, रसाल कंवर, कन्या देवी मीणा, कमला देवी, इंद्रा राव, गीता देवी, संतोष देवी, जितेंद्र कंवर, हीना गर्ग, प्रगोद कंवर, रुकसाना बानों, सोना, लता सेन, माफी देवी, दीपा, दरिया देवी, चंद्रकला, प्रेम कंवर, संगीता, पिंकी देवी, नर्मदा, शांति देवी, भंवर कंवर, प्रेम देवी, इंदु बाला सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
पांच मिनी टेम्पो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सायला में अब घर-घर होगा कचरा संग्रहण
जालोर. जालोर जिले के सायला नगर पालिका सायला ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल करते हुए गुरुवार को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए पांच मिनी टेम्पो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार राजपुरोहित एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित की उपस्थिति मे फीता काट एवं हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार राजपुरोहित ने बताया कि नगर की संकरी गलियों तक नियमित सफाई व्यवस्था पहुंचाने के उद्देश्य से मिनी टेम्पो लगाए गए हैं। ये वाहन प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक सभी वार्डों और गलियों से घर-घर कचरा संग्रहण करेंगे। प्रत्येक वाहन पर माइक भी लगाया गया है, जिससे वाहन के पहुंचने की सूचना आमजन को मिल सके और लोग समय पर कचरा वाहन में डाल सकें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे कचरा घर में एकत्रित रखें तथा वाहन आने पर उसी में डालें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर निर्धारित समय पर संग्रहण वाहन को सौंपें। मुख्य अतिथि सुरेश राजपुरोहित ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था से नगर की सफाई अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी तथा स्वच्छ सायला के निर्माण को गति मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित, दीपसिंह पांचलोड, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता मयंक देवड़ा, रमेश सुन्देशा, कनिष्ठ लिपिक जगदीश कुमार, महेंद्र वैष्णव,पवन कुमार जीनगर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प लिया।
अधिवक्ता नटवरसिंह पर हमले के विरोध में जालोर अभिभाषक संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
जालोर. अधिवक्ता नटवरसिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अभिभाषक संघ, जालौर ने गुरुवार को संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता नटवरसिंह पर 1 जुलाई 2026 की शाम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेहसाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जिले के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अभिभाषक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस थाना बागरा द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के सचिव विक्रमसिंह सियाणा, पूर्व उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित, रमेश सोलंकी, एडवोकेट केशरसिंह नून, शकील मेहर, प्रवीण कुमार चौहान, डूंगर देवासी, दीपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अनिल पंडित एवं मुकेश सांखला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा की तथा विरोध स्वरूप न्यायालयों में उपस्थिति नहीं दी।
जालोर भाजयुमो जिला प्रवक्ता एडवोकेट नटवरसिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, सिर में आई गम्भीर चोट
आकोली-सियाणा रास्ते पर रात को किया हमला
जालोर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट नटवरसिंह राजपुरोहित पर बीती रात बुधवार 1 जुलाई को आकोली - सियाणा के बीच किसी अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है और हाथ भी फैक्चर हुआ है। बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि सियाणा निवासी नटवरसिंह राजपुरोहित पर हमला होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर तत्काल प्रभाव से पर्चा बयान के लिए आईओ सियाणा पहुंचे थे, लेकिन घायल को उनके साथी प्राथमिक उपचार के बाद आगे ले गए। इसलिए परिवार की ओर से अभी तक गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक रिपोर्ट नहीं दी थी। रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हमलावरों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सियाणा के निकट आकोली आड़वाडा मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर जालौर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता नटवरसिंह राजपुरोहित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उनके सिर में गम्भीर चोट आई और हाथ फेक्चर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही साथी लोग उन्हें उपचार के लिए आगे ले गए। घटना की सूचना पाकर देर शाम को सियाणा क्षेत्रपाल संघ व्यापार व राजपुरोहित समाज के लोगों ने पुलिस चौकी सियाणा के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। बागरा थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पर्चा बयान के लिए आईओ घायल के पास उपचाराधीन स्थल पर गए हुए है, बयान दर्ज होते ही कार्रवाई की जाएगी।
“सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं- जोगेश्वर गर्ग
सहकार सप्ताह के तहत कृषक सम्मान दिवस का हुआ आयोजन, प्रगतिशील किसानों एवं सहकारी समितियों का हुआ सम्मान
जालोर .भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशभर में “सहकार सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, जालोर में “कृषक सम्मान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सहकार में सहकारिता और सहकार से समृद्धि” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सहकारिता के मूल मंत्र “एक सबके लिए और सब एक के लिए” को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नोसरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष राजवीरसिंह देवड़ा ने गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना की जानकारी दी। वहीं सियाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष प्रदीपसिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्रॉप कटिंग एवं मौसम आधारित दावों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। रतनसिंह कानिवाड़ा ने समय पर फसल बीमा क्लेम के निस्तारण तथा ऋण वसूली के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नारायणसिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं व्यवस्थापकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने पैक्स द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बैंक के अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी सुभाषचन्द्र जीनगर ने किया।
दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिली 10 लाख की सहायता राशि
इस दौरान नरसाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य स्वर्गीय अभयसिंह, निवासी मूड़ी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना 2024-25 के तहत उनकी नामिनी धर्मपत्नी पवन कंवर को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।  इस अवसर पर लक्ष्मी कंवर, छगनलाल, गजेसिंह मिण्डावास, मधुसूदन शर्मा सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न पैक्स के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकार सप्ताह
सहकार सप्ताह के अंतर्गत 2 जुलाई को ए. आई. एवं तकनीकी दिवस, 3 जुलाई को सहकार संवाद दिवस, 4 जुलाई को ग्रीन कॉपरेटिव दिवस, 5 जुलाई को नवीन पीढ़ी सहकारी दिवस तथा 6 जुलाई को राष्ट्रीय सहकारी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को मिली त्वरित राहत
जिले के नगर निकायों में लगे शहरी सेवा शिविर
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्रों में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविरों में पट्टे, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। शिविरों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना (69ए, 54ई, 56बी, 60सी), सड़क व नालियों की मरम्मत, पेचवर्क कार्य, फेरोकवर एवं मैन हॉल्स की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट दुरस्त करना, सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, फ्लैगशिप योजनाओं के तहत आवेदन व स्वीकृति जारी करना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना एवं कुसुम योजना के आवेदन, बकाया लीज राशि जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट, बकाया लीज राशि वर्ष 2025-26 तक एक मुश्त शिविर में जमा करने पर 100 प्रतिशत छूट, फ्री होल्ड के लिए 10 वर्ष तथा लीज मुक्ति के लिए 8 वर्ष की लीज राशि अग्रिम एकमुश्त जमा कराने पर बकाया लीज राशि 60 प्रतिशत, नामान्तरण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, ईडब्लूएस एवं एलआईजी श्रेणी के आवंटियों द्वारा बकाया किस्तों की एकमुश्त जमा राशि पर ब्याज एवं शास्ति में 100 प्रतिशत की छूट, लॉटरी से आवंटित आवासीय भूखण्डों के 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पूर्व विक्रय किए जाने के प्रकरणों में शास्ति में 50 प्रतिशत की छूट, लॉटरी या नीलामी से आवंटित ऐसे आवासीय भूखण्ड, जिनकी निलामी या आवंटन राशि पूर्ण जमा, उन्हें बिना ब्याज एवं शास्ति के पट्टा वितरण सहित स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।
काउंसलिंग के माध्यम से विधि से संघर्षरत बालकों में विकसित करें सकारात्मक सोच-जिला न्यायाधीश
जिला न्यायाधीश ने किया जेजेबी का निरीक्षण
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने मंगलवार को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि विधि से संर्घषरत बालकों में सकारात्मक सोच विकसित करें एवं उन्हें काउंसलिंग के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का बेहतर उपयोग करते हुए बालकों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जावे। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक मोर कंवर ने बताया कि प्रत्येक बालक को स्थानीय कर्मचारियों की ओर से नियमित रूप से पढाया जाता है, कई बालकों इस बार परीक्षा दी थी जिसमें सफल हुए है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की ओर से बालकों को कंप्यूटर भी सिखाया जाता है। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने मौजूद बालकों से यहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बालकों को समय समय पर खेलकूद के लिए परिसर के अंदर ही खुले स्थान पर ले जाया जावे।
उन्होंने बालकों को सकारात्मक सोच रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बालकों के प्रकरणों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि जिन बालकों की जमानत व अपील के लिए कार्यवाही नहीं की है तो इसकी कार्यवाही शीघ्र करवाई जावे। इस दौरान उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारियों से पत्रावलियों की संख्या एवं पेशियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर, किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट राजेंद्रसिंह चारण भी मौजूद रहे।
30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 56 भामाशाह एवं 17 प्रेरक सम्मानित
जालोर. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों के सम्मान में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जालोर के सभागार में 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के मुख्य आतिथय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा ने की।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, अचल सिंह एवं हीराराम देवासी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने बताया कि शिक्षा विभाग को समय-समय पर भामाशाहों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तर पर जालोर जिले के 6 भामाशाहों एवं 5 प्रेरकों को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि जिला स्तरीय समारोह में 56 भामाशाहों एवं 17 प्रेरकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में शिक्षा के भौतिक संसाधनों के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में भामाशाहों का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सभी भामाशाहों से भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी शिक्षा के विकास में समाज की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए भामाशाहों के योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
समारोह में सम्मानित भामाशाहों को साफा पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं भोजन-जलपान के सहयोगी भामाशाह बलवंतराम बेनीवाल का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर की छात्राओं ने अध्यापिका भाग्यवंती परमार एवं प्रियंका के निर्देशन में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन ललित ठाकुर एवं विमला पुरी ने किया तथा अंत में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) ने सभी अतिथियों, भामाशाहों, प्रेरकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एडीपीसी मनोहर लाल गोदारा, एडीईओ नरेन्द्र परमार, एपीसी ईश्वर सिंह , एसीबीईओ जब्बरसिंह देवड़ा, एसीबीईओ रमेश, खोरवाल, प्रधानाचार्य शांतिलाल दवे, बाबूसिंह, खुशाल सोलंकी, दिलीप विश्नोई, अविनाश भारती, मनोज कुमार, हेमराज वर्मा, दिलीप कुमार, हिंगलाज दान चारण, लादूराम, करणसिंह, कल्पेश बोहरा, मुकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कार्मिक एवं भामाशाह उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस एससी प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश का जन्मदिवस मनाया गया
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग, जालोर की ओर से रविवार दोपहर 12:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मुँह मीठा कर ममता भूपेश को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।साथ ही समस्त कांग्रेसजन ने संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी,जिला महासचिव मदनलाल दहिया,प्रदेश सचिव सुरेश मेघवाल,मुमताज़ अली, बसंत सुथार, लक्ष्मण सिंह साखला,एस टी जिलाध्यक्ष नरेश राणा,रमेश कुमार बेदाना, कपूरराम परिहार, ओमप्रकाश चौधरी,जिला महासचिव वेलाराम मेघवाल, खसाराम मेघवाल कुआबेर, जवानाराम मेघवाल,मंगलाराम मेघवाल हेमाराम दहिया, चन्द्रशेखर मेघवाल,मोहनलाल मेघवाल सुरेश कुमार माली, देवाराम सिंघल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
पीएम ने मन की बात में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया
जालोर जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर सामूहिक रूप से सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
जालोर. भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मन की बात प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा तथा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व एवं जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी के मार्गदर्शन में जालौर जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। साथ ही हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमाण पत्र अपलोड करवाए गए।
एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जयपुर सिविल लाइंस में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के साथ कार्यक्रम सुना, जबकि जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
जालोर नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में एडवोकेट सुरेश सोलंकी, नगराध्यक्ष रवि सोलंकी, बूथ महामंत्री राजेंद्र टोंक, नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा, महेश भट्ट, हीराराम देवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, जिला मीडिया प्रभारी अंबालाल व्यास, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष दिनेश बारोट,अचलसिंह परिहार ,रामाराम माली,मोहन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
अपने 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए स्वदेशी रक्षा उत्पादन, नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों, स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल और सी-295 विमान जैसी उपलब्धियों को भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वैज्ञानिक सोच, देशहित, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी बल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम (135वाँ एपिसोड) के प्रमुख बिंदु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। जनभागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि लोग शादियों में नया सोना खरीदने के बजाय पुराने सोने को रिसाइकल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार पूलिंग अपनाने का आह्वान किया। पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए संयम बरतने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएँ टालने और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। असम की पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी बर्मन और उनकी 'हरगिला आर्मी' के संरक्षण कार्यों की सराहना की। महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में 3,500 ग्रामीणों को ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने की पहल को प्रेरणादायी बताया। किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह करते हुए मिट्टी, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ बताए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्रहित, संसाधन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवड़े ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
जालोर जिले में 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जालोर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, जालौर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने सांकड़ पोलियो बूथ पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने सांकड़ एवं सरनाऊ स्थित पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सांकड़ पोलियो बूथ पर बच्चों को स्वयं पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई तथा स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं किसी भी बच्चे को खुराक से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया ने सायला ब्लॉक के पोलियो बूथों का किया निरीक्षण
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने अभियान के दौरान सायला ब्लॉक के विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलियो टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद अवश्य पहुंचे। उन्होंने बूथों पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
आगामी दो दिनों में घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा
आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि जिले में 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1,154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 1,053 स्थायी बूथ, 57 ट्रांजिट बूथ एवं 44 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस यदि कोई बच्चा किसी कारणवश पोलियो की खुराक से वंचित रह जाता है, तो आगामी दो दिनों तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद सुनिश्चित रूप से पहुंच सके।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी शून्य से पांच वर्ष तक के पात्र बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा अवश्य पिलवाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रविवार 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है। ऐसे में प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे 28 जून, रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर ही पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बरकरार रखा जा सकता है।
जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि जालौर जिले में इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में कुल 1 हजार 154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 1053 स्थाई बूथ तथा 44 मोबाइल एवं 57 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून, रविवार को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर डॉ मुकेश चौधरी, यूनिसेफ से सुनील सोलंकी, डॉ. पवन ओझा, शिवकुमार दवे, मोहनलाल, नरेंद्र कुमार, विजेंद्र परमार, इमरान बैग, यशवंत पुंसल, सुरेशचंद्र, गुलाम खान समेत नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
मोहर्रम 2026 : शहीद-ए-कर्बला की याद में उमड़ा अकीदत का सैलाब
जालोर. शहर में मोहर्रम 2026 के अवसर पर शहीद-ए-कर्बला हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके जांनिसार साथियों की याद में अकीदत व एहतराम के साथ शुक्रवार को ताज़ियों का जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों, "या हुसैन" और "या अली" के नारों के बीच अंजुमनों ने मातम और अखाड़ा प्रदर्शन कर कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं मुस्लिम संगठनों द्वारा जगह-जगह शर्बत, ठंडे पानी और सेवा शिविरों की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा- दिलीप चौधरी
देश की सभी संस्थाओं में विचारधारा विशेष के लोगों को बिठाया जा रहा है
कांग्रेस ने नीट पेपरलीक को लेकर की प्रेस वार्ता
जालोर. देश में नीट पेपरलीक के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत शुक्रवार को जालोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। जालोर जिला कांग्रेस के सह प्रभारी दिलीप चौधरी, कांग्रेस नेता वैभव गहलोत व जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान सह प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा का पेपरलीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इसके लिए छात्र बड़ी मेहनत और अपने परिवार की कमाई लगाता है, लेकिन इतनी मेहनत कर जब पेपरलीक होता है छात्रों को बड़ी निराशा होती है इतना ही नहीं कई छात्र तो आत्महत्या तक कर रहे हैं, उन परिवारों पर क्या गुजरती होगी?
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि इस समय देश में सभी संस्थाओं में विचारधारा विशेष के लोगों बिठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का जितना बजट शिक्षा पर खर्च होता है, उतना नीट एग्जाम पर खर्च होता है। और पिछले सालों में बड़ी परीक्षाओं के 90 से अधिक पेपरलीक हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाई नहीं की। 12 साल पहले टाटा सर्विसेज एग्जाम कराती थी जो पूरी पारदर्शिता के साथ होते थे। आज हालात यह है कि सरकारी स्कूलों से छात्रों का मोह भंग हो रहा है।
कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा जा रहा है। इस केंद्र सरकार के ऐसे हालात है। कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने कहा कि पेपरलीक पर हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं और इसकी शुरुआत कोटा से की है वे चाहते हैं कि छात्र इतनी मेहनत करके परीक्षा देने आते हैं और जब पेपरलीक होता है, इस पर अंकुश लगे ताकि छात्रों का भविष्य खराब नहीं हो। वैभव ने कहा कि पेपरलीक को किसी पार्टी से नहीं जोड़ना चाहिए, भाजपा के राज्यों में भी पेपरलीक हुए हैं, चाहे यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात हो। पिछली गहलोत सरकार ने पेपरलीक पर एफआईआर दर्ज की, जांच बिठाई और तह तक जाने की कोशिश की, हो सकता है कि कार्यवाही होते होते समय लग गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पेपरलीक जैसी घटनाओं से छात्रों के मनोबल पर असर पड़ता है, परीक्षा पूरी मेहनत से देकर आते हैं, लेकिन जब पेपरलीक लीक हो जाता है तो उनमें फिर निराशा का भाव पैदा हो जाता है और लगने लगता है कि अब पेपर कैसा होगा? मेघवाल ने स्वयं के बेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बेटे ने भी लीक के बाद दुबारा पेपर देने के बाद कहा कि उसका पहला पेपर ठीक था, वो कुछ डिप्रेशन में लगा। बच्चा डिप्रेशन में होता है तो उसका दर्द मां ही समझ सकती है। सरकार को इस ओर ध्यान देकर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान सरोज चौधरी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुमावत, लालसिंह धानपुर, वीरेंद्र जोशी मौजूद थे।
इससे पहले हुई कार्यकारिणी की बैठक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की जिला कार्यकारिणी बैठक आज 26 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में आयोजित हुईं। बैठक में संगठन जिला सहप्रभारी दिलीप चौधरी मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने की। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में पूर्व नगराध्यक्ष एवम वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. छोगालाल सुथार के निधन पर समस्त कांग्रेसजन ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयीं तथा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित "छात्रों की गूंज" रैली में दिए गए संबोधन एवं प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों के साथ खड़ी है उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र हित को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार पेपर लीक मामले में अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बैठक में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, लाल सिंह राठौड, महिला जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, वीराराम वाघेला, सुरेश सियाग, मांगीलाल प्रजापत, सूरजसिंह सुराणा, पदमाराम सरगरा, जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत,आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडियाली, जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष जीवाराम चौहान, दिनेश कुमार पुरोहित, भैराराम विश्नोई, शिवनारायण विश्नोई, अजमत अली सैयद, महेंद्र पाल सिंह चेकला, मांगीलाल भील, लाल सिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, जैसाराम राठोड़, नरेन्द्र कुमार, अर्जून देवासी, इकबाल खान कोतवाल, सुरजपाल सिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, भेरू सिंह देवड़ा, सुरेश चौधरी, गोपाल देवासी, भानुप्रताप पटेल, महेंद्र सोनगरा, रेवत सिंह गोहील, दीपाराम मेघवाल, कृष्ण कुमार वनिका सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की होगी बैठक, संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की जिला कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार, 26 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन जिला सहप्रभारी दिलीप चौधरी मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल करेंगी।
जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित "छात्रों की गूंज" रैली में दिए गए संबोधन एवं प्रस्तुति का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
कुम्पावत ने बताया कि देश वर्तमान में शिक्षा एवं रोजगार के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। लगातार प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा विभिन्न परीक्षा एजेंसियों की विफलताओं के कारण छात्र एवं युवा वर्ग निराशा एवं असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार छात्र-युवा हितों की आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत इसी विषय पर दोपहर 2:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालोर में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी।
ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रही राहत, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि गुरुवार को जिले की बाकरारोड, भंवरानी, नया मोरसीम, सिराणा, थोबाउ, दोरडा, रानीवाडा कलां, भीमगुड़ा तथा नेनोल ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में कृषि, राजस्व विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 29 जून, सोमवार को जालोर उपखंड की बिबलसर, आहोर की कंवला, बागोड़ा की चैनपुरा, सायला की सुराणा, भीनमाल की भागलसेफ्टा, जसवंतपुरा की पुनगकलां, रानीवाड़ा की कोटड़ा, चितलवाना की खेड़जियाली तथा सांचौर उपखंड की पालड़ी सोलंकियान ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, मिला निःशुल्क यात्रा अनुमति पत्र का लाभ
ग्रामीण सेवा शिविर में बागोड़ा पंचायत समिति की नया मोरसीम निवासी भीखाराम व छोगाराम को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निःशुल्क रोडवेज यात्रा अनुमति पत्र हेतु आवेदन की सुविधा मिली। पूर्व में समीप परिवहन विभाग का कार्यालय दूर होने के कारण वे इस लाभ से वंचित थे। शिविर में दस्तावेजों की जांच कर उनका आवेदन स्वीकार किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।
पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से मिला मालिकाना हक
जालोर पंचायत समिति की बाकरारोड़ निवासी भंवरी देवी पत्नी वेलाराम के पुश्तैनी आवासीय मकान का पट्टा नहीं होने से उन्हें स्वामित्व सिद्ध करने, बैंक ऋण प्राप्त करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
लाभार्थी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा जारी किया गया। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने आवास पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है तथा आवश्यकता पड़ने पर वे बैंक से ऋण भी ले सकेंगी। लाभार्थी ने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
आवासीय पट्टा मिलने से अब रायमल ले सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ
पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रायमल पुत्र भीखाराम को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। लाभार्थी रायमल ने बताया कि लंबे समय से पट्टे के अभाव में उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी। शिविर प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शिविर में संबंधित अधिकारियों से उनकी पात्रता जांच करवाकर आवासीय पट्टा जारी करवाया गया। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
जालोर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सांचौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रकाशचंद छाजेड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का पलटवार, बोले- गहलोत अपने कार्यकाल में विधान परिषद क्यों नहीं करवा पाए
जालोर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जालोर दौरे के दौरान राजस्थान में विधान परिषद गठन की मांग उठाई। गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने डीडीटी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि जालोर धरती पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि राजस्थान में विधान परिषद की आवश्यकता है, लेकिन तीन बार मुख्यमंत्री रहे, वे करवा सकते थे, एक बार तो उनकी केंद्र में भी उनकी यूपीए सरकार थी, सोनिया गांधी के नेतृत्व में मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री थे, जहां तक मुझे पूरी जानकारी है कि आप करवा सकते थे, लेकिन आपके भेजे हुए प्रस्ताव को सोनिया गांधी के निर्देश पर मनमोहनसिंह ने निरस्त किया। जब उस स्थित में आप नहीं करवा पाए तो अब इस प्रकार की बात करना हास्यास्पद लगता है। ऐसा लगता है केवल आप राजनीति करने का प्रयास करते है, दूसरों के पाले में गेंद डालने का प्रयास करते हैं। आप चाहते तो राजस्थानी भाषा को मान्यता दिला सकते थे, लेकिन आपने ठोस प्रयास नहीं किए। जब आपके पास अधिकार था, उस समय आपने उपयोग नहीं किया, लेकिन अधिकार हाथ से निकल जाते है उसके बाद आप कहते है कि ऐसा होना चाहिए, यह हास्यास्पद लगता है।
2028 के बाद बदल सकता है राजनीतिक परिदृश्य
मुख्य सचेतक गर्ग ने सम्भावना जताई कि 2028 तक परिसीमन हो जाएगा। उसके बाद राजनीतिक परिदृश्य क्या होता है, उसके बाद संभवतया बात चलेगी, लेकिन मुख्य सचेतक होने के नाते इतना कह सकता हूँ कि वर्तमान विधानसभा भवन है, उसके नीचे के भवन में विधानसभा का काम चलता है, वहीं ऊपर जगह पर हमने भवन बना दिया है। वो विधान परिषद के लिए काम आ सकता है। यह काम होने के बाद हम केंद्र सरकार से हम निवेदन करेंगे कि हमारे पास व्यवस्था पूरी है, तब अनुमति मिले तो वो अलग बात है। आपको बता दें कि विधान परिषद सदस्य सीधे प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित नहीं होते, उनकी चयन की अलग अलग श्रेणी होती है, छह साल के कार्यकाल में विधान परिषद का सदस्य सरकार में शामिल हो सकता है। वर्तमान में देश में छह राज्यों में विधान परिषद का संचालन हो रहा है। बिहार के नीतीश कुमार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर विधान परिषद का सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री रह चुके है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में विधान परिषद की आवश्यकता जताई, बोले- मैं देश का अतिसन्तुष्ट पॉलिटिशियन हूं, मुझे बिना मांगे सब कुछ दिया
जालोर दौरे पर रहे पूर्व सीएम गहलोत, पाराशर के पिता के निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस
जालोर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार देर रात जालोर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह गहलोत जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके बाद गहलोत सीधे नए बने राजीव गांधी (कांग्रेस कार्यालय) भवन का अवलोकन करने गए, जहां उन्होंने भवन का निरीक्षण किया, इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने पहली बार खुले तौर पर राजस्थान में विधान परिषद की आवश्यकता जताई। अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए मैंने सुझाव दिया था कि राजस्थान में विधान परिषद होनी चाहिए और इसके लिए मैंने प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वो कुछ कारणों से दिल्ली में अटक गया था, अब राजस्थान में पेंडिंग पड़ा है। मैंने दो महीने पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जो हमारा प्रस्ताव पेंडिंग पड़ा है उसको अब डबल इंजन की सरकार में आगे बढ़ा दो और विधान परिषद का गठन करवा दो, क्योंकि इसमें कई बुद्धिजीवी लोगों को मौका मिलेगा।
मुझे बिना मांगे सबकुछ दिया
साथ ही कहा कि मैं देश का अतिसन्तुष्ट पॉलिटिशियन हूं, मुझे बिना मांगे सब कुछ दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तीन तीन बार मुख्यमंत्री बनाया, वो भी पूरे पांच-पांच साल के लिए, बिना मांगे सबकुछ दिया, अब मै क्यों मांगू, जब मुझे बिना मांगे सबकुछ दिया है। मेरा फर्ज बनता है कि मै क्यों कुछ मांगू, पार्टी और हाईकमान जो जिम्मेदारी मुझे देगी, जहां मुझे भेजेगी मैं काम करने को तैयार हूं। उन्होंने सीएम की रात्रि चौपाल को लेकर कहा कि इसमें कुछ सलेक्टेड लोगों से बात हो रही है। जबकि होना यह चाहिए था कि गांव वालों की समस्याओं को सुनते और उसका निराकरण करते, क्योंकि मुख्यमंत्री के आने से उस गांव में बहुत कुछ काम हो सकता है।
कायदा बनता है कि सरकार बर्खास्त हो
गहलोत ने सरकार द्वारा नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव नहीं कराने पर कहा कि धीरे धीरे लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है संविधान यह कहता है कि समय पर चुनाव कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कायदा यह बनता है कि सरकार बर्खास्त हो। रिफायनरी में देरी से लागत बढ़ने के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
सर्किट हाउस में मिलने पहुंचे समर्थक, चौथी बार सीएम बनने के लगाए नारे
रविवार देर रात जालोर पहुंचे अशोक गहलोत से मिलने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक सुबह सर्किट हाउस पहुंचे, काफी देर बाद गहलोत जब कमरे से बाहर आए तो उन्होंने एक एक से मिलना शुरू किया और माला पहनी। इस दौरान समर्थकों में काफी जोश देखा गया। समर्थक अशोक गहलोत जिंदाबाद और चौथी बार गहलोत सरकार जैसे नारे लगे।
कांग्रेस नेता पाराशर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह पूर्व मंत्री( दर्जा प्राप्त) पुखराज पाराशर के पिता के निधन पर उनके पैतृक घर पहुंच कर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। वहाँ गहलोत करीब 15 मिनट रुके, इस दौरान भैरुनाथ अखाड़ा के गादीपति गंगानाथ महाराज भी मौजूद थे। अशोक गहलोत ने उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद गहलोत सीधे राजीव गांधी भवन के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने नए बने राजीव गांधी भवन का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ख़साराम मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर खान, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपां, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाईसिंह चौराऊ, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्रसिंह डोडियाली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, रमेश सोलंकी, रमेश देवासी भीनमाल, कृष्ण कुमार वणिका, सुल्तान खान भाटी, महेंद्र सोनगरा, प्रेमसिंह मीठड़ी, पीरसिंह मालपुरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार अग्रवाल
संगठन के जिलाध्यक्ष बालावत का किया स्वागत
जसवंतपुरा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान के जालोर जिले के जसवन्तपुरा ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को उपखंड कार्यालय के समीप आडूपुरा हनुमानजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के दौरान समाज सेवी मोडाराम प्रजापत का भी साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पत्रकार एकता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत ने सर्वसम्मति से जितेन्द्र कुमार अग्रवाल को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की जसवंतपुरा ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर डूंगर सिंह राठौड़, ईश्वर सैन, अनिल राठी, महेन्द्र प्रजापत, भूपेन्द्र माली, दिलीप सोलंकी, विशाल अग्रवाल, राजू सिंह राव, विक्रम राजपुरोहित, पिंटू सिंह राव, हितेश गोस्वामी, विष्णु प्रजापत, नागजीराम एवं सुरेन्द्र सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संगठन की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।
जालोर जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 73 हजार 365 नागरिकों ने किया योगाभ्यास
जालोर. जिले में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में रविवार को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा की गरिमामयी उपस्तिथि में जालोर शहर के शाह पूंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सराहनीय प्रयासों द्वारा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को विश्वभर में महत्वपूर्ण स्थान मिला हैं एवं वर्तमान परिदृश्य में योग समग्र स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका हैं, उन्होंने इस अवसर पर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग पर आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से राज्य के नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी एवं योग कार्यक्रम के ध्येय वाक्य करो योग, रहो निरोग को भी चरितार्थ रूप प्राप्त होगा।
कार्यक्रम प्रभारी आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि योग प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षकों डॉ अनीता वर्मा, कैलाश कुमार, रिंकू सुथार, याचना वर्मा द्वारा योग के आसन कपालभाती, वजरासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुल 73 हजार 365 नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार, ज़िला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, डीएफओ जयदेव सिंह चारण, डूंगरपुर भाजपा प्रभारी डॉ. जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जालोर भाजपा अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, महेंद्र मेघवाल, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कार्मिक एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई लालगढ़–साबरमती दैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा का जालोर में भव्य स्वागत
जालोर. क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नई गाड़ी संख्या 19407/19408 लालगढ़–साबरमती दैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जालोर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, महेन्द्र मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रेल प्रशासन की ओर से मण्डल रेल प्रबंधक, जोधपुर अनुराग त्रिपाठी, अपर मण्डल रेल प्रबंधक करनी राम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (जनरल) महेन्द्र मीणा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अधिकारी शुभम यादव तथा सहायक मंडल अभियंता रामकेश मीणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से जालोर, भीनमाल, समदड़ी, जोधपुर, भीलड़ी एवं गुजरात क्षेत्र के यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह रेल सेवा शिक्षा, व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी तथा राजस्थान और गुजरात के मध्य संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेल लगातार आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित सेवाओं का विस्तार कर रही है। नई रेल सेवाएं एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जालोर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डी.आर. सैन जोधपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, रेलवे कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नई रेल सेवा का स्वागत किया।
देबावास में किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन
जालोर। ग्राम पंचायत भवन देबावास में आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय खरीफ पूर्व किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटक यथा जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, अग्नास्त्र, दसपर्णी अर्क आदि तैयार  कर उपयोग करने के बारे में बताया गया।  कृषि पर्यवेक्षक पवन कुमार द्वारा मृदा नमूना संग्रहण एव मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश अनुसार उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई।  कृषि पर्यवेक्षक विकास द्वारा विभागीय अनुदान योजनाओं की राजकिसान पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया एवं देय अनुदान की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी (फसल) डाॅ. अमित आहूजा ने खरीफ फसलों की बुवाई के लिए भूमि की तैयारी, उन्नत बीज की किस्मों, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, कीट, व्याधि एवं खरपतवार प्रबंधन तथा समसामयिक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ विभाग द्वारा वर्तमान में किये जा रहे बीज वितरण की जानकारी देकर विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
सहायक निदेशक कृषि सुभाष चन्द्र ने कृषकों को राजकिसान साथी पोर्टल एवं राजकिसान सुविधा एप के बारे में बताया। उन्होने कृषकों को बताया कि आनलाइन आवेेदन करने के पश्चात जब तक विभाग द्वारा स्वीकृति जारी नहीं हो जाती कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं करें। आवेदन की अधतन स्थिति की जानकारी के लिए राजकिसान सुविधा एप पर आवेेदन  की स्थिति की जांच करते रहें और अपने कृषि पर्यवेक्षक से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर सभी कृषकों से फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया गया। सहायक निदेशक कृषि सुभाष चन्द्र ने सभी कृषकों से आग्रह किया कि बीज, उर्वरक और कीटनाशक हमेशा अनुज्ञाधारी विक्रेता से ही क्रय करें। अगर क्षेत्र में बिना अनुज्ञापत्र कोई भी कृषि आदान विक्रय करे तो तत्काल विभाग को सुचित करें। नशा मुक्त समाज और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशा नहीं करने और न ही किसी और को करने देने की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, फसली ऋण, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केवाईसी अपडेट की जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भाटी, पवन कुमार, विकास, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक कुंदन सिंह बालावत, बाबुसिंह देबावास, मौकाराम, सुरेश कुमार, हितेश कुमार समेत क्षैत्र के कृषक एवं महिला किसान मौजूद रहे। कृषकों की फसल एवं अनुदान संबंधित समस्याओ का समाधान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजनान्तर्गत बीज वितरण हेतु कृषकों का पंजीकरण भी किया गया।
नारी शक्ति वंदन के बाद महिलाओं को नया आयाम मिला है-महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर कहा - श्मशान भूमि निरस्त कर अन्य उपयोगार्थ आवंटन करना न्याय संगत नहीं
जालोर. सर्व हिन्दू समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जालोर के रणछोड़ नगर में चक नम्बर-3 खसरा संख्या 2225/6287 खसरा एवं संख्या 6467/6287 हेक्टर रकबा क्रमशः 1.3 हेक्टर एवं रकबा 0.1600 हेक्टर श्मशान भूमि को निरस्त कर अन्य प्रयोजनार्थ उपयोग नहीं करवाने के आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को देने का आग्रह किया है। तथा न्याय संगत आदेश पारित कर हिन्दू समाज पर किये जा रहे राजनैतिक, या अन्य दबावों के अन्याय पर रोक लगावे। यदि न्याय संगत कार्यवाही नहीं की गई, तो अन्याय पूर्ण आदेश के विरूद्ध हिन्दू समाज जो आन्दोलन करेगा उसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रतिनिधि मंडल में बंशीलाल सोनी, शंकर सिंह बगेडिया, सत्य प्रकाश रामावत, धनराज दवे, दिनेश जीनगर, दलपत सिंह आर्य, पूर्व पार्षद प्रेम सिंह चंपावत, पुखसिंह भाटी, नारायण सिंह राजपुरोहित, मोहनलाल गुर्जर, सुरेश सुथार मिस्त्री, मधुर श्याम गुप्ता, दलपत बोहरा,जूठाराम सौलंकी, मुकेश कुमार तंवर, व मुकेश वैष्णव शामिल थे। ज्ञापन में लिखा है कि वर्णित भूमि रिकोडेर्ड श्मशान भूमि आरक्षित है। और किसी जाति विशेष की नहीं है। सार्वजनिक उपयोगार्थ है। इसलिए किसी एक या दो जाति के आवेदन पर श्मशान भूमि निरस्त कर अन्य उपयोगार्थ आवंटन करना न्याय संगत नहीं है। हिंदू समाज के छतीस कौम का अनुरोध है कि इस भूमि का उपयोग सिर्फ श्मशान भूमि के लिए ही उपयोग हुआ है और भविष्य में भी होगा।कुछ व्यक्ति विशेष छतीस कौम में से मात्र एक कौम का है। जिसके निवेदन पर या मात्र उनको श्मशान भूमि आवंटन होने से 35 कौम का हक नहीं मारा जा सकता।और ये भूमि 35 कौम की सार्वजनिक श्मशान भूमि है ना कि किसी एक जाति विशेष की है। इस पर स्थगन आदेश लगने से पूर्व से ये दाह संस्कार के उपयोग में लगातार रही है।
विज्ञापन
इसी प्रकार न्यायालय का स्थगन आदेश होने के बाद न्यायालय की आदेशों की पालना के लिए अन्तिम संस्कार नहीं किया जा सका। मात्र इस कारण से इस भूमि को अन्य उपयोगार्थ आवंटन करना न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगर परिषद से इस भूमि का कोई लेना देना नहीं है। इसलिए नगर परिषद की इस भूमि के लिए की गई टिप्पणी गलत व अमान्य है।अगर किसी सरकारी प्रयोगार्थ इस भूमि को एक्वायर किया जाता है तो इसके बदले सार्वजनिक श्मशान भूमि को आस पास दूसरी भूमि आवंटित कर ही एक्वायर करना न्यायोचित है।
आहोर में दो पक्षों के विवाद ने पकड़ा तूल, निष्पक्ष जांच की रखी मांग
जालोर. आहोर कस्बे में 16 जून को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस थाना आहोर में दर्ज एक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोग सभा भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद वे पुलिस थाना आहोर पहुंचे और वहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उपखंड कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना आहोर में दर्ज सीआर संख्या 114/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 16 जून को सुरेश्वर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में वाहन टक्कर के बाद हुए विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट वास्तविक घटनाक्रम से भिन्न है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना आहोर में दर्ज करवाई गई है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों द्वारा मामले को राजनीतिक और सामाजिक रंग देकर निर्दोष व्यक्तियों को प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि विवाद के बाद 17 जून को नगरवासियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती तथा कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दोनों पक्षों द्वारा परस्पर शिकायतें दर्ज करवाई हुई है। एक पक्ष ने वाहन टक्कर के बाद मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने कार्यालय में घुसकर हमला करने और वाहन तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटनास्थल के साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल मामले को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
आहोर विधायक ने भूति–कवराड़ा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
जालोर. भूति ग्राम में शुक्रवार को महंत हरिपुरी महाराज के सानिध्य तथा मुख्य अतिथि विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के आतिथ्य में भूति–कवराडा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आसपास के अनेक गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि भूति ग्राम में पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिनमें भूति नदी पुल, सीएचसी अस्पताल तथा रोडला–भूति–वलदरा सड़क निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य शामिल हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोगसिंह खींची, भंवरसिंह राठौड़, भँवरपूरी, पप्पूसिंह दहिया, जशोदा देवासी, रामदेवसिंह, जसवंतसिंह, कैलाश माली, रूपाराम, नारायणलाल तथा एईएन कैलाश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक की भूमिका निभा रहे है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - रमीला मेघवाल
राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक मनाया
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन, जालोर में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी व्यक्त की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जनसेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक की भूमिका राहुल गांधी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने राहुल गांधी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय, संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक की भूमिका राहुल गांधी निभा रहे हैं। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सरोज चौधरी, सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फिकार अली भुट्टो, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्रसिंह डोडियाली, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जैसाराम, सी.एल. गहलोत, सुष्मिता गर्ग, कामिनी शर्मा, आम सिंह परिहार, देवाराम सांखला, बस्तीमल चौहान, राजेश बालोटिया, सुरेश मेघवाल, मिश्रीमल गहलोत, मांगीलाल चौधरी, महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, अनिल पंडित, अमीन मोयला, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर वाहन रैली के साथ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जालोर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सायला एसडीएम सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आरएलपी नेता अमरसिंह पोषाना के नेतृत्व में सिवायट चौराहे से विभिन्न गांवों से कार्यकर्ता वाहनों में सवार होकर रैली के रूप सायला उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर नेता अमरसिंह पोशाना ने प्रदेश की सरकार पर आमजन की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।बिजली पानी जैसी सुविधाओ के नाम पर सरकार विफल है।अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को भाजपा की सरकार में मुश्किलों का सामना करते हुए उनकी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को पुनः सुरक्षा प्रदान करने, जीवाणा में अनार मंडी को शीघ्र ही निर्माण कर शुरू करवाने, कृषि कार्य व घरेलू बिजली व्यवस्था को सुचारू रखते हुए कटौती नहीं करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बाबूलाल, किरताराम माचरा, अशोक पंवार, लक्ष्मणसिंह, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी
जालोर. जालोर जिले के भीनमाल में पिछले दिनों कृष्णा देवासी पर हुए जानलेवा हमले में जाट समाज बंधुओं व वीर तेजा सेना के कार्यकर्ताओं ने जालोर कलक्टर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस घटना में देवड़ा निवासी एक शिक्षक जिसका नाम तेजाराम जाखड़ है, उन्हें भी पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया है, जो गलत है। जबकि जाखड़ ने तो उनका सहयोग कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।
ज्ञापन में बताया कि तेजाराम वहां केवल मोबाइल खरीदने के लिए आए हुए थे, लेकिन उन्हें बेवजह से आरोपी बनाकर मानसिक रूप से उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्ञापन में समाजबंधुओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के पास सुंधा हार्डवेयर के आसपास उस मोबाइल दुकान के अंदर व बाहर लगे घटना के पूर्व और घटना के समय के सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तुरंत जब्त कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया जाए।
विज्ञापन
घटना के दिन और उससे पूर्व के तेजाराम और कृष्ण देवासी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकली जाए ताकि यह सिद्ध हो सके कि तेजाराम ने उसे घटना स्तर पर नहीं बुलाया था, घटना के तुरंत बाद तेजाराम द्वारा घायल कृष्ण कुमार को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाने के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अनुसंधान पत्रावली में शामिल करने की मांग की है। साथ ही किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक निष्पक्ष टीम का गठन कर उक्त बिंदुओं की गहनता से जांच करने की मांग रखी है। इस दौरान तेजाराम की बेटी पायल, लक्ष्मणराम सारण, ग्रेनाइट उद्यमी मोहनलाल गिठाला, ठाकराराम बांता, चूनाराम मूढ़, पुखराज चौधरी, प्रेमाराम जाखड़, बंशीधर चौधरी, हनुमान राम धेडू, भैराराम, ताजाराम सियाग, जगदीश राव, जालाराम, जगदीश चौधरी, बाबूलाल, भगाराम, राहुल जाट समेत बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
लोकपाल ने श्रमिकों से किया संवाद, सुनी समस्याए
एक जुलाई से लागू हो रहे वीबीजी राम जी की जानकारी दी
जालोर. महात्मा गांधी नरेगा (वीबीजी राम जी) के लोकपाल नैनसिंह शंखवाली ने बुधवार को सायला पंचायत समिति की सांफाड़ा ग्राम पंचायत में संचालित चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्य रेतर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान लोकपाल ने श्रमिकों से कार्य की प्रगति, मजदूरी भुगतान और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। लोकपाल नैनसिंह शंखवाली ने श्रमिकों को आगामी 1 जुलाई से लागू होने जा रहे विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबीजी रामजी) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आजीविका के स्थायी साधन विकसित करना है। इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार, कौशल विकास और आय वृद्धि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसमें एक सौ दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं मजदूरी भुगतान साप्ताहिक होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन
जालोर. हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालोर द्वारा वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर संस्था कार्यालय, संजय नगर कॉलोनी, जालोर में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के नगर अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू युवा संगठन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश महावर एवं धनपत मुथा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि रवि सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के स्वाभिमान, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनका संघर्ष हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज एवं देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, तपस्या और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि दिनेश महावर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन हमें सत्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को मातृभूमि के प्रति समर्पण एवं स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पंवार, अचलसिंह परिहार, राजेंद्र टोंक, दिनेश बारोट, महेश भट्ट, रमेश मेघवाल, रामेश्वर प्रजापत,तेजाराम माली,जीतू खत्री, योगेश दवे, विनोद सोनगरा, सुनील खत्री,अजय जाटव,गोविंद भील सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जेसीसी क्लब के समर क्रिकेट टूर्नामेंट में सन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी
जालोर. जालोर शहर के प्रसिद्ध जेसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. आमसिंह भायल की स्मृति में मई-जून माह में समर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। जेसीसी क्रिकेट क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित हुए समर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार क्रिकेट क्लब ने जय श्री राम क्रिकेट क्लब को 24 रनों से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार ने राजेश की कप्तानी में निर्धारित 15 ओवर में कुल 145 रन बनाए, जिसके जवाब में जय श्री राम क्रिकेट क्लब केवल 121 रन ही बना सकी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों की तरफ़ से फाइनल मैच में कुलदीप चौधरी, सुनील कपूरिया, दिनेश कृपलानी, मुकेश परिहार, जगमाल सिंह, भूपेंद्र मकवाना, सुरेंद्र सिंह उण, सुरेश बिश्नोई, प्रशांत चौधरी, रोहित सिंह, संजु अहमदाबाद, शैलेश लोधी, सोमेश, नरपत, सौरव, दिलीप ने बेहतरीन खेल दिखाया।
मैच में निर्णायक एवं उद्धघोषक की भूमिका यशवंत सैनी व याज्ञवेंद्र सिंह ने निभाई तथा स्कोरर संजय दहिया रहे। उन्होंने बताया कि समर टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन किशन सिंह, बेस्ट बॉलर सुरेंद्र सिंह उण एवं बेस्ट फील्डर प्रशांत चौधरी रहे।
इस अवसर पर संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, लक्ष्मण सिंह भाटी, विक्रम राजपुरोहित, एडवोकेट गजेंद्र सुंदेशा, नरपत जोड़, महावीर मीणा, अरविंद कुमार, भरत सुंदेशा, अनिल सुंदेशा, प्रकाश, गोपाल, भींवजी, संजय राव, हड़मत सिंह, कश्मीर सिंह, बंटी सिंह, सी आर भाटी, किरण राजपुरोहित, वीरेंद्र सिंह भायल, जनक कुमार, कुनाल, सुरेश, आयुष बजाज, राहुल स्वामी, नरपत सुंदेशा, राजू माली, अशोक सैन, राहुल सोनी, जीतू सोनी, हामिद, गोविन्द, मुकेश, प्रवीण, पंकज मीना, नरेश, ध्रुव, विश्वजीत सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
देसू में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, त्वरित समाधान कर योजनाओं से किया लाभान्वित
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर - 2026 के अंतर्गत मंगलवार को आहोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देसू में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा राज्य में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों को पट्टे वितरण किए एवं शिविर का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों की परिवेदनाओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा की राज्य सरकार ज़िलें में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत है। इस अवसर पर आहोर उपखंड अधिकारी रोहित चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 18 जून, गुरूवार को जालोर उपखंड की मडगांव, आहोर उपखंड की सुगालिया जोधा, बागोड़ा की खोखा, सायला की जीवाणा, भीनमाल की जुंजाणी, जसवंतपुरा की सावीधर, रानीवाड़ा की धानोल, चितलवाना की निम्बाउ व सांचोर उपखंड की सेड़िया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विश्व रक्तदान दिवस पर जयपुर में जालोर के राजपुरोहित और सुंदेशा सम्मानित
जालोर. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रक्तकोष फाउंडेशन जालोर के जिला संयोजक भरतसिंह राजपुरोहित (अगवरी), जिला उपाध्यक्ष किशन सुंदेशा तथा हितेश माली को जरूरतमंद मरीजों के लिए लगातार रक्त उपलब्ध करवाने, रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन करने एवं युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इन रक्तवीरों को जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल तथा रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र सोनी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करती है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद भरतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का है जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
पुरुषोत्तम मास का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण एवं आदर्श नागरिक कर्तव्य को अपनाने का आह्वान
जालोर. नगर के श्री जालंधर नाथ धर्मशाला में ब्रह्मलीन शांतिनाथ की दिव्य प्रेरणा से पिछले एक महीने से चल रहे पुरुषोत्तम मास का समापन सोमवार को शालिग्रामजी पर 108 तुलसी दलों से अभिषेक एवं 56 भोग की प्रसादी के साथ किया गया। इस दौरान महंत गंगानाथ महाराज का सानिध्य रहा। प्रतिदिन लगभग 100 महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा का श्रवण किया गया। समाज को सर्वांग सुन्दर बनाने के पंच परिवर्तन - सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का जागरण, पर्यावरण संरक्षण एवं आदर्श नागरिक कर्तव्य को अपनाने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नीलम पंवार द्वारा स्वामी अड़गड़ानंद द्वारा लिखित यथार्थ गीता का एक-एक अध्याय का प्रतिदिन वाचन कर अर्थ भी समझाया गया। प्रतिदिन चलने वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल का भी सानिध्य मिला। इस अवसर पर ममता परिहार, डॉ कृष्णा अरोड़ा, अलका गुप्ता एवं अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही। यह मासिक कार्यक्रम गोपाल नाथ की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
दक्ष सुंदेशा राष्ट्रीय युवा संसद के लिए चयनित
जालोर. राष्ट्रीय युवा संसद के तीसरे संस्करण के लिए प्रतिनिधि के रूप में जालोर के दक्ष सुंदेशा का चयन हुआ है। दक्ष ने राज्य स्तरीय आयोजन में बेहतरीन प्रस्तुति दी थी, जिसके आधार पर चयन समिति ने दक्ष का चयन करना उचित समझा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद के तीसरे संस्करण का आयोजन 3-4 जुलाई को जयपुर में होगा। इसके लिए चयनित प्रतिनिधियों का पंजीकरण हो चुका है। जालोर के दक्ष सुंदेशा भी प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद में दक्ष को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।
पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई की भूख हड़ताल जारी, बोले-जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा
जालोर. सांचौर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता वर्तमान में अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में एडीएम सांचौर को ज्ञापन दिया था परन्तु क्षेत्र की समस्याओं को निराकरण नहीं होने के कारण रविवार दूसरे दिन पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय सांचौर के आगे बैठे हैं। दूसरे दिन विश्नोई के साथ हिन्दुसिंह चौहान चितलवाना, भलाराम देवासी पालड़ी सोलंकियान भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसमें मांग रखी है कि वर्ष 2022 की किसानों को आदान-अनुदान 88 करोड़ रूपये चितलवाना तहसील के व सांचौर तहसील के पांच ग्राम पंचायतों का अनुमानित 12 करोड़ रूपये बकाया है। जिसका अविलम्ब भुगतान किया जाए। वर्ष 2025 को रबी व खरीफ फसल का आदान-अनुदान राशि क्षेत्र के गावों में चंद लोगों को भुगतान करके बंद कर दिया हैं जिसको सम्पूर्ण किसानों को भुगतान करवाया जाए, फसल बीमा 2025 का क्लेम कुछ लोगों को दोनों फसलों का दिया गया है, जिसका भी बीमा किया हुआ है उन सभी किसानों को भुगतान किया जाए, नर्मदा कमाण्ड क्षेत्र में नर्मदा नहर परियोजना निर्माण के समय कमजोरी के कारण नहर से पानी का रिसाव होने से किसानों के खेत खराब हो गए तथा कई किसान भूमिहीन हो गए हैं उन्हे अन्यत्र जगहों पर भूमि आवंटन की जाए। नर्मदा नहर से ज्यादा रिसाव हो रहा है उन्हें दुबारा निर्माण करवाया जाए। नर्मदा नहर का सर्वे के लिए सरकार द्वारा 2 करोड़ रूपये आंवटित किया गया हैं नर्मदा विभाग उसमें लिपापोती कर रहा हैं उन्हें सही तरीके से सर्वे करवाकर ठीक किया जाए।
विज्ञापन
इसी प्रकार जल जीवन मिशन योजना में कुछ राजस्व गांव व ढाणियां में पानी कनेक्शनों से वंचित रखे गए हैं उन्हें दुबारा सर्वे करवाकर जोड़ा जाए व पाईप लाईन निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं बिछाई गई हैं उनकी जांच करवाकर दुबारा सही तरीके से बिछाई जाए, डब्ल्यूडीएम सड़के अधुरी पड़ी हैं उन्हें अविलम्ब पूर्ण करवाया जाए, ग्राम आकोड़िया में गैर खातेदारी किसानों की भूमि को खातेदारी घोषित की जाए, ग्राम कुकड़िया की जमीन पर रिन्यू सोलर कम्पनी द्वारा रास्ता बन्द कर दिया हैं उन्हे अवलिम्ब खुलवाया जाए। वहीं 2 फरवरी 26 को सहायक अभियन्ता, नर्मदा नहर परियोजना सांचौर द्वारा खेतेश्वर कोलानी, वाल्मिकी नगर, हरिजन कोलोनी के आस-पास के लोगों को नोटिस जारी कर रहवासी प्लोटों के सबूत मांगे हैं जबकि इन कोलोनियों में सभी लोगों के पट्टे बने हुए हैं पट्टे होते हुए भी हटाने के नोटिस जारी किए हैं नोटिस अविलम्ब निरस्त करवाया जाए, नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा रही हैं व नाले भी कचरे से भरे पड़े हैं तथा दाउड़ा तालाब भी भर गया हैं जिसका पानी घरों में आ रहा है। कचरा यार्ड के फैंसिंग नहीं होने के कारण गाये कचरा खा रही हैं उन्हे तत्काल बंद किया जाए। इन सभी समस्याओं को लेकर शनिवार से आमरण अनशन शुरू किया गया है। विश्नोई का कहना है कि जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक आमरण अनशन व धरना जारी रहेगा।
दूसरे दिन तीन जने भूख हड़ताल पर रहे
इन मांगों को लेकर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, हिन्दुसिंह चौहान व भलाराम देवासी पालड़ी सोलंकियान भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। इनकी रविवार को स्वास्थ्य जांच भी हुई। वहीं गोमाराम देवासी ब्लॉक अध्यक्ष सांचौर, चन्दनसिंह राजपूत विरोल, बीरबल लोल सांचौर, प्रवीण सारण सांचौर, रामचन्द मेघवाल, जगदीश ग्वारिया सांचौर, केसाराम मेहरा धमाणा, हुकमाराम लोमरोड़, मोहनलाल जाखड़ ईश्वर पुरोहित भड़वल, सुखराम खोखर सांचौर, नगरपालिका पार्षद अमितखाँ, सलीमखाँ दहिया सांचौर, पीराराम फालना, न. पा. पार्षद रमेश बाबर सहित बड़ी संख्या में किसान आमरण अनशन पर रहे।
गमनाराम माली बने गहलोत पीपाडा गौत्र समाज के अध्यक्ष
आमसभा में निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
जालोर. श्री मंडोर भेरुजी मंदिर परिसर में रविवार को माली पीपाड़ा गहलोत गौत्र समाज की आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें गमनाराम माली (रोहिणवाड़ा) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद समाज बंधुओं ने खेतलाजी के जयकारों के बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव अधिकारी शिवलाल गहलोत ने बताया कि नई कार्यकारिणी में कन्हैयालाल माली को उपाध्यक्ष, मालाराम को सचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बाबूलाल को सह सचिव, मोहनलाल को संगठन मंत्री तथा रमेश कुमार को प्रसार मंत्री निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल गहलोत ने कहा कि जालोर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में गहलोत पीपाडा गौत्र संस्थान अपनी एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए पहचान रखता है। समाज के सभी लोग बुजुर्गों के मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य करते हैं, यही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
आमसभा को मंगलाराम गहलोत, पारसाराम, मूलाराम, बाबूलाल गहलोत एवं एडवोकेट तरुण गहलोत ने भी संबोधित किया तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पारसाराम माली, हबताराम गहलोत, लखमाराम, चम्पालाल गहलोत, मांगीलाल गहलोत, मगनाराम, पूनमाराम गहलोत, एडवोकेट उत्तम गहलोत, एडवोकेट तरुण गहलोत, राजेंद्र कुमार, नारायणराम, महेन्द्र गहलोत, अमराराम, बाबूलाल, टिकमाराम, मोहनलाल, हंसाराम, कपूराराम, मदनलाल गहलोत, दिलीप गहलोत सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
जालोर में प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का अध्ययन भ्रमण, नरसाणा के विकास मॉडल को सराहा
जालोर . हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर के प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों के दो दलों ने जालोर जिले के आकांक्षी ब्लॉकों का विस्तृत अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की जमीनी हकीकत को ग्रामीणों के साथ संवाद करके जाना। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं और प्रशासन को लेकर अपने अनुभव साझा किये ।
विज्ञापन
संस्थान के निर्देशानुसार जालोर जिले के दो आकांक्षी ब्लॉकों जालोर और आहोर में दो अलग-अलग दलों द्वारा फील्ड विजिट की गई। इस दल में प्रशिक्षु अधिकारी रजनीश, सुनील, आदित्य, भानु, सुशील, अर्चना, सुनीता, प्रियंका, मृगांक, हेमंत, ऋतु, भूपेंद्र, रामेश्वर व राहुल शामिल रहे।
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं के दल ने नरसाणा, चरली और गुढ़ा बालोतान ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यहाँ योजनाबद्ध तरीके से हुए कार्यों को देखा। भ्रमण के दौरान उन्होंने नरसाणा में भामाशाहों के अनुकरणीय सहयोग से निर्मित सरकारी विद्यालय भवन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट तथा गुडा बालोतान में निर्मित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने नरसाणा गाँव में सफाई व्यवस्था तथा ढकी हुई नालियों की सराहना की।
क्षेत्रीय भ्रमण के समापन के बाद सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक ,कोषाधिकारी, उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारियों से मुलाकात कर अनुभवों को साझा किया।
एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
जालोर को रेलवे फाटकों से मिली मुक्ति, आमजन की राह हुई आसान
जालोर . राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शनिवार सुबह सामतीपुरा रोड स्थित 45 करोड की लागत से बनकर तैयार हुए नवनिर्मित रेल्वे ओवरब्रिज का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय था जहां जालोर में एक भी रेल्वे ओवरब्रिज नहीं था, वहीं आज दो-दो रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार खड़े है(सर्किट आरओबी की लागत 92 करोड़़), जिससे आमजन की राह आसान हुई है, जिससे रेलवे फाटकों पर लगने वाली कतारों से भी शहरवासियों को मुक्ति मिली है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज बनने से यातायात सुगम हुआ है, साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा लगने वाले लम्बे जामों से आमजन को राहत मिली है, इससे सफर सुरक्षित होगा तथा समय और ईंधन की बचत होगी। इस अवसर पर रवि सोलंकी, गणपतसिंह बगेडिया, प्रेमाराम देवासी, सुरेश सोलंकी, डिम्पल सिंह, रतन सुथार, दिनेश महावर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जालोर में 550 किलो घी सीज, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
जालोर. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा संयुक्त आयुक्त डॉ. वी.पी. शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से देर रात सिरे मंदिर रोड स्थित मैसर्स जय माँ आशापुरी एजेंसी पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 550 किलोग्राम घी को सीज किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम को विभिन्न ब्रांडों का पैक्ड घी तथा खुला तैयार घी मिला। घी में मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए। साथ ही जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक 550 किलोग्राम घी को विक्रय एवं वितरण से रोकते हुए फर्म के प्रोपराइटर को अग्रिम आदेशों तक इसे नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा निर्मित ‘मारवाड़ की शान सरस’ ब्रांड का घी पूर्व में जांच के दौरान असुरक्षित पाए जाने के कारण आयुक्तालय, जयपुर द्वारा उसके निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाये जाने के कारण इस क्रम में विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार एवं भरत वीराश सहित पुलिस प्रशासन से हीर सिंह मय जाब्ता उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
जालोर. केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शुभारंभ शुक्रवार को आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन
नगर परिषद जालोर में आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक प्रदर्शनियों, चित्रों एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से संवाद में गिनाईं विकास एवं जनकल्याण की उपलब्धियां
प्रदर्शनी शुभारंभ के पश्चात आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, राजस्थान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जालोर जिले में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थय एवं अन्य क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय विकास कार्यों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास और जनकल्याण की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
प्रदर्शनी 14 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, अंबालाल व्यास, ओबाराम देवासी, केशव व्यास, पेमाराम देवासी, दिनेश महावर, मुकेश राजपुरोहित, डिम्पल सिंह, दिनेश बारोट, भूरसिंह देवकी, परमवीर सिंह सहित अधिकारी-कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाबंधु व आमजन उपस्थित रहे।
मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही एनडीए में मिलती है सफलता - पंवार
वैभव गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.छोगालाल सुथार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
जालोर. कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने गुरुवार सुबह 11.00 बजे जालोर पहुंचकर राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के निवास पर उनके पिता पूर्व नगर अध्यक्ष स्व.छोगालाल सुथार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि वैभव गहलोत ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गहलोत ने कहा कि स्व.छोगालाल सुथार का कांग्रेस एवं समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साथ ही उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान सवाराम पटेल, वीरेंद्र जोशी, सवाई सिंह चम्पावत, भोमाराम मेघवाल, खसाराम मेघवाल, मुमताज़ अली, विनोद चौधरी,सुष्मिता गर्ग, चतराराम सुथार सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में पटेल व चौधरी ने की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की समृद्धि की कामना
जालोर. जालोर पूर्व सांसद देवजी पटेल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिद्धेश्वर, सांचोर स्थित श्री सिधेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री सती दाक्षायणी माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। पटेल के साथ सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी भी मौजूद रहे। उसके बाद विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पालड़ी सोलंकियाँ एवं वीर शिरोमणि रूपाजी धाम किलवा में प्रबुद्धजनों से संवाद कर धर्म, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
देवजी पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की गईं, जिनसे करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। सेवा, समर्पण, सुशासन, गरीब कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान देने वाले सम्मानित जनों का स्नेह और आशीर्वाद जनसेवा के मार्ग पर निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता एवं मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनसंवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से प्राप्त सुझाव और आशीर्वाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में अमूल्य योगदान हैं।
जालोर में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पायलट की पुण्यतिथि पर पिलाया शरबत
जालोर. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर जालोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अमीन मोयला ने बताया कि देश में बढ़ रही धार्मिक और सामाजिक वैमनस्यता के माहौल के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से आमजन को मोहब्बत का शरबत पिलाया गया तथा भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया तथा उनके किसान, गरीब और आमजन हितैषी योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कसाना, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह,  अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष जाकिर खान रंगरेज, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश संयोजक रज्जब खान खोखर,  एव सलीम मोयला, इकबाल खान कोटवाल, एससी विभाग प्रदेश सचिव सुरेश मेघवाल, आरपीजीआरएस जिला महासचिव पुखराज माली, एनएसयूआई जिला महासचिव समीर हाड़ा, जिला सचिव कयूम हाड़ा, युवा नेता चारुल शर्मा, रज्जाक मोयला, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष फकरुद्दीन मेहर, बंसी माली मुस्ताक खान पार्षद जगदीश कुमार, टैक्सी यूनियन जिलाध्यक्ष अंबालाल माली, श्रवण कुमार, मुख्तियार नागौरी ,इरफान, जमील खान , मोंटू हाडा मोहसिन खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भी पायलट को किया याद
इधर, मायलावास टोकणी में राजेश पायलट की 26 वी पुण्यतिथि पर( प्रेरणा दिवस ) पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व सहवर्त सदस्य फ़िरोज़ मेहर, पूर्व उपसरपंच वली शाह, अल्पसंख्यक कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष गनु खा मेहर,मक़बूल खा, बाबूराम, अमज़दखा, जीवाराम, ईदुखा, सोयाराम, पोचाराम, नूरशाह, गणेशराम, राजाराम, अनसाराम, सोरमनाथ, आमीनखा, अकबर खां, सायेबशाह, चिमन शाह पारसाराम, ऊकाराम, कालूराम, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आहोर विधायक ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को पंचायत समिति सभागार आहोर में विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक राजपुरोहित ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं तथा आमजन से जुड़े पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने विभागवार चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक राजपुरोहित ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक समस्या के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, विकास अधिकारी (बीडीओ) आहोर, तहसीलदार भाद्राजून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक राजपुरोहित ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिला न्यायाधीश ने विजिटर्स बोर्ड के साथ किया कारागृह का निरीक्षण, कारापाल को दिए आवश्यक निर्देश
जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
जालोर. सर्वोच्च न्यायालय की ओर से पारित निर्णय सुकन्या शांता बनाम भारत संघ की पालना में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने गुरूवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रदीप के गवांडे, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर, डिप्टी सीएमएचओ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी, कृषि विभाग के संयुक्त, जिला उद्योग अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के जेईएन , कारागृह प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारागृह में बंद बंदियों के साथ जाति, धर्म सहित अन्य प्रकार के भेदभाव के बारे में पता लगाकर इस प्रकार का भेदभाव हो तो उस पर पाबंदी के लिए आवश्यक कार्यवाही करना है। इस दौरान कारागृह में मौजूद बंदियों से वार्तालाप की गई। बंदियों के साथ भेदभाव के बारे में जानकारी ली गई तो बंदियांे ने बताया कि इस कारागृह में किसी बंदी के साथ जाति या धर्म आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। मानवाधिकारों के हनन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई किसी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाआंे के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिला न्यायाधीश ने बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी बंदी के प्रकरण में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बंदियों से उनके मामलों में जमानत, अपील आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर बोर्ड ने बंदियों के बैरकों, रसोई घर आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाहर से खरीदे जाने वाला सामान उचित गुणवत्ता वाला खरीदा जावे। उन्होंने बंदियों को नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विधायक राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मोहिवाड़ा मठ में महाआरती एवं पूजन
जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहिवाड़ा स्थित श्री धुम्बडा माताजी मंदिर, मोहिवाड़ा-भाद्राजून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाआरती एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संत सानिध्य हरिद्वारभारती महाराज के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस दौरान विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान भजन गायक शंकरभारती महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भजनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया तथा पूरे आयोजन में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक किशन सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष लाखा राम देवासी, अमर सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री कैलाश शर्मा, खेत सिंह राजपुरोहित, शंकर भारती, किशना राम प्रजापत, समंदर सिंह कोराना, डूंगर सिंह, रतना राम मेघवाल, जबर सिंह, नारायण लाल, बृजपाल सिंह, भीमाराम , कैलाश माली एवं मूला राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, संतजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास की कामना करते हुए महाआरती में सहभागिता निभाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
श्रीगणपति मंदिर में पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की
इधर, सायला उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग की ओर से श्रीगणपति रिद्धि सिद्धि पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मंदिर में उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई,पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी व अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में विराजित श्रीगणपति मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।साथ ही पुष्प अर्पित किए।इसके बाद मंदिर में शहरवासियों के साथ आरती कर परिक्रमा की।शीश नवाकर
प्रसादी का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम को लेकर मंदिर को रंग बिरंगी फूल मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया।मंदिर के बाहर रंगोली बनाई गई। वहीं मंदिर में मूर्तियों का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया था। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा, सीबीईओ किशोर बी परमार,सीडीपीओ किरण गुर्जर,पटवारी हरदानाराम देवासी,जगदीश राजपुरोहित,अरविंद कुमार जीनगर,मंगलाराम सुथार,महेंद्र वैष्णव,जमादार बाबू खान,सवाईराम,पवन कुमार जीनगर,बाबूलाल पुरोहित,रोजगार सहायक मोटसिंह चौहान,महेंद्र जीनगर , रिषभ चौहान सहित  बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 4 हजार की रिश्वत लेते सांगाणा पटवारी गिरफ्तार
जालोर. एसीबी मुख्यालय जयपुर के हेल्पलाईन नं. 1064 पर प्राप्त शिकायत के सत्यापन के आधार पर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुये बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर को 4,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय जयपुर की हेल्पलाईन नं. 1064 पर प्राप्त शिकायत के अनुसार परिवादी से आरोपी बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर द्वारा परिवादी की कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा प्राप्त शिकायत का बाद सत्यापन बुधवार मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि चार हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पूर्व मे मांग सत्यापन के दौरान 2,000 रूपये रिश्वत राशि प्राप्त की गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव व एस. परिमाला, महानिरीक्षक, भ्रनिब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशन मे आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही तथा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
जालोर जिले में अपने बलबूते पर पंचायत राज चुनाव लड़ेगी बसपा - प्रदेशाध्यक्ष सुमरतसिंह
जालोर. बहुजन समाज पार्टी जालोर की एक दिवसीय संगठन समीक्षा बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जालौर जिला उद्योग केंद्र के पास आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल, सुखराम बोस व अध्यक्षता नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के साथ आज 200 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जालौर जिले में मजबूती से संगठन का कार्य कर रही है। आने वाले समय में जालौर जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बसपा अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने घोषणा की कि पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी इस देश में बिखरे हुए बहुजन समाज को एक करके सामाजिक ओर आर्थिक न्याय समानता दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिरोही शंकर मेघवाल कालंद्री, लक्ष्मण कालमा, पांचाराम ,बजाराम, बर्दाराम, मसराराम, वागाराम, मंशाराम, जबराराम, मदन बाजक, सवाराम फूलाराम कृपाल शंकr,रुपाराम मन्दानी ,सागर मल, पहाड़ाराम, रमेश विरास, अमराराम, मूलाराम, जबराराम, तलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्ष जालोर ओमप्रकाश चौहान धन्यवाद ज्ञापित किया।
कैलाशधाम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
जालोर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरीचंद भंवरलाल शर्मा का सिवाना से आबूराज जाते समय बिशनगढ़ स्थित कैलाशधाम में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया तथा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केसरीचंद शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि समाज की उन्नति और हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, समाज की आवाज उतनी ही प्रभावी रूप से विभिन्न मंचों तक पहुंचेगी। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज के उत्थान एवं हितों के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दवे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने कैलाशधाम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाजबंधुओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी साझा किए।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा, रोशनलाल शर्मा (जयपुर), देवीलाल शर्मा (जयपुर), हरलाल शर्मा (जयपुर), बालोतरा जिला अध्यक्ष रमेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख महामंत्री अशोक कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद दवे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अशोक शर्मा, बालोतरा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश पंचारिया,ब्लॉक मंत्री मदनलाल, समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र दवे उनके साथ थे।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दवे, हरीश शर्मा बिशनगढ़, रावलसिंह, नकुलसिंह मिठौड़ा, यज्ञदत्त दवे, दानसिंह दहिवा, गणपत राजपुरोहित, कपिल त्रिवेदी, जगदीश राजपुरोहित, उत्तमसिंह, किशोरसिंह दहिवा, नेपालसिंह, गोरधनसिंह सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह सामाजिक एकता, संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह से ओतप्रोत रहा।
जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा रोटरी क्लब, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मांडवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा,उप स्वास्थ्य केन्द्र, तीखी में एक दिवसीय निशुल्क एचपीवी (HPV) वैक्सीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।
14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का हुआ टीकाकरण, मिले उपहार
शिविर में विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए निशुल्क एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। इस दौरान कुल 15 बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इस आयु वर्ग में यह वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती है, इसलिए माता-पिता को जागरूक होकर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश जैन ने सभी बेटियों को उपहार भी वितरित किए। साथ ही, क्लब की ओर से शिविर में उपस्थित सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।
चिकित्सा टीम का रहा सराहनीय सहयोग
शिविर को सुचारू और सफल बनाने में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जालोर की टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान RCHO डॉ. राजकुमार बाज़िया, डॉ. सुनील सोलंकी, डॉ. कुलदीप, डॉ. कैलाश गर्ग, ANM उर्मिला एवं ANM विजय लक्ष्मी ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं और बालिकाओं का सफल टीकाकरण करने के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
रोटरी क्लब और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
रोटरी क्लब, जालोर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जालोर क्षेत्र में बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए वैक्सीन शिविर का आयोजन समय समय पर करता रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब की अध्यक्ष विनीता ओझा, वर्ष  2026-27 के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन एवं सचिव हितेश प्रजापत के साथ काना राम परमार, सपना बजाज, ओम प्रकाश चौधरी, शीला चौधरी, डूंगर सिंह, नूर मोहम्मद, अमरसिंह की सक्रिय भागीदारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से इस स्वास्थ्य शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सरकारी रास्ते की भूमि पर बार-बार अतिक्रमण करने पर सांचौर तहसीलदार ने तीन माह के कारावास का आदेश कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया
जालोर. न्यायालय तहसीलदार सांचौर द्वारा राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91(2) के अन्तर्गत पटवार हल्का हाड़ेतर के मौजा फालना में गैर मुमकिन रास्ता एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमी के विरुद्ध सोमवार को तीन माह की सजा का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांचौर तहसीलदार प्रवीण कुमार चौधरी ने आदेश जारी किया, जिसमें पटवार हल्का हाडेतर के ग्राम फालना में अतिक्रमी दरगाराम, सांवलाराम एवं हरचंदराम पुत्र लच्छाराम रेबारी निवासी फालना द्वारा राजस्व सीमा में स्थित खसरा नम्बर 603 रकबा 0.94 हैक्टयर, जो राजस्व अभिलेखों में गैर मुमकिन रास्ता -सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है, पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बार-बार अवरुद्ध किया जा रहा था। जिसका न्यायालय द्वारा प्रकरण दर्ज कर पूर्व में बेदखली को आदेश जारी किया गया था, लेकिन गैरसायलान द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर बार-बार रास्ता अवरुद्ध किया गया। न्यायालय द्वारा अतिक्रमियों को पर्याप्त अवसर दिये जाने के उपरान्त भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर न्यायालय द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गैरसायलान के विरूद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91(2) के अन्तर्गत तीन महीने के कारावास का आदेश कर गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।
जन उपयोगी सेवाओं के मामलों में लोगों को शीघ्र राहत दें: उमेश वीर
विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उमेश वीर ने मंगलवार को जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित स्थाई लोक अदालत के प्रचार प्रसार को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित छोटी छोटी समस्याओं वाले प्रकरणों में लोगों की समस्याओं का समाधान मन लगाकर करें और उन्हें शीघ्र राहत देने की कोशिश करें ताकि इस प्रकार के प्रकरणों में लोगों को शीघ्र लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर भी स्थाई लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जावे एवं स्थाई लोक अदालत के फायदों के बारे में आमजन को बताया जावे। उन्होंने कहा कि कई बार छोटी समस्याओं बिजली, पानी, सीवरेज आदि समस्या के लिए भी लोग बार बार चक्कर लगाते है और समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं हो पाता है जिससे लोग परेशान रहते है उन्होंने ऐसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान किया जावे। इस दौरान सचिव ने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्थाई लोक अदालत में आने वाले प्रकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत के प्रकरणों को निस्तारण करवाने में रुचि दिखाने का आह्वान किया ताकि लंबित प्रकरण आपसी समझौते के माध्यम से सुलझ सकें। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भैराराम जानी, लीड बैंक अधिकारी रमेश कुमार, विद्युत निगम के एक्सईएन धर्मेन्द्र प्रजापति, पोस्ट मास्टर फूलाराम सोलंकी, जलदाय विभाग के एईएन मुकेश कुमार, नगर परिषद के जेएलओ नरेंद्रसिंह, बीमा निगम के मूलशंकर आदि उपस्थित रहे।
आलासन में ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर
13 से 17 जून तक होगा आयोजन, तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
जालोर. जिले के सायला उपखण्ड के निकटवर्ती आलासन में ठाकुरजी मंदिर की आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आलासन के राजपुरोहित बड़ावास द्वारा निर्मित ठाकुरजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का 13 जून को साधु सन्तों के सानिध्य में भव्य जलयात्रा के साथ शुभारम्भ होगा तथा 17 जून को प्राण प्रतिष्ठा का समापन होगा।प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
वहीं ठाकुरजी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर को तथा आलासन नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रतिदिन कमेटियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही गांव गांव जाकर पत्रिका देकर आमंत्रित किया जा रहा है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में प्रवासी बंधुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञशाला, भव्य भक्ति,भोजन आदि पांडालों का निर्माण किया गया है।जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए है।
ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति
ठाकुरजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान 13जून को सोनू सिसोदिया एंड पार्टी कोसेलाव,मनीष परिहार तखतगढ़,काजल राजपुरोहित सांथू आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जबकि नृत्य की प्रस्तुति कलाकार मनोज रिया एण्ड दिल्ली देंगे।वही 14 जून को महावीर सांखला व श्याम भोमिया, तीसरे15 जून को प्रकाशदास टोंक,भवानीसिंह राजपुरोहित एंड पार्टी कोलू व दुर्गा जसराज एण्ड पार्टी जोधपुर भजनों की भजनों की प्रस्तुति देंगे।इसी प्रकार 16जून को चुन्नीलाल राजपुरोहित,श्री राजपुरोहित,भीकाराम देवासी प्रस्तुति देंगे।
आपदा बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न
जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में मानसून वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ चक्रवात एवं अतिवृष्टि की स्थिति के दौरान बचाव एवं राहत व्यवस्था के साथ ही बाढ व जलभराव की संभावना को देखते सुरक्षात्मक उपाय के संबंध में चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपदा एवं बाढ़ बचाव के संबंध में पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रबंधन करें ताकि आपदा के समय उनका समुचित उपयोग किया जा सकंे। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में जर्जर भवनों का चिन्हीकरण करने के साथ ही शेल्टर होम की वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जावें।
जिला कलक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बांधों के रख-रखाव, फाटक खोलने संबंधी पूर्व तैयारी करने, छोटे बांध, एनीकट व तालाबों का जायजा लेकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों, पेयजल पाईप लाईनों व सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें ताकि मानसून के दौरान जिले की विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में सर्वे कर जलभराव वाली बस्तियों व निम्न भूमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रांे में नदी-नालों व नहरों में झाड़ी कटाई कार्य करवाने की भी बात कही। उन्होंने रोडवेज एवं परिवहन विभाग को निर्देशित कर वाहन चालकों को तेज बहाव व बहते पानी में किसी भी स्थिति में वाहन नहीं उतारने के लिए पाबंद करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने पुलिस, सिविल डिफेंस व होमगार्ड के अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मोबाइल टीमों का गठन कर उसमें पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति व दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंधन किया जावें।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने कहा कि पशुपालन विभाग को पशुओं के बचाव व सुरक्षा के साथ ही रोग नियंत्रण हेतु दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तेज बहाव वाली रपटों व नदी-नालों के किनारे रेडियम पेन्टेड चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विद्यालयों एवं छात्रावासों का आपदा की स्थिति में शेल्टर होम के रूप में उपयोग करने की बात कही।
उन्होंने संबंधित विभागों को राहत बचाव कार्य में काम आने वाले रस्सी, टॉर्च, छाते व रैन कोट, मडपंप, रेत के कट्टे, नौका सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मड पंप व नौकाओं को चालू हालत में रखने के निर्देशित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंगारिया व पीएचईडी के एसई संजय शर्मा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
वाटर शेड के बकाया भुगतान को लेकर धरना जारी, चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं दो ठेकेदार
जालोर. जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर वाटर शेड के बकाया भुगतान व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भी ठेकेदारों का धरना जारी रहा। इनमें दो ठेकेदार चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। समय पर सुनवाई नहीं करने पर ठेकेदारों ने परिवार सहित धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को जिला कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि वॉटर शेड का कार्य पंचायत समिति चितलवाना के अधीन एक साल पूर्व काम जिन-जिन ठेकेदारो को दिया हुआ था वो पूर्ण हो चुका है, उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।ठेकेदार अधीक्षण अभियंता लक्ष्मणसिंह सांदु से कई बार मिले व बिल पेश कर निवेदन किया उसके बावजूद भी भुगतान नहीं हो रहा है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि अभियंता लक्ष्मणसिंह सांदु के पास पिछले दो साल से अतिरिक्त चार्ज है। उन पर ठेकेदारों ने कमीशन मांगने के आरोप भी लगाए। ठेकेदारों ने बकाया भुगतान जल्दी करवाने व एसई सांदू को पद से हटाने की मांग की है। इस दौरान केशाराम, चंपालाल, सुखराम, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, चतराराम, सोमलाल, रमेशकुमार, विशनाराम, रामजीवन, चुन्नीलाल, तेजाराम, पूनमाराम, मुकेश कुमार समेत ठेकेदार साथी धरने पर बैठे है।
दो ठेकेदार भूख हड़ताल पर
वाटर शेड के ठेकेदारों ने विभिन्न मांगों को लेकर 4 जून से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू किया था। वहीं 5 जून से यहां धरने पर बैठे ठेकेदारों में से दो सुखराम धूण व विष्णु माली ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 5 जून को वाटर शेड के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जोधपुर ने भी धरना स्थल पर आकर ठेकेदारों से चर्चा की थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। जिस कारण धरना व दोनों ठेकेदारों की भूख हड़ताल जारी है। साथ ही ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो परिवार व कार्य के मजदूर भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
इनका कहना है...
जान बूझकर एसई सांदू ने भुगतान रोका है। हम चक्कर लगाकर परेशान हो चुके है। इसलिए धरना करना पड़ रहा है। जब तक बकाया भुगतान व अधीक्षण अभियंता को हटाने की कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक धरना व भूख हड़ताल जारी रहेगी।
-सुखराम धूण, ठेकेदार
ठेकेदार मुझ पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं। कार्य के दौरान एमबी में हस्ताक्षर नहीं करवाये थे, उस कारण ऑब्जेक्शन लगा था, उच्च स्तर से भुगतान रोका हुआ है। अब उसे सुधारने की प्रक्रिया में समय तो लगेगा।
- लक्ष्मणसिंह सांदू, अधीक्षण अभियंता, जिला परिषद (वाटर शेड), जालोर
मांगे नहीं मानी को पँचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारी वीबी जी रामजी योजना का करेंगे बहिष्कार
स्वाभिमान बचाओ आन्दोलन" के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा
जालोर . पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के लिए सरकार को समुचित माध्यमों यथा सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगणों एवं संगठन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करवाया गया तथा संगठन की ओर से लगातार अनुनय विनय करने के बावजूद न्यायोचित एवं जायज मांगों पर विचार नहीं करने तथा मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात जैसी स्थिति पैदा करने पर प्रदेश संगठन के आव्हान पर समूचे प्रदेश के 16000 लिपिक आंदोलन की राह पर है।
आन्दोलन के प्रथम चरण के तहत प्रदेश के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसी की निरन्तरता में सोमवार 8 जून 2026 को सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की दिशा में जिला कलक्टर, जालोर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जालोर को ज्ञापन सौंपा गया।
सरकार द्वारा बजट घोषणा के तहत समस्त विभागों के कैडर रिव्यू के निर्देश कार्मिक विभाग द्वारा प्रसारित किये गये, जिसकी अनुपालना समस्त विभागों में कर दी गई यद्यपि पंचायती राज मुख्यालय एवं प्रशिक्षण केन्द्रों आदि में भी कैडर रिव्यू कर दिया गया किन्तु जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यरत कार्मिकों का कैडर रिव्यू नहीं किये जाने के कार्मिक पदोन्नतियों से वंचित है। इसके अतिरिक्त स्थानान्तण नीति, उत्तराखण्ड पैटर्न लागू करना, नोशनल परिलाभ जैसी मांगें भी लम्बे समय से लम्बित है।
विज्ञापन
यदि सरकार समय रहते जायज एवं न्यायोचित मांगों पर विचार कर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो आन्दोलन को ओर अधिक उग्र रूप दिया जाएगा तथा 24 एवं 25 जुलाई से जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी जयपुर कूच करेंगे। 01 जुलाई से वीबी जीरामजी योजना का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बावजूद भी सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आई तो 06 जुलाई को मुख्यमंत्री का घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रदेश संगठन के द्वारा सरकार दिनांक 07 जुलाई को महाजल समाधि की चेतावनी भी रखी है।
ज्ञापन के वक्त समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारणी एवं ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त छगनलाल मीणा, शांतिलाल माली, उगमसिंह बालावत, चम्पालाल प्रजापत, भगतसिंह, अशोक वैष्णव, मदन गर्ग समेत कई मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।
जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया
आरोपियों ने जालोर, सिरोही, बाड़मेर, पाली, उदयपुर के साथ-साथ कई स्थानों पर 11 वारदात को अंजाम देना कबूला
जालोर. जिले की सांचौर व रानीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 9 जनों को पकड़ा है, जो पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर व तार चुराने की वारदात करते थे। पुलिस ने कार बरामद की है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए करीब 15 किलोमीटर पुलिस को पैदल पीछा करना पड़ा।
विज्ञापन
जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सांचौर थाना के सांकड़ पुलिस चौकी व रानीवाड़ा पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित घेराबंदी कर वारदात में शामिल 8 मुख्य चोरों को दबोचा गया तथा मामले में मुख्य सरगना व कबाड़ गोदाम संचालक को चित्तौड़गढ़ पुलिस के विशेष सहयोग से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इर्टिगा कार जब्त की गई तथा चोरी किए गए माल की बरामद के प्रयास जारी है। एसपी शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि 5 जून 2026 की रात्रि को सांकड़ डिस्कॉम सहायक अभियंता पुनीत दर्जी ने मोबाइल पर सूचना दी की रात्रि में अज्ञात चोरों ने एईएन कार्यालय के स्टोर की दीवार को तोड़कर ऊपर से कुछ पत्थर हटाकर स्टोर में प्रवेश कर ट्रांसफार्मर चोरी किया। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ मय जाब्ता  ने रानीवाड़ा पुलिस टीम के साथ सहयोग से नाकाबंदी करवाई। आरोपियों को भनक लगते ही फरार हुए, इस पर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर अलग-अलग स्थान से संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा और वारदात में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जब्त किया गया।
सांकड़ प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव ने पैदल किया पीछा
नाकाबंदी के दौरान रानीवाड़ा थाना अधिकारी मय जाब्ता ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। रानीवाड़ा पुलिस टीम ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर लाछीवाड़ा में कार सहित आरोपी फतुलाल और आरोपी शानू को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के सरहद में खेतों की तरफ भागने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ के प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव और जाब्ता ने तुरंत अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की और दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल पीछा करते हुए खेतों और झाड़ियां में भाग रहे छह आरोपियों को करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर पकड़ा। उसके बाद वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद नदीम हुसैन को चित्तौड़गढ़ पुलिस के सक्रिय सहयोग से स्थानीय स्तर पर घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया और सांचोर पुलिस द्वारा विधि सम्मत गिरफ्तार किया गया।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चित्तौड़गढ़ के मोहम्मद नदीम हुसैन, उदयपुर के फतुलाल, चित्तौड़गढ़ के विजय सिंह, चित्तौड़गढ़ के अल्ताफ खान, चित्तौड़गढ़ के अनिल साठिया, मध्यप्रदेश के विकास भील, चित्तौड़गढ़ के सद्दाम हुसैन, चित्तौड़गढ़ के सानू जोग, चित्तौड़गढ़ के शेर बागड़िया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने रानीवाड़ा में करीब 12 माह पहले समेत रेवदर, सांकड़, आहोर, नाणा, सायला, गोगुंदा, सुमेरपुर, राम जी का गोल (बाड़मेर) समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी करने व अन्य सामान चुराने की वारदातें कबूली है।
सार्थक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव-मुख्य सचेतक
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने लवकुश वाटिका में किया पौधारोपण
जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाघाटा, रणछोड़ नगर, जालोर स्थित लव कुश वाटिका में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की अध्यक्षता में हरियालों राजस्थान के तहत शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है एवं प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे पेड़-पौधों के माध्यम से हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता के प्रति इस सकारात्मक पहल एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित एवं सशक्त होगा।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं अतिथियों ने लव कुश वाटिका परिसर में पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया एवं उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, उपवन संरक्षक जयदेवंिसंह चारण, एसीएफ भंवरसिंह सोढ़ा, महेंद्र मेघवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी जालोर भंवर सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवीणसिंह देवड़ा, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्रेमाराम देवासी, गणपत सिंह राव बगेड़िया, जयंतीलाल माली, नाथू सोलंकी, ब्रह्माकुमारी बीके रंजू, सुंदर चंपावत, चंद्रावती, गुलाब खान, बाबूसिंह, भरत मीणा, हरिकिशन सहित वन विभाग के कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ स्वीप गतिविधि का हुआ आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को थीम ‘ट्री ऑफ डेमोक्रेसी 2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजिनक स्थानो पर पौधारोपण किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण एवं मतदान जागरूकता के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।
धवला के ओरण में सीमेंट का स्थाई कुंड पक्षियों को समर्पित, हजारों पक्षी पीएंगे पानी
गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाएगा बारहमासी जल स्रोत
जालोर. भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए ढड़नाडी ओरण, धवला क्षेत्र में सीमेंट का स्थाई कुंड बनकर तैयार हो गया है। पर्यावरण प्रेमी रूपसिंह राठौड़ नारणावास व उनके सहयोगियों ने शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंड में पानी भरकर पक्षियों के लिए समर्पित कर दिया। अब हजारों पक्षियों को सालभर पीने का पानी मिलेगा।
विज्ञापन
रूपसिंह राठौड़ नारणावास,खुशाल सिंह धवला, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह धवला, अमर सिंह धवला, रूप सिंह धवला व डूंगर सिंह धवला के सहयोग से बना यह कुंड प्रतिदिन हजारों पक्षियों की प्यास बुझाएगा।  धवला के निकट करीब 40 बीघा से अधिक ओरण भूमि हरे-भरे पेड़ व झाड़ियों से भरी होने के कारण छोटे-बड़े हजारों पक्षियों का प्राकृतिक आवास है। यहां राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या भी काफी अधिक है, लेकिन पहले पक्षियों के पीने के लिए पानी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं थी। गर्मी में पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ देते थे।
सीमेंट के 6 कुंडों पर हजारों पक्षी पी रहे है पानी
रूपसिंह नारणावास ने बताया कि परिंदे तो हम हर साल 1 हजार से अधिक बांधते हैं, लेकिन हजारों पक्षियों के लिए स्थाई समाधान जरूरी था। यह सीमेंट का कुंड बनने से पक्षियों को अब बारहमासी पानी मिलेगा। नारणावास पंचायत क्षेत्र में रूपसिंह राठौड़ नारणावास के प्रयासों से अब तक पक्षियों के लिए कम गहराई वाले 6 सीमेंट स्थाई कुंड बन चुके हैं। इन कुंडों पर हजारों पक्षी प्रतिदिन पानी पी रहे हैं, जिससे पक्षियों को बड़ी राहत मिली है।
जाली वाली तारबंदी से रहेंगे सुरक्षित
पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कुंड के चारों ओर जाली वाली तारबंदी की गई है, ताकि पानी पीते समय पक्षियों को कोई खतरा न हो और वे बिना भय के सुरक्षित पानी पी सकें। आसपास के ग्रामीण भी कुंड में पानी भरने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर रूपसिंह राठौड़ नारणावास , खुशालसिंह , ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह धवला , अमर सिंह धवला , डुंगर सिह धवला , रूपसिंह धवला व हितेष कुमार राणा, चंपालाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन
जालोर. केंद्र सरकार के "12 वर्ष – विश्वास के, जन कल्याण के" अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा गुरुकुल, मल्केश्वर मठ जालोर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगठनात्मक मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल एवं जिला प्रवक्ता दिनेश महावर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इसके पश्चात आयोजित संगठनात्मक मासिक बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल जालोर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका मुंह मीठा करवाकर तथा दुपट्टा पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
साथ ही एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बाबूलाल मेघवाल का भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दीं l
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा ने किया और कार्यक्रम के अंत में भाजपा नगर महामंत्री महेश भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता धनपत मुथा चंद्र कांत सुन्देशा, अशोक गुर्जर, अमन मेहता, अचल सिंह परिहार, रतन सुथार, हीरा लाल देवासी, चतरा राम, मोहन चिवडा, संगीता जैन, लक्ष्मी कवर , अंतिमा माथुर, द्रौपदी ,भवानी सिंह, परमवीर सिंह, रमेश मेघवाल, दिनेश बारोट, हितेश योगेश खत्री, इंद्र गर्ग भारती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
मंडला में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनी जनसमस्याएं, घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश
जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को मंडला गांव का दौरा कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आहोर एवं विभागीय कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत लाइन को हटाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक ने गांव में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तेजकरणसिंह बालोत, शेराराम देवासी, लाभूराम देवासी, भैराराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक राजपुरोहित ने "वंदे गंगा" जल संरक्षण-जन अभियान एवं पर्यावरण दिवस पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान" के तहत नगरपालिका नर्सरी परिसर एवं वन विभाग नर्सरी परिसर, आहोर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं हरित विकास को लेकर संवाद भी किया गया, जिसमें लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, विधानसभा संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष किशोरसिंह अजीतपुरा, उपखंड अधिकारी आहोर, वंदे गंगा कार्यक्रम की जयपुर से प्रतिनिधि सुनीता हरितवाल एवं कोमल राजपूत, मंडल महामंत्री रिखबेश सुथार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लादूसिंह बालोत, गोरधनसिंह सांकरणा, नरपतसिंह बिजली, कांतिलाल, अजयपालसिंह सहित उप वन संरक्षक एवं सहायक वन संरक्षक, वन विभाग जालौर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
हांगकांग वैश्विक महाअधिवेशन में भारत और जालोर का गौरव बढ़ाएंगे प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान
‘साइंस टुगेदर हांगकांग’ के मंच पर मुख्य ‘रिसोर्स पर्सन’ के रूप में आमंत्रित, 5-6 जून को देंगे मुख्य वक्तव्य
जालोर. सुदूर पूर्व के प्रमुख वैश्विक केंद्र हांगकांग में 5 और 6 जून 2026 को आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जालोर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाण्डवपुर में कार्यरत वरिष्ठ प्रबोधक डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
‘साइंस टुगेदर हांगकांग’ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित वैश्विक महाअधिवेशन में डॉ. चौहान को मुख्य ‘रिसोर्स पर्सन’ यानी विषय विशेषज्ञ के रूप में विशेष आमंत्रण मिला है। दिल्ली की पंजीकृत संस्था ‘साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन’ इस सम्मेलन की सह-आयोजक है।
जर्मनी, नीदरलैंड सहित कई देशों के विद्वान होंगे शामिल
हांगकांग संस्था की अगुवाई में होने वाले इस महाधिवेशन में जर्मनी, नीदरलैंड, नेपाल, मॉरीशस, जापान, मलेशिया, नॉर्वे और थाईलैंड जैसे देशों के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक, इतिहासकार और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। इन वैश्विक विचारकों के बीच जालौर के डॉ. चौहान को मुख्य वक्तव्य देने का अवसर मिला है, जिसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. चौहान को यह आमंत्रण उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के आधार पर मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष विद्वानों ने वैश्विक कल्याण के लिए उनके शोध पत्र को उच्च स्तरीय मानते हुए सहर्ष स्वीकार किया।
क्षेत्र में हर्ष की लहर, मित्रों-शुभचिंतकों ने दी बधाई
सम्मेलन के अंतर्गत 5 जून को मुख्य वैज्ञानिक व सांस्कृतिक सेमिनार और 6 जून को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सत्र आयोजित होंगे। डॉ. चौहान की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और परिवारजनों में हर्ष की लहर है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सायला नेनमल लखारा, बीजेपी जीवाना मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी और शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष हीर सिंह राठौड़ ने बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही रूप सिंह राठौड़ नारणावास , विक्रम सिंह जाजूसन , रमेशदान पूनावास , नाथू सोलंकी, कल्पेश बोहरा, चंदन सिंह मालपुरा, छगननाथ गोस्वामी पीईईओ मेंगलवा , सजाराम चौधरी पीईईओ भांडवपुर , भांडवपुर छलेन्द्र सिंह,घनश्याम सेन,सोपाराम सुथार, भवंर सिंह सुराणा, सहित सभी मित्रों, वरिष्ठ सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. चौहान को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं और इस वैश्विक प्रवास की सफलता हेतु आत्मीय बधाई प्रेषित की है।
नाथजी के जयकारों और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मल्केश्वर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद
जालोर. अधिक मास के पावन अवसर पर मल्केश्वर मठ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ गुरुवार को बह्मलीन पीर  शांतिनाथ महाराज की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर हुआ। सिरे  मन्दिर धाम एवं श्री भैरूनाथजी का अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन आज सुबह एक ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया।
कथा के शुभारंभ से पूर्व आज सुबह 9 बजे भैरूनाथजी अखाड़ा में कथा व्यास भागवत भूषण आचार्य अवधेश मिश्र का ढोल-ढमाकों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य नगर प्रवेश हुआ। प्रातः सुबह शुभ महूर्त में पीर गंगानाथ महाराज ने भैरूनाथ अखाडा स्थित महादेव मंदिर में विधि-विधान से विशेष पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद पीर गंगानाथ महाराज नें आचार्य अवधेश मिश्र का माला एवं केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया।
भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
महादेव मंदिर में पूजन के बाद श्री भैरूनाथजी अखाड़ा से मंगल कलश व जल यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन
कलश यात्रा में आगे घोडे पर सवार अखाडे के प्रतिनिधि पूज्य महाराज ने धर्म ध्वजा थाम रखी थी। यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर, पारंपरिक पोशाक में मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। जलयात्रा के मार्ग में जगह जगह पर शहरवासियों एवं भक्तों ने मंगल कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की।
भक्ति का माहौल
श्रद्धालु बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर थिरकते हुए और नाथजी के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।यह यात्रा शहर के हरिदेव जोशी चौराहा, वन वे रोड, अस्पताल चौराहा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल, श्री मल्केश्वर मठ पहुंचकर संपन्न हुई।
संतों और साधु-महात्माओं का रहा गरिमामयी सानिध्य
आज सुबह आयोजित हुई इस भव्य कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा में क्षेत्र के पूज्य संतों और साधु-महात्माओं का भावपुर्ण सानिध्य मिला, जिससे माहौल बेहद दिव्य हो गया। कार्यक्रम  में मुख्य रूप से मलकेश्वर मठ के  महंत सेवाभारती महाराज, धुणिया मठ के महंत सोमपुरी महाराज, श्रवणभारती महाराज, हनुमान मंदिर के  महंत पवन पुरी महाराज, उदयपुर के रेवतीनाथ महाराज, सिरे मंदिर धाम के योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज, योगी निर्भयनाथ महाराज, बाल भक्त राजू सहित सभी सन्तों का आगमन हुआ। आयोजन समिति और पूज्य संतों ने जालोर सहित आस-पास के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
रिलायंस कम्पनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी कर सैकड़ों किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
जालोर. आहोर उपखंड क्षेत्र के शंखवाली के किसानों ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि ग्राम शंखवाली के खेतों में वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में फसल पूर्ण रूप से खराब हो गई थी, जिसके फलस्वरूप किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। फसल का बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग द्वारा फसल क्रॉप कटिंग करवाई गई व जांच करवाई गई, जिसमें भी फसल खराब बताई गई। फसल का भार बहुत ही कम आया था। इसके अलावा पटवारी रिपोर्ट में फसल खराबा 90% से 95% तक बताया गया।
विज्ञापन
कृषि पर्यवेक्षक व बीमा कंपनी की जांच रिपोर्ट में फसल में खराब 80 से 85% खराब है। खराबा जल भराव के कारण हुआ है। किसानों ने बताया कि लोन लेकर उधारी में पैसे लेकर फसल उगाते हैं। रिलायंस बीमा कंपनी अभी तक क्लेम की राशि नहीं दे रही है। बीमा राशि देने से मना कर रही है, जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का आरोप है कि कम्पनी की ओर से क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की गई है। इस दौरान रविन्द्रसिंह बालावत, नैनसिंह राजपुरोहित, रणजीतसिंह, शंकरदान समेत किसान मौजूद थे।
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत पत्रकारों के साथ मीडिया राउंड टेबल परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित
जालोर . वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जालोर में स्थानीय पत्रकारों के साथ राउंड द टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने की। इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जनजागरूकता गतिविधियों में मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जन आंदोलन का स्वरूप देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व बन चुका है। आज किय गये प्रभावी प्रयास आने वाली पीढ़ियो के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे जल संरक्षण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों, सफल उदाहरणों और प्रेरणादायी कहानियों को जन-जन तक पहुंचाए जिससे समाज में जागरूकता एवं पर्यावरण के प्रति दायित्व का भाव तैयार हो सके।  इस अवसर पर जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
गुरूवार को इन गतिविधियों का होगा आयोजन
अभियान के तहत 4 जून, गुरूवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अन्तर्गत अवलोकन, लोकार्पण व स्वीकृति, औरण व चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुवाई, बीज बैंकों में गतिविधियों का आयोजन, हरियालो राजस्थान की तैयारी, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, सड़क किनारे पौधारोपण की तैयारी, जल चौपाल, आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जालोर. प्रदेश भर के 23750 संविदाकर्मियों पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों ने प्रदेश भर के हर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूरणसिंह काबावत आकोली ने बताया कि सरकार ने बजट घोषणा मे आईएसआई पैटर्न मे 2 साल कि छूट दी थी, लेकिन आज दिन तक दो साल छूट वाला आदेश नहीं निकला है। नियमितीकरण करने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल को तीन वर्ष होने वाले हैं लेकिन सरकार ने पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों अभी तक नियमितीकरण नहीं किया है, इसलिए संविदाकर्मी, पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों मे भारी नाराजगी है इसलिए प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष अमरदास वैष्णव के नेतृत्व मे मुख्यमन्त्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
जालोर जिलाध्यक्ष अमरदास ने कहा कि सरकार ने फरवरी मार्च के बजट में पंचायत शिक्षकों, विद्यालय सहायकों को दो साल कि छूट देकर नियमित करने कि घौषणा कि थी लेकिन आज दिन तक कोई आदेश नहीं निकाला है जिससे प्रदेश भर के पंचायत शिक्षकों में भारी आक्रोश हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरदास वैष्णव ,सायला ब्लाक अध्यक्ष पिंटू सिंह ऊनडी, जालोर ब्लाक अध्यक्ष कैलाश गर्ग, कोषाध्यक्ष अचलाराम मेघवाल,गोपालसिंह,हरिश बागरा, तिलोकचंद मुडतरा,कुलदीप तीखी,रामलाल रानीवाड़ा,केशाराम रानीवाड़ा,युसुफ खान गोदन, रविन्द्र सिंह, मुकेश ऊण, दिनेश राव,कान्ततीलाल भट्ट,सुजाराम नरसाणा, दीपाराम रटुजा , मांगीलाल मांडवला, तगाराम केशवणा,मदन हरजी,आसुराम रानीवाडा ,मगाराम रानीवाड़ा, हिम्मत आहोर,नाजीराम खानपुर,अनाराम ओडवाडा ,दिनेश बड़गांव सहित कई पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक मौजूद थे।
जालोर में कांग्रेस ने वैभव गहलोत का जन्मदिन सेवा और सद्भावना के साथ मनाया
जालोर. कांग्रेस नेता वैभव गहलोत का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पहले राजीव गांधी भवन में केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं। तत्पश्चात गोरक्षा सेवा समिति संस्थान लेटा में जाकर गायों की सेवा की गई, जहाँ 101 किलोग्राम लापसी तैयार कर बीमार एवं स्वस्थ गायों को लापसी, गुड़ एवं चारा खिलाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला सचिव बसंत सुथार, कैलाश शर्मा, सुरेश मेघवाल, नरेश राणा,बंशी लाल माली, सुरेश सोलंकी, सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र सोनगरा ,सुरेश कलमाड़ी,उम्मेद सिंह चारण, इरफान खान,नरेंद्र मेघवाल एवं फूसाराम माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने मंगलवार जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बंदियों से वार्तालाप कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों केे प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन बंदियों के प्रकरणों में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं है वे निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भिजवा सकते है। इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों को हमेशा उचित गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बैरकों में पंखों आदि की व्यवस्था माकूल रखे। उन्होंने कहा कि कारागृह में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जावे प्रतिदिन अच्छे तरीके से साफ सफाई करवाई जावे। इस दौरान उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बंदियों को योग के फायदे बताते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।
कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के जन्मदिवस पर एनएसयूआई जालोर ने किया सेवा कार्य
जालोर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर एनएसयूआई जालोर द्वारा जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में सेवा एवं जनहित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को बिलोना छाछ वितरित कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग ने कहा कि वैभव गहलोत सदैव युवा शक्ति, शिक्षा एवं जनसेवा के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर जनसेवा का यह कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र-युवाओं और आमजन के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आमजन को गर्मी से बचाव के लिए बिलोना छाछ वितरित की। इस अवसर पर जयपालसिंह सोलंकी, गणेश गुर्जर, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, विजेंद्र पवार, देसराज गुर्जर, सुनील यादव, प्रदीप आंकवा, महेंद्र सिंह, मीनाक्षी गर्ग सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीण सड़कों पर भारी ओवरलोडेड वाहन रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी अभियंता ने डीटीओ को लिखा पत्र, 15 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
जालोर. ग्रामीण सड़कों पर अधिक भारी वाहन ओवरलोड होकर चलने के कारण सड़कों के टूटने की आशंका है, इस बात को लेकर पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने भी जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन 15 दिन बाद भी इस बारे में डीटीओ कार्यालय ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन
दरअसल पीडब्ल्यूडी आहोर के सहायक अभियंता ने 15 मई को जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा था, जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत पावटा व सेदरिया बालोतान में विभाग की गारंटी अवधि में ग्रामीण श्रेणी की डामर सडकें हैं। इन सडकों को एक एमएसए के लिये डिजाईन किया गया हैं। जिसका स्टैंडर्ड एक्सल लोड 8.16 टन से ज्यादा नहीं होना चाहिये, लेकिन उक्त सडक पर इससे भारी ऑवरलोडेड वाहन गुजर रहे हैं। जिससे राजकीय सम्पति सडक का नुकसान हो रहा हैं एवं सडक ऑवलोडेड वाहनों के जान-माल की भी हानि हो सकती हैं। यह पत्र अभियंता ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद लिखा था, लेकिन परिवहन विभाग ने अभी तक इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं की है।
दरअसल, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़कों पर अधिकतम 10 टन वजनी वाहन चले तो ठीक है, लेकिन यहां सड़कों पर 50 टन से अधिक वजनदार भारी वाहन लोड होकर गुजर रहे है। जिस कारण गांव की सड़कें टूट सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि सुमेरपुर इलाके के नौवी में बजरी की लीज हो रखी है, उसमें से 50 टन से अधिक बजरी भरकर भारी वाहन पावटा ग्रामीण सड़क से गुजरते हुए नेशनल हाइवे 325 पर जाते है, जबकि इन ट्रकों को नौवी से सीधा सुमेरपुर आवागमन किया जा सकता है, लेकिन ये वाहन पावटा होकर गुजरते है, जिस कारण ग्रामीण सड़कें टूट सकती है। दिन में कई वाहन यहां से गुजर रहे है।
इनका कहना है...
पिछली बैठक में इस बारे में चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन लिखित में चिट्ठी नहीं पहुंची, मामला ध्यान में आया है तो आवश्यक कार्यवाही जरूर करेंगे।
ओमप्रकाश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी, जालोर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में जैविक खेती प्रशिक्षण, वृक्षारोपण व जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जल प्रार्थना कर कृषक कल्याण की कामना की गई
जालोर.  राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 25 मई से 5 जून तक आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र, केशवना में संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला कलक्टर ने कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ ही कृषकों को जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र केशवणा की सहभागिता से जिला स्तरीय कार्यक्रम में परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक खेती प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 150 कृषकों ने भाग लिया। कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट द्वारा जल प्रबन्धन के अन्तर्गत फव्वारा सिंचाई, ड्रिप सिंचाई के साथ पाईपलाईन द्वारा सिंचाई कर जल बचत कर आधुनिक ढंग की उन्नत खेती कर अधिकाधिक कृषि उत्पादन लेने की सलाह कृषकों को दी गई।
विज्ञापन
डॉ. पवन पारीक व कृषि वैज्ञानिक सुमन शर्मा द्वारा जैविक खेती का परिचय, उपयोगिता व वर्तमान समय की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुभाषचन्द्र द्वारा जैविक बीज उत्पादन, नर्सरी पौध तैयारी तथा जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जैविक खेती आधारित वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, बीजामृत, संजीवक वर्मीवास, दस पर्णी घोल, अग्निअस्त्र, नीमाअस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि की सजीव प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं यथा- फार्म पौण्ड व पाईपलाईन की जारी की गई प्रशासनिक स्वीकृतियां कृषकों कोे वितरित की गई, साथ ही उद्यान विभाग से सौर ऊर्जा संयंत्र से लाभान्वित कृषक मदनसिंह को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र केशवणा में स्थापित जल संग्रहण टैंक में जल पूजन किया गया।  कार्यक्रम में अमित आहूजा, राजेन्द्र प्रसाद सामोता, विष्णु कुमार व अन्य फील्ड के अधिकारी-कार्मिकों व कृषकों ने भाग लिया।
मंगलवार को इन गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
अभियान के तहत 2 जून को नदी, बांध, सरोवर, नहरों पर पूजन, नहरों एवं खालों की साफ-सफाई, जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अंतर्गत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी अंतर्गत कार्यक्रम, जल उपयोगिता संगमों द्वारा कार्यक्रम, नए कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन, पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण, आरटीडब्ल्यूएचएस निर्माण हेतु तकनीकी जानकारी देना, जल बचत के लिए जन जागृति, जल परीक्षण अभियान व कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।
सचिव ने किया जेजेबी का निरीक्षण, गर्मी के मौसम में बालकों का ध्यान रखने के निर्देश
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने सोमवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सम्प्रेषण व सुरक्षित गृह में विधि से संघर्षरत बालकों से वार्तालाप कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों से उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन बालकों के प्रकरणों में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं है, वे निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने बालकों से उनके प्रकरणों में जमानत, अपील आदि के बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उमेश वीर ने शिशु गृह का भी निरीक्षण किया और उपस्थित स्टाफ को समय समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने सहित उनके खान पान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सचिव ने रसोई घर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालकों को उचित गुणवत्ता वाला भोजन दिया जावे। उपस्थित डॉक्टरों को भी निर्देश दिए कि वे समय समय पर बालकों व शिशु के स्वास्थ्य की जांच करते रहे। इस दौरान अधीक्षक मोर कंवर, केयर टेकर लकमाराम, डाक्टर बाबूलाल व डॉक्टर सूरज राजपुरोहित, न्याय मित्र प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
भाविप के महिला मंडल ने गोशाला में 20 क्विंटल हरा चारा, पानी के 11 टैंकर भेंट कर की गौ सेवा
जालोर. भारत विकास परिषद जालौर द्वारा शनिवार को शहर के निकट स्थित गौ रक्षा सेवा संस्थान गोल निंबड़ी, गौशाला जालौर में सेवा व संस्कार प्रकल्प के तहत नौतपा की भीषण गर्मी में गौशाला में बीमार व अशक्त गौ वंश की सेवा हेतु परिषद की महिला मंडल सदस्यों एवं उनकी प्रेरणा से प्राप्त सहयोग से गौशाला में स्थित करीब 1150 गौ वंश को 20 क्विंटल हरा चारा खिलाया गया, एवं उनके पेयजल हेतु 11 टैंकर पानी के डलवाए जाकर गौ सेवा की गई। सर्व प्रथम पंडित पवन दाधीच द्वारा गौ पूजन कर अधिकमास में गौ सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। परिषद के प्रांतीय सेवा संयोजक मदनलाल माली ने बीमार व अशक्त गौ वंश की सेवा को अत्यंत पुण्य का काम बताते हुए जीवदया के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत ने उपस्थित सदस्यों को इस नौतपा की भीषण गर्मी में परिषद द्वारा विभिन्न गौशालाओं में हरा चारा व पेय जल उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने मूक प्राणियों की सेवा के प्रति विशेष जागरूकता रखते हुए अधिकाधिक गौ सेवा करने का आव्हान किया ।
विज्ञापन
जिला महिला समन्वयक मंजू चौधरी ने बताया कि परिषद द्वारा जीवदया सेवा का उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक सेवा मदन लाल माली, प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष व संरक्षक पदमाराम चौधरी,अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा,सचिव शांतिलाल सोनी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल सोलंकी,जिला महिला समन्वयक मंजू चौधरी, शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा , शाखा संयोजक सेवा कमल किशोर भूतड़ा, शाखा संपर्क संयोजक संतोष कुमार दवे, प्रेम सिंह राठौड़, कालूराम कुमावत, रामप्रकाश खाबानी, खेतपाल परमार, सीता सुंदेशा, हंजा देवी , कलावती देवी, चंद्रकांता, सुशीला वी. एम, सविता परमार सहित अनेकों गौ भक्त मौजूद रहे।
बाबूलाल के अध्यक्ष बनते ही जालोर भाजपा एससी मोर्चा हुआ सक्रिय, अनुभवी व युवा कार्यकर्ता होने लगे एकजुट
जालोर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल को जालोर जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाने के बाद कार्यकर्ताओं में सक्रियता एकाएक बढ़ने लगी है। इसका असर रविवार को ही देखने को मिला। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 134 वें संस्करण के दौरान एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चिवड़ा के आवास पर प्रधानमंत्री की बात सुनी। इस दौरान मोर्चा के अनुभवी व युवा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिखी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के बाद उनका अनुसरण भी हमें करना है, साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करने की भी हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बाबूलाल ने कहा कि एससी मोर्चा अनुभवी व युवा कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ काम करेगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चिवड़ा ने कहा कि जिले के दूर दराज क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी समस्याओं एक निराकरण करते हुए हमें पार्टी की नीतियों से उन्हें जोड़ने की आवश्यकता है। इस जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन भी किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान खेताराम मेघवाल, बगदाराम मेघवाल, नरपत वाल्मीकि, पिंटू जीनगर, रमेश बारूपाल, अचलाराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, रमेश मेघवाल मांडवला, दिनेश कुमार बारौठ, एडवोकेट पिंटुकुमार, खीमाराम मेघवाल, मीठाराम मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्य सचेतक से लिया आशीर्वाद
जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाबूलाल मेघवाल ने रविवार को मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गर्ग ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने व जरूरतमंद लोगों की समस्याओं से अवगत करवाने की सलाह दी।
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आहोर विधायक ने थांवला में दिलाई जल संरक्षण की शपथ
जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के पूर्ण कार्यों का अवलोकन तथा नवीन शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुए। हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अन्तर्गत जल चौपालों का जिलेभर में आयोजन किया गया।
शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत थांवला में आयोजित जल चौपाल के कार्यक्रम में ग्रामीणों को आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित द्वारा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया एवं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आहोर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण कार्याें, एनिकट निर्माण, पौधारोपण, चारागाह विकास, टांका निमार्ण, खेत तलाई, मृदा सरंक्षण, मेड़बंधी सहित बीज रोपण के कार्यों का अवलोकन करते हुए जानकारी ली गई।  इस दौरान प्रशासक ऊर्मिला कंवर राजपुरोहित, कनिष्ठ अभियंता रघुवीर सिंह चारण सहित स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा सांचौर पंचायत समिति की पलादर ग्राम पंचायत में प्रशासक भंवर लाल गोयल की अगुवाई में श्रमदान कर जल चौपाल का आयोजन किया गया। तथा जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। वहीं ग्राम पंचायत रानीवाड़ा खुर्द में प्रशासक शोभनाथ सुथार द्वारा स्थानीय निवासियों को अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों तथा योजनाओं की जानकारी पेम्पलेट वितरित कर दी गई। ग्राम पंचायत नवापुराध्वेचा में प्रशासक मंजू देवी के नेतृत्व में रैली निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही स्थानीय तालाब पर 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
जसवंतपुरा के बूगांव में अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक जनक सिंह की अध्यक्षता में भूमि पूजन, जल चौपाल, श्रमदान तथा रैली निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। भीनमाल के कोटकास्ता ग्राम पंचायत में प्रशासक दाड़मीदेवी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा धवीया वाला में नव निर्मित एनिकट का लोकापर्ण एवं एनिकट 02 का शिलान्यास किया गया। चितलवाना के ग्राम सुराचंद में प्रशासक कंचन कंवर के अगुवाई में जल चौपाल का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी पेम्पलेटस् वितरित कर दी गई तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अन्तर्गत जल संरक्षण कार्याें का शिलान्यास किया गया।जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, फॉर्म पॉण्ड निर्माण का लाईव डेमो देकर किसानों को जानकारी दी गई।
चेन्नई में प्रवासियों से जालोर सांसद बोले- विकास, कनेक्टिविटी और प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध
जालोर. दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र चेन्नई के साहुकारपेट स्थित श्री राजेश्वर भवन में शुक्रवार, 29 मई 2026 को राजस्थान से जुड़े प्रवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार की रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के क्रम में बेंगलुरु, कोयंबटूर और ऊटी के दौरे के बाद चेन्नई पहुंचे जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद लुंबाराम चौधरी का राजस्थानी प्रवासी बंधुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राजेश्वर भगवान के पूजन-अर्चना एवं दर्शन से हुई। सांसद लुंबाराम चौधरी ने देशवासियों तथा प्रवासी समाज की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की।
प्रवासी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान से बाहर रहकर व्यापार एवं उद्योग के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले प्रवासी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे प्रवासी समाज के हितों की रक्षा और उनके सुझावों को सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे और सड़क संपर्क के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है। सांसद ने बताया कि जालोर को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई से जोड़ने वाली रेल सुविधाओं में सुधार हुआ है तथा जालोर से जयपुर और दिल्ली तक नई रेल सेवाओं का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिलने लगा है।
रामेश्वरम से रामदेवरा तक नई रेल सेवा का संकेत
कार्यक्रम के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं और प्रवासी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ रामेश्वरम को राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेवजी की पावन धरा रामदेवरा से जोड़ने के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा शुरू होने पर दक्षिण भारत और राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
यह घोषणा समारोह में उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही और उपस्थित जनसमूह ने इसका स्वागत किया।
जन्मभूमि से जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के महामंत्री हिंगलाजदान चारण ने प्रवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे व्यक्ति दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न रहे, उसे अपनी जन्मभूमि, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और प्रवासी समाज की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रवासी बंधुओं से सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
समाज के विभिन्न वर्गों की रही उल्लेखनीय भागीदारी
समारोह में राजस्थान के विभिन्न समाजों से जुड़े बड़ी संख्या में प्रवासी व्यापारी, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस समारोह जीतूभाई लूहार नरपतसिंह रेवतड़ा सहभागी अमूल्य सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन हनुमानराम पटेल ने प्रभावशाली ढंग से किया। मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों ने संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता तथा प्रवासी समाज के योगदान पर भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच भी बना। प्रवासी समाज की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद ने भविष्य में बेहतर संपर्क, विकास और सहयोग की नई संभावनाओं को बल दिया है।
स्कोर्पियों से टक्कर मारने के आरोपी के घर से 6 कारतूस, 10 लाख रुपए जब्त, भाई गिरफ्तार
जिले के भीनमाल में स्कोर्पियों से टक्कर मारने का वीडियो हुआ था वायरल
जालोर. कस्बा भीनमाल में स्कार्पियों से टक्कर मारकर ऊपर चढ़ाने एवं मारपीट करने के वायरल वीडियों में भीनमाल पुलिस द्वारा घटना में वांछित हार्डकोर आरोपी भजनलाल के रहवासीय घर से 6 अवैध आर्म्स कारतुस व अवैध कारोबार से अर्जित 10 लाख 16 हजार नकद रूपये जब्त कर आरोपी भजनलाल के सगे भाई आरोपी हनुमानाराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा के निर्देशानुसार एवं शंकरलाल मसुरीया वृताधिकारी वृत भीनमाल के निकटतम सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह थानाधिकारी भीनमाल के नेतृत्व में 22 मई 2026 को कस्बा भीनमाल में हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर भजनलाल व उसके साथियों द्वारा एक स्कोर्पियो गाडी व पिकअप ट्रोला के द्वारा जानलेवा हमला कर कृष्ण देवासी के साथ गंभीर मारपीट करने की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर तलाश की गई। आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तलाश की गई। शुक्रवार 29.05.2026 को थानाधिकारी भीनमाल मय जाब्ता द्वारा हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर भजनलाल का रहवासीय घर पुनासा में उसके भाई हनुमानाराम की निशादेही से तलाशी ली गई तो 6 अवैध आर्म्स कारतुस व अवैध कारोबार से अर्जित राशि 10 लाख 16 हजार नकद रूपये मिलने पर नियमानुसार जब्त किये गये, आरोपी हनुमानराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भजनलाल व हनुमानाराम के विरूद्व प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपी हनुमानाराम से अवैध कारतूस व अवैध कारोबार से अर्जित राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान हनुमानराम पुत्र केसाराम विश्नोई उम्र 32 साल निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा को गिरफ्तार किया गया है।
महंगाई, नीट पेपर लीक के खिलाफ जालोर, आहोर और सायला में कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, सौंपा ज्ञापन
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जालोर के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, नीट परीक्षा पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की आम जनता वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट और बिजली कटौती जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस घटना ने लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास को कमजोर किया है। कार्यकर्ताओं ने “नीट छात्रों को न्याय दो”, “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो”, “धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
जालोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आमजन परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और अघोषित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, विद्यार्थी एवं आमजन प्रभावित हो रहे हैं।
अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों के हित में आवश्यक राहत कदम उठाए जाएं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष ज़ाकिर अली रंगरेज़ उम्मेदाबाद, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, लक्ष्मण सांखला, बसंत सुथार, आमीन खान मोयला, पुनेखाजी मण्डल अध्यक्ष मांडवला, अनिल पंडत, रतनलाल चुरा, कृष्ण कुमार वनिका समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी प्रकार सायला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भी ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी सायला को ज्ञापन सौंपा गया तथा पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव नवाब खान, सरपंच एवं जिला कांग्रेस सचिव दीपाराम मेघवाल, ब्लॉक संगठन महामंत्री इन्द्र सिंह सायला, देवाराम मेघवाल, सिराना सरपंच हमीराराम देवासी, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष हिमाराम देवासी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा मेघवाल, जगदीश सरगरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मांगीलाल गर्ग, मोड़ सिंह राजपुरोहित, वगताराम चौधरी, अयूब खान, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम खान, मानाराम देवासी, राजेन्द्र दवे, पद्मावती वालेरा, देशुदेवी भील, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार आहोर में सरोज चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आहोर गजेन्द्र सिंह डोडीयाली, ब्लॉक अध्यक्ष भाद्राजून गलबाराम मीणा,नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा,जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी,जिला महासचिव लक्ष्मी मीणा,बस्तीमल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार,उप प्रधान अमृत प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह, प्रकाश सिंह, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी,उकाराम मेघवाल,मकराराम, प्रशासक वागाराम परमार, पुखराज मेघवाल, नारायण सिंह,भरतसिंह राजपुरोहित ने प्रदर्शन किया।
हाल-ए-जिला अस्पताल : खिड़कियों के काच टूटे हुए, बाथरूम गंदे, मुख्य गेट के बाहर कंटीली झाड़ियां
अस्पताल में मॉनिटरिंग का अभाव,  कई जगह गुटखे थूके हुए हैं
दिलीपसिंह बालावत @जालोर. कहने को जिला मुख्यालय का अस्पताल है और बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने यहाँ आते हैं, दिनभर मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन कई बार अस्पताल के हालात देखकर लगता है कि अस्पताल खुद बीमार है या फिर मरीज और उनके साथ आने वालों को भो बीमार कर देगा। यह हम नहीं कह रहे हैं  बल्कि अस्पताल के खुद हाल बया कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में नाम मात्र की सफाई हो रही है सफाई के नाम पर झाड़ू लग जाता है और इसके बाद पोछा। लेकिन यह केवल वार्ड, और कमरों तक ही सीमित रहता है जबकि बाथरूम और दीवारों के कोने गंदगी से भरे पड़े हैं जगह जगह गुटखा खाकर थूका हुआ है जो बीमारी को न्योता देता है। इतना ही नहीं अस्पताल में कई ऐसी जगह है जहां पर झाड़ू लगे हुए महीनों हुए होंगे,  मोनिटरिंग के अभाव में सफाईकर्मी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खिड़कियों के काच टूटे हुए, कबूतर प्रवेश करते हैं
आईसीयू वार्ड के पास स्थित गैलरी में जो खिड़कियां लगी हुई है वो पूरी तरह से टूटी हुई है और उन पर लगे कांच भी टूटे हुए हैं ऐसे में उस खुली जगह से कबूतरों का प्रवेश आसानी से हो जाता है। आईसीयू वार्ड के पास बाथरूम से बदबू आती है चलना मुश्किल हो जाता है।
अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर दीवार से सटी हुई है कंटीली झाड़ियां
अस्पताल में अपने निजी वाहन से भर्ती होने आने वालों के लिए एक दिक्कत यह भी है कि वाहन पार्किंग की समस्या रहती है, क्योंकि परिसर में एम्बुलेंस और डॉक्टर के वाहन खड़े रहते हैं ऐसे निजी वाहन चालकों को कई दूर खड़ा करना पड़ता है, वही मुख्य गेट के बाहर कंटीली झाड़ियों ने आम रास्ते को बंद सा कर रखा है और झाड़ियो की वजह से लोग वहा कचरा भी फेंकते हैं ऐसे में अस्पताल के बाहर गंदगी पसरी रहती है जो बीमारी को बुलावा देती है। ऐसे में वहा से इन झाड़ियों को काटा जाए तो पैदल चलने वालों को राहत मिल सकेगी और गंदगी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगर कोई भामाशाह टॉयलेट, बाथरूम आदि बनाने के लिए आगे आते हैं और फिर उनके मेंटिनेंस का जिम्मा भी लेते हैं तो अस्पताल प्रशासन उनके नाम का बोर्ड भी लगाएगा। हालांकि बाथरूम, टॉयलेट नए बनाने एवं इसके मेंटीनेंस का जिम्मा देने से पहले एक बार राज्य सरकार से अनुमति के बाद किया जाएगा।
इनका कहना है...
अस्पताल की बिल्डिंग 50 साल पुरानी हो चुकी है, ऐसे में सेंट्रल सीवरेज सिस्टम पुराने जमाने का है।, ऐसे में इसको रिनोवेशन मिल जाए तो आमजन को सुविधा मिल जाएगी। एसटीपी प्लान के तहत एक पत्र मै लिख चुका हूं कि सेंट्रल सिस्टम को ठीक करवाया जाए। साथ ही टॉयलेट और बाथरूम के लिए कोई भामाशाह तैयार हो जाए तो कायापलट जाए।
वेद प्रकाश मीणा, पीएमओ जिला अस्पताल जालोर
पैसे की कोई कमी नहीं हैऔर व्यवस्थाओं की कमी के कारण जनता को कोई समस्या आ रही है तो शीघ्र दूर करेंगे।
जोगेश्वर गर्ग, विधायक जालोर, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार
कांग्रेस ने खेती को पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लाने का काम कर कमजोर किया - कैलाश चौधरी
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बैठक ली
जालोर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी गुरुवार को जालोर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मलकेश्वर मठ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जब मैं कृषि राज्य मंत्री था, तब किसानों के लिए जो योजनाएं मैने बनाई थी मैं चाहता था कि वो नीचे तक जाए, लेकिन उस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार की थी और अशोक गहलोत ने साथ नहीं दिया और मैने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी, लेकिन आज प्रदेश में भाजपा की सरकार की है और मुझे किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है मैं चाहता हूँ कि अब किसानों के हित के काम करूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि एक बार फिर से उत्तम खेती हो और तीसरे स्थान से पहले नम्बर पर आए, उस उद्देश्य से ही योजनाएं बनाई जा रही है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। कैलाश चौधरी ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने खेती को तीसरे नम्बर पर ला दिया, कांग्रेस ने ऐसी स्थिति कर दी है कि किसान का बेटा खेती नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने जिस प्रकार से काम किया वैसा पूर्व की सरकारें करती तो किसान आत्मनिर्भर बन जाता, किसान गरीब नहीं रहता, कांग्रेस ने किसान के नाम को गरीब का तमगा दे दिया। उन्होंने कहा कि जबसे मुझे किसान मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है मै चाहता हूं कि किसानों के लिए काम करूं, और बंगाल चुनाव से आने के बाद मैने अब तक 24 जिलों की यात्रा कर चुका हूं कुछ दिनों में अन्य जिलों में जाकर आगामी दिनों में राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर किसानों से संवाद करूँगा।
किसान ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे ताकि शुद्ध आहार मील सके।इसको लेकर किसान मोर्चा हर जगह जाकर आयोजित कार्यशाला करेगा। उन्होंने कहा कि किसान ऑर्गेनिक खेती करता है तो उन्हें इसका सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। अगर किसान के पास ऑर्गेनिक का सर्टिफिकेट नहीं है तो उसकी फसल बिकने में असुविधा रहेगी। इसके लिए हम एक अभियान चलाएंगे।
पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि वीबी जी रामजी को कृषि से जोड़ा जाए तो किसान की आय दोगुनी होगी, परिवार समृद्ध होंगे और किसान की फसल भी नष्ट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान को बर्बाद करने का काम किया है।
राजस्थान के किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसके लिए आगे के दरवाजे खुल जाते हैं
पूर्व नारायण सिंह देवल ने कहा कि जो राजस्थान के किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसके लिए आगे के दरवाजे खुल जाते हैं, कैलाश चौधरी विधायक के बाद सांसद बने, फिर केंद्रीय मंत्री, लेकिन मै किसान मोर्चे का राजस्थान का प्रभारी रहा लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला, इस पर सभा में सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा के महामंत्री रेवतसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा के गणपतसिंह सिरोही, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबाराम देवासी, प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, प्रकाश छाजेड़, पहाड़सिंह राव, दीपसिंह धनानी, नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, रामसिंह चारनीम, पुखराज वीराना समेत कई मौजूद रहे। मंच संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।
जाट समाज भवन में किया स्वागत
इससे पहले कैलाश चौधरी का जाट समाज सेवा संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान मोहनलाल गिठाला, ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष रामकिशन रणवा, प्रहलादसिंह, पुखराज चौधरी, प्रेमाराम जाखड़, ठाकराराम बांता, शिवलाल खीचड़, कनिष् चौधरी, जगदीश चौधरी, रामरतन चौधरी समेत समाजबंधु मौजूद थे।
गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
जालोर. बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा होने के बाद भी अब माँ व भाइयों ने जोधपुर आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर से मिलकर गणपतसिंह हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने आई जी सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गणपतसिंह की जघन्य हत्या दिनांक- 28.08.2024 को गजेन्द्रसिंह, वागाराम, लच्छुदेवी व मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह ने मिलकर की। प्रकरण का खुलासा हो चुका हैं तथा जांच में सुरेन्द्रसिंह का नाम भी आया हैं तथा सुरेन्द्रसिंह व लच्छुदेवी के अवैध संबंध का हवाला आया हैं। अवैध संबंधों को छुपाने के लिए सुरेन्द्रसिंह ने अपने पुत्र गजेन्द्रसिंह को आगे करके गम्भीर प्रकृति की हत्या कारित की हैं। सुरेन्द्रसिंह एक शिक्षक हैं तथा ऐसे गम्भीर प्रकृति की हत्या में मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं तथा सुरेन्द्रसिंह पिछले कई दिनों से डयूटी पर भी नहीं जा रहा हैं ओर ऐसी परिस्थितियों में गम्भीर प्रकृति की हत्या में शामिल सुरेन्द्रसिंह का शिक्षक के रूप में कार्य करना समाज के लिये हितकारी नहीं हैं। इसलिये सुरेन्द्रसिंह को निलंबित किया जाना आवश्यक है सुरेन्द्र सिंह खुले आम घूम रहा है तथा अन्य लोगो के माध्यम से पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है तथा धमकिया भी दिला रहा
विज्ञापन
सुरेन्द्र सिंह मुख्य षड़यंत्रकर्ता आरोपी है अतःउन्होंने मांग की है कि मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करावे व गिरफ्तार करें अन्यथा पीड़ित परिवार की ओर पुनः भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचता मृतक गणपत सिंह की बूढी माँ का भी कहना है कि उनके बेटे की हत्या में शामिल सभी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं होते ओर जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह बूढी माँ संघर्ष करती रहेगी जहाँ भी जाना पड़े जायेगी अगर आगे जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी। मैंने अपने बेटे के न्याय के लिए पहले भी संघर्ष किया है ओर आगे भी करती रहेगी इसके लिए मुझे अपनी जान भी दाँव पर लगानी पड़े लगाउंगी परन्तु न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटूंगी।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडियाकर्मियों ने किया फील्ड भ्रमण
भंवरानी के ऐतिहासिक तालाब पर देखी सदियों पुरानी जल सहेजने की तकनीक
जालोर. जिले में 25 मई से 5 जून तक आयोजित किए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार, 27 मई को सेलड़ी ग्राम व भंवरानी में मीडिया फील्ड भ्रमण गतिविधि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भंवरानी स्थित ऐतिहासिक तालाब सदियों से प्राकृतिक प्रवाह के अनुरूप जल संरक्षित कर आस-पास के ग्रामीणों को लाभान्वित करता है साथ ही गांव के हजारों मवेशियों के लिए पेयजल का एकमात्र स्रोत है। मीडियाकर्मियों द्वारा इस ऐतिहासिक तालाब का अवलोकन कर ग्रामीणों से इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर जानकारी लेते हुए भंवरानी तालाब के नैसर्गिक सौन्दर्य तथा हमारी प्राचीन पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की सराहना की गई। इस दौरान प्रशासक गोविंदराम सुथार, ईश्वरसिंह भंवरानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
भूजल ग्रहण विकास एवं भूजल विभाग द्वारा गौचर भूमि में किए गए वानिकी एवं फलदार पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम सेलड़ी में लगाए गए 5000 फलदार पौधों व 2000 छायादार पौधों की वाटिका का भ्रमण करवाया गया। ड्रिप सिंचाई की सहायता से वाटिका में पौधों की अच्छी तरह देखभाल की गई, जिसके फलस्वरूप आज गौचर भूमि पर गूंदा, बेर, आंवला, अनार, शीशम, नीम व रोहिडा के पेड़ शोभा बढ़ा रहे है। जिला प्रशासन के प्रयासों से किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्यों का मीडियाकर्मियों द्वारा सराहना की गई।
सन् 1904 में निर्मित बांकली बांध का किया अवलोकन
फील्ड विजिट के दौरान मीडियाकर्मियों ने जालोर जिले में सन् 1904 में निर्मित बांकली बांध का अवलोकन कर इसके जल ग्रहण क्षेत्र तथा इससे लाभान्वित होने वाले ग्रामों, निकलने वाली नहरों, फाटकों का संचालन, गेज व पेटाकाश्त में हो रही खरबूजों की खेती के बारे में जानकारी ली। मीडियाकर्मियों ने बांध से लाभांवित हो रहे ग्रामीणों से बातचीत की। बांकली बांध से जालोर जिले में आहोर तहसील के 8 ग्राम बांकली, तोड़मी, रेवड़ा कल्ला, घाणा, बिजली, भोरड़ा, रामा व बाला तथा पाली जिले के रोहट तहसील के सिराणा ग्राम में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाया जाता है। वही सेलड़ी व पाती की भूमि पर पेटाकाश्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सिंचाई विभाग के जेईएन मनीष गोदारा, कैलाश शर्मा सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जालोर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रम में बुधवार को पशुपालन विभाग के तत्वाधान में जिले की 308 गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया कि प्रदेश भर में 25 मई से 5 जून तक चलाये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालन विभाग के तत्वाधान में बुधवार, 27 मई को जिले में संचालित 308 गौशालाओं में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम, पशु चिकित्सा व बांझपन निवारण शिविरों सहित कई कार्यक्रमों आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया कि इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिले में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में जैन समाज गौशाला, आहोर में पशुपालन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती, इसलिए सभी को इस भीषण गर्मी में अपने आस-पास के आवारा पशुओं का सहारा बनना चाहिए, गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए परिंडे जरूर लगवाएं।
बेसहारा पशुओं का रखंे ध्यान- सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी
सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी की अध्यक्षता में सत्यपुर गौशाला मंडल, सांचोर में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने गौशाला में गायों को हरा चारा डालकर पशु प्रेम का परिचय देते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में अपने साथ इन बेसहारा पशुओं का भी आवश्यक रूप से ध्यान रखें। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं में वर्षा जल संरक्षण की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन, गौवंश के लिए अनुकूल छाया, चारे की व्यवस्था, गौवंश को गर्मी, लू और तापघात से बचाने के लिए पर्याप्त पेयजल एवं मिनरल की उपलब्धता, गौवंश को पौष्टिक चारा, पशु आहार, हरा चारा, आवश्यक औषधियां व उपचार के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
संसदीय रक्षा संबंधी स्थायी समिति का बेंगलुरु अध्ययन दौरा संपन्न, रक्षा तैयारियों और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की
दौरे के बाद सांसद पहुंचे कोयम्बतूर,एयरपोर्ट पर प्रवासी कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
जालोर. जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ,संसदीय रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्यों सहित बेंगलुरु पहुंचे, जहां पर समिति का अध्ययन दौरा व रक्षा तैयारियों और बुनियादी ढांचे की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक एलआरडीई भवन में समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने अपने देशव्यापी अध्ययन दौरे के तहत आज एल आर डी ई भवन बेंगलुरु का दौरा किया।  समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में आए इस उच्च स्तरीय संसदीय दल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल थे। बैठक में एकीकृत रडार नेटवर्क के बारे में जानकारी ली।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अग्रिम चौकियों की सुरक्षा स्थिति, रक्षा विनिर्माण, या सैनिकों के कल्याण की जमीनी हकीकत का जायजा लेना और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। दौरे के दौरान समिति ने सेना, नौसेना, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने समिति को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, रणनीतिक तैयारियों और आधुनिक तकनीकों के समावेशन पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। समिति के अध्यक्ष ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा यह अध्ययन दौरा हमारी रक्षा प्रणालियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समिति देश की सुरक्षा आवश्यकताओं और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में हो रहे स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दौरे के दौरान मिले सुझावों और रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखा जाएगा।
दौरे के बाद सांसद लुम्बाराम चौधरी के कोयम्बतूर पहुंचने पर प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी को संसद रत्न पुरस्कार में चयनित होने पर बधाई दी एवम क्षेत्र के विकास और प्रवासियों के मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने चौधरी को हिसार कोयम्बतूर रेल जो सप्ताह में एक बार चलती है उसको दो दिन शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही में ट्रेन को दो दिन शुरू करवाने के लिए प्रयास करूंगा। इस अवसर पर जितेंद्र पुरोहित मनादर, जेपाराम चौधरी ,शांतिलाल पुरोहित, अमित भाई, अशोक पुरोहित नून, प्रताप पुरोहित कैलाशनगर , जोराराम चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाएं-प्रभारी सचिव
प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बजट घोषणा, फ्लैगशिप योजनाओं, सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
जालोर . जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
बैठक में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
प्रभारी सचिव ने ग्रीष्म ऋतु में जिले में हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पेयजल, डिस्कॉम एवं मेडिकल विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरेगा स्थलों पर आवश्यक छाया व पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही।
सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जावें
उन्होंने पीएचईडी एवं डिस्कॉम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जावें जिससे पेयजल सप्लाई में कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने जिले के समस्त स्वास्थय केन्द्रों पर लू-तापघात से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में सुचारू पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिए। उन्होंने फीडर वार बिजली आपूर्ति तथा वॉल्टेज, ट्रीपिंग समस्याओं पर जांच करवाकर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कहीं।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव ने जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के कंटीजेेंसी प्लान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर परिवहन द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के बात कही।
उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को फ्लो मीटर के माध्यम से जांच करवाकर पेयजल सप्लाई की ग्राम स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग करने, कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर के इस्तेमाल करने तथा ड्रिप फव्वारा हेतु प्रोत्साहित करने की बात कहीं। उन्होंने कृषि मार्केटिंग के माध्यम से ब्लॉक वार एफपीओ की स्थापना, रिजर्व फॉरेस्ट के चिन्हीकरण तथा फॉरेस्ट डायवर्जन के लैंडबैंक चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सुंधा माता फॉरेस्ट रिजर्व में भालू सफारी प्रारंभ करने के लिए ट्रैक, एन्क्लोजर तैयार करते हुए पर्यटन की संभावनाओं के अनुरूप प्लान विकसित किये जाने की बात कहीं।
शिविर लगा जांचा जाए सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य
प्रभारी सचिव द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग का समन्वय कर सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर आयोजित कर स्वास्थय जांचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता के लिए कार्मिकों का स्वस्थ रहना आवश्यक है।
अधिकारी माह में एक बार अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर गुणवत्ता का फीडबैक लें
प्रभारी सचिव ने ंिजला स्तरीय अधिकारियों को माह में एक बार अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर गुणवता का फीडबैक लेकर जिला कलक्टर को अवगत कराने की बात कहीं। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने जिले की विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्दकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, अतिरिक्त डिस्कॉम के एसई निमेन्द्रसिंह, पीएचईडी के एसई संजय शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघारिया सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र, जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर की मांग
जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उत्तर पश्चिम रेल्वे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत जालोर जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर मांग की है।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को अवगत करवाया है कि ट्रेन संख्या 20625/20626 एमजीआर चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों की अत्यधिक मांग को देखते हुए सप्ताह में पांच दिवस की जगह सातों दिन संचालित किया जाए एवं इस ट्रेन का तेलंगाना राज्य के पेद्दापल्ली एवं मंचेरियल स्टेशनों पर ठहराव किया जाए, दक्षिण भारत में निवासरत राजस्थान के निवासियों की यह सबसे बड़ी मांग है तथा ट्रेन में पेन्टीकार रसोईयान की सुविधा तथा रेल में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ के जवानों की नियुक्ति की जाए। ट्रेन संख्या 22663/22664 चेन्नई एग्मोर-जोधपुर एक्सप्रेस(वर्तमान में सप्ताह में एक दिवस) के फेरों में वृद्धि की जाए। साथ ही उन्होंने ट्रेन संख्या 14805/14806 यशवंतपुर बाड़मेर एसी एक्सप्रेस के फेरों को साप्ताहिक के बजाय सप्ताह में कम से कम 5 दिवस करने व दो जनरल कोच सम्मिलित करने का अनुरोध किया। हैदराबाद से जालोर होकर जोधपुर तक एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए, इससे तेलंगाना, महाराष्ट्र व गुजरात के यात्रियों को जोधपुर-जालोर क्षेत्र से सीधी कनेक्विटी मिलेगी। ट्रेन संख्या 22421/22422 सालासर एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 22483/22484 जोधपुर-गांधीधाम इन दोनों ट्रेनों को मर्ज कर गांधीधाम से दिल्ली, जयपुर वाया समदड़ी, भीलड़ी नई रेल सेवा का संचालन किया जाए। दिल्ली सरायरोहिला से जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22481/22482) को भीलड़ी जंक्शन तक विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक ने कोरोना काल के पूर्व जयपुर से अहमदाबाद चलने वाली लोकल ट्रेन 54805/54806 को पुनः शुरू करने अथवा ट्रेन संख्या 19735/19736 जयपुर से मारवाड़ को अहमदाबाद तक विस्तार करने का अनुरोध किया। उन्होंने बाकरा रोड़ रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दादर 14807/14808, साबरमती जैसलमेर 14803/14804 ट्रेनों का ठहराव करने तथा कम्प्यूटरीकृत आरक्षण खिड़की सुविधा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। ट्रेन संख्या 74841/74842 जोधपुर-भीलड़ी यात्री ट्रेन व 74893/74894 जोधपुर-पालनपुर यात्री ट्रेन में से एक गाड़ी अहमदाबाद तक विस्तार किया जाए, जिससे साधारण यात्री मजदूर वर्ग व चिकित्सा हेतु जाने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं 05045/05046 ट्रेन को प्रतिदिन संचालित किया जाए, जिससे जालोर जिले के नागरिकों को जोधपुर-जयपुर-मथुरा तक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बाड़मेर से जालोर होते हुए इरोड, कोयम्बटूर, तिरूअन्तपुर, सैलम तक जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन की मांग की।
ग्रामीणों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- ज़िला प्रभारी सचिव
ग्राम पंचायत दांतलावास में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन
जालोर . जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार सांयकाल जसवंतपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दांतलावास में रात्रि चौपाल आयोजित हुई जिसमें उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम दांतलावास के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया जिसमें मुख्य सड़क झरडेश्वर महादेव पर पानी निकासी, ग्राम दांतलावास में साफ सफाई, पुरानी विद्युत लाईन को हटवाने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत की गई । इन समस्याओं के संबंध में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए राहत दिलाई जाए। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारें में बताते हुए पौधारोपण करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करने की बात कहीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।  रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा सक्सेना, तहसीलदार नीरज कुमारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी सचिव ने अनार बगीचों का लिया जायजा, अनार किसानों से की चर्चा
जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बागोड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नया चैनपुरा में अनार किसान नरिंगाराम चौधरी के अनार के बगीचे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अनार की किस्म, विपणन एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं इन योजनाओं के माध्यम से ज़िलें के किसानों को लाभान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गिरधर सिंह सोढा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार, किसान वेनाराम, प्रेमाराम, चेलाराम उपस्थित रहे।
नेशनल हाईवे 325 पर अधूरे कार्य और टोल वसूली के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, NHAI सहित केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर किया जवाब तलब
जालोर। नेशनल हाईवे-325 (बालोतरा–जालोर–सांडेराव मार्ग) के अधूरे निर्माण के बावजूद टोल वसूली किए जाने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी एवं न्यायमूर्ति नुपुर भाटी की खंडपीठ ने केंद्र सरकार, NHAI और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
यह जनहित याचिका जालोर जिले के बिशनगढ़ निवासी एडवोकेट उत्तम खान एवं एडवोकेट अयुब खान की ओर से दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नेशनल हाईवे-325 का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, इसके बावजूद गाँव बलाना और नरसाना में दो टोल प्लाजा स्थापित कर आम जनता से टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
याचिका में बताया गया कि हाईवे पर कई स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज, बाईपास और पुलों का निर्माण अधूरा पड़ा है। दुजाना, आहोर, लेटा, जालोर, बिशनगढ़, काठाड़ी-बालवाड़ा और सिवाना क्षेत्र में अधूरे निर्माण के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटकों पर लंबे जाम लगते हैं, जबकि सांकरणा-लेटा ओवर ब्रिज अधुरा होने से आए वर्ष मानसून में पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध के गेट खुलने से संकरणा-लेटा सड़क मार्ग के उपर से नदी बहने से आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आवागमन तक बाधित हो जाता है, जिससे आहोर उपखंड सहित कई गांवों का जिला मुख्यालय जालोर से संपर्क कट जाता है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि हाईवे के कई हिस्सों पर डायवर्जन और अधूरे पुलों के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं हाल ही में संकरणा-लेटा पुल पर हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति ने अपनी जान भी गंवाई, इसके बावजूद दो टोल प्लाजा संचालित कर जनता से शुल्क वसूला जा रहा है। जनहित याचिका में यह भी कहा गया कि नेशनल हाईवे फीस नियम, 2008 के अनुसार पूर्ण रूप से निर्मित सड़क पर ही टोल वसूला जा सकता है, जबकि NH-325 का बड़ा हिस्सा अब भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि हाईवे का कार्य पूर्ण होने तक टोल वसूली पर रोक लगाई जाए तथा अब तक वसूले गए टोल की जांच कर कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी चर्चा है, क्योंकि लंबे समय से अधूरे हाईवे और टोल वसूली को लेकर जनता में नाराजगी बनी हुई है।
यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प- प्रभारी मंत्री
गंगा दशमी पर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ शुभारंभ
जालोर . वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ सोमवार को आदर्श अमृत सरोवर, बागोड़ा पर आयोजित श्रमदान तथा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम के साथ जिले भर में किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई के मुख्य आतिथय में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के फलस्वरूप गंगा दशमी के शुभ अवसर पर आज गत वर्ष की भांति वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की गई हैं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘हरियालों राजस्थान’ के तहत जिले भर इस वर्ष में 19 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत राज्य भर में किये गये जल संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण तथा वर्षा जल का संचयन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं तथा इस दिशा में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल संरक्षण के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।  जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की परंपरा हमारी संस्कृति के अनुरूप हम प्रकृति, वृक्षों एवं जल के महत्व को भलीभांति जानते है, यह हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए भागीरथी प्रयास कर जल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रबंधन करने की बात कहीं।  कार्यक्रम में जसराज राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारें में विस्तार से जानकारी दी तथा इसे राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जन आंदोलन बनाने की बात कहीं।
प्रभारी मंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पीपल का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है।’’ इस मूल मंत्र को संकल्प रूप मंे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने पानी बचाने का संकल्प दिलाते हुए सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बागोड़ा स्थित खेतलाजी तालाब पर पीपल का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सोमवार को जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्त्रोतों, नदियों, जल संग्रहण ढांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्जवलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, जल संसाधन विभाग के एसई विजय बालेसा, तहसीलदार रामलाल, बीडीओ अंकित जीनगर, मदनसिंह बागोड़ा, ठाकराराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मंगलवार को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, पौधारोपण, सहित अन्य गतिविधियों का होगा आयोजन
26 मई को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, नवीन अमृत सरोवर, पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण, ओरण/चारागाहों में पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन व नवीन जमीन स्वीकृति, वीबीजी रामजी योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।
ऊनड़ी में नशा व दहेज विरोधी संस्थाओं का सम्मेलन, राजपूत समाजबन्धुओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आव्हान
जालोर. जिले के ऊनड़ी गांव में राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था तथा दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में 23 व 24 मई को दो दिवसीय भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजपूत युवक - युवती परिचय, कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह हुआ। साथ ही राजपूत मातृशक्ति द्वारा तलवारबाजी प्रदर्शन किया गया। वहीं राजपूत समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाजबंधु महिला पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रिय के गुण बताए। साथ ही समाज में नशा व दहेज जैसी कुरीति के प्रति जागरूकता लाने की बात कही। भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह ने कहा कि राजपूत अपने संस्कारों के कारण जिंदा है, उन्होंने कहा कि राजपूत सबको साथ लेकर चलता है। हमें दहेज व नशा जैसी कुरीतियों को बंद करने की जरूरत है, उन्होंने मातृशक्ति का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि माताओं की शक्ति के कारण ही राजपूत आज सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि समाज में शिक्षा की बेहद आवश्यकता है, शिक्षा में साथ-साथ व्यापार, उत्तम खेती के जरिए भी समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
वहीं भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा ने भी समाज में एकता पर बल दिया। कांग्रेस नेता करणसिंह उचियारड़ा ने समाज में संगठित होकर एक पर रहने व एक दूसरे का सहयोगी बनने का आह्वान किया। इस दौरान मोहनसिंह चितलवाना, दीपसिंह धनानी, लालसिंह धानपुर, दलीपसिंह मांडाणी समेत बड़ी संख्या में राजपूत समाज के समाज बंधु उपस्थित रहे।
जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार
जालोर. संसद में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर जालोर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी को आने वाले सत्र में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस साल के संसद रत्न पुरस्कारों के लिए 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों का चयन किया गया है। इस साल चुने गए चेहरों में देश के कई बड़े और अनुभवी राजनेता शामिल हैं। उसमें से जालोर -सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी का भी नाम है। यह पुरस्कार जालोर सिरोही के इतिहास में पहली बार मिल रहा है।
विज्ञापन
संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में खासे एक्टिव रहते हैं। इसका मकसद सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है। ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से दिया जाता है।
कलाम के सुझाव से शुरू हुए थे पुरस्कार
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। उनका कहना था कि जो सांसद अच्छा करते हैं, जो बिना किसी बाधा के बहसों और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
संसद रत्न पुरस्कार पारदर्शिता और संसदीय उत्कृष्टता की एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में विकसित हुए हैं। फाउंडेशन ने अब तक व्यक्तिगत सांसदों और संसदीय समितियों सहित कुल 143 पुरस्कार प्रदान किए हैं। इन पुरस्कारों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।
संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयन होना भारतीय लोकतंत्र में बेहद गर्व की बात है। यह चयन प्रक्रिया उन सांसदों और समितियों को देश के सामने लाती है, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के सदन के भीतर नीतिगत चर्चाओं और जनहित के कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।चुने गए इन सभी विजेताओं को आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
लोकसभा में सांसद लुम्बाराम चौधरी की 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र में 100 प्रतिशत, शीतकालीन सत्र 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 18 वी लोकसभा 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2025 में 92 प्रतिशत,शीतकालीन सत्र 2025 में 93 प्रतिशत,मॉनसून सत्र 2025 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2026 में 100 प्रतिशत उपस्थिति रही।
विज्ञापन
इसी तरह चौधरी ने लोकसभा में कुल 3 बिल पेश किए एवं कुल 246 प्रश्न व 36 डिबेट में भाग लिया। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। जनता के अटूट विश्वास के बल पर मैं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ हूँ। मैं हमेशा उनके विश्वास और समर्थन को सार्थक साबित करने का प्रयास करता हूँ। मुझे प्राप्त पुरस्कार मेरे जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों का है। इसके साथ ही,में भारतीय जनता पार्टी एवम शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे मौका दिया और हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मेरे सभी साथी संसदीय कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहे। आपके विश्वास के योग्य होने के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ और लगन से काम करना जारी रखूँगा।
भभूतराम सोलंकी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन एवं समाज सेवा को समर्पित किया - जोगेश्वर गर्ग
स्व. भभूतराम सोलंकी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जालोर. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जालोर द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष एवं प्रखर समाजसेवी स्व. भभूतराम सोलंकी की 5वीं पुण्यतिथि पर हिन्दू युवा संगठन संस्था प्रधान कार्यालय, भुवनेश्वरी माताजी मंदिर के पास, संजय नगर जालोर में श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, जिला संयोजक मन की बात भाजपा एडवोकेट सुरेश सोलंकी एवं जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय भभूतराम सोलंकी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन एवं समाज सेवा को समर्पित किया। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एवं समाजहित में किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भभूतराम सोलंकी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनी है। उनके आदर्श, विचार एवं संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धनपत मुथा, छगन रामावत, अमन मेहता, अशोक गुर्जर, परमवीर सिंह भाटी सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय भभूत राम सोलंकी के संगठन के प्रति समर्पण, समाजसेवा एवं जनहित कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने स्वर्गीय भभूत राम सोलंकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री शांतिनाथ आदर्श गोशाला पहुंचकर गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा की तथा दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा ने किया। इस दौरान चंद्र कांत सुन्देशा, काना राम परमार, भाजपा जिला मंत्री गीता बारोट,जिला प्रवक्ता उर्मिला दर्जी, नगर उपाध्यक्ष राज कुमार चौहान , मेती देवी, चतरा राम माली, जिला महिला मोर्चा प्रभारी विमला बिश्नोई, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी , इंद्र गर्ग, जयंती लाल, भवानी सिंह देता, ओम सुन्देशा, रामेश्वर लाल कुमावत, दिनेश बारोट, अजय जाटव, हुक्मी चन्द सोलंकी, भँवर सिंह, गोविंद गहलोत, संजय बोराना , जोगा राम मीना , संजय शर्मा , श्रवण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
पशुपालन विभाग के निदेशक मीणा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा बैठक
जालोर. पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जालोर जिले के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक में के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने बजट घोषणाओं और विभागीय योजनाओं यथा- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सोर्टेड कृत्रिम गर्भाधान योजना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जा रहे एफ.एम.डी. (खुरपका-मुँहपका रोग) टीकाकरण के सातवें चरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि 30 मई तक चलने वाले इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। उन्होंने टीकाकरण की गहन मॉनिटरिंग करने और कम प्रगति दिखाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा को पाबंद किया।
निदेशक ने पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्देश दिए हुए कहा कि विभाग की समस्त संस्थाएं और चिकित्सालय निर्धारित समय पर खुलें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सकें। उन्होंने विभाग के कार्मिकों की लंबित पदोन्नति, एरियर और अन्य सेवा लाभों के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामजीलाल मीणा सहित सांचौर, चितलवाना, सरनाउ, रानीवाड़ा, बागोड़ा, भीनमाल, जालोर, आहोर, सायला और जसवंतपुरा के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथाअन्य अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान
जालोर. रेफरल अस्पताल के नाम से जाना जाने वाला जालोर जिला मुख्यालय के अस्पताल की स्थिति ऐसी है कि यहाँ आने वाला मरीज यहाँ की व्यवस्था देख ठीक होने की बजाय और बीमार हो जाने की स्थिति में आ जाता है। हालात यह है कि इतनी भीषण गर्मी में भर्ती मरीज के लिए कूलर तो लगा हुआ है लेकिन उसमें पानी नहीं है ऐसे में वो गर्म हवा देता है जो असहनीय होती है।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप हो जाने पर बाथरूम में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है ऐसे में मरीज और उसके साथ आने वाले परिजन इसका उपयोग कैसे करें यह सोचने वाली है। जानकारी में सामने आया है कि जहाँ से पानी की सप्लाई अस्पताल को होती है वहा लाइन खराब बताई जा रही है और ऐसे में पानी सप्लाई नहीं हुआ तो अस्पताल में पानी की कमी आई और पानी की टंकी में सप्लाई नहीं होने से बाथरूम में भी पानी नहीं आ रहा है ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
इतनी भीषण गर्मी और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
एक तरफ जहां गर्मी का पारा 43 डिग्री को पार कर जा रहा है ऐसे में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है लोग ऐसी और कूलर से बाहर नहीं आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल में मरीज इतनी गर्मी कैसे सहन कर पाएगा? जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समय पर नहीं निभा पाने से यह हालात होते हैं।
जालोर से लंबे समय से विधायक और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग इन दिनों शहर में ही है और कई सामाजिक समारोह से लेकर सरकारी कार्यो एवं उद्घाटन में व्यस्त रहते हैं। अगर थोड़ा समय निकाल कर अस्पताल का दौरा भी कर लेते तो कई समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिला कलेक्टर तो जिला अस्पताल के सामने रहते हैं, लेकिन उनको तो मानो मरीजों की समस्या से कोई वास्ता ही नहीं हो, अस्पताल जैसी जगह पर जहाँ बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं और पानी की सप्लाई पूरे दिन से नहीं है ऐसे में इतनी भीषण गर्मी को मरीज कैसे सहन कर पाता होगा और कैसे बाथरूम काबउपयोग कर पाएगा? यह सोचने वाली बात है।
प्लास्टर टूट रहा, बाथरूम में गंदगी
सफाई व्यवस्था का भी हाल यह है कि बाथरूम गंदे पड़े हैं, अंदर जाने लायक नहीं है। छत का एक जगह से प्लास्टर टूट गया है अगर कोई मरीज या उनके साथ आने वाले लोगों पर प्लास्टर गिर जाए तो चोट लगने की आशंका हर पल रहती है। ऐसे में अगर समय रहते जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाएंगे तो हालात सुधर सकते हैं।
इनका कहना है...
पानी सप्लाई के लिए मैने पीएचईडी से बात की है, पानी सप्लाई के लिए कहा है। पानी ऊपर चढ़ाने का कनेक्शन नहीं है तो मै आज रात में करवा रहा हूँ ताकि भविष्य में पानी नहीं आने पर समस्या नहीं रहे। दूसरी अल्टरनेटिव व्यवस्था के लिए भी कहा है।
डॉ वेद प्रकाश मीणा, पीएमओ, सामान्य अस्पताल, जालोर
सिंघासनी में कुम्पावत परिवार का भव्य भाई-बहन स्नेहमिलन समारोह सम्पन्न
जालोर. उदयसिंहोत कुम्पावत परिवार सिंघासनी की ओर से 22 एवं 23 मई 2026 को गांव सिंघासनी में दो दिवसीय भव्य “भाई-बहन स्नेह मिलन समारोह” श्रद्धा, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के समस्त भाई-बहनों एवं गणमान्यजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
योगेंद्रसिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 22 मई को गांव स्थित चामुंडा माताजी मंदिर में भाई-बहन स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आगंतुक बहनों का तिलक लगाकर एवं स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया गया। शाम 7 बजे माताजी की प्रसादी आयोजित हुई। इसके पश्चात रात्रि में मां नागणेची माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया।
दूसरे दिन 23 मई 2026 को प्रातः 7:30 बजे गांव के ठाकुर जी मंदिर से सामूहिक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तथा दोपहर 2 बजे माताजी की प्रसादी का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे हुआ। अंत में समस्त भाइयों द्वारा बहनों को चुनड़ी ओढ़ाकर एवं पोशाक कपड़े स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह समाप्ति के पश्चात आयोजकों ने कुम्पावत परिवार सिंघासनी के सभी गणमान्यजनों, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग हेतु आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में मोर कँवर, भँवर कँवर, आंसू कँवर, सम्पत कँवर, बिंदु कँवर, शकुंतला कँवर, पिंटू कँवर, संतोष कँवर, सुगन कँवर, मदन कँवर, दयाल कँवर, कैलाश कँवर, चेतन कँवर, राजू कँवर, शैल कँवर, सज्जन कँवर, शिव कँवर, बेबी कँवर, किरण कँवर, गुड्डी कँवर, सागर कँवर, धापा कँवर, केशर कँवर, जनक कँवर, पुष्पा कँवर, सोहन कँवर, पोना कँवर, रतन कँवर, मंशु कँवर, पूरन कँवर, रवीना कँवर, निरु कँवर, धीरज कँवर, मिठू कँवर, मंजू कँवर, कुशला कँवर, चंचल कँवर, मुमल कँवर, नीतू कँवर, मीका कँवर, रेखा कँवर, शोभा कँवर, मोना कँवर, सुमन कँवर, गणेश कँवर, प्रकाश कँवर एवं धनु कँवर सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
वहीं इस अवसर पर कल्याण सिंह, नारायण सिंह, कुंदन सिंह, दौलत सिंह, जबर सिंह, गोपाल सिंह, मूल सिंह, बुद्ध सिंह, हरी सिंह, करण सिंह, सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, प्रहलाद सिंह, श्याम सिंह, सुरवीर सिंह, कुलदीप सिंह, भवानी सिंह, किशन सिंह, दशरथ सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अक्षय सिंह, प्रदीप सिंह, हुकम सिंह, प्रवीण सिंह, जवान सिंह, भूप सिंह, उदय सिंह, भँवर सिंह, जेठू सिंह, सुमेर सिंह, शैतान सिंह, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, गोबर्धन सिंह, पृथ्वी सिंह, इंद्र सिंह, डूंगर सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह एवं गिरवर सिंह सहित तमाम भाई उपस्थित रहे।
इनका कहना है...
“मैंने रणसीगांव में भाई-बहन स्नेह मिलन कार्यक्रम देखा था। वहीं से मेरे मन में विचार आया कि क्यों न मेरे गांव सिंघासनी में भी ऐसा आयोजन किया जाए। पिछले कई महीनों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी बहनों को जोड़ा गया तथा सभी भाइयों और बहनों के आर्थिक सहयोग से आज यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी का आभार।”
गुड्डी कँवर कुम्पावत
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी, बोले - प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है...!
जालोर. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे से बचपन का जुड़ाव रहा है, मोदीजी ने अपना बचपन रेलवे के साथ बिताया है, वे चाहते है कि रेलवे का इतना विस्तार हो कि देशभर में कई नई गाड़ियां चालू हो। रेलमंत्री वैष्णव ने शुक्रवार को जालोर जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल सेवा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैसे जैसे एक एक काम होगा, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां भी शुरू होने वाली है। उसके बाद आपको नए पोस्टर और बैनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी कई गाड़ियां शुरू हो चुकी है। मैं मानता हूं कि और भी डिमांड रहेगी, लेकिन हम उन्हें भी पूरा करेंगे। रेलमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया है। इतना ही नहीं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के जुड़ाव का भी ध्यान रखा गया है। ऐसे में जहां जैसी मिट्टी वहां वैसी खुशबू दी है। रेलमंत्री ने कई स्टेशनों के नक्शे भी जनता को बताए।
जालोर सांसद मजबूत है शेरदिल है...
रेलमंत्री ने कहा कि जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी मजबूत है और शेरदिल है। उन्होंने चौधरी के प्रयास की भी सराहना की। साथ ही पूर्व के भाजपा सांसदों की भी तारीफ की। वहीं इस रेल सेवा को लेकर आरएसएस के प्रकाश गुप्ता की भी विशेष कोशिश को जनता के सामने जाहिर किया। मंत्री ने जालोर के ग्रेनाइट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कार्गो व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया।
इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद लुम्बाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी, नारायणसिंह देवल, जसराज राजपुरोहित ने भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। साथ ही रेलमंत्री इसी रेल में सवार होकर पाली के लिए रवाना हुए।
लंबे समय से कर रहे थे संघर्ष
जालोर जिला मुख्यालय से जयपुर और देश की राजधानी से सीधा जुड़ाव करने वाली रेल पहली बार शुरू हुई है। पिछले कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही थी, लेकिन सरकारें बदलती रही और रेल शुरू नहीं हो पाई।
राजधानी से जोड़ने के रेल शुरू करने के लिए पूर्व में जोगेश्वर गर्ग, पूर्व सांसद देवजी पटेल समेत नेताओं ने समय समय पर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया।
विज्ञापन
साथ ही रेल सेवाओं को लेकर संघर्ष समितियों से जुड़े हीरा भंडारी, गोपाल जोशी, जगमालसिंह जैसे लोगों समेत दक्षिण भारत व दिल्ली में व्यवसायरत जालोरवासियों ने समय समय पर रेलवे अधिकारियों व मंत्रालय को पत्र लिखकर जालोर से दिल्ली रेल शुरू करने की मांग की थी। साथ ही पिछले दो वर्षों में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कई बार व्यक्तिगत मुलाकात कर मंत्री को इस बारे में अवगत कराया, जिस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर को यह बड़ी सौगात दी है। इस रेल सेवा को लेकर जालोर के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी छाई हुई है।
तम्बाकू नियंत्रण अभियान: राजस्थान को मिला विश्व स्तरीय सम्मान
जालोर. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से वर्ष 2026 के वर्ल्ड नो टोबेको डे अवॉर्ड के तहत राजस्थान को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम सम्मान प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के तहत जालौर जिले में संचालित तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों एवं जनजागरूकता अभियानों को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार जिले में तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पादों के उपयोग को लेकर चालान कार्रवाई की गई तथा कोटपा अधिनियम की पालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए नवाचार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के कारण राजस्थान को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है, जो चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वीरेंद्र हमथानी ने बताया कि जिले के विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जिले में तम्बाकू उपयोगकर्ता की सुची बनाकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर वैलनेस सेशन में जोड़ा जा रहा है और तम्बाकू परामर्श केन्द्र पर रैफर किया जा रहा है जिससे तम्बाकू का त्याग करने में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान रैलियों, शपथ कार्यक्रमों, पोस्टर प्रतियोगिताओं, एवं जनसंवाद गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाई गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी आमजन तक तम्बाकू निषेध संदेश पहुंचाए गए।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी जालौर की ओर से गुरुवार सुबह 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री एवम भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके द्वारा बताए गये आदर्श एवम सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। राजीव गांधी द्वारा देश में आधुनिक तकनीक, पंचायती राज एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गए महत्वपूर्ण कार्यो को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, लाल सिंह धानपुर, संग़ठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,रमेश सोलंकी, जुल्फिकार अली भुट्टो,नगराध्यक्ष मुमताज अली,मदनलाल दहिया, जिला सचिव दीपाराम मेघवाल ओटवाला, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान, सोशल मीडिया महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, अशोक परिहार, अमीन मोयला,इकबाल खान,अनिल पंडत,पुखराज माली,रज्जब मोयला,अयूब खान सागाना,राजेश जैन,रज्जब खोखर कपुराराम परिहार, फकरुद्दीन मेहर,बाबू खान, मेहबूब खान,संजू खा सहित तमाम पदाधिकारी एवम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
सीवरेज लाइन से बाहर निकल रहा गंदा पानी, बदबू और कीचड़ से परेशान आपनाथ कॉलोनीवासी
आपनाथ नगर के निवासियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
जालोर. शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक आपनाथ कॉलोनी के निवासियों ने गुरुवार को नगर परिषद के आयुक्त व जिला कलेक्टर को मिलकर कॉलोनी में लंबे समय से बनी सीवरेज की समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आपनाथ कॉलोनी में सीवरेज पूरी तरह से ब्लॉक पड़ी है जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है इस वजह से कॉलोनी में जगह जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर ढक्कन से पानी बाहर निकल रहा है जो सड़क पर बहने के बदबू भी फैला रहा है ऐसे में वहा से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कॉलोनी में एक जगह तो घर के बाहर मार्ग पूरी से गंदे पानी से भरा पड़ा है ऐसे में वहा रहना और वहा से गुजरना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
जगह जगह निकल रहा पानी, बना परेशानी
सीवरेज का पानी ढक्कन से बाहर आने से सड़क पर फैल रहा है, ऐसे में वहा से गुजरते समय बदबू आती है। इतना ही नहीं सीवरेज से पानी आगे नहीं जाने से दबाव इतना बढ़ जाता है कि गंदा पानी जमीन से बाहर निकल कर घर के कनेक्शन से होते हुए घर के बाहर लगे पौधों में से बाहर आ रहा है।ऐसे में रहवासियों में चिंता बनी हुई है कि कई पानी के बनाए टैंक में नहीं आ जाए, ऐसे में कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो काफी परेशानी हो जाएगी।
पहले भी कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
कॉलोनीवासियों के अनुसार सीवरेज की समस्या को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, अपने स्तर से समाधान के प्रयास किए लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से जा रहा है। आगे बारिश का समय आ रहा है ऐसे में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान उगमसिंह, खुशालसिंह, कानसिंह, रतनसिंह, महावीरसिंह, करणसिंह, राजेश भटनागर, उदयसिंह समेत कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
जिले में लू-तापघात से बचाव के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए - सीएमएचओ
जालोर. हीटवेव लू-तापघात से बचाव को लेकर पुख्ता प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। जालोर सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जालौर जिले के  जिला अस्पताल व सीएचसी में कम से कम 10 से 3 बेड एवं पीएचसी स्तर पर एक बेड केवल हीट स्ट्रोक के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि हिट इलनेस किट जैसे बर्फ के पैक, ठंडे पानी की पटियां विशेष इन ड्रिप इत्यादि उपलब्ध कराए गए हैं। आउटडोर काउंटर वेटिंग एरिया में शेड कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर हीटवेव रोगियों हेतु अलग से 108 एंबुलेंस सीमित की गई है। साथ ही एंबुलेंस में आइस बॉक्स की पैक इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीज और उनके परिजनों के लिए ठंडा पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है सभी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ को हिट रिलेटेड बीमारियों के लिए प्रोटोकॉल का भी ज्ञान दिया गया है।  साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को भी कभी भी बंद वाहनों में या सीधी धूप में लंबे समय तक नहीं रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सीएमएचओ ने आरोपों को सिरे से नकारा
सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि इन दिनों सीएमएचओ कार्यालय जालौर के संबंध में सोशल मीडिया पर घोटाला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो निराधार है। इन आरोपों को सीएमएचओ ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय द्वारा जैम निविदा के माध्यम से उपापन की सामग्री एवं बिल की प्रति 31 मार्च 2025 को भंडार में प्राप्त हो गई थी चूंकि वित्त वर्ष समाप्ति के अंतिम दिवस होने के कारण प्राप्त अधिक परिणाम में प्राप्त सामग्री अनुसार इंद्राज करने के पश्चात प्राप्त सामग्री जो कि अधिक परिणाम में थी उसका निरीक्षण व मिलान किया गया, बिल में अंकित सामग्री एवं भौतिक रूप से प्राप्त सामग्री के मिलान करने पर भंडार पेज संख्या 137, 157 व 175 पर अंकित सामग्री के नहीं पाए जाने पर तुरंत भंडार पंजीका में प्राप्त सामग्री जो कि संवेदक द्वारा 31 मार्च 2025 को प्रस्तुत बिल के साथ आपूर्ति की गई थी वो एक्सपायरी डेट 11/ 2025 होने से लौटाई गई। उसके पश्चात संवेदक द्वारा अन्य बिल के माध्यम से मई 2025 में निर्मित एचसीजी (प्रग्नेंसी) टेस्ट स्ट्रिप की आपूर्ति होने से शस्ति लगई जाकर भुगतान किया गया था।
बिना अनुमति के निर्माण कार्यों को करवाया बंद, सामान किया जब्त
सायला में नगर पालिका की कार्रवाई
सायला. सायला शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका मंडल द्वारा रुकवाकर सामान जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसास नगर पालिका क्षेत्र में बिना किसी आवेदन के अनुमति के बगैर भूमि मालिकों द्वारा जगह जगह निर्माण कार्य करने की शिकायत मिल रही थी।जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा संबंधित भूमि मालिकों को अधिशाषी अधिकारी सुशील राजपुरोहित द्वारा नियमानुसार आवेदन कर एनओसी के लिए निर्देश दिए थे।इसके बावजूद भी बिना अनुमति के अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था।जिस पर नगर पालिका ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को मौके पर ही रुकवाकर सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की। साथ शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेज पेश कर अनुमति के लिए आवेदन के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
सायला में माली समाज के पास व ओटवाला रोड पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन पर कार्यवाही की गई।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता रमेश सुदेशा,जमादार बाबू खान,महेंद्र वैष्णव,कानाराम राणा,सवाई राम,पवन जीनगर,बाबूलाल पुरोहित,गौतम राजपुरोहित, सहित टीम के सदस्य मौजूद थे।
इनका कहना है...
शहर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य को रुकवाकर सामग्री को जब्त किया है। संबंधित मालिक को दस्तावेज़ नगरपालिका में पेश कर अनुमति के लिए निर्देशित किया है।
सुशील राजपुरोहित, ईओ नगर पालिका सायला
प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पीड़िता को ससुराल से पहुंचाया पीहर
ससुराल में किया जा रहा था मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहसान के हस्तक्षेप से मंगलवार को एक पीडिता को उसके ससुराल से पीहर भिजवाया गया। पीडिता की मांग पर पुलिस सुरक्षा के बीच प्राधिकरण के सरकारी वाहन के माध्यम से बागोड़ा थाना पहुंचाया गया जहां से थाने की मदद से पीहर भेजा गया। जानकारी के अनुसार बागोडा थाना क्षेत्र के मोरसीम गांव की एक पीडिता ने सखी सन स्टाप सेंटर में उसके पति व अन्य द्वारा प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा बताई कार्यवाही की मांग की थी। वन स्टॉप सेंटर की ओर से पीडिता की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए टीम उसके ससुराल गई और काउंसलिंग की गई लेकिन ससुराल में पीड़िता ने खुलकर वार्तालाप नहीं की। जिस पर सखी सेंटर के निवेदन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर थाने को निर्देश देकर थाने के माध्यम से पीडिता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। मंगलवार को महिला पुलिस के माध्यम से पीडिता प्राधिकरण में पहुंची।
विज्ञापन
प्राधिकरण कार्यालय में सचिव अहसान अहमद ने पीडिता से वार्ता कर उसकी परिवेदना सुनी। इस दौरान पीडिता ने बताया कि उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों की ओर से मानसिक व शारीरिक रूप से यातना दी जा रही है। पीडिता ने अपने ससुराल नहीं जाने एवं पीहर भेजने की बात कही। लीगलएड डिफेंस काउंसिंल को निर्देश देकर काउंसलिंग करवाई गई। पीडिता ने पुलिस सुरक्षा में अपने पीहर माता के घर जाने की इच्छा जताई तथा सुरक्षा में उसके पीहर छोड़ने की बात कही। जिस पर प्राधिकरण के सचिव ने पीडिता को प्राधिकरण के सरकारी वाहन में पुलिस सुरक्षा के साथ बागोड़ा थाने में पहुंचाया गया जहां से पुलिस के साथ उसको उसको पीहर भेजा गया। कुछ दिन बाद प्राधिकरण मंे और काउंसलिंग की जाएगी।
आरटीई के बकाया पैसे दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों के सबसे बड़े संगठन स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़ धानसा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर जालोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान शीघ्र करने सहित अन्य माँगों का निस्तारण करने की माँग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्याार्थियों की पुनर्भरण राशि का भुगतान पिछले लम्बे समय से बकाया होने के कारण विद्यालयों के संचालन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, अतः सत्र 2025-26 की दोनों किश्तों सहित पिछले सत्रों की बकाया आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान जल्दी से जल्दी करवाने का कष्ट करावें। इसी प्रकार जालोर जिले में बिना मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं की उच्च स्तरीय जाँच करवाकर आरटीई एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जावें। ज्ञापन में बताया कि जिले में डमी एडमिशन का कारोबार खूब चल रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इसके लिए उच्च स्तरीय जाँच समिति बनाकर डमी एडमिशन देने वाली संस्थाओं एवं डमी एडमिशन लेने वाली संस्थाओं की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जाएं। इस दौरान विक्रमसिंह राठौड़ धानसा , ललित शर्मा भीनमाल, हरिश पटेल पावली , जयन्तिलाल प्रजापत आहोर , मगनलाल जसवंतपुरा , छैलगिरी गोस्वामी रानीवाड़ा , बलवंत सारण , जबराराम बागोड़ा , जितेन्द्र सिंह भागली, नारायण सिंह तूरा , राहुलसिंह आहोर , विष्णु दत्त व्यास , कार्तिक दवे सहित जिलेभर के सैकड़ों गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था-प्रधान मौजूद थे ।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर । जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थय अवसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, पी एम कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में नवीन परिवारों को जोड़ने एवं तथा राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, एसीएफ भंवर सिंह सोढा, जिला रसद अधिकारी नमिता नरवाल, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने ली नारणावास प्रशासक से विकास कार्यों की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
ग्राम रथ अभियान: नारणावास पहुंचा रथ, एलईडी वैन से मिली 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी
जालोर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को ग्राम रथ नारणावास ग्राम पंचायत पहुंचा। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
रथ में सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज कराए। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने नारणावास प्रशासक जशोदा कंवर से सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्कूल भवनों की स्थिति, पटवार भवन की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
इन समस्याओं को रखा प्रमुखता से
ग्रामीणों ने नारणावास से जागनाथ महादेव तक जर्जर सड़क का नवीनीकरण करवाने, नारणावास में गौरव पथ की 1 किलोमीटर छोटी व जर्जर सड़क को 18 फीट चौड़ाई के साथ नई बनाने, राउमावि नारणावास में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति करने, जल जीवन मिशन के तहत बन रहे उच्च जलाशय (बड़ी टंकी) का कार्य पूरा करवाने व घरों मे लगे नलों मे पानी की सप्लाई करवाने, नया नारणावास स्थित जर्जर पटवार भवन की मरम्मत कराने, नारणावास, नया नारणावास व धवला मे रोडवेज बस आरम्भ करवाने की मांग प्रमुखता से रखी। प्रशासक जशोदा कंवर ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर आरआई ओमप्रकाश, रथ यात्रा प्रभारी आरआई रमेश कुमार, नया नारणावास प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़, सहायक विकास अधिकारी ताराराम सुंदेशा, वीडीओ लच्छा राम प्रजापत, वीडीओ उषा खत्री, पटवारी नरेश कुमार, विरेन्द्र यादव, जोरावर सिंह, भजन सिंह, ईश्वर सिंह, एलडीसी प्रेम प्रकाश गर्ग, महावीर गहलोत, मुकेश देवासी, कानाराम, हीर सिंह, मदनसिंह, महेन्द्रसिंह, सुजान सिंह, लालाराम हीरागर, हंसा राम गर्ग, दुदा राम आदि मौजूद रहे।
शिक्षा निदेशक का आदेश, गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों में कार्मिक लगाएंगे परिंडे
जालोर. भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर सीताराम जाट ने 15 मई 2026 को आदेश जारी कर ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों के परिसरों में परिंडे लगाने और उनमें नियमित पानी भरने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बिंदु 7 व 8 के अनुसार, अवकाश में विद्यालय में उपस्थित कार्मिक परिसर में परिंडे लगाकर उनकी देखरेख करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को गृह कार्य के रूप में घरों पर परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे बच्चों में दया भाव और जीव सेवा की भावना विकसित हो। यह आदेश प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों पर लागू होगा।
'विज्ञापन
परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ' अभियान के संचालक जालोर जिले के नारणावास निवासी शारीरिक शिक्षक रूप सिंह राठौड़ ने शिक्षा विभाग के इस आदेश का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वे विगत 10 वर्षों से प्रत्येक ग्रीष्म ऋतु में एक हजार से अधिक मिट्टी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि विभाग का यह निर्णय पक्षियों के जीवन संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इनका कहना...
जो कार्मिक मुख्यालय छोड़कर चले गए हैं, उनके अलावा मुख्यालय पर उपस्थित एलडीसी, मंत्रालयिक कर्मचारी व अन्य स्टाफ परिंडे लगाने एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुण्य का कार्य है और जिले के सभी स्कूलों को निर्देशित किया जा रहा है ताकि हर विद्यालय में परिंडे लग सकें।
भंवर लाल परमार, डीईओ माध्यमिक शिक्षा जालोर
रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जालोर कांग्रेस की 51 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठित, जोशी व कुम्पावत पदों पर हुए रिपीट
जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 संगठन महासचिव व 1 कोषाध्यक्ष बनाया
जालोर. बड़ी मशक्कत के बाद जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के नेतृत्व में 51 पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। इसमें संगठन महासचिव पद पर वीरेंद्र जोशी व प्रवक्ता पद पर योगेंद्रसिंह कुम्पावत को रिपीट किया गया है। इस बार कार्यकारिणी में जातीय संतुलन का बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 संगठन महासचिव व 1 कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की अनुमोदना के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है।
इन दस जनों को बनाया जिला उपाध्यक्ष
जालोर कांग्रेस की कार्यकारिणी में उमसिंह राठौड़, जुल्फिकार अली भुट्टो, महावीरसिंह, लक्ष्मणसिंह जानी, नरेन्द्रसिंह, वीराराम वघेला, सुरेश सियाक, मांगीलाल प्रजापत, सूरजसिंह व पदमाराम सरगरा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इन 15 जनों को बनाया जिला महासचिव
कार्यकारिणी में डॉ दिनेशकुमार पुरोहित, भैराराम विश्नोई, अजमत अली सैय्यद, शिवनारायण विश्नोई, रणसिंह परमार, कर्ताराम चौधरी, महेंद्रसिंह चेकला, मदनलाल दहिया, करणवीरसिंह, लक्ष्मी मीणा, मांगीलाल भील, लालसिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, महेंद्र दान चारण व जैसाराम राठौड़ को कांग्रेस जिला महासचिव बनाया गया है।
इन बीस जनों को बनाया जिला सचिव
जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नरेंद्र कुमार, मरियत, अर्जुन देवासी, शोभा सुंदेशा, इकबाल खान कोतवाल, सूरजपालसिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, उकाराम डागला, भैरूसिंह देवड़ा, चुकीदेवी कटारिया, सुरेश चौधरी थांवला, भानुप्रताप पटेल, सुराराम देवासी, नवाब खान, रामाराम चौधरी, बसन्त सुथार, कुशालसिंह राजपुरोहित, रेवंतसिंह गोहिल व दीपाराम मेघवाल को जिला सचिव बनाया गया है।
दो जनों को बनाया सोशल मीडिया प्रभारी
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में रेवाराम चौहान व महेंद्र सोनगरा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार योगेंद्रसिंह कुम्पावत व पूर्व नगरध्यक्ष रहे रमेश सोलंकी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं सुल्तान खान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उमसिंह का किया डिमोशन
जारी हुई जिला कार्यकारिणी में उमसिंह राठौड़ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उमसिंह इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव पद पर थे, इस लिहाज से उमसिंह का डिमोशन (पदावनति) हुई है। दरअसल, वर्ष 2008 की कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान उमसिंह संगठन के चुनाव में जालोर युवा लोकसभा अध्यक्ष बने थे। इस कारण वर्ष 2013 में उमसिंह को भीनमाल से टिकट थमा दी गई। जहां बुरी हार के कारण पार्टी ने 2018 में टिकट काट दी। वर्ष 2023 में उमसिंह ने आहोर से टिकट के प्रयास किए, लेकिन पार्टी ने सरोज चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा।
विज्ञापन
बाद में चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखज़िन्दर सिंह का हस्ताक्षर युक्त एक सिंगल आदेश जारी कर उमसिंह को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बनाया गया। प्रदेश महासचिव बड़ा होता है, इस पद के पदाधिकारी को किसी जिले का प्रभारी बनाया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद उमसिंह को किसी जिले का प्रभारी नहीं बनाया और अब जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसे एक तरह से संगठनात्मक रूप से पदावनति माना जा रहा है।
जालोर कारागृह में बंदियों के लिए आरओ सिस्टम रिपेयर करवाने के निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
जालोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने शुक्रवार शाम को जिला कारागृह का निरीक्षण कर कारापाल को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कारागृह में बंदियों से वार्तालाप कर यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं नियमानुसार दी जावे इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। इस दौरान उन्होंने बंदियों की मांग पर कारापाल को आरओ रिपेयर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागृह में भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इस दौरान बंदियों के लिए स्नान करने के स्थान, कपड़े धोने के लिए स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला न्यायाधीश ने बैरक, बाथरूम आदि की साफ सफाई प्रतिदिन अच्छे तरीके से करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कारापाल को निर्देश दिए कि बंदियों के लिए बाहर से लाए जाने वाले खाद्य पदार्थ अच्छी गुणवत्ता के खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बंदियों के प्रकरणों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि जिन बंदियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं है वे नियमानुसार आवेदन कर निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कारापाल को निर्देश दिए कि जिन बंदियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हो उनके निशुल्क अधिवक्ता के लिए आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भिजवाए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने निशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कहा कि ऐसे बंदी जिनकी अपील नहीं की गई उनकी अपील के लिए कारागृह के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें।
जालोर सीएमएचओ ने किया हाड़ेचा एवं चितलवाना सीएचसी का औचक निरीक्षण
लू तापघात प्रबंधन, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई एवं दवाइयों की उपलब्धता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
जालोर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाड़ेचा एवं चितलवाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों की क्रियाशीलता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ जाणी ने वर्तमान भीषण गर्मी एवं लू तापघात की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थान में हीट स्ट्रोक प्रबंधन की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लू तापघात के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए अस्पताल स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड/कॉर्नर सक्रिय रूप से संचालित हो, जहां पर्याप्त मात्रा में ठंडा पेयजल, कूलर, पंखे, ओआरएस, आईवी फ्लूड, आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
डॉ. जाणी ने निर्देश दिए कि लू तापघात से प्रभावित मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा गंभीर स्थिति होने पर रेफरल व्यवस्था भी सुचारू रखी जाए।  उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लू तापघात से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाएं ताकि आमजन समय रहते सावधानी बरत सकें। साथ ही अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज एवं परिजनों को हीट वेव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण हमेशा कार्यशील स्थिति में रहें तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं।
उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों, प्रसूति कक्ष, शौचालयों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वल गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
श्री क्षेमंकरी माताजी का दसवां वार्षिक महोत्सव सम्पन्न
जालोर. माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान, जालोर द्वारा आयोजित श्री क्षेमंकरी माताजी मंदिर का दसवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के तहत रात्रि में आयोजित भजन संध्या में रमेश लोहार एंड पार्टी ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि महोत्सव के दौरान सोजत से महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज, भेरूनाथ अखाड़े से शेरनाथ महाराज, झरनेश्वर महादेव से साईनाथ महाराज तथा जागनाथ महादेव मठ से विष्णु भारती महाराज सहित कई संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
प्रातःकाल श्री क्षेमंकरी माताजी मंदिर एवं जागनाथ महादेव मंदिर पर विधिवत ध्वजारोहण, आरती एवं भोग का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभा भवन, भोजनशाला एवं टीनशेड रसोड़े का उद्घाटन भामाशाह परिवारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायक जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा जालौर कोतवाल देवेंद्र कच्छवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। बाहर से पधारे हुए अतिथियों, संत-महात्माओं एवं भामाशाहों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में माली समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश सोलंकी,पूराराम सोलंकी एवं सुरेश सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जुटाराम सोलंकी, गोपाराम, मोहनलाल माली, दिलीप सोलंकी, एडवोकेट सुरेश सोलंकी, कमलेश सोलंकी, छोगालाल, राजूराम, तेजजाराम सोलंकी, धुखाराम, लच्छीराम, पन्नालाल सोलंकी, किशनलाल, भंवरलाल, लादूराम, हुकमीचंद, अशोक सोलंकी, भोमाराम सुन्देशा, रमेश सोलंकी, नितिन सोलंकी, नाथु सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जालोर कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन मजबूती पर की चर्चा
जालोर जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
जालोर. जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी जोधपुर, उदयपुर संभाग मोहन हटेला के मुख्य आतिथ्य एवं जालोर जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपां की अध्यक्षता एवं सेवादल जिला प्रभारी भरत ललवानी के विशिष्ठ आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जॉन प्रभारी मोहन हटेला ने कहा कि सेवादल का 3 दिवसीय आवासीय कैंप सगठन के ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति से चलाने पर विशेष जोर देते हुए संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु प्रत्येक माह में जिला कार्यकारिणी की नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने तथा महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करने की बात कही।
विज्ञापन
सेवादल प्रभारी भरत ललवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सेवादल सगठन को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इस सगठन के कार्यकर्त्ता निष्ठावान और पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं। हमें मजबूती के साथ सेवादल को और अधिक मजबूत बनाना हैं। सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपाँ ने बताया कि संगठन की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भोमा राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल पुखराज, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आहोर पोला राम लुकड़, जालौर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गर्ग, सायला ब्लॉक अध्यक्ष आसु खा, जिला उपा अध्यक्ष राजेश बालोटिया, मांगी लाल गर्ग, रणछोड़ राम देवासी, जीवन सिंह रावणा, पुखराज पोषाणा, लक्ष्मण सांखला, नरेंद्र मेगवाल इरफ़ान खान सहित सेवादल पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
जल जीवन मिशन : नारणावास में एक साल से अधूरी पड़ी टंकी, नल बने शो-पीस
समय सीमा के 2 साल बाद भी काम अधूरा, नर्मदा जल सपना, सूखी टंकी को भी खतरा
जालोर. जल जीवन मिशन योजना के तहत नारणावास में बनाई गई पानी की टंकी का कार्य एक वर्ष से अधिक समय से ठप पड़ा है। टंकी अधूरी होने से घरों में लगाए गए नल कनेक्शन शो-पीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नलकूपों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद न टंकी में पानी भरा गया, न नलों में जलापूर्ति शुरू हुई।
मार्च 2024 की थी समय सीमा
जल जीवन मिशन के तहत उच्च जलाशय का कार्य मार्च 2024 में पूरा होना था, लेकिन समय सीमा के 2 वर्ष बाद भी काम अधूरा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। विशेषज्ञों के अनुसार टंकी में पानी नहीं भरने से सूखी टंकी जल्दी खराब होने की आशंका रहती है।
प्रशासक ने जताई नाराजगी
नारणावास पंचायत की प्रशासक जशोदा कंवर ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर व मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पंप हाउस भी अधूरा
ग्रामीणों ने बताया कि नया नारणावास में बन रहा पंप हाउस का कार्य भी अधूरा पड़ा है। इस पंप हाउस से नारणावास, धवला व भागली सिंधलान पंचायत क्षेत्र में नर्मदा का पानी सप्लाई करने की योजना है।
विज्ञापन
43 गांवों को नहीं मिला नर्मदा जल
जालोर व आहोर विधानसभा क्षेत्र के 43 गांवों में 2024 में नर्मदा का पानी सप्लाई होना था, लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी उच्च जलाशयों, पंप हाउस व पाइप लाइनों के कार्य अधूरे हैं। इससे 43 गांवों के ग्रामीणों को नर्मदा का पानी नहीं मिल पाया है।
जालोर सांसद चौधरी लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे भूटान
तीन दिवसीय कार्यक्रम में लेगे भाग
जालोर. जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ भूटान पहुंचे, जहाँ तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। चौधरी राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के रूप में तीन दिवसीय भूटान दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
भारतीय संसद के 4 सदस्यों का दल पहले दिन भूटान के पारो शहर में राष्ट्रीय परिषद का भ्रमण, विदेशी मामले एवं बाह्य व्यापार की बैठक, भारत - भूटान मेत्री समूह की बैठक,राष्ट्रीय व्यापार इत्यादि के बारे में बैठकों में भाग लेंगे। दौरे के दूसरे दिन भूटान के प्रधानमंत्री एवं भूटान नरेश के साथ मुलाकात कर शाही भोज में शामिल होंगे। उसके बाद चौथी संसद के पांचवे सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तीसरे दिन भूटान दूतावास की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।भूटान संसद में भूटान भारत ससंदीय मैत्री समूह के साथ संवाद करेगे।भारत और भूटान की मित्रता आपसी विश्वास समझ और समान पर आधारित दोनों देशों के लोगों के बीच के गहरे सम्बन्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव होगा। प्रतिनिधि मंडल में बिप्लब कुमार देब, संसद सदस्य, लोक सभा,दोरजी त्शेरिंग लेप्चा, संसद सदस्य, राज्य सभा,उत्पल कुमार सिंह, महासचिव, लोक सभा, रहेंगे।
किसानों के चने की खरीद उसी दिन करने व स्थल पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने की मांग
जालोर। कांग्रेस नेता सवाराम पटेल ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा से मुलाकात कर आहोर मार्केटिंग सोसायटी में किसानों के चने की फसल खरीद उसी दिन की जाए जिस दिन किसान खरीद केंद्र पर लेकर आए व खरीद केंद्र पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान अपने चने की फसल लेकर आहोर स्थित खरीद केन्द्र पर आता है तो 7-8 दिन तक तुलाई व खरीद नहीं होती है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।ख़रीद उसी दिन होनी चाहिए ताकि इतनी भीषण गर्मी में किसान परेशान न हो।
विज्ञापन
मार्केटिंग सोसायटी द्वारा खरीद पहले आओ पहले पाओ के अनुसार होनी चाहिए, लेकिन मार्केटिंग वाले पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रभावशाली लोगों की फसल की खरीद पहले कर देते है और सामान्य किसान की फसल की खरीद बाद में करते है। जिसका नमूना मार्केटिंग सोसायटी के खरीद रजिस्टर को देखने से पता चलता है। वर्तमान में जालोर व आहोर क्षेत्र में भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है दिन में करीब 45 डिग्री तापमान हो जाता है आमजन गर्मी से परेशान है धूप,गर्मी व लू सहन करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में मार्केटिंग सोसायटी के खरीद केन्द्र पर किसानो के लिए ठण्डी हवा, छाया व पेयजल की व्यवस्था की जानी जरूरी है।अन्यथा किसानों के सामने बीमार होने का संकट खड़ा हो सकता है। ख़रीद केन्द्र पर तुलाई के काटे बढ़ाये जाये और किसान अपनी फसल लेकर आता है उसी दिन तुलाई व ख़रीद कर किसान को वापस घर भेज दिया जाना चाहिये। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार भी मौजूद रहे।
दादाल में एक ट्रस्ट को आवंटित की गई जमीन का हो रहा विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुँच ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर. जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के दादाल के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दादाल गांव में प्रशासन द्वारा एक ट्रस्ट को आवंटित की गई जमीन के आवंटन को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम दादाल तहसील सायला जिला जालोर के खसरा सं 2107 व 2121 किस्म बारामी प्रथम आयी हुई हैं जो पूर्व में सती माता मंदिर की गौचर भूमि थी। जिस पर कई वर्षों से पशुधन विचरण करते आ रहे हैं। उक्त खसरा सं. 2121 रकबा 0.90 हेक्टर भूमि में जी.एस.एस. (विद्युत ग्रेड) स्थित हैं।
विज्ञापन
उक्त खसरा सं 2107 व 2121 में चाचियार सती माताजी का मंदिर, रामदेवजी का मंदिर, एक बड़ा तालाब व खसरा सं. 2107 रकबा 1.00 हेक्टर हैं जिसमें छोटे-मोटे चार-पाँच तालाब, एक पुरानी बावडी बनी हुई हैं जिसका पुनर्निर्माण किया गया हैं जिसकी धार्मिक आस्था भी हैं। तथा तालाब में धार्मिक आयोजन जैसें गांव की औरतों का समंदर हिलोरने, कृष्ण व गणेश उत्सव पर मूर्ति विसर्जन गांव के सभी धर्मों के लोगों द्वारा किया जाता हैं। उक्त खसरा सं. 2107 व 2121 में ही ग्राम पंचायत की पौधशाला (नर्सरी) बनी हुई हैं। खसरा सं 2107 में पूर्व में नर्मदा एफआर प्रोजेक्ट को 0.09 हेक्टर भूमि आवंटित हैं एवं पाइप लाइनें डली हुई है। उक्त खसरा सं 2107 व 2121 ग्राम पंचायत की सघन आबादी से लगते हुए हैं तथा इसमें वर्षा के पानी का बहाव क्षेत्र व भराव क्षेत्र हैं जिसका विवरण पटवारी व भूअभिलेख निरीक्षक द्वारा 12 फरवरी .2025 को बनाई मौका फर्द मय नजरी नक्शा से सारी स्थिती स्पष्ट हो जाती हैं जो मौका फर्द रिपोर्ट मैसर्स छत्रशान्ति इण्डस्ट्रीयल पार्क बैंगलुरु द्वारा आवंटन हेतु आवेदन करने पर बनाई गई हैं जिससे आवंटन हेतु उक्त भूमि खुली व खाली नहीं होने व वर्तमान स्थिती में मंदिर, तालाब, नर्सरी, लोगों के रहवास करीब 40-50 परिवार निवास करते हैं। कई लोगों के पास पट्टे भी हैं फिर भी गलत रुप से आवंटन उक्त सभी तथ्यों पर गौर किये बिना, बिना योजना, पंजीकरण व प्रोजेक्ट रिपोर्ट के किया गया हैं जो विधि विरुद्ध हैं। जिसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जावें।
विज्ञापन
मौका फर्द रिपोर्ट दिनांक 12.02.2025 के अनुसार उक्त खसरा सं 2107 व 2121 की भूमि में पानी का बहाव क्षेत्र व भराव क्षेत्र होना अंकित किया हैं जिससे सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अब्दुल रहमान बनाम सरकार में सिद्धांत प्रतिपादित किया गया हैं कि ऐसे क्षेत्र जिसमें प्राकृतिक पानी का बहाव क्षेत्र व भराव क्षेत्र हो तो उसे आवंटन नहीं की जा सकता है। उक्त खसरा सं 2107 व 2121 में सडक से लगती हुई भूमि में 40-50 परिवारों का रहवास हैं। रहवास हेतु कुछ मकान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भी बने हुए हैं जिस पर वर्तमान में लोगों का रहवास हैं। अब ऐसी जानकारी हुई हैं कि उक्त 40-50 परिवारों को उनके रहवासी मकानों से बेदखल कर उक्त भूमि को आवंटन करवाना चाहते हैं। ऐसी स्थिती में किसी भी परिवार को उक्त रहवास से बेदखल नहीं किया जावें। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर उक्त तथ्यों पर गौर करते हुए हुए फर्म को किया गया आवंटन निरस्त करने की मांग की है।
नीट पेपर लीक मामले में जालोर में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध किया प्रदर्शन
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर की ओर से बुधवार 13 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट जालौर के सामने नीट परीक्षा-2026 का पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (NTA) को भंग करने की मांग करते हुये, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए एवम भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात सभी कांग्रेसजन ने नीट परीक्षा-2026 का पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (NTA) को भंग करने की मांग करते हुये, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि देश में 22 लाख से अधिक छात्रों ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट-2026 परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं ने लगभग दो वर्षों तक कठिन परिश्रम और लगन से अध्ययन किया। लगातार तीसरी बार देश की सबसे महत्वपूर्ण नीट परीक्षा का पेपर लीक होना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। नीट-2026 परीक्षा निरस्त होने से लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत पर कुठाराघात हुआ है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए अनेक परिवारों ने कर्ज लिया या अपनी अर्जित संपत्ति एवं आभूषण तक बेचकर बच्चों को कोचिंग दिलवाई थी। परीक्षा निरस्त होने के कारण इन परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ बच्चों की मेहनत व्यर्थ जाते देखना पड़ रहा है। नीट परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दी गई है, जो सीधे केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत है। बार-बार इस एजेंसी की कार्यप्रणाली संदेहास्पद रही है तथा अनेक परीक्षाएं पेपर लीक या नकल के कारण निरस्त हो चुकी हैं, जिसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा न तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही इसकी कार्यप्रणाली में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं, बल्कि इसकी कमियों को छिपाकर संरक्षित करने का ही प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल,नैन सिंह राजपुरोहित,सवाराम पटेल,योगेंद्र सिंह कुम्पावत,वीरेंद्र जोशी,भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत,मुमताज अली,नागेश जैन,संतोष कंवर, सुष्मिता गर्ग, खसाराम मेघवाल,पदमाराम सरगरा,आम सिंह परिहार, बसंत सुथार,रमेश सोलंकी,कामिनी शर्मा,गीता श्री मेघवाल, सुरेश मेघवाल,शीला चौधरी,देवाराम सांखला ,मिश्रीमल गहलोत,आनिल पंडत, महेंद्र सोनगरा, डिम्पल मेघवाल, पदमावती सिधल,चम्पा मेघवाल,कृष्ण कुमार वनिका, प्रकाश मेघवाल,जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,रजब मोयला, पुखराज माली,फकरुद्दीन मेहर,वाहिद मेहर,रज्जब खोखर,वागाराम परमार,ओमप्रकाश चौधरी,पोलाराम लुकड़ सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
दवाइयां नहीं मिलने पर पेंशनर्स ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष धनराज दवे के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशनर को पिछले तीन माह से दवाइयां तथा इलाज नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए तत्काल राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार हेल्थ स्कीम से पिछले 3 माह से दवाइयां व अस्पतालों से इलाज नहीं हो रहा है फार्मा स्टोर कह रहे हैं कि हमारे लाखों रुपए बकाया है। जिस कारण हम दवाई नहीं देंगे। क्योंकि सरकार बकाया राशि जारी नहीं कर रही। पेंशनर्स को दवाईया नहीं मिलने के कारण कई गंभीर रोग से पीड़ित पेशनर्स की स्थिति दिन में दिन खराब हो रही है। कृपया फार्मा स्टोर एवं अस्पतालों का रुका हुआ भुगतान शीघ्र करावें ताकि दवाइयां समय पर मिल सके। और पेंशनर्स को लाभ मिले राहत मिले। इस मौके पर प्रेम सिंह चंपावत, पुख सिंह भाटी, दलपत सिंह आर्य, गोविंद सिंह मंडलावत, उम्मेद सिंह चारण,विवेक प्रसाद दाधीच, मिश्रीमल गर्ग, नारायण सिंह राजपुरोहित, हब्ता राम सुरियाल, मिश्रीमल पूर्व प्रधानाचार्य, अबरार अली, उगम सिंह भाटी, मधुर श्याम गुप्ता, प्रकाश माथुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था का 23 को कार्यक्रम
जालोर। जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के ऊनडी में आगामी 23 व 24 मई को राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था की ओर से समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं उसमे सुधार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान के विक्रमसिंह भुण्डवा ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को रानीवाड़ा स्थित राजपूत छात्रावास में समाज बंधुओं की मौजूदगी में बैठक का आयोजन कर पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज में दहेज प्रथा, दिखावा व नशे जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है। इस दौरान इक्ष्वाकू देव देवड़ा बड़गांव, मंगल सिंह सिराणा, राघवेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, रानीवाड़ा, प्रदीप सिंह मालवाड़ा, कालूसिंह रानीवाड़ा कल्ला, नवलसिंह रानीवाड़ा, छैलसिंह देवड़ा रतनपुर, मूलसिंह जाखरी,फतेहसिंह रानीवाड़ा खुर्द, उकसिंह डूंगरी,प्रताप सिंह, जोगसिंह डूंगरी,  जेठुसिंह भालनी, हीर सिंह चौराऊ,सवाई सिंह कालेवा, मदन सिंह तुरा,भंवर सिंह देता, नारायण सिंह उनडी, महीपाल सिंह दासपा,ईश्वर सिंह दुदवा सहित अनेक गणमान्य सदस्य ललोग रहे।
राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में देवेंद्रराज सुथार पुरस्कृत
जालोर. डाक विभाग की ओर से आयोजित ढाई आखर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में बागरा कस्बे के प्रतिभाशाली युवा देवेंद्रराज सुथार ने राजस्थान परिमंडल स्तर पर अंतर्देशीय पत्र श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सोमवार को सिरोही डाक मंडल अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही डाक मंडल के अधीक्षक आखाराम मेघवाल ने देवेंद्रराज सुथार को प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपये की इनामी राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अर्जुन सुथार सहित डाक विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पत्र लेखन जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति, भाषा कौशल और संवेदनशील सोच को बढ़ावा देती हैं। देवेंद्रराज की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ
हीटवेव व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जालोर . आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा आशान्वित ब्लॉक आहोर के लिए नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भारत सरकार के निदेशक अरविन्द रावत ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भाद्राजून का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ देखी।
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टरों की जाँच करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन काउन्टर, मेडिकल वार्ड एवं अस्पताल का निरीक्षण कर बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम के दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र आहोर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजांे का सुविधापूर्ण माहौल मंे उपचार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने लू-तापघात के रोगियों के लिए बनाये गये डेडिकेटेड वार्डों का निरीक्षण कर कूलर, एसी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में बर्फ, ओरआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को हीट वेव व लू से प्रभावित मरीजों को अविलम्ब उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए सुविधापूर्ण माहौल में उपचार मुहैया करवाने के लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, बीसीएमओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
एएनटीएफ के आईजी ने जालोर स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा अभियान किया शुरू
जालोर. पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ विकास कुमार ने मंगलवार को जालोर जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय सीनियर स्कूल से "ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा" अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
आईजी विकास कुमार ने कहा कि भारत सरकार की योजना के तहत किसी भी शिक्षण संस्थान के 500 मीटर के दायरे अंदर किसी भी प्रकार के नशे का विक्रय नहीं होना चाहिए। अगर कोई स्कूल के पास किसी भी प्रकार की दुकान पर नशे की बिक्री होती है तो उसको वहां से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करके बंद करवानी होगी। उन्होंने कहा कि नशे की इस प्रवृत्ति से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। आईजी विकास कुमार ने स्कूली बच्चों को नशे से संबंधित कुछ सवाल भी पूछे और सही उत्तर देने वालों को टॉफी देकर प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
विकास कुमार ने कहा कि स्कूलों में शिकायत पेटिका रखी जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चों को किसी भी प्रकार की शिकायत करनी हो तो अपनी शिकायत लिखकर उसे पेटिका में डालनी सकेंगे। हर 15 दिन में संबंधित थाने से उस पेटी को खोलकर शिकायत जानी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आईजी विकास कुमार ने कहा कि राजस्थान की सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है और प्रदेश में नशे पर अंकुश करने के लिए पुलिस पूरी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी अपने परिजनों को कार्यक्रमों में नशे का उपयोग करने से मना करना चाहिए, आईजी विकास कुमार ने इस दौरान स्कूली बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा समेत पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
कार्रवाई प्रशिक्षण आयोजित
इससे पहले पुलिस लाइन में आईजी की मौजूदगी में तस्करों को पकड़ने की कार्रवाई का प्रशिक्षण हुआ। साथ ही आपदा स्थिति में कानून व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाए रखने सम्बंधित परिस्थितियों का प्रशिक्षण लिया गया।
आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
जालोर. जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के तत्वावधान में भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जालोर जिले के रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
आपेश्वर महादेव मंदिर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालय में विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, तहसीलदार नीरज कुमारी, देवस्थान विभाग के श्रीकान्त पुरोहित, आपेश्वर महादेव मंदिर मैनिजिंग ट्रस्ट के गंगासिंह, प्रशासक चन्द्रवीर सिंह, छगन घांची, गोपाल सिंह परमार, रमेश रावल, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश, पटवारी केवाराम देवासी, व्यवस्थापक अर्जुनसिंह, नाथू सिंह, उगमसिंह इत्यादि ने शिरकत की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष, आत्मगौरव एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता एवं सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण एवं भारतीय संस्कृति में उसके गौरवपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अधिकारी-कर्मचारी, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जालोर. राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जालोर में कैंडल लाइट सेरेमनी एवं फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी.डी.फ्रांसिस,राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा, आरएनए जिलाध्यक्ष शहजाद ख़ान, आरआरएनए के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कार्यक्रम ने पधारे अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि यह दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह विशेष दिन न केवल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में नर्सों की अमूल्य भूमिका की याद भी दिलाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रथम बार स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन का गठन किया गया।
विज्ञापन
यह संस्था ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत काम करती है और इसका उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनल बनाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के साथ साथ नर्सिंग छात्रों के बीच पेशेवर नैतिकता, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना हैं । कॉलेज स्तर पर एस.एन.ए आई की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।1929 में स्थापित स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएनएआई) एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में 1,354 इकाइयाँ और लगभग 3,50,000 सदस्य हैं। मुख्य अतिथि राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी.डी.फ्रांसिस ने कहा कि सेवा और संवेदना का दूसरा नाम~नर्सिंग हैं। नई संस्था एसएनएआई के गठन पर उन्होंने कहा कि यह संस्था विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और रक्षा प्रतिष्ठानों सहित पूरे देश से भावी नर्सों का प्रतिनिधित्व करते हुए,भविष्य के नर्सिंग प्रोफेशनल को सशक्त बनाने और भारत के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को आकार देने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करती है। आरएनए के जिलाध्यक्ष शहजाद ख़ान ने कहा कि ये संस्थाएं छात्रों में व्यावसायिक नैतिकता विकसित करने में एवं नर्सिंग पेशे के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ छात्रों को समग्र विकास के लिए नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संचार कौशल विकसित करने के लिए एवं छात्रों को राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं ।
विज्ञापन
इसमें संस्था प्राचार्य टीएनएआई सदस्य डॉ.पवन ओझा ने पदेन अध्यक्ष एवं एसएनए सलाहकार के रूप में, बीएससी नर्सिंग एसएनए चेयरपर्सन के रूप में प्रशिक्षणार्थी दक्ष सुन्देशा,को-चेयरपर्सन वरुण चौहान,महेंद्र सचिव मूमल कंवर,संयुक्त सचिव गणपत कुमावत,कोषाध्यक्ष पल्लवी,सह कोषाध्यक्ष करिश्मा शर्मा सहित विभिन्न कमेटी चेयरपर्सन एवं संयोजक के रूप में मुकेश कुमार, राकेश, महेंद्र कुमार  सुरेंद्र सियाग, ओबाया खान, रोहिताश्व  कविता कुमारी, कविता गेना, सेजल सूरज, रिंकू ,रिया ,जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की एसएनएआई कार्यकारिणी में चेयरपर्सन भानु प्रताप, को-चेयर पर्सन अमन शर्मा सचिव पूनम बूडानिया, सह सचिव सागर कोषाध्यक्ष मोनिका यादव एवं रजनीश मीणा निर्वाचित हुए।
आरआरएनए के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत ने राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जीएनएमटीसी के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के दौरान की गयी विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर की नर्सों के अथक परिश्रम को सम्मान और मान्यता देने का दिन है। वे बीमारों और घायलों को शारीरिक और मानसिक राहत प्रदान करने के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं। वरिष्ठ फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पवन ओझा द्वारा प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को लैंप लाइटिंग सेरेमनी के साथ नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी। विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियों में विजेता रहे प्रशिक्षणार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई मनमोहक नृत्य,गायन,नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गयी।कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी यशवंत पुंशल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज एवं जीएनटीसी प्राचार्य डॉ.पवन ओझा,नर्सिंग फैकल्टी मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल, सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,राधेश्याम चिवड़ा ,भूपेन्द्र कुमार ,कमलेश कुमार , विजयलक्ष्मी दवे, दिलीप कुमार ,गोविंद कुमार ,पूजा सहित कई संख्या में स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे ग्राम रथ
जालोर . राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है।
इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा ग्राम विकास रथ
ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को पांथेड़ी, विशाला, तिलोड़ा, सुराणा, दुगावा, सुरावा, लाछीवाड़ गोलिया, नोसरा, निम्बला, सांगड़वा, डावल, परावा, नांदिया, नवापुरा ध्वेचा व वाटेरा ग्राम पंचायत में भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
लोक कला, डिजिटल प्रस्तुति और जनसंवाद से योजनाओं की मिल रही उपयोगी जानकारी
ग्राम रथों के साथ कला जत्थों के कलाकारों द्वारा लोकगीतों, भजनों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का रोचक प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए।
विज्ञापन
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दी जा रही हैं।
संध्या चौपालों में ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी
ग्राम रथ अभियान के तहत कोरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित संध्या चौपालों के दौरान लोक कलाकारों द्वारा विविध योजनाओं तथा विशेष कर कृषि, खेती की उन्नत तरीके, खाद का उपयोग, मृदा जांच आदि की जानकारी मनोरंजक तरीके से किए गए संवाद के माध्यम से दी गई। अपनी स्थानीय बोली में मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारियाँ ग्रामवासियों को लाभान्वित कर रही है।
जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : जालोर में अलग रह रहे पति पत्नी के बीच समझाइश कर भेजा साथ साथ
27 साल पुराने एनआईएक्ट के प्रकरण किया निस्तारण
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में शनिवार को जिले भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जालोर मुख्यालय पर स्थित बैंच में एनआई एक्ट का 27 साल पुराना प्रकरण निस्तारित किया गया। इसी प्रकार जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बैंच में पारिवारिक न्यायालय के एक चार पुराने प्रकरण में अलग रह रहे पति पत्नी के बीच राजीनामा करवाकर उन्हें साथ साथ घर भेजा गया। लोक अदालत को लेकर जिले भर के न्यायालयों में सुबह से ही पक्षकारों की भीड जुटी रही। जिला मुख्यालय पर एडीआर भवन में जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद, सीजेएम प्रिया टांवरी, किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खसाराम परिहार, एडवोकेट सरदारखान खोखर, चिरंजीलाल दवे, प्रवीण कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। लोक अदालत को लेकर जिले में 8 बैंचों का गठन किया गया। जिला मुख्यालय पर एडीआर भवन में ऋण वसूली के मामलों में बैंकों की ओर से पक्षकारों को छूट दी गई जिससे लोगों को काफी फायदा हुआ और ऋण संबंधी प्री लिटिगेशन के प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
1लाख 75 का मामला 70 हजार में निपटा
जिला मुख्यालय पर प्री लिटिगेशन स्तर पर ऋण संबंधी एसबीआई केशवणा के एक प्रकरण में बाबूसिंह के जिम्मे कुल 1 लाख 75 हजार रूपए बकाया था लोक अदालत में समझाइश के दौरान यह प्रकरण 70 हजार में निस्तारित किया गया। इसी प्रकार आरएमजीबी रेवतडा के मामले में अप्रार्थी हीरसिंह के जिम्मे कुल 2 लाख 36 हजार व ब्याज बकाया था लोक अदालत में बैंच के अध्यक्ष अहसान अहमद व सदस्य प्रवीण कुमार ने पक्षकारों के बीच समझाइश कर मामला 1 लाख 40 हजार में निस्तारित किया।
इनकी बनाई गई बैंच
जिले में जिला मुख्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट की अध्यक्षता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद व सीजेएम प्रिया टावरी की अध्यक्षता में बैच गठित की गई। जिला न्यायालय न्यायाधीश के साथ बैंच में सदस्य के रूप में भंवरलाल सोलंकी, सचिव की अध्यक्षता में बैंच के साथ सदस्य उपखंड अधिकारी मनोज व सदस्य प्रवीण कुमार रहे। सीजेएम की अध्यक्षता में बैंच मंे सदस्य के रूप में पैनल अधिवक्ता सरदारखान खोखर रहे। इसी प्रकार आहोर मुख्यालय पर जेएम सुधीर चौहान की अध्यक्षता में गठित बैंच में सदस्य तहसीलदार भाद्रजून चंदन पंवार व पैनल अधिवक्ता गजेंद्रसिंह मौजूद रहे। भीनमाल मुख्यालय पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामदेव सांदू की अध्यक्षता में सदस्य उपखंड अधिकार मोहित कसानिया, पैनल अधिवक्ता दिनेश खंडेलवाल मौजूद रहे। इसी प्रकार एसीजेएम महेंद्र कुमार टाक की अध्यक्षता में गठित बैंच में पैनल अधिवक्ता ललित खत्री मौजूद रहे। संचौर में ऐसीजेएम भीमसिंह मीणा की अध्यक्षता में गठित बैंच में सदस्य के रूप में उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार व पैनल अधिवक्ता महेंद्र कुमार मौजूद रहे। रानीवाडा में जेएम सांचौर हिम्मतराज की अध्यक्षता में गठित बैंच में उपखंड अधिकारी सुनिल कुमार व पैनल अधिवक्ता अमृतलाल मौजूद रहे।
चार साल पुराने मामले में पति पत्नी को साथ साथ भेजा
राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को एक मामले में चार साल से अलग अलग रहे पति पत्नी के बीच राजीनामा करवाकर दोनों को साथ साथ उसके ससुराल भेजा। जिला मुख्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायालय की बैंच में पारिवारिक न्यायालय जालोर का प्रकरण रखा गया था। मामले में उम्मेदाबाद निवासी रिंकू ने अपने पति सांचौर निवासी भरत कुमार पर दाम्पत्य जीवन की पुनर्स्थापना बाबत प्रकरण दर्ज करवाया था। यह प्रकरण पारिवारिक न्यायालय में लंबित चल रहा था। लोक अदालत के दौरान बैंच के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट, सदस्य पैनल अधिवक्ता भंवरलाल सोलंकी ने प्रार्थियां व अप्रार्थी दोनों से समझाइश की और प्रकरण में समझौता करवाया। मामले में समझाइश करने पर दोनों पति पत्नी साथ रहने को सहमत हुए।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों ने आपस में एक दूसरे को माला पहना कर साथ साथ रहन की शपथ ली। इस दौरान प्रार्थिया के वकील महिपालसिंह भाटी, व अप्रार्थी के वकील भूरसिंह की ने भी प्रकरण में राजीनामा करवाने में सहयोग किया। इस दौरान जिला न्यायालय के रीडर अरविंद कुमार दवे, पारिवारिक न्यायालय के रीडर थानमल, स्थाई लोक अदालत के भरत कुमार मेघवाल, प्रोसेस सर्वर परवेज अहमद, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
27 साल पुराना मामला समझाइश से निपटा
एसीजेए संख्या 1 जालोर में प्रकरण नंबर 128/99सीआईएस संख्या 525/2026 कूपाराम बनाम एमके भूत प्रकरण 138 एनआई एक्ट में 16 मार्च 1999 को दर्ज हुआ था जिसमे अभियुक्त को मफरूर घोषित किया जाकर प्रकरण का मफरूरी में निस्तारण किया गया था। उसके बाद परिवादी ने प्रकरण को लोक अदालत की भावना से निस्तारित करवाना चाहा और प्रकरण लोक अदालत में रेफर किया गया। अभियुक्त से लोक अदालत की भावना से राजीनामा होने से परिवादी ने जरिये अधिवक्ता विड्रो प्रार्थना पत्र पेश कर प्रकरण में अभियुक्त से चैक वर्णित राशि 8,536 रूपए प्राप्त होना स्वीकारते हुए प्रकरण निस्तारण करवाना चाहा। इस प्रकरण में सुनवाई के बाद प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रखा गया और लोक अदालत में 27 साल पुराने प्रकरण का आपसी समझाइश से निस्तारण किया गया।
रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जालोर. रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में दो आरोपियों को बिशनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार में जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोजकुमार सामरिया के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 51/2026 में नकबजनी की वारदात का खुलासा करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर अज्ञात की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर उम्मेदाबाद, ऐलाना, केशवना, धोराढ़ाणी, कुआबेर, सायला व संभावित जगहों पर तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान व पूछताछ की गई। इस दौरान उक्त प्रकरण व कस्बा उम्मेदाबाद में अन्य मकानों के भी ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी उम्मेदाबाद निवासी गणपत कुमार पुत्र जगाराम वाल्मिकी व किशोर कुमार पुत्र मांगीलाल  मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 13 अप्रेल 2026 को उम्मेदाबाद निवासी  उतम चंद पुत्र हरकचंद जैन  ने पुलिस थाना बिशनगढ को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उस दिन रात्रि को तीन अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर घर से चाँदी के नारियल 02 नग (वजन 250-250 ग्राम), चाँदी की थाली एक नग (वजन 1 किलो), चाँदी की कटोरी 02 नग (वजन 300 ग्राम), चाँदी के सिक्के 22 नग (वजन 10 ग्राम), नकद 1,80,000 रुपये, सोने की चैन एक नग (वजन 10 ग्राम, अनुमानित मूल्य 1.50 लाख), सोने की अंगूठी एक नग (वजन 5 ग्राम), सोने की फिनी (नाक की) 10 नग (वजन 1 ग्राम, अनुमानित मूल्य 15,000 रुपये), चाँदी की पायल 02 जोड़ी (वजन 30-30 ग्राम, अनुमानित मूल्यं 20,000 रुपये) चुराकर ले गये है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अपने शौक मौज की पूर्ति हेतु दिन के समय सूने पड़े मकानों को चिन्हित कर रात्रि में उक्त मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान, सोने-चांदी के जैवरात व नगदी रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे।
ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल
कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की
जालोर . राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया।
संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।  उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की।
संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल,  मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक
इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा।
शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ
शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत  में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी
ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
नर्सेज सप्ताह : देशभक्ति आजादी के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश
जालोर. नर्सेज सप्ताह के अन्तर्गत जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य फेस पेंटिंग ,मेहंदी ,रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके अन्तर्गत फेस पेंटिंग से चेहरे पर रंगों के माध्यम से सुंदर संदेश दिये गये। स्टूडेंट्स की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सामाजिक संदेश पर आधारित ऐक्टिविटीज़ करवायी जा रही हैं। नर्सिंग सप्ताह के फेस पेंटिंग कॉम्पीटिशन में प्रतिभागियों की अनूठी सोच...चेहरा नहीं,मैसेज देखिए...के अन्तर्गत ऑपरेशन सिंदूर नारी सशक्तिकरण,ड्रग्स छोड़ने,लैंगिक समानता,उत्पीड़न के ख़िलाफ़ खामोशी तोड़ने ,वृक्षारोपण एवं देशभक्ति आजादी के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया।अपने आस पास की घटनाओं और परिस्थितियों को लेकर युवा कितने सजग और चिंतित हैं।यह इंटरनेशनल नर्सेज सप्ताह के दौरान राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर में दिखा। जहाँ उन्होंने अपना विजन,कल्पना और सोच दिखाने का मौक़ा मिला ।
विज्ञापन
इस दौरान आर्टिस्ट ने सक्रियता से अपना हुनर चेहरे पर बिखेर दिया।प्रतिभागियों ने एक डेढ़ घंटे आँखें बंद कर बैठने से पहले आर्टिस्ट के साथ थीम पर चर्चा कर कलर प्लानिंग तय की।आर्टिस्ट की सोच जब चेहरे पर उतरी तो जजेज,विजिटर्स और विद्यार्थी सभी हैरान रह गए।
ऐक्टिविटीज़ प्रभारी नर्सिंग फैकल्टी डिम्पल गर्ग ने बताया कि मेहँदी, रंगोली और पोस्टर के माध्यम से सेव गर्ल्स और हमारी नर्स हमारा भविष्य का मेसेज देने के साथ अरेबीक,ब्राइडल,बूटे सहित कई आर्ट बनायी। फेस कम्पटीशन में दस प्रतिभागियों की पाँच टीमे थी।हर टीम ने क्रिएटिविटी और कलर डिजाइन से मेसेज देकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।इस दौरान नर्सिंग कॉलेज एवं जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जालोर के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत, नर्सिंग फैकल्टी शिवा कुमार दवे,मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल,राधेश्याम चिवड़ा ,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,भूपेन्द्र कुमार ,गोविंद ,पूजा सहित समस्त फैकल्टी और प्रशिक्षणार्थियों का सहयोग रहा ।
नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए
आत्मनिर्भर मंडल की कार्यशाला बैठक आयोजित
जालोर विधानसभा के भाजपा मंडल उम्मेदाबाद में भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल उम्मेदाबाद की आत्मनिर्भर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और संगठन संरचना के बारे में जानकारी देना ओर सभी कार्यकर्ताओं को आम जन की सेवा कार्यों में लग कर जनहितैषी केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की योजनाओं से सभी को लाभान्वित करवाना है। मंडल क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ भाजपाइयों के मार्गदर्शन में भाजपा को मजबूत और संगठित करने की प्रेरणा दी गई। जिला संगठन के प्रतिनिधि के रूप में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कार्यशाला में भाग लिया । सिसोदिया ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ओर उसको जमीन स्तर पर उतार कर संगठन को मजबूती देने पर चर्चा की । आई टी जोधपुर संभाग संयोजक चंद्रकांत सन्देश ने मंडल की आई टी टीम को संगठन की गतिविधियों को सरल एप पर अपलोड करने व नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए । जालोर विधानसभा के सह संयोजक राव गणपत सिंह बगेड़िया ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में सजगता ओर जागरूकता से काम करके संगठन को नई दिशा देने पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम चंद गर्ग ने की। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को उनसे कार्यों में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस अवसर दशरथ सिंह भाटी, प्रशासक आशा कुमारी सरगरा मंडल मंत्री , मंडल उपाध्यक्ष सूजाराम मेघवाल, कल्याण सिंह पडिहार, नैन सिंह राजपुरोहित, छैल सिंह रावणा राजपूत , कैसा राम प्रजापत , भीमाराम सरगरा, तलाराम सरगरा , जामताराम सरगरा, अमरा राम माली मंडल महामंत्री, कुलदीप यति, जबरारम सरगरा , भरत सरगरा मंडल संयोजक मन की बात, भीखाराम मेघवाल, मीठालाल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जालोर. शहर के सिरे मंदिर रोड स्थित विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि नर्सरी से यूकेजी के नन्हे छात्रों ने "मेरी प्यारी अम्मी" गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार कक्षा 1 से 5 इन कक्षाओं के विद्यार्थियों ने "दुनिया की सबसे प्यारी मेरी मां" विषय पर आधारित रचनात्मक गतिविधियां कीं और चार्ट पेपर के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कक्षा 6 से 8 वरिष्ठ छात्रों ने मदर्स डे पर प्रभावी भाषण दिए और बोर्ड पर सुंदर ड्राइंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक के.एन. भाटी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बदलते परिवेश और आधुनिक समय में मां की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि है। विद्यालय की निदेशिका मधुबाला भाटी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी मां का सदैव सम्मान करने और उनकी आज्ञा का पालन करने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।
जनभागीदारी से ही सफल होगा टीबी मुक्त भारत अभियान - डॉ. इन्दरजीत सिंह
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह जालौर दौरे पर
टीबी मुक्त भारत अभियान के इंडिकेटर्स की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने शुक्रवार को जालौर जिले का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने हाई रिक्स विलेज बड़गांव ब्लॉक रानीवाड़ा में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण कर अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, स्क्रीनिंग कार्य एवं विभिन्न इंडिकेटर्स की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डाॅ. सिंह ने शिविर में आने वाले व्यक्तियों की बीपी, डायबिटीज, टीबी एवं अन्य रोगों की स्क्रीनिंग, सैंपल कलेक्शन, एक्स-रे जांच, सीबीनाट जांच, केस डिटेक्शन एवं नोटिफिकेशन, उपचार प्रारंभ करने की स्थिति, काॅन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, टीपीटी, निक्षय मित्र एवं विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि टीबी रोगियों की समय पर पहचान एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करना अभियान की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाले समूहों की अधिक से अधिक स्क्रीनिंग की जाए तथा संदिग्ध मरीजों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही उपचाररत मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करते हुए उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध करवाया जाए।
दौरे के दौरान निदेशक डाॅ. इन्दरजीत सिंह ने रानीवाड़ा स्थित सीबीनाट साइट एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली, सैंपल जांच प्रक्रिया, रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने तथा जांच की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मशीनों के नियमित रखरखाव एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए आमजन में जागरूकता बढ़ाने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाने तथा उपचार को बीच में नहीं छोड़ने के लिए निरंतर प्रेरित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बीसीएमओ रानीवाड़ा डाॅ. गणपत लाल, डॉ. सुरंगिला, डीपीसी अभिमन्यु सिंह, बीएचएस लक्ष्मणदान चारण, समेत विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम-प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने बाली में संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
जालोर. जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने गुरूवार को सायंकाल भीनमाल विधानसभा की बाली ग्राम पंचायत में संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
संध्या चौपाल में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। सभी नागरिक इन रथों से जानकारी प्राप्त कर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और परिवेश के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार सीधे गांव स्तर तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रही है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ी है और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने लोगों से सुझाव पेटिका के माध्यम से अपने सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होकर गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं का सशक्तिकरण हो।
उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जसराज राजपुरोहित, बागोड़ा उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, तहसीलदार रामलाल, विकास अधिकारी अंकित जीनगर, दानाराम चौधरी, महेन्द्र मेघवाल, हिंगलादान चारण, सांवलाराम देवासी, परबतसिंह, प्रवीण दवे, गंगदाराम, प्रशासक मूलसिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बाली में आयोजित संध्या चौपाल से पूर्व प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने चितलवाना में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
रथ देखने पहुँचे ग्रामीण, दिखा उत्साह
शुक्रवार को आसाणा, चौराऊ, वालेरा, गुन्दाऊ, सेड़िया, सरनाऊ, नोरवा, बांकली, धाणा, भोरड़ा, गोमी, मोरसीम, नया मोरसीम, राउता व चैनपुरा में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी
ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल, 1304 बालिकाओं को मिला सुरक्षा कवच
जालोर. जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 1304 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि जिलेभर के विद्यालयों में जागरूकता अभियान एवं जिले के समस्त उपजिला अस्पताल सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही विभागीय कार्मिकों द्वारा बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, उपयोगिता एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सुरक्षित, प्रभावी एवं लाभकारी है। उन्होंने जिले की सभी पात्र 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे जागरूक रहकर समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि बालिकाओं का भविष्य स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान बालिका का आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। लाभार्थियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल पर किया जा रहा है तथा ओटीपी सत्यापन के उपरांत ही टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए इसे बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नारणावास में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनसुनवाई: मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याएं राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज
नया नारणावास से बागरा तक अधूरे डामर रोड को पूरा करने की मांग पर तहसीलदार को दिया ज्ञापन*
जालोर. ग्राम पंचायत नारणावास में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से प्राप्त जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने नया नारणावास से बागरा तक अधूरे डामर रोड को पूर्ण कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को आवेदन सौंपा, जिस पर तहसीलदार रणवीर सिंह ने मौके पर जाकर समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने जनसुनवाई में प्रमुख रूप से ये मांगें रखीं
नया नारणावास से पांचेटिया की ढाणी तक 3.5 किमी ग्रेवल मार्ग पर डामरीकरण, जल जीवन मिशन के तहत अधूरी पड़ी टंकी का कार्य पूर्ण करवाना, नारणावास में जलदाय विभाग का कर्मचारी लगाने , नारणावास से जागनाथ महादेव मंदिर तक 5 किमी जर्जर सड़क का नवीनीकरण करवाने, नारणावास पंचायत क्षेत्र में नया बांध बनवाना की ग्रामीणों ने मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर तहसीलदार रणवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी ताराम सुंदेशा, सहायक विकास अधिकारी नेमाराम सुथार, सरपंच जशोदा कंवर, आरआई ओमप्रकाश, सूचना प्रोग्रामर दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जितेन्द्र श्रीमाली, नया नारणावास प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियंता फिरोज अख्तर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनिल शर्मा, उप सरपंच मनोहर सिंह, धवला, ग्राम विकास अधिकारी लच्छा राम प्रजापत, कनिष्ठ सहायक प्रेम प्रकाश गर्ग, लाइनमैन महेश कुमार, पटवारी नरेश कुमार, व्याख्याता राजेन्द्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक विशाल कुमावत, पशुधन सहायक विकास स्वामी, मिनी सहकारी बैंक के व्यवस्थापक मफतलाल, रामप्रसाद मीणा, पम्प चालक आबिद खां, कुईयाराम देवासी, हीर सिंह, शंकर सिंह, जेठू सिंह, राण सिंह, जबर सिंह, जेठा राम सरगरा, वार्ड पंच सुरेश गर्ग, श्रवण कुमार मेघवाल, भजन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंतर कंवर, फूलन, आशा मंजु देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण में राजस्थान जैसा सरलीकरण केंद्र में भी हो-धर्मेंद्र सिंह राठौड़
ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित
आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन राठौड की ईडब्ल्यूएस मुद्दे पर प्रेस वार्ता
जालोर। ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के बैनर तले राजस्थान की तर्ज पर केंद्र में ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की मांग को लेकर बुधवार को आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ सर्किट हाउस पहुँचे। उन्होंने यहां उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 प्रतिशत आर्थिक पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया लेकिन जब विद्वानों ने इसका अध्ययन किया तो कई जटिल शर्ते थी जिसका लाभ मिलना आसान नहीं था इसको लेकर अनारक्षित वर्ग के विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने वो शर्ते नहीं हटाई। इस संबंध में हम लोगों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इन जटिल शर्तों के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने इसका अध्ययन करवाकर 8 लाख रुपए इनकम की शर्त के अलावा बाकी चार जटिल शर्ते हटाई जिसका लाभ आर्थिक पिछड़े वर्ग के युवाओं को राजस्थान में मिलने लगा। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सबसे पहले आर्थिक पिछड़ों को 14 प्रतिशत आरक्षण की वकालत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पहले कार्यकाल 1998 की सरकार के समय की थी वही मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार के समय आर्थिक पिछड़ों को आरक्षण के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, लेकिन जब नरेंद्र मोदी सरकार आई तो उन्होंने 2019 में संविधान में संशोधन कर आर्थिक आधार पर पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया लेकिन उसमें अवहवारिक शर्ते रखी। मानो एक हाथ से आरक्षण का लाभ दिया और दूसरे हाथ से लिया।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से ईडब्ल्यूएस के मुद्दे पर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के मुद्दे पर हमें सभी को आगे आना होगा और केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुचाकर सरलीकरण कराना होगा ताकि अपने युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान करणवीर सिंह भाद्राजून, राव मोहनसिंह चितलवाना, लालसिंह धानपुर, नैनसिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह डोडियाली, राजवीर सिंह नोसरा, उमसिंह चांदराई, रतनसिंह कानिवाड़ा, भवरसिंह बालावत, भवानीसिंह, अजयपाल सिंह बेदाना, कामिनी शर्मा, भवरसिंह कवला, मोतीसिंह निम्बलाना, चंदनसिंह कोराना, गणपतसिंह भवरानी, खुशपाल सिंह मोरू, पीरसिंह मालपुरा, कृष्णपाल सिंह राखी, विक्रमसिंह टेकरा समेत कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया
आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन व ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक पिछड़े वर्ग को ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ दिया तब हमने इसका स्वागत किया, लेकिन उसमें जो शर्ते लगाई वो जटिल थी और जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा था ऐसे में राजस्थान प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन जटिल पांच में से चार शर्तो को हटाकर युवाओं को लाभ दिया। हम तो अभी भी मांग कर रहे हैं कि जटिल शर्ते हटाकर केंद्र राजस्थान की तर्ज पर ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ दे तो अब भी उनका धन्यवाद करेंगे इसमे किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सौ से अधिक विधायकों जिसमें बीजेपी, निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं उन्होंने लिखित में हमें दिया है कि जैसा सरलीकरण राजस्थान में हुआ वैसा केंद्र में भी होना चाहिए। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र की अवहवारिक शर्तें जिसमें पांच एकड़ की शर्त में दो से ढाई लाख की इनकम होती है जो सरकार भी मानती है तो पांच एकड़ की शर्त लगाने की कहा जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि कई जातियां ऐसी है जो राज्य में ओबीसी में शामिल हैं लेकिन केंद्र में सामान्य श्रेणी में है तो यह सरलीकरण का लाभ सभी को मिलेगा। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा हम चाहते हैं कि ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट ज्यादा से ज्यादा बनाए और अगर कही बनने में परेशानी आती है तो हम सहयोग करेंगे इसके लिए हमने हेल्पलाइन तैयार की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव होंगे जिसमें 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए जो राज्य सरकार के हाथ में है इसकी मांग भी हम इस जन जागृति मंच अभियान के तहत कर रहे हैं।
जालोर. महाविद्यालय में आज 6 मई राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षणार्थियों के मध्य विभिन्न बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य उन्नयन संबंधित भाषण, वाद-विवाद,निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ नर्सेज सप्ताह के आयोजनों का आगाज किया गया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह की थीम "हमारी नर्सें, हमारा भविष्य। नर्सों की देखभाल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती है।" यह थीम नर्सों के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करती है और उनकी देखभाल को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देती है, जो स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करने में मदद करता है,जिसका अर्थ हैं कि स्वास्थ्य देखभाल की रीढ़ होने के बावजूद,नर्सिंग को अक्सर वित्तीय बाधाओं और सामाजिक अवमूल्यन का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
हमारे व्यापक विषय हमारी नर्सिंग सेवाओं को जारी रखते हुए। हमारे भविष्य एवं नीतिगत कार्यवाही के लिए, आईसीएन की अवधारणाओं को फिर से आकार देने के उद्देश्य से देखभाल की आर्थिक शक्ति पर आईएनडी 2026 ने ध्यान केंद्रित करने के लिए इस थीम को चुना हैं कि कैसे नर्सिंग में रणनीतिक निवेश काफी आर्थिक और सामाजिक लाभ ला सकता है।हमारा मानना है कि अब वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बदलाव का समय आ गया है।हमने बार-बार देखा है कि कैसे वित्तीय संकट अक्सर स्वास्थ्य देखभाल में बजटीय प्रतिबंधों का कारण बनते हैं, आमतौर पर नर्सिंग सेवाओं की कीमत पर यह न्यूनीकरणवादी दृष्टिकोण उस पर्याप्त और अक्सर कम महत्व दिए गए आर्थिक मूल्य को नजरअंदाज करता है जो नर्सिंग समग्र रूप से स्वास्थ्य देखभाल और समाज में योगदान देता है।एसे समय में नर्सिंग क्षेत्र में निवेश की महती आवश्यकता है।कोविड-19 महामारी से सीखे गए सबक से सीखते हुए और संघर्षों, जलवायु संकट और वित्तीय अस्थिरता के कारण दुनिया भर की आबादी के स्वास्थ्य के लिए बढ़ते खतरे को पहचानते हुए, हमारा मानना है कि परिप्रेक्ष्य और नीति में बदलाव की वकालत करने का यह सही समय है।
विज्ञापन
6 मई से प्रारंभ इस सप्ताह का 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाने के साथ समापन होगा।प्रथम दिन कार्यक्रम नर्सिंग क्षेत्र में करियर की तैयारी के लिए संचार, व्यावसायिकता और सॉफ्ट स्किल्स जिसमें मॉक इंटरव्यू, रिज्यूम लेखन और कार्यस्थल के लिए तैयारी डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया।अंत में ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहतरीन परफार्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज एवं जीएनटीसी प्राचार्य डॉ.पवन ओझा,नर्सिंग फैकल्टी मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,भूपेन्द्र कुमार ,कमलेश कुमार ,विजयलक्ष्मी दवे , महिंद्रा नांदी फाउंडेशन से ट्रेनर तबस्सुम बानो ,पूजा,गोविंद समेत कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
स्वच्छता मापदंडों की 100 फ़ीसदी कामयाबी तय होगी, स्वच्छता में सुशासन का एहसास करने की ताकत : के के गुप्ता
स्वच्छता प्रदेश ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने जिला जालौर में स्वच्छता कार्यशाला को किया संबोधित
जालोर. स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट सभागार जिला जालौर में नगर परिषद सहित जिले की सभी निकायों के अधिकारियों और कर्मचारी की कार्यशाला को संबोधित किया गया। कार्यशाला मैं जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने किया ब्रांड एंबेसडर का सम्मान।
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता सुशासन की पहली सीढ़ी है। जहां पर गंदगी है, वहां कमजोरी का एहसास होता है, वहीं पर स्वच्छता पाए जाने पर हमें एक नई ताकत और ऊर्जा का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में कुछ बड़ा हासिल करेंगे तो सफलता भी शोर मचा देगी जिसकी गूंज देश दुनिया में सुनाई देगी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शहर इंदौर एवं राजस्थान में डूंगरपुर का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जालौर शहर को स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना साकार करने हेतु इन शहरों का अनुसरण करना होगा।
जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम होगा
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर स्वच्छ भारत मिशन शहर के तहत विभिन्न निकायों में ली जा रही बैठकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है और हमारे द्वारा प्रत्येक निकाय के अधिकारियों की कार्यशैली के संबंध में फीडबैक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री महोदय के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जीरो टॉलरेंस नीति के साथ में काम होगा। मुख्यमंत्री महोदय ने यह भी स्पष्ट आदेश दिए हैं कि स्वच्छ भारत मिशन में हमें उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हैं और राजस्थान प्रदेश को देश के सभी राज्यों में अव्वल स्थान पर देखना है। हमें सभी लक्ष्य प्राप्त करते हुए परिणाम प्राप्त करने हैं जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित और समृद्ध राजस्थान बनेगा
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साहब का संकल्प है कि हमारा राज्य समृद्ध और विकसित बने जिसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान सबसे प्राथमिक कड़ी का कार्य करता है। मुख्यमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में गत वर्ष आयोजित राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम जिसमें लगभग 30 हजार करोड रुपए से अधिक का निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमें से 8 हजार करोड़ के एमओयू पर काम भी प्रारंभ हो गया है, यह राजस्थान के लिए बहुत बड़ा गौरव का विषय है जिसका सारा श्रेय राजस्थान यशस्वी मुख्यमंत्री को जाता है इससे राजस्थान समृद्ध और विकसित राजस्थान बनेगा तथा हम सबको मिलकर स्वच्छ राजस्थान बनाना होगा।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति पथ की ओर अग्रसर है
बैठक के दौरान गुप्ता ने कहा कि राजस्थान राज्य में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल, कृषि, उद्योग, पर्यटन और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राजस्थान प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य के शहरों से लेकर गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है और जनता में विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।
सुंदेलाव तालाब से मामानाडी नाला निर्माण का उठा मामला
कार्यशाला के दौरान मामला सामने आया कि नगर के नाला निर्माण कार्य के लिए तकनीकी स्वीकृति हेतु मुख्य अभियंता कार्यालय जोधपुर में पिछले 8 माह से फाइल लंबित चल रही है। स्वीकृति मिलने में हो रही देरी के कारण बरसात का पानी कॉलोनी में घुसेगा जिसको लेकर पूर्व में भी आमजन ने भारी विरोध किया था जिला कलेक्टर ने भी बताया कि उनके द्वारा भी मुख्य अभियंता से बात की गई थी परंतु आज तक पत्रावली स्वीकृत नहीं हुई है। इस मुद्दे पर ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि बिना कारण फाइल रोकने वाले और जनता को मूलभूत सुविधा से वंचित होने पर विवश करने वाले दोषी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाने की उच्च स्तरीय अनुशंसा की जाएगी।
कार्यशाला में सीवरेज से संबंधित मुद्दा सामने आया कि प्रोजेक्ट में काम कर रहे अधिकारी लापरवाही रख रहे हैं, जिस पर गुप्ता ने पुराने कार्यों की पहले मरम्मत की जाए उसके बाद ही नया कार्य किया जाए जो लाइन पूरी तरह से सतिग्रस्त हो गई है उन्हें बदलने का कार्य तीव्र गति से किया जाए तथा एक बात का ध्यान रखा जाए की 1 किलोमीटर से ज्यादा की मेंटेनेंस बाकी नहीं रहनी चाहिए । इसके साथ ही निकाय में नई मशीन क्रय करने हेतु जयपुर विभाग को पत्र लिखा जाएगा और कचरा संग्रहण वाहन में मेडिकल वेस्ट एकत्र करने का कार्य देखने वाले संबंधित संवेदक को भी पाबंद किया गया।
कार्यों के आधार पर निकायों को चार श्रेणी में रखा जाएगा
गुप्ता ने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्यो के आधार पर चार भागो में बाँटा गया है। ए श्रेणी के निकायो में अभी स्वच्छता के प्रति श्रेष्ठ कार्य चल रहा है। बी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के प्रति संतोषजनक कार्य किये जा रहे है। सी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं है सुधार के लिए चेतावनी दी जानी आवश्यक है। डी श्रेणी के निकायों में सख़्त कारवाई की आवश्यकता है।
अधिकारियों को निर्देश, इन 5 प्रमुख बिंदुओं पर करें विशेष फोकस
घर-घर कचरा संग्रहण - सुबह 10 बजे से पूर्व शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण हो। स्रोत पर ही गीला और सूखा कचरा अलग किया जाए। जनजागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाएं। कचरा संग्रहण की सूक्ष्म मॉनिटरिंग हो ताकि कोई लूपहोल नहीं रहे।
नाइट स्वीपिंग - रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक प्रत्येक 400 मीटर क्षेत्र में एक कर्मचारी सफाई करे। वाणिज्यिक क्षेत्रों में 365 दिन रात्रिकालीन सफाई होनी चाहिए। रात की पारी में सफाई करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय - सार्वजनिक शौचालय दिन में तीन बार साफ हों। अधिकारी और स्वास्थ्य निरीक्षण स्वयं दिन में एक बार सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करें। इससे शौचालयों में स्वच्छता बढ़ेगी जिससे आमजन की सराहना भी मिलेगी। विद्यालयों के शौचालयों की भी नियमित सफाई करवाएं।
प्लास्टिक थैली - प्लास्टिक थैली हमारे पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशुओं के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक थैली के उपयोग को इस हद तक हतोत्साहित करना होगा कि प्लास्टिक हमें नजर ही नहीं आए। प्लास्टिक थैली का उत्पादन और व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
खाली प्लॉट्स - शहर में खाली प्लाट्स कचरे का बड़ा केंद्र बन गए हैं। ऐसे सभी खाली प्लाट्स के मालिकों को गंदगी साफ करवाने के बाद बाउण्ड्री करवाने के लिए पाबंद करें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो निगम यह काम करवाए और लागत का 10 गुना प्लॉट मालिक से वसूले। राशि जमा नहीं करवाने पर प्लॉट को सीज किया जाए।
इन बिन्दुओं पर भी दें ध्यान
शहर में शत प्रतिशत स्ट्रीट लाइट जलनी चाहिए। बाग-बगीचों की नियमित सफाई हो। वहां झूले लगे हों तथा फव्वारे कार्यशील हों। निर्माण सामग्री सडक़ो और नालियों को बाधित नहीं करे। बिना लाइसेंस के मांस की दुकानों को बंद करवाया जाए। डिवाइडर कचरा पात्र नहीं बनें। सरकारी सम्पत्तियों पर पोस्टर नहीं चिपके हों। कचरा यार्ड में आग नहीं लगनी चाहिए। 90 ए भू रूपांतरित करने के पूर्व भूमालिक द्वारा जमीन का विकास कार्य कराए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कार्यशाला में नगर परिषद जालोर आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
हमारी एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान, सोच समझ कर करें इंटरनेट का उपयोग
ट्रांसफोरमेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत भाद्राजून में शिविर का आयोजन
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाद्राजून में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रांसफोरमेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने कहा कि इंटरनेट चलाने के कई फायदे भी है तो इसके दुष्प्रभाव भी है इसलिए हम सभी को सावधानी बरतते हुए इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए। हमारी एक गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मोबाइल व इंटरनेट का उपयोग सावधानी से करना चाहिए, गलत क्लिक करने से कई तरह के नुकसान हो सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने इलेक्ट्रोनिक गैजेट मोबाइल, लेपटॉप, डेस्कटॉप उपयोग के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि इनके उपयोग से होने वाले नुकसान एवं फायदों के बारे मंे बताते हुए इनका उपयोग सावधानीपूर्वक करने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने 9 मई को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी आह्वान किया। सचिव ने बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि इसकी सूचना होने पर उपखंड कार्यालय, पुलिस या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना देनी चाहिए। इस दौरान अधिकार मित्र देवाराम ने मानव व वन्य जीव संघर्ष के पीडितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना 2026, पोश एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मनोहरसिंह मेहरू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
कलापुरा की बेटी डॉ. ट्विंकल राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जालोर का मान
जालोर.  जालोर जिले के छोटे से गांव कलापुरा की बेटी डॉ. ट्विंकल राठौड़ ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शारीरिक शिक्षक माधु सिंह राठौड़ की पुत्री डॉ. ट्विंकल राठौड़ वर्तमान में दिल्ली के प्रतिष्ठित सन्त परमानन्द हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन्होंने अपनी रिसर्च अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित जर्नल्स _इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिप्रोडक्शन, कॉन्ट्रासेप्शन, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी_ तथा _जर्नल ऑफ कोलपोस्कोपी एंड लोअर जेनिटल ट्रैक्ट पैथोलॉजी_ में प्रकाशित करवाई है। डॉ. ट्विंकल ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भी अपने शोध कार्य का प्रतिनिधित्व कर जालोर का मान बढ़ाया है। कलापुरा जैसे छोटे गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय है। डॉ. ट्विंकल ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से पूरी की। राठौड़ परिवार की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। माधु सिंह राठौड़ के अन्य दो बच्चे - कियूषपाल सिंह राठौड़ एवं कीर्ति राठौड़ भी क्रमशः गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कृष्णागिरी तथा एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीनों बच्चों का मेडिकल फील्ड में चयन होना पूरे जालोर जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. ट्विंकल की उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित
जालोर. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 हेतु 66वें केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर माउंट आबू/जयपुर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह शिविर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए खिलाड़ियों की आयु 30 जून 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल प्रमाण पत्र) अनिवार्य रहेगा। खिलाड़ी को अपने खेल से संबंधित उपलब्धियों का विवरण आवेदन पत्र में अंकित करना होगा।
सहायक प्रशिक्षक ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र स्टेडियम जालोर से प्राप्त कर पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र को जिला खेल अधिकारी कार्यालय जालोर अथवा निर्दिष्ट पते पर जमा करवाना होगा।
जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालयों से अपील की हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को इस शिविर हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित करें ताकि जालोर जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकें।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर जालोर में कांग्रेस के कई कार्यक्रम आयोजित
सेवा कार्यों के माध्यम से छाछ वितरण, गोशालाओ में चारा, अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित
विज्ञापन
कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा जीवाणा के जीवाणा अस्पताल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जालोर में सेवा शिविर में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अधक्ष पुखराज पाराशर ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के प्रतीक अशोक गहलोत अपनी कार्यशैली, अनुभव और जनता से सीधे जुडाव से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उनके सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को आज भी जनता याद कर रही है।
जालोर जिले के अनगिनत विकास कार्य अपनी कहानी खुद बता रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति की पाठशाला है उनके रग रग में कांग्रेस है राजस्थान के विकास मे उनका योगदान अतुल्य है। ईश्वर उनको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे। सेवा शिविर मे पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दवे, ब्लाक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, केलाश शर्मा, लालसिंह राजपुरोहीत, बसंत सुथार , लक्ष्मण सांखला, सुरेश मेघवाल, विशनसिंह राजपुरोहित, कृष्ण कुमार मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, मदन दहीया, गणपत शर्मा, पीरसिह बालोत, खीमाराम चौधरी, साबीर खान, शंकर अग्रवाल, रमेश सोलकी, जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बंशीलाल माली, सुरेश चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, किशनलाल चोधरी, महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कपुराराम परिहार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रक्तदान व गौसेवा कर जीवाणा में मनाया सेवा दिवस
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर जीवाणा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों के साथ जन्मदिन मनाकर लोगों को सेवा का संदेश दिया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान रंगरेज ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने गौसेवा करते हुए गायों को गुड़ खिलाया और पशुओं की सेवा को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम के दौरान सायला नगर अध्यक्ष नागेश जैन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा देवी, सुल्तान खान, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आशु खां पुनावास, नारायण सरगरा, अयूब खां सांगाणा, सदाम राजड़ एवं प्रकाश मेघवाल सायला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जालोर एनएसयूआई ने भी मनाया जन्मदिन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर एनएसयूआई जालौर जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में एनएसयूआई जालौर के साथियों द्वारा गौसेवा कर गायों को चारा खिलाया व साथ ही पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे लगाए गए। एनएसयूआई जिला कार्यालय पर केक काटकर अशोक गहलोत के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष खीमसिंह राठौड़ , वीरवीरम देव कॉलेज एनएसयूआई के अध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहबाज पठान ,महिपाल सिंह,विजेंद्र पवार ,राहुल चौधरी,सौरव जाटव,मनीष पांचाल, जितेंद्र सिंह,जसवंत कुमार,गणेश सिंह ,दीपांशु चौधरी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
जालोर. जिले के ग्राम पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ मंदिर में विधि विधानपूर्वक माता की प्रतिमा स्थापित की गई , मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश, ध्वजा और दंड स्थापित किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मन्त्रोंच्चार और विद्वान् पंडितों के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए यज्ञ की पूर्णाहुति के समय समाजबंधुओ ने आहुतियां देकर परिवार व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में नितिराजसिंह देवड़ा मोहब्बत नगर, पूरणसिंह देवड़ा चूली, नरपतगिरि महाराज मंडवारिया मठ, तीर्थ गिरि महाराज, गोविन्दगिरी महाराज भूतेश्वर मठ एवं चौधरा माता के उपासक नवाराम देवासी देलदरी के गणमान्य अतिथियों एवं साधु सन्तों के साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समाजबंधुओ का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई और रात्रि को आयोजित भजन संध्या में राजस्थानी भजन कलाकार हुनर मालवीय व नेतल रावल ने अपने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया और पूरी रात्रि भक्ति की सरिता बहती रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रौशनी और फूलो से भव्य रूप से सजाया गया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त देवड़ा परिवार पूनकखुर्द का विशेष योगदान रहा l
रुपयों के लालच में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत की कार्रवाई की, अब तक पांच मामले दर्ज
जालोर. साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते उपलबध करवाने वाले म्यूल खाता धारकों के खिलाफ "ऑपरेशन म्यूल हंटर" के तहत जिले में कार्रवाई करते हुए 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे दो मोबाईल फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक चैक बुक व दो पेन कार्ड जब्त किए गए हैं। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएँ राजस्थान जयपुर की पालना में एसपी जालोर शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया के निर्देशानुसार जिले में विशेष ऑपरेशन "म्यूल हंटर" के तहत कार्रवाई के तहत अति. पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह त्वरित अनुसंधान सैल, जालोर के सुपरविजन में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले खाता धारकों एवं बिचौलिया के विरूद्ध विशेष ऑपरेशन "म्यूल हंटर" के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार साइबर थाना जालोर द्वारा साइबर अपराध की शिकायतों के आधार पर साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाता धारकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन म्यूल हंटर' चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान साइबर अपराध में प्रयुक्त संदिग्ध म्यूल बैंक खातों में से म्यूल बैंक खाता धारक शंकरलाल पुत्र हंसाराम सरगरा निवासी मालपुरा, उम्मेदपुर द्वारा अपना बैंक खाता 10 हजार रुपए का कमीशन लेकर नारायणलाल के माध्यम से अपने बैंक खाते की पासबुक, एटीएम, चैक बुक व खाते से लिंक सिम कार्ड साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने हेतु उपलब्ध करवाना पाया गया, जिस पर बाद जांच आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्व कर गहन अनुसंधान कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त बैंक खाते को साइबर अपराध में प्रयुक्त करने हेतु उपलब्ध करवाने वाले अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। वहीं म्यूल बैंक खाता धारक राकेश कुमार पुत्र जेठाराम माली निवासी ताशखाना बावडी जालोर पुलिस थाना कोतवाली जालोर द्वारा अपना बैंक खाता 40 हजार रुपए का कमीशन लेकर बिचौलिया के माध्यम से अपने बैंक खाते की पासबुक, एटीएम, चैंक बुक व खाते से लिंक सिम कार्ड साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने हेतु उपलब्ध करवाना पाया गया, जिस पर बाद जांच आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त बैंक खाते को साइबर अपराध में प्रयुक्त करने हेतु उपलब्ध करवाने वाले अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में शंकरलाल पुत्र हंसाराम सरगरा निवासी मालपुरा, उम्मेदपुर, पुलिस थाना आहोर जिला जालोर, नारायणलाल पुत्र सवाराम प्रजापत निवासी सुभाषनगर जालोर, पुलिस थाना कोतवाली व राकेश कुमार पुत्र जेठाराम माली निवासी ताशखाना बावडी जालोर पुलिस थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
जालोर भैरूनाथ अखाड़ा के महंत गंगानाथ महाराज ने स्वगणना की शुरूआत की, डिजिटल सुविधा के माध्यम से भरा अपना विवरण
जालोर. जिले में भैरूनाथ अखाड़ा के महंत गंगानाथ महाराज व ईश्वरनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल सुविधा के माध्यम से अपना विवरण भरकर जालोर जिले में स्व गणना की शुरुआत की।
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के उप निदेशक संतोष कुमार, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जालोर के उप निदेशक किशनसिंह, सांख्यिकी निरीक्षक दिनेश सिंह व नगर परिषद जालोर के सहायक नगर नियोजक बलवीर, रवि सोलंकी, सुरेश सुन्देशा, उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने जनगणना के लिए सहयोग की अपील की
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने स्व-गणना प्रपत्र भरने के बाद जिलेवासियों से इस महाभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से संबंधित है, जिसके अंतर्गत स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके पश्चात् 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे। स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने में लगभग 5-10 मिनट का समय लगता है तथा सफल सबमिशन के बाद नागरिकों को एक विशिष्ट एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक को दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी 16 मई से प्रगणक घर-घर आकर आंकड़े जुटाएंगे, लेकिन उससे पहले आमजन स्व-गणना पोर्टल के जरिए खुद अपना प्रपत्र भर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सही जानकारी ही भारत की भावी विकास नीतियों को बनाने और उनके सटीक क्रियान्वयन का आधार बनेगी। उन्होंने जिलेवासियों से विशेष आग्रह किया कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण अर्ज करने के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों का भी मार्गदर्शन करें।
ऐसे दर्ज करें स्व-गणना सुविधा से अपना विवरण
स्व-गणना एक ऐसी डिजिटल सुविधा है, जिसके तहत नागरिक प्रगणक के घर आने से पहले ही इंटरनेट के माध्यम से अपनी जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन कर एक आसान सा प्रपत्र (फॉर्म) भरना होगा। यह सुविधा समय की बचत करने के साथ-साथ आंकड़ों की सटीकता को भी बढ़ाती है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 16 मई को प्रगणकों का डोर-टू-डोर अभियान शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाएं।
अधिकारियों व कार्मिकों कों दिया स्व गणना करने का दिया संदेश
जिला कलक्टर ने जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से स्व गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं गणना करते हुए आमजन को भी उत्साह के साथ जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
जनगणना- 2027 के स्वगणना चरण हेतु आमजन निर्धारित 9 स्टेप पूर्ण करें
स्वगणना चरण के दौरान उपयोगकर्ता हेतु मार्गदर्शिका तैयार की गई है। जनगणना के स्वगणना चरण के दौरान आमजन निर्धारित 9 स्टेप पूरे कर स्वगणना पूर्ण कर सकते हैं।
स्टेप 1 प्रवेश और प्रारंभिक लॉगिन पोर्टल:
स्वगणना चरण के दौरान पोर्टल पर पहुंचने के लिए https://se.census.gov.in पर जाकर राजस्थान राज्य चयन व कैप्चा दर्ज करें।
स्टेप 2 परिवार का पंजीकरण:
दूसरे स्टेप में परिवार मुखिया का नाम व एक मोबाइल नंबर दर्ज करें (बाद में परिवर्तन संभव नहीं)।
स्टेप 3 भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन
इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा सावधानीपूर्वक चुनें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एक-बार उपयोग होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज कर सत्यापन करें और आगे बढ़े।
स्टेप 4 स्थान का संबंधी विवरण प्रदान करें
अपना जिला- जालोर चुनें और अपना पिन कोड (वैकल्पिक) दर्ज करें। इसके पश्चात अपने गाँव, नगर, स्थानीय क्षेत्र तथा निकटवती पहचान-चिहन (लैंडमार्क) का नाम दर्ज करें। इसके बाद खोज पर क्लिक करें।
स्टेप 5 मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करें: स्क्रीन पर एक लाल संकेतक (मार्कर) के साथ मानचित्र प्रदर्शित होगा। इस संकेतक को खींचकर अपने निवास स्थान के सटीक स्थान पर रखें ताकि आवासीय भवन का सही स्थान चिन्हित किया जा सके। इसके बाद “सहेजें और आगे बढ़े” पर क्लिक करें।
स्टेप 6 प्रश्नावली को पूर्ण करे मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नावली को भरें। मकान, परिवार एवं सुविधाओं से संबंधित सभी जानकारी दर्ज करें। भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या, जनगणना मकान का उपयोग तथा परिवार क्रमांक जैसी कुछ जानकारी प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग से दर्ज की जाएगी।
स्टेप 7 दर्ज किए गए डेटा का पूर्वावलोकन एवं समीक्षा
पूर्वावलोकन स्क्रीन के माध्यम से सभी दर्ज की गई जानकारी को अनुभाग- वार जांच कर डेटा में संशोधन किया जा सकता है।
स्टेप 8 अंतिम प्रस्तुतीकरण डेटा लॉक करना
जब आप संतुष्ट हो, तब “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करें। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, सिवाय इसके कि प्रगणक द्वारा आपके क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आवश्यक परिवर्तन किए जाएं।
विज्ञापन
सफल प्रस्तुतीकरण के पश्चात् ‘एच’ से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट एसई आईडी उत्पन्न होगी और प्रदर्शित की जाएगी। यह एसई आईडी एसएमएस तथा ई-मेल (यदि प्रदान किया गया हो) के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसे स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखना तथा लिखकर नोट कर लेना अनुशंसित है। एसई आईडी को पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल से बाद में भी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।
स्टेप 9 क्षेत्रीय सत्यापन प्रगणक द्वारा घर का भ्रमण: द्वितीय चरण में मकानसूचीकरण के दौरान 16 मई से 14 जून के मध्य जब जनगणना प्रगणक आपके घर आए, तो उन्हें अपनी एसई आईडी प्रदान करें, जिससे प्रक्रिया सत्यापित होगी।
यदि एसई आईडी प्रगणक के मोबाइल एप्प में उपलब्ध किसी भी एसई आईडी से मेल खाती है, तो आपका स्व-गणना डेटा सत्यापित, स्वीकार एवं प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यदि एसई आईडी का मिलान नहीं होता है, तो प्रगणक आपके परिवार की जानकारी पुनः एकत्र करेगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना-2027 पूर्णतः डिजिटल प्रक्रिया है, जिससे सटीक जानकारी के साथ तेज डेटा प्रसंस्करण और समय की बचत होगी। यह विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
जालोर के वीआर गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का पदग्रहण समारोह आयोजित
जालोर. जिला मुख्यालय के निकट कानीवाड़ा रोड स्थित वीआर गुरुकुल स्कूल सांकरणा में गुरुवार को पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसमें विद्यालय के छात्रों की कैबिनेट का गठन किया गया। कैबिनेट के सदस्यों को सेश एवं बैज प्रदान किए गए। विभिन्न हाउसेस के हाउस कैप्टन भी बनाये गए और उन्हें ध्वज प्रदान किये। इसमें मास्टर मोहित को हैडबॉय व मिस दीक्षा को हैडगर्ल बनाया गया। वहीं मास्टर आकाश व मिस चेतना को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। इसी प्रकार मिलनपुरी को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। जबकि लोकेंद्र को टैगोर हाउस, ध्रुव को कलाम हाउस, सुमित को रमन हाउस व कमलेश को सरोजनी हाउस का कप्तान बनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासन से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता हैं और समय के सदुपयोग पर भी जोर डाला। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभद्रा माता गौशाला के अध्यक्ष प्रह्लादसिंह राजपुरोहित ने कहा कि अनुशासन से जीवन सयंमित और सरल बनाया जा सकता है।  कार्यक्रम में संस्था निदेशक झाबरसिंह चाहर, प्रधानाचार्या शुभांगी टंडन और समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविरों का आयोजन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने किया देबावास में आयोजित शिविर निरीक्षण
जालोर. 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निरंतर विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देबावास में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए।
उन्होने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के क्रम में जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग तथा हैंड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स-रे कर टीबी रोग का निदान किया जा रहा है। आगामी दिनों में भीनमाल एवं रानीवाड़ा ब्लाॅक में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि लोग समय रहते जांच करवा सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग, फार्मासिस्ट कैलाश शर्मा, बीएचएस श्रवण कुमार, सीएचओ भरत कुमार, एआरजी मनीष सैनी समेत कई जन मौजूद रहे।
श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स प्लांट सीज किया, पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
जालोर. गर्मी के मौसम में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जालौर शहर में वाटर सप्लाई प्लांट का सघन निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान के निर्देश तथा जिला कलेक्टर प्रदीप के. गांवड़े एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन में टीम ने भीनमाल रोड स्थित फर्म श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स, जालौर एवं हनुमान नगर कॉलोनी स्थित राज वाटर सप्लायर्स जालौर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम में तहसीलदार जालौर रणजीत सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्तसिंह द्वारा वाटर प्लांट की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स में लाईसेंस रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया, पानी के किसी भी प्रकार की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, फर्म मंे कार्यरत कार्मिक का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, टीडीएस मीटर की उपलब्ध्ता नहीं थी एवं विभिन्न कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए भीनमाल रोड स्थित फर्म श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स, जालौर प्लांट को मौके पर ही सीज किया गया। साथ ही उक्त दोनो फर्माे के पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल शोधन प्रक्रिया एवं मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे केवल स्वच्छ एवं प्रमाणित स्रोतों से ही पेयजल का उपयोग करें।
जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करें- कलक्टर
स्कूली वाहनों की फिटनेस संबंधी जांच नियमित रूप से करने के निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए प्रभावी कारवाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।
जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करें एवं संबंधित विभाग के अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से तय करें कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे परिवहन ना करें।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिलें में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत इस माह कुल 320 लोडिंग वाहनों के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप लगाएं तथा 18 ओवरलोड वाहनों का चालान किया एवं सड़क पर दौड़ती 4 बिना नंबर की गाड़ियों विरुद्ध कार्रवाई की।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशासी अभियंता शंकरलाल सुथार, भीनमाल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सुथार, सांचौर के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार, सहायक अभियंता प्रकाश देवासी, आरएसएचए के तकनीकी मैनेजर अमित सुथार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां
जालोर. जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के मैत्रीवाडा में एक परिवार में आटा-साटा मामले को लेकर विवाद हो गया, इसके बाद एक महिला पर दो जनों ने लाठियां बरसा दी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है। मैत्रीवाडा निवासी कालीदेवी पत्नी वगताराम कलबी ने रिपोर्ट में बताया कि मेरे देवर रमेश कुमार के साटा में मेरी बेटी भावना कुमारी का विवाह किया हुआ है, रमेश कुमार की पत्नी रमेश कुमार के घर पर है तथा मेरी बेटी भावना अपने ससुराल धामसीन में है, लेकिन मेरे ससुर सोमाराम व मेरे देवर रमेश कुमार मेरी बेटी भावना की शादी तुडवाकर उसे हमारे घर लाने हेतु दबाव बना रहे है, लेकिन मै इस बात के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
इस बात को लेकर 22 अप्रेल 2026 को सुबह करीब 09.30 बजे मेरे देवर रमेश कुमार पुत्र सोमाराम व मेरे ससुर दोनों एकराय होकर पूर्व तैयारी के साथ हाथो मे लाठी एवं पत्थर लेकर आये तथा हमारे घर के बंद आंगन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरे देवर व ससुर ने मेरा ओरणा खीचकर नीचे गिरा दिया।जिससे मेरी लंज्जा भंग हुई। मारपीट में मेरे शरीर पर चोटें लगी। उस दाैरान मेरे पति वगताराम मेरी पुत्री नर्मदा एवं हमारे पड़ोसी देवाराम पुत्र गजाजी कलबी निवासी मैत्रीवाडा ने आकर बीच बचाव कर बड़ी मुशिकल से मुझे छुड़ाया, तब जाकर मेरे ससुर व मेेरे देवर मेरे घर से रवाना होकर अपने घर चले गये। महिला ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बागरा में राजपूताना रॉयल्स ने राजपूत क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता
4 दिवसीय राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
जालोर. कस्बे के आकोली रोड पर स्थित सांवरिया गोशाला मैदान में गत 4 दिन से चल रही क्षत्रिय राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। 4 दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र भर की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जागनाथ महादेव मंदिर के महन्त महेंद्र भारती ने किया। आयोजक समिति के नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि हर दिन 6 मुकाबले हुए प्रतियोगिता के अन्तिम दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए पहला सेमीफाइनल मैच श्री राजपूताना वारियर व एसन एकेडमी बागरा के बीच खेला गया। जिसमें श्री राजपूताना वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए और 34 रन से मैच को जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजपूताना क्रिकेट बेंगलुरु (आरसीबी) व ओम बन्ना टाईगर फोर्स सांचौर के बीच खेला गया, इसमें आरसीबी ने 78 रन से मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबला श्री राजपूताना वॉरियर व राजपूताना क्रिकेट बेंगलुरु के बीच में खेला गया, जिसमें श्री राजपूताना वॉरियर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए जवाब में राजपूताना क्रिकेट बेंगलुरु ने 6 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ़ द सीरीज गोविंद सिंह देलासर रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज सेवी भबुतसिह राठौड़, जयसिंह दहिया, गंगा सिंह सिंधल, मगसिंह,भेरुसिह काबावत, जोग सिंह परमार,सवसिह मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन कमलेश कुमार ने किया इस दौरान प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले भामाशाहों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 4 दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान चाय एवं भोजन की व्यवस्था पैरोट ग्रुप बेंगलोर की ओर से की गई। वहीं पेयजल व्यवस्था हरीसिह राठौड़ ने की इस अवसर पर शैतान सिंह राठौड़, गंगा सिंह राठौड़,दलपत सिंह,भगवत सिंह, लाख सिंह, सुरज सिंह,रतन सिंह, गणपतसिंह, ईश्वर सिंह सिंधल, सुरेन्द्र सिंह सिंधल, बालू सिंह, खेतपाल सिंह,विर सिंह समेत कई खेलप्रेमी और समाज बंधु मौजूद रहे।
सियाणा के निजी विद्यालयों में चल रही थी अवैध कक्षाएं, शिकायत पर शिक्षा विभाग का निरीक्षण
मान्यता निरस्त करने की विभागीय कार्यवाही करेगा शिक्षा विभाग
जालोर। जिले के सियाणा गांव में संचालित निजी विद्यालयों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एसीबीईईओ द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया, जिसमें कई खामियां सामने आई है। विभाग अब इन विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही करेगा। यह कार्यवही एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद भौतिक सत्यापन में सही पाए जाने के बाद की गई है। एसीबीईईओ रमेश कुमार खोरवाल ने अपनी टीम के साथ सियाणा के कई निजी स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें सनराइज पब्लिक स्कूल सियाणा में कक्षा 1 से 12 संचालित हो रही है, जबकि मान्यता 1 से 10 तक की है संस्था प्रधान द्वारा बताया गया कि गत वर्ष कक्षा 11 वीं और 12वीं की कक्षा संचालित की गई थी जबकि इस वर्ष कक्षा 10 के प्रवेश लिए जा रहे हैं इस वर्ष जारी पंपलेट में 2026 का दसवीं एवं 12वीं का परिणाम भी दर्शाया गया,
विज्ञापन
केएम पब्लिक स्कूल सियाणा जो शिक्षा विभाग के मॉडर्न पब्लिक स्कूल नाम से मान्यता के आदेश से चल रही है जो विभागिय नियमानुसार नहीं है एवं वहां पर भी कक्षा 1 से 10 की कक्षाए संचालित हो रही है जबकि यह विद्यालय 1 से 8 की कक्षाएं तक ही संचालित होनी चाहिए, विनायक फाउंडेशन सियाणा के उपस्थित संस्था प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस परिसर में कोचिंग चलाते है, जबकि वहां निरीक्षण करने पर विद्यालय समय में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित हो रही थी विद्यालय मान्यता का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था स्टाफ का कोई रिकॉर्ड नहीं था, संस्था प्रधान बाहर गए हुए थे। संदीप कुमार नाम का कार्मिक उपस्थित पाया गया, उसने बताया की मान्यता के लिए फाइल लगानी है। यह संस्था विनायक फाउंडेशन स्कूल जालौर के द्वारा संचालित हो रही है।
विज्ञापन
किड्स एकेडमी सियाणा में कक्षा 1 संचालित हो रही है यह संस्थान सिरोही के शिक्षण संस्थान से फ्रेंच फ्रेंचाइजी के रूप में सियाणा में संचालित हो रही है सेंटर हेड पलक द्वारा बताया गया कि यहां पर 15 का नामांकन है बाकी सारी जानकारी संस्था प्रधान सीमा मेवाड़ा के पास है। इसी तरह आस्था एकेडमी जो पूर्व में कक्षा एक से पांच तक संचालित हो रही थी वर्तमान में यह शिक्षण संस्थान पूर्ण रूप बंद है एवं संचालक सरकारी सेवा में नौकरी कर रहा है  इन विद्यालयों के निरीक्षण दल में आरपी अमित कुमार, कनिष्ठ लेखाकार प्रकाश गहलोत और पीईईओ राजेन्द्र कुमार श्रीमाली शामिल रहे।
इनका कहना है...
सियाणा की स्कूलों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि शिकायतकर्ता की शिकायत सही है तथा राजस्थान शिक्षा विभाग के नियमों को धत्ता देते हुए अवैध रूप से कक्षाएं संचालित हो रही है। इनके खिलाफ में मान्यता निरस्त करने की विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। सभी संस्थापक इस कार्यालय से नोटिस तामिल किए जाएंगे एवं उनसे लिखित जवाब लिया जाएगा।
रमेश कुमार खोरवाल, एसीबीईईओ
एलईडी वैन से ग्राम आयोजन एवं 13 विभागों की योजनाओं देने के लिए रवाना हुए ग्राम रथ
जालोर. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट (ग्राम) व कृषि की आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी देने के लिए चलाये जा रहे ग्राम रथों को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए विशेष रथों का अवलोकन कर एलईडी पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की फिल्मों का प्रदर्शन देखा तथा प्रचार साहित्य को प्रत्येक ग्राम पंचायत तक वितरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रथ 15 दिवस तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच कर एलईडी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देगें तथा क्षेत्र की समस्याओं को शिकायत पेटिका में प्राप्त करेगें।
मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचेगा गांव-ढाणी तक
ग्राम रथों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालयों तक माननीय मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण भी किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकंेगे। ग्राम आयोजन की जागरूकता के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जायेगी।
अभियान के अंतर्गत ग्राम रथों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी तरीके से दी जाएगी। योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं पैम्पलेट भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। कलाजत्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।
ग्रामीण सुझाव पेटिका में दे सकेंगे फीडबैक
अभियान के सफल संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। ग्रामीण रथों में सुझाव पेटिका में ग्राम आयोजन से संबंधित सुझाव एवं क्षेत्र की समस्याओं को लिखकर रख सकंेगे। सुझाव पेटिका के पत्रों को एकत्रित कर राज्य सरकार को पहुंचाया जायेगा।
विज्ञापन
इस अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
ग्राम रथ अभियान के तहत 15 दिवस तक ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी का साहित्य, विधानसभावार राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों की जानकारी की पुस्तिका वितरण किया जाएगा। रथों के साथ लगे एलईडी पर राज्य सरकार से प्राप्त लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी रथों के साथ स्थानीय लोक कलाकार सरकार की योजनाओं का नुक्कड नाटक एवं लोकगायन के माध्यम से जानकारी देंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक रामलाल जाट, सहायक अभियंता कुलवंत कालमा, मुकेश राजपुरोहित, सुरेश सोलंकी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार
बागोडा पुलिस ने कार्यवाही कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
जालोर. जिले के बागोड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अलग अलग 12 वारदातें करना कबूल किया है। एसपी शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशन में सम्पति संबंधी अपराधों में कमी लाने एवं प्रकरणों में वांछित चोर/नकबजनों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बागोड़ा थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2026 को इम्तियाज खा पुत्र शेरु खा मुसलमान निवासी तासखाना बावडी (जालोर) हाल निवासी बागोडा पुलिस थाना बागोडा ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की गई कि उसकी एसी सर्विस एण्ड रिपेयर की दुकान कस्बा बागोडा से 7 अप्रैल 2026 को उसकी मोटर साईकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वांछित वाहन चोर गिरोह जो लगातार वाहन चोरी की वारदातो में शरीक होने के कारण फरार आरोपीगणों को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा मुखबीर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना पर गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी वरियाम खां, आसूखां को दस्तयाब कर करीबन एक दर्जन मोटरसाईकल चोरी की वारदातोंका खुलासा किया। आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान एवं बरामदगी जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा विभिन्न स्थानों, दुकानों व घरों के आगे खड़े किए गए वाहनों की रैकी करके अपने टीम सदस्यो के साथ मिलकर रात में मोटरसाईकिलो के "हैडल लॉक मास्टर की" से तोड़कर चोरी करके वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में वरियाम खां पुत्र शफी मोहम्मद सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा व आसू खांन पुत्र वशीर खां सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया है। वहीं पहाडुखां उर्फ इकबालखां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा, शौमत खां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा फरार चल रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा वारदातें स्वीकार
कस्बा जीवाणा से टायर पंचर की दूकान के आगे से 2.4.2026 रात में मोटरसाइकिल चुराकर ले जाना, सरहद ईटवाया पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा से शीतला सप्तमी की रात को सडक के किनारे गेट के पास खडी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, भारतमाला रोड एनजी कैम्प सरहद पादरू पुलिस थाना सिवाना से करीबन 20 दिन पूर्व रात में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव उमसर गोलिया पुलिस थाना सिवाना से जनवरी माह में रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा सिवाना मीठोडा रोड पुलिस थाना सिवाना से रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा जीवाणा पुलिस थाना सायला से 2.9.2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, कस्बा कुडंल सरियादेवी मंदिर पुलिस थाना सिवाना से 11.01 2026 को रात्री मे मंदिर के आगे खडी मोटरसाईल चुराकर ले जाना, गांव आलवाडा पुलिस थाना सायला से दिनांक 28.12.2025 को मोटर रिवाईडिंग दूकान के आगे खड़ी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव इन्द्राणा पुलिस थाना सिवाना से अक्टूबर-नवम्बर 2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, गांव थापन पुलिस थाना सिवाना से माह जनवरी 2026 को हाईवे बालोतरा-सिवाना मुख्य सडक घर के सामने खड़ी मोटरसाईकल रात्री में चुराकर ले जाना, पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा हल्का क्षेत्र से करीबन चार माह पूर्व फरार आरोपी पहाडुखां उर्फ इकबालखां द्वारा मोटरसाईकिल रात मे चुराकर ले जाने की वारदातें कबूल की है।
विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 3 मई को, 15000 विद्यार्थी होंगे शामिल
जालोर जिले में तीन परीक्षा केंद्र, जालोर, भीनमाल व सांचौर
जालोर. अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ राजस्थान और विश्वकर्मा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई को सुबह 11 से 12:40 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा दिनेश सारंग के मार्गदर्शन में आयोजित होगी।
प्रदेशभर में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 15000 विद्यार्थी भाग लेंगे
जालोर जिला परीक्षा प्रभारी उदाराम सुथार ने बताया कि जालोर जिले से सुथार समाज के 550 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सम्पूर्ण जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गए है जालोर शहर , भीनमाल एवं सांचौर । जालोर शहर में परीक्षा केंद्र विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर जालोर में बनाया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों के लिए बैठने एवं चाय अल्पाहार की उचित व्यवस्था रहेगी । प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम 31000 रुपए, द्वितीय 21000 रुपए और तृतीय 11000 रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
साथ ही परीक्षा केंद्र स्तर पर क्रमश 3100, 2100, 1100 रुपये एवं संभाग स्तर पर भी आकर्षक पुरस्कार निर्धारित हैं। स्थानीय भामाशाहों ने अच्छी व्यवस्था के लिए बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसमें चुन्नीलाल देबावास , भगाराम बोकड़ा, उदाराम भागवा , सुरेन्द्र जांगिड वागुंदा , डूंगाराम नोरवा, मदनलाल गोड़ीजी , अशोक जांगिड जालोर , भूराराम आँवलोज, देवाराम समतीपुरा ने सहयोग दिया , एवं वरिष्ठ जनों ने युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए रैली निकाल एसडीएम को दिया ज्ञापन
गौसेवा मंत्रालय बनाने की रखी मांग
जालोर. शहर में सोमवार को गौ-वंश संरक्षण और गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर रैली निकालकर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
मलकेश्वर मठ में शहर सहित आसपास के गांवों से गौ भक्त पहुंचे, जहां मुख्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया जिसमें वक्ताओं ने गो-वंश की स्थिति पर चिंता जताई और लोगों से जागरूक होने की अपील की। तत्पश्चात गौभक्त बैनर और बछड़े के साथ मठ से साधु संतों के सानिध्य में रैली के रूप में राजेंद्र नगर, अस्पताल चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां गौ-वंश संरक्षण और गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के साथ जालोर तहसील के 517 पृष्ठ पर 13101 हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में गौ-वंश संरक्षण और गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ ही गौसेवा मंत्रालय के गठन और गौ-हत्या रोकने के लिए देशभर में समान सख्त कानून लागू करने, गौ-हत्या पर प्रतिबंध, सख्त कानून और गौसेवा मंत्रालय बनाने चारा, गोचर भूमि और बोर्ड गठन की मांग, गौ माता के चारे का अधिकतम मूल्य तय करने और कीमतों पर नियंत्रण, प्राकृतिक घास और चारे को केवल पशु आहार के लिए आरक्षित करने, जालोर की गोचर, ओरण, वन, पहाड़ और नदी किनारे की पारंपरिक गौ-भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कर गौ वंश के लिए सुरक्षित करने सहित विभिन्न मांग की गई।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश में स्वायत्त गोचर विकास बोर्ड बनाने और वन व नदी तट क्षेत्रों को गो-चारण के लिए चिन्हित कर विशेष अनुमति देने की भी मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गौभक्त, साधु-संत और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
जालोर में भाजपा कार्यालय की सात साल पहले वसुंधरा सरकार में बनी थी चारदीवारी, अब भवन का हुआ शिलान्यास
भाजपा के जिला कार्यालय भवन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया वर्चुअल शिलान्यास
जोगेश्वर गर्ग ने कहा कार्यालय संस्कार का केंद्र बने, आलोचना का नहीं
जालोर. भारतीय जनता पार्टी जालोर के नए भवन का सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टोंक में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल शिलान्यास किया। हालांकि जालोर में भाजपा कार्यालय का पूर्व करीब सात साल पहले भी शिलान्यास हो रखा था, जिसमें चारदीवारी बनी थी, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ा था। सोमवार को एक बार फिर शिलान्यास हुआ है और अब यह कार्यालय भवन बनकर तैयार होगा।
भवन निर्माण समिति के संयोजक रविंद्रसिंह बालावत ने कहा कि पहले पार्टी कार्यालय किराए के भवनों में चले, जैसे जैसे जो जिलाध्यक्ष बने और जैसी जगह या व्यवस्था हुई मकान लेकर पार्टी का कार्यालय चलाया, लेकिन आज खुशी की बात है कि भाजपा का खुद का भवन बनकर अब जल्दी तैयार होगा। उन्होंने एक सुझाव भी दिया कि प्रदेश में विभिन्न जिलों में कार्यालय बन रहे हैं, जालोर में बनने वाले भवन में जालोर जिले की पहचान का उपयोग हो। कार्यक्रम को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि भाजपा कार्यालय के खुद का भवन बनेगा, पूर्व में भी किराए के भवन लेकर पार्टी की हर गतिविधि को संचालित किया है। गर्ग ने पूर्व जिलाध्यक्षों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पहले किराए के कार्यालय थे तो वहाँ ताला लग भी जाता था तो एक बार चलता, लेकिन अब खुद का भवन है इसमें ताला नहीं लगना चाहिए इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय नेगेटिव चर्चाओं और आलोचनाओं का केंद्र नहीं बनना चाहिए, कार्यालय संस्कार का केंद्र बनना चाहिए जो कार्यकर्ता कार्यालय में आए वो यहां से संस्कार लेकर जाए, यह हम सब की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि यह भवन अब जल्द बनकर तैयार हो, ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना खुद का भवन मिल सके जो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब वो पूरा होगा। कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि पार्टी का खुद का भवन बनने से प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मन से खुशी होगी, और हम सभी का प्रयास रहेगा कि जल्दी यह बनकर तैयार हो। पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि यह पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं का घर है। आज जिस भवन की नींव रखी जा रही है तो इससे प्रत्येक कार्यकर्ताओं को खुशी होगी कि उनके सपनों का भवन तैयार होगा और वे गर्व महसूस करेंगे।
कांग्रेस सरकार ने अटकाया था रोड़ा
दरअसल, शहर के धवला मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय भवन बनाने के लिए तत्कालीन जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत के नेतृत्व में बीजेपी ने धवला रोड पर केंद्रीय विद्यालय के आगे खातेदारी भखण्ड खरीदा था, जिसका 2018 में शिलान्यास किया गया था और उसके बाद करीब सात फीट तक चारदीवारी भी बन गई थी, लेकिन उसके बाद कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में बीजेपी के कार्यालय के लिए आवंटित जमीन मामलों के काम अटका दिए थे, जिससे काम रुक गया और करीब सात साल बंद पड़ा रहा, अब भाजपा की सरकार में कार्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास एक बार फिर से किया गया।
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय का सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल रूप से किया और जिला मुख्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर किया। इस मौके मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल,पूर्व विधायक अमृता मेघवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानाराम चौधरी, प्रदेश सदस्य आवड़दान चारण,पूर्व जिला अध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, भवन निर्माण के सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणोत, सह संयोजक अमन मेहता, जिला कार्यालय मंत्री डिम्पल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धन्नाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी, पुखराज वीराना समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
इनका कहना है...
हमने खातेदारी जमीन लेकर 2018 में काम शुरू किया था, बाद में कांग्रेस सरकार ने काम अटका दिया। अब इसका शिलान्यास किया है। तीन मंजिला इस कार्यालय में प्रथम तल पर ऑफिस कक्ष बनेंगे। दूसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल तथा तीसरी मंजिल पर आवास व रसोई बनेगी, जिसमें पार्टी के कोई उच्च पदाधिकारी आए तो ठहराव करने की सुविधा हो, कार्यालय में व्यवस्थित पार्किंग, सुरक्षा गार्ड आदि व्यवस्था रहेगी।
रविंद्रसिंह बालावत, संयोजक, कार्यालय भवन निर्माण समिति, जालोर
बागरा में राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रौचक मुकाबले हुए
जालोर. बागरा के आकोली रोड़ पर स्थित सांवरिया गौशाला मैदान में चल रही क्षत्रिय राजपूत समाज केपीआर एल प्रथम बागरा प्रतियोगिता के दुसरे दिन रविवार को रौचक मुकाबले हुए आयोजन समिति के लाखसिह दहिया एवं दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान नागणेची क्लब डुडसी व मानदाता आकोली के बीच मैच खेला गया जिसमें नागणेची क्लब डुडसी ने 58 रन बनाए जबकि मानदाता आकोली की टीम ने 59 रन बनाकर 6 विकेट से मैच पर कब्जा किया
विज्ञापन
वहीं विरमदेव इलेवन स्टार व श्री शांतिनाथ क्रिकेट क्लब बागरा के बीच खेला गये मैच में विरमदेव इलेवन स्टार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए जबकि जबाव में शान्ति नाथ क्रिकेट क्लब बागरा की टीम ने 67 रन बनाते हुए 9 विकेट से शान्ति नाथ क्रिकेट क्लब बागरा जीत हासिल की इसी प्रकार श्री राजपुताना वारियर्स एवं जय जुझार वारियर्स के बीच खेले गए मैच में राजपुताना वारियर्स ने 73 रन बनाए जबकि जय जुझार टीम ने 51 रन ही बना पाईं इस मैच में 22 रन से राजपुताना वारियर्स जीत हासिल की
विज्ञापन
तीसरे मैच ऐसेन एकेडमी बागरा व नागणेची क्रिकेट क्लब बागरा के बीच खेला गया जिसमें ऐसेन एकेडमी की टीम 9 विकेट से विजय रहीं दोपहर में मुकाबला सिंधल भारमलोत अनूज बागरा व पेरोट किंग बैंगलोर के बीच खेला गया जिसमें पेरोट किंग बैंगलोर की विजेता रही इस अवसर पर रूपसिंह राठौड़ नारणावास,भगवत सिंह नारणा वास , गंगा सिंह सिंधल, नरपतसिंह राठौड़,गणपत सिंह राठौड़,जाफर, महिपाल सिंह समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी - यादव
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार सुबह 11.00 बजे संग़ठन जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, सह प्रभारी दिलीप चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर पंचायतीराज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि पीसीसी द्वारा चलाये जा रहे संग़ठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत 01 अप्रेल से 30 अप्रेल तक जालोर जिले के समस्त बूथ स्तर तक संगठन में नियुक्ति की जायेगी, जिले के समस्त ब्लॉक एवम मंडल स्तर तक संगठनात्मक मजबूती प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जायेगी।पद लेकर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों की पार्टी को आवश्यकता नहीं है मेहनत करने वाले पार्टी के सिपाहियों को आगे लाया जायेगा। हम सभी कांग्रेसजन को भाजपा की नाकामियों को आमजन से सामने उजागर करना चाहिए।राजस्थान की भाजपा सरकार जानबूझकर नगर निकाय एवम पंचायतीराज चुनाव को टालने का प्रयास कर रही हैं क्योंकि उनको मालुम हैं कि आज की परिस्थितियों में वह चुनाव नहीं जीत सकते है।
बेठक को सम्बोधित करते हुए सह प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिये काम करेगा वही आगे बढ़ेगा। जिले में ब्लॉक, मंडल एवम बूथ स्तर तक संग़ठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा जिसके तहत पार्टी के प्रति निष्ठा लग्न एवम मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को वरीयता दी जायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं।हम लोकतंत्र को बचाने हेतु भाजपा की सच्चाई आमजन तक उजागर करनी चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार नगर निकाय एवम पंचायतीराज चुनाव को समय पर नही करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक जनहितकारी कार्यो को जानबूझकर रोक रही हैं। राजनेतिक द्वेषतापूर्ण जिले में भी कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए ऐतिहासिक कार्यों को रोका जा रहा हमे भाजपा की कथनी और करनी को आमजन तक उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष है हमे जिले के जनहित के मुद्दो को लेकर सरकार को जगाने का कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर आमजन के बीच गलत प्रचार प्रसार कर रही है हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि हम भाजपा द्वारा फैलाये जा रही गलत जानकारी से जनता को अवगत करवाए।
बेठक के पश्चात पीसीसी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ दोपहर 1.30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में जिला प्रभारी सुमन यादव ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।जिससे जनता को सच्चाई बताई और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर किया गया।कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, और 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुए विधेयक के तहत तुरंत महिलाओं को उनका हक़ एवं आरक्षण देने की मांग करती है, जबकि भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाकर टाल रही है।
बेठक को वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर,पूर्व प्रधान डॉ शमशेर अली,महिला जिलाध्यक्ष संतोष कँवर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। में संग़ठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जीवाराम चौहान, गजेन्द्र सिंह डोडियाली,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,एसी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह, नगराध्यक्ष मुमताज अली,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत,रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, गीता श्री मेघवाल, शीला चौधरी, मोती सिंह निम्बलना, केलाश शर्मा, बस्तीमल चौहान, सोनाराम मेघवाल,खीमाराम चौधरी, साकिर खान,मांगीलाल चौधरी, अमीन मोयला, श्रवण ढाका,ईश्वर सिंह बालावत, पारस परिहार, इकबाल खान,नरपत सिंह देवड़ा, दीपाराम मेघवाल,छगनलाल माली,रज्जब मोयला, ओमप्रकाश चौधरी,रज्जब खोखर,आलम खान, फकरुद्दीन मेहर,उम्मेद सिंह चारण,जुबैदा नागोरी,कमल सिंह बालावत सहित तमाम काँग्रेसजन उपस्थित थे।
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
रोप-वे अटकने की जानकारी पर एनडीआरएफ, एसडीआरफ व मेडिकल टीमें पहुंची मौके पर
जालोर । जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से 4 यात्रियों के फंसने की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, उप पुलिस अधीक्षक भवानीसिंह इंदा, तहसीलदार नीरज कुमारी, बीसीएमओ डॉ. प्रशान्त सेन, जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमानसिंह, ट्रस्ट के व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह व रोप-वे प्रबंधक प्रहलाद राय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम व मेडिकल टीम ने मौके पर पहुँच कर रोप-वे बंद करवाया तथा आपातकालीन स्थिति होने पर किए जाने वाले बचाव कार्यो के मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया।
मॉक अभ्यास के दौरान टीमों ने अपने साथ लाए गए बचाव संबंधित उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से रोप-वे पर आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया जिसमें लोगों का रोप-वे एवेकुशन व घायल लोगों का मौके पर चिकित्सा उपचार देकर स्टेबल किया गया तथा फंसे लोगों को शीट रेपिं्लग, रस्सी व सीट हारनेस के माध्यम से निकाला गया। जरूरतमंद व्यक्ति को सीपीआर देने व अग्निशमन यंत्रों के समुचित इस्तेमाल को लेकर एनडीआरएफ टीम द्वारा डेमोस्ट्रेशन दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रस्ट सदस्य, पुलिस, रोप-वे टीम, पीएचईडी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड टीम उपस्थित रही।
जालोर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की हुई मॉकड्रिल
जालोर । जिला मुख्यालय पर हवाई हमले और आगजनी की मॉकड्रिल के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु तथा 11 लोग घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन सहित पुलिस प्रशासन, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। प्रशासन ने स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। यह पूरा घटनाक्रम एक मॉकड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित कार्यवाही का परीक्षण करना था। मॉकड्रिल के माध्यम से आमजन को भी आपदा के समय सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया गया।
पाथेड़ी में गाजे-बाजे के साथ बिराजी चामुण्डा माता
चामुण्डा माता व बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति
फले चुंदड़ी कार्यक्रम में उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु
जालोर. जिले के सायला उपखण्ड के पाथेड़ी में नवनिर्मित श्रीचामुण्डा माता व बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्णाहुति समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को साधु-संतों के सान्निध्य में मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित करने, ध्वजा चढ़ाने और मूर्तियों को विराजमान करने समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सवेरे से ही लाभार्थी परिवारों के गाजे-बाजे के साथ वरघोड़े के रूप में झूमते हुए सजधज कर प्रतिष्ठा स्थल पहुॅचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे साढे सात बजे तक पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक के लिए जगह कम पडने लगी थी। प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालु आसपास के घरों की छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद शुभ मुहूर्त में पंडितों के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के गर्भ गृह में चामुण्डा माता व बाबा रामदेव की मूर्ति को लाभार्थी परिवार द्वारा विराजमान किया गया। इसी तरह शिखर पर स्वर्ण कलश, अमर ध्वजा एवं अन्य देवी देवताओं को स्थापित करने की रस्म को पूर्ण किया गया। ज्यों ही मूर्तियों की स्थापना की गई तथा ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने चामुण्डा माता व बाबा रामदेव के जयघोष लगाने शुरू किए। वहीं बैंडबाजों की सुमधुर स्वर लहरियों पर युवक-युवतियां झूमने लगे। जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। प्रतिष्ठा के बाद विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों द्वारा पूजा अर्चना व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान साधु-संतों तथा असपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
फले चुंदड़ी में उमड़ा आस्था का ज्वार
नवनिर्मित चातुण्डा माता व बाबा रामदेव मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के तहत शुक्रवार को समस्त ग्रामवासियों की ओर से फले चुंदड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें पाथेड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा प्रसादी ग्रहण की।
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आकर्षण की केंद्र रही। मंदिर के शिखर पर लाभार्थी परिवारों द्वारा स्वर्ण कलश स्थापित करने तथा ध्वजा चढ़ाते ही हैलीकॉप्टर से चढ़ावे के लाभार्थी परिवार ने पुष्प वर्षा की। हैलीकॉप्टर ने पूरे गांव के चारों तरफ परिक्रमा की।
आरएएस बनने पर दीक्षिता का भारत विकास परिषद ने किया अभिनन्दन
जालोर. भारत विकास परिषद जालोर द्वारा गुरुवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2024 में 266 वी रैंक प्राप्त करने पर दीक्षिता वैष्णव का उनके पैतृक निवास राजेंद्र नगर कॉलोनी, जालोर में साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत में जालोर को गौरवान्वित करने वाली दीक्षिता वैष्णव द्वारा पूर्ण लगन व कठिन परिश्रम से प्राप्त की गई। इस उपलब्धि पर मोमेंटो भेंट करते हुए अत्यंत हर्ष व्यक्त किया तथा युवा पीढ़ी को विशेष परिश्रम करने हेतु अवगत कराया।
परिषद के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हेमंत जैन ने इस उपलब्धि के प्रेरणा स्रोत उनके माता-पिता के सहयोग को नमन करते हुए प्रेरणादायक बताया एवं माता ललिता देवी एवं पिता दिनेश कुमार वैष्णव जो कि शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। दीक्षिता वैष्णव ने अपनी इस उपलब्धि हेतु माता-पिता की प्रेरणा लगन व मेहनत से पढ़ाई एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को बताया। परिषद की महिला संयोजक सीता सुन्देशा ने दीक्षिता का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, पूर्व संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हेमंत जैन, अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा ,सचिव शांतिलाल सोनी, प्रेम सिंह राठौड़, मिश्रीमल गर्ग, प्रेम कुमार परमार, जगदीश अग्रवाल, महेंद्र आनंद वैष्णव, पदमाराम माली, पुखराजसिंह चौधरी, सीता सुंदेशा,प्रीति हाडा ,पूजा शर्मा, सविता परमार, लहरी देवी वैष्णव सहित उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
जालोर जिला कलक्टर ने भीनमाल तहसील कार्यालय एवं उप कारागृह का किया औचक निरीक्षण
जालोर. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार शाम को भीनमाल तहसील कार्यालय व उप कारागृह कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।  निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं देखा तथा अनुभाग संबंधित विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
उन्होंने रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा फाईलों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के साथ ही रिकॉर्ड के व्यवस्थित रूप से संधारण करने और डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए।
उप कारागृह में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार शाम को भीनमाल उप कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होनें कारागृह में सुरक्षा एवं साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस दल द्वारा जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भीनमाल अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा सक्सेना, भीनमाल उपखण्ड अधिकारी मोहित कासनिया सहित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जालोर में कांग्रेस की 24 को बैठक
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार सुबह 11 बजे संग़ठन जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, सह प्रभारी दिलीप चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में रखी गई है।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक के पश्चात पीसीसी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ दोपहर 1.30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में जिला प्रभारी सुमन यादव एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। जिससे जनता को सच्चाई बताई जाएगी, और भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, और 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुए विधेयक के तहत तुरंत महिलाओं को उनका हक़ एवं आरक्षण देने की मांग करती है, जबकि भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना की शर्तों में उलझाकर टाल रही है।
कुम्पावत ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई,भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़,रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी,पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी,प्रदेश एवम जिलापदाधिकारीगण,ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ काँग्रेसजन,मंडल अध्यक्षगण,वार्ड एवम बूथ अध्यक्षगण,अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष एवम पदाधिकारियों सहित तमाम काँग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
लालभाकरी स्कूल परिसर में सुंदर कमल जल मंदिर का किया लोकार्पण, भामाशाह भेरुमल भंडारी ने करवाया निर्माण
जालोर. जिला मुख्यालय के निकट राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय लालभाकरी परिसर में गुरुवार को सुंदर कमल जल मंदिर प्याऊ का लोकार्पण श्रीमती सुंदर देवी पत्नी रतन चंद एवं श्रीमती कमला देवी पत्नी हस्तीमल की स्मृति में भामाशाह भैरूमल निर्मला भंडारी परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड अध्यक्ष मोहन पाराशर ने कहा कि प्याऊ का निर्माण करना पुनीत कार्य है। वो भी ग्रामीण व दूर दराज इलाके में एक विद्यालय के पास प्याऊ का निर्माण किया जाता है तो उससे बेहतर सेवा का कोई कार्य नहीं।
विज्ञापन
भामाशाह एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरूमल जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में धन अर्जन के साथ-साथ धन को सेवा कार्य में समर्पित करना चाहिए। चाहे धन का वह कितना भी प्रतिशत हो। जिसकी जितनी शक्ति, उतना मानव और प्राणी सेवा में जरूर खर्च करना चाहिए। इस मौके पर नोडल अधिकारी विजय सिंह, डाइट के उपप्राचार्य शांतिलाल दवे, जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक परमानंद भट्ट, रोटरी क्लब जालोर के सचिव हितेश प्रजापत, अधिवक्ता योगेश दवे, कमलेश सोनी, कैलाश सुथार, तरुण सिद्धार्थ, नितेश भटनागर, प्रकाश प्रजापत, गजेंद्रसिंह बादनवाड़ी, प्रेमसिंह कानीवाड़ा, ओमप्रकाश माली और राजू सोनी ने भी भामाशाह द्वारा किए कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लालभाकरी विद्यालय के अध्यापक पूर्णप्रकाश नाग, थानाराम, ओमप्रकाश राजपुरोहित, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार दवे, तुषार दवे समेत लालभाकरी के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान भामाशाह परिवार के निर्मला देवी, भैरूमल भंडारी, नरेश भंडारी, महेंद्र भंडारी, महावीर भंडारी, राजेश भंडारी, उत्तम भंडारी, सुमेर भंडारी, महेंद्र भंडारी एम, कैलाश भंडारी, नरपत भंडारी और सुरेश भंडारी समेत कई लोग मौजूद थे। भामाशाह परिवार ने विद्यालय को आगे भी पूर्ण सहयोग एवं स्पोर्ट्स गतिविधि प्रोत्साहन हेतु सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आहोर में कार्यवाही, आइसक्रीम, बर्फी और ऑयल के नमूने जांच को भेजे
जालोर. गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को आहोर में आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाइयों, ज्यूस सेंटर एवं मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाएं है।
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देश, जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी निर्देशानुसार आहोर के विभिन्न क्षेत्रों में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी, पेय पदार्थों,और मिठाई की दुकानों, फर्मों का निरीक्षण किया। टीम में उपखंड अधिकारी आहोर रोहित चौहान के नेतृत्व में बीसीएमओ आहोर डॉ छैलसिंह देवड़ा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा आहोर में महादेव मिष्ठान भंडार से यूज़ ऑयल तथा मावा बर्फी के नमूने लिए तथा खराब मावा निर्मित मिठाई मौके पर नष्ट करवाई गई, मैसर्स महावीर आइसक्रीम यूनिट से आइसक्रीम के नमूने लिए गए तथा विभिन्न ज्यूस सेंटर का निरीक्षण कर एफएसटीएल के माध्यम से मौके पर ही ज्यूस एवं पेय पदार्थ की जांच की गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें तथा गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।
विश्व पृथ्वी दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर उमावि जालोर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सीईओ नंदकिशोर राजोरा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जालोर. विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरे मंदिर रोड जालोर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वयं के स्तर से छोटी-छोटी चीजों में पृथ्वी के संरक्षण, संवर्धन पर प्रकाश डाला एवं अपने करियर के लिए पूर्ण मनोयोग से एकाग्रचित होकर मेहनत करने की सलाह दी। उपस्थित अतिथियों ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सायला नाका प्रभारी ईश्वर सिंह राव ने किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आदर्श शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेमसिंह, आदर्श विद्या मंदिर जालोर के नगर विकास निदेशक अजय कुमार गुप्ता, सहायक वन संरक्षक भंवर सिंह सोढ़ा, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी भरत गोयल, प्रधानाचार्या मंजू परमार, प्रधानाचार्य नितिन ठाकुर, ,वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, रेंजर प्रवीण सिंह देवड़ा, मातृशक्ति, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण व अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रातःकाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसे सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।
चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में सह शैक्षिक गतिविधियों के तहत वन विभाग द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण किए गए।
प्रतियोगिता के दौरान कल्याण सिंह, सुंदर चंपावत, वनपाल चंद्रावती, रुपाराम मुकेश शर्मा, वनपाल रज्जाक खान सहायक, गुलाब खान, शारदा मंडा, निरमा कुमारी, किशोर कुमार, मधु कुमारी, भंवरलाल, वन संरक्षक बाबू सिंह मौजूद रहे।
करंट से बेटे की मौत की खबर सुन मौके पर जा रहे पिता को एफआरटी कैम्पर ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे
थलुंडा निवासी युवक फॉल्ट निकालने चढ़ा था खंबे पर, करंट से हुई मौत
प्रथम दृष्टया लाइन मैन की लापरवाही आ रही सामने
जालोर. जालोर जिले के बालवाड़ा में बुधवार को विद्युत का कार्य करते समय एक कार्मिक की करंट से मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर जा रहे पिता को एफआरटी केम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को विद्युत लाइन में फॉल्ट की सूचना पर एफआरटी टीम में कार्यरत थलुंडा निवासी अखाराम पुत्र रूपाराम फॉल्ट निकालने मौके पर पहुँचा और बालवाड़ा जीएसएस से शट डाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा, जैसे ही वह फॉल्ट निकालने बिजली के पोल पर चढ़ा तो, जिसके बाद बिजली सुचारू हो गई जिससे बिजली पोल पर फॉल्ट निकालने चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे करंट लगने से अखाराम पोल पर ही चिपक गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर जैसे ही यह सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो उसके पिता रुपाराम समेत तीन लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन आवलोज से आगे बालवाड़ा की ओर जाने के दौरान पीछे से आ रही एफआरटी की कैम्पर गाड़ी ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक के पिता रूपाराम के दोनों पैर टूट गए तथा अन्य दो के एक एक पैर टूट गया। जिन्हें उपचार के लिए जालोर अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
इधर सूचना पर बिशनगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं आवलोज प्रशासक भवरसिंह बालावत भी मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुचाने में मदद की इसके बाद प्रशासक बालावत बालवाड़ा पहुँचे और परिजनों के साथ प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं।
मौके पर जमा हुई भारी भीड़
घटना की सूचना पर बालवाड़ा में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नीचे नहीं उतारा जा सका है, जानकारी के अनुसार परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर जालोर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार पहुँचे है, वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
पिता समेत तीन घायल, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बालवाड़ा में पोल पर चढ़ने से करंट से मौत की खबर मिलने पर मृतक अखाराम के पिता रूपाराम, वालाराम व पपुलाल मौके पर जा रहे थे इस दरम्यान पीछे से आ रही एफआरटी की गाड़ी ने आवलोज बालवाड़ा मार्ग पर टक्कर मार दी जिसमे मृतक के पिता रूपाराम के दोनों पैर टूट गए, वहीं वालाराम व पपुराम के एक एक पैर टूट गया। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
मोबाइल हम सभी के लिए विस्फोटक के समान, उपयोग में सावधानी जरूरी-अहमद
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत कांबा में शिविर का आयोजन
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे ट्रांसफॉर्मेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांबा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने ट्रांसफॉर्मेटिव टयूजडे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक गेजेट मोबाइल, लेपटॉप, डेस्कटॉप हम सब के लिए विस्फोटक के समान है इसलिए हमें इनके उपयोग के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल, लेपटॉप, आईपेड या कम्प्यूटर पर इंटरनेट का उपयोग करते समय किसी अनजान लिंक पर हमें क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हमें किसी लिंक पर क्लिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इनका उपयोग करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान क्लिक करने से पहले सोचना चाहिए विचार करना करना चाहिए क्योंकि इंटरनेट सब कुछ याद रखता है। इस दौरान उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। उन्होंने 9 मई को आयोजित हेने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय में सुझाव पेटिका लगाई गई और विद्यार्थियों को अपनी समस्या और आवश्यक सुझाव देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एलएडीसी असिस्टेंट भीमसिंह भीमावत ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, आशा योजना, निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से अधिकार मित्र देवाराम के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। रैली में लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साइबर अपराध के बार में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य भोपालसिंह सोलंकी, रूपेश शर्मा, चंपालाल, भंवरलाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एमआर होम का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद ने आहोर में संचालित हो रहे मानसिक विमंदित पुुनर्वास गृह का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बालकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जावे। बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान दिया जावे। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए बच्चों के शयन कक्ष में पर्याप्त मात्रा में कूलर, पंखें आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए एवं समय समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश दिए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष चोपदार के जन्मदिन पर जालोर में कार्यकर्ताओं ने गोसेवा की
जालोर. जालोर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी चोपदार के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
विज्ञापन
जालोर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जाकिर खान रंगरेज के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डि. चोपदार के जन्मदिन के उपलक्ष पर जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर व गोशाला में गायों को हरा चारा गुड़ खिलाया।साथ ही दारुल उलम मदरसा वाडिया में बच्चों को तालिमी किताबें व मिठाई वितरण प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुल्फिकार अली भुट्टो, पार्षद लक्ष्मणसिंह साखला, पार्षद दिनेश कुमार, एडवोकेट रजब खान खोखर, जावेद हनीफ खान, आमीन मोयला, रईस खान लुहार, रजाक खान मोयला सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
तीखी के रमेश जैन बने रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष
जालोर. रोटरी क्लब जालोर द्वारा क्लब का 32 वॉ चार्टर-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी पूर्व अध्यक्षों के द्वारा क्लब सदस्यों के साथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं केक काटकर विश्वशांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्रांतपाल रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3055 रो. मोहन पाराशर ने कहा कि मानवता की सेवा ही रोटरी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्लब में नए युवाओं को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को आगे लाने होगा। रोटरी जैसे संगठन के माध्यम से काम करने से सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान क्लब सदस्यों द्वारा रोटरी फाउंडेशन मुहिम के तहत मानवता की सेवा लिए रोटरी फाउंडेशन में सहयोग देने हेतु घोषणा की गयी ताकि रोटरी फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट निरंतर चलते रहे। चार्टर सदस्यों को, जो स्थापना दिवस से ही संगठन का हिस्सा रहे हैं, चार्टर डे के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
चार्टर मेम्बर रोटरियन पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष नंदकिशोर जैथलिया ने कहा कि "अपने पेशेवर कर्तव्यों के अलावा आम जनता के कल्याण के प्रति रोटरी क्लब ऑफ जालोर और उसके सदस्यों की भूमिका सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन रमेश जैन को आगामी वर्ष के लिए क्लब अध्यक्ष एवं रोटेरियन हितेश प्रजापत को क्लब सेक्रेटरी मनोनीत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष रमेश जैन ने क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, साक्षरता के क्षेत्र में रोटरी द्वारा किये गए कार्यों से रोटरी सेवा का पर्याय बन चुका है। आगामी वर्ष में हम सभी सदस्य टीम के रूप में कार्य करते हुए इन सेवा संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए क्लब को डिस्ट्रिक्ट में नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सचिव मंजू चौधरी, रचना जेथलिया, पूर्व अध्यक्ष सपना बजाज, डॉ.पवन ओझा, संजय कुमार, शीला चौधरी, ओम चौधरी, परमानंद भट्ट, सीए जीशान अली सहित रोटरी क्लब जालोर के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के दिए निर्देश
जालोर. जिले में बढ़ती गर्मी एवं लू-तापघात की संभावित परिस्थितियों के मद्देनज़र उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी द्वारा बागरा, जसवंतपुरा, पावटी चांदूर एवं बूगांव स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. हमथानी ने निर्देशित किया कि लू-तापघात प्रभावित मरीजों के लिए पृथक बेड आरक्षित रखे जाएं तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही औआरएस, आईवी फ्लूड, शीतल पेयजल, कूलिंग व्यवस्थाएं एवं प्राथमिक उपचार संसाधन पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सा कार्मिकों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर तत्काल उपचार प्रारंभ करने एवं गंभीर मरीजों को समयबद्ध तरीके से उच्च संस्थान पर रेफर करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया। प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्टिंग हेतु निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनटीईपी, एनसीडी, एनबीडीसीपी समेत अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को रिकॉर्ड संधारण अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रखने के निर्देश देते हुए कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
डॉ. हमथानी ने स्वास्थ्य कार्मिकों को लू-तापघात से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।  इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, लैब तकनिशियन कृष्णपाल समेत कई जन मौजूद रहे।
बार काउसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 को, जालोर में 448 अधिवक्ता कर सकेंगे मतदान
जालोर. बार काउसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 2026 दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को चुनाव में नियुक्त पर्यवेक्षक जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त चुनाव अधिकारी रमेश सोलंकी से चर्चा की। तथा मतदान केन्द्र का निरिक्षण करते समय न्यायालय द्वारा नियुक्त भुपेश व्यास प्रोटोकाॅल अधिकारी, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार, उपाध्यक्ष अशोक माली, प्रवीण चैहान, गोकुलराम, पदमसिंह, अनिल पंडत, सुरेन्द्र चैहान एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं इसमें सभी अधिवक्ता भाग लेकर अपने मत का उपयोग करें। अतिरिक्त चुनाव अधिकारी रमेश सोलंकी ने बताया की जालोर अभिभाषक संघ में 448 अधिवक्ता मतदाता हैं। तथा चुनाव से संबंधित तैयारियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारियां दी। पर्यवेक्षक सम्पूर्ण तैयारियों का अवलोकन किया तथा संतोष जाहिर किया तथा कहा की गर्मी को देखते हुये छाया व पानी की भी व्यवस्था की जाये तथा सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
मोदरान में ठहरी ‘भगत की कोठी–चेन्नई’ सुपरफास्ट, 120 गांवों के प्रवासियों का वर्षों का सपना साकार
सांसद लुंबाराम चौधरी व पैसेन्जर यात्री गाड़ी अध्यक्ष हीराचन्द भंडारी ने दिखाई हरी झंडी
जालोर. जालोर जिले के मोदरान क्षेत्र के लिए अक्षय तृतीया सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट (आशापुरी एक्सप्रेस) का मोदरान रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के प्रवासियों और स्थानीय जनता के वर्षों पुराने संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी और राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जागेश्वर गर्ग व पैसेन्जर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचन्द भंडारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस पल को ऐतिहासिक बना दिया।
120 गांवों के प्रवासियों को बड़ी राहत
मोदरान में ठहराव शुरू होने से आसपास के करीब 120 गांवों के उन प्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो रोजगार और व्यापार के लिए दक्षिण भारत, विशेषकर चेन्नई में निवास करते हैं। अब यात्रियों को जालोर या भीनमाल जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
संघर्ष का मिला फल, वर्षों की मेहनत रंग लाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जागेश्वर गर्ग ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र की संघर्ष समितियों के वर्षों के परिश्रम, त्याग और जनआंदोलन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और ‘रेल रोको’ आंदोलन भी करना पड़ा, जिसमें कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे तक चले, लेकिन संघर्ष जारी रहा। इस मांग को मनवाने में श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति (मोदरान), जालोर पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति, सुंधा रेल संघर्ष समिति और दक्षिण भारत प्रवासी संघर्ष समिति की अहम भूमिका रही।
संघर्ष समिति के नेतृत्व को मिली सफलता
समिति के अध्यक्ष रतन सिंह सोढा राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जगमाल सिंह राजपुरोहित, बद्रीदान चारण एवं हीराचंद भंडारी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय और अधिकारियों को लगातार ज्ञापन व पत्र भेजे गए। इसी का परिणाम है कि आज मोदरान को यह महत्वपूर्ण ठहराव मिला। वहीं सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि 120 गांवों की जनता, श्री आशापुरी माताजी की कृपा और संघर्ष समिति के युवाओं के अथक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इस ट्रेन का फायदा लेने की अपील की।
विकास और नई ट्रेनों को लेकर बड़ी घोषणाएं
सांसद ने बताया कि मोदरान स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कर बाजार और आबादी क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। स्टेशन भवन और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भुज–जालोर–पाली–दिल्ली ट्रेन जल्द शुरू की जाएगी। जैसे ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यक्रम तय होगा, जालौर से ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही छोटे स्टेशनों को जोड़ने के लिए लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही गई।
इस प्रकार रहेगा ट्रेन का आवागमन
रेलवे द्वारा जारी समय के अनुसार चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 08:24 बजे मोदरान पहुंचेगी, भगत की कोठी (जोधपुर) की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 07:47 बजे मोदरान पहुंचेगी। समारोह के दौरान रेलवे के एडीआरएम करणीराम, जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं समाजसेवी शिवनाथ सिंह राजपुरोहित, दीपसिंह धनानी, अशोक सिंह सेरना, रावतसिंह परमार, भवानीसिंह, जालमसिंह मोदरान, रंजीतसिंह, रतन देवासी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। सांसद व अतिथियों ने लोको पायलट का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान के अध्यक्ष रतनसिंह, उपाध्यक्ष जगमालसिंह राजपुरोहित, पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी, सुंधा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जालमसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पहले ही दिन सैकड़ों यात्रियों ने आशापुरी एक्सप्रेस में सफर कर नई सुविधा का लाभ उठाया।
विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें- जालोर जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर . जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान , मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, कुसुम योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में नवीन परिवारों को जोड़ने एवं तथा राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।
संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
चरखे से सूत कातकर गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा जालोर चरखा संघ
जालोर. चरखे से सूत कातने की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर आगे बढ़ाने और गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जालोर चरखा संघ द्वारा जालोर जिला मुख्यालय स्थित शाह पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम में दिनांक 2 नवम्बर 2025 से प्रत्येक रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक साप्ताहिक दो घंटे का "चरखा अभ्यास" आयोजित  किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 19 अप्रेल को जालोर चरखा संघ द्वारा पच्चीसवां चरखा अभ्यास सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले चरखा अभ्यास में लोगों की चरखे के प्रति जिज्ञासा और रुचि बढ़ रही हैI चरखा अभ्यास में चरखे से सूत कातने और सूत की माला बनाना सिखाया जा रहा है। चरखा अभ्यास में भाग लेने लोगों को आधुनिक फैशन की प्रचलन में चल रहे खादी वस्त्रों को पहनने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा हैI  गांधीवादी विचारक और जालोर चरखा संघ के मुख्य प्रशिक्षक जितेन्द्र कसाना द्वारा चरखा अभ्यास में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान विशेष रूप से 'पेटी-चरखा' का उपयोग किया जा रहा है, जिसे 1940 के दशक में महात्मा गांधी ने यरवदा जेल में डिजाइन किया था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को किसान-चरखा, गांधी-चरखा, ट्रावेल-चरखा, बुक-चरखा और अम्बर-चरखा जैसे विभिन्न प्रकारों से भी अवगत कराया जा रहा है Iयह पहल पटना के सदाकत आश्रम में साल 1925 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित "अखिल भारत चरखा संघ" की गौरवशाली परंपरा से प्रेरित है।
विज्ञापन
इनका कहना है...
जालोर चरखा संघ एक पूर्णतः गैर-राजनैतिक संगठन है। यह मंच उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध है, जो गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, चाहे वे किसी भी सरकारी, निजी, असंगठित क्षेत्र अथवा किसी भी राजनैतिक या सामाजिक संगठन से जुड़े हुये हों।
-विनय व्यास, संयोजक, जालोर चरखा संघ
मारू कुम्हार समाज जालोर का तेरहवाँ सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, बारह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जालोर. श्रीयादे सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मारू कुम्हार समाज का तेरहवाँ सामूहिक विवाह समारोह बारह जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने के साथ सम्पन्न हुआ। जालोर शहर के एक निजी रिसोर्ट में रविवार को प्रातः 7 बजे से ढोल व बैंड की धुनों के बिच बारातों के आने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी बारातों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सभी बारातों का स्वागत करने के बाद पंच पटेलों द्वारा पड़जोन की रस्म निभाई गई। वहीं सभी दुल्हों ने अपने सगे संबधियों के साथ तोरण बांध कर चवरी मंडप मे प्रवेश किया। आचार्य राकेश दवे के नेतृत्व में सभी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरों की रस्म को अंजाम दिया। इस शुभ अवसर पर श्रीपति धाम के संस्थापक गोविन्दवल्लभ दास महाराज ने पधारकर वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखी जीवन की कामना की। वहीं श्रीयादे सेवा संस्थान द्वारा लगातार तेहरवें साल सामूहिक विवाह आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शरीक हुए। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने चंवरी मंडप में जाकर दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। संस्थान के सदस्यों द्वारा उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने आयोजनों की महत्ती आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा व समर्पण भाव से ही आज तेरहवाँ सामूहिक विवाह का सफल आयोजन हो पाया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पधारे आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने भी आयोजन की सफलता की प्रशंसा की। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगता हैं।  समारोह में पंच पटेलों द्वारा पाट डोरिया व ढोल की रस्म के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर सभी भामाशाहों, सहयोगियों व समाज के सभी विशिष्ट जन का  माला, साफा व स्मृतिचिह्न से अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालन में नरपत आर्य  की मुख्य भूमिका रहीं। अंत में कन्यादान की सामग्री का वितरण कर बारातों को विदा किया गया। औरतों द्वारा विवाह के गीतों की धूम मची रही, वहीं ढोल की धाप पर बाराती खूब थिरके। इस अवसर पर अध्यक्ष नरपतलाल आर्य, सचिव किशोर देवड़ा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा, चम्पालाल देवड़ा, फुलाराम सियोटा, श्याम देवड़ा, महेन्द्र मेवाडा, ललित देवड़ा, शंकरलाल देवड़ा, सुरेश पोणेचा, मोहनलाल सियोटा, ओमप्रकाश आर्य, मनोज देवड़ा, हितेश माल, शान्तिलाल सियोटा, उत्तमचंद देवड़ा, मदनलाल मेवाड़ा, महेन्द्र राठौड, डायाराम बडवाल, भगवानाराम बड़वाल, सुरेश बड़वाल, गोकुलराम देवड़ा, नरेन्द्र सियोटा, अमृतलाल चान्दोरा, मुकेश देवड़ा, पुखराज टांक, शान्तिलाल पोणेचा, विक्रम देवड़ा सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महोत्सव में गूंजे गुरुदेव के जयकारे, मंदिर में नवाया शीश
जालोर. शहर स्थित स्वामी आत्मानंद सरस्वती गुरु मंदिर में मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की 15वीं वर्षगांठ एवं ब्रह्मलीन स्वामी मोहनानंद महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की 12वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
ट्रस्ट के महामंत्री नैनसिंह सांकरणा ने बताया कि आगामी वर्षगांठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर चढ़ावे बोले गए तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा भी तय की गई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल गुरु मंदिर एवं समाधि छत्री पर ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने मिलकर पुष्पांजलि अर्पित की और महाआरती कर गुरुजनों का स्मरण किया। महोत्सव में गादीपति स्वामी रामानन्द महाराज का सान्निध्य रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष दण्डी स्वामी देवानन्द सरस्वती ने धन की उपयोगिता और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धन का सही उपयोग समाज सेवा, धर्म के कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता में ही है। स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने अपने संबोधन में बच्चों के संस्कारों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परिवार और समाज की जिम्मेदारी है कि वे नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार दें, ताकि वे भविष्य में आदर्श नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। महोत्सव में जालोर समेत सिरोही, पाली व प्रदेश के अन्य स्थानों से भी श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गुरु मंदिर में शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव रोके, हमारी सरकार सकारात्मक सोच रही - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा
यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल
जालोर. जालोर के रीको एरिया स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा की मौजूदगी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करते रहने की सीख दी। साथ ही कहा कि पड़ोसी जिले बालोतरा में एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन 21 तारीख को होने जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में जालोर जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जिस प्रकार से मोदी सरकार के कार्यकाल में आमजन के काम हुए हैं, उस देश में खुशहाली का माहौल है। आमजन को राहत मिली है। गोरा ने कहा कि रिफाइनरी के निर्माण से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अपने भाषण में प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की भाजपा सरकार की सरहना करते हुए कहा कि युवाओं के लिए नौकरी का कैलेंडर जारी कर दिया है, समय-समय पर युवाओं को पता लगता रहेगा कि उनकी नौकरी के लिए कब भर्ती निकलेगी और कब परीक्षा होगी। उन्होंने पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाओं पर भी तंज कसा और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल, भूपेंद्र देवासी, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, बंशीलाल सुथार, रवि सोलंकी, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, सत्यनारायण, अमन मेहता परमवीरसिंह भाटी, दशरथसिंह भाटी, हिनल व्यास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रकाश जांगू ने किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गोरा का 51 किलो की फूल माला व तलवार भेंट कर स्वागत किया।
यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल
इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार ने छात्र संघ चुनाव बंद किए थे, उस समय हमारे संगठन ने मांग की थी, सेमेस्टर प्रक्रिया होने के कारण कुछ कठिनाई आई थी। अब बीजेपी सरकार छात्रसंघ चुनाव को लेकर सकारात्मक रूप से सोच रही है उम्मीद है सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी विचारधारा से जुड़े संगठन आमजन को जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का हवाला देते हुए कहा कि इसी सोच के कारण हम जैसे युवाओं को इन पदों तक पहुंचने का मौका मिला है। वहीं दूसरे दलों में हालात विपरीत है, उन्होंने यूथ कांग्रेस के हो रहे चुनाव को लेकर भी तंज कसते हुए सवाल खड़े किए और कहा कि शुरुआत में ही पैसे लेकर बनाए जा रहे सदस्य कैसे होंगे और दूर दराज में बैठे गरीब तबके के युवा कैसे पैसे देकर सदस्य बन पाएंगे, यह सोचने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के संगठन में शुरुआत में ही भ्रष्टाचार दिख रहा है, जो करोड़ों खर्च कर पद हासिल करेगा वो कैसी सेवा कर पाएगा।
सायला नगरपालिका के मास्टर प्लान के लिए शहरी वार्ड अभियान शिविर में दिए सुझाव
जालोर. सायला नगर पालिका मंडल सायला द्वारा मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत ठाकुरजी मंदिर में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ईओ सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वार्डवार अलग अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आमजन की सहभागिता से विकास का मास्टर प्लान बनाने के लिए सुझाव लिए जा रहे है। जिसमें प्रत्येक नागरिक अपने वार्ड में आयोजित शिविर में अपने सुझाव दे सकता है। नगर पालिका क्षेत्र में ठाकुरजी मंदिर में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड संख्या 19 व 20के शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वार्डवासियों ने वार्डो में साफ़ सफाई, रोड लाइट, सीसी सड़क व नालियों की मरम्मत तथा निर्माण के बारे में लिखित में सुझाव दिए।शिविर में कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार सुन्देशा ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक सुझाव देने की बात कही। सभी के सुझावों को मास्टर प्लान में प्रेषित किए जाएंगे। जिससे नगर पालिका क्षेत्र का भविष्य का बेहतरीन मास्टर प्लान बन सके। वहीं शिविर में वार्डवासियों ने नियमित साफ सफाई के साथ कचरे के उठाने की बात कही। जिससे गर्मियों के मौसम में मच्छरों के पनपने की समस्या नहीं रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जमादार बाबू खान,कानाराम राणा ,कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार जीनगर,सहायक कर्मचारी गौतम कुमार ने वार्डो में शिविर का बारे में अवगत कराकर सुझाव के लिए आमंत्रित किया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा 18 को आएंगे जालोर, युवा संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
जालोर. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा 18 अप्रेल शनिवार को जालोर प्रवास पर रहेंगे। जालोर के ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशन में एवं भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में 18 अप्रेल को दोपहर 12:00 बजे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोरा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 21 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम में जालौर जिले से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पहले प्रदेश अध्यक्ष गोरा के जालौर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित होंगे । कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ, इसमें सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह अचलपुर, किशन प्रजापत, जिला मंत्री विकास सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक मेघवाल , परमवीर सिंह भाटी, हीनल व्यास सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशन ‘‘हरियालो राजस्थान’’ के तहत 14.25 लाख पौधों का किया जाएगा वितरण
जालोर. राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने, प्रदेश में कृषि वानिकी को बढ़ावा देने, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उद्देश्य से संचालित मिशन ‘‘हरियालो राजस्थान’’ के तहत जालोर जिले में वन विभाग द्वारा 14.25 लाख पौधे तैयार कर वितरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट भाषण की घोषणा बिन्दु सं. 45(1) के अनुसार मल्टी सेक्टरल प्रोग्राम के रूप मंे मिशन ‘‘हरियालो राजस्थान’’ को साकार करने की घोषणा कर प्रदेश में प्रतिवर्ष 10 करोड़ पौध वितरण कर लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत जालोर जिले में वन विभाग द्वारा 14.25 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
जिले की 15 पौधशालाओं में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से पौधों की होगी सुगम उपलब्धता
वन विभाग द्वारा जिले में कुल 14.25 लाख पौधों के वितरण की कार्ययोजना के तहत रणछोड़ नगर नर्सरी में 1.25 लाख, माण्डवला नर्सरी मंे 1.10 लाख, आहोर नर्सरी में 80 हजार, सायला नर्सरी में 60 हजार, आकोली नर्सरी में 30 हजार, हातिमताई नर्सरी में 95 हजार, जुंजाणी नर्सरी में 30 हजार, जसवंतपुरा नर्सरी में 2.40 लाख, रामसीन नर्सरी में 80 हजार, रानीवाड़ा नर्सरी में 2.25 लाख, सांकड़ नर्सरी में 80 हजार, सांचौर नर्सरी में 90 हजार, डेडवा नर्सरी में 30 हजार व पादरली नर्सरी में 30 हजार व चारा नर्सरी में 12 हजार पौधे तैयार कर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से वितरण किया जायेगा।
नर्सरियों में उपलब्ध पौधों की यह रहेगी दरें
कांटेदार प्रजाति के पौधे 5 रूपये प्रति पौधा, एक वर्ष तक के पौधे में 2 फीट की ऊँचाई तक के पौधे की 6 रू. प्रति पौधा तथा 2 फीट से ऊपर एवं 3 फीटर की ऊँचाई तक के पौधे की दर 10 रूपये प्रति पौधा, एक वर्ष से दो वर्ष तक पौधे में 3 फीट से ऊपर एवं 5 फीट की ऊँचाई तक के पौधे (बड़ी थैलियों में) की दर 15 रूपये प्रति पौधा व 5 फीट से ऊपर एवं 8 फीट की ऊँचाई तक के पौधे (बड़ी थैलियों में) की दर 25 रूपये प्रति पौधा, दो वर्ष से अधिक के पौधे में 8 फीट से ऊपर एवं 10 फीट की ऊँचाई तक के पौधे (बड़ी थैलियों में) की दर 50 रूपये प्रति पौधा व 10 फीट से ऊपर ऊँचाई तक के पौधे की दर 75 रूपये प्रति पौधा तय की गई है।
मिशन ‘‘हरियालो राजस्थान’’ के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन
जिले में मिशन ‘‘हरियालो राजस्थान’’ को क्रियान्वित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसमें जिला कलक्टर अध्यक्ष व उप वन संरक्षक सदस्य सचिव होंगे तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक, उद्यान विभाग के उप निदेशक, जिला खेल अधिकारी, जनजातीय स्तरीय विकास विभाग सिरोही, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद जालोर के आयुक्त, नगरपालिका सायला, आहोर, भीनमाल व सांचौर के अधिशासी अधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षाधिकारी, समस्त राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी सदस्य होंगे। जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले मंे कार्ययोजना बनाकर ‘‘हरियालो राजस्थान’’ योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा।
स्वामी आत्मानंद सरस्वती गुरु मंदिर का वर्षगांठ महोत्सव 17 से
कल होगा गुरु मंदिर एवं समाधि छत्री पर होगा ध्वजारोहण
जालोर. स्वामी आत्मानंद सरस्वती गुरु मंदिर, रेलवे ब्रिज के पास आहोर रोड के प्रतिष्ठा महोत्सव की पंद्रहवीं वर्षगांठ 17 व 18 अप्रेल को धूमधाम से मनाई जाएगी। वर्षगांठ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वर्षगांठ पर ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी मोहनानंद सरस्वती महाराज का स्मरण किया जाएगा। इसके साथ ही, ब्रह्मलीन स्वामी मोहनानंद महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की बारहवीं वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई जाएगी। ट्रस्ट के महामंत्री नैनसिंह सांकरणा ने बताया कि वर्षगांठ को लेकर 17 अप्रेल शुक्रवार शाम से भक्तों का आगमन होगा। रात्रि 9 बजे से भजन गायकों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन18 अप्रेल को सवेरे गुरुमंदिर एवं समाधि छत्री पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत गुरुवर को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद महाआरती और महाप्रसादी का वितरण होगा। महोत्सव के गादीपति स्वामी रामानन्द महाराज, ट्रस्ट अध्यक्ष दण्डी स्वामी देवानन्द सरस्वती, स्वामी ब्रह्मानंद महाराज समेत गुरुदेव के शिष्यगणाें के सान्निध्य में वर्षगांठ का आयोजन धूमधाम से होगा।
ग्रेनाइट एसोसिएशन ने डीआरएम को ज्ञापन देकर रेल विस्तार को लेकर मांग की
जालोर. जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन ने डीआरएम को ज्ञापन देकर समदड़ी-जालोर-भीलडी रेलखंड पर रेल सुविधाओं में विस्तार, जालोर रेलवे स्टेशन की समस्याओं के समाधान एवं जालोर फालना रेल लाइन प्रारंभ करने को लेकर मांग रखी। सचिव अरविंद चौधरी के मुताबिक ज्ञापन में बताया कि समदडी-भीलडी सेक्शन के अंतर्गत जालोर ग्रेनाईट सिटी ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात है एवं राजस्थान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, व्यापारिक क्षेत्र है। वर्तमान में समदड़ी-जालोर-भीलडी रेलखंड पर रेल सेवाएं अत्यंत सीमित होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जालोर में बड़ी संख्या में ग्रेनाईट व्यापारी सम्पुर्ण भारत से यहां पर ग्रेनाईट खरीदने के लिए आते है, परंतु पर्याप्त रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में शीघ्र ही जोधपुर/बाडमेर से समदड़ी-जालोर-भीनमाल-भिलड़ी-पाटन के रास्ते मुम्बई, पुना, बेंगलुरू, मैसुर, गुवाहटी, मदुराई, चेन्नई, तिरवन्तपुरम, कोलकाता, भुवनेश्वर, विशाखापटनम, हैदराबाद, इन्दोर, भोपाल, रायपुर, नागपुर, पटना आदि एवं अहमदाबाद / गाधीधाम से पाटन-मिलड़ी-जालोर रेल लाईन पर दिल्ली कानपुर, आगरा, लखनऊ, अमृतसर व जम्मू कश्मीर आदि के लिए नई ट्रेने शुरू करने की मंजूरी देकर इस अविकसित क्षेत्र को विकास की और अग्रसर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
जालोर से मुंबई दिल्ली अहमदाबाद वंदे भारत स्लीपर कॉच यात्रियों के लिए सुगम रेल सेवा शुरू करवाने की भी मांग रखी। इसके अतिरिक्त जालोर से फालना के बीच नई रेल लाइन प्रारंभ किए जाने की भी लंबे समय से मांग चली आ रही है एवं इस मार्ग का सर्वे भी हो चुका है। जालोर से फालना रेल संपर्क स्थापित होने से जालोर जिले का सीधा संपर्क देश के प्रमुख रेल मार्गों से हो सकेगा, जिससे यात्रियों, व्यापारियों एवं उद्योगों को अत्यंत लाभ प्राप्त होगा।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जांच शिविर आयोजित
जसवंतपुरा ब्लॉक के डोरडा में डिजिटल एक्स-रे से टीबी जांच
जालोर.  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निरंतर विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की जांच की जा रही है। जांच के दौरान चिन्हित संभावित रोगियों को आगे की बलगम जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है, ताकि उन्हें शीघ्र उपचार मिल सके।
विज्ञापन
बीसीएमओ प्रशांत सेन ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के क्रम मे गुरुवार को जसवंतपुरा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर डोरडा में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग की गई तथा हैंड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स-रे कर जांच की गई। साथ ही उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. परिहार ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना एवं कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार जागरूकता गतिविधियों एवं जांच शिविरों के माध्यम से टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें। शिविर में बीएचएस जितेंद्र सिंह, लेब सहायक अनिल कुमार, एआरजी जतिन कुमार , एएनएम भंवरी तथा आशा सहयोगिनी मनीषा एवं तिर्जी देवी ने सेवाएं दी।
भारतीय संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करें-राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिवर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण समारोह आयोजित
जालोर. राज्य के राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े ने राजेन्द्र नगर जालोर स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिवर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय के लोकार्पण की शुभकामनाएँ देते हुए सहकारी बैंकिंग संस्थाओं के आम व्यक्ति के जीवन में वित्तीय महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक छोटे उद्यमियों, कुटीर उद्योगों, किसानों, मजदूरों, फल-सब्जी के विक्रेताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता देते है। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग को स्वरोजगार का मौका मिलता है। यही सहकार है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता हैं।
राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में सहकारिता क्षेत्र में अपने जीवन के अनुभव व संस्मरण साझा करते हुए डेयरी व कृषि के व्यवसाय में सहकारी संस्थाओं का महत्व बताया। उन्होने कहा कि राज्य में कृषि व डेयरी क्षेत्र में विकास व नवाचार हेतु सहकारिता से जुड़े संस्थानों को पारदर्शिता व कर्मठता से कार्य करने होंगे एवं इन वित्तीय संस्थानों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधिकाधिक संख्या में वंचित वर्ग के लोगों को जोड़ना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई जन-धन योजना के तहत कुल 56 करोड़ नवीन बैंक अकाउंट खोले गए। जिससे आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डेयरी के क्षेत्र में सहकारिता द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप दुग्ध उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति व ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करने की बात कही।
समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सहकारिता के क्षेत्र में गुजरात व महाराष्ट्र मॉडल का अनुसरण करने व गुड प्रेक्टिसेस को बढ़ावा देने की बात कही। जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के अध्यक्ष मोहन पाराशर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बैंक की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र भाई मेहता व नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक एण्ड क्रेडिट सोसायटीज के अध्यक्ष लक्ष्मीदास ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन परमानन्द भट्ट, नूर मोहम्मद व एम.एल.गुर्जर ने किया।
लोकार्पण समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना, भूपेन्द्र देवासी, दानाराम चौधरी, दीपसिंह धनानी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, बैंक के उपाध्यक्ष ललित दवे, मंजू सोलंकी, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, महेश भट्ट, रतन सुथार, अमन मेहता सहित बैंक के पदाधिकारी व सदस्य सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जालोर में किया पुलिस शहीद स्मारक का लोकार्पण, पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन
जालोर. राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को जालोर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पुलिस लाइन जालोर स्थित पुलिस शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने विधिवत् रूप से पट्टिका का अनावरण कर पुलिस शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद हुए पुलिस के जवानों के शौर्य व बलिदान को याद करते हुए नमन किया। आपको बता दें कि इस दिवस स्मारक का निर्माण तीखी निवासी भामाशाह रमेश जैन ने करवाया है। जैन ने इससे पहले कोतवाली के समीप पुराने मिलिट्री टैंक को भी स्थापित करवाया था। गुरुवार को कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया,  भूपेन्द्र देवासी, दानाराम चौधरी, कानाराम परमार, भामाशाह रमेश कुमार जैन सहित पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मारू कुम्हार समाज के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरों पर
जालोर. आगामी आखातीज रविवार को श्रीयादे सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मारू कुम्हार समाज के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर शोर से जारी है । संस्थान सचिव किशोर देवड़ा ने बताया कि बुधवार रात को प्रजापत छात्रावास में संस्थान अध्यक्ष नरपतलाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामूहिक विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करते हुए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। ताकि विवाह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन
इस हेतु चँवरी मंडप व तोरण व्यवस्था कमेटी में फ़ुलाराम सियोटा, भानाराम देवड़ा, गोकुल देवड़ा, सुरेश पोनेचा व मोहन सियोटा,पंचों की जाजम व्यवस्था कमेटी में चंपालाल देवड़ा,सुरेशकुमार बड़वाल, वचनाराम देवड़ा व शांतिलाल सियोटा, मंच संचालन व्यवस्था कमेटी में नरपत आर्य, ओमप्रकाश आर्य व महेंद्र राठौड़, रोकड़ शाखा कमेटी में कन्हैयालाल मेवाडा, शंकरलाल देवड़ा, ललित देवड़ा व मदनलाल मेवाडा, चाय-पानी व्यवस्था कमेटी में विक्रम देवड़ा, पुखराज टांक व भगवानाराम बड़वाल, कन्यादान सामग्री वितरण व्यवस्था कमेटी में शांतिलाल पोनेचा, श्याम देवड़ा, महेन्द्र मेवाडा और नरेन्द्र सियोटा, भोजन व्यवस्था कमेटी में किशोर देवड़ा , डायाराम बड़वाल,उत्तम देवड़ा, मुकेश देवड़ा, प्रवीण मारू व रवि देवड़ा और एम मीडिया कवरेज कमेटी में हितेश माल को ज़िमेदारी दी गई । किशोर देवड़ा ने बताया कि अब तक हुई तैयारियों के तहत सामूहिक विवाह में भाग लेने वाली 12 कन्याओं के परिवारजनों को आमंत्रण पत्रिकाओं का वितरण किया जा चुका है। तथा अब तक के पूर्व व वर्तमान के भामाशाहों, विज्ञापनदाताओं, कन्यादान सामग्री के सहयोगियों, समाज के पंच पटेलों और अधिकारी- कर्मचारी गणों को भी आमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया गया है । सामूहिक विवाह स्थल भी टेंट से सजने लगा है।
सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी, जालोर केंद्रीय विद्यालय का सौ प्रतिशत रिजल्ट
जालोर. सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। जिसमें पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, जालोर का परीक्षा परिणम सौ प्रतिशत रहा। सभी 55 छात्र सफल हुए हैं। विद्यालय प्राचार्या समेत स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
बता दें कि पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा-10 के परिणाम में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय का परिणाम 100% रहा है, जहाँ कुल 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी 55 सफल हुए हैं।
विज्ञापन
इस उपलब्धि में 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रचित कुमार सिन्हा ने 96.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शताक्षी सिंह 94.4% अंक लेकर द्वितीय, दिशिका चौधरी 93.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य मेधावियों में भाविका (92.2%), विनीत पारीहर (91.0%), आदित्य शर्मा (90.6%) और राहिल खान (90.4%) शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल मीणा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम कठिन परिश्रम, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का फल है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।
बागोड़ा तहसीलदार को सायला तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा
जालोर. जालोर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे ने बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए बागोड़ा तहसीलदार रामलाल को सायला तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इससे पहले सायला की नायब तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी बतौर तहसीलदार अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। हाल ही में आसाणा में एक जमीन खरीद मामले में गड़बड़ी व धोखाधड़ी होने का प्रकरण सामने आने के बाद यहां मामला गरमाया हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले में खरीदारों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर पुलिस ने तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन डमी मालिक बनकर आए व्यक्ति की अभी भी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव कर लक्ष्मी चौधरी को मूल पद पर रखा है, जबकि तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार बागोड़ा तहसीलदार को सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े 16 को जालोर जिले के दौरे पर
शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
जालोर . राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे,जहां वे शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 8.45 बजे जयपुर से स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 10.20 बजे वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रातः 10.25 बजे हेलीपैड से रवाना होकर पुलिस लाइन जालोर के पास स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे जहां वे शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात् वहां से रवाना होकर प्रातः 10.45 बजे राजेंद्र नगर रोड़ जालोर पर क्लब के पास स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पहुंचेंगे तथा बैंक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे जालोर क्लब सभागार पहुंचेंगे तथा जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.50 बजे जालोर क्लब से रवाना होकर कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने माननीय राज्यपाल के यात्रा कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंप कर आवश्यक निर्देश दिए हैं तथा यात्रा कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना को समग्र प्रभारी बनाया हैं।
संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश
जालोर. जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया व 1 मई को पीपल पूर्णिमा पर होने वाले संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए पुख्ता इन्तजाम करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोत्ताही नही बरतें।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया (आखा तीज) व 1 मई को पीपल पूर्णिमा जैसे पर्वों तथा अबूझ सावों पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाहों के आयोजन की संभावनाएँ रहती हैं। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह अपराध है जिसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने के प्रावधान हैं जिससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोका जा सकें।
उन्होंने बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वृत्ताधिकारियों, थानाधिकारियों पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षकों, महिला अधिकार अभिकरण व महिला एवं बाल विभाग परियोजना के अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के शिक्षक, नगरीय निकाय के कर्मचारी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जन को जानकारी कराते हुए जन जागृति उत्पन्न करने के साथ ही बाल विवाह रोके जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों (उपखण्ड मजिस्ट्रों) को निर्देशित किया कि बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखी जावें तथा कार्यालय में बाल विवाह रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित करें साथ ही 181, पुलिस नियंत्रण कक्ष 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत प्राप्त होने पर प्रकरणों मंे त्वरित कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें।
संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए इस प्रकार बनाये कार्य योजना
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर गठित विभिन्न सहायता समूह, महिला समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला सुरक्षा सखी, साथिन सहयोगिनी के कोर ग्रुप को सक्रिय किया जावें। विवाह सम्पन्न कराने में सहयोगी व्यक्ति या समुदाय यथा-हलवाई, बैण्ड-बाजा वाले, पण्डित, बाराती, टेन्ट वाले, ट्रांसपोर्टर इत्यादि से बाल विवाह में सहयोग न करने का आश्वासन लेना और उन्हें कानून के बारे में जानकारी देना, जन प्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ चेतना बैठकांे का आयोजन करना तथा ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में चर्चा कर रोकथाम की कार्यवाही करना, बाल विवाह की रोकथाम के लिए किशोरियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न विभागों के कार्यकर्त्ता जैसे स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर इनके कार्मिकों को बाल विवाह होने पर निकट के पुलिस स्टेशन में सूचना देने के लिए पाबंद किया जावें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों पर जिला एवं उपखण्ड कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करें जो 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे तथा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जावंे। विद्यालयों में बाल विवाह के दुष्परिणामों व इससे संबंधित विधिक प्रावधानांे की जानकारी दी जावें तथा सामूहिक चर्चा से मिली जानकारी के आधार पर गांव व मोहल्लों के उन परिवारों में जहां बाल विवाह होने की आशंका हो, समन्वित रूप से समझाईश की जावें तथा यदि आवश्यक हो तो कानून द्वारा बाल विवाह को रोका जावें।
प्रिन्टिंग प्रेस वाले वर-वधु की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र अवश्य ही लेवें
विवाह के लिए छपने वाले निमन्त्रण पत्र के लिए वर-वधु की आयु का प्रमाण प्रिन्टिंग प्रेस वालो के पास रखने अथवा निमन्त्रण पत्र पर वर-वधु की जन्म तिथि प्रिन्ट किए जाने के लिए प्रिन्टिग प्रेसों को पाबन्द किया जावें।
बाल विवाह रोकथाम के लिए इन पर की जा सकेंगी शिकायत
बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला व उपखण्ड कार्यालयों में स्थापित नियंत्रण कक्ष, चाइल्ड हैल्पलाइन नम्बर 1098, 181 कॉल सेन्टर तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 नम्बर पर कॉल कर कभी भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है
जालोर भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन, पचपदरा दौरे को लेकर बनी रणनीति
जालोर. भारतीय जनता पार्टी जालोर की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन जालोर शहर स्थित होटल विजय पैराडाइज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष  जसराज राजपुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रारंभ में जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़ ने अपने उद्बोधन में आगामी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा जालोर जिले की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पचपदरा में होने जा रहे रिफाइनरी उद्घाटन से मारवाड़ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री  भूपेंद्र सैनी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने बाबासाहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए समरस समाज के निर्माण का आह्वान किया।
जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आहोर विधायक  छगन सिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानाराम चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जालौर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में स्वागत, परमवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में बाइक रैली, अंबेडकर स्मारक पर पुष्पांजलि, तथा विभिन्न मोर्चों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर अभिनंदन किया गया। बैठक में गेनाराम मेघवाल, पुखराज राजपुरोहित, मंगल सिंह सिराणा, मुकेश खंडेलवाल, बंसीलाल सुथार, प्रकाश छाजेड़, हीरालाल सारस्वत, गिरधारी लाल देवासी, उदय सिंह दादाल, केरा राम चौधरी, मुकेश राजपुरोहित, धोमी देवी, सुरेश सोलंकी, चंद्रकांत सुन्देशा, डिंपल सिंह चौहान, महेंद्र मुनोत, भूर सिंह, संजय बोराणा, अमन मेहता, महेंद्र सोलंकी, भरत सिंह भोजानी, गोपाल सिंह परमार, गीता बारोट, उर्मिला दर्जी, मंजू मेघवाल, हिंगलाज दान चारण, अंबालाल व्यास, छगन रामावत, अशोक गुर्जर, गणपत सिंह बगेड़िया, मंजू सोलंकी, केशव व्यास, उत्तम चंद गर्ग, ओम प्रकाश चौधरी, महेश भट्ट, दिलीप सोलंकी, योगेश सेन, बिशन सिंह सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांचौर में दिव्यांग शिविर में 391 प्रमाण पत्र जारी, 60 जरूरतमंदों को हियरिंग एड वितरित
जालोर. चिकित्सा विभाग एवं भारत विकास परिषद चेरिटेबल ट्रस्ट सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राज रेस्टोरेंट सांचौर में दिव्यांग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में 391 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी, ट्राइसाइकिल एवं 60 लाभार्थियों को हियरिंग एड प्रदान किए गए। जिससे दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी जिनमें डॉ. अशोक कुमार अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनील कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. जुगमल राम ईएनटी विशेषज्ञ एवं डॉ. महेश कुमार मनोरोग विशेषज्ञ शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं का परीक्षण कर उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों द्वारा प्रयास जारी
जालोर. जिले के सायला थाना क्षेत्र में डमी व्यक्ति पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन के निकटतम सुपरविजन में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के दर्ज प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन ने सायला थाना पर रिपोर्ट पेश की कि उसका खेत सरहद आसाणा में आया हुआ है, जिसकी आरोपी गौतमचंद वगैरा ने मिलकर डमी व्यक्ति पेश कर 13 मार्च 2026 को एग्रीमेन्ट करवाकर 2 अप्रैल 2026 को उपपंजीयन कार्यालय सायला में फर्जी रजिस्ट्री करवाकर अप्रार्थीपक्ष/पीड़ित जबरसिंह वगैरा से 5 करोड़ 41 लाख रूपये धोखाधड़ी करते हुए हड़प लिये है।
विज्ञापन
पुलिस ने थाना सायला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अलग-अलग टीमें गठित कर मुख्य आरोपी गौतम चंद लुकड़ पुत्र मांगीलाल जैन निवासी सायला व सह अभियुक्त दौलतराम पुत्र किशनलाल आचार्य निवासी सायला व विशालसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत निवासी अजीतपुरा पुलिस थाना नोसरा हाल आशापुर्णा वेली नया हाईकोर्ट जोधपुर पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी को दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किए गए। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश हेतु अलग अलग टीमों द्वारा दस्तयाबी के प्रयास जारी है। जबकि इस मामले में डमी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तब राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब लाइट कटती ही नहीं हैं - प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेसवार्ता
जालोर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को जालोर पहुंचे। जहां विजय पैराडाइज होटल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वो 80 फीसदी पूरे कर लिए गए है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने, उस समय राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब हम बिजली के मामले में सरप्लस होने वाले है, अब बिजली कटौती होती ही नहीं है। उन्होंने ईरान इजरायल युद्ध पर भी चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को विश्व के उदाहरण के रूप में बताया।
विज्ञापन
इसी प्रकार जालोर जिले के झाब को पंचायत समिति हटाकर एक महीने में ही त्रुटि बताते हुए भादरुणा को पंचायत समिति बनाने के मामले पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। भाजपा में बगावत करने वालों को छह महीने में पुनः वापस लेने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि अगली बार हम इस बारे में ध्यान रखेंगे। वहीं जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के बारे में केवल 25 दिन काम का बोलते है तो उन्होंने सवाल का जवाब घुमाते हुए वीबी जीरामजी पर बात करनी शुरू कर दी। विकास के सवालों पर वे ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी मौजूद थे।
कांग्रेस ने जालोर में बाबा साहेब की जयंती मनाई
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार सुबह 10 बजे संविधान निर्माता एवम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी कांग्रेसजन ने उनको याद करते हुए उनके बताए गए मार्गों एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीरसिंह मालपुरा, लक्ष्मण सिंह सांखला, गीताश्री मेघवाल, महेन्द्र सोनगरा, मिश्रीमल गहलोत, जोगाराम सरगरा, कृष्ण कुमार वनिका, कालूराम मेघवाल, बंशीलाल माली, पुखराज माली, ओमप्रकाश चौधरी, ईश्वर सिंह बालावत, मनीष विश्नोई सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े 16 को जालोर जिले के दौरे पर, नागरिक बैंक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
जालोर. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शहीद स्मारक व जालोर नागरिक सहकारी बैंक कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 16 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 8.45 बजे जयपुर से स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 10.20 बजे वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रातः 10.25 बजे हेलीपैड से रवाना होकर पुलिस लाइन जालोर के पास स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे तत्पश्चात् वहां से रवाना होकर प्रातः 10.45 बजे राजेंद्र नगर रोड़ जालोर पर क्लब के पास स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पहुंचेंगे तथा बैंक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे जालोर क्लब सभागार पहुंचेंगे तथा जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.50 बजे जालोर क्लब से रवाना होकर कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रसद विभाग द्वारा ट्रक से जब्त किए गए 136 गैस सिलेण्डर
जालोर । जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल व प्रवर्तन अधिकारी भीनमाल ने पहाड़पुरा रोड़ सांचौर स्थित आशापुरा ज्यूस सेन्टर पर ट्रक संख्या आर.जे.46 जीए 2160 से 136 गैस सिलेण्डर जब्त किए।
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा एलपीजी परिवहन, स्टॉक, एलपीजी खरीद व विक्रय के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर गैस का अवैध संग्रहण, क्रय-विक्रय, कालाबाजारी या दुरूपयोग करने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सायला में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपियों पर की मांग, जुटी भीड़
पांच मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जालोर. जिले के सायला उपखंड के आसाणा में पिछले दिनों एक फर्जी रजिस्ट्री का मामला सुर्खियों में है, इसको लेकर जिनके नाम यह रजिस्ट्री हुई उस परिवार ने सोमवार को सायला तहसील कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए अपने साथ हुई धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके द्वारा जमीन खरीद में दिए गए रुपए वापस दिलाने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी के सामने पांच शर्ते रखी और धरना अनवरत जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
धरना स्थल पर आए उपखंड अधिकारी सूरजभान विश्नोई व सायला थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसआईटी गठित करने, जमीन खरीद के रुपए वापस दिलाने समेत पांच मांगे रखी। इधर धरना स्थल पर पूर्व सांसद देवजी पटेल भी पहुँचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार जिन्होंने जमीन खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम दी, पुलिस प्रशासन पहले उनकी रकम की रिकवरी कर परिवार को वो पैसा लौटाए। देवजी ने कहा कि इस मामले में अभी जिला कलेक्टर से बात हुई है उन्होंने एसआईटी गठित कर दी है जिसका लेटर मुझे भेजा है। हम चाहते हैं कि इसमें कोई अगर सरकारी व्यक्ति शामिल हैं तो उसकी भी जांच कर उसके विरुद्ध कार्यवहीं हो। धरने को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और कहा कि सायला क्षेत्र में कई भूमाफिया है जो इस तरह लोगो को जालसाजी के तहत फंसाकर धोखाधड़ी करने का बड़े स्तर पर काम चल रहा है ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के सदस्य ने धरने में कहा कि हम लोगो को इन्होंने धोखे में रखा, हमको जमीन पसंद आई और हमने यह पैसा भरने के लिए छह महीने का समय मांगा लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने हमें शेष रकम भी देने का दबाव बनाया तो हम लोगों ने आनन फानन में आकर रजिस्ट्री करवा ली। यह हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ अब ऐसे लोगों का पर्दाफाश करना जरूरी हो गया है ताकि किसी और के साथ धोखा नहीं हो। बता दें कि सायला में एक फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की। वही धरने में कई और जमीन धोखाधड़ी के पीड़ित भी आए जिन्होंने अपने साथ जमीन बेचान में धोखा होने की बात कही।  टीकमसिंह राणावत ने कहा कि जिस परिवार के साथ यह धोखा हुआ है उनको जब तक न्याय नहीं मिलता हम न्याय की इस लड़ाई में अंत तक साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो पीड़ित परिवार है उनकी इतनी बड़ी रकम गई और ऊपर से केस भी दर्ज इनके ही खिलाफ हुआ इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है। इस दौरान दिलीपसिंह मांडाणी, सर्जनसिंह, आहोर प्रधान संतोष कंवर, रूपराज, कल्याणसिंह बिशनगढ़ समेत धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रशिक्षण द्वारा सद्गुणों का अभ्यास करवाता है श्री क्षत्रिय युवक संघ - कारोला
प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर कलापुरा में तिलक कर 121 स्वयं सेवकों का किया स्वागत
जालोर. श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रशिक्षण में तय दिनचर्या की पालना अनुसार अभ्यास से सद्गुणों और संस्कारों के विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। राजपूत समाज के युवाओं को सामूहिक संस्कारमयी कर्म प्रणाली में ढालने के लिए प्रशिक्षण देते हुए अपने तासीर और इतिहास अनुसार संस्कारों का नियमित अभ्यास करवाया जाता है। भौतिकता के युग में घटते मानवीय मूल्यों और क्षत्रियत्व के गुणों और ईश्वरीय भाव को पुनः स्थापित करने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ के चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण  की शुरुआत के स्वागत कार्यक्रम में यह बात शिविर प्रमुख महेंद्रसिंह कारोला ने क्षत्रिय शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
शनिवार से निकटवर्ती कलापुरा में शैतानसिंह  के कृषि फार्म पर शिविर प्रमुख कारोला द्वारा राजपूत युवाओं के  ललाट पर तिलक और प्रार्थना से  शुरू हुए शिविर में रेवत, भागली, कलापुरा, धवला, सियाणा, नारणावास, सरत, बिबलसर, आकोली, नून, सांगाणा, दहिवा, जीवाणा, सुराणा, जाखड़ी, रतनपुर, देवाड़ा, वाड़का गोगा सहित जालौर क्षेत्र के कई गांवों से 121 स्वयंसेवक शौर्य, तेज, धैर्य, दक्षता, युद्ध से मुकाबला, दानशीलता सहित विभिन्न आवश्यक गुणों का विकास के साथ-साथ ईश्वरीय भाव को पुष्ट करने हेतु भाग ले रहे है।
प्रशिक्षण में भूमिका
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने बताया कि शिविर के दौरान महेंद्रसिंह कारोला, गणपतसिंह भवरानी, नाहरसिंह जाखड़ी, सुमेरसिंह उथमन, ईश्वरसिंह चौरा, जब्बरसिंह लूणा, कल्याणसिंह, अरविंद दिग्विजयसिंह, सहित विभिन्न वरिष्ठ स्वयंसेवक विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे है।
प्रबुद्ध जनों का स्नेहमिलन
प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को शिविर दिनचर्या और विभिन्न गतिविधियों की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझने के लिए स्थानीय राजपूत समाज के प्रबुद्ध जन भाग लेंगे। प्रबुद्ध जनों द्वारा शिविर का अवलोकन और विभिन्न सत्र का निरीक्षण किया जाएगा। भौतिकवाद से दूर एकांत में न्यूनतम सुविधाओं में हो रहे इस अनोखे शिविर की गतिविधियों का देखने हेतु स्थानीय लोगों को शिविर दर्शन हेतु आमंत्रित किया गया है।
राणा सांगा को किया याद -      रविवार को शिविर के सायंकालीन प्रार्थना सत्र में राणा सांगा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने राणा संग्रामसिंह द्वारा अपने जीवन में किए गए अद्भुत संगठनात्मक कार्य पर प्रकाश डालते हुए इन्हें भारतीय इतिहास के ऐसे देदीप्यमान ज्योतिपुंज बताया। जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अपने समय के समस्त हिंदू राजाओं को ही नहीं बल्कि हसन खा मेवाती व महमूद लोदी जैसे मुस्लिम शासकों को भी शामिल कर एक भारतीय राजाओं के संघ के निर्माण पर जानकारी दी।
शिविर व्यवस्थापक माधोसिंह, जितेंद्रसिंह कलापुरा, नारायणसिंह रेवत द्वारा राजपूत समाज बंधुओ के सहयोग से राजपूत बालकों को अपने स्वभाव अनुसार सद्गुणों को सात्विकता के साथ सतो गुणी बनाने के इस प्रशिक्षण को उपयोगी और सार्थक बता रहे हैं। क्षेत्र के राजपूत समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को शिविर के दौरान प्रातः काल से देर रात्रि तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को निकट से समझने की अपील कर रहे हैं तथा शिविर में होने वाली गतिविधियों को समाज और राष्ट्र के लिए नियमित चलाने की आवश्यकता बता रहे हैं। संघ के चार दिवस की इस पूर्ण आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विदाई कार्यक्रम मंगलवार को होगा।
जेसीसी क्लब के टेस्ट चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब विजयी
जालोर . जेसीसी क्लब द्वारा आयोजित टेस्ट चैंपियनशिप 2026 आयोजित के फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। जेसीसी क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित हुए टेस्ट चैंपियनशिप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने रमेश पारीक की कप्तानी में श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब द्वारा दिए गए निर्धारित 282 रनों के लक्ष्य को 29वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि श्री श्याम क्रिकेट क्लब की तरफ़ से फाइनल मैच में पिंटू सिंह, प्रशांत चौधरी, संजय दहिया, शैलेश शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन किया तो वहीं श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब की तरफ से कप्तान किशन सिंह, राहुल स्वामी, किरण राजपुरोहित, सोमेश, कुनाल, संजु, सौरव ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में निर्णायक की भूमिका यशवंत सैनी व याज्ञवेंद्र सिंह ने निभाई तथा स्कोरर अशोक माली रहे।
इस अवसर पर संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, गजेंद्र सिंह भाटी, सुनिल कपूरिया, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश कृपलानी, गजेंद्र सुंदेशा, नरपत जोड़, महावीर मीणा, भरत जोधवानी, अरविंद कुमार, भरत सुंदेशा, अनिल सुंदेशा, प्रकाश, भींवजी, संजय राव, हड़मत सिंह, कश्मीर सिंह, बंटी सिंह, सुरेश, आयुष बजाज, नरपत सुंदेशा, अशोक सैन, राहुल सोनी, गोविन्द, दिलीप, पंकज मीना, नरेश सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्तिथ रहे।
गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी - बद्रीदान
जालोर. सायला के श्रीकात्यायनी माता गोशाला में शनिवार को गौ सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौ सम्मान आह्नान अभियान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष बद्रीदान चारण ने कहा कि गाय को हिंदू परंपरा में मां का दर्जा प्राप्त है। गाय समझदार प्राणी है। वो बोल नहीं सकती है। अभियान में आजमन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पीले चावल देकर जोड़ने पर चर्चा हुईं। इसलिए उसके सम्मान के लिए 27अप्रैल को सभी सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाते हुए तहसील व उपखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देना है। ज्ञापन भजन कीर्तन करते हुए झांकी के साथ ज्ञापन देने की बात कही।
अभियान के बारे जानकारी देते हुए बताया कि वेद पुराणों में गौ सेवा को सर्वोत्तम बताया है। वर्तमान में गोचर भूमि पर कब्जा हो रहा है। उसको विचरण करने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। निराश्रित होने से सड़कों पर घूम कर पॉलीथिन आदि खाने को मजबूर है। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने लिए सभी हिन्दू समाज को संगठित होकर प्रयास करने से संरक्षण मिल सकेगा।
इस दौरान उदयसिंह चौहान, बलवंतसिंह दहिया, डायालाल सुथार, सोनाराम चौधरी, मुल्तानमल आचार्य, अशोक अग्रवाल, ताराराम चौधरी, लीलाराम प्रजापत, जगाराम माली,मीठालाल माली,रमेश आचार्य,हीरसिंह दहिया,पारस चौधरी, हबताराम पुरोहित,देवाराम माली,रमेश कुमार सोनी,जतिन राजपुरोहित सहित ग्रामीण मौजूद थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ 14 अप्रेल को जालोर में लेंगे जिला स्तरीय बैठक, संगठन ने शुरू की तैयारियां
जालोर. भारतीय जनता पार्टी जालौर के जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल एवं जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 14 अप्रैल को अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के निमित्त जालौर आएंगे, जहां जालौर के विजय पैराडाइज में होने वाली जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिला एवं मंडल पदाधिकारी को एवं मोर्चों के पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह दादाल, मुकेश राजपुरोहित ,एस टी मोर्चा प्रदेश मंत्री रमेश राणा, पूर्व जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, हरीश राणावत, जालौर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, जिला मंत्री गीता बारोट, जिला प्रवक्ता उर्मिला दर्जी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुनोत, जिला मीडिया प्रभारी अंबालाल व्यास, जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह, प्रकोष्ठ संयोजक भूर सिंह देवकी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबाराम देवासी, विधानसभा सहसंयोजक गणपत सिंह बगेड़िया, सोशल मीडिया संयोजक जोगेश सेन, अशोक गुर्जर, दिलीप सोलंकी, केवदा राम चौधरी, रमेश मेघवाल, संजय बोराणा, जयंतीलाल माली, छगन रामावत, परमवीर सिंह भाटी, रतन सुथार, बलवंत सिंह तुरा, अजय जाटव, केशव व्यास, ओम प्रकाश चौधरी, जबराराम माली, भवानी सिंह देता, हेमेंद्र सिंह बगेड़िया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फुले ने समाज में शिक्षा, समानता एवं सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया - रवि सोलंकी
जालोर. महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले उद्यान, वीरम नगर जालोर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा नगर महामंत्री सुरेश सुन्देशा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर फूल बरसाए व उन्हें माला पहना कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता एवं सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अम्बा लाल व्यास, मन की बात के जिला संयोजक सुरेश सोलंकी, भाजपा जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमा राम देवासी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर , राजकुमार चौहान ,जिला मंत्री गीता बारोट ,केशव व्यास ,नगर मंत्री गीता मीणा , डिम्पल सिंह, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी ,रमेश मेघवाल , दिनेश बारोट, रमेश कुमार सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जालोर जिले की टीम रवाना
जालोर. 76वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जालोर जिले की जूनियर बास्केटबॉल टीम शनिवार को रवाना हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 अप्रैल तक दुजोद, सीकर में आयोजित की जाएगी।
चयनित टीम खेलेगी जूनियर नेशनल
जालोर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर जूनियर नेशनल के लिए राजस्थान की टीम का चयन किया जाएगा। जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 22 से 29 मई 2026 तक पुडुचेरी में आयोजित होगी।
विज्ञापन
जालोर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मूनसिंह राठौड़ ने बताया कि टीम को रवाना करने के अवसर पर कई खेल पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोहर राणा, जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखला, जूडो संघ के सचिव ओमप्रकाश आर्य, बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एनआईएस कोच नरेश मालवीय, बैडमिंटन संघ के जीतेन्द्र सिंह सांखला, कुश्ती संघ के हरिराम सारण तथा मुनिराज सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
जालोर जिला जूनियर बास्केटबॉल टीम
कप्तान हरिकृष्ण खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह राठौड़, युवराज सिंघल, सुमित, वैभव भट्ट, नैतिक चौधरी, युवराज सिंह, मयंक परमार, विराट सोगरवाल, नितंजय सोलंकी, कल्पेश, नितिन चौधरी, परीक्षित जाखड़, विराज त्रिवेदी को टीम में शामिल किया गया है। कोच इमरान खान टीम मैनेजर दिग्विजय सिंह को नियुक्त किया गया है। जालोर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में टीम दुजोद के लिए रवाना हुई। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगी और जूनियर नेशनल के लिए चयनित होगी।
पीएनजी की पाइपलाइन फिटिंग पूर्ण वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य
पीएनजी कनेक्शनधारियों को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन समर्पित करना होगा
जालोर. जिले में जहाँ पीएनजी की पाईपलाईन फिटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है वहाँ उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति कर दी जाएगी और उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।  जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि मध्यपूर्व में जारी युद्ध के कारण देश में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार द्वारा जिले में कई जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जालोर शहर में गुजरात गैस के माध्यम से पंजीकृत पीएनजी कनेक्शनधारियों को शत-प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जा रही है तथा इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। होटल रेस्टोरेन्ट, ढाबा एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा उपभोक्ता गुजरात गैस से आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने से 24 घण्टे निरंतर गैस की आपूर्ति रहेगी जिससे सिलेण्डर की डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राकृतिक गैस हवा से हल्की होती है, रिसाव होने पर जल्दी फैल जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी कम होती है। पीएनजी कनेक्शन के तहत मीटर आधारित बिलिंग होती है, जिससे केवल उपयोग की गई गैस का ही भुगतान करना होता है। उपभोक्ताओं को अब भारी सिलेंडर लेकर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ जलन और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी ने पीएनजी कनेक्शनधारियों को निर्देशित किया है कि वेे अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन संबंधित एजेंसी में समर्पित करें तथा आगे किसी प्रकार की बुकिंग या रिफिल प्राप्त नहीं करें।
गुजरात गैस की ओर से 30 जून तक घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर दिया जा रहा ऑफर
गुजरात गैस की ओर से 30 जून, 2026 तक नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन पर ऑफर दिया गया है जिसके तहत घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर गैस बिल में सीधे 500 रूपए जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 1800-123-6000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर बैठक में हुई चर्चा
प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक सम्पन्न
जालोर. प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद लुम्बाराम चौधरी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न विभागों से डीएमएफटी के तहत पूर्व में स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ कार्यों पर व्यय की समीक्षा की गई। सांसद लुम्बाराम चौधरी व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित विधायकों ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर चर्चा की।  बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जालोर डीएमएफटी में उपलब्ध फण्ड सहित वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, समेकित बाल विकास सेवाओं, पंचायतीराज, खेल सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त हुए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण करने करने के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व डीएमएफटी के सदस्य उपस्थित रहे।
मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को मिलेगा शीतल जल, एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य
जालोर. विगत 10 वर्षों से नारणावास के रूपसिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान का शुभारंभ महंत महेन्द्र भारती ने गुरुवार को नया नारणावास में किया। महंत महेन्द्र भारती ने कहा कि परिंडे लगाने से बेज़ुबान पक्षियों को पानी पीने को मिलेगा। जिससे पक्षियों को गर्मी के मौसम मे राहत मिलेगी। महंत महेन्द्र भारती ने रूपसिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान की प्रशंसा की और कहा कि इस अभियान से अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर परिंडे लगाएंगे। मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को गर्मी के मौसम मे पीने को ठंडा पानी मिलेगा।
विज्ञापन
जालोर जिले में भीषण गर्मी सितम ढा रही है। पानी के लिए बेजुबान पशु पक्षी सभी तरस रहे है । पक्षियों को लम्बी उड़ान भरने के बाद भी दूर दूर तक पानी नहीं मिल रहा हैं। इन बेजुबानों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नया नारणावास के शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़ द्वारा परिंडे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान चला कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य टीम बना कर विभिन्न गांवों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
रूप सिंह राठौड़ नारणावास द्वारा गुरुवार को 168 से अधिक परिंडे निःशुल्क लोगों को उपलब्ध करवाए गए। ताकि ग्रामीण अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगा सके, जिससे गांवो में जगह जगह पक्षियों को पीने को नीर मिल सके। इस अवसर पर नारणावास प्रशासक जशोदा कंवर, भगवत सिंह नारणावास, रतन सिंह बागरा, ईश्वर सिंह धवला, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, पदमपुरी, मुला राम बागरा, हरि राम बागरा, प्रीतम कवर, पूजा कुमारी, छगन लाल मेघवाल आदि मौजूद थे
एक हजार परिंडे लगाने का रखा लक्ष्य
रूप सिंह राठौड़ ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को ठंडा पानी पीने को मिल सके इसके लिए अप्रेल से मई 2026 तक एक विशेष अभियान चलाकर 1 हजार मिट्टी के परिंडे विभिन्न गावों मे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। परिंडों में पानी नियमित भरने का लोगों से आह्वान भी किया गया। ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पीने को ठंडा पानी मिल सके। पूर्व में रूप सिंह राठौड़ ने 4 सीमेंट के स्थायी कुंड भी बनवाए, जिससे छोटे व मोर जैसे बड़े पक्षियों को पानी पीने को मिल सके।
जिला कलक्टर ने बिठूड़ा में रात्रि चौपाल में प्रस्तुत परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान
जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को बिठूड़ा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, विद्युत व पानी की समस्या का समाधान करने सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।  चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बिठूड़ा से चांदराई सड़क के अधूरे निर्माण कार्य की शिकायत करने पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कॉल कर सड़क के अधूरे कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।  रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, आहोर तहसीलदार लधाराम पंवार, आहोर विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ओरण बचाओ टीम ने सायला में जन संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की
जालोर. कस्बे में ओरण बचाओ पदयात्रा के प्रतिनिधि मंडल ने सायला में संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। टीम के भोपालसिंह झलोडा ने संपर्क कार्यकम के तहत सिणधरी रोड होटल में पर्यावरण प्रेमियों से मुलाकात की। जिन्होंने 21जनवरी से ओरण बचाओ को निकली पदयात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि पदयात्रा को सभी वर्गों का आत्मीय समर्थन मिल रहा है। हर गांव शहर से यात्रा में आमजन जुड़कर ओरण टीम को मजबूती प्रदान कर रहे है।पदयात्रा का उद्देश्य आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण व पशुओं को चारागाह को बचाना है। यात्रा अगले सप्ताह 16 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगी। जिसमे सभी से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर मुख्यमंत्री कार्यालय के आगे मांग को मजबूती से रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जोधपुर अजमेर में वार्ता भी हुईं।लेकिन अभी तक ओरण के संबंध में लिखित रूप में नहीं दे रही है।साथ हजारों बीघा जमीन निजी कंपनियों को देकर कुठाराघात कर रही है। संपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आगामी 16 अप्रैल को जयपुर में अधिकाधिक संख्य में शामिल होकर टीम को समर्थन देने की बात कही।वही प्रतिनिधि टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भेरूपालसिंह दासपां, जेतमालसिंह सोढा, तेजा की बेरी पूर्व सरपंच नवाब खान, भवानीसिंह देता, छैलाराम सेन, नरेंद्रसिंह बोरवाडा, करणसिंह, जसवंतसिंह, दाऊद खान, नकुलसिंह रेवतड़ा आदि उपस्थित थे।
जज बोले-क्लिक करने से पहले सोचे, क्योंकि इंटरनेट सब याद रखता है
न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में आयोजित किए जागरूकता शिविर
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में विस्तार से बताया। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने पुरोहित छात्रावास के पीछे स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने रालसा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अनजान लिंक पर कभी क्लिक नहीं करनी चाहिए साथ ही यदि फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया साइड पर कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे तो जांच पड़ताल के बाद ही अनुमति देनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने साइबर दुर्व्यवहार क्या है, फर्जी अकाउंट बनाना और पहचान की नकल करना, क्लास ग्रुप में साइबर बुलिंग, बिना अनुमति के निजी फोटो शेयर करने, अपमानजनक मीम और एडिटेड फोटो, धमकी भरे मैसेज और निजी चैट में गाली गलौच, ऑनलाइन पीछा करने, निजी जानकारी मांगने आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए इनके दुरूपयोग से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन
इस दौरान सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के दिनेश कुमार चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी अलीसा मंसुरी, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी अक्षिता जैन ने भीनमाल रोड स्थित एक स्कूल में शिविर आयोजित किया। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी प्रियंका बैरवा, पारूल जैन ने भी लाल पोल स्थित विद्यालय में शिविर का आयोजन साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए साथ ही विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
देबावास की लक्षिता अंग्रेजी विषय की व्याख्याता बनीं, प्रदेश में किया टॉप
प्रारम्भिक शिक्षा गांव की स्कूल से शुरू की, पिता भी शिक्षक
जालोर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा -2024 के अंग्रेजी विषय का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ।  जिसमें जालोर जिले के देबावास गांव की लक्षिता कंवर पुत्री डूंगरसिंह बालावत ने प्रदेश में अंग्रेजी विषय में पहला स्थान पाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों समेत शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि आरपीएससी द्वारा 2024-2025 में स्कूल व्याख्याता(अंग्रेजी) के लिए भर्ती प्रकिया आयोजित की थी, जिसका परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। जिसमें लक्षिता कंवर ने अंग्रेजी विषय में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव, जिले का नाम रोशन किया है।
प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू की, पिता शिक्षक
लक्षिता कंवर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देबावास गांव की स्कूल से शुरू की। इसके बाद उन्होंने स्कूल एवं कॉलेज की शिक्षा पाली जिले के विद्यावाड़ी संस्थान से की। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन(पीजी) उदयपुर से की। लक्षिता के पिता डूंगरसिंह बालावत देबावास भी शिक्षक है और वर्तमान में गांव से सात किलोमीटर दूर सराणा में वाइस प्रिंसिपल के पद पर है।
विज्ञापन
लक्षिता के पिता डूंगरसिंह ने बताया कि लक्षिता शुरू से भी पढ़ाई में काफी रुचि रखती थी और खाली समय में घर पर भी वो किताब पढ़ने में ही समय निकालती थी। इसकी रुचि को देखते हुए हमने पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। लक्षिता अभी नेट और कॉलेज लेक्चरर की तैयारी कर रही है। एक बार लक्षिता ने आरएएस की भी परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उसने पढ़ना जारी रखा और हिम्मत नहीं हारी।
नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए
जालोर. वृहद पेयजल परियोजना की मुख्य पाईप लाईनों पर किये गये अवैध जल कनेक्शनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नर्मदा परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता दिगम्बर सिंह व जितेन्द्र कुमार द्वारा ग्राम जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए।
पीएचईडी परियोजना वृत सांचौर के अधीक्षण अभियन्ता लिच्छुराम चौधरी ने बताया कि नर्मदा नहर आधारित पेयजल परियोजनाओं पर किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने, पेनल्टी वसूल करने एवं कानूनी कार्यवाही करने के लिए परियोजना खण्ड प्रथम सांचौर के अधिशासी अभियन्ता भूरसिंह मीणा, परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी एवं परियोजना खण्ड भीनमाल के अधिशासी अभियन्ता बलवीर सैनी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया हैं। ये टीमें अवैध कनेक्शन हटाने के साथ अवैध रुप से टैंकरों से पानी बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
उन्होनें बताया कि अवैध कनेक्शन धारियों के विरूद्ध विभागीय दर से पेनल्टी राशि वसूलने एवं राजकीय संपति को नुकसान पहँुचाने (3 पीडीपी), पानी का बहाव बाधित करने, आमजन को पीने के पानी से वंचित करने एवं अवैध रूप से पानी चोरी कर व्यापार करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस कार्यवाही के लिए विभागीय टीमों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय रैकी कर सूचना इकट्ठी की जाएगी। सम्पूर्ण क्षेत्र के गाँवों-ढाणियों में इस तरह के कृत्य करने वाले व्यक्तियों की सूची विभाग द्वारा गुप्त रूप से बनाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होनें अपील की हैं कि यदि विभागीय पाइप लाइन से अवैध रूप से पानी चोरी किया जा रहा है तो वे स्वयं ही अवैध कनेक्शन, अवैध रूप से पानी का क्रय विक्रय करना बन्द कर लेवें अन्यथा पकडे़ जाने पर ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने एवं पेनल्टी वसूली की कार्यवाही भी जाएगी।  उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आने वाले दिनों मे ऐसी कार्यवाही को और गति दी जाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि सर्व साधारण अवैध कनेक्शनधारियों की सूचना वॉटसऐप पर भिजवा सकते हैं।
जालोर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टेबलेट देकर सम्मानित किया
जालोर. ज़िला प्रशासन एवं राजीविका के तत्वावधान में महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने एवं उनकी आजीविका गतिविधियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को ज़िला परिषद सभागार में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर जिले में राजीविका के अंतर्गत “लखपति दीदी” योजना से जुड़ी महिलाओं को टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं, इसी क्रम में केंद्र सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राजीविका जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि वे बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएँ जिसके फलस्वरुप वे इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च एजुकेशन आदि क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर पाएं।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हैं अतः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति ऋण एवं कौशल संवर्धन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, माँ वाउचर योजना, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं।
समारोह में राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अशोक बिश्नोई ने बताया कि समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी दीदियों को टैबलेट के उपयोग, ऑनलाइन कार्यप्रणाली एवं डिजिटल माध्यमों से आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा वे अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगी। लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल के लिए सरकार एवं राजीविका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टैबलेट के माध्यम से उन्हें नई तकनीक सीखने और अपनी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, राजीविका के राकेश मीना सहित महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रही।
दिशा की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर गम्भीर मंथन, जेजेएम को लेकर रतन देवासी बोले- सुधार कर लो, अन्यथा लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे...!
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
जालोर . जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सांसद लुंबाराम चौधरी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से जिले के किसानों के लिए संचालित पीएम कुसुम योजना, आरडीएसएस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए पात्र किसानों को लाभ पहुँचाने की बात कही।
बैठक में उन्होंने भीनमाल फ्लाई ओवर व आरओबी कार्य निर्माण में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने एवं जिले में सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिता से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में निर्माणरत सड़क कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए मोबाइल वेटेनरी यूनिट-1962 वाहन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करवाने की बात कही।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम की ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों एवं कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुँचने के लिए पाबंद करने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में शैक्षणिक गतिविधि नहीं करवाने तथा जिले में स्कूलों की स्थिति एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में समीक्षा की तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं व आवासीय विद्यालय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सांसद ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों यथा-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, वीबी-जीरामजी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जिले के नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अवैध कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए कटवाने तथा मूल कनेक्शनों से पाईप लाईन में छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्वायत शासन विभाग के अधिकारियों को जालोर शहर की सीवरेज समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जले हुए ट्रांसफॉमर्स को समय पर बदलने तथा आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए एफआरटी टीमों को भी पाबंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुँचाने के साथ ही पानी की चोरी पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें।
जेजेएम पर रतन देवासी ने जताया गुस्सा
रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने जेजेएम कार्यों को लेकर एक बार फिर आक्रोश जताया। देवासी ने कहा कि कार्य नियमानुसार नहीं हुआ है। जानबूझकर गलतियां की गई है, सुधार कर लो, अन्यथा गांव के लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे। इस पर जिला कलेक्टर ने पांच गांवों का कमेटी से सर्वे करवाकर जांच करने का भरोसा दिया।
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को चेताया
अपनी जाति के अलावा भी देखो
जोधपुर विद्युत वितरण निगम के आरडीएसएस एक्सईएन पर दिशा की बैठक में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अपनी जाति के अलावा दूसरों के भी काम किया करो। गर्ग ने कहा कि आज भी सुखराम जी के लोगों के काम पहले कर रहे हो, अपनी जाति में लिप्त मत रहो, प्राथमिकता के काम पहले करो। इसी प्रकार सदस्य खेमराज देसाई ने पीड़ा बताई की कि दासपां से नवापुरा (कोरा) को ट्यूबवेल से पानी मिल रहा है, लेकिन ट्यूबवेल भामाशाह ने करवाया, अब भामाशाह कह रहा है कि नवापुरा को पानी नहीं दिया जाएगा, इस पर जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने अधिकारियों को पाबंद किया। भीनमाल में रेलवे ओवरब्रिज को लेकर सांसद लुम्बाराम चौधरी व भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, काम पूरा नहीं हो रहा है, अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मई महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जालोर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगरपरिषद के आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जालोर शहर में 196 में से 91 सफाई कर्मचारी अन्य कार्यों में लगे होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है, उसे सुधारने का प्रयास करेंगे।
दिशा की बैठक में सदस्य खेमराज देसाई ने पीड़ा बताते हुए कहा कि कोरा व बोरटा गांव में एक ही ग्राम विकास अधिकारी है, कोरा में स्थाई वीडिओ की मांग के लिए पूर्व विधायक पूराराम, जसराज पुरोहित, सांसद लुम्बाराम को भी कई बार कहा, लेकिन अभी तक स्थाई ग्रामसेवक नहीं लगा, लोगों को परेशानी होती है।
इस अवसर पर भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकार नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, दिशा समिति के सदस्य डॉ. मंजु मेघवाल, चिरंजीलाल दवे, रमेश राणा, खेमराज देसाई सहित दिशा समिति के सदस्य व अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को पढ़ाया साइबर अपराध से बचने का पाठ
जिले के न्यायिक अधिकारियों ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर न्यायिक अधिकारी मंगलवार को स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले की सभी स्कूलों में बच्चों को विभिन्न अधिकारों की जानकारी देने, सुरक्षा के प्रति जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम शुरू किया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को जिले के न्यायाधीशों ने स्कूलों में पहुंचकर क्लिक करने से पहले सोचो, ऑनलाइन सुरक्षित रहो इंटरनेट सब कुछ याद रखता है विषय पर संपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साइबर दुर्व्यवहार क्या है, फर्जी अकाउंट बनाना और पहचान की नकल करना, क्लास गु्रप में साइबर बुलिंग, बिना अनुमति के निजी फोटो शेयर करना, अपमानजनक मीम और एडिटेड फोटो सहित साइबर अपराध से होने वाले दुष्पपरिणामों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिला मुख्यालय पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शांतिनगर जालोर स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसी प्रकार पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश सीमा जुनेजा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर जालोर में पहुंचे और विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किए जाने वाले कार्यों, चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसी प्रकार सीजेएम प्रिया टावरी इमानुअल स्कूल, एसीजेएम संख्या 1 राजेंद्रसिंह चारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोडिजी जालोर, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने विद्या भारती स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसी प्रकार एलएडीसी चीफ अजहरूदीन व एलएडीसी असिस्टेंट खुशवंतसिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा, एलएडीसी असिस्टेंट आमना तब्बुसम व भीमसिंह भीमावत ने मयुर पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित किया।
वितरित की सामग्री, वाट्सअप ग्रुप में भी किया प्रचार
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में साइबर क्राइम से बचाव को लेकर रालसा द्वारा मुद्रित की गई पुस्तक भी वितरित की। इसके अलावा विद्यालयों में संचालित विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में भी प्रचार प्रसार सामग्री भेजकर प्रचार प्रसार किया गया।
देश में राम मंदिर निर्माण के साथ राम राज्य स्थापित करना हमारा लक्ष्य - महेन्द्र बोहरा
गर्ग ने कहा, शून्य से खड़ी हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
आहोर में मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस
जालोर. भारतीय जनता पार्टी के47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को आहोर कस्बे में माता चामुंडा मंदिर के बाहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपाई मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा नेता महेन्द्र बोहरा ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो शून्य से उठकर खड़ी हुई है जबकि दूसरी पार्टी एक परिवार की पार्टी है और बड़ी पार्टी थी जो आज शून्य पर पहुँच गई है और जो भाजपा छोटी पार्टी थी वो आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बोहरा ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आव्हान किया और कहा कि हम आज भी गुलामी की मानसिकता में रहते हैं और विदेशी चीजों में ज्यादा विश्वास करते हैं। मुख्य सचेतक और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जनसंघ और उसके बाद भाजपा कैसे बनी और उस समय पार्टी के कार्यकर्ताओं को कितनी मुश्किलें झेलनी पड़ती थी, उसके बारे में विस्तार से बताया।
गर्ग ने कहा कि एक समय था जब हमें उम्मीदवार ढूंढने पड़ते थे क्योंकि हार की गारंटी थी और दूसरी ओर पक्की पकाई जाजम थी। हमने गांव ढाणी जाकर कार्यकर्ता बनाए, जिसकी बदौलत आज हम इतने मजबूत हुए कि हर जाति, गांव कस्बे में भाजपा के कार्यकर्ता है। गर्ग ने कहा कि उनके पिता ने चुनाव लड़ने के दौरान उनकी मां के पीहर के लाए गहने तक बेचने पड़े, जो जीते जी वापस नहीं बना पाए। हम चुनाव लड़ते थे तब हमारे घरों पर पत्थर मारे जाते थे, इन संघर्षों से जूझकर पार्टी को बड़ा बनाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि पार्टी में आने वालों को आने दें, उनके लिए दरवाजे बंद नहीं करें, जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैसी भी परिस्थिति बन जाए, लेकिन पार्टी के खिलाफ कदम नहीं उठाना चाहिए ऐसे कार्यकर्ताओं का स्वागत है। सांसद लुम्बाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम करके दिखाया है, चाहे वो राम मंदिर निर्माण का हो या अन्य। क्योंकि प्रधानमंत्री को गांव में बैठे अंतिम पायदान के व्यक्ति की पीड़ा समझ में आती है। उन्होंने नरेगा में बदलाव कर आम आदमी को लाभ पहुँचाया है। चौधरी ने कहा कि पहले जनता की जेब में 10 हजार भेजने पर सात हजार मिलते थे वो भी अहसान जताकर जबकि वर्तमान सरकार में सीधे खाते में पैसे जमा होते हैं यह फर्क है।
विज्ञापन
जिला प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसको पहले देश और राष्ट्र के लिए समर्पण भाव हमेशा रहता है, जबकि कांग्रेस जब राज में आती है तो नेशनल हेराल्ड जैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि मोदी की विदेश नीति को दुनिया मानती है और दूसरे देश कान खोलकर सुनते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने कहा कि आज त्याग, तपस्या और समर्पण का दिन है, देश का नेतृत्व जन जन से जुड़ा है और वैश्विक स्तर पर भारत की एक अलग पहचान बनाई। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इतनी मजबूत स्थिति में खड़ी करने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत है, आज हमने जिनका अभी पूजन किया उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक दिन रात मेहनत कर इस पार्टी को खड़ा किया जो आज वटवृक्ष बन गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, भाजपा नेत्री डॉ बमंजू मेघवाल, रमेश राणा, भूपेंद्र देवासी, शंकरदान चारण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, महिपालसिंह चारण, महावीर सिंह पाणवा, वन्नेसिंह मिठड़ी,भवरसिंह कवला, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवीरसिंह देवड़ा, प्रवक्ता दिनेश महावर,विशनसिंह सोलंकी, परमवीरसिंह भाटी, भूरसिंह देवकी समेत कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल सुथार ने किया। उसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया।
मॉडर्न स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
जालोर. उम्मेदाबाद कस्बे के रामनगर मॉडर्न पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में छठा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार शाम को पोकरण विधायक प्रतापपुरी, रामद्वारा आश्रम कानाराम महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवरलाल परमार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जालोर ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेहरीराम माली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, जालोर, संजीव कुमार विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, राष्ट्रीय शिक्षक संघ हिरसिंह व कवि ललित राजपुरोहित थे। कार्यक्रम के भामाशाह पुनमाराम गीगाराम देवासी का अतिथियों की ओर से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों की ओर से प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान पोकरण विधायक ने विद्यार्थियों के बीच जाकर उनसे संवाद किया व उनको भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने व देश सेवा की भावना मन में रखने का संदेश दिया। विद्यालय के संस्था प्रधान अर्जुन धांधल ने मंच संचालक भोपालसिंह का बहुमान कर भामाशाह व गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
किशनसिंह राठौड़ रावणा राजपूत महासभा आहोर तहसील अध्यक्ष बने
जालोर. जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालोर तहसील शाखा आहोर के महासभा व युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के चुनाव आहोर तहसील स्तरीय छात्रावास एवं सभा भवन मे सम्पन्न हुए। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि रावणा राजपूत महासभा तहसील अध्यक्ष हेतु किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा ने आवेदन पेश किया, जिसके बाद एक ही आवेदन पेश होने पर किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा को तहसील अध्यक्ष महासभा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
विज्ञापन
इसके साथ ही युवा महासभा तहसील शाखा आहोर के तहसील अध्यक्ष युवा महासभा हेतु किशोर सिंह परमार व प्रेम सिंह मांगलिया ने आवेदन पेश किये, जिसके बाद आपसी समझाइस से एक आवेदन रहने पर प्रेम सिंह मांगलिया आहोर को तहसील युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा महासभा सूर्यपाल सिंह मांगलिया, विशन सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह पंवार, बंसी सिंह चौहान, दलपत सिंह राठौड़ , परबत सिंह राजावत, भवानी सिंह नाथावत, परबत सिंह गेहलोत, अशोक सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत , बाबू सिंह मांगलिया, गजेंद्र सिंह मांगलिया, नारायण सिंह कवराडा, शंकर सिंह बुडतरा, कल्याण सिंह आहोर, परबत सिंह दयालपुरा, जीतू सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह पंवार, प्रवीण सिंह मालपुरा ,उम्मेद सिंह पादरली, महेंद्र सिंह रोडला, जेठू सिंह पांचोटा, दलपत सिंह कवराडा,भंवर सिंह नाथावत, जोगेंद्र सिंह राठौड़, परबत सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राजावत, गणपतसिंह मांगलिया, गणपतसिंह राठौड़,भेरू सिंह सोलंकी, महिपाल सिंह गेहलोत, रतन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह चौहान,श्रवण सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह राठौड़, परबत सिंह दहिया, मालम सिंह मांगलिया सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों की विद्या भारती स्कूल ने निकाली भव्य विजय यात्रा, गांव जाकर किया सम्मान
31 विद्यार्थियों ने 90%, 12 ने 95% व 5 ने 97 फीसदी से अधिक अंक किए हासिल
टॉपर्स का गांव-गांव जाकर हुआ सम्मान, जालोर में ही मिलेगी अब NEET-JEE की तैयारी
जालोर. विद्या भारती विद्यालय जालोर ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक परिणाम देकर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य विजय यात्रा निकालकर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
यह विजय यात्रा जालोर से प्रारंभ होकर बिशनगढ़, उम्मेदाबाद, सायला, रेवतड़ा, केशवना, बैरठ, बाकरा, सांथू एवं बागरा होते हुए पुनः जालोर पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों का उनके गांव जाकर साफा, माला, स्मृति चिन्ह एवं बैग देकर सम्मान किया।
इस बार ऐसा रहा परिणाम
विद्या भारती स्कूल में 31 विद्यार्थी 90% से अधिक, 12 विद्यार्थी 95% से अधिक, 5 विद्यार्थी 97% से अधिक अंक लाए। विद्यालय के निदेशक केएन भाटी ने कहा कि विद्या भारती की पहचान हमेशा उत्कृष्ट परिणाम और अनुशासित शिक्षा व्यवस्था के लिए रही है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं प्रतियोगी माहौल भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से सीकर एवं झुंझुनूं की अनुभवी फैकल्टी को जोड़ा गया है। अब विद्यार्थियों को नीट, जेईई व एनडीए की तैयारी के लिए कोटा या सीकर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जालोर में ही उच्च गुणवत्ता की तैयारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम की निदेशक मधुबाला भाटी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।
जालोर में कांग्रेस एससी मोर्चा ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवनराम की 119वीं जयंती मनाई
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग जालोर की ओर से 05 अप्रेल रविवार सुबह 11 बजे समता दिवस पर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवनराम की 119 वी जयंती का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर मे आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने बाबू जगजीवनराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताये गये मार्गों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आगामी 12 अप्रेल 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली "रन फॉर अम्बेडकर, रन फॉर संविधान" मैराथन के सम्बन्ध में जिला स्तर पर पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर योजना तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, महिला प्रदेश सचिव गीता श्री मेघवाल, कपुराराम परिहार, उम्मेद सिंह चारण,गेमाराम दहिया, सांवलाराम बेरठ, रविन्द्र मेघवाल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जालोर के 16 वरिष्ठ नागरिक दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने गए चित्तौड़गढ़
आज के समय में सोशल मीडिया पर मूल्यों के विपरीत अभिव्यक्तियां न्याय व्यवस्था के लिए बन रही चुनौती - राठी
जालोर में “वैल्यू बेस्ड जस्टिस – द सोल ऑफ लॉ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित
जालोर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन जूरिस्ट विंग, एवं बार एसोसिएशन जालोर के संयुक्त तत्वाधान में “वैल्यू बेस्ड जस्टिस – द सोल ऑफ लॉ” विषय पर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
जालोर सेवा केंद्र प्रभारी राज योगी ने ब्रह्माकुमारी रंजू बहन ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया और कार्यक्रम में पधारे सभी अधिवक्ता एवं अतिथिगण को राजयोग की जानकारी लेने के लिए केंद्र पर आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के न्यायाधीश एवं जूरिस्ट विंग आरईआरएफ के वाइस चेयरपर्सन भगवानदास राठी ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया पर मूल्यों के विपरीत अभिव्यक्तियां न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि न्याय केवल कानून, साक्ष्य और दस्तावेजों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और परिवार में भी न्याय-अन्याय का संतुलन आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे टैंक में जैसा पानी होगा, वैसा ही नल में आएगा, उसी प्रकार मूल्यहीन व्यक्ति का कार्य भी वैसा ही होगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के लक्ष्य—पवित्रता एवं सकारात्मक एकाग्रता—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेडिटेशन से मन को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। जिला एवं फैमिली कोर्ट जालोर के न्यायाधीश अमर वर्मा ने कहा कि राजयोग आध्यात्मिक उत्कृष्टता प्रदान करता है, जिससे तनाव का स्तर कम होता है और व्यक्ति अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में अपने विचारों को बदल सकता है।
विज्ञापन
नेशनल कोऑर्डिनेटर जूरिस्ट विंग आबूराज, डॉ. नथमल ने कहा कि न्यायपालिका पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज समाज में बढ़ते मनोविकार, विशेषकर क्रोध, अपराधों का कारण बन रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को आगे आकर लोगों में आंतरिक शक्तियों को जागृत करना होगा। बी.के. लता आर. अग्रवाल, नेशनल कोऑर्डिनेटर जूरिस्ट विंग आबूराज ने कहा कि जीवन रूपी नाटक में यदि “हीरो पार्ट” निभाना है तो स्वयं को संस्कारों और मूल्यों से सजाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि परमात्मा ने इस सृष्टि रूपी नाटक की रचना की है, जिसमें प्रत्येक आत्मा एक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन में लगभग 40,000 विचार चलते हैं और अधिक सोचने से तनाव बढ़ता है, इसलिए “लॉ के साथ-साथ लव (Love) भावना फॉर जस्टिस” का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता कोर्ट जालोर के अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि न्याय व्यवस्था में मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में संतुलन और शांति स्थापित हो सके। बार एसोसिएशन जालौर के अध्यक्ष खसाराम परिहार ने भी अपने उद्बोधन में शुभ प्रेरणाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, पीएचईडी जालौर भंवरलाल सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन बीके अस्मिता दीदी, राजयोग शिक्षिका पचपदरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीके मीनाक्षी (सिणधरी), बीके पवनी (सायला), बीके रिंकू (पोकरण), बीके शिल्पा, बीके ज्योति (चांदराई), लक्ष्मी नारायण, डॉ. पुंसल, बीके ललित, उम्मेद सिंह चरण,विक्रम प्रकाश, बीके सुरेश, विद्या, रवि, बीके जसवीर सहित अनेक अधिवक्ता गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उर्स में कव्वाली पर झूम उठे जायरीन
जालोर. शहर के किला शरीफ स्थित हजरत शहीद ख्वाजा मीरा मलिक शाह दातार रहमतुल्ला अल्लेह दरगाह में शव्वाल हिजरी,1447 बरोज गुरुवार को उर्स मुबारक बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाद नमाजे असर निशान व चादर की रस्म अदा की गई। वहीं बाद नमाजे ईशा महफिलें मिलाद शरीफ का नूरानी आयोजन हुआ। जिसमें शहर के तमाम उलेमाओं ने शिरकत कर हुजूर की शान में नाते रसूल व उनके अच्छे अखलाक के बारे में बता कर मज़मे में नूर भर दिया। इसके पश्चात सूफियाना रंग में रंगी
विज्ञापन
महफिलें क़व्वाली में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार कव्वाल नुसरत कादरी कपासन ने बेहतरी कौमी एकता पर कलामात पेश कर उपस्थित जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही आस्ताना पगड़ीबंध कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी जोधपुर ने खूबसूरत अंदाज में सूफियाना कलाम पेश कर शमा बांधा।
उर्स में जिले व उसके आसपास के जायरीनों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। दरगाह कमेटी द्वारा उर्स में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की माकूल व्यवस्था की। दरगाह के अध्यक्ष आसिफ खोखर एवं इंतजामिया कमेटी ने उर्स में आने वाले सभी अकीदतमंदों का खैरमकदम किया। यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि आपसी भाईचारे,प्रेम, सोहार्द एवं कौमी एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष उर्स मुबारक पर समाज को भाईचारे के साथ जोड़ने की मिशाल पेश कर कार्य करता है।
विज्ञापन
इस मौके पर दरगाह कमेटी अध्यक्ष आसिफ खोखर, नवाब खान सिलावट, मुजावर हुसैन कुरेश, शाकिर अली सैयद, मुस्ताक मेहर माजिद मलिक, जावेद मेवाती, वाजिद अली, अशफाक खान, आदम नाहिद अली, इमरान अली, मोहसिन खान, कलीम नागोरी जालौर के कई मौजूद लोग उपस्थित रहे।
कमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर के लिए करवाना होगा पंजीकरण - कलक्टर
जालोर. जिले में बिना पंजीकरण किसी भी उपभोक्ता केा कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति नहीं जाएगी।  जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिले में संचालित समस्त पेट्रोल पंपों पर सतत् निगरानी रखने व किसी भी स्तर पर अनावश्यक भंडारण न करने तथा आवश्यकता से अधिक ईंधन क्रय करने वालों पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया है साथ ही प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालयों, विद्यालयों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की का रही हैं।
उन्होंने बताया कि सभी एक्टिव कनेक्शनधारक व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए संबंधित ऑयल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण किसी भी उपभोक्ता को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा यह भी अनिवार्य किया गया है कि सभी कमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ता अपने क्षेत्र की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (पीएनजी) कंपनी में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। आवेदन के उपरांत ही उन्हें एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में बड़े पैमाने पर कॉमर्शियल कनेक्शन हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। प्राथमिकता क्रम के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों तथा निजी अस्पतालों को 100 प्रतिशत, होटल रेस्टोरेंट एवं ढाबों तथा डेयरी उद्योगों को विभागीय निर्देशानुसार आपूर्ति की जाएगी। यह प्रतिशत संबंधित उपभोक्ताओं के औसत मासिक उपभोग के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अनियमितता पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए प्राप्त होने वाली सूचना एवं शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार - रमीला मेघवाल
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रेल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये घातक है।
विज्ञापन
बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं।
विज्ञापन
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बैठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया। बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़कों सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुने खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर, ओमप्रकाश चौधरी, कपूराराम परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित
जालोर. सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया कि जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम टीबी रोग का निदान किया जा रहा है। जांच के दौरान चिन्हित टीबी संभावित व्यक्तियों को आगे की बलगम जांच एवं उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है, ताकि उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि इसी संदर्भ में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुडसी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा 48 व्यक्तियों के टीबी रोग की स्क्रीनिंग एवं हैण्ड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स रे कर टीबी रोग का निदान किया गया साथ ही टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना एवं कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निरंतर जांच शिविरों, जागरूकता गतिविधियों  के माध्यम से टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। उन्होने आमजन से अपील की गई है कि टीबी के प्रति जागरूक रहें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दें।
शिविर में बीएचएस श्रवण कुमार, एआरजी मनीष सैनी, एएनएम नीलम एवं आशा सहयोगिनी आशी देवी, सुदंर देवी, मंजु देवी व सोनल कवंर ने अपनी सेवाएं दी।
कानीवाड़ा बालाजी की महिमा रचित हनुमान चालीसा का विमोचन
जालोर. आस्था, भक्ति और संस्कृति के संगम का साक्षी बना जालौर। मंदिर परिसर में “कानीवाड़ा हनुमान चालीसा” का भव्य विमोचन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग के हाथों से मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कानीवाड़ा बालाजी की दिव्य महिमा को जन-जन तक पहुँचाने के एक पवित्र प्रयास के तहत यह आयोजन रहा।
विज्ञापन
शिक्षाविद संदीप जोशी द्वारा रचित इस हनुमान चालीसा में कुल 40 पदों के माध्यम से कानीवाड़ा बालाजी की अलौकिक शक्ति, कृपा और चमत्कारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया है। कानीवाड़ा बालाजी मंदिर अपनी अद्भुत आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी ख्याति सालासर बालाजी मंदिर की तरह दूर-दूर तक फैल रही है। इसी आस्था को शब्दों में पिरोते हुए यह चालीसा भक्तों के लिए समर्पित की गई है।
विज्ञापन
विमोचन समारोह में उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर श्री कानीवाड़ा मंदिर के पुजारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, अधिवक्ता परिषद के अश्विन राजपुरोहित, दशरथसिंह भाटी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों ने कहा कि ऐसे धार्मिक साहित्य न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कानीवाड़ा हनुमान चालीसा अब भक्तों के लिए आस्था का एक नया माध्यम बनकर उभरेगी, जो उन्हें प्रभु श्री हनुमान की कृपा से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी।
टोल रोड, जीएसटी, डीएलसी समेत कई मांगों को लेकर जालोर उद्योग विकास समिति ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोर. जालोर उद्योग विकास समिति के बैनर तले अध्यक्ष लालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गावंडे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जालोर जिले में उद्योग के नाम पर मुख्यतः ग्रेनाइट इंडस्ट्री लगी हुई है। पिछले कुछ वर्षों से ग्रेनाइट उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहा है। इस मंदी के दौर में कमेटी द्वारा भागली में डीएलसी रेट एक हजार से बढ़ाकर 1800 रूपए कर दी गई है। जो बहुत ही अधिक है। इससे ग्रेनाइट उद्योग पर बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जबकि वास्तविकता में डीएलसी रेट से कम रेट 500 रूपए पर जमीन बिक रही है। नए उद्योग लगाने में भी समस्या आएगी।
विज्ञापन
इससे काले धन का प्रवाह बढ़ेगा, आम जनता पर बोझ बढ़ेगा, अचल संपत्ति बाजार भी प्रभावित होंगा, जमीन की कीमतें बढ़ेगी तो उद्योग की लागत भी प्रभावित होगी और नए उद्योग कम लगेंगे। कमेटी की पुनः मीटिंग बुलाकर डीएलसी रेट कम करने की मांग की। वहीं ग्रेनाइट उद्योग वर्तमान में जीएसटी की उच्च दरों के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। एवं पिछले कुछ वर्षों से वैसे ही यह उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहा है। ग्रेनाइट उद्योग में जीएसटी की दर 18% है, जो कि बहुत अधिक है और उद्योग को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
ग्रेनाइट उद्योग एक लाइवलीहुड उद्योग है, जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इस उद्योग में जीएसटी की दर कम करने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,और सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
वही जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र जालौर ग्रामीण, भागली, मादलपुरा, धानपुर आदि क्षेत्र में ग्रेनाइट की करीब एक हजार फैक्ट्रियां लगी हुई है। इन औद्योगिक इकाइयों में करीब 20 हजार मजदूर कार्यरत है। औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन करवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश प्रदान करने की मांग है।
टोल रोड में सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन
जालोर उद्योग विकास समिति की ओर से टोल रोड ठीक करने की मांग की गई है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जालौर से जसवन्तपुरा टोल रोड बना हुआ है। भागली सिन्धलान के पास टोल नाका लगा है। इस टोल नाका के कर्मचारियों द्वारा भागली औद्योगिक क्षेत्र की रोड पर अवैध बेरीयर लगा कर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिसे तुरंत बंद करावे। उक्त टोल रोड भी काफी जगह पर क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
रोड पर खड्डे पड़े हुए हैं। जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं साथ में दुर्घटनाएं भी होती है। जालोर से जसवन्तपुरा तक रोड रिपेयर नहीं किया जाता है तब तक टोल वसूली पर पाबंदी लगाई जाएं। इस दौरान अध्यक्ष लालसिंह धानपुर, सुमेरसिंह राजपुरोहित, ओबाराम देवासी,राजवीर सिंह नोसरा, महेंद्र सिंह राठौड़, सोहन अग्रवाल समेत कई मौजूद रहे।
व्यवस्थापकों के कार्य बहिष्कार ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 31 मार्च खरीफ के ऋण जमा का आखिरी दिन
जालोर जिले में अभी भी कई किसान शेष, जिनको ऋण जमा करवाना है
भारतीय किसान संघ ने तिथि बढ़ाने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र
दिलीपसिंह बालावत, जालोर. राजस्थान में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक अपनी मांगों को लेकर 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर है। इधर, किसानों को खरीफ फसल के ऋण जमा कराने के लिए 31 मार्च अंतिम तारीख है और अब सरकार ने यह तारीख नहीं बढ़ाई तो जालोर जिले में कई किसान अपना ऋण जमा कराने से वंचित रह जाएंगे और उन्हें एक साल का ब्याज जमा कराना पड़ेगा। जानकरी के अनुसार सहकारी समितियों द्वारा जिले में 90 हजार किसानों को ऋण दे रखा है। जिसमें से अब तक करीब 72 हजार किसानों ने ऋण जमा कराया है, लेकिन अभी भी 18 हजार किसान शेष है जिन्हें अपना ऋण जमा कराना है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में सहकारी समितियों के व्यवस्थापक पैक्सकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से हड़ताल पर है। ऐसे में सहकारी समितियों में किसानों का ऋण जमा नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों को को-ऑपरेटिव बैंक जालोर समेत जिले की विभिन्न शाखाओं में अपना ऋण जमा कराना है। जहां पर बड़ी संख्या में किसान ऋण जमा कराने आते हैं, लेकिन जालोर जिला मुख्यालय की शाखा अधिकतम 200 लोगों का ही नम्बर आ पाता है, जबकि प्रतिदिन करीब 500 से अधिक लोग ऋण जमा कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में 31 मार्च तक सभी किसानों का ऋण जमा नहीं हो पाया तो शेष रहने वाले किसानों को ब्याज भुगतना पड़ेगा। अब सरकार ऋण जमा कराने की तारीख बढ़ाती है तो किसानों को राहत मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार पूर्व में 25 मार्च,2026 को दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर के सभागार में कई बिन्दुओं के समाधान बाबत वार्ता हुई थी, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाई और वार्ता विफल रही थी। 27 फरवरी से व्यवस्थापकों का कार्य बहिष्कार जारी है।
भारतीय किसान संघ ने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र
इधर भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने सहकारिता मंत्री गौतम दक को पत्र लिखा जिसमे उन्होंने बताया कि बेमौसम बरसात से फसलों में नुकसान, समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने, व्यवस्थापकों की हड़ताल के चलते ऋण भुगतान से वंचित किसानों को अल्पकालिक फसली ऋण भुगतान अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून करने की मांग की है।
विज्ञापन
चूंकि 31 मार्च तक रबी व जायद की अधिकतर फसलों की थ्रेसिंग व मंडी भेजने की व्यवस्था नहीं हो पाती है। ऐसे में ऋण भुगतान अवधि स्थाई रूप से 30 जून की जावें ताकि किसानों से साहूकारों से किराया पर लेकर ऋण भुगतान की मजबुरी से छुटकारा मिले।
विज्ञापन
इनका कहना है...
हमारी विभिन्न मांगों को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान में सभी सहकारी समिति कर्मचारी (व्यवस्थापक ) कार्य बहिष्कार पर है, किसान अपना बकाया ऋण जमा कराने के लिए बैंकों में इस तपती गर्मी में परेशान हो रहा है यह सरकार और विभाग की हठधर्मिता है,
राजस्थान में करीब 7.50 लाख किसान अभी अपना ऋण जमा नहीं करा पाये है ऋण समय पर जमा नहीं हो पाया तो किसानों को ब्याज सहित अपना सम्पूर्ण कर्जा चुकाना पड़ेगा तथा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
हनुमान सिंह राजावत, प्रदेश संयोजक राजस्थान सहकारी समिति कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर
अभी जिले में करीब 18 हजार किसानों का 65 करोड़ ऋण जमा होना है, हमने जिले की कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं में काउंटर खुलवाये है जहाँ किसान अपना ऋण जमा करा सकते हैं।
नारायणसिंह चारण, एमडी, जालोर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा जालोर नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
जालोर. भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जालोर नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार, 28 मार्च को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन, विचारधारा एवं कार्यपद्धति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रमुख वक्ताओं के रूप में भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल ,राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग , भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्र सिंह बालावत, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आवड़दान चारण , भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल , भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश एसटी मोर्चा के रमेश राणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी के विचारिक अधिष्ठान, भाजपा का विचार, विकसित भारत एवं विकास कार्यों के विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां, संगठनात्मक मजबूती, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क, सरल लेखा, बूथ प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, कार्यशैली और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री महेश भट्ट , सुरेश सुन्देशा ने किया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर जालौर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने सभी वक्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा से डॉ मंजू मेघवाल , वर्ग के प्रभारी छगन रामावत , जिलाउपाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर , उर्मिला दर्जी ,मन की बात के जिला संयोजक सुरेश सोलंकी ,अमन मेहता , परमवीर सिंह भाटी,गीता बारोट , डिम्पल सिंह ,नगर उपाध्यक्ष राज कुमार चौहान , अशोक गुर्जर, राजेंद्र टाक ,मेथी देवी , अचल सिंह परिहार, मंडल मंत्री चतरा राम माली , हीरालाल देवासी , महेंद्र राठौर, संगीता जैन , बाबूलाल मेघवाल, ओबाराम देवासी , जोगेश सैन ,ओम सुन्देशा , संजय बोराना , रमेश भाई मेघवाल , रामेश्वर लाल कुमावत, मनोहर राणा , जोगा राम मीणा , दिनेश बारोट , भंवर सिंह , सुशीला सैन, लक्ष्मी कंवर , अंतिमा माथुर , हितेश सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वर्ग में भाग लिया ।
एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.
जालोर. जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी नकबजनी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।  पुलिस के अनुसार 05 नवम्बर 2025 को देवदा का गोलिया (बागोड़ा) निवासी रामाराम पुत्र सांवलाराम पुरोहित ने रिपोर्ट पेश की कि उसके भाई भमराराम का घर मकान ग्राम देवदा का गोलिया में कृषि बेरा पर आया हुआ है, उसका भाई परिवार सहित मुम्बई में निवास करते है उनका घर बन्द है। रात 04. नवम्बर 2025 को रात्रि में बन्द मकान के ताले तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा भमराराम के मकान में घुसकर घर से किमती सोने-चांदी व रोकड़ रुपये की चोरी की है। अज्ञात चोरो ने 70 से 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उसके भाई व उनकी पत्नी टीपु देवी व उनकी पुत्रवधु रमिला व बेटी पूजा के सभी गहने चोर चोरी कर ले गए है। इस पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान गठित टीम प्रभारी किशनलाल सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा पूर्व में सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी भरतकुमार पुत्र बाबुलाल पुरोहित निवासी खिरोड़ी, झाब जिला जालोर, मदनसिंह पुत्र जवाहरसिंह पुरोहित निवासी मांदडी पीएस आहोर हाल सन्डास रोड मुम्बई को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा वांछित आरोपी मुख्य सरगना अर्जुनसिंह पुत्र कुयासिंह राजपूत निवासी वेडिया पीएस नोसरा जिला जालोर की तलाश की। बाद में उसे गिरफ्तार किया। मामले में 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए है।
ट्रक चालक एव ट्रांसपोर्ट सदस्यों ने ग्रेनाइट एसोसिएशन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
जालोर. ट्रक चालक एवं ट्रांसपोर्ट सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा अवैध वसूली करने एवं कथित बाहरी लोगों को बुलाकर दादागिरी करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया कि ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा प्रति वाहन 800 से 2000 रुपये तक अवैध वसूली की जा रही है तथा दादागिरी, मारपीट एवं कैम्पर वाहनों द्वारा डर का माहौल बनाकर अवैध वसूली करते हैं जो अवैधानिक है व कानून के खिलाफ है तथा नहीं देने पर 21 हजार रुपये की पेनल्टी का मनमाना नियम बना रखा है। ज्ञापन में बताया कि जिला कलेक्टर को पूर्व में ज्ञापन दिए लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे उनके हौसले और बुलंद हो गये। हाई कोर्ट जोधपुर के जारी आदेश अवैध वसूली नहीं करने के बावजूद भी खुले आम अवैध वसूली जारी है किसी प्रकार का कानून का कोई भय नहीं है।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त जोधपुर, राजस्थान पॉल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड रीजनल कार्यालय सिरोही, कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जालोर के आदेश की भी पालना नहीं की जा रही है। ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा अवैध वसूली बिना किसी राजकीय आदेश से कर रहे है। जिन लोगो द्वारा अवैध वसूली की जा रही है उनके हौसले इतने बुलंद है कि किसी भी व्यक्ति विशेष को अपशब्द व भाषा का प्रयोग करते हैं तथा उनके हाथों में लाठी एवं लोहे के सरिये रहते हैं उनको किसी कानूनी का भय नहीं है। ज्ञापन में ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा अवैध वसूली को रोकने की मांग की है।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश
जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर. ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर दौड़ते लोडिंग वाहनों जैसे हैवी डम्पर, ट्रक, ट्रैक्टर इत्यादि के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगवाने की बात कही ।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ज़िलें के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संचालित अवैध ढाबों व बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर की सड़कों पर अवरोधों के रूप में आने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मिलकर समय-समय पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं एवं संबंधित विभागों के कार्मिकों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिलवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, जिला परिवहन अधिकारी जालोर ओमप्रकाश चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. सिंघाडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशासी अभियंता शंकरलाल सुथार, भीनमाल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सुथार, सांचौर के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार, सहायक अभियंता प्रकाश देवासी, आरएसएचए के तकनीकी मैनेजर अमित सुथार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में जालोर जिला राज्य स्तर पर सम्मानित
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने प्राप्त किया सम्मान
जालोर. टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जालौर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर शुक्रवार को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जालोर जिले को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार द्वारा प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों एवं जनप्रतिनिधियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि जिले में संचालित इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर व्यापक सर्वे, सक्रिय स्क्रीनिंग, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया गया। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार पूर्ण कराने के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीमवर्क और सतत प्रयासों की पहचान है, और आगे भी जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा। इस उपलब्धि का श्रेय सभी संबंधित कार्मिकों एवं आमजन को दिया है, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया है।
जालोर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों की शिव-अघोरी व इमानुएल स्कूल की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
जालोर. विश्व हिन्दू परिषद से प्रेरित सनातन महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार प्रातः रामनवमी की भव्य शोभायात्रा शहर के भारत माता चौक से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से निकली।
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश जीनगर ने बताया कि सनातन महोत्सव समिति संयोजक अम्बालाल व्यास के नेतृत्व में शोभायात्रा गुरुवार प्रातः रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकली, जो शहर के भारत माता चौक से भगवान श्रीराम की तस्वीर पर भैरूनाथ अखाड़े के ईश्वरनाथ महाराज, हनुमानजी मंदिर के पवनपुरी महाराज, धूणिया मठ के सोमपुरी महाराज, हल्देश्वर मठ के महाराज, मुन्ना महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ होकर हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, भक्त प्रहलाद चौक, बड़ी पोल, घांचियों की पिलानी, सुभाष मार्केट, माणक चौक, सदर बाजार, गणेश चौक, गांधी चौक, पूरा मोहल्ला, सूरज पोल, कालका कॉलोनी, जागनाथ महादेव मंदिर, राजेन्द्र नगर से हॉस्पिटल चौराया होते हुये पुनः तिलक द्वार स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंची जहां भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, नौबत, बैंड, डीजे, रथ पर सवार साधु संत, ट्रैक्टर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न भगवान बनी झांकियां सहित बजरंग दल का अखाड़ा प्रदर्शन, शहर के पुरा मोहल्ला के महाकालेश्वर एण्ड पार्टी की शिव अघोरी झांकी व सबसे विशिष्ट दर्शन में इमानुअल स्कूल के निदेशक बलवंत सारण के नेतृत्व की झांकी रही, जिसमें बच्चियों द्वारा प्रस्तुत राम गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल रहा जो डीजे पर नाचते गाते चलकर शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, समाजों सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा, जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
दस वर्ष से चौदह वर्ष के बच्चे बने शिव अघोरी
सनातन महोत्सव समिति के सचिव तरुण त्रिवेदी ने बताया कि उनके व मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में तैयार की गई, शहर के पूरा मोहल्ला की महाकालेश्वर एण्ड पार्टी की झांकी विशेष ध्यानाकर्षण का केन्द्र रही। पार्टी के नन्हे बालक जिनकी उम्र मात्र 10 से 14 वर्ष की है उन्हें ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया, ये पिछले 2 वर्षों से यह कार्यक्रम कर रहे है। उनके करतब देखकर हर कोई दंग रह गया जिसमें शिव के साथ अघोरी की झांकी, भस्मासुर आरती, अपस्मार नामक राक्षस का अपने पांवों से दबाकर उसका वध व अघोरी नृत्य प्रमुख थे।
10वीं में 98.17% प्रतिशत अंक हासिल करने पर सुथार समाज ने किया सम्मान
बागरा. कस्बे में बुधवार शाम को सुथार समाज की ओर से होनहार छात्र अर्जुन सुथार का उनके निवास स्थान पर समाजबंधुओं द्वारा सम्मान किया गया। अर्जुन ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर समाज की ओर से उसे दुपट्टा ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अर्जुन सुथार, गुमान सुथार के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और लगन को दिया। अर्जुन ने बताया कि वह आगे विज्ञान संकाय से अध्ययन कर मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल करना चाहता है, ताकि समाज व क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। अर्जुन की इस उपलब्धि से समाज में खुशी की लहर है। समाजबंधुओं ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी सफलताएं अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इसी अवसर पर कस्बे के युवा लेखक देवेंद्रराज सुथार का भी सम्मान किया गया। उन्होंने डाक विभाग की पत्र लेखन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की उपलब्धियां सराहनीय हैं। इस दौरान बोगाराम सुथार, संपतलाल सुथार, डूंगाराम सुथार, रतन सुथार, दिनेश सुथार, सतीश सुथार, नीलेश सुथार, राजेश सुथार सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।
भुवनेश्वर पैरा एथलेटिक्स में जालोर की ललिता गर्ग ने जीते रजत व कांस्य पदक
जालोर. भुवनेश्वर में आयोजित 24 वीं राष्ट्रीय स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बोरवाड़ा (जालोर) निवासी मोहनलाल गर्ग की पुत्री ललिता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ललिता ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
खेलो इंडिया में जीत चुकी स्वर्ण पदक
ललिता कुमारी की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान रहा है। वे प्रशिक्षक अरविंद वैष्णव के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही थीं। प्रतियोगिता के दौरान रनर के रूप में कुलदीप का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी मदद से ललिता ने अपनी क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ललिता कुमारी इससे पूर्व भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।
समाज के लिए बनी प्रेरणा
इस अवसर पर नेत्रहीन विकास संस्थान की अध्यक्ष सुशीला बोरा ने ललिता को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ललिता जैसी बेटियां कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
ललिता कुमारी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जालोर जिले और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरित किए
जालोर. राजिविका ब्लॉक सायला के प्रगति सीएलएफ (CLF) बिशनगढ़ के अंतर्गत कलस्टर स्तर पर महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम बुधवार को पूर्व सरपंच एवं जिला प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित क़े मुख्य आतिथ्य मे आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल एवं डिस्क प्लाऊ जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवक्ता -भारतीय जनता पार्टी जालोर एवं पूर्व सरपंच सायला सुरेश राजपुरोहित उपस्थित रहे। उनके साथ राजिविका जिला प्रबंधक (DM) राकेश कुमार मीणा भी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा सीएलएफ पदाधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी वितरित कर उपकरणों का हस्तांतरण किया गया।
पूर्व सरपंच राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और समय व श्रम की बचत होगी। उन्होंने राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डबल इंजन सरकार क़े मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की पहल आजीविका संवर्धन के तहत की जा रही है, जिससे समूहों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएलएफ के पदाधिकारी, अध्यक्ष गौरी देवी सचिव मंजू देवी, कलस्टर मैनेजर इंद्रा कुमारी,ARP प्रदीप गर्ग, IFC anchor विक्रम सिंह भायल, द्रव्यमोहन सिंह सहित महिला समूह सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
गांव की जमीन का डिजिटल पट्टा, संपत्ति के अधिकार की क्रांति
गांवों में मालिकाना हक की नई शुरुआत
जालोर. स्वामित्व योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसकी देशव्यापी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 24 अप्रैल 2021 को की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के अधिकारों को डिजिटल रूप में मान्यता देना और ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण पत्र प्रदान करना है।
विज्ञापन
राजस्थान में इस योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। स्वामित्व योजना ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति के स्पष्ट स्वामित्व की स्थापना की दिशा में एक सुधारात्मक कदम है, जिसमें ड्रोन तकनीक का उपयोग करके भूमि पार्सल का मानचित्रण किया जाता है और संपत्ति के मालिकों को कानूनी स्वामित्व कार्ड (संपत्ति कार्ड/स्वामित्व विलेख) जारी करने के साथ गांव के घरेलू मालिकों को ’अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान किया जाता है। स्वामित्वधारियों को राजस्थान पंचायत राज नियम-1996 के तहत भूमि का विधिक दस्तावेज (स्वामित्व कार्ड) प्रदान किया जाता हैै। यह योजना विविध पहलुओं को शामिल करती है, जैसे संपत्तियों के मुद्रीकरण की सुविधा और बैंक ऋण को सक्षम करना, संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना, व्यापक ग्राम स्तर की योजना से सही मायने में ग्राम स्वराज प्राप्त करने और ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम होगा।
स्वामित्व योजना से मिलने वाले लाभ
इस योजना के माघ्यम से ग्रामीण अब अपनी संपत्ति को एक वैध दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत कर सकते है, जिससे उन्हें ऋण लेने और अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी। इस योजना का उद्देश्य संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाना, ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण और संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना, संपत्ति कर का निर्धारण, जो उन राज्यों में सीधे ग्राम पंचायतों को प्राप्त होगा जहां इसे हस्तांतरित किया गया है या फिर राज्य के खजाने में जोड़ा जाएगा, सर्वेक्षण अवसंरचना और जीआईएस मानचित्रों का सृजन, जिनका उपयोग किसी भी विभाग द्वारा किया जा सके तथा जीआईएस मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने में सहायता करना।
विज्ञापन
इस योजना का लाभ ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकान व भूखंडों की स्वामित्वधारी पंचायती राज विभाग से संपर्क कर उठा सकते हैं। योजना को पंचायती राज मंत्रालय, राज्य राजस्व विभाग, राज्य पंचायती राज विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोगात्मक प्रयासों से क्रियान्वित किया जा रहा है।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य सुचारू रखने के दिए निर्देश
जालोर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की 45वीं बैठक जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने ओटीएमपी एवं नर्मदा पेयजल परियोजना के प्रोजेक्ट की समीक्षा कर नर्मदा परियोजना के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चौधरी को लक्ष्यानुसार अधिकतम मासिक नल कनेक्शन जोड़ने तथा पीएचईडी परियोजना के अधिशासी अभियंताओं व सहायक अभियंताओं को एक माह का विशेष अभियान चला कर अवैध नल कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल महोत्सव-2026 के तहत जिले में विश्व प्लम्बर दिवस तथा आईईसी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
बैठक में जिला कलक्टर ने नर्मदा के अधीक्षण अभियंता लिच्छूराम चैधरी को एफआर व ईआर प्रोजेक्ट के पाईपलाईन संबंधित बकाया कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए संवेदकों द्वारा टीमें बढ़ाने की बात कही। उन्होंने ईआर प्रोजेक्ट के संवेदक की प्रगति की समीक्षा करते हुए संवेदकों को कार्य सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष रही ग्राम पंचायतों से नल जल मित्रों के प्रशिक्षण के अभ्यर्थियों की प्रस्ताव सूची पीएचईडी को उपलब्ध कराने के लिए अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार को निर्देशित किया।
बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सदस्य सचिव व पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट की जानकारी देते हुए पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी में प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिलें में नर्मदा परियोजना के डीआर, ईआर, एफआर, सीलूजैसला भाटकी तथा ओटीएमपी योजनाओं के अंतर्गत जिलें के 793 गाँवों के घरों में कुल 3,17,283 नल कनेक्शन दिए जाने प्रस्तावित है इसमें वृहद परियोजना अंतर्गत 3,03,982 लक्ष्य की तुलना में 1,57,203 तथा ओटीएमपी योजनाओं अंतर्गत 13,301 लक्ष्य की तुलना में 11,890 तक नल कनेक्शन जोडे़ जा चुके हैं।
विज्ञापन
बैठक में भूजल विभाग से गणपतलाल, अधिशासी अभियंता पीएचईडी खण्ड जालोर बीएन शर्मा अधिशासी अभियंता परियोजना खण्ड भीनमाल बलवीर सैनी, अधिशासी अभियंता एवं त.स. परियोजना दिलीप गोपलानी, अधिशासी अभियंता परियोजना सांचैर भूरसिंह मीणा, अधिशासी अभियंता परियेाजना खण्ड जालोर धर्मचंन्द सोनी, महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक अशोक विश्नोई, सहायक अभियंता दिगम्बर सिंह, जिला सलाहकार डीएसयू दीपक कुमार, टीपीआई जेजेएम से बी.एस.यादव सहित पीएचईडी परियोजना के संवेदक उपस्थित रहे।
बेटी ने धोया पिता का दाग...पापा को पेपर लीक में एसओजी ने किया था गिरफ्तार, बेटी चंद्रिका ने 10 वीं में बनाए 99 प्रतिशत
जालोर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया है।
इसमें कई विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये, जिसमें जालोर जिले के चितलवाना उपखंड के सिवाड़ा के सनराइज पब्लिक स्कूल की एक छात्रा चंद्रिका विश्नोई ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है, चंद्रिका के परावा निवासी पिता गोपाल सारण को वर्ष 2024 में एसओजी पुलिस ने राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था, उससे पहले गोपाल उपनिरीक्षक पद से बर्खास्त हुआ था।
पेपर पढ़ाने के आरोप में किया था गिरफ्तार
पेपर लीक प्रकरण के माफिया भूपेंद्र सारण का भाई है गोपाल सारण, इसको एसओजी ने छह अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने भूपेंद्र सारण से लीक पेपर लिया था। लीक पेपर पढ़कर ये छह अभ्यर्थी पास हो गए और एसआई बन गए थे
क्रूड चोरी में हुआ था बर्खास्त
जानकारी के अनुसार, गोपाल सारण जालौर जिले के चितलवाना के परावा का रहने वाला है। वह एसआई भर्ती-2011 में पास हुआ और 2014 में राजस्थान पुलिस में एसआई के तौर पर उसे पोस्टिंग मिली।
वर्ष 2020 में पाली जिले के बगड़ी थाने में थानाधिकारी था। उस समय लाइन से क्रूड चोरी का मामला उजागर हुआ था। जिसमें गोपाल सारण को बर्खास्त कर दिया गया था।
इनका कहना है...
चंद्रिका बड़ी होनहार प्रतिभाशाली छात्रा है, अच्छी वक्ता के साथ साथ पढ़ाई में भी आगे है। इसने हिंदी में कविता की " छू ले नभ वो अब" नामक किताब भी लिखी है, जो ऑनलाइन उपलब्ध है। चंद्रिका का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। अब अच्छे अंक लेकर चंद्रिका ने स्कूल का नाम रोशन किया है।
रामनिवास मूढ़, प्रिंसिपल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सिवाड़ा
-मेरे बेटे भूपेंद्र व गोपाल भी खूब टेलेंटेड थे, गलत संगत के कारण भटक गए, दाग लगा गए, लेकिन मैंने पौती को उचित मार्गदर्शन दिया, चंद्रिका होनहार है इस वजह से अच्छे अंक प्राप्त किये।
पाबूराम विश्नोई, चंद्रिका के दादा
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का करें त्वरित निस्तारण- जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी औसत समय में कमी लाते हुए परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।
इस अवसर पर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढ़ा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
जालोर प्रतिनिधित्व के साथ जयपुर में भाजपा राजपुरोहित समाज की अहम बैठक संपन्न
जालोर. भाजपा राजस्थान राजपुरोहित समाज की प्रदेश कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जयपुर में “राजनीतिक जन चेतना संवाद” कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता रेवतसिंह खींचन एवं डॉ. जोगेंद्रसिंह सिलोर ने किया।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान भाजपा राजपुरोहित राजनीतिक मंच को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने पर रणनीति तैयार की गई। प्रदेशभर के मंडल, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक विशाल बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा समाज एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण बैठक में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित (पूर्व सरपंच, सायला) ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें इस बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करना गौरव की बात है और वे इसके लिए संगठन के आभारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में राजपुरोहित समाज की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
विज्ञापन
बैठक में सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी चैनसिंह राजपुरोहित, खुशालसिंह राजपुरोहित, रामसिंह बोथिया, मधुसूदन राजपुरोहित (प्रधान, सरदारशहर), उपेंद्र देसलसर, चैनसिंह राजपुरोहित (कोलायत), निर्मल राजपुरोहित, प्रवीणसिंह राजपुरोहित (नारवा) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जालोर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर उत्साह का माहौल है तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विद्या भारती के टेलेंट हंट में 3500 प्रतिभागियों ने लिया भाग, विजेताओं को मिलेगी छात्रवृति
जालोर. जालोर विद्या भारती स्कूल ग्रुप की ओर से रविवार को टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में करीब 3500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के निदेशक केएन भाटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिल जाए तो विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी भय के परीक्षा में भाग लेने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एके मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
परीक्षा संयोजक रवि स्वामी ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 3500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 51000, 21000 एवं 11000 नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक विश्नोई ने जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्याओं पर अपना व्याख्यान दिया
जालोर. ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक विश्नोई ने जालोर में होटल विजय पैराडाइज में रविवार को जोड़ों के दर्द पर तथा अर्थराइटिस से जुड़ी समस्याओं पर अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
डॉ.विश्नोई ने रोबोटिक के जरिए होने वाली सर्जरी के फायदे बताए तथा लोगों के मन से संशय एवं डर दूर किया। इस जागरुकता प्रोग्राम में सम्मिलित होकर शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं डॉक्टर से प्रश्न करके अपने समस्याओं का समाधान किया।
इस जागरुकता प्रोग्राम में प्रमुख रूप से राजेंद्र भूतड़ा,सपना बजाज,पायल सिद्धावत,अशोक शर्मा, हरबंश सिंह,जयपाल सिंह,राजू चौधरी,दीपक त्रिवेदी,जुगल दवे,मोनू सैयद,आमीर खान, वरुण शर्मा, निशांत शर्मा,विकास सोलंकी,नितिन सोलंकी,रमेश सांखला,महेंद्र पूरी,कल्पेश शर्मा,नीरज शर्मा,भरत जोधवानी,लक्ष्मीकांत दवे,सोनू सोनी,नितेश भटनागर,मनीष व्यास,अशोक गहलोत,जितू सोनी,जितेंद्र जीनगर,खेताराम तथा प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया से दिलीप डूडी, दिलीप सिंह,डूंगरसिंह मंडलावत,दिनेश जांगिड़, सोम शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट तरुण सिद्धावत ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है - नारायण पुरोहित
सांचोर के विभिन्न मंडलों में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्गों का शुभारंभ
जालोर. जिले के सांचोर क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण मंडल सांचोर के गोलासन स्थित हनुमानजी मंदिर में तथा नगर मंडल सांचोर एवं श्री सत्यपुर मंडल द्वारा बाबा रामदेव मंदिर, सांचोर में उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित एवं जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद देवजी पटेल द्वारा किया गया।
भाजपा मंडलों द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के उद्घाटन सत्र में प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने बताया कि यह अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन से राष्ट्र निर्माण” की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति से परिचित कराना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद देवजी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आमजन से पार्टी पर विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और विभिन्न देशों में चल रहे युद्धों के बावजूद भारत में गैस, तेल सहित आवश्यक आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति में बैठे वंचित व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आवड़दान चारण, नगर मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह राव, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सरवाना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगाराम चौधरी, शैतान सिंह भूतेल, महेंद्र चौधरी, भारताराम देवासी, पूर्व प्रधान कालूराम चौधरी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्रों में सड़क मरम्मत व पेचवर्क के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
जालोर . सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता व जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार को जालोर जिले के शहरी क्षेत्र जालोर, भीनमाल व सांचैर में विशेष गहन अभियान चलाकर सड़क मरम्मत तथा पेच वर्क कार्य प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघाड़िया ने बताया कि विशेष गहन अभियान के दौरान जिले में शहरी क्षेत्र जालोर, भीनमाल व सांचैर सार्वजनिक निर्माण विभाग की शहरी सड़कों पर जहाँ सड़क कटिंग की गई है वहाँ उन सड़कों को उनके मूलरूप में लाने व वाहन चलाने योग्य बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों में अभियान के दौरान बाईपास रोड जालोऱ, जालोर-बागरा रोड़, क्षेमंकरी माता मंदिर रोड़ सहित विभिन्न सड़कों की मरम्मत व पेचवर्क कार्य किया गया जो निरन्तर चालू रहेगा। जिससे आम जन की राह सुगम होगी तथा पेचवर्क से सड़कों का भी सुदृढ़ीकरण होगा।
विज्ञापन
अभियान के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघाड़िया, संबंधित उपखण्ड अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क मरम्मत व पेचवर्क कार्य का निरीक्षण किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की गतिविधियों में जालोर जिला राज्य में प्रथम
जिले का चिकित्सा संस्थान सीएचसी भीनमाल ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान
जालोर. गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम संचालित हैं। इसकी प्रभावी क्रियान्विति के परिणामस्वरूप प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों को गुरुवार को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीनमाल ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया एवं बीसीएमओ डॉ. दिनेश विश्नोई को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी के निर्देशन, कुशल प्रबंधन एवं नियमति मॉनिटरिंग की बदौलत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं प्रदान करने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान एवं बेहतर प्रबंधन, तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। सीएचसी भीनमाल द्वारा टीम भावना के साथ किए गए सतत प्रयासों के चलते यह सफलता संभव हो पाई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संबंधित चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा का कार्य करती हैं। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में गर्भवती महिलाओं को बेहतर एएनसी सेवाएं, समय पर जांच एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भीनमाल डॉ. दिनेश विश्नोई ने बताया कि सीएचसी भीनमाल की पूरी टीम द्वारा समर्पण भाव से कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
विज्ञापन
जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों को बल मिल रहा है।
पीर की जाल में रोजा इफ्तार पार्टी, दिया भाईचारे का संदेश
जालोर. सांचौर क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित पीर की जाल में बुधवार को पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह रमजानमय नजर आया।
विज्ञापन
आयोजनकर्ता गौरव सारण एवं सहयोगियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोग एक साथ बैठे और इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। अंत में आयोजनकर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए
आईपीएस काम्बले ने जिन्हें संदिग्ध माना, उन्हीं को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग मां का अनशन समाप्त
जालोर. जिले के बहुत चर्चित गणपतसिंह राजपूत मौत प्रकरण के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंगलवार 17 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है, ये तीनों आरोपी मृतक गणपत सिंह के मांडोली गांव के ही निवासी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि करीब 18 महीने पहले गणपत सिंह की मांडोली में संदिग्ध मौत हुई थी, इस मामले में उनके परिवार की ओर से तीन बार धरना प्रदर्शन किया गया। इन दिनों 27 फरवरी से गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां हवाकंवर व पत्नी भारती कंवर 18 दिन से भूख हड़ताल पर थी।
विज्ञापन
इस अवधि में पुलिस ने विशेष टीम के जरिए जांच की, लेकिन ठोस साक्ष्य के अभाव में गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अंत में एक विशेष साक्ष्य के तहत पुलिस ने मांडोली के गजेंद्रसिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह राजपूत, वागाराम पुत्र कानाराम भील व लच्छू पत्नी सवाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें भीनमाल न्यायालय ने चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। इस मामले में पूर्व जांच अधिकारी असीपीएस गोपीनाथ शरण काम्बले ने इन आरोपियों को संदिग्ध मानते हुए ट्रेस कर लिया था, लेकिन ठोस साक्ष्य के लिए नार्को की आवश्यकता महसूस की गई, लेकिन मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने नार्को की सहमति देने से पहले पुलिस के सामने दो करोड़ रुपए की डिमांड रख दी। जिस कारण मामला रुक गया। उसके बाद पुलिस अन्य विकल्प के जरिये ठोस साक्ष्य की तलाश कर रही थी, जिसका क्लू मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, राम सिंह चारणीम, रविंद्र सिंह बालावत, दीप सिंह धनानी, भंवरसिंह समेत समाजबंधुओं मौजूदगी में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां हवा कंवर व गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई। गणपत सिंह की मां ने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाएं और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। वहीं मृतक गणपत सिंह के भाई अभय सिंह व कल्याण सिंह ने कहा कि हमें न्याय की जरूरत थी पुलिस ने आरोपी पकड़े है और हमारी कोई मांग नहीं है।
पिछली सरकारों ने आस्था का अनादर किया, रूढ़िवादी मानती थी, वरना राममंदिर पहले बन जाता- योगी आदित्यनाथ
सिरे मंदिर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ पर महायज्ञ और धर्मशाभा का आयोजन
जालोर. जालोर में सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को गोरक्ष धाम गोरखपुर के मठाधीश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भैरवनाथ अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ महाराज की पावन उपस्थिति में महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति देकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।
धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने आस्था का अनादर किया, वे इसे अंधविश्वास मानती थी, वरना राममंदिर पहले ही बन जाता, लेकिन मोदीजी ने सनातन की आस्था को भारत की आस्था माना। योगी ने कहा कि जातियां समाज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का माध्यम हैं, लेकिन जातिवाद उस व्यवस्था को विकृत कर देता है।
विज्ञापन
भारत में जन्म लेना दुर्लभ है और मनुष्य के रूप में जन्म लेना उससे भी अधिक दुर्लभ है। दुनिया में करीब 200 देश हैं, लेकिन भारत जैसा देश कहीं नहीं है। योगी ने सिरे मंदिर की बारीक कारीगरी को अद्भुत बताते हुए कहा कि महाराजा मानसिंह ने शिलालेखों के माध्यम से यहां के इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने सिरे मंदिर की कारीगरी को दुर्लभ और अद्भुत बताया। इसे देश दुनिया देखने आती है। यह कला अद्भुत है और ईश्वर की देन है। जोधपुर के महाराजा नरेश मानसिंह ने शिलालेखों पर इतिहास को सहेजा है। उस समय मानसिंह ने 3 लाख 51 हजार रुपए खर्च किए थे, जो आज के समय में करोड़ों रुपए के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि जौहर राजस्थान की परंपरा का तेज है, जिसने वीरांगनाओं के आत्मसम्मान और बलिदान की गौरवगाथा को अमर किया। जालोर में भी अलाउद्दीन खिलजी के समय और उसके बाद भी जौहर की परंपरा देखने को मिली है। यह परंपरा वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान से बनी है। धर्म समाज को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए। जातियां समाज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का माध्यम हैं, लेकिन जातिवाद उस व्यवस्था को विकृत कर देता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री जालंधर नाथ जी की धन्य धरा पर अति प्राचीन श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के 375 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दो दिवसीय महायज्ञ एवं विशाल धर्म सभा में भेरुनाथ जी अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ महाराज, गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज, श्री बाबा मस्तनाथ पीठाधीश्वर एवं तिजारा के विधायक योगी बालकनाथ महाराज, फतेहपुर सीकर के अमृत नाथ जी का आश्रम के महंत योगी नरहरि नाथ महाराज, पिपलिया कला के संतोष नाथ जी का धुणा के महंत एवं नाथ संप्रदाय के पूर्व राजा योगी संध्यानाथ महाराज, पलासनी चिड़िया नाथ जी का आसन के महंत योगी डॉक्टर गिरवरनाथ महाराज, गोगामेड़ी हनुमानगढ़ के श्री गुरु गोरखनाथ जी का टिल्ला के महंत योगी रूपनाथ महाराज, जोगीढाणा हरियाणा के महंत योगी केशवनाथ महाराज, करड़ा भीनमाल के महंत योगी काशीनाथ महाराज, भतृहरि गुफा उज्जैन मध्य प्रदेश के महंत रामनाथ महाराज, नोहर हनुमानगढ़ के अमरनाथ जी का मठ के महंत योगी पंचम नाथ महाराज, हरियाणा सिरसा में स्थित सरसई नाथ जी का मठ के महंत योगी सुंदरईनाथ महाराज, भीडभंजन महादेव जेतपुर गुजरात के महंत योगी कमलनाथ, जस्सानाथ जी का आश्रम रास ब्यावर के महंत नारायणनाथ महाराज, ओगड़नाथ जी का मठ सुराणा जालोर के महंत मंगलाईनाथ महाराज, योगी विक्रमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी ईश्वर नाथ, योगी, रामेश्वरनाथ, योगी रेवती नाथ, योगी शेरनाथ, योगी गोपालनाथ, योगी निर्भयनाथ, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग समेत कई साधु संत उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन व्यवस्थापक पारसमल परमार और नरपत आर्य ने किया। साथ ही पारसमल परमार ने सिरे मंदिर में गुरु परम्परा की पूरी जानकारी दी। मंदिर समिति और शहर व ग्रामीण लोगों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
सिरे मंदिर के बंदरों ने सिखाया जीवन का सच
योगी ने कहा कि मंदिर में आते समय उन्हें बताया गया कि यहां बंदर चौक है। बड़ी संख्या में बंदर वहां आ गए थे। हम देखते हैं कि बंदर छीना-झपटी करते हैं, लेकिन यहाँ के बंदरों पर भी आध्यत्मिकता का प्रभाव है। हमने एक बंदर को रोटी दी, उसे दूसरी दे रहे थे, लेकिन उसने दूसरी नहीं ली। जब तक उसने पहली खा नहीं ली। अगर मनुष्य भी अपने जीवन में हड़पने और संचय करने की बजाय, जिसके पास नहीं है उसके पास पहुंचाने का भाव रख ले तो अशांति का भाव दूर किया जा सकता है। अराजकता को दूर किया जा सकता है।
नशे और स्मार्टफोन से दूर रहने की सलाह
योगी ने कहा कि योग करें, व्यायाम करें। इससे जीवन व्यवस्थित होगा और आगे बढ़ेगा। स्मार्टफोन से समय भी खराब होता है और आंखें भी खराब होती हैं। इससे सोचने की शक्ति भी कमजोर होती है। लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं और गेम बच्चों के जीवन को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नशा और स्मार्टफोन से दूर रहने की जरूरत है। स्मार्टफोन का सीमित उपयोग करें, परिवार को समय दें, और पूजा तथा भोजन के समय फोन को दूर रखें। फ्री होने के बाद कॉल कर लें।
सिरे मंदिर की राह अब हुई आसान
जालोर शहर से सिरे मंदिर तक पैदल पहुंचने में करीब एक घंटा लगता है। पहले पीर शांतिनाथ महाराज और अब गंगानाथ महाराज ने यहां तक आने के लिए अच्छा मार्ग बनवा दिया है, जिससे अब यहां पहुंचना आसान हो गया है। करीब 15 साल पहले प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्हें यहां आने का मौका मिला था, तब रास्ता सकरा और कठिन था। उन्होंने कहा कि यहां का आध्यात्मिक प्रभाव अलग ही है, हजारों लोग एकत्रित होकर बिना भय के शिष्यभाव में डूबे हुए हैं और पूरा वातावरण आध्यात्मिक भाव से भरा हुआ है।
भारत के पास एक लंबी विरासत और समृद्ध परंपरा
योगी ने कहा कि दुनिया में कोई व्यक्ति जन्म कहीं भी ले सकता है, लेकिन ऋषियों, मुनियों, संतों और योगेश्वरों की परंपरा से जुड़ने का अवसर हर जगह नहीं मिलता। भारत के पास एक लंबी विरासत और समृद्ध परंपरा है।
विज्ञापन
सनातन परंपरा में व्यक्ति किसी न किसी ऋषि के साथ अपने गोत्र को जोड़ता है और किसी परंपरा से जुड़कर उसी में रच-बस जाता है, जिससे परिवार और अपनत्व का भाव दिखाई देता है। ऐसा केवल भारत में ही संभव है। इसी भाव के कारण ईश्वर भी दुनिया में कहीं और अवतार नहीं लेते, बल्कि भारत में ही अवतरित होते हैं।
राम मंदिर निर्माण और राजस्थान की वीरभूमि का उल्लेख
योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 1947, 48, 49 और 50 के समय भी हो सकता था, लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ और सरकारें इसके उलट तर्क देती रहीं। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट में यह तक कहते थे कि राम हुए ही नहीं और कृष्ण हुए ही नहीं।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का अपमान करने वालों को जनता ने भी जवाब दिया। आज अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। जब 145 करोड़ लोग एक स्वर में बोलते हैं तो 500 साल पुरानी समस्या का भी समाधान हो जाता है और आगे भी एकजुट होकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। राजस्थान वीर भूमि है, जिसने सैकड़ों वर्षों तक देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आज भी यहां के युवा भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
निजी चिकित्सालय संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
पीसीपीएनडीटी, एनटीईपी और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी
जालोर. स्वास्थ्य भवन जालोर मे निजी चिकित्सालय संचालकों के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया ने पीसीटीएस पोर्टल, इम्पेक्ट, निक्षय पोर्टल, यूविन पोर्टल एवं विभागिय अन्य पोर्टल पर नियमित सूचनाओं को निर्धारित समयावधि में अपडेट करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में एएसओ चन्द्रशेखर जैन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए पीसीटीएस एवं यूवीन पोर्टल में टीकाकरण, प्रसव एवं अन्य विभिन्न सूचनाओं को अपडेट करने संबधित जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिला एवं शिशुओं को लगने वाले सम्पूर्ण टीकाकरण की सूचनाओं को युविन पोर्टल पर अपडेट करने संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग ने पीपीआईएस योजना के बारे मे जानकारी देते हुए विगत वर्ष में निजी क्षेत्र में उपचारित टीबी रोगियों सूचनाओं पर चर्चा की एवं निक्षय पोर्टल पर टीबी रोगी की सूचना अपडेट करने में की जाने वाली गतिविधियां एवं निजी क्षेत्र में टीबी रोगी को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही पीपीआईएस योजना के तहत निजी चिकित्सालय को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में शंकर सुथार जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुखबिर योजना, फार्म एफ का संधारण, इम्पेकट सॉफटवेयर में सूचनाओं का अपडेशन एवं अधिनियम की पालना नहीं करने पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे मे जानकारी देते हुए कन्या भ्रण हत्या नहीं करने एवं कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो तो उसकी सूचना देने के निर्देश दिए। मुखबिर योजना की जानकारी अपने चिकित्सा संस्थान में प्रदर्शित करने जानकारी दी।  कार्यशाला में जिले के निजी चिकित्सालय के चिकित्सक, संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जालोर. मानव जन्म लेते हुए भी रोता है, जीवन जीते हुए भी दु :खों के कारण रोता है और प्रायः करके रोते-रोते ही मरता है। परंतु लोकोत्तर पुरुष तीर्थकर परमात्मा की आखों में कभी ऑंसू नहीं आते है। उनको जन्म मध्य रात्रि में होता है फिर भी चारों दिशा में प्रकाश हो जाता है। सातों नरकों में प्रकाश हो जाता है। जगत् में रहे सभी जीवों को सुख की प्राप्ति होती है। जन्म के समय वे स्वयं हंसते है और जगत् को भी हंसाते है।.
विज्ञापन
आचार्य रत्नसेन सुरिश्वर महाराज ने सोमवार को श्री चार थुई जैन धर्मशाला में आयोजित प्रवचन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि परमात्मा का जन्म जगत के कल्याण के लिए होता है। परमात्मा सर्वजीवों का कल्याण चाहते हैं। उनके जन्म के समय नारकीय जीवों को भी क्षण मात्र के लिए सुख की प्राप्ति होती है। संपूर्ण जगत में एक आभामंडल छा जाता है।
विज्ञापन
परमात्मा के जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। न पारिवारिक समस्या, न शारीरिक समस्या एवं न राजकीय समस्या तीर्थकर के जीवन में होती है। दीक्षा के बाद प्रायः तीर्थकरों को उपसर्ग नहीं होते ।मात्र पार्श्वनाथ भगवान और महावीर स्वामी के छद्मस्थ काल में उपसर्ग हुए थे। पार्श्वनाथ भगवान के ऊपर मात्र कमठ के द्वारा हुए एक उपसर्ग की बात आती है। परंतु भगवान महावीर के दीक्षा स्वीकार के बाद उपसर्ग की हारमाला चली है। इन सभी उपसर्गों में वे कभी विचलित नहीं हुए। परंतु एक रात्रि में मरणांत 20 उपसर्ग एवं छह महीने तक भिक्षा प्राप्ति में विघ्न करने वाले संगम देव के वापस लौटने पर उसकी आत्मा पर करणा भाव के कारण भगवान महावीर की आंखों में भी ऑंसू आ गए थे। ये करुणा के ऑंसू प्रशंसनीय है परंतु हमारे दुःख के ऑंसू प्रशंसनीय नहीं है । .
विज्ञापन
गौरतलब है कि मूल रूप से बाली में जन्मे आचार्य रत्नसेन सुरेश्वर महाराज के संयम जीवन के सुवर्ण वर्ष में प्रवेश करने की निमित्त विशेष गुरूदेव का अक्षत वधावाना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संगीतमय संचालन तेज सिंह राठौड़ ने किया।
समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा - योगी आदित्यनाथ
जालोर के सिरे मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ
जालोर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जालोर नगर स्तिथ सिरे मंदिर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए पहुँचे।  गोरखपुर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरे मंदिर रोड स्थित श्री शांतिनाथ बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के विद्यालय भवन का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में अशोक वृक्ष का पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत राष्ट्र वीर-वीरंगनाओं की भूमि हैं तथा देश की अखंडता, एकता को बनाएं रखने हेतु इन वीर-वीरंगनाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने हेतु निरंतर प्रगतिरत हैं।
उन्होंने कहा कि जालोर योगी जलन्धरनाथजी की धरा है। मैं पीर शान्तिनाथ की धरा को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। सांस्कृतिक संगठन के संरक्षण को लेकर शैक्षणिक संस्थान विद्या भारती संचालन कर रहा है। समाज के दबे कुचले तबको तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा है। राष्ट्रवादी शिक्षा व संस्कार से योग्य नागरिक का निर्माण होता है।
विज्ञापन
केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि जालोर की धरती जौहर व्रत की साक्षी रही है। वीर वीरमदेव ने अलाउद्दीन खिलजी के प्रलोभनों को ठुकराकर उसके प्रयासों को विफल करते हुए धर्म एवं संस्कृति व राष्ट्रीयता के लिए युद्ध को अंगीकार किया था। अलवर विधायक योगी बालकनाथ ने पीर शान्तिनाथ की पुण्य धरा को नमन करते हुए कहा कि पीर शांतिनाथ का आशीर्वाद सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चैधरी, अलवर विधायक योगी बालकनाथ, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित, महंत प्रेमनाथ, महंत आनन्दनाथ, महंत रेवतीनाथ, महंत शेरनाथ, श्याम सुन्दर, जगदीश, गणपतसिंह बगेड़िया, प्रधानाचार्य मंजु परमार, नीतिश ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर से पैदल मार्ग द्वारा रवाना होने के उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरे मंदिर तलहटी पहुँचे जहाँ उन्होंने ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष अपनी आस्था प्रकट की तथा सीढ़ियाँ चढ़कर सिरे मंदिर धाम पहुँचे जहाँ उन्होंने देवी-देवताओं व पीर शांतिनाथ महाराज की समाधि के दर्शन कर पीर गंगानाथ महाराज से भेंट की तथा देश में खुशहाली व शांति की कामना की।
रविवार को यह रहेगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को प्रातः 6.30 बजे से श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देंगे। इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रागंण में प्रातरू 10 बजे विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे। धर्म सभा के समापन के बाद प्रातः 11.50 बजे पुनः हैलीपेड पहुंचेगे। जहाँ से हैलीकाप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा वहा से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को सिरे मंदिर जालोर आएंगे
सिरे मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में रहेंगे उपस्थित
सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ पर महायज्ञ का आयोजन
जालोर। गोरखपुर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को  सिरे मंदिर धाम, जालोर आएंगे और सोमवार को रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ पर भेरुनाथ अखाड़े के महंत पीरजी गंगानाथ महाराज के पावन सानिध्य में महायज्ञ में आहुति देने के बाद धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि पीरजी महंत गंगानाथ महाराज और योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सिरे मंदिर धाम पर प्राचीन आराध्य धाम रतनेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगाठ दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेगे। उनकी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी प्रदान की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सिरे मंदिर धाम पर तैयारियों जोरो पर जारी है। वही योगी आदित्यनाथ महाराज के सिरे मंदिर धाम पर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी रेवती नाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी सांईनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज के सानिध्य में तैयारियां की जा रही है।
यह है दो दिवसीय धार्मिक आयोजन
15 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज चितोडगढ से दोपहर 1.55 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होकर सिरे मंदिर रोड स्थित शांतिनाथ आदर्श विधा मंदिर स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2.45 बजे पहुंचेकर विद्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। वहां से पैदल मार्ग द्वारा दोपहर 4 बजे रवाना होकर सिरे धाम के लिए रवाना होगे। वही सिरे मंदिर तलहटी पर योगी आदित्यनाथ महाराज ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष अपनी आस्था प्रकट कर सिरे मंदिर धाम की ओर प्रस्थान करेगे। वही तलहटी पर भक्तो द्वारा योगी आदित्यनाथ महाराज का स्वागत किया जायेगा।
विज्ञापन
इसके बाद सिरे मंदिर धाम पर पहुंचकर वहा देवी देवताओं व पीर शांतिनाथजी महाराज की समाधि के दर्शन कर पीर गंगानाथ महाराज से भेंट कर देश में ख़ुशहाली व शांति की कामना करेगे। योगी आदित्यनाथ महाराज रात्रि को सिरे मंदिर धाम पर ही विश्राम करेगे। वही 16 मार्च को प्रातः 6.30 बजे से श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देगे। इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रागंण में प्रात: 10 बजे विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करेगे। धर्म सभा के समापन के बाद प्रातः 11.50 बजे पुनः हैलीपेड पहुंचेगे। जहा से हैलीकाप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा वहा से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सिरे मंदिर धाम धार्मिक यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता इंतजाम किया गया है।
गणपतसिंह मांडोली मामले में सर्वसमाज का महापड़ाव, जांच सीबीआई को सौंपने की मांग, क्रमिक अनशन पर हो रहा विचार
जालोर. जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में गणपतसिंह परमार की मौत के मामले का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्वसमाज का महापड़ाव हुआ। इस दौरान अलग अलग स्थानों से आए वक्ताओं ने कहा कि एक 80 वर्षीय मां बेटे की मौत का खुलासा करने की मांग 14 दिन से भूखी बैठी है और पुलिस कुछ भी कार्यवाही नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर आपसे मामले का खुलासा नहीं हो पाता है तो जांच सीबीआई को सौंपी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं वरिष्ठ समाजबंधुओं ने इसमें भूख हड़ताल की बजाय क्रमिक अनशन शुरू करने को लेकर परिजनों से चर्चा की है।
तीन संदिग्धों से सख्त पूछताछ की मांग
इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें वरिष्ठ समाजबंधु व महिलाएं शामिल हुई। जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गवांडे को सौंपे ज्ञापन में गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को उनके पति गणपतसिंह पुत्र राणसिंह परमार की हत्या हुई थी परंतु 18 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार 27 फरवरी 2026 से भूख हड़ताल पर बैठा है। जिसमें मृतक गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर, उनकी 80 वर्षी मां हवा कंवर और उसका बेटा खुशवंत शामिल है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठने के कारण इन तीनों की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पूर्व जांच अधिकारी द्वारा जिन तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की थी उनसे पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ नहीं की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इतने दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने के कारण पीड़ित परिवार के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। परंतु पीड़ित परिवार भी जब तक उनको न्याय नहीं मिलता, तब तक भूख हड़ताल से उठना नहीं चाहता। अतः भूख हड़ताल पर बैठने से अगर इस परिवार को कुछ होता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आईपीएस काम्बले व तेजुसिंह की रखी मांग
ज्ञापन के जरिए कई मांग रखी गई। ज्ञापन में बताया कि गणपतसिंह हत्याकांड की सीबीआई को जांच दी जाए, क्योंकि इसमें कोई बड़ा व्यक्ति शामिल है, जिससे पुलिस दबाव में काम कर रही है। जिससे 18 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई जांच के आदेश होने तक गणपतसिंह हत्याकांड की जांच तत्काल आईपीएस अधिकारी कुंबले को दी जाए एवं सहायक आधिकारी रूप से सीआई तेजूसिंह को लगाया जाए।
विज्ञापन
मामले में जिन तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है उन्हें तत्काल रूप से गिरफ्तार कर उनसे सख्त से सख्त पूछताछ की जाए। गणपत सिंह हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही की है, उनमें से एक है एएसआई अमरसिंह, उनको जांच होने तक रामसीन थाने से हटाया जाए, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, जिला मुख्यालय पर धरना चलता रहेगा।
महिला शक्ति ने सड़क पर किया प्रदर्शन
महापड़ाव के दौरान दोपहर को एक बार महिला शक्ति सड़क पर उतर गई और वाहनों को रुकवाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। फिर पुलिस व समाजबंधुओं की समझाइश पर टेंट स्थल पर आकर बैठ गई।
भाजपा नेता दिलीपसिंह ने नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग की
शिवगंज के पूर्व प्रधान व सिरोही के जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता दिलीपसिंह मांडाणी ने सम्बोधन के दौरान कहा कि अक्सर कई बार अपराध होने पर आरोपी किसी नेता को कॉल करता है। यहां जिनको संदिग्ध माना है उन्होंने भी किसी नेता को कॉल किये है, उन नेताओं के नार्को टेस्ट किये जाए, जिसमें भले मैं स्वयं क्यों न हूं, इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन है आरोपी।
वक्ताओं ने पुलिस पर उठाए सवाल
महापड़ाव में कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पर सवाल खड़े किए। कहा कि उनकी सरकार है, बुजुर्ग माँ भूखी बैठी है, न्याय दिलाने का भरोसा दिलाना चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस नेता सवाराम पटेल, जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, रामसिंह चारणीम, मंगलसिंह सिराणा, तेजुसिंह बालावत, चंदनसिंह कोराणा, भंवरसिंह थलुंडा, करणसिंह, राजवीरसिंह, रतनसिंह, रुपराज, छोटूसिंह रावणा, ईश्वरसिंह बालावत, रूपेंद्रसिंह सामुजा, जितेन्द्रसिंह समेत वक्ताओं ने सम्बोधित कर पुलिस से इस प्रकरण का पर्दाफाश करने की अपील की।
विज्ञापन
इनका कहना है...
पूरे जिले में अभी हमारी प्रथम प्राथमिकता में गणपतसिंह का केस है। मैं स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर रहा हूँ। जिन्हें संदिग्ध बताया उनसे भी पूछताछ कर ली। जब तक ठोस साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मैं तो निवेदन करूंगा कि माताजी भूख हड़ताल समाप्त कर पुलिस पर भरोसा रखें, पुलिस साक्ष्य जुटाने के पूरे प्रयास कर रही है।
शैलेंद्रसिंह इंदौलिया, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर
जिला कलक्टर ने जालोर गैस सर्विस एजेन्सी का किया भौतिक निरीक्षण
घरेलू गैस सिलेंडर का वाणिज्यक उपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
जालोर. वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के मध्यनजर एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को सायंकाल जालोर गैस सर्विस एजेन्सी जालोर का भौतिक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएँ जाँची तथा घरेलू गैस सिलेंडर का वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में घरेले एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले की सभी गैस एजेन्सियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध है और उनके द्वारा उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही हैं। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयाँ, छात्रावासों व स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं।  जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे व जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने जिले की गैस एजेन्सियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया तथा गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गैस गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घण्टे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के उपरांत समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध करवाई जाए।
बढ़ती गैस कीमतों को लेकर जालोर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार 12 मार्च दोपहर 12 बजे केन्द्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध कलेक्ट्रेट के सामने जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में "विरोध- प्रदर्शन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए तथा केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुये घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में 60 रूपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी की गई है। लगातार शादी-विवाह एवं समारोह आयोजित हो रहे हैं, किन्तु ऐसे समय में केन्द्र सरकार द्वारा इन समारोहों के आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया गया है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य सम्पन्न करने में केन्द्र सरकार का यह निर्णय घातक है। इसके अतिरिक्त खाड़ी देशों में असंख्य भारतीय नागरिक फंसे हुये जिनकी वापसी के लिये भी कोई ठोस प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किये जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार द्वारा व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने और देशवासियों पर मंहगाई का बोझ डालने के विरोध में पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार की अकर्मण्यता का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजन गणपत सिंह मांडोली हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल स्थल पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृव में जिला कलेक्टर एवम जिला पुलिस अधीक्षक जालोर से मुलाकात कर उक्त हत्याकांड के आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवम पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,ईशराराम विश्नोई, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, गजेन्द्र सिंह डोडियाली, भोमाराम मेघवाल, मुमताज अली,खसाराम मेघवाल,रमेश सोलंकी, बसंत सुथार,जाकिर खान,सी एल गहलोत, कामिनी शर्मा,गीता श्री मेघवाल,जुबैदा बनो,शीला चौधरी,सुरेश मेघवाल,छगनलाल माली, साकिर खान,देवाराम सांखला, दीपाराम मेघवाल,सुरेश चौधरी, आलम खान,कालूराम मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, पुखराज माली,कपूराराम परिहार, कार्तिक दवे,रजब खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सिरे मंदिर में धर्म सभा को लेकर हुई बैठक
जालोर. जालोर शहर के तिलकद्वार के अंदर स्थित भैरूनाथ अखाडे में गुरुवार को पीर गंगानाथ महाराज की अध्यक्षता में सिरे मंदिर धाम पर रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वी वर्षगांठ पर महायज्ञ, अखण्ड रामायण पाठ एवं धर्म सभा में गोरखपुर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के आगमन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के व्यवस्थापक पारममल परमार ने बताया कि सिरे मंदिर धाम पर प्राचीन आराध्य धाम रतनेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगाठ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में 15 व 16 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम में महायज्ञ, अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन पीर गंगानाथ महाराज के सानिध्य में सिरे मंदिर धाम पर किया जायेगा।
विज्ञापन
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। उनकी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी प्रदान की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सिरे मंदिर धाम पर तैयारियों जोरों पर जारी है। वहीं योगी आदित्यनाथ महाराज के सिरे मंदिर धाम पर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा गया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता पूर्ण लगन के साथ कार्य करें। बैठक में योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी रेवती नाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी सांईनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज का सानिध्य रहा। 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज चितोडगढ से दोपहर 1.55 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होकर सिरे मंदिर रोड स्थित शांतिनाथ आदर्श विधा मंदिर स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2.45 बजे पहुंचेकर विद्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। वहां से पैदल मार्ग द्वारा दोपहर 4 बजे रवाना होकर सिरे धाम के लिए रवाना होगे।
विज्ञापन
वही सिरे मंदिर तलहटी पर योगी आदित्यनाथ महाराज ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष अपनी आस्था प्रकट कर सिरे मंदिर धाम की ओर प्रस्थान करेगे। वही तलहटी पर भक्तों द्वारा योगी आदित्यनाथ महाराज का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद सिरे मंदिर धाम पर पहुंचकर वहा देवी देवताओं व पीर शांतिनाथजी महाराज की समाधि के दर्शन कर पीर गंगानाथ महाराज से भेंट कर देश में ख़ुशहाली व शांति की कामना करेगे। योगी आदित्यनाथ महाराज रात्रि को सिरे मंदिर धाम पर ही विश्राम करेगे। वही 16 मार्च को प्रातः 6.30 बजे से श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देगे। इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रागंण में प्रात: 10 बजे विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करेगे। धर्म सभा के समापन के बाद प्रातः 11.50 बजे पुनः हैलीपेड पहुंचेगे। जहा से हैलीकाप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा वहा से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सिरे मंदिर धाम धार्मिक यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता इंतजाम किया गया है।
श्रम कल्याण उपकर जमा नहीं करने वाले संस्थानों से होगी वसूली व कुर्की
जालोर. जिले में श्रम कल्याण उपकर जमा नहीं करवाने वाले 8 संस्थानों के विरुद्ध वसूली व कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।  श्रम कल्याण अधिकारी बुधराम ने बताया कि लंबे समय से श्रम उपकर बकाया चल रही 8 संस्थानों के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय की वसूली शाखा से वसूली व कुर्की आदेश जारी हुए हैं जिसमें जगदम्बा हाॅस्पीटल जालोर के 2,27,700 रूपए, सिटीलाइट हाॅस्पीटल बाड़मेर रोड़ कमालपुरा, सांचोर के 6,01,427 रूपए, होटल शक्ति पैलेस, थलवाड़ सायला के 8,37,216 रूपए, आनंद हाॅस्पीटल, गणपति मंदिर के सामने मैन बाजार सांचोर के 1,43,550 रूपए, सीएम सिटी सेन्टर काॅम्पलेक्स सांचोर के 24,71,040 रूपए, डायालाल जैन पुत्र सुमेरमल जैन व्यावसायिक काॅम्पलेक्स, डागा हाॅस्पीटल के सामने रानीवाड़ा के 12,67,200 रूपए, जे.के.ट्रांसपोर्ट आहोर के 35,888 रूपए तथा रतनाराम घांची, व्यावसायिक काॅम्पलेक्स 22 दुकान के पीछे, रानीवाड़ा के 2,00,860 रूपए के वसूली आदेश जारी हुए हैं। इन संस्थानों को बकाया राशि के साथ जमा करवाये जाने की तिथि 2 प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य में भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 लागू है जिसके तहत 27 जुलाई, 2009 के पश्चात् निर्मित सरकारी, वाणिज्यिक व निजी (आवासीय) भवनों व निर्माण कार्यों की लागत पर 1 प्रतिशत उपकर (सेस) देय है। राजस्थान में अभी तक किसी भी वर्ग या निर्माण कार्य पर उपकर राशि की छूट नहीं है। भवन निर्माण करने वाले मालिक या नियोजक को निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की सूचना 30 दिवस की अवधि में निर्धारित प्रपत्र में श्रम विभाग को दिया जाना आवश्यक है तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने या उपकर राशि निर्धारण होने के 30 दिवस की अवधि में जो भी पहले हो, उपकर राशि को जमा करवाना आवश्यक है। नियोजक द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत पर देय उपकर अग्रिम भी जमा करवाया जा सकता है। उपकर (सेस) के तहत वसूली जाने वाली राशि निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में व्यय की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2009 के बाद निर्मित सरकारी, वाणिज्यिक व निजी आवासीय भवनों व निर्माण कार्यों को उपकर (सेस) के दायरे में रखा गया है जिनमें से 10 लाख रूपये से कम लागत के बनाए गए केवल आवसीय भवनों को उपकर सेस के दायरे से बाहर रखा गया है। 10 लाख रूपये की लागत से ज्यादा की लागत से अगर कोई आवासीय मकान बनाता है तो उससे भी एक प्रतिशत उपकर (सेस) वसूला जाएगा। व्यावसायिक भवन निर्माण करवाने पर कोई छूट नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत श्रम विभाग द्वारा जिले में अब तक 1173 मालिकों/नियोजकों को नोटिस जारी किये गये हैं तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 207 से अधिक निर्माण स्थल (आवासीय व व्यावसायिक) के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। इन प्रकरणों में नियत समय में राशि जमा नहीं करवाये जाने की स्थिति में वसूली के लिए जिला कलक्टर को प्रेषित किये जायेंगे। प्रारंभ में भवन मालिक/नियोजक को निर्माण से संबंधित दस्तावेज अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। नोटिस के बाद उपकर (सेस) जमा नहीं करवाने पर श्रम विभाग स्वयं निर्माण की लागत निकालकर भवन मालिक के विरूद्ध एक पक्षीय उपकर (सेस) निर्धारण आदेश जारी करेगा। उपकर राशि देय होने की अवधि में जमा नहीं करवाने की स्थिति में 24 प्रतिशत वार्षिक की दर से नियोजक पर ब्याज आरोपित किये जाने का प्रावधान है। इसके अलावा उपकर की निर्धारित अवधि में नहीं करवाने पर 100 प्रतिशत पेनल्टी का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोई भी निर्माणकर्ता द्वारा नगर परिषद/नगर पालिका में नक्शा स्वीकृति के समय उपकर की अनुमानित राशि जमा करवाई गई है तो भी अंतिम उपकर निर्धारण राशि श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय जालोर में जमा करवाएं। उन्होंने सभी नियोजकों से अपील की हैं कि वे समय पर निर्माण कार्य की उपकर राशि जमा करवायें अन्यथा उपकर जमा नहीं करवाने पर मय ब्याज एवं पेनल्टी के साथ वसूली की कार्यवाही की जायेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 व 16 मार्च को जालोर जिले के दौरे पर
सिरे मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम व धर्म सभा में लेंगे भाग
जालोर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 व 16 मार्च को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च, रविवार को दोपहर 1.55 बजे हेलीपैड रिजर्व पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ से हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे सिरे मंदिर रोड़ जालोर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ग्राउण्ड में पहुँचेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 3 बजे विद्यालय से प्रस्थान कर पैदल मार्ग द्वारा सायं 4 बजे सिरे मंदिर पहुँच स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसी प्रकार 16 मार्च, सोमवार को प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 9.45 बजे तक श्री रत्नेश्वर महादेव मन्दिर में पूजन-अर्चन कर प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक धर्म सभा में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे सिरे मंदिर से प्रस्थान कर प्रातः 11.50 बजे हेलीपैड स्थल पर पहुँचेंगे, जहाँ से प्रातः 11.55 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत हेलीपैड स्थल, सभा एवं मंदिर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंप आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भाद्राजून में पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कदमों से गेरियों ने मन मोहा
जालोर. भाद्राजून में श्री शीतला माता पूजन, जागरण एवं गेर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार भाद्राजून ढाणी के शीतला माता मंदिर परिसर में सोमवार (चैत्र कृष्ण षष्ठी) की रात्रि में शीतला माता का जागरण आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्तजन माता के भजन-कीर्तन में शामिल हुए।
नाचो नाचो पर झूमे श्रोता
इस अवसर पर महेंद्र लोहार एंड पार्टी, चांदराई तथा जीवन सिंह भाटी, भाद्राजून ने भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महेंद्र लोहार ने शीतला माता खेतलाजी, हनुमानजी, शिवजी व देव फाग गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। यहां नाचो नाचो गीत की धुन पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
जीवन सिंह भाटी एंड पार्टी ने देशी उम्दा भजनों की प्रस्तुति दी l यहां देव नृत्य व करतब कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कालूराम प्रजापत, भाद्राजून ने किया।
गूंजे माँ के जय कारे
मंगलवार (चैत्र कृष्ण सप्तमी) को अलसुबह शीतला माता का विधिवत पूजन किया गया। यहां भाद्राजून धानी की स्थानीय महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंची l माता को ठंडे खाद्य का भोग लगाया व सबके निरोगी बने रहने की मंगल कामना की। इस मौके माता के जय कारें गूंजे।
घुँघरू व डांडियों की खनक ने मन मोह लिया
दोपहर में स्थानीय ग्रामीणों ने ध्वज आरोहण कर गेर उत्सव के आयोजन का आरंभ किया, जिसमें आसपास के गांवों की गेर मंडलियों ने भाग लेकर पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगे परिधानों के साथ मेले की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
मेला समिति के अनुसार इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं ने दिनभर पारंपरिक वेशभूषा में लूर नृत्य प्रस्तुत किया और फाग गीत गाकर उत्सव को आनंदमय बना दिया।
माता की कथा सुनी
गांव के चौहटे में महिलाओं ने शीतला माता की पौराणिक कथा सुनकर पक्षी चुगे का दान किया l वृक्षों में जल सींचन किया l इस मौके माता शीतला से गांव में निरोगी वातावरण की मंगल कामना की गई।
हुआ बहुमान
मेले में भाग लेने वाली समस्त गेर मंडलियों का बहुमान किया गया l यहां आकड़ेश्वर महादेव गेर पीपरला धानी प्रथम व बजरंग बली गेर रामा दूसरे स्थान पर रही l कार्यक्रम के अंत में गुड़ प्रसाद का वितरण हुआ l
जालोर सांसद चौधरी ने लोक सभा में दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी
जालोर. जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लोक सभा में नियम 377 के अंतर्गत रेलवे का मुद्दा उठाया। चौधरी ने कहा कि जालोर से क्रमशः बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयम्बटुर, इरोड, काकीनाडा, सेलम, हैदराबाद, त्रिवेन्द्रम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापटनम, रामेश्वरम, हुबली, पुणे से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी गर्मियों की छुटियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाइ जाए।
विज्ञापन
बाड़मेर यश्वंतपुर एसी एक्सप्रेस 14805/14806 को सप्ताह में सातों दिन चलाया जाए
चैन्नई भगत की कोठी रेल में पेन्टीकार रसोईयान की सुविधा उपलब्ध करायी जाए तथा इस रेल में सुरक्षा की दृष्टि से आ0पी0एफ0 के जवानों की नियुक्ति की जाए। चैन्नई भगत की कोठी 20625-20626 एक्सप्रेस रेल का ठहराव मोदरान रेलवे स्टेशन पर दिया जाए।  जालोर से जयुपर दिल्ली वाया लूणी पाली मारवाड (रेलमंत्री की घोषणा के अनुसार ) नई रेल सेवा प्रारंभ किया जाए।  बाकरा रोड रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दादर 14807/14808 साबरमति जोधपुर 20485/20486 ट्रेनों का ठहराव एवं कंप्यूटरीकृत आरक्षण खिड़की की सुविधा उपलब्ध किया जाए।
विज्ञापन
22421/22422 सालासर एक्सप्रेस एवं 22483 /22484 जोधपुर गांधीधाम दोनों गाडियों को मर्ज कर गॉधीधाम से दिल्ली जयपुर वाया समदडी भीलडी नई रेल सेवा का संचालन किया जाए।  मारवाड रतनपुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रतनपुर गांव के पास अंडरपास का निमार्ण किया जाए। भीनमाल शहर के जसवंतपुरा रेलवे क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनवाने की मांग की।
शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग, मेले में उमड़े श्रद्धालु
मेले में लोगों ने खरीदारी का लुप्त उठाया
मेले को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेद
जालोर. शहर के सिरे मंदिर मार्ग पर आयोजित शीतला माता मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता को बासोड़ा का भोग लगाने के लिए श्रद्धालु लाइन में लगे दिखे। माता के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए नगर परिषद की ओर से पूरी तरह से लकड़ी की रेलिंग लगाकर रास्ता बनाया गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को माता के दर्शन के लिए जाने में कोई परेशानी नहीं हो।
इधर यातायात व्यवस्था भी काफी सख्त रही। भीड़ भाड़ वाली जगह पर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया इसके लिए बाकायदा पार्किंग स्थल बनाए गए। जिसमें चार पहिया वाहन को पार्क किया गया। वहीं दुपहिया वाहनों के लिए भी व्यवस्था की गई। उससे आगे किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
मेले में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि धूप काफी होने के बावजूद भी लोगो का जोश कम नहीं हुआ। बता दें कि शीतला माता को बासोड़ा का भोग लगाया जाता है इस दिन लोग ठंडा भोजन ही करते हैं इससे पहले सुबह माता को भोग लगाया जाता है उसके बाद परिवार के लोग भोजन करते हैं, यह भोजन एक दिन पहले यानी रात में बनाया जाता है।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह पानी और शरबत के स्टॉल लगते हैं
मेले में आने वालों के लिए युवा जगह जगह पर पानी, शरबत आदि के स्टॉल लगाते हैं ताकि इतनी गर्मी में किसी को कोई परेशानी नहीं हो यह सेवाभावयुवाओं की विभिन्न टोलियां करती है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग से लगाकर मेले तक यह व्यवस्था रहती है। नाथजी की फ़ौज समेत कई टोलिया यह व्यवस्था करती है।
खरीदारी के लिए विभिन्न दुकानें लगी हुई है
मेले में दर्शन के अलावा लोग खरीदारी का भी लुप्त उठाते हैं इसके लिए पहले से ही दुकानदारों को दुकान का आवंटन कर दिया जाता है। जिसमे घरेलू सामान से लगाकर सजावट व दैनिक उपयोग की चीजें भी उपलब्ध रहती है। बच्चों के लिए झूले भी आकर्षक का केंद्र है जिसमे वे लुप्त उठाते हैं। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही और जगह जगह यातायात पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नगर परिषद की ओर से मेले के आयोजन को लेकर भी व्यवस्था को अंजाम दिया गया।
विहिप की मांगों को विधेयक में किया शामिल, जालोर में नहीं है कोई डिस्टर्ब एरिया - नरेश बोहरा
विहिप के सह प्रचार मंत्री की प्रेसवार्ता
जालोर. विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त के सह प्रसार प्रचार मंत्री नरेश बोहरा ने सोमवार को जालोर में एक स्थान पर प्रेसवार्ता कर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लाए गए विधेयक में विहिप की मांगों को शामिल करने का दावा किया, साथ ही कहा कि जालोर में फिलहाल कोई डिस्टर्ब एरिया नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अशांत क्षेत्र में स्थाई निवासियों व किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधायक 2026 का विश्व हिंदू परिषद स्वागत करता है। प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव व सौहार्द बनाए रखने व जनजीवन संतुलन से उत्पन्न संभावित अशांति को रोकने में यह विधेयक कारगर साबित होगा। उन्होंने शांतिप्रिय समाज के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत शहर प्रचार प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने जालोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह विधेयक उन क्षेत्रों में सामाजिक धार्मिक संतुलन से उपजे तनाव, अवैध कब्जा, जबरन पलायन तथा सामाजिक स्थिरता को रोकने में प्रभावी सिद्ध होगा। इससे उन क्षेत्रों के स्थाई निवासियों एवं किराएदारों के संवैधानिक व्वैधानिक अधिकारों को संरक्षण मिलेगा और प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस विधेयक की मांग विहिप लंबे समय से कर रही थी, राजस्थान में योजनाबद्ध रूप से ऐसे अनेक क्षेत्र विकसित हुए हैं जहां धार्मिक संतुलन स्थापित कर अन्य समुदाय को पलायन हेतु मजबूर किया गया। कई स्थानों पर लोगों की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए गए तथा उन्हें न्यूनतम मूल्य पर संपत्ति बेचने के लिए विवश किया गया।उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे 86 ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जालोर में ऐसा कोई स्थान नहीं है। इस विधेयक के लागू होने से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी, बाजार मूल्य से कम पर बेचान नहीं हो सकेगा। इन स्थानों पर बेचान से पहले जिला कलेक्टर को आवेदन करना होगा। इस दौरान दिनेश जीनगर व ओटाराम सोलंकी मौजूद रहे।
190 प्रखंडों में होंगे रामोत्सव
बोहरा ने बताया कि विहिप की ओर से 19 मार्च से रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर प्रान्त के 190 प्रखंडों में आयोजन होगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जा रही है।
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर . जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 व 2025-26 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत सायला तहसील की ग्राम पंचायत उनड़ी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, नून ग्राम में एयर स्ट्रिप की मरम्मत, रख रखाव एवं उन्नयन कार्य, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, केशवना में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, ज़िला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढ़ा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जालोर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन जालौर से प्रचार वाहन को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या को ध्यान में रखते हुए एफसीएम इंजेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए नियमित सत्र भी आयोजित किये जा रहे है, जिससे गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को प्रभावी उपचार मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले भर में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, पोषण एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर महिला स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भौमाराम चौधरी, चंद्रशेखर जैन, आयुवान सिंह, नरेंद्र कुमार, इमरान बेग, शंकर सुथार, गुलाम खान समेत कई जान मौजूद थे।
आहोर विधायक राजपुरोहित ने सियाणा सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विधानसभा क्षेत्र आहोर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियाणा का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आपातकालीन सेवा के लिए एंबुलेंस की मांग रखी, जिस पर विधायक राजपुरोहित ने शीघ्र ही एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश टेलर, जोगसिंह आडवाड़ा, गोरधनसिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह, अर्जुनसिंह, डूंगरसिंह सहित स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जालोर. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर जालोर के पूर्व सांसद देवजी पटेल के निर्देशानुसार सांचौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके पश्चात भाजपा सांचौर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री गंगा जमना यमुना गौ चिकित्सालय पथमेड़ा सांचोर में गौ माता को लड्डू एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर देवराज चौधरी, डॉ. शीला विश्नोई, अमराराम देवासी, भावेश सोनी, रीको अध्यक्ष राणाराम चौधरी, महामंत्री कमलेश, गोविंद पुरोहित, हंसराज पुरोहित, सायब खां, डूंगरसिंह कारोला, दिलीप चौधरी, विक्रम गवारिया, भीखाराम विश्नोई, गणपत पटेल,भरत, दिनेश, हुकमाराम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें- जिला कलक्टर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
जालोर. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजेंद्र नगर स्थित जालोर क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के गावंडे ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि वे महिलाओं को जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा देश की बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएँ जिसके फलस्वरुप वे इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च एजुकेशन आदि क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अवसर पर डाॅ. मंजू मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति ऋण एवं कौशल संवर्धन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मां वाउचर योजना, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, सखी वन स्टॉप सेंटर, राज कॉप सिटीजन एप आदि के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं। समारोह में मंजू सोलंकी ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं अतः हमारा कर्तव्य हैं कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं मंच मिले जिसके फलस्वरुप वे एस्ट्रोनोट सुनीता विलियम्स, उड़नपरी पी.टी. उषा, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम की तरह देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित राज कॉप एप्प के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला उद्यमियों, महिला स्पोर्ट्स पर्सन, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साथिन को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पुरस्कार एवं माता यशोदा पुरस्कार का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 4 से 8 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम, महिलाओं की उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, आईसीडीएस के उप निदेशक अशोक विश्नोई, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सहित महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रही।
जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा-जालोर के नवनिर्मित बैंक भवन में स्थानान्तरित
जालोर. जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा-जालोर के अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित नवनिर्मित बैंक भवन में दिनाक 07.03.2026 को एटीएम एव सीडीएम सुविधा सहित स्थानान्तरित हुई। शुभारम्भ समारोह गंगानाथ महाराज भेरूनाथ अखाड़ा के योगी संत साईनाथ एवं गोपालनाथ महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग सचेतक राजस्थान सरकार, मदनराज बोहरा सस्थापक बैंक अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि छगनसिंह साजपुरोहित, विधायक आहोर, पुत्वराज पाराशर पूर्व अध्यक्ष, जन अभियोग निराकरण समिति, डॉ. प्रदीप के गावण्डे, जिला क्लेक्टर, एन.एल. शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान अरबन को ऑपरेटिव फेडरेशन, सुनील विरभान उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर एवं के सी जैन व्यवसायी सुमेरपुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग द्वारा सबोधित करते हुए बताया कि जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा वर्ष 1990 से बैंकिग व्यवसाय प्रारम्भ करते हुये बैंक के सदस्यों एवं ग्राहकों के सहयोग एवं विश्वास तथा प्रबन्धन की दुरदर्शी नीतियों के परिणाम स्वरूप आज अपने स्वय के नवनिर्मित भवन में बैंक की मुख्य शाखा स्थानान्तरित हो रही है जो कि हम सब के लिए गर्व का विषय है। राजस्थान राज्य के साथ सम्पूर्ण भारत में केन्द्र सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना, डिजिटल तकनिकों को बढ़ावा, सहकारी बैंको को उचित अधिकार एवं सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लिये गये निर्णय, इस क्षेत्र को नई उर्जा प्रदान करते है।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. द्वारा पिछले 3 वर्षों में 20 प्रतिशत की दर से सतत् व्यवसाय वृद्धि करते हुये राजस्थान की अरबन को ऑपरेटीव बैंकों में अपना अग्रणी स्थान बनाया है। वर्तमान में बैंक का कुल व्यवसाय 830 करोड़ से अधिक है। बैंक द्वारा डिजीटल सेवाओं के विस्तार के कम में वर्ष 2013 में बैंक की शाखा भीनमाल में प्रथम ए.टी.एम सुविधा प्रारम्भ की, वर्तमान में बैंक के कुल 20 ए.टी.एम संचालित है। बैंक में डिजिटल सेवा के अंतर्गत आरटीजीएस/नेफ्ट/इंप्स/यूपीआई से फंड ट्रांसफर सुविधा के साथ कहीं भी खरीद की जा सकती है। बैंक में यूपी के करीब 01 करोड़ से अधिक लेनदेन हुये है। बैंक द्वारा जोखिम प्रबंधन की सुदृढ प्रणाली विकसित की हैं। उन्होंने बैंक के कार्यक्षेत्र विस्तार के संबंध में बताया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र राजस्थान के जालोर सिरोही, पाली, बाडमेर एवं बालोतरा जिलों में संचालित है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक का कार्यक्षेत्र विस्तार सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में विस्तारित करने के लिए अनुमत किया जा चुका है तथा सहकारी विभाग से वाछित स्वीकृति प्राप्त होनी शेष है।
इस अवसर पर बैंक के संस्थापक अध्यक्ष मदनराज बोहरा द्वारा बताया कि बैंक की स्थापना जालोर में ग्रेनाईट इकाईयों को वित्तीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई जिसके फलस्वरूप जालोर द्वारा देश-विदेश में ग्रेनाईट नगरी के रूप में अपनी पहचान प्राप्त की है। बैंक मात्र 419 लाख छोटी पूंजी से प्रारम्भ हुई थी एवं वर्तमान में हिस्सा पूजी करीब 18 करोड़ रूपये हैं जो ग्राहको के सहयोग एवं विश्वास का प्रतीक है। बैंक के स्वयं के स्रोतों से निजी भवन का निर्माण होना हमारे लिये गर्व का विषय हैं। पुखराज पाराशर पुर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति राजस्थान सरकार के द्वारा जालोर के वर्तमान एवं पूर्व संचालक मंडल को बधाई देते हुए अवगत करवाया कि उनके कुशल संचालन नीतियों से बैंक द्वारा अपने व्यवसाय में वृद्धि के साथ जालोर जिले की पहचान बनाई है।
विज्ञापन
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि बैंक द्वारा व्यवसाय एवं उद्योग हेतु एमएसएमई ऋण सुविधा, आवासीय एवं व्यवसायिक भवन निर्माण हेतु ऋण सुविधा हॉस्पीटल, स्कुल, कॉलेज, रिसोर्ट, होटल आदि हेतु ऋण सुविधा, सोलर ऋण, गोल्ड ऋण, वाहन ऋण के साथ व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु श्रऋण प्रतिस्पद्धी व्याज दरों पर प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही पिछले वित्तिय वर्ष में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक ऋण वितरण कर जिला स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। वर्तमान में राजस्थान सरकार द्वारा जारी विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना एव मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण प्रदान कर सदस्यों को योजनान्र्त्तत ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान अरबन बैंक फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एलः शर्मा द्वारा बताया कि अरबन बैंकों की वर्तमान में व्यक्तिग जमाएं 9000 करोड से अधिक हैं। साथ ही अरबन बैंक के पूर्णतया भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अंतर्गत नियंत्रित है। आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित द्वारा बताया गया कि बैंक निरन्तर प्रगति करते हुए स्थानीय लोगो को बैंकिंग सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जो सराहनीय हैं। समारोह के अन्त में बैंक के उपाध्यक्ष श्री ललित दवे द्वारा समारोह मे उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य मोहनलाल परमार (साचोर), गणेशराम मीणा, गिरीश बंसल, मोहनलाल परमार, कनिष चौधरी, कान्तिलाल भण्डारी, उषा कुमावत दिनेश परमार सहवृत संचालक हेमताराम प्रजापत, निखिल कुमार दवे बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट सदस्य हरीश माहेश्वरी, मोहम्मद इसाफ बैग, पियुष बंसल, पुर्व अध्यक्ष नेमिचन्द जैन, नितिन सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, राजु चौधरी, अशोक परिहार, पूर्व संचालक नारायणलाल भट्ट, राजेन्द्र सोलंकी, श्रीपाल जैन, नन्दकिशोर जेथलिया, कानाराम परमार, पुरूषोतम पोमल गोपाल शर्मा, पूर्व सीईओ पी.एल. सोनगरा, के.सी. गोयल, प्रबन्ध निदेशक जेसीसीबी नारायण सिंह चारण, नागरिक बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक तथा बडी संख्या में बैंक के ग्राहक व सदस्य उपस्थित रहे।
गणपतसिंह मांडोली के परिवार का धरना जारी, कीटोन बढ़ने की आशंका से मां का अनशन स्थल पर किया उपचार
जालोर. जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली के गणपतसिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर उनकी 80 वर्षीय मां हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर का धरना जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर 9 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को गणपतसिंह की मां हवाकंवर की स्वास्थ्य जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आने के कारण उनका अनशन स्थल पर ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन व कोतवाल रामेश्वर भाटी ने परिजनों से काफी समय तक चर्चा कर गणपतसिंह की मां को अस्पताल में भर्ती करने का निवेदन किया, लेकिन धरने पर बैठे गणपतसिंह के भाई अभयसिंह व कल्याण सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि उनकी माता न्याय मांग रही है, वह किसी का कहना नहीं मान रही है।उनकी मां हवाकंवर ने कहा कि उन्हें इलाज की बजाय समय पर न्याय दिया जाए, उसके बेटे की मौत को करीब पौने दो साल होने का समय बीत रहा है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। गणपत सिंह की मां ने कहा कि आरोपियों को पहले पकड़ो फिर वह भूख हड़ताल समाप्त कर पाएगी।अन्यथा वह यहां से नहीं उठेंगी। इस कारण स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों ने उनके शरीर में कीटोन के बढ़ने की आशंका के चलते अनशन पर स्थल पर ही ड्रिप लगाकर उनका उपचार किया।
दैनिक जीवनशैली में योग को अपनाएँ - मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का हुआ शिलान्यास
जालोर .आयुष विभाग के तत्वावधान में शनिवार को जालोर शहर स्थित राजेंद्र नगर में नव योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के कुल 158 देशों ने आयुर्वेद एवं योग को अपनाया हैं एवं पुरातनकाल में शल्य चिकित्सा से जुड़े आचार्य सुश्रुत एवं आचार्य चरक की चिकित्सा पद्धतियों को विश्वभर में विशिष्ट पहचान मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाना है जिसके फलस्वरुप हमारा शरीर स्वस्थ एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण रहे।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में आयुर्वेद एवं योग को बढ़ावा देने हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों हेतु आयुर्वेद विषय आधारित पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है तथा स्कॉलर्स द्वारा नई पीढ़ी को आयुर्वेद के गुणों के बारे में भी बताया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की पंचकर्म पद्धति व प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा जटिल रोगों का उपचार भी संभव हुआ है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अवसर पर सेवानिवृत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीराम ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद व योग के सकारात्मक गुणों के बारे में बताया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की डॉ. अनीता वर्मा ने बताया कि केंद्र खुलने के पश्चात् जालोर के नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली हेतु प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शंकर सुथार, रवि सोलंकी, सुरेश सुंदेशा, प्रेमाराम देवासी, हिराराम देवासी, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, संगीता जैन, हेमेंद्र सिंह, मनोहर राणा, डाॅ. हंसाराम माली, शान्तिलाल सोनी, महेन्द्र वैष्णव, भूपेन्द्र सोनी सहित अधिकारी-कार्मिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
विद्या भारती स्कूल के छात्रों में वसुदेव कुटुम्बकम की भावना की जागृत
जालोर. शहर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित विद्या भारती स्कूल में शनिवार को एक कार्यक्रम हुआ। स्कूल के निदेशक केएन भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में सनातन धर्म प्रवर्तक अग्रणीय पूर्व अधिवक्ता प्रेमचन्द बैरवा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान भारत या आर्यव्रत जो कि पिछले कई सालों से अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूल कर पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रहा है उसको रोक वर्तमान भारत को एक नई दिशा देकर हिन्दू , मुस्लिम , सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग आपस में मिलकर एक दूसरे का सहारा बनकर राष्ट्र को ऐसे मुकाम पर ले जाए जो भी देश में कुरीतियां या सामाजिक कुरीतियों का विरोध कर नवीन वर्तमान भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्णय करे। जिससे सनातन धर्म का प्रचार हो सके। बाद में निर्देशिका मधुबाला भाटी से सभी आगंतुक मेहमान और छात्रों का अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. अनिल मिश्रा , शा.शि. कृपाराम आर्य , ज्योति सुन्देशा, हुस्नार बानू , सुमन रामावत और बी. एड. प्राचार्य सुरेन्द्र नाग भी उपस्थिति रहे ।
केसरिया वाहन रैली और भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर
जालोर. सायला शहर में बुधवार को गढ़ परबतसर के शासक राणा चच्चदेव दहिया की 1059 वी जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को लेकर प्रात: से हीं दहियावाटी से समाज बंधुओ का केसरिया साफा पहनकर पारंपरिक वेशभूषा में कात्यायनी माता के प्रांगण में एकत्रित होने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद ढोल ढमाकों के साथ मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों के साथ गुलाल और पुष्पवर्षा के बीच राणा चच्चदेव की तस्वीर के साथ शोभायात्रा रवाना हुई।जो सायला के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई राणा वाराह सर्कल पहुंची । जहां पर घोड़ों पर सवार अश्वरोहियों द्वारा पुष्पवर्षा और गुलाल के साथ हजारों की संख्या में दहिया राजपूत द्वारा राणा वाराह को नमन करते हुए रियासत काल में ऐतिहासिक महत्वपूर्ण स्थल जूना गाला तूरा पहुंचे।जहां पर भव्य शोभायात्रा के बाद महासभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत रामविचार महाराज भक्तियोग आश्रम जोधपुर,निवर्तमान लूणी प्रधान वीरेंद्रप्रतापसिंह, पूर्वप्रधान कल्याणपुर हरिसिंह दहिया, श्रीक्षत्रिय युवक संघ प्रांत प्रमुख ईश्वर सिंह सांगाना ,सर्कल इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मौछाल, आबकारी निरीक्षक डा. शंभूसिंह सेरना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह दादाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष बालोतरा गणपत सिंह भाटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम कैवाय माता और राणा चच्चदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पण कर महासभा का विधिवत रूप से आगाज किया गया।
जिसमें जोरावर सिंह आसाना ने अभिनंदन के रूप मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित महानुभावों का स्वागत भाषण के साथ अभिनंदन किया। अंतरराष्ट्रीय संत रामविचार महाराज ने क्षत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि जब जब धर्म पर संकट आया तब तब क्षत्रियों ने शस्त्र उठा कर उनकी रक्षा की हैं।उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी हैं कि भगवान के अनेक अवतार क्षत्रिय कुल में हुए हैं। इस अवसर पर क्षत्रियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने,राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।देवेंद्र सिंह देवड़ा मौछाल ने दहिया राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया की दहिया राजवंश का 11वीं से 13वीं सदी में परबतसर एवं मारोठ परगने में स्वतंत्र शासन था जो प्राचीन समय में दहियावटी कहलाती थी।जिसमें शेखावटी का अधिकांश भाग आता था। शक्तिशाली राजा केमास और चामुंडराय की यशोगाथा का वर्णन करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में अजमेर के चौहान राजा पृथ्वीराज द्वारा अनेकों युद्धों में विजय प्राप्त हुई जिनका नेतृत्व दहिया सामंत कैमास और चामुंडराय दहिया द्वारा किया गया ।
विज्ञापन
वहीं वक्ता के रूप में उपस्थित निवर्तमान लूणी प्रधान वीरप्रताप सिंह ने दहिया राजवंश के प्राचीनतम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वो राजवंश हैं।जिनसे सहायता मांगने को स्वयं देवता भी आए थे। जहां पर हड्डियों को वज्र बना कर उनको सहायता प्रदान की गई थी,पूर्वप्रधान हरिसिंह दहिया कल्याणपुर ने कहा कि संपूर्ण क्षत्रियों को एक होकर पंचायती राज संस्थाओं में भी EWS आरक्षण को लागू करने के लिए संघर्ष करना चाहिए।श्रीक्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख ईश्वर सिंह सांगाणा ने राणा चच्चदेव की भांति क्षत्रियोचित संस्कारों के लिए शिविरों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।वहीं पदमसिंह दहिया आसाना ने बताया कि रियासातकालीन दहिया राजपूतों द्वारा शासित दहियावटी के 84 गाँवों पर दहिया राजपूतों का स्वतंत्र शासन था और जोधपुर के तत्कालीन महाराजा अभयसिंह के आह्वान पर दहियों ने अहमदाबाद फ़तह किया और अपनी वीरता का परचम लहराया तथा दहियावटी के हर गाँव में दहिया राजपूतों की वीरता के प्रमाण वहाँ पर मौजूद देवलियों के रूप में स्थित है हर गाँव में लोक हितार्थ और गोरक्षार्थ दहिया राजपूतों द्वारा अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की यशोगाथाएँ लोकगीतों के रूप में प्रचलित है इस अवसर पर आबकारी इंस्पेक्टर शंभुसिंह सेरना , महेंद्र सिंह तुरा ने संपूर्ण क्षत्रियों को इस लोकतंत्र के दौर में एकजुट रहने का आह्वान किया और अंत में राणा पहाड़ सिंह देता ने सभी का आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर दहियावटी राजपूत संघ की विधिवत घोषणा की गई।जिसमें सर्वसम्मति से कल्याणसिंह दहिया तूरा को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में जबरसिंह देता व मंगल सिंह सायला को उपाध्यक्ष,गुमानसिंह चौराऊ को सचिव , उदयसिंह दादाल को सहसचिव ,जबरसिंह आसाना को कोषाध्यक् ,विजयसिंह सुराणा को सहकोषाध्यक्ष एवं पेपसिंह साँफाड़ा,धनसिंह ओटवाला,हुकमसिंह कोमता और हरिसिंह थलवाड़ को सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया। नवगठित कमेटी ने समाज को संगठित करने ,शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच खेतसिंह दूदवा (बालोतरा),पूर्व उपप्रधान खंगार सिंह आसाना,दुर्गसिंह तूरा,भोपसिंह सुराणा,अभयसिंह ,भीम सिंह सुराणा,कल्याणसिंह वालेरा ,चंदनसिंह कोमता,शेरसिंह सुराणा,मोड़सिंह,भेरुसिंह मोकनी,पांडवसिंह,मान सिंह चौराऊ , विक्रमसिंह ,इन्द्रसिंह सायला,हरि सिंह , मेघसिंह,राणसिंह तुरा सहित समाज बंधु मौजूद थे।
ईडब्लूएस को पंचायत चुनाव में 10% आरक्षण देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आहोर में भी उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जालोर। श्री प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) को पंचायत राज चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन कर इडब्लूएस वर्ग को भी पंचायत चुनावों में आरक्षण देने की मांग की गई। वहीं आहोर में भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में पंचायत राज चुनावों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण का प्रावधान है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। कई पंचायत समितियों और जिला परिषदों में अनारक्षित वर्ग के प्रतिनिधियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है, जिससे इस वर्ग की भागीदारी लगातार घटती जा रही है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत सरकार ने संविधान के 103वें संशोधन के माध्यम से ईडब्लूएस वर्ग को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी तर्ज पर पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में भी इडब्लूएस वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का समान अवसर मिल सके।
इस दौरान लालसिंह धानपुर, राजवीर सिंह नोसरा, सुमेरसिंह धानपुर, रूपेंद्र सिंह सामुजा, नेपालसिंह दुदवा समेत कई मौजूद रहे। वहीं आहोर में गणप सिंह गुड़ागांग, मदन सिंह थुम्बा, हनवंत सिंह उखरडा, गणपत सिंह कोराणा , घनश्याम सिंह कवराड़ा , चक्रवर्ती सिंह देसू , इन्द्र सिंह बोकड़ा , भवानी सिंह वेडिया, दौलत सिंह सांडन, पूरण सिंह मानपुरा, भरत सिंह मंडला, उम्मेद सिंह ऊँण , सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।
धानसा के विक्रमकुमार का भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन
जालोर. निकटवर्ती धानसा गाँव के सरस्वती विद्या मन्दिर सैकण्डरी स्कूल धानसा के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी विक्रमकुमार पुत्र बाबुलाल मेघवाल का भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विक्रमकुमार वर्तमान में इस विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत है। विक्रमकुमार के इंस्पायर अवॉर्ड से सम्मानित होने पर विद्यालय के स्टॉफ व ग्राम वासियों ने उसे बधाई व शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि इन्सपायर अवॉर्ड मानक योजना विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन हेतु एक अभिनव योजना है, जिसके तहत वैज्ञानिक एवं तकनीकी सोच के साथ सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव आईडियाज प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया जाता है। इनोवेटिव आइडिया नवाचार में चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा दस हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है।
विज्ञापन
जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर प्रदर्शनी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने का एक और मौका मिलेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहन पाराशर मल्टी स्टेट क्षेत्रीय रोटरी समन्वयक नियुक्त
जालोर. रोटरी के पूर्व प्रांत पाल मोहन पाराशर को रोटरी इंटरनेशनल संस्था द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सहायक रोटरी मेम्बरशिप कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के अंतर्गत उनका कार्यक्षेत्र रोटरी प्रांत 3055 एवं 3060 रहेगा, जिसमें पश्चिमी राजस्थान, सम्पूर्ण गुजरात तथा उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान उनका कार्य रोटरी के वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप क्षेत्रीय लक्ष्य निर्धारित करा कर उनकी प्राप्ति के प्रयास करना रहेगा।
विज्ञापन
रोटरी क्लब जालोर से पूर्व प्रांतीय सचिव कानाराम परमार ने इसे पूरे प्रांत 3055 और विशेषकर जालोर के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति पहली बार हमारे प्रांत को प्राप्त हुई है। उन्होंने इस अवसर पर रोटरी डायरेक्टर के पी नागेश, बेंगलुरु और जोनल समन्वक पी डी जी दुष्यंत चौधरी, जम्मू का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मोहन पाराशर गत वर्ष रोटरी प्रांत 3055 के प्रांत पाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रांत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं, जिसके परिणामस्वरूप रोटरी इंटरनेशनल से ऐतिहासिक संख्या में पुरस्कार प्राप्त हुए। उनके कार्यकाल में 14 नए रोटरी क्लबों की स्थापना भी की गई।
विज्ञापन
इस नियुक्ति पर प्रांत के सभी पूर्व प्रांत पालों एवं प्रांतीय लीडर्स के साथ-साथ जालोर के वरिष्ठ सदस्य कानाराम परमार, नंद किशोर जेठलिया, सपना बजाज, संजय सुंदेशा, रमेश जैन (तीखी), मंजू चौधरी, डूंगरसिंह मंडलावत, विनीता ओझा, शीला चौधरी, दिनेश सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। मोहन पाराशर ने रोटरी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे इस नए दायित्व का निर्वहन सभी के सहयोग से प्रभावी रूप से करेंगे।
खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार
मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार भूख हड़ताल पर
जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासे की मांग को लेकर मृतक की माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर की जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल तीसरे दिन 1 मार्च को भी जारी रही। 27 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह डॉक्टरों ने भूख हड़ताल पर बैठी गणपतसिंह की माता व पत्नी के स्वास्थ्य की जांच की जांच की। शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, कोतवाल रामेश्वर लाल, सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल धरना स्थल पहुँचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
धरने में गणपतसिंह के बड़े भाई अभयसिंह, छोटे भाई कल्याणसिंह भी शामिल हैं। हालांकि ये दोनों भूख हड़ताल पर नहीं है, उनसे पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश की, जिसमें उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं और पुलिस की ओर से कोई कसर इस मामले में नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि पहले भी हम सभी की बात मानकर उठ गए, लेकिन उसके बाद भी जांच में अब तक कोई परिणाम हमारे सामने नहीं है तो फिर कैसे विश्वास करें। अब तो न्याय की इस लड़ाई में चाहे कुछ भी हो जाए जब तक आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं जाता हम यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 28 अगस्त 2024 को गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर गणपतसिंह की बॉडी मिली थी जिसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था, पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन अब तक आरोपियों तक नहीं पहुँच पाई है ऐसे में अब परिवार में आक्रोश है। इससे पूर्व परिवार को समझाइश कर दो बार धरना समाप्त कराया गया था जिसमें जालोर जिले के जनप्रतिनिधियों समेत समाज के लोग भी शामिल थे लेकिन अब परिवार मानने को तैयार नहीं है।
इनका कहना है...
धरना स्थल पर जाकर परिवार से समझाइश की है, परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं है, जांच चल रही है।
-मोटाराम गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर
राजपूत समाज के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों प्रबुद्धजन रहे उपस्थित
क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का दो दिवसीय अचीवर्स स्नेह मिलन
जालोर. जालोर के सुंधा माताजी तलहटी के एक समाज भवन में राजपूत समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे अचीवर्स प्रबुद्ध जनों की दो दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन हुआ। केंद्रीय कार्यकारी रेवंतसिंह पाटोदा और पूर्व विधायक रानीवाड़ा नारायणसिंह देवल की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिले भर से आए प्रतिनिधियों ने गहन विचार विमर्श कर आगामी कार्य योजना तय की।
विज्ञापन
संस्थापक तनसिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबुद्ध समाज बंधुओ ने भाग लिया। मंगलाचरण और प्रार्थना से प्रारंभ कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में पंचायती राज चुनाव, विशेष कार्य करने वाले समाज बंधुओ का मिलन, प्रतियोगी परीक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, आर्थिक रूप से आरक्षण व सरलीकरण, ग्राम जागरूकता चौपाल, युवा शिविर, विन कॉमपेट टेस्ट सीरीज, व्यापारी और कर्मचारी स्नेह मिलन, सामाजिक मुद्दों पर लोकतंत्रात्मक प्रणाली से कार्य, सामाजिक सरोकार और पंचायती राज चुनाव में ईडब्ल्यूएस आधारित आरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विचार मंथन और सामाजिक चिंतन के दौरान रात्रि विश्राम से पूर्व चले सत्र में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे मुख्य लोगों का प्रताप फाउंडेशन के निर्देशन में जिला स्तर और उसके बाद पंचायत समिति स्तर पर एक दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वीरमदेव और हीरादे के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
फाउंडेशन के जिला प्रभारी गणपतसिंह भवरानी ने बताया कि दो दिवसीय विचार मंथन के दौरान संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी, दीपसिंह धनानी, हिंदूसिंह दूठवा, सुमेरसिंह धानपुर, राजवीरसिंह नौसरा, विक्रमसिंह रातडी, दलपतसिंह उचमत, महेंद्रपालसिंह चेकला, दौलतसिंह कलापुरा, चंद्रवीरसिंह रामसीन, छैलसिंह उचमत, नीरजकुमारी, दीपसिंह कागमाला, फूलसिंह जाखडी, गुमानसिंह सेखाला, खुशबीरसिंह चांदूर,भेरूपाल सिंह दासपा, दशरथसिंह भांडवपुर, महीपालसिंह अचलपुर, लक्ष्मणसिंह रतनपुर,दीपसिंह दूधवा, दलपतसिंह तूरा, गोपालसिंह सिलासन, वीरबहादुरसिंह रानीवाड़ा, रूपेंद्रसिंह सामूजा, गिरधरसिंह आकोली, उगामसिंह कोलर, डूंगरसिंह कारोला, पुष्पेंदसिंह डोरडा, ईश्वरसिंह संगाना, बहादुरसिंह परावा, देवीसिंह राजीकावास, राजेंद्रसिंह मांडोली, जनकसिंह जेरण, जनकपालसिंह सांपनी, उम्मेदसिंह ऊण, जितेंद्रसिंह जाखड़ी, जसवंतसिंह बावतरा सहित सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के राजनेता, व्यापारी, अधिकारी और कर्मचारी प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विद्या भारती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व
जालोर. सिरे मंदिर रोड स्थित विद्या भारती उ.मा.वि. एवं विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार के साथ होली उत्सव मनाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विद्यालय के विशाल प्रांगण में सभी छात्र एकत्रित होकर होली के त्योहार को फूलों की होली बनाकर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने तथा बदरंग न होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका मधु भाटी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में समय की आवश्यकता को देखते हुए पर्वों के महत्व को ध्यान में रखकर पर्व मनाने चाहिए। उन्होंने होली का त्योहार फूलों से मनाने का संदेश देते हुए पानी की बचत तथा केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
आज से होली पर्व का अवकाश प्रारंभ होने के कारण विद्यालय के सभी स्टाफ ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा कर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था प्रधान अनिल कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सभी को आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाओं की गंभीरतापूर्वक तैयारी करने तथा समय का सदुपयोग करने के निर्देश दिए।
जालोर में नर्सिंग विद्यार्थियों ने खेली होली
जालोर. होली के पावन पर्व को लेकर जिले में उत्साह का माहौल अभी से दिखने लगा है। जालोर जिले के राजकीय नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल के प्रशिक्षणार्थियों ने आगामी होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर बड़े ही उमंग, उल्लास और सौहार्द के साथ इसे मनाया गया। कॉलेज परिसर रंगों से सराबोर नजर आया, जहां विद्यार्थियों ने आपसी भाईचारे और मित्रता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उत्सव की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने दीप प्रज्ज्वलन और विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। डॉ. ओझा ने छात्रों को अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। पढ़ाई के दबाव और दैनिक दिनचर्या के बीच इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का संदेश देता है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों से प्राकृतिक रंगों के प्रयोग और पानी की बचत करने का संदेश भी दिया। प्रिंसिपल ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उत्साह और आयोजन की सराहना की। विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया। कई छात्रों ने होली से जुड़ी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में भी अपने विचार साझा किए।विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि घर जाने से पहले साथ मिलकर होली मनाने से यादें और भी खास बन जाती हैं।उन्होंने कम बजट में ही होली का उत्सव आयोजित किया। उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाते हुए प्राचार्य और शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
साथ ही एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी ने मिठाइयों का आनंद लिया और संगीत की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और उल्लास का वातावरण छा गया।यह आयोजन आपसी एकता, मित्रता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का एक सुंदर उदाहरण बना। फूलों और गुलाल के रंगों से सराबोर कैंपस में भविष्य के नर्सिंग ऑफिसर्स ने पढ़ाई के तनाव को किनारे रख जमकर मस्ती की।कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग महाविद्यालय के फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ,यशवंत पुंसल ,सुरेश गर्ग ,राधेश्याम ,डिंपल गर्ग,कमलेश कुमार,भूपेंद्रकुमार ,विजयलक्ष्मी,उर्वी, भूमिका,दिलीप सहित कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे ।
बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर
मृतक गणपतसिंह की माता व पत्नी भूख हड़ताल पर
जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर खुलासा नहीं होने पर परिवार के लोग एक बार फिर 27 फरवरी शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को गणपतसिंह की 80 वर्षीय माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। गणपतसिंह की माता का कहना है कि अब बेटे की न्याय की आखरी उम्मीद लेकर यहां आई हूं, जब तक बेटे की संदिग्ध मौत के आरोपियों का खुलासा नहीं होता है, तब तक यहां से नहीं उठूंगी चाहे इसके लिए अपनी जान जाए तो भी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि 28 अगस्त 2024 को मांडोली गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर कच्चे रास्ते पर गणपतसिंह की लाश मिली थी, जिसके बाद परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने भी मामले में कई पहलू जांचे, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ तो एक बार फिर परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस ने अपनी जांच में तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन एक संदिग्ध ने नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर दिया था।
पिछली बार परिवार के 9 दिन धरने पर बैठे थे आश्वासन के बाद उठाया धरना
पिछले साल 11 नवम्बर 2025 को परिवार के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसके बाद स्थानीय सांसद से लेकर कई विधायक धरने पर पहुँचे और परिवार को ठोस आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया और इस मामले में परिवार की मदद करने की बात कही थी। पिछली बार 80 वर्षीय माता, मृतक की पत्नी, समेत भाई भूख हड़ताल पर बैठे थे, इस दौरान एसपी ने एसआईटी गठित कर जांच को आगे बढ़ाने एव जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में आश्वासन की सारी सीमाएं पूरी होने पर परिवार एक बार फिर भूख हड़ताल पर है।
विज्ञापन
16 फरवरी को रामसीन से पैदल रवाना हुए थे लेकिन पुलिस के आश्वासन पर रुके
इसी महीने की 16 फरवरी को परिवार जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने के लिए रामसीन से पैदल रवाना होने का ऐलान कर चुका था और इसके लिए रामसीन के आपेश्वर मंदिर से रवाना हुए और रामसीन थाने में एक ज्ञापन सौंपा। इस पर त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह द्वारा आश्वासन देने के बाद धरना नहीं देने का निर्णय लिया, लेकिन10 दिन बाद भी परिवार को कोई कार्यवाही नहीं होती देख शुक्रवार 27 फरवरी से एक बार फिर धरना शुरू किया जिसमें मृतक की माता और पत्नी भूख हड़ताल पर बैठ गई।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक गर्ग, जालोर सांसद, शिव विधायक समेत कइयों ने परिवार को आश्वासन दिया
मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर सांसद लुम्बाराम, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, मारवाड़ राजपूत सभा के हनुमान सिंह खांगटा समेत कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं ने धरने पर जाकर परिवार को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है जब तक न्याय नहीं मिलता।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण का करें प्रयास-अहमद
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित
जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश कमल छंगाणी के निर्देशन में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालयों की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने बैंक अधिकारियों को कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि न्यायालयों में लंबित चल रहे धारा 138 एनआई एक्ट, ऋण वसूली आदि के प्रकरणों में वन टाइम सेटलमंेट राशि का निर्धारण प्रकरणों को राजीनामा की भावना से निस्तारण के हर संभव प्रयास किए जावे। बैंकों में भी आने वाले पक्षकारों से समझाइश की जावे एवं राजीनामा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने न्यायालयों में लंबित चल रहे प्रकरणों की सूची बनाकर यथा शीघ्र पेश करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण करने पर बैंक की ओर से दी जा रही छूट योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, इसके लिए बैंक में सुदृश्य स्थान पर बैनर प्रदर्शित किया जावे। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली के संबंध में प्री लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों में भी पक्षकारान से बैंक स्तर पर भी प्री काउंसलिंग की जावे एवं प्रकरण में समझौते के लिए हर संभव प्रयास किए जावे। इस दौरान उन्होंने प्री लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण यथा शीघ्र पेश करने के निर्देश दिए। इस दौरान आरएमजीबी बैंक के राम अवतार, राजीव, प्रवीण अरोडा, नरेंद्रसिंह, उगमसिंह आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।
सखी सेंटर व केयर होम का किया निरीक्षण
इसी प्रकार सचिव ने राजकीय चिकित्सालय में संचालित सखी वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यहां पर आने वाली पीडिताओं की सहायता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। उन्हें नियमानुसार हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी पीडिता को कानूनी सहायता या सलाह की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें।
विज्ञापन
इसी प्रकार उन्होंने वात्सल्य चाइल्ड केयर होम जालोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जावे। उन्होंने कहा कि हाली के अवकाश में जो बालक घर जाए उनको भी समय समय पर वार्तालाप करते रहे। परीक्षा को लेकर बच्चों का विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का बावतरा में स्वागत
जालोर. सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा स्थित श्री वाराही माताजी सोथुआ राजपुरोहित सेवा संस्थान में सोथुआ राजपुरोहित समाज के तत्वावधान में राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जालोर के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की एकता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा शिक्षा व संस्कारों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज में आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिले में महासभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। अंत में उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जेताराम बावतरा, पुखराज आलासन, भवरसिंह चौराऊ, मांगीलाल मिठोड़ा, हेमसिंह (उम्मेदाबाद), खिमराज (बावतरा), वशनसिंह सुराणा, टिकमसिंह (भांडवपुर), बगदावरमल (सायला), नाथूसिंह सुराणा, जूठाराम (बावतरा), उम्मेदाराम (सायला), मिश्रीमल (बावतरा), सोवलाराम (बावतरा), सुकसिंह चौराऊ, दुदराज दहिवा तथा फुआराम (भांडवपुर) व शांतिलाल बावतरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पर अवैध कब्जों से लेकर फर्जी दस्तावेजों जैसे आर्थिक अपराधों की होगी प्रभावी जांच
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायतीराज और नगरपालिका चुनाव
आर्थिक अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए होगा राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय का गठन
औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने के लिए राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति
जयपुर/जालोर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा सचिवालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने, राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-19 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-24 में संशोधन कर राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान न गरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने का महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। इससे जिन व्यक्तियों के दो से अधिक संतान हैं वे पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरपालिकाओं के चुनाव लड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि दो से अधिक संतान पर चुनाव लड़ने का प्रतिबंध उस समय लागू किया गया था, जब जनसंख्या विस्फोट पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता थी। वर्ष 1991-94 के बीच प्रजनन दर 3.6 थी, जो वर्तमान में घटकर 2 रह गई है। ऐसे में इन प्रावधानों का प्रत्यक्ष प्रभाव अब कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
पटेल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 में संशोधन कर धारा 2 को संशोधित करते हुए शब्द कुष्ठ रोग को खतरनाक रोग की श्रेणी से हटाया गया है। जिससे नगरपालिका के आगामी चुनाव में सभी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने का समान अवसर मिल सकेगा और कुष्ठ रोगियों का सम्मान भी सुनिश्चित हो सकेगा।
भूमि पर अवैध कब्जों से लेकर फर्जी दस्तावेजों जैसे आर्थिक अपराधों की होगी प्रभावी जांच
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि आर्थिक अपराधों पर प्रभावी रोकथाम तथा वित्तीय अनुशासन के लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय को समाप्त कर राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन का निर्णय मंत्रिमण्डल में किया गया। उन्होंने बताया कि इससे रियल एस्टेट में धोखाधड़ी, बैंक-बीमा-एनबीएफसी एवं शेयर बाजार से जुड़े वित्तीय अपराध, मल्टी लेवल मार्केटिंग ठगी, झूठा दिवालियापन, फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी या प्रवेश से संबंधित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
साथ ही, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या विक्रय, स्टाम्प एवं पंजीयन अनियमितताएं, फर्जी कंपनियों का गठन, सहकारी समितियों में घोटाले जैसे आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा और अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि यह निदेशालय वाणिज्यिक कर, आबकारी, परिवहन, पंजीयन एवं मुद्रांक, खनिज सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण कर राजस्व लीकेज पर निगरानी रखेगा तथा टैक्स चोरी को रोकेगा। इससे राजस्व संबंधी सूचनाओं और आर्थिक अपराधों की जांच का कार्य एकीकृत रूप से किया जा सकेगा।
राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति, 2026 में मिलेगा पूंजीगत अनुदान
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने बताया औद्योगिक विकास को नई गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति, 2026 लाई जाएगी। इस नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए मॉडल-ए (पूर्णतः रीको द्वारा आवंटित भूमि पर विकास), मॉडल-बी (80 प्रतिशत भूमि विकासकर्ता द्वारा अधिग्रहण एवं शेष 20 प्रतिशत भूमि रीको द्वारा निर्धारित दरों पर), मॉडल-सी (संपूर्ण भूमि की विकासकर्ता द्वारा व्यवस्था) तथा मॉडल-डी (पीपीपी मॉडल) निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्कों के लिए कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल तथा न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना अनिवार्य होगी। राज्य सरकार औद्योगिक पार्क के लिए सामान्य अवसंरचना विकास पर 20 प्रतिशत पूंजीगत अनुदान भी देगी। इसकी अधिकतम सीमा 100 एकड़ तक के पार्क हेतु 20 करोड़ रुपए, 100 से 250 एकड़ हेतु 30 करोड़ तथा 250 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल हेतु 40 करोड़ रुपए होगी। साथ ही, हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सीईटीपी पर व्यय का 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति (अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए प्रति पार्क) का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क के लिए अनुमोदन प्रक्रिया राज निवेश पोर्टल के माध्यम से सिंगल विंडो प्रणाली द्वारा समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से की जाएगी।
औद्योगिक इकाई हेतु भूमि आवंटन, स्टील वैल्यू चैन को मिलेगी मजबूती
कर्नल राठौड़ ने बताया कि मैसर्स ग्रोथ इण्डस्ट्रीयल मिनरल्स प्रा. लि. को ग्राम रामल्यावार्स, तहसील नीमकाथाना में औद्योगिक प्रयोजन के लिए 53 हैक्टेयर की भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के प्रावधानों के अंतर्गत आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। कम्पनी द्वारा करीब 500 करोड़ रुपए के निवेश से इस जमीन पर आधुनिक तकनीक आधारित बेनिफिकेशन एवं पेलेट प्लांट की स्थापना कर लगभग 565 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही, इससे प्रदेश में स्टील वैल्यू चैन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम साबित होगा तथा प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
राजस्थान मंडपम एवं अन्य प्रोजेक्ट्स के संशोधित प्रस्ताव का अनुमोदन, 10 करोड़ की आय संभावित
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि राज्य मंत्रिमण्डल की 23 अगस्त 2025 को आयोजित बैठक में टोंक रोड, बी2 बाईपास, जयपुर स्थित रीको की भूमि पर 3 हजार 55 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान मंडपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर एवं अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। इस प्रस्ताव के अंतर्गत 635 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जानी थी। मंत्रिमण्डल की बैठक में आज संशोधित वित्तीय मॉडल का अनुमोदन किया गया। जिसके अंतर्गत परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 5 हजार 815 करोड़ रुपए तथा अनुमानित राजस्व प्राप्ति 5 हजार 825 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इस संशोधित मॉडल में लगभग 10 करोड़ रुपए की शुद्ध आय भी संभावित है। इसमें अब राज्य सरकार पर पूर्व में अनुमानित 635 करोड़ का वित्तीय दायित्व भी नहीं रहेगा। परियोजना पूर्णतः स्व-वित्तपोषित मॉडल पर क्रियान्वित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की स्थापना से युवाओं को रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।
दि राजस्थान आयुर्वेद, योग एण्ड नेचुरोपैथी यूनिवर्सिटी, अजमेर विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन
डॉ. बैरवा ने बताया कि प्रदेश में भारतीय चिकित्सा पद्धति की अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए दि राजस्थान आयुर्वेद, योग एण्ड नेचुरोपैथी यूनिवर्सिटी, अजमेर विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं राज्य सरकार की आयुष नीति के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना से आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी, यूनानी, होम्योपैथी आदि के क्षेत्र में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, प्रदेश के आयुष क्षेत्र में मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में केवल जोधपुर में ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय संचालित है।
वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के पद का सृजन
पटेल ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग की व्यवहारिकता एवं प्रशासनिक दृष्टि से वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी का नवीन पद सृजन करने तथा ग्राम विकास अधिकारियों के 750 पदों को वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के पद पर क्रमोन्नत किए जाने का निर्णय किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम विकास अधिकारी का ग्रेड पे 2400 एवं पे लेवल एल-6 है। वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के नवीन पद सृजन से उन्हें 3600 पे ग्रेड एवं लेवल-10 पर शीघ्र पदोन्नति के अवसर मिल सकेंगे।
होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए
जालोर. होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विशेष अभियान चला कर सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि होली के अवसर पर मिठाइयों, मावा, घी, रंगीन मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर में मिठाई की दुकानों एवं थोक विक्रेताओं पर सघन निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गुरुवार को जालौर शहर में गुप्ता स्वीट्स एंड जलपान गृह से मीठा मावा, गायत्री स्वीट होम से रसगुल्ला ओर मीठा मावा, लहरिया स्वीट एंड केटर्स से कलाकंद के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है, जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मिठाई विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ढंके हुए खाद्य पदार्थ ही विक्रय करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सामग्री का उपयोग करें। आमजन से भी अपील की गई है कि वे खुली एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को करें।
जालोर डिस्कॉम ने बकाया विद्युत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर फरवरी में 1520 कनेक्शन काटे, 29 ट्रांसफार्मर हटाए
जालोर. जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बकाया विद्युत राजस्व की शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता निमेन्द्रराजसिंह ने बताया कि निगम की वित्तीय सुदृढ़ता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बकाया राशि की प्रभावी वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जा रही है तथा निरन्तर मॉनिटरिंग व क्षेत्रवार समीक्षा की जा रही है। अभियान के अन्तर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत एवं दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर निगम की बकाया राजस्व राशि का नियत समय में भुगतान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद नियत तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह फरवरी, 2026 तक विद्युत उपभोक्ताओं में कुल 14 करोड रूपये अभी भी बकाया है। जिसमें से माह फरवरी, 2026 में दिनांक 24.02.2026 तक 394.56 लाख की बकाया राशि वाले 1520 दोषी उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं तथा 29 उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर हटाने की कार्यवाही भी की गई है। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा तथा बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने समस्त बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि तत्काल सम्बन्धित सहायक अभियंता कार्यालय में अथवा ऑनलाइन माध्यम से जमा कराकर विद्युत संबंध विच्छेदन जैसी असुविधा से बचें।
बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध
कई स्थानों से वाहन चोरी की बात कबूली
जालोर. जिले की बिशनगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध 33 प्रकरण दर्ज है। बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व मे थाना हल्का क्षेत्र के गांव उम्मेदाबाद से बोलेरो पिक-अप ट्रोली के चोरी की वारदात का खुलासा किया गया। दरअसल 21 फरवरी 2026 की रात्रि में आबादी उम्मेदाबाद से वाहन महेन्द्रा बोलेरो पिक-अप ट्रोला चोरी हो गया था, इस सम्बंध में उम्मेदाबाद निवासी युधिष्ठिर पुत्र चम्पालाल खत्री ने रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, संदिग्ध व्यक्तियो की कॉल डिटेल निकालकर अवलोकन किया गया। पूर्व में वाहन चोरी के चालान शुदा आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली गई तो उक्त वाहन को पादरू (सिवाना) निवासी शैतानाराम पुत्र लादुराम बिश्नोई द्वारा चोरी करना ज्ञात हुआ, जिसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया तथा इसके साथ ही अभियुक्त ने 13 फरवरी 2026 की रात्रि में पुलिस थाना कोतवाली जालोर के सिरे मंदिर रोड से भी एक पिक-अप ट्रोला चोरी करने की वारदात स्वीकार की।
विज्ञापन
आरोपी से चोरी हुए वाहन को बरामद भी कर लिया गया है। अन्य चोरियों के सम्बंध मे गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शैतानाराम एक शातिर प्रवृत्ति का वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध कुल 33 प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है, जिनमें से अधिकतर वाहन चोरी के है।
अमृता हाट के माध्यम से महिलाएँ बनेगी आर्थिक रूप से सशक्त-जिला कलक्टर
जिला कलक्टर ने अमृता हाट का किया अवलोकन
जालोर. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने व आर्थिक संबलता प्रदान करने के लिए शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में आयोजित अमृत हाट का जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को अवलोकन किया।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित स्टॉलों का अवलोकन किया तथा महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि अमृता हाट के माध्यम से महिला वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी तथा उनके उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी। इस अवसर महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह सिलोर, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
शहीद भगतसिंह स्टेडियम में अमृता हाट का हुआ शुभारंभ, 27 फरवरी तक रहेगा संचालित
जालोर . जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने व आर्थिक संबलता प्रदान करने के लिए मंगलवार को शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में शुभारंभ हुआ।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह सिलोर ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में 23 से 27 फरवरी, 2026 तक अमृता हाट का आयोजन किया जा रहा हैं। अमृता हाट मेले में विभिन्न जिलो के स्वयं सहायता समूहों की 50 स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे मिट्टी के बर्तन, गर्म पट्टू, मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेंड गारमेंट, श्रृंगार सामग्री, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सजावट का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़ियाँ, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तियाँ, जूट का सामान, कठपूतलियाँ, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया व खाने-पीने का शुद्ध देशी गुणवत्तायुक्त उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अमृता हाट मेला शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में 27 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा।
मेले के दौरान इन गतिविधियों का होगा आयोजन
मेले के दौरान 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आमुखीकरण कार्यक्रम, 26 फरवरी को मिस एण्ड मिसेज अमृता हाट तथा 27 फरवरी को सायं 4 बजे अमृता हाट मेले का समापन व पुरस्कार वितरण किया जायेगा।  शुभारंभ अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से जालोर एडीएम के ड्राइवर गणपतसिंह की मौत
स्थिति गंभीर होने पर परिजन उदयपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते में तोड़ा दम
जालोर. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ जालोर मार्ग पर नेशनल हाईवे 325 से जालोर की ओर बायपास मार्ग पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर के वाहन चालक गणपतसिंह बालावत निवासी बिशनगढ़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना में परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार बिशनगढ़ से जालोर आने के दौरान 325 बायपास जालोर की ओर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उदयपुर लेकर जा रहे थे, इस दरम्यान सिरोही के पास उन्हें एक अस्पताल में चेकअप कराया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन जालोर लेकर आए। जालोर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गणपतसिंह जालोर से बिशनगढ़ हर रोज ड्यूटी पर आते जाते थे, वे अपने गांव बिशनगढ़ ही रहते थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गणपतसिंह जल्दी किसी कार्य के चलते बाइक लेकर रवाना हुए, और हादसा हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के कालूराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जालोर ज़िले की सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को हटाएं - ज़िला कलक्टर
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर. ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर दौड़ते लोडिंग वाहनों जैसे हैवी डम्पर, ट्रक, ट्रैक्टर इत्यादि के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगवाने की बात कही ।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ज़िलें के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संचालित अवैध ढाबों व बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर की सड़कों पर अवरोधों के रूप में आने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मिलकर समय-समय पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं एवं संबंधित विभागों के कार्मिकों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिलवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी लादेश शर्मा, सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. सिंघारिया सहित संबंधित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वीट भवन में हुआ फागोत्सव स्नेह मिलन समारोह
विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में जनता से बोले मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग - पहले आप भिखारी थे, अब आप मालिक बने हो
विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तहत मतदाता सूचियों का हुआ अंतिम प्रकाशन
जालोर . भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें जालोर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1425337 थी ।
विज्ञापन
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले जालोर में 26190 फॉर्म 6/6A, 6619 फॉर्म-7 तथा 10195 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।
पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 16.12. 2025 से 19.01.2026 में प्राप्त समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर दिनांक 21.02.2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 1425337 मतदाताओं में 1.26 प्रतिशत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 1443291 है, जिनमें पुरुष 766111, महिला 677175 तथा ट्रांसजेण्डर 05 है ।
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची-2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से देख सकता है, इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6 मय घोषणापत्र (अनुलग्न-IV), 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal ¼https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अन्तिम प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लादेश शर्मा, तहसीलदार शंभुसिंह, नायब तहसीलदार किशनाराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के रवि सोलंकी, सुरेश सोलंकी व मुकेश राजपुरोहित, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रमेश सोलंकी व मुमताज अली आदि उपस्थित रहे।
वीआर गुरुकुल स्कूल में अभिनन्दन व बैंड कैप सैरेमनी का भव्य आयोजन
जालोर.  वीआर गुरुकुल जालोर में अभिवादन समारोह व वीआर बैण्ड की कैप सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व भाकिसं के जिलाध्यक्ष रतनसिंह कानीवाड़ा थे। सम्मान समारोह में विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता टीम मेवाड़ फाइटर्स को मुख्य अतिथि एएसपी मोटाराम गोदारा ने ट्रॉफी प्रदान की। रनर अप टीम अरावली राइडर्स को रनर अप ट्रॉफी रतन सिंह कानीवाड़ा ने प्रदान की। वीआर बैण्ड ने मधुर धुन व विभिन्न कलाकृतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन
समारोह में एएसपी मोटाराम गोदारा व रतनसिंह, संस्था निदेशक झाबर सिंह चाहर एवं प्रधानाचार्या शुभांगी टंडन ने बैंड के सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कैप पहनाकर प्रमाण पत्र दिये। एएसपी गोदारा ने बैंड के अद्भुत कला प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जालोर के धरातल पर शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के आयोजन में नये कीर्तिमान है। संस्था निदेशक झाबरसिंह चाहर ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रधानाचार्या शुभांगी टंडन ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।
धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद पौधों की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी
जालोर. जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के मालियों की ढाणी धुंबड़िया निवासी हरजीराम माली को पुलिस ने कांखी (सिवाना) से गिरफ्तार किया है। पुलिस की एएनटीएफ टीम की ओर से 'ऑपरेशन शस्य विषम' के तहत शनिवार को यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
एटीएस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हरजीराम माली अपने गांव से सिवाना इलाके में चाय की दुकान खोलने गया था। वहां चाय की थडियों पर बैठते-बैठते स्वयं को अफीम व डोडा पोस्त के नशे लत लग गई। इस पर पहले स्वयं खुराक के रूप में अफीम के दलदल में फंसा और बाद में इस व्यापार में समृद्धि तलाशने की नीयत जगी। इस कारण कुछ पैसों का जुगाड़ कर पहले एक जमीन खरीदी, फिर इंटरनेट पर अफीम की खेती का तरीका सीखा। फिर डोडा की खेती कर डाली।
पुलिस को संदिग्ध लगने पर सुराग तलाशे
पुलिस को हरजीराम की हरकतें संदिग्ध लगी तो सुराग तलाशने शुरू किए, कई महीनों की मेहनत के बाद सुराग ढूंढती पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बड़े घर के पीछे पूरी सफेद चादर का पर्दा दिखा। चादर हटाकर देखा तो सब्जियों, बजरी व अरंडी के पौधों के बीच डोडा की खेती की हुई मिली। करीब 2600 वर्ग मीटर की जमीन पर डोडा के 2428 पौधे लगाए हुए मिले। जिन्हें पुलिस ने उखेड़कर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इन पौधों से फसल कुछ दिनों बाद पककर तैयार होने वाली थी, इन पौधों से करीब 20.8 किलोग्राम अफीम दूध व 1.50 क्विंटल डोडा पोस्त निकल सकता था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए के बराबर है।
कई सालों से कर रहा था जहरीली खेती
आरोपी हरजीराम करीब 10 साल से डोडा पोस्त के सेवन का आदी है, आरोपी के खिलाफ पूर्व मे भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमें दर्ज है। डोडा पोस्त के सेवन का आदी होने व तस्करी कर बड़ा मुनाफा के लालच में स्वयं खेती करने का सोचा ताकि अन्य लोगों से खरीदना नहीं पड़े। इस कारण डोडा की खेती शुरू कर दी।
केशवना केवीके में पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 46 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों का दिया प्रशिक्षण
जालोर. कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना द्वारा 16 से 20 फरवरी तक कृषि सखी/सीआरपी संस्थागत कार्यक्रम के पाँच दिवसीय प्राकृतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 46 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों जैसे बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन एवं प्राकृतिक कीट नियंत्रण के नीमास्त्र, ब्रह्मासत्र, अग्नास्त्र, दशपर्णी अर्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने किसानों से प्राकृतिक खेती पर जोर देने की बात कहते हुए कहा कि यह पद्धति आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कृषि सखियों की भूमिका को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में जरूरी बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा दीर्घकालीन कृषि स्थिरता सुनिश्चित होती है। समारोह में विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है तथा भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सभी 46 कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा भविष्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्राकृतिक खेती योजना प्रभारी बीरम सिंह गुर्जर, डॉ. पवन कुमारी पारीक, सुमन शर्मा, नाहर सिंह देवड़ा, मनीष चौधरी एवं कृषि पर्यवेक्षक उर्मिला चौधरी उपस्थित रहे।
एक जिला एक उत्पाद-ग्रेनाइट आर्टिकल को प्रोत्साहन के लिए विशेष जागरूकता शिविर व वर्कशॉप का हुआ आयोजन
जालोर। जिले में पंच गौरव योजना के अंतर्गत शुक्रवार को रीको थर्ड फेज स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत चयन किए गए ग्रेनाइट आर्टिकल को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष जागरूकता शिविर व वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामाराम देवासी ने बताया कि शिविर में उपस्थित जनसमूह को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, वाणिज्यिक कर आदि विषयों पर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उद्योग विभाग से संबंधित राज्य सरकार की उद्यम संबंधी योजनाओं यथा-राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान एक जिला-एक उत्पाद नीति, राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति, राजस्थान एमएसएम ई नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवायएसवाय), राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (वीवाययूपीवाय) के बारें में पीपीटी के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यमी प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता अनुदान राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी राजीव सुथार, श्रम कल्याण अधिकारी बुद्धाराम विश्नोई, सहायक वाणिज्य कर अधिकारी तेजदीप जीनगर, दिनेश गोयल, रामरतन चौधरी, अरविन्द जैन, रीको के लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन परिहार, सहित उद्यमी, विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि व विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
पशु मेला हमारी अर्थव्यवस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत प्रतीक - राजपुरोहित
-मां कात्यायनी देवी राज्य स्तरीय पशु मेले का भव्य समापन
जालोर. जालोर विधानसभा क्षेत्र के उपखंड सायला में जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं मां कात्यायनी देवी पशु सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मां कात्यायनी देवी पशु मेला एवं भव्य पशु प्रदर्शनी” का गुरुवार को उत्साह और उल्लास के साथ समापन हुआ। मेले में दूर-दराज से आए पशुपालकों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जसराज राजपुरोहित उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित पशु मेला केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालन परंपरा और हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मेले पशुपालकों को अपनी उत्कृष्ट नस्लों और पारंपरिक ज्ञान के प्रदर्शन का मंच प्रदान करते हैं, साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी देते हैं।
उत्कृष्ट पशुपालकों का किया सम्मान
मेले के दौरान विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पशुओं एवं उनके पशुपालकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित ने पशुपालकों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें पशुपालन विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
समारोह में महंत अमृतनाथ महाराज (निंबावास मठ), मां कात्यायनी देवी पशु मेला संरक्षक सुरेश राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, सायला उपखंड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, सायला तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर गिरधरसिंह सोढा, मेला समिति के मंगलसिंह सायला, हड़मतसिंह सोढा, नरेंद्र पाल सिंह ओटवाला एवं बलवंत आसाना सहित बड़ी संख्या में पशुपालक बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मेले के सफल आयोजन को क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पशुपालकों में उत्साह और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
विज्ञापन
यह आयोजन न केवल पशुपालन को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि सायला की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल रहा।
जालोर में NEXA e-Vitara की भव्य लॉन्चिंग
आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स से ग्राहकों में उत्साह
जालोर। भीनमाल रोड स्थित श्री कृष्णा ऑटो सेल्स प्रा. लि. के नेक्सा शो रूम में गुरुवार को Maruti Suzuki की प्रीमियम रिटेल चैनल NEXA के नए इलेक्ट्रिक अवतार NEXA e-Vitara की भव्य लॉन्चिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गावंडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और वाहन का विधिवत अनावरण कर इसे ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
शो रूम इंचार्ज सुनील त्रिवेदी ने बताया कि इस मौके जालोर की विभिन्न बैंक शाखाओं, फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च का साक्षी बनकर खुशी व्यक्त की।
इस दौरान श्री कृष्णा ऑटो सेल्स के लोकेश सोलंकी ने बताया कि NEXA e-Vitara आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस का अद्भुत संगम है। इस नई इलेक्ट्रिक SUV में ग्राहकों को निम्न प्रमुख खूबियाँ मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि NEXA e-Vitara आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्टाइल, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संयोजन है।
दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना जालोर.
जालोर। जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपां में बीती रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, एक बेटी व बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दासपां निवासी मंगलाराम पुरोहित गांव के खेत में घर बना कर निवास कर रहा था। बीती रात को उसने उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकू (10) व बेटे हितेश (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बाद में खुद मंगलाराम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी मंगलाराम को हिरासत में लिया। साथ ही घटनास्थल का जायजा लेकर एफएसएल टीम को सूचित किया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शादी में जाने से बच गया मूकबधिर बेटा
मंगलाराम के घर के कुछ दूरी पर उसके पिता पदमाराम पुरोहित और चाचा के घर भी है, लेकिन रात को पड़ोस के सभी लोग किसी अन्यत्र शादी समारोह में गए हुए थे। इस कारण आरोपी मंगलाराम के एक मूकबधिर बेटे को शादी में साथ लेकर गए थे, जबकि एक बड़ा बेटा अन्य राज्य में मजदूरी करता है। पीछे घर में मंगलाराम, उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकु व बेटा हितेश था, घर में सो रहे थे। रात को मंगलाराम व उसकी पत्नी के बीच क्लेश भी हुई। इस कारण उसने उसकी पत्नी के बाल भी काटने के प्रयास किये। उसके बाद रात को गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी, बेटी व बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी। फिर बाद में स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। अलसुबह जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो पड़ोस के लोगों को पता चला कि कोई घटनाक्रम हुआ है।पुलिस घटना के कारणों का पता लगाकर गहन तफ्तीश में जुटी हुई है।
चार भाइयों में केवल मंगलाराम ही शादीशुदा
आरोपी मंगलाराम के पिता पदमाराम पुरोहित ने डीडीटी हिंदी पोर्टल के संवाददाता को बताया कि उनके चार बेटे हैं, मंगलाराम सबसे बड़े बेटे हैं। चार में से केवल मंगलाराम की ही उसकी बहिन के आटा-साटा में शादी हुई है, शेष तीन भाई अभी भी कुंवारे हैं। मंगलाराम छोटे से घर में रहता था। मंगलाराम के तीन बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा दूसरे राज्य में मजदूरी करता है, उससे ही घर का गुजारा चल रहा था। जबकि मंगलाराम घर पर ही रहता था और कुछ समय से सनकी टाइप हरकतें करता था। बुधवार को खुद दिन में स्वयं के बालों का कलर भी करवाया, लेकिन अंत में रात को इस प्रकार की क्रूर घटना को अंजाम दे दिया।
एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार
जालोर. जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के एलाना में कुछ दिनों अलग अलग दो मौत प्रकरणों का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इसमें एक भाई की हत्या के आरोप में भाई को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि पहले प्रकरण में 01 जनवरी 2026 को खेकाराम भील ने बिशनगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश की कि उसने एलाना निवासी मांगीलाल एंव तेजाराम चौधरी के ऐलाना गांव मे खेत को भावली (काश्तकारी) पर लिया हुआ था, जहां से उसका पुत्र बुटाराम 21 दिसम्बर 2025 गायब हो गया था, बाद में बुटाराम का शव 28 दिसम्बर 2025 को तेलवाडा सरहद में मिला था। खेकाराम भील ने मांगीलाल चौधरी एंव उसके भाई तेजाराम चौधरी के पर बुटाराम की हत्या का शक जाहिर किया। समाजबंधुओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में 27 जनवरी 2026 मांगीलाल चौधरी एंव तेजाराम चौधरी के ठेके पर लिये हुए जुगराज जैन के बेरे पर तेजाराम चौधरी का शव मिला एवं जिसके सिर, हाथ एंव पाँव पर गंभीर चोट के निशान थे, घटनाक्रम के सम्बंध में मृतक तेजाराम के पुत्र जेताराम द्वारा बुटाराम के पिता खेकाराम एंव अन्य परिजनों पर शक जाहिर करते हुए प्रकरण दर्ज करवाया था। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस ने गम्भीर तकनीकी रूप से तथ्य जुटाकर मृतक बुटाराम एंव तेजाराम के परिजनो से घटना के रोज की गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तो मांगीलाल चौधरी के संदिग्ध होने पर उसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। इस पर मांगीलाल ने अपने भाई तेजाराम चौधरी की उलटी कुल्हाड़ी से चोट मार हत्या करना स्वीकार किया।
साक्ष्य मिटाने के किये प्रयास
पुलिस ने बताया कि आरोपी मांगीलाल व उसके भाई तेजाराम चौधरी ने गांव ऐलाना में गणपतसिंह राजपूत एवं जुगराज जैन के बेरे ठेके पर लिए हुए थे तथा चोथी पांती में मृतक बुटाराम भील को खेत काश्त पर दिये हुए थे, मांगीलाल एंव तेजाराम ने खेत मे पशुओं से फसल की सुरक्षा हेतु हेवी करंट वाले तार लगाये हुए थे, 21 दिसम्बर 2025 को बुटाराम इन्ही तारों के टच होने से उसकी मृत्यु हो गई। तब इस बात को छुपाने के एंव सबुत नष्ट करने के उद्देश्य से मृतक बुटाराम की लाश को तेजाराम एंव मांगीलाल दोनों ने उसी रात्री को अपनी गाडी में डालकर तेलवाडा के जंगल में फेंककर आ गये। कुछ दिन बाद बुटाराम के परिजनो द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम के विरूद्व बुटाराम हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पुलिस द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम दोनों का नार्को टेस्ट करवाने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था बुटाराम के परिवार एंव मांगीलाल वगैरा के आपस में विवाद भी हो गया था, मांगीलाल को यह शक था कि नार्को टेस्ट में तेजाराम बुटाराम वाली पुरी बात बता देगा, इस कारण मांगीलाल ने तेजाराम की हत्या करने का मन बनाया एंव मौका पाकर 26 जनवरी 2026 को शाम को उल्टी कुल्हाडी से तेजाराम के सिर, हाथ एंव पांव पर गंभीर चोटे मारकर उसकी हत्या कर दी, तथा इस घटना का आरोप बुटाराम के पिता एंव भाइयों पर लगा दिया। आरोपी मांगीलाल ने पहले भी अपने सगे साले की हत्या की हुई है, जिसमें आरोपी 05 साल जेल में रह चुका है।
जेसीसी क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम सुपर स्ट्राइकर्स विजयी
जालोर . जेसीसी क्लब द्वारा आयोजित सिक्स ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने जय नाथ जी क्रिकेट क्लब को 36 रनों से हराया। जेसीसी क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित हुए सिक्स ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने जय नाथजी क्रिकेट क्लब को 36 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने राहुल स्वामी की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैट्समैन आयुष बजाज की मात्र 8 गेंदों पर 31 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 6 ओवर में कुल 81 रन बनाएं, निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय नाथजी क्रिकेट क्लब केवल 45 रन ही बना सकी। टीम सुपर स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज जनक कुमार ने 2 विकेट एवं मीडियम पेसर राजू उत्सव ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
मैच में निर्णायक की भूमिका यशवंत सैनी व वीरेंद्र सिंह भायल ने निभाई तथा स्कोरर अशोकजी माली रहे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जनक कुमार, बेस्ट बैट्समैन संजय दहिया, बेस्ट बॉलर अनिल सुंदेशा, बेस्ट विकेटकीपर जगमाल सिंह एवं बेस्ट फील्डर वीरेंद्र सिंह भायल रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भूपेंद्र मकवाना, संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, रमेश पारीक, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, सुनिल कपूरिया, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश कृपलानी, नितिन शर्मा, गजेंद्र सुंदेशा, नरपत, महावीर मीणा, भरत जोधवानी, भरत सुंदेशा, प्रकाश, शैलेश शर्मा, सी.आर.भाटी, संजय राव, कश्मीर सिंह, सुरेश, अरविन्द कुमार, मुकेश सांखला, नरपत सुंदेशा, गोविन्द, संजय गुर्जर, प्रशांत चौधरी, सौरव, विश्वजीत, नरेश सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्तिथ रहे।
खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आगाज
जालोर. खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने व नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों में खेलकूद के प्रति जागरूकता के मद्देनजर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर द्वारा शाह पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम ग्राउंड पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग~2026 सीजन फर्स्ट का विधिवत आगाज किया गया । ‘खेल खेलो-नशा छोड़ो’की थीम पर आधारित आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों की चार बैच की टीमों को सुपीरियर इलेवन ,ब्लैक पैंथर ,राइजिंग स्टार इलेवन व रॉयल स्ट्राइकर्स में बांटकर मैचो का आयोजन किया गया ,जिसमें दो दिवस तक सभी टीम के बीच मैच मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वेद प्रकाश मीणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।महाविद्यालय के फैकल्टीज एवं अतिथिगणों की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ववलन एवं ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर साफा व माला पहनाते हुए स्मृति चिह्न प्रदान कर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ वेद प्रकाश मीणा ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद आयोजन प्रतिभाओं को निखारने व अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए सदैव सहयोग करने व बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कहा कि ‘खेल खेलो-नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा’थीम पर इस क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं ।यदि नशा ही करना है तो शिक्षा और खेल का करो क्योंकि शिक्षा और खेल ही आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अक्सर सभी शैक्षणिक संस्थानों का प्राथमिक ध्येय अकादमिक व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने पर होता है, जो निश्चित रूप से एक छात्र के करियर और जीवन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण पहलू है, पर इससे कई विद्यार्थी खेलों के महत्व को पहचानने में विफल रह जाते हैं। लेकिन इस तरह के खेल आयोजन से न केवल छात्रों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में भी वृद्धि होती हैं । ये अनुशासन, एकाग्रता, समर्पण, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और टीम भावना सिखाते हैं। मुझे विश्वास है कि यह क्रिकेट खेलकूद-प्रतियोगिता सभी छात्रों के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव होगा।पहले दिन हुए मैच में राजकीय  चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर्स की वॉरियर्स टीम एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य के नर्सिंग ऑफिसर्स की वारियर्स टीम में हुए मुकाबले में एमसीएच वॉरियर्स टीम विजेता रही ।वही एमसीएच टीम और डॉक्टर्स टीम के बीच हुए फाइनल मुकाबले में डॉक्टर्स वॉरियर्स टीम फाइनल विजेता बनी ।वहीं विद्यार्थियों की टीमों में पहले दिन हुए मुकाबलों में राइजिंग स्टार इलेवन एवं ब्लैक पैंथर टीम विजेता रही ।जिनके बीच कल फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की आयोजन समिति बैच वन के सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे  डॉ.प्रकाश बिश्नोई, डॉ.कमलेश मीना, डॉ.विजय मीणा,आरएनए जिलाध्यक्ष सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहजाद ख़ान ,आरआरएनए जिलाध्यक्ष मुश्ताक़ अली,आरआरएनयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव,नर्सिंग ऑफिसर गोविंद परिहार,पूर्वी एम्बुलेंस सर्विस के कैलाश माली,एसएनओ रमज़ान ख़ान,गौतम कुमार,कमलेश बामनिया,करण कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।अम्पायरिंग में मुश्ताक़ अली,रवीन्द्र सेंगर,जबराराम की विशेष भूमिका रही ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के नर्सिंग फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ,यशवंत पुंसल,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,राधेश्याम समेत आयोजन समिति के राकेश,वरुण,मुकेश,जयराम ,धर्मेंद्र ,महेंद्र ,हितेश ,मोनू अरबाज़ हीरसिंह का विशेष योगदान रहा।क्रिकेट खेल प्रतियोगिता आयोजन के दौरान महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे ।
108 शिव प्रतिमाओं और 121 वाहनों के साथ शोभायात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब
जालोर. स्वर्णगिरि की नगरी जालोर पूरी तरह से 'शिवमय' नजर आई। महाशिवरात्रि 2026 के उपलक्ष्य में शहर में पहली बार आयोजित हुई ऐतिहासिक शोभायात्रा ने न केवल भक्ति की नई मिसाल पेश की, बल्कि भव्यता के मामले में भी पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता 121 वाहनों का विशाल काफिला और उन पर विराजित 108 शिव प्रतिमाएं रहीं, जिन्हें देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
वाहन रैली के साथ हुआ शंखनाद
शोभायात्रा का आगाज रविवार सुबह 9:30 बजे श्री महावीर जीवदया गौशाला से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर को केसरिया रंग में रंग दिया। रैली में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवा हाथों में धर्मध्वजा लिए चल रहे थे, जिसके पीछे सैकड़ों की संख्या में दुपहिया और चौपहिया वाहनों का अंतहीन काफिला था। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से जालौर की गलियां गुंजायमान हो उठीं।
इनका रहा सान्निध्य
रमेश गिरी गुप्तेश्वर जी से , हनुमान गिरी कालका मठ, गोपालनाथ अखाड़ा पवनपुरी चामुण्डा माता मंदिर , गोविंद नाथ नागणेशी मंदिर
108 शिव प्रतिमाएं: एक अलौकिक दृश्य
इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 121 विशेष रूप से सजाए गए वाहन थे, जिनमें भगवान शिव के 108 विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं विराजमान थीं। जालौर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में शिव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया हो।
विज्ञापन
रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर महादेव का स्वागत किया। जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं और शहरवासियों द्वारा ठंडे पानी, शरबत और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम
जैसे-जैसे यह काफिला शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, श्रद्धा का सैलाब बढ़ता गया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और ऊंट-घोड़ों के साथ निकली इस रैली ने अनुशासन और भव्यता का परिचय दिया। प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रात्रि में 'जटाधारी ग्रुप' की गूंज
शोभायात्रा के समापन के बाद, आज रात्रि को दिल्ली के मशहूर 'लकी चालू जटाधारी ग्रुप' द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शिव के रौद्र और शांत रूपों की जीवंत झांकियां और सुरीले भजनों का यह कार्यक्रम पूरी रात जालौर को शिव भक्ति के आनंद में सराबोर रखेगा। जालौर की जनता के लिए यह आयोजन केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि आस्था का एक ऐसा महाकुंभ बन गया है जिसकी चर्चा आने वाले कई वर्षों तक की जाएगी।
राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए कृत संकल्पित - पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत
राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
सायला में माँ कात्यायनी देवी पशु मेले का हुआ शुभारंभ
जालोर. जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ग्राम सायला में माँ कात्यायनी देवी पशुमेला सायला-2026 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने की ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान राज्य पशुपालकों का प्रदेश हैं तथा राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं देश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों एवं पशुपालकों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है अतः इसी क्रम में जालोर जिले के सायला ग्राम पंचायत में पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पशु मेलों के माध्यम से पशुपालक आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे साथ ही इन आयोजनों में पशुधन क्रय-विक्रय, पशुपालकों हेतु रोचक प्रतियोगिताएं एवं पशु पालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्राप्त होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में रिक्त रहे पदों को भरा गया हैं, राज्य के विभिन्न ज़िलों में संचालित पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया गया हैं, पशुपालकों को पशुओं के इलाज हेतु पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 के माध्यम से निशुल्क इलाज घर-घर जाकर किया जा रहा हैं, पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी रोग के बचाव हेतु 1 करोड़ 8 लाख पशुओं का वैक्सीनेशन किया गया, मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं का बीमा पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा हैं, किसानों को बैलों से खेती करने हेतु 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जा रही हैं, राज्य सरकार द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमन प्रोग्राम के अंतर्गत पशुपालकों को लाभान्वित कर रही हैं एवं गौ-पालक कार्ड के माध्यम से सहायता दी जा रही हैं, नागरिकों को गौशाला के निर्माण हेतु अनुदान सहायता दी जा रही हैं तथा उष्ट्र संरक्षण योजना में ऊंटपालकों को सहायता स्वरूप 20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग में इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पशुधन संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसके फलस्वरुप किसानों एवं पशुपालकों को जीवनयापन हेतु आमदनी प्राप्त होती हैं। राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभवित किया जा रहा हैं, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पशुपालक इस मेले में लगी विभिन्न राजकीय विभागों के स्टॉल्स के माध्यम से पशुपालन हितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रदीप के. गांवडे, उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पुखराज राजपुरोहित, भवनी सिंह बाकरा, दीपसिंह धनानी, उदय सिंह दादाल, महंत अमृतनाथ, रामप्रकाश चौधरी, नेनमल लखारा, गजेन्द्र सिंह पोषाणा, सुरेश राजपुरोहित, तुलसाराम चौधरी, रघुनाथ राजपुरोहित, उत्तम सिंह जीवाना सहित आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. गिरधर सिंह सोढ़ा ने बताया में 16 व 18 फरवरी को स्थानीय एवं राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा एवं मेले में विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि माँ कात्यायनी देवी पशुमेला सायला-2026 के दौरान 16 फरवरी को बकरा, बकरी, नर व मादा भेड़, 17 फरवरी के मादा व नर ऊँट, दुधारू गाय व गौ वंश साण्ड, 18 फरवरी को भैंस, बछड़ी, भैंसा सांड व बछेड़ा, 19 फरवरी को घोड़ा व घोड़ी पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा अंतिम दिवस 19 फरवरी को पारितोषिक वितरण किया जायेगा।
अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए डीपीआर की घोषणा जालोर के लिए बड़ी सौगात - जोगेश्वर गर्ग
राज्य बजट 2026-27 पर मुख्य सचेतक एवं आहोर विधायक ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं जालोर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।
उन्होनें कहा कि बजट 2026-27 अवसंरचना का विस्तार, नागरिक सुविधाओं से गुणवत्तायुक्त जीवन स्तर में वृद्धि, औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, मानव संसाधन का सशक्तीकरण, सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, हरित विकास एवं पर्यावरणीय सततता और 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मजबूत स्तम्भों पर आधारित है।
जालोर को मिली विकास की सौगातें
भागली सिंधलान से चितहरणी, कुआबेर से झरडाजी बाडमेर सीमा तक, तडवा से हल्देश्वर महादेव मंदिर, धनानी से शीतला माता मंदिर तक सड़क निर्माण, 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य उनडी (सायला), जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर को शामिल करते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ बनाये जाने की घोषणा, जालोर जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण, अनार मण्डी जीवाणा में मूलभूत सुविधाओं का निर्माण, आलवाड़ा में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, जालोर में हेचरिज एवं Processing Unit की सुविधायुक्त के क्लस्टर महिला शक्ति पोल्ट्री समूह के माध्यम से स्थापित, जालोर व सांचोर शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम किये जाने हेतु स्रोत निर्माण, उच्च/स्वच्छ जलाशय, पम्प लाइन सम्बन्धी कार्य करवाये जायेगें।
विज्ञापन
इसी प्रकार आहोर में छीपरवाड़ा से मेडाउपरला-डूडसी प्याउ बागरा व चांदराई से पांचोटा-तरवाड़ा-मुलेवा-बिशनगढ़-निंबला तक सड़क निर्माण, आहोर खेल स्टेडियम का निर्माण, बावरला बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार कार्य, रानीवाडा में पुलिया व सड़क निर्माण, वन्यजीव अभयारण्य माउंट आबू-सिरोही एवं सुंधामाता संरक्षित क्षेत्र में पाये जाने वाले भालू के संरक्षण, सांचोर-रानीवाड़ा-मण्डार-आबू सड़क निर्माण कार्य, डबाल से तलावियानाडी गोगाजी मन्दिर तक सड़क कार्य, सांचौर नगर पालिका में STP कार्य, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय सांचौर की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही अतिरिक्त जल की उपलब्धता के लिए नर्मदा नहर परियोजना सांचौर में मानसून अवधि में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं उपयोग की संभावना के अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने हेतु डीपीआर, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, मानसून अवधि में अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के कार्य तथा परियोजना का विस्तार करते हुए जालोर जिले में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने हेतु डीपीआर बनाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्य स्तरीय घोषणाओं को भी जालोर जिले को लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता के अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पुखराज विराणा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
पादरली–तखतगढ़ मार्ग पर कल्वर्ट निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई जनसुनवाई
जालोर. ग्राम पादरली–तखतगढ़ सड़क मार्ग के मध्य बहुप्रतीक्षित कल्वर्ट (पुल) निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छगनसिंह राजपुरोहित विधायक आहोर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपने कर कमलों द्वारा निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर हर्ष व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि कल्वर्ट निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई भी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंडित राजू भाई, भवरसिंह सोलंकी, खंगराज भाटी, ताराचंद, दिलीप सोनी, सवाराम घांची, परबतसिंह, मंगलसिंह देवड़ा, भवरसिंह परिहार, मानसिंह देवड़ा, कानसिंह देवड़ा, कानसिंह गेहलोत, जवानसिंह दहिया, मांगूसिंह चौहान, जोगसिंह, होकाराम चौधरी, नाथूरामजी सुथार, नगाराम देवासी, जोशनाथ एवं लसाराम राणा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक ज़िला-एक वृक्ष प्रजाति ‘जाल वृक्ष’ पर कार्यशाला संपन्न
जाल वृक्ष के महत्व एवं गुणकारी औषधीय तत्वों के बारे में दी गई जानकारी
जालोर . जालोर जिला मुख्यालय पर वन विभाग के तत्वावधान में औद्योगिक तृतीय चरण स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में शुक्रवार को पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक वृक्ष प्रजाति, जाल वृक्ष पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. सतीश शर्मा ने जाल वृक्ष की नर्सरी तकनीक एवं पौध तैयारी की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने जाल वृक्ष के महत्व एवं गुणकारी औषधीय तत्वों के बारे में विस्तार से बताया। सेवानिवृत मुख्य वन संरक्षक उमाराम चौधरी ने जाल वृक्ष के संरक्षण, संवर्धन एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए जाल वृक्ष के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इसी प्रकार उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण ने पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक वृक्ष प्रजाति में चयनित जाल वृक्ष के संरक्षण तथा आगामी मानसून में वृहद् वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप पंच गौरव में वन विभाग जालोर द्वारा इस वर्ष प्रत्येक नर्सरी में कुल लक्ष्य का 10 प्रतिशत जाल वृक्ष तैयार किया जा रहे हैं एवं विगत वर्ष में शत-प्रतिशत पौध तैयारी कर वितरण किया गया।
कार्यशाला में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता रहे छात्र-छात्राओं को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में जाल वृक्ष एवं इसके फल पीलू की औषधीय महत्व दर्शाने वाले बैग्स का विमोचन कर वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक वनपाल ईश्वर सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर, सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा, क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, कृष्ण कुमार, मनोहर खान, बालाराम, प्रवीण सिंह देवड़ा व रायचंद, अम्बालाल परिहारसहित स्कूली छात्र-छात्राएँ, वन विभाग के कार्मिक, रणछोड़ नगर के ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने पशु मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जालोर. माँ कात्यायनी देवी राज्य स्तरीय पशु मेला सायला का आयोजन आगामी 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर अंतिम चरण में कार्य जोरों पर चल रहा है। गुरुवार को सायला का पूरा प्रशासनिक अमला पशु मेला ग्राउंड पहुँचा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सूरजभान बिश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, ईओ सुशील राजपुरोहित, सब इंस्पेक्टर महिपालसिंह तथा डॉ. संजय माली जी ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेला संरक्षक एवं पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने मेले की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पशुओं के ठहराव, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित तैयारी की जा रही है, ताकि मेला सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगलसिंह सायला, उपाध्यक्ष बलवंत आसाणा, महासचिव एवं पूर्व प्रधान हड़मतसिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ओटवाला, पशुधन प्रसारक रवीन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह सायला, बाबूलाल राजपुरोहित, मिठूदास सायला, पोडव सिंह चोराऊ ओटवाला, मांधुसिंह सायला सहित मेला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित
जालोर. जिले की पंचायत समिति सभागार, आहोर में मंगलवार को प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आहोर डॉ. शैलेंद्र सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला में डॉ बाजिया ने आहोर ब्लॉक उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। जहाँ टीकाकरण की स्थिति कम है। उन्होंने नियमित टीकाकरण से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
यूनिसेफ/आरसीडीएसएसएस जिला समन्वयक डॉ. सुनील सोलंकी ने शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों में टीकाकरण के दूरगामी लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा जीरो-डोज बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला में महंत नारायणनाथ महाराज, चरली मठ के मठाधीश एवं जामा मस्जिद, आहोर के इमाम मोहम्मद अब्दुल ने टीकाकरण में आने वाली सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं पर चर्चा की तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय सुझाए। भाजपा जिला संयोजक भगवतसिंह जोधा ने माताओं से बच्चों के टीकाकरण के प्रति ममता एवं जिम्मेदारी निभाने की अपील की। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र सिंह एवं लक्ष्मण गुजर ने जीरो-डोज टीकाकरण विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ करना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा। इस एकदिवसीय कार्यशाला में कुल 52 प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने सक्रिय सहभागिता की तथा अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
जालोर शहर में सीवरेज समस्या का शीघ्र करें समाधान - मुख्य सचेतक
जालोर . राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को जालोर शहर स्थित सुंदेलाव तालाब एवं आहोर रोड स्थित शाह पुंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सुंदेलाव तालाब में ओवरफ्लो समस्या का उचित समाधान करें तथा जालोर शहर में सीवरेज संबंधी समस्या को सकारात्मक रुप से हल करें।  मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शाह पुंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम में मंच व दर्शक दीर्घा निर्माण तथा कॉलेज ग्राउंड में ट्रैक एंड फील्ड निर्माण के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर ज़िला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे, ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, रवि सोलंकी, सुरेश सुंदेशा, महेंद्र राठौड़, महेश भट्ट, भागीरथ गर्ग, मंगल सिंह बालोत, ओमप्रकाश, हीरालाल देवासी, प्रेमाराम देवासी, पुखराज राजपुरोहित, रतन सुथार, जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र के इमरान खान सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें-ज़िला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर . जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डॉ प्रदीप के. गावंडे ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 व 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत आहोर में नवीन कन्या महाविद्यालय, जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, अटल प्रगति पथ, सरनाऊ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र, जाजूसन में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा- जल जीवन मिशन, पंच गौरव योजना, कालीबाई भील स्कूटी वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, ज़िला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी लादेश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, ज़िला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, वन विभाग के एसीएफ भंवर सोढा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
आकांक्षी ब्लॉक आहोर हेतु लक्ष्यानुरूप प्रगति अर्जित करें
नीति आयोग, भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के जालोर जिले के चयनित आहोर ब्लॉक के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आहोर ब्लॉक के एबीएफ तरूण ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने एबीपी प्रोग्राम के तहत चयनित मानकों के प्रमुख घटकों के आधार पर मेडिकल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीएचईडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आहोर ब्लॉक में लक्ष्यानुरूप प्रगति करने के निर्देश दिए।
महावीर इंटरनेशनल ग्रेनाइट सिटी जालोर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में सेनेटरी नेपकिन व शिक्षण सामग्री वितरण
जालोर. महावीर इंटरनेशनल ग्रेनाइट सिटी जालोर के तत्वावधान में एफसीआई कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आरोग्य परियोजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
संस्था के सचिव छगन लौहार ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के निर्देशन में आरोग्य परियोजना के तहत प्रतिमाह महिलाओं एवं किशोरियों के लिए सेनेटरी नेपकिन का नियमित वितरण किया जा रहा है, जिससे मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल जालोर-सिरोही जोन के गवर्निंग काउंसिल सदस्य पी.एल. सोनगरा ने कहा कि संस्था सामाजिक उत्तरदायित्व एवं महिला सशक्तिकरण की भावना के अनुरूप आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत महिला एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंतर्गत वीरा शालिनी माथुर, सरोज कंवर एवं रामबाई की उपस्थिति में महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दक्ष प्रशिक्षक तृप्ति दवे ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया। इससे पूर्व आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल जालोर-सिरोही जोन के चेयरमैन शंभूसिंह मण्डलावत मंडलावत, एमआईएफ समेलाराम माली, प्रवीण माथुर, दिनेश बाघेला, पुखराज सोलंकी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
मां कात्यायनी देवी पशु मेले का पत्रक विमोचन, 15 फरवरी से सजेगा जवाई नदी का तट
जालोर. जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग जालोर एवं मां कात्यायनी देवी पशु विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सायला में आयोजित होने वाले मां कात्यायनी देवी पशु मेला एवं भव्य पशु प्रदर्शनी 2026 के पेम्प्लेट का रविवार को विमोचन किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देश की शान कहे जाने वाले विख्यात मारवाड़ी नस्ल के अश्वों के लिए प्रसिद्ध यह मेला 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक सायला नदी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सुविधाओं का संगम देखने को मिलेगा। मेले का विधिवत उद्घाटन 15 फरवरी को ध्वजारोहण के साथ होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 16 फरवरी से बकरा एवं नर भेड़, बकरी एवं मादा भेड, 17 फरवरी को ऊंट सांड एवं गौवंश सांड, ऊंट मांदा एवं दुधारू गायों की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। 18 फरवरी को भैंसा और दुधारू भैंस, अदंत बछेरा-बछेरी, दो दांत बछेरा-बछेरी का प्रदर्शन होगा। 19 फरवरी को नर घोडा, प्रजनन योग्य घोडी, ऊंट नृत्य एवं अश्व नृत्य का आयोजन होगा। वही मेले के दौरान 15 और 16 फरवरी को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। मेला आयोजन समिति ने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए यहां निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श, गर्भाधान परीक्षण हेतु विशेषज्ञों की उपलब्धता और अश्वों के श्स्टड बुकश् में रजिस्ट्रेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही पशुओं के श्रृंगार हेतु रंग-बिरंगे सामान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। समापन समारोह 19 फरवरी को पारितोषिक वितरण के साथ मेले का भव्य समापन होगा। पत्रक विमोचन के दौरान डॉ. संजय माले, उतमसिंह धवेचा, सुरेश राजपुरोहित, हडमतसिंह सोढा, मंगलसिंह दहिया, रविन्द्रसिंह राणावत, छोटुसिंह दहिया, बाबुसिंह रावणा, महेन्द्रसिंह, नवाराम सुथार, दाउद खान, विक्रम राव, लक्ष्मणसिंह, नरपत आचार्य,बाबूलाल राजपुरोहित सहित कई जने मौजूद रहे।
जुंजाणी मंडल का भव्य हिन्दू सम्मेलन संपन्न: राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ एकजुट हुआ हिन्दू समाज
जालोर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के जुंजाणी मंडल का भव्य 'हिन्दू सम्मेलन' राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली वातावरण में संपन्न हुआ। जुंजाणी मंडल के सातों गांवों—जुंजाणी, जेरण, चक जेरण, अरणु, बागावास, जेतु और कावतरा से आए हजारों पुरुषों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति ने इस समागम को ऐतिहासिक बना दिया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख माननीय मंगेश भेंडे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहले समाज अपने को खुलकर हिन्दू कहने में संकोच करता था। उन्होंने समाज को जाति पंथ से ऊपर उठकर हिन्दू समाज के रूप में एकजुट रहने और शताब्दी वर्ष के 'पंच परिवर्तन' संकल्पों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए धानोल मठ के महंत महादेवानंद सरस्वती महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र सेवा, लव जेहाद, लैंड जेहाद से सतर्क होने और मातृशक्ति को सोशल मीडिया के सदुपयोग करते हुए शास्त्र और शस्त्र का भी प्रशिक्षण लेने और आततायी शक्तियों से सजग रहने की बात कही। इस दौरान रामदेव मठ के महंत अंतराई नाथ महाराज एवं दूधेश्वर महादेव मठ के महंत चेतनगिरी महाराज का मंगलमय सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
बौद्धिक विमर्श के बीच सांस्कृतिक और स्थानीय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में नया उत्साह भर दिया। डिम्पल सैन ने 'नारी सशक्तिकरण' विषय पर अपना प्रभावी लघु उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने समाज निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय भजन गायक सुरज पुरी की मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण श्रद्धा के रंग में रंग गया। सम्मेलन के समापन पर सभी संतों एवं अतिथियों की उपस्थिति में भारत माता की आरती की गई। सम्मेलन का सफल संचालन और अनुशासित व्यवस्था मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित की गई।
कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर मार्ग के चौड़ाईकरण एवं धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट प्रावधान की मांग
जालोर. संस्कृति शोध परिषद, जालोर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम शनिवार को मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग तथा जालोर जिला कलेक्टर प्रदीप केशवराव गावंडे को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में जालौर जिला मुख्यालय से लगभग करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित कानीवाड़ा हनुमान जी मंदिर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ाईकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाइडर एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु आगामी राज्य बजट में विशेष वित्तीय प्रावधान किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन के साथ में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर इस मार्ग का सुंदर कल्पना चित्र भी बनाकर सौंपा गया है। परिषद ने अवगत कराया कि कानीवाड़ा हनुमान जी मंदिर एक प्राचीन, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जिसकी महत्ता का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने सार्वजनिक संबोधन में किया जा चुका है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जालौर नगर से पैदल यात्रा कर मंदिर दर्शन हेतु जाते हैं। शनिवार, मंगलवार एवं पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने से मार्ग पर यातायात दबाव एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कानीवाड़ा हनुमान जी मोड़ से मंदिर तक का मार्ग संकरा होने के कारण पैदल यात्रियों को गंभीर असुविधाओं एवं जोखिम का सामना करना पड़ता है। जनआस्था, जनसुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन के विकास को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग के समग्र एवं नियोजित विकास की आवश्यकता है। ज्ञापन में कानीवाड़ा हनुमान जी मोड़ से मंदिर तक सड़क का चौडाईकरण, जालौर सर्किट हाउस से मंदिर तक दोनों ओर सुरक्षित फुटपाथ का निर्माण एवं मध्य में डिवाइडर की व्यवस्था, संपूर्ण मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट/रोड लाइट की स्थापना, मार्ग को धार्मिक पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करने की दीर्घकालिक योजना की मांग रखी गई। संस्कृति शोध परिषद निदेशक संदीप जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होकर स्थानीय रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। परिषद ने मुख्यमंत्री से आगामी राज्य बजट में इस जनहितकारी परियोजना हेतु आवश्यक बजट प्रावधान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर निदेशक संदीप जोशी, विनोद कुट्टी, अश्विन राजपुरोहित, दशरथसिंह भाटी सहित परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिक्त व नवसृजित 29 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, 27 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन
जालोर. जिले में 2 नवसृजित एवं 27 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 9 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये हैं। जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि जिले की आहोर तहसील में कवराड़ा व डोडियाली, भीनमाल तहसील में, भीनमाल तहसील में भीमपुरा, खेडा बोरटा, कोटकास्तां, भीनमाल शहर में वार्ड सं 16, 17, 19, 20, 21 व 23, चितलवाना तहसील में हिण्डवाडा, जालोर तहसील में माण्डवला (वार्ड सं. 1 से 5), जसवंतपुरा तहसील में पंसेरी, राजीकावास, तातोल व गजीपुरा, रानीवाड़ा तहसील में धानोल, हीरपुरा, सांवलावास, रानीवाड़ा कलां व चरपटीया, सांचोर तहसील में अचलपुर व कूड़ा तथा सायला तहसील में ऐलाना, तेजा की बेरी व भाण्डवपुर में रिक्त उचित दुकान के आवंटन के लिए आमंत्रित किये गये हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार भीनमाल तहसील में वागावास व जसवंतपुरा तहसील में डेरडी में नवसृजित उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गये हैं। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदनकर्ता को निर्धारित प्रपत्र में रंगीन नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो व दो फोटो अलग से आवेदन के साथ संलग्न करने होंगे। आवेदन पत्र केवल जिला रसद कार्यालय में जारी किये जायेंगे तथा अन्य किसी स्थान यथा-टाईपिस्ट, नोटेरी, बुक स्टोर से  प्राप्त किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एक आवेदन पत्र का मूल्य 100 रूपये निर्धारित किया गया हैं। जिला रसद कार्यालय से आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क ई-चालान के जरिए 1475-00-800-04-01 मद में जमा कराने के उपरांत जमा रसीद  प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 को सायं 6 बजे नियत हैं। नियत तिथि पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों के मामलों में आवेदक उसी ग्राम पंचायत के किसी भी ग्राम का या वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस ग्राम पंचायत में उचित मूल्य दुकान स्थित है। शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदक के मामले में आवेदक उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड में उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण करनी है अर्थात् उस उचित मूल्य दुकान की अधिकारिता क्षेत्र में स्थित वार्डों में से किसी एक वार्ड का निवासी होना चाहिए।  उन्हांने बताया कि उचित मूल्य दुकान के लिए सभी श्रेणी के आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन की शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण व कम्प्यूटर में आरकेसीएल या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का तीन माह का आधारभूत प्रशिक्षण होना चाहिए। उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन करने वाले पुरूष/महिला के तिथि 1 जनवरी, 2015 के बाद हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षिक योग्यता सामान्य रूप से स्नातक एवं कम्प्यूटर में न्यूनतम जारी कोर्स आरकेसीएल या अन्य समकक्ष सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान का तीन माह का आधारभूत कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। यदि उचित मूल्य दुकानों के आवेदकों में कोई भी आवेदक स्नातक स्तर की शैक्षिक योग्यता नहीं रखता है तो ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के पत्रों को भी आवंटन के लिए स्वीकार किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ संबंधित तहसीलदार द्वारा नई न्यूनतम एक लाख रूपये का हैसियत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता  परिचय पत्र, 3 पासपोर्ट साइज फोटो सहित वांछित दस्तावेज 27 फरवरी, 2026 को सायं 6 बजे तक जमा करवाये जा सकते हैं। उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रसद कार्यालय जालोर एवं विभाग वेबसाइट www.food.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध है।
भावना को मिली जेएनवीयू फुटबॉल टीम की कप्तान की ज़िम्मेदारी
जालोर. जालोर जिले के सांचोर के डबाल गांव की बेटी भावना जय नारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बनी है। जालोर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखला ने बताया कि, 9 फरवरी 2026 से मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित हो रही अंतर विश्विद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्विद्यालय की महिला टीम की घोषणा की गई। ये टीम 7 फरवरी को रीवा के लिए रवाना हुई। टीम की कप्तानी सांचोर के डबाल गांव की बेटी भावना कुमारी को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि भावना पूर्व में एसजीएफआई द्वारा आयोजित 19 वर्षीय बालिका स्कूली नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 2024 में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उक्त टीम का प्रक्षिक्षण शिविर 30 जनवरी से 6 फरवरी तक चौपासनी स्कूल जोधपुर में आयोजित हुआ तथा बिशनसिंह भाटी फुटबॉल प्रशिक्षक व पूर्व प्रिंसिपल फिजिकल कॉलेज जोधपुर के द्वारा टीम को प्रशिक्षण दिया गया। टीम के अंतिम चयन के समय अमान सिंह निदेशक बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स जय नारायण व्यास विश्विद्यालय जोधपुर, तस्लीम बानो टीम मैनेजर, घनश्याम सिंह जोधा फुटबॉल कोच, महेंद्र सिंह शेखावत व चंदन सिंह भाटी शारीरिक शिक्षा विभाग जे एन वी यू जोधपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जालोर की बेटी भावना की इस उपलब्धि पर जालोर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष उमसिंह चांदराई, सरंक्षक मंगल सिंह राठौड़, सचिव हरिराम डारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सारण दाता, फुटबॉलर व संयुक्त सचिव गुमान सिंह गुंदाऊ, उपाध्यक्ष गजेसिंह कारोला, मनोहर सुथार एथलीट कमीशन जालोर फुटबॉल, प्रवीण सारण बी ढाणी सांचोर, प्रकाश सियाग, नरपत देवासी व नरेश मोदी संयुक्त सचिव, भजन जाणी, सुरेश गोदारा व अन्य कई फुटबॉल प्रेमियों व क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की।
जालोर के अश्विन राजपुरोहित बने भारत सरकार के चीफ स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल व कमलसिंह को बनाया अतिरिक्त स्टैंडिंग काउंसिल
अधिवक्ताओं ने फूल माला और सांफा पहनाकर किया स्वागत अभिनंदन
जालोर. एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित को भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से केंद्र सरकार के मुकदमों के संचालन के लिए चीफ स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया गया है। इधर, राजपुरोहित की नियुक्ति पर अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। साथ ही साथी अधिवक्ताओं ने भी फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के न्याय एवं विधि मंत्रालय दिल्ली द्वारा शुक्रवार देर शाम को सूची जारी की। जिसमें अधिवक्ता परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता अश्विन राजपुरोहित को जालोर जिला न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में पैरवी के लिए चीफ स्टैंडिंग कौंसिल बनाया गया है। यह केंद्र सरकार का आधिकारिक अधिवक्ता पैनल है। इसका सदस्य होना किसी भी अधिवक्ता के लिए गौरव, विश्वास और करियर की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। नव नियुक्त चीफ स्टैंडिंग कौंसिल अश्विन राजपुरोहित एवं अतिरिक्त स्टैंडिंग कौंसिल कमलसिंह मेड़तिया का अधिवक्ता परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिलीप शर्मा के नेतृत्व में ललित खत्री, प्रवीण घांची, डूंगर देवासी ने माला सांफा पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनायें दी। इसी तरह वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र दवे, लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित, अधिवक्ता संतोष भारती, बाबूलाल मेघवाल, भंवर मेघवाल, सुजान देवासी, महिपाल गिरी, अल्ताफ अली, दौलत बाराडा, मंगलसिंह राजपुरोहित, नवीन गेहलोत, प्रवीण भादर, युद्धपालसिंह, शकील मेहर, भूरसिंह देवकी, केशरसिंह नून, बजरंग गर्ग, गणपत सिंह नोरवा सहित अधिवक्ताओं ने भी राजपुरोहित का स्वागत किया।
देवकी में धन्ना भारती की बरसी पर वाणी भजन गायकों का होगा संगम
मारवाङ के विभिन्न अंचलो से आएगें भजन कलाकार
जालोर. रूमा देवी फाउंडेशन बाड़मेर के वाणी उत्सव से जुड़े वीणा भजन गायक आज 5 फरवरी को देवकी में धन्ना भारती जी की पुण्य तिथि पर आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुतियां देंगे। रूमा देवी फाउंडेशन के प्रवक्ता गणेश कुमार ने बताया कि भारती परिवार द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जालौर के अलावा मारवाङ के विभिन्न अंचलो से भक्ति रस के प्रमुख गायक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजक जोग भारती ने बताया कि रूमा देवी फाउंडेशन से निर्गुण वाणी गायक लक्ष्मण राम, नारणाराम, कुंपाराम, नरसिंह बाकोलिया अपनी प्रस्तुतियां देंगे।  जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में देश विदेश के श्रोताओं को संतो की वाणीयों से मंत्रमुग्ध करने वाली युवा भजन गायिका कविता पोटलिया भी अपनी प्रस्तुती देगी।
विज्ञापन
आयोजक नारायण भारती ने बताया, धन्ना भारती की स्मृतियों को समर्पित यह संध्या सभी भक्तों के लिए अविस्मरणीय होगी। धन्ना भारती जी राजस्थान व गुजरात सहित देश भर में भजन श्रोताओं के लिए आदर्श रहे हैं। उनके गाये हजारो भजन आज भी बेहद लोकप्रिय है। इस परम्परा के वाणी गायको के भजन सुनने के लिए बङी संख्या में लोग पंहुचेगें। पूरण भारती ने बताया कि रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव ने राजस्थान में भजन संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, और इस कार्यक्रम से स्थानीय भक्तों को लाभ मिलेगा।
जालोर जिले में अब तक 1345 घरेलू उपभोक्ताओं ने लगवाए 5.17 मेगावाट के रूफ-टॉप के सोलर पैनल, 8.46 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी
जालोर। जालोर जिले में सस्ती, स्वच्छ एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर स्वयं बिजली उत्पादन का अवसर नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वही राज्य सरकार की “150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना” ने जालोर जिले के हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही हैं।
विज्ञापन
जोधपुर डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता निमेन्द्रराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री निःशुल्क सूर्यघर योजना के तहत 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के सोलर संयंत्र पर सरकार द्वारा अधिकतम 78,000 रूपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इसी प्रकार राज्य सरकार की “150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना” ने जालोर जिले के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को रूफ-टॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने पर पीएम सूर्यघर योजना के तहत अनुदान, 150 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा राज्य सरकार द्वारा 17,000 रू. प्रति संयंत्र की अतिरिक्त सहायता का लाभ मिलता है। इससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों का बिजली बिल शून्य या अत्यंत न्यूनतम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना किसानों, मजदूरों एवं सामान्य परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
इन दोनों योजनाओं का जालोर जिले में सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। एक ओर आमजन को तत्काल आर्थिक राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, जिले में सौर ऊर्जा क्षेत्र के अंतर्गत रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना जालोर जिले को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही हैं। जालोर जिले में अब तक 1,345 घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा कुल 5.17 मेगावाट क्षमता के रूफ-टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत लगभग 8.46 करोड़ रूपये की सब्सिडी राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से अपील हैं कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा को अपनाकर जिले के सतत विकास में सहभागी बनें।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं मुख्यमंत्री 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत दी जानी वाली वित्तीय सहायता
1 किलोवाट क्षमता के रूफ-टॉप सोलर संयंत्र के लिए 33 हजार, 2 किलोवाट क्षमता के संयंत्र के लिए 60 हजार व 3 किलोवाट या अधिक क्षमता के संयंत्र के लिए 78 हजार केन्द्रीय अनुदान के साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रति संयंत्र पर 17 हजार रूपये की अधिकतम सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी प्रकार 1 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 50 हजार, 2 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 77 हजार व 3 किलोवाट एवं अधिक के संयंत्र पर 95 हजार की कुल वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही हैं।
रूफ-टॉप सोलर ने मिटाई बिजली बिल की चिंता, सूर्य घर बिजली योजना का मिला लाभ
जालोर जिले के आहोर निवासी जगदीश सोनी ने बताया कि केन्द्र सरकार की “पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी विद्युत विभाग के कार्मिकों से प्राप्त होने पर इसमें आवेदन कर घर पर सोलर पैनल लगवाया जिससे उनकी बिजली के बिल की चिंता समाप्त हुई तथा इस लोककल्याणकारी योजना से उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रूफ टॉफ सोलर लगाने के बाद इसे लगाने के बाद बिजली का बिल शून्य आता है। इस योजना की 78 हजार रूपये की सब्सिडी भी मेरे खाते में जमा हो गई है। उन्होंने बताया कि वे इस योजना में अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों को भी योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने योजना के तहत मिले लाभ के लिए केन्द्र व राज्य सरकार का आभार जताया।
अगवरी निवासी मिश्रीमल माली का बिजली उपभोग बिल हुआ जीरो, सूर्यघर बिजली योजना का उठा रहे लाभ
अगवरी निवासी मिश्रीमल माली ने पीएम सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के तहत आवदेन कर सोलर रूफ-टॉप प्लांट लगवाकर जिससे उनके बिजली उपभोग का बिल जीरो हुआ है।  योजना से लाभान्वित मिश्रीमल माली ने बताया कि उन्हें इस योजना का बहुत लाभ मिला है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है साथ ही लगभग 7 हजार की राशि बिजली बिल में आधिक्य के रूप में जमा हो गई है। योजना के तहत 78 हजार की सब्सिडी भी तुरंत प्राप्त हो गई, जिससे यह योजना मेरे लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने योजना के तहत मिली राहत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिली टीकाकरण सेवाएं
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान लाभार्थियों को टीकाकरण के फायदे बताकर जागरूक किया गया।
खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रघुनंदन बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को सायला ब्लॉक के बालवाड़ा ईंट भट्टों पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अभियान के तहत 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया तथा आयरन सिरप की डोज भी पिलाई गई।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार आहरी ने बताया कि टीकाकरण सत्र के दौरान बीसीजी-3, पेंटा-9, एमआर-13, टीडी5-4, टीडी10-2, टीडी-16-3, आयरन सिरप-26 बच्चो को तथा 20 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। साथ ही ईंट भट्टों पर कार्यरत प्रवासी परिवारों की टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। टीकाकरण सत्र के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को ओआरएस, जिंक, आयरन व कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। साथ ही लाभार्थियों को नियमित टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करते हुए टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान एएनएम निर्मला शारदा एवं ललिता कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी सेवाएं दी।
राबाउमावि गोडिजी जालोर में बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी
जालोर . महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोड़ीजी जालोर में बालिकाओं के साथ 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत आभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक तरुणा दवे ने बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। विवाह कि सही उम्र ’लड़की की आयु 18 वर्ष एवं लड़के की आयु 21 वर्ष’ निर्धारित है एवं बाल विवाह ’प्रतिषेध अधिनियम 2006’ के अतर्गत ’बाल विवाह अपराध है जिसमें 2 साल’ का कठोर कारावास के दण्ड व ’एक लाख रुपये’ जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की शिकायत बाल प्रतिषेध अधिकारी को किए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, अध्यापिका गीता परमार, निशा, रेखा यादव, अध्यापक महेंद्र कुमार, नेतल कुमारी, शारीरिक शिक्षिका शांति चौहान व कनिष्ठ सहायक मधुमिता मिश्रा सहित बालिकाएं मौजूद रही।
राज्य सरकारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो मनरेगा बंद हो जाएगी-वैभव गहलोत
कांग्रेस ने जालोर में मनरेगा बचाओ जन आंदोलन के तहत धरना दिया
जालोर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें जिले के सभी प्रमुख कांग्रेसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सर्वप्रथम कांग्रेसजन ने राष्टपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करके धरना प्रदर्शन को विधिवत प्रारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कांग्रेस नेता वैभव गहलोत रहे, वैभव ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम समेत योजना में बदलाव को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत यह छड़यंत्र रचा गया है। डॉ मनमोहन सिंह ने गरीब के हित को देखते हुए यह योजना लाई और 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देती थी ऐसे में राज्य सरकार पर भार नहीं पड़ता था अब भाजपा सरकार ने 40 प्रतिशत राज्यों पर भार डाल दिया है ऐसे में राज्य सरकारों की पहले से वित्तीय स्थिति काफी खराब है ऐसे में राज्य सरकारें इतना पैसा कहा दे पाएंगी।ऐसे में जब राज्य सरकारें पैसा देना बंद करेगी तो मनरेगा स्वतः ही बंद हो जाएगी। गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ को लेकर एक प्रदेश कमेटी बनाई है जिमसें मुझे भी दायित्व सौंपा है जिसमे मुझे अजमेर के साथ जालोर का भी प्रभार सौंपा है अब जिले में विभिन्न कमेटियां बनाकर इस बात को गांव ढाणी तक पहुचाने का काम किया जाएगा।वैभव ने हाल ही जारी केंद्र के बजट को लेकर भी तंज कसा और कहा कि केंद्र ने राजस्थान को इस बजट में कुछ भी नहीं दिया।क्षेत्र की जनता की एक भी मांग पूरी नहीं की।केवल पुराने कामो के फीते काटे जा रहे हैं नया काम कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
इससे पूर्व धरने को पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगो को भ्रमित कर इस योजना को बंद करने का काम कर रही है। गरीब के साथ धोखा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही सांचोर को जिले का दर्जा खत्म कर दिया अब इसका जवाब आगामी पंचायती राज चुनाव में जनता देगी। जिला अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि पिछले दो साल में करीब करीब जिले में मनरेगा के काम बंद है ऐसे में गरीब की मजदूरी को छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है। अब हमें मजबूत होकर इस गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
धरने को सवाराम पटेल, सरोज चौधरी, करणवीर सिंह भाद्राजून,पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, गजेंद्र सिंह डोडियाली, सवाई सिंह चौराउ व सुष्मिता गर्ग ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर,, प्रदेश महासचिव नैनसिंह राजपुरोहित, डॉ शमशेर अली, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ख़साराम मेघवाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर भाई, जितेंद्र कसाना, भोमाराम,जीवाराम, महेंद्रपाल सिंह, शिव नारायण विश्नोई, शोभा सुंदेशा, मुमताज अली, नागेश जैन, आमसिंह परिहार, पन्ने सिंह पोषाणा, महेंद्र सोनगरा, पीरसिंह मालपुरा, प्रेमसिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
शारीरिक शिक्षक पुष्पेंद्र परमार होंगे राजस्थान टीम के प्रशिक्षक
जालौर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बॉक्सिंग (19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) के लिए राजस्थान टीम का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 फरवरी से 9 फरवरी तक बेंगलुरू (कर्नाटक) में किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांकरणा के प्रधानाचार्य माणक लाल गर्ग ने बाताया कि शारीरिक शिक्षक एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक पुष्पेंद्र परमार को राजस्थान टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। टीम के खिलाड़ियों का चयन 27 एवं 28 जनवरी को आयोजित चयन परीक्षण के माध्यम से किया गया। चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर 29 जनवरी से 01 फरवरी तक एस एम जे बी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड पाली में आयोजित किया गया। पुष्पेंद्र परमार इससे पूर्व भी लगातार चार बार टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी रह चुके हैं तथा पटियाला से बॉक्सिंग में डिप्लोमा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें विश्व विजेता निखत ज़रीन के साथ राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण देने का अवसर भी मिल चुका है। परमार जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र पर एक जिला एक खेल पांच गौरव योजना में मुक्केबाजी प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
केंद्रीय बजट सशक्त भारत की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम : जोगेश्वर गर्ग
मुख्य सचेतक ने प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मीडियाकर्मियों से किया संवाद
जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कौशल विकास, एमएसएमई, पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। बजट में किए गए प्रावधान विकसित भारत के विजन, आर्थिक सशक्तिकरण और मानवीय विकास को गति देंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाएं आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णायक साबित होंगी।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना भारत के संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है। यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्यम वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में राहत, दवाओं पर सीमा शुल्क में कटौती, टीडीएस प्रक्रिया का सरलीकरण और विदेश यात्रा पर टीसीएस में कमी जैसे निर्णयों से सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार, स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण, एसएमएई ग्रोथ फंड और सेवा क्षेत्र को वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। कृषि क्षेत्र में ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य फसलों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता को मजबूती देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया गया है। स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, शहरी विकास, खादी-हस्तशिल्प, रक्षा और विमानन क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। अगले 5 वर्षों में 1 लाख नए संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने के प्रावधान से अस्पतालों में कुशल मानव संसाधन बढ़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों और दीर्घकालिक रोगियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 1.5 लाख केयर प्रोवाइडर्स के प्रशिक्षण का निर्णय केयर ईकोनोमी को बढ़ावा देगा। मेडिकल वैल्यू टूरिज्म बढ़ाने के लिए 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना, आयुष फार्मेसी व औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं का उन्नयन ऐसे बड़े प्रावधान हैं, जिनसे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा है कि बजट में 10 हजार करोड़ रूपए की लागत से बायो फार्मा शक्ति योजना लाई जाएगी, जिससे सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं, क्लिनिकल रिसर्च और फार्मा शिक्षा को नई गति मिलेगी। राजस्थान में भी फार्मा सेक्टर को इस घोषणा से मजबूती मिलेगी। साथ ही, कैंसर सहित अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होने से रोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य अधोसंरचना, आयुष, नर्सिंग और पैरामेडिकल सेक्टर को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट स्वस्थ भारत-सशक्त भारत की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जसराज राजपुरोहित, भवानी सिंह बाकरा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिकी मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के साथ प्रताप बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आयोजित, साधु संतों सहित भामाशाहों का किया सम्मान
जालोर। संघ शताब्दी वर्ष को लेकर रविवार को जालोर नगर के प्रताप बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति संयोजक सत्यप्रकाश रामावत ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर शहर के परकोटे के अन्दर सभी गलियों में भगवा पताका लगाकर पूरी प्रताप बस्ती को भगवामय बनाया गया। हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत को लेकर रविवार प्रातः कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ भैरूनाथ अखाड़ा से हुआ। शोभायात्रा में बड़े व बच्चे भगवा पताका लहराते हुये चल रहे थे एवं महिलाएं डीजे के गानों पर नाचती हुई चल रही थी जो शोभायात्रा को शोभायमान बना रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही कलश यात्रा में बालिकाओं ने सिर पर कलश में नारियल धारण कर शहर के घांचियों की पिलानी, सुभाष मार्केट, माणक चौक, सदर बाजार, गणेश चौक, गांधी चौक, पूरा मोहल्ला व सूरजपोल होते पत्थर फैक्ट्री पहुंचकर विसर्जन के साथ भक्ति कार्यक्रम में तब्दील हुई। तत्पश्चात भैरूनाथ अखाड़ा के गोपालनाथ महाराज, शबरी बस्ती के बुद्धाराम महाराज व मुन्ना महाराज के सानिध्य में भक्ति कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुई। भक्ति कार्यक्रम में ललित वैष्णव ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। भजन कार्यक्रम के पश्चात बौद्धिक हुआ जिसमें पंच परिवर्तन के साथ सभी को समरसता का भाव रखकर एकजुट रहने की बात करते हुये हिन्दू सम्मेलन की महत्वत्ता को बताया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन ललित ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने भामाशाहों द्वारा चाय पानी व प्रसादी की गई। सम्मेलन में साधु संतों सहित सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रताप बस्ती के माता, बहिनें व पुरुष उपस्थित रहे।
खेजड़ी बचाओ आंदोलन: भीनमाल से कई समाज बंधु बीकानेर महासम्मेलन के लिए रवाना
जालोर. राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण को लेकर चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत सोमवार को भीनमाल क्षेत्र से हजारों की संख्या में समाज बंधु बसों व निजी वाहनों द्वारा बीकानेर के लिए रवाना हुए। यह महासम्मेलन 2 फरवरी को बीकानेर शहर के पास डूंगर कॉलेज मैदान में आयोजित होने जा रहा है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण प्रेमियों का महासम्मेलन बताया जा रहा है।
इस आंदोलन का उद्देश्य खेजड़ी के संरक्षण हेतु कठोर कानून बनाने की मांग तथा मरुस्थल की जीवनरेखा माने जाने वाले इस वृक्ष को बचाने के लिए जनजागरण करना है। भीनमाल, बागोड़ा, पुनासा, विरार नाड़ी, भालनी, कुकावास, जैलातरा, दांतीवास, सेवड़ी, वाड़ा भाडवी, नया वाड़ा, जोगाऊ, थोबाऊ, बासड़ा धनजी ,हापु की ढाणी भालनी ,डुगरवा, सहित अनेक गांवों से समाज बंधु इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया कि मां अमृता देवी विश्नोई के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि “सिर साटे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण” यह केवल इतिहास नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, विश्नोई युवा संगठन जालोर एडवोकेट श्रवण ढाका, महासभा युवा अध्यक्ष डॉ. दिनेश जाभाणी, बाबूलाल जी भालनी, श्री रामकिशन खिलेरी (वाड़ा भाडवी), पूनमचंद सियाग,भिखाराम ,राजपाल माजु,गोपी साऊ , सहित अनेक सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
समाजजनों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं पर्यावरण हित में है और सरकार से आग्रह किया गया कि खेजड़ी के संरक्षण हेतु ठोस और प्रभावी कानून बनाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
बागरा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, “हिंदू जगे तो विश्व जगेगा” का दिया संदेश
भव्य शोभायात्रा से हुआ सम्मेलन का शुभारंभ
देवेन्द्रराज सुथार / बागरा. कस्बे में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 11 बजे बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण से निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुआ।
शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली, उगमणावास, घांचियों का चोहटा, विश्वकर्मा कॉलोनी सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, आकर्षक धार्मिक झांकियां, साधु-संतों के रथ, डीजे पर गूंजते सनातनी गीत और अनुशासित रूप से चलती बालिका वाहिनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में तलवार लिए बालिका वाहिनी ने नारी शक्ति, आत्मरक्षा और संस्कारों का सशक्त संदेश दिया। ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोषों से पूरा कस्बा धर्म और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
जाति-पाति की संकीर्णता से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में चिंतन की आवश्यकता – महंत रामपुरी
सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामदेव मठ नून के महंत रामपुरी ने कहा कि वर्तमान समय हिंदू समाज के लिए आत्ममंथन का है। उन्होंने कहा कि जाति-पाति, ऊंच-नीच और आपसी द्वेष की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण की पहली पाठशाला परिवार होता है। थॉमस अल्वा एडिसन के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि माता-पिता और परिवार का मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है।
महंत रामपुरी ने हिंदू समाज से वेदों और सनातन ग्रंथों की ओर लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का समाज सोशल मीडिया, रील्स और इंस्टाग्राम की आभासी दुनिया में उलझकर अपने मूल संस्कारों से दूर होता जा रहा है। यदि समाज वेद-पुराणों से विमुख रहा तो सामाजिक विकृतियां और नैतिक पतन लगातार बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह समय विरोधियों पर प्रहार करने का नहीं, बल्कि हिंदू समाज को अपने भीतर झांकने और स्वयं को सुदृढ़ करने का है। इतिहास साक्षी है कि अनेक आक्रांताओं और संकटों के बावजूद सनातन धर्म की चेतना को कोई समाप्त नहीं कर सका।
सुविधाओं के बीच शांति का अभाव जीवन की त्रासदी – साध्वी दर्शितागुणा
सम्मेलन में जैन समाज की साध्वी दर्शितागुणा ने आधुनिक जीवनशैली पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के पास सभी भौतिक सुविधाएं होने के बावजूद मन में शांति नहीं है, तो यह जीवन की फैंटेसी नहीं बल्कि एक बड़ी ट्रेजडी है। उन्होंने एकाकी जीवन, पारिवारिक मूल्यों के ह्रास और नैतिक पतन की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सुविधाओं और विलासिता की अति ने व्यक्ति के भीतर अवगुणों को जन्म दिया है। फैंटेसी की अंधी दौड़ में व्यक्ति स्वयं अपनी मानसिक और सामाजिक दुर्दशा का कारण बन रहा है।
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में हो रहे हैं विराट हिंदू सम्मेलन – प्रचारक अनिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक अनिल ने विराट हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संघ के 'पंच-परिवर्तन' की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संघ समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के बोध पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज जागृत, संगठित और संस्कारवान बनेगा, तभी “हिंदू जगे तो विश्व जगेगा” का संकल्प साकार होगा।
साधु-संतों के सानिध्य में उमड़ा सनातनियों का सैलाब
विराट हिंदू सम्मेलन में जागनाथ मठ के महंत महेंद्र भारती, भैरवधाम मठ के महंत योगीराज विक्रमनाथ के शिष्य महेशनाथ, सारणेश्वर मठ सांथू के महंत रणछोड़पुरी सहित अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। बागरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सनातनी धर्मप्रेमी सम्मेलन में शामिल हुए। साधु-संतों, वक्ताओं और श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ उठा रहे जिले के किसान, उर्वरकों की सही मात्रा के इस्तेमाल से बढ़ाई पैदावार
जालोर. जिले के जालमपुरा और खेतलावास के प्रगतिशील किसानों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को अपनाकर खेती को न केवल वैज्ञानिक बनाया है, बल्कि अपनी लागत कम कर मुनाफे में भी बढ़ोतरी की है जालोर जिले के किसान मांगाराम जी कलबी (निवासी जालमपुरा) पहले, अपने खेतों में उर्वरकों का असंतुलित उपयोग कर रहे थे, जिससे मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही थी। कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से उन्होंने मिट्टी का परीक्षण करवाया और मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के अनुसार खाद और जैविक खादों के संतुलित उपयोग से उर्वरक की लागत में कमी आई। उनकी अनार सहित अन्य की फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार हुआ। अब वे गांव के अन्य किसानों को भी मृदा स्वास्थ्य जांच करवाने लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी प्रकार जिले खेतलावास के रहने वाले युवा किसान श्रवण कुमार ने भी अपनी जमीन की सेहत जानने के लिए योजना का लाभ उठाते हुए मिट्टी की जांच करवाई। मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस, जिंक आदि की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अनावश्यक रसायनों का उपयोग बंद कर दिया। इससे उर्वरकों पर होने वाला फालतू खर्च बचा और मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता बनी रही, जिससे लंबे समय के लिए खेती टिकाऊ बनी।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड के मुख्य लाभ
संतुलित उपयोग - सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का पता लगाकर केवल आवश्यक खाद का उपयोग।  साथ ही उर्वरकों के अनावश्यक व्यय में लगभग 8-10% की बचत के साथ ही उचित पोषण मिलने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होता है।
दस श्रमिकों ने फोटो खींचवाए, मौके पर एक भी श्रमिक मौजूद नहीं
जालोर. आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, धानपुर 02 में शनिवार को एनएमएमएस एप पर दर्ज उपस्थिति और भौतिक उपस्थिति में मनरेगा कार्यस्थल पर गड़बड़ी सामने आई है।  मनरेगा लोकपाल नैनसिंह की ओर से शनिवार को मनरेगा वेबसाइट पर एनएमएमएस एप से ली गई उपस्थिति की रेंडमली जांच करने पर मस्टररोल संख्या 6783 में दस में से सात श्रमिकों की उपस्थिति की फोटो अपलोड की गई थी। वहीं मस्टररोल संख्या 6784 में तीन श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई थी।
मस्टररोल संख्या 6784 में जिन तीन श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई थी, वे तीनों श्रमिक मस्टररोल संख्या 6783 में भी उपस्थित नजर आ रहे थे। ऐसे में लाेकपाल नैनसिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मनरेगा कार्यस्थल आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, धानपुर 02 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाेपहर सवा बारह बजे कार्यस्थल पर एक भी श्रमिक उपस्थित नहीं मिला। लोकपाल ने इसे गंभीरता से लिया है। लोकपाल नैनसिंह ने बताया कि इस बारे में परिवाद दर्ज कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाएंगे।
बायोमेट्रिक से लगेगा अंकुश
मनरेगा लोकपाल नैनसिंह ने बताया कि मनरेगा की जगह लाए गए विकसित भारत जीराम जी में कार्यस्थल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रावधान है। जिससे फर्जी उपस्थिति पर लगाम लगेगी। कार्यस्थल पर वास्तविक श्रमिक की ही उपस्थिति दर्ज होगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति से फोटो के आधार पर उपस्थिति में हो रहे गड़बड़झाले पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
बागरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रतिभावान समाजबंधुओं का सम्मान, योगीराज विक्रमनाथ का रहा सानिध्य
बागरा. कस्बे में वंश सुथार समाजबंधुओं के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में अलसुबह पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समाजबंधुओं एवं लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
महाप्रसादी लाभार्थी परिवार का बहुमान, भोग अर्पण
यज्ञ-हवन के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर महाप्रसादी के लाभार्थी हिमताराम सुपुत्र तगाराम परिवार का बहुमान किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान विश्वकर्मा को महाप्रसादी का भोग अर्पित किया गया।
शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह, रथ रहा आकर्षण का केंद्र
दोपहर में विश्वकर्मा मंदिर से मुख्य सदर बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों के बीच समाजबंधु नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान विश्वकर्मा का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
महंत योगीराज विक्रमनाथ ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम स्थल पर भैरवधाम अखाड़े के महंत योगीराज विक्रमनाथ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाजबंधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उनके शिष्य महेशनाथ सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे। महंत विक्रमनाथ के सानिध्य में आगामी वर्ष की विश्वकर्मा जयंती के चढ़ावों की बोलियां भी बोली गईं।
प्रतिभावान समाजबंधुओं का सम्मान, लाभार्थियों का बहुमान
जयंती महोत्सव के दौरान सुथार समाज के होनहार विद्यार्थियों एवं प्रतिभावान समाजबंधुओं को सम्मानित किया गया। स्कूली शिक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर, खेलकूद एवं अन्य विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले लगभग 200 से अधिक समाजबंधुओं को स्मृति चिन्ह और उपयोगी स्टेशनरी सामग्री भेंट कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही जयंती महोत्सव के विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थियों का भी विधिवत बहुमान किया गया।
दिनभर मंदिर में रही चहल-पहल, रात्रि में भजन संध्या
सुथार समाज ढंढार पट्टी के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महोत्सव के समापन अवसर पर रात्रि में मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कालूसिंह, करणसिंह व कैलाश चौधरी की स्मृति में पुण्यतिथि पर जालोर में 256 यूनिट रक्तदान
बहुउद्देश्यीय सभागार में रक्तदान शिविर में उमड़े युवा
जालोर. जालोर कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे कालूसिंह भाटी टेकरा, करणसिंह व कैलाश चौधरी की स्मृति में उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर शहर के बहुउद्देश्यीय सभागार में गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।
दिनभर चले रक्तदान शिविर में 256 यूनिट रक्तदान किया गया। स्व. कालूसिंह की लोकप्रियता युवाओं में काफी थी, इसी कारण रक्तदान करने के लिए न केवल जालोर बल्कि सिरोही, पाली और बाड़मेर से भी युवा पहुँचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन
इधर युवाओं में भी रक्तदान करने के प्रति काफी जोश देखने को मिला।बता दें कि एबीवीपी के बैनर तले छात्र संघ अध्यक्ष बने कालूसिंह भाटी टेकरा का शहर से आहोर मार्ग की ओर जाते समय कानिवाड़ा मोड़ पर एक्सीडेंट में निधन हो गया था उनके साथ दो और युवा कमलेश चौधरी व करणसिंह थे जिनका भी इस दुर्घटना में निधन हुआ था, आज उन सभी की याद में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। हालांकि उनके निधन के बाद हर साल उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इससे पूर्व आयोजन कर्ताओं ने कालूसिंह व दो साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भैरुनाथ अखाड़ा के ईश्वर नाथ महाराज, भाजपा नेता रविन्द्रसिंह बलावत, लाल सिंह धानपुर, रघुवीर सिंह निंबला, अभिमन्यु सिंह देसु, परमवीर सिंह भाटी, अर्जुन सिंह उज्जवल, सुष्मिता गर्ग, रूपेंद्र सिंह सामुजा, बलवीर सिंह भाटी सहित कई लोगो ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और भाटी के कार्यो को याद करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जालोर उद्योग विकास संगठन द्वारा अवैध वसूली बंद करवाने हेतु दिया ज्ञापन
जालोर. जालोर उद्योग विकास संगठन द्वारा अवैध वसूली बंद करवाने की मांग को लेकर संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर और एसपी को गुरुवार को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि ग्रेनाईट एसोसिएशन द्वारा ट्रक ड्राइवरों एवं लघु उधमियों से अवैध वसूली की जा रही है, जबकि ग्रेनाईट एसोसिएशन राजस्थान नॉन ट्रेडिंग कम्पनी एक्ट 1960 में पंजीकृत है। ग्रेनाईट एसोसिएशन डोनेशन सदस्यों से ले सकती है वो भी खाते में एवं रोकड सिर्फ 2000/- रूपये एक वर्ष में ले सकते है, जबकि ग्रेनाईट एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण एवं विकास शुल्क के नाम से भी अवैध वसूली कर रहे है। पर्यावरण के नाम से पिछले 4 वर्षों में कोई काम नहीं हुआ है एवं एक और संस्था बना रखी है जिसका नाम ग्रेनाईट एसोसिएशन विकास समिति है वह सहकारी एक्ट में पंजीकृत है।
विज्ञापन
उस समिति के जरिये भी अवैध वसूली की जा रही है। स्लेरी उधमियों का सह उत्पाद है जो कि बेचान का अधिकार फैक्ट्री मालिकों को है, वो विधिवत् बिल काट कर बेच रहे है। उन्होंने ग्रेनाईट एसोसिएशन की अवैध वसूली बंद करवाने की मांग की। इस दौरान भवानीसिंह धाधिया, लालसिंह राठौड़, राजवीरसिंह देवड़ा, रतनसिंह कानीवाडा सहित उद्यमी मौजूद रहे।
ग्राम उत्थान शिविरों में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के लिए 2914 आवेदन भरवाए गए
जालोर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारीशक्ति (जीवाइएएन) के कल्याण के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शीघ्र ही ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (जीआरएएम) -2026’ का आयोजन करने जा रही है। ग्राम के इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के क्रम में जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में 23 से 25 जनवरी तक विभिन्न गिरदावर सर्किलों में आयोजित हुए ग्राम उत्थान शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें मौके पर लाभान्वित किया गया। शिविरों में कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों से 2914 तारबंदी, 474 पाईप लाईन, 366 फार्म पौण्ड व बैलों से खेती योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि के लिए 178 आवेदन भरवाए गए तथा ग्रामीणों को फसल बीमा, एमएसपी व कृषि योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 971 सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, 2282 मिनी किट व 1828 बीज वितरण का सत्यापन किया जायेगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा 384 फव्वारा संयंत्र, 629 ड्रिप व 101 सौर पम्प के आवेदन भरवाए गए। कृषि विपणन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खा़द्य प्रसंस्करण उद्यमों की योजना में 38 आवेदन पत्र भरवाए गए।
इसी प्रकार सहकारिता विभाग द्वारा 360 किसान क्रेडिट कार्ड, 105 नए कस्टम हायरिंग सेंटर के आवेदन तैयार करवाए गए तथा सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 816 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 5432 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं कृमिनाशक औषधि पिलाई गई। 40 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, 57 फर्टिलिटी किट का वितरण किया गया तथा विभागीय योजनाओं-कार्यक्रमों तथा गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी-जीराम-जी का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय योजना का सर्वे कार्य पूर्ण किया जायेगा। जल संसाधन विभाग द्वारा वाटर यूजर एसोसिएशन को सक्रिय करने तथा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही नहरों एवं खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं का चिन्हीकरण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 405 आवेदकों का पी.एम. सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण किया गया।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
जालोर. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के आम चुनाव करवाये जाने हैं जिसके लिए 1 जनवरी, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के आम चुनाव करवाये जाने हैं जिसमें 1 जनवरी, 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे व्यक्तियों को मताधिकार प्रदान किया जायेगा। 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.sec.rajasthan.gov.in पर होम पेज पर उपलब्ध इम्पोर्टेन्ट लिंक में चौथे नम्बर पर उपलब्ध विकल्प ऑनलाइन विकल्प ऑनलाइन क्लेम एण्ड ऑब्जेक्शन का चयन करना है। इस विकल्प के चयन के बाद तीन विकल्प एडिशन, डिलिशन व अपडेशन दर्शित होंगे। आवेदक अपनी आवश्कतानुसार विकल्प का चयन होगा। विकल्प के चयन के पश्चात् चयन किए गए विकल्प से संबंधित सूचनाएं भरने एवं वांछित दस्तावेजों के अपलोड करने के पश्चात् भरी गई सूचना को सेव करना होगा। सूचनाएँ सेव करने के पश्चात् आवेदक को स्क्रीन पर ‘‘संबंधित बीएलओ (प्रगणक) सत्यापन और हस्ताक्षर के लिए जल्द ही आपसे संपर्क करेगा ऑनलाइन आवेदन केवल तभी मान्य होगा जब आप सत्यापन के दौरान ऑनलाइन आवेदन पर हस्ताक्षर करेंगे’’ का संदेश दिखाई देगा। इस संदेश के नीचे सबमिट का विकल्प उपलब्ध होगा। आवेदक जैसे ही सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेगा, उसका आवेदन पत्र संबंधित ईआरओ के पास चला जाएगा। ईआरओ द्वारा भौतिक सत्यापन करवाने के पश्चात् स्वीकृत या अस्वीकृत किया जायेगा।
कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के 53 बच्चों का हुआ टीकाकरण
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान टीकाकरण से होने वाले लाभों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन एवं बीसीएमओ आहोर डॉ. छैलसिंह एवं यूनिसेफ जिला को-ऑर्डिनेटर सुनील सोलंकी के सहयोग से बुधवार को आहोर ब्लॉक के रायथल एवं चरली में कच्ची बस्तियों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के रायथल में 28 तथा चरली में 25 बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही ईंट भट्टों पर कार्यरत प्रवासी परिवारों की टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए गए साथ ही टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देकर लाभार्थियों को नियमित टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
टीकाकरण के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को ओआरएस, जिंक, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। इस अभियान में यूनिसेफ से जितेंद्र सिंह, सीएचओ तनसुख दास, एएनएम ममता कुमारी एवं विमला, आशा कार्यकर्ता तुलसी, रेखा, मनीषा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अभयदास के तेवरों के बाद अब विधायक जोगेश्वर गर्ग ने सरकार से मांगी जानकारी, जालोर किले से तलहटी तक कौन-कौन दफनाए गए
जालोर. जालोर विधायक व राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सरकार में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से एक जानकारी मांगकर फिर से एक चर्चा का विषय खड़ा कर दिया। गर्ग ने उप मुख्यमंत्री से मांग की है कि जालोर किले से तलहटी तक कितनी मजारें है और उसमें किन किन को दफनाया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाय। ताकि इससे स्पष्ट हो सके कि मजारें अवैध है या वैध। गर्ग की इस मांग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।
अभयदास ने मजारों को लेकर दिखाए थे तेवर
दरअसल, जुलाई 2025 में जोगेश्वर गर्ग व उनकी टीम की ओर से एक धार्मिक कार्यक्रम करवाया था, उसमें कथा वाचन के लिए अभयदास को आमंत्रित किया था। अभयदास ने उस दौरान बायोसा मंदिर दर्शन की मांग करते हुए जालोर किले की घाटी में अवैध मजारें बनी होने की शिकायत की थी और इन मजारों की जांच की मांग उठाई थी, इसको लेकर बड़ा विवाद भी हुआ था। कई दिनों तक प्रदर्शन चला, लेकिन बाद में शांत हो गया। अब जोगेश्वर गर्ग ने फिर से सरकार से इन मजारों की जांच की मांग की है।
यह लिखा है पत्र में
जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखकर बताया कि जालोर के ऐतिहासिक किले तक जाने वाले रास्ते पर कुछ मजारें बनी हुई हैं। इनको लेकर अक्सर शिकायतें प्राप्त होती हैं कि ये मजारें अवैध तरीके से बाद में योजनापूर्वक बनाई गई हैं। मजार का अर्थ होता है कब्र जिसमें किसी व्यक्ति को दफनाया गया हो। अतः जनहित में यह जानकारी प्राप्त करना उपयुक्त रहेगा कि जालोर किले कि तलहटी से लेकर किले के मुख्य द्वार तक के रास्ते के दोनों तरफ जितनी भी मजारें वर्तमान में अवस्थित हैं उनके बारे में पुरातत्व विभाग जानकारी प्राप्त करके सार्वजनिक करे कि किस मजार में किसको और कब दफनाया गया था।
विज्ञापन
उसके बाद ही यह निर्णय किया जा सकेगा कि कौनसी मजार वैध है और कौनसी अवैध। गर्ग ने उपमुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वे अधिकारियों को निर्देशित करें कि उपरोक्त विषय में सही एवं तथ्यात्मक जानकारी शीघ्रातिशीघ्र प्राप्त कर उपलब्ध करावे।
अक्सर मजारों को लेकर होते रहे है विवाद
जालोर किले से तलहटी के बीच बनी मजारों को लेकर पूर्व में भी कुछ विवाद होते रहे हैं, हिन्दू संगठनों का आरोप रहा है कि पूर्व में बनी मजारों की आड़ में नई मजारें बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में करीब तीन साल पहले एक विवाद में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया था।
पन्द्रह साल कैंसर से संघर्ष करने वाले जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल का 82 वर्ष की उम्र में निधन
शुरुआत निर्दलीय से की और अंत में भी निर्दलीय ताल ठोकी
जालोर. जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल का बुधवार को पैतृक गांव रेवतड़ा में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी। उनके बड़े बेटे रमेश मेघवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य नरम होने के चलते जोधपुर में उपचार लिया, उसके बाद अहमदाबाद में उपचार चला। एक दिन पहले रेवतड़ा आये थे, बीती रात को अंतिम सांस ली। रामलाल मेघवाल जालोर जिले के दलित समाज के सबसे कद्दावर नेता थे।
पांच बार हार के बाद छठे चुनाव में मिली थी जीत
रामलाल मेघवाल ने युवावस्था से ही दलितों के हितों की रक्षा को लेकर संघर्ष किया था। इस कारण 1977 में पहली बार निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़कर मैदान में ताल ठोकी, लेकिन वे हार गए थे। इसके उनकी मेहनत को देखते हुए 1990 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, लेकिन जीत नहीं पाए। इसके बाद 1993 व 1998 में वे निर्दलीय चुनाव लड़े। जीत नहीं पाए।
विज्ञापन
फिर कांग्रेस ने 2003 में एक बार फिर टिकट दी, लेकिन वसुंधरा राजे की भाजपा लहर में हार गए, लेकिन वर्ष 2008 में कांग्रेस की टिकट पर रामलाल मेघवाल ने जोगेश्वर गर्ग को करीब 17 हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2013 में वे हार गए। वर्ष 2018 में पार्टी ने टिकट काट दी, वहीं 2023 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अंतिम चुनाव निर्दलीय लड़े और वर्ष 2024 में कांग्रेस का साथ छोड़कर लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थाम लिया।
खुशमिजाज थे रामलाल
रामलाल मेघवाल जितने संघर्षशील थे, उतने ही खुशमिजाज के थे। वे बडों से लेकर छोटी उम्र के युवाओं के भी चहेते थे। जब पहली बार 2008 में विधायक निर्वाचित हुए, तब 2009 में उन्हें पहलीबार अनौपचारिक स्वास्थ्य जांच में कैंसर बीमारी होने की जानकारी सामने आई। उसके बाद वे एक बार गम्भीर बीमार हुए, लेकिन स्वास्थ्य को रिकवर कर लिया। वे करीब पंद्रह वर्ष तक इस कैंसर बीमारी से जूझते रहे, लेकिन उन्होंने चेहरे पर कभी चिंता नहीं आने दी। पिछले दिनों अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
ऐलाना गांव में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
जालोर. जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव से एक व्यक्ति मृत मिला है, प्राथमिक दृष्टि से मौत संदिग्ध बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भावली का कार्य करने गए एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऐलाना निवासी तेजाराम (65) पुत्र सूरथाराम चौधरी 26 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे कारला बैरा से खाना खाकर डॉ. जुगराज के बेरे पर भावली यानी ठेके पर कार्य करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे रात के समय वहीं पर रुके हुए थे। 27 जनवरी मंगलवार सुबह जब उनका बेटा मौके पर पहुंचा तो उन्होंने पिता को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत बिशनगढ़ पुलिस थाने को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बिशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जालोर पुलिस उपाधीक्षक गौतम कुमार जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
फुटबॉल खेल को ग्रास रूट लेवल से प्रारम्भ करने को प्राथमिकता- उमसिंह राठौड़
जालोर. जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को मिलकर इस खेल को ग्रास रूट लेवल से प्रारंभ करने की आवश्यकता है। उक्त उद्बोधन जालोर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष उमसिंह राठौड़ ने मंगलवार को एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि जिले में फुटबॉल खेल को अगर प्रदेश और राष्ट्र को चैम्पियन खिलाड़ी देने हें तो हम सभी को एक साथ मिलकर ग्रास रूट लेवल पर खिलाड़ियों के लिए बड़ा काम करना होगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल की प्रतिभाओं को जिले के हर गांव कस्बे शहर के प्राथमिक स्कूल लेवल पर ही पहचानना होगा खिलाड़ियों को विशेष सरंक्षण देकर निखारने का काम करना होगा।
विज्ञापन
इसी सत्र से जिले की समस्त स्कूलों में फुटबॉल खेल के नियमित अभ्यास शुरू हो इसके लिए शासन और प्रशासन विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर खेल योजना की क्रियान्विति करवाने की प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। जिससे हर ग्राम पंचायत स्तर पर फुटबॉल की विभिन्न आयु वर्ग की अधिकाधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। भीनमाल और सांचोर में फुटबॉल खेल की अकादमी की स्थापना करवाकर खिलाड़ियों को गहनता से प्रशिक्षण प्रदान कर प्रतिभा को तराशा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे तथा फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों का समर्थन प्राप्त करके उन्हें फुटबॉल के प्रति प्रेरित करके उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं जैसे फुटबॉल का स्टेडियम उसके खेलों की आवश्यक खेल सामग्री खिलाड़ियों के शिक्षण की माकूल व्यवस्था खेल किट के साथ बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आर्थिक सहायता उपलब्धकरवाई जाएगी। अंत में विशेष कर फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए मीडिया का सहयोग अति आवश्यक बताते हुए कहा कि इनके सहयोग से ही लोगो को अधिकाधिक जागरूक किया जाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
जालोर जिला फुटबॉल संघ के सचिव हरिराम डारा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में जालोर ओलम्पिक संघ के महासचिव लालसिंह सांखल ने जालोर जिला फुटबॉल संघ की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उपस्थित समस्त पत्रकारों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर फुटबॉल के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह साँखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह साँखला, प्रवीण सारण बी ढाणी, संयुक्त सचिव नरपत देवासी उपस्थित थे।
जालोर पहुंचे 24 गांवों के लोगों ने कलेक्टर से कहा - या तो त्रुटि सुधार कर झाब को बना दो या फिर चितलवाना पंचायत समिति में यथावत रखो
झाब क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने समिति बचाने के लिए किया प्रदर्शन
कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. झाब बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले झाब समेत 24 गांवों के लोग मंगलवार को अपने अपने वाहनों से जिला मुख्यालय पहुँचे और झाब पंचायत समिति को निरस्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया। शाम को एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गावंडे को ज्ञापन देकर झाब पंचायत यथावत रखने या फिर पुनः चितलवाना पंचायत समिति में शामिल करने की मांग रखी। कलेक्टर को ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पहले झाब पंचायत समिति बनाई इसमें 20 गांव चितलवाना पंचायत समिति के और 4 गांव सांचौर पंचायत समिति के है, लेकिन सवा महीने बाद झाब को परिवर्तित कर भादरुणा को पंचायत समिति मुख्यालय बना दिया, जो किसी भी रूप से जनभावनाओं के पक्ष में नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट कहा कि या तो झाब को पंचायत समिति मुख्यालय बना दिया जाय या फिर पूर्व की भांति चितलवाना में ही रखा जाए।
निर्दलीय विधायक पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सांचोर के निर्दलीय विधायक जीवाराम पर निशाना साधा और कहा कि यह लड़ाई पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार और विधायक जीवाराम के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि जीवाराम बार बार बागी हुए और भाजपा को हराने का काम रहे हैं जबकि झाब समेत यह सारे गांव अधिकांश भाजपा के वोटर है।इसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने मांग की कि कलेक्टर बाहर आकर ज्ञापन ले। इस दौरान कई युवा अर्द्ध नग्न अवस्था में बैठे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात रहा। जब काफी देर तक कलेक्टर बाहर नहीं आए तो एक प्रतिनिधिमंडल ने अंदर जाकर कलेक्टर प्रदीप गावंडे को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी और कहा कि हमारी बात को आगे तक पुरजोर तरीके से पहुंचाई जाए।
आक्रोशित युवाओं ने उठा लिए थे बेरिकेड्स
सुबह बड़ी संख्या में झाब व आसपास के लोग जालोर के लिए रवाना हुए। जालोर जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था, इस कारण वाहनों की व्यवस्था पहले ही करवाई थी, इस कारण लोग बड़ी संख्या में रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस समझ पाती तब तक युवाओं ने बेरिकेड्स को एक बार तो उठा लिए, लेकिन पुलिस ने भी सूझबूझ दिखाते हुए जल्द स्थिति को नियंत्रण में ले लिया, बाद में सभी सड़क पर बैठ गए और कलेक्टर के बाहर आने की मांग करने लगे। देर शाम को महेंद्रसिंह, बाबूलाल चौधरी समेत एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इसलिए हो रहा विरोध
बता दें कि राज्य सरकार ने पंचायतों के नव सृजन के तहत जालोर जिले के सांचोर विधानसभा क्षेत्र के झाब को पंचायत समिति बनाया लेकिन 24 घंटे में ही सरकार ने आदेश निरस्त कर भादरुणा को पंचायत समिति बनाया तब से झाब समेत 24 गांवों के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी मांग है कि झाब भादरुणा से जनसंख्या में बड़ा होने के साथ ही पुलिस थाना समेत कई सरकारी कार्यालय व सुविधाएं उपलब्ध हैं जबकि भादरुणा में इन सुविधाओं की कमी है ऐसे में यह लोग भादरुणा का विरोध कर रहे हैं, विरोध कर रहे लोगो का यह कहना भी है पहले सरकार ने झाब को पंचायत समिति बनाने का आदेश जारी कर दिया, अगर नहीं बनाना था तो यह आदेश जारी नहीं करना था।
29 दिन से धरना जारी, ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर उपखंड मुख्यालय तक प्रदर्शन
झाब बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 29 दिनों से प्रदर्शन जारी है, 13 जनवरी को संघर्ष कर रहे लोगो ने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बड़ी रैली निकाली थी और उपखंड मुख्यालय चितलवाना पहुँच ज्ञापन सौंपा था। वही मंगलवार को झाब से बड़ी संख्या में अपने वाहन लेकर यह लोग जिला मुख्यालय पहुँच कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बागरा में 1 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, संत-महात्माओं के सानिध्य में निकलेगी शोभायात्रा
बागरा. खण्ड बागरा में आगामी 1 फरवरी 2026 रविवार को  खेल मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन संत-महात्माओं के पावन सानिध्य एवं समाज की सज्जन शक्ति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज से जुड़े मूल्यों की पुनः स्थापना के साथ सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का शुभारंभ रविवार सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुजन परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन में महंत गंगानाथ महाराज, महेन्द्रभारती, शंकरस्वरूप महाराज, योगीराज विक्रमनाथ महाराज, रामपुरी महाराज तथा रणछोड़पुरी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर बागरा में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समस्त हिन्दू समाज बागरा की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई है।
बागरा में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विधालय द्वारा हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
बागरा. कस्बे के भीनमाल रोड़ पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विधालय में हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम को भैरवनाथ धाम डुडसी प्याऊ के योगी विक्रमनाथजी महाराज के शिष्य महेशनाथजी महाराज ने पावन सानिध्यता प्रदान कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अधिवक्ता एवम् समाजसेवी मानवेन्द्रसिंह राजपुरोहित तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डुडसी के समाजसेवी एवं वयवसायी राजपुरोहित वचनसिंह वोरा राजगुरु डुडसी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कान्तिलाल जैन बागरा एवं मुख्य वक्ता के रूप में आदर्श विद्या मंदिर के संरक्षक कैलाशचंद्र अग्रवाल शामिल हुए।
मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्य विक्रम कुमार प्रजापत द्वारा मां भारती कि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर राष्टगान के साथ राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधालय के भैया बहनों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से ओत-प्रोत समुह नृत्य एवं एकल नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति देकर राष्ट्रभक्ति का भाव जनता में जागृत किया एवं अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आदर्श विद्या मंदिर के संरक्षक कैलाशचंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थींयों को गणतंत्र दिवस के महत्व और उसके अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी एवं विधालय कि संगठनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि विधालय कि वर्तमान आवश्यकता को पुरा करने का भामाशाह को आह्वान किया मुख्य अतिथि अधिवक्ता मानवेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में अनुशासन और नागरिक शिष्टाचार के विषय पर अपनी बात रखी।
तत्पश्चात विधालय में इस वर्ष विभिन्न गतिविधियों तथा परीक्षाओं सेवा निधि संग्रह में श्रेष्ठ सेवा निधि संग्रह करने वाले तथा अन्य कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजपुरोहित वचनसिंह वोरा (राजगुरु) डुडसी ने उपस्थित भैया बहनों को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम में विधालय के प्रधानाचार्य विक्रमकुमार प्रजापत,समिति के कोषाध्यक्ष जसराज सुथार,डुंगरसिंह काबावत,शिवलाल घांची,वीसाराम सुथार,महेशकुमार महेश्वरी,रतीलाल सुथार, गोविंद प्रजापत,कैलाश वैष्णव एवं विधालय के आचार्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम के साथ हुआ जिससे पूरे माहौल में देश भक्ति कि भावना जागृत हुई।
संत डूंगानाथ वार्षिक मेले में आदिवासी क्रांतिकारी पर लिखी ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन
जालोर. मीणा समाज के आराध्य संत डुंगानाथ महाराज के वार्षिक मेला महोत्सव के अवसर पर ग्राम पावा ( पाली) में आदिवासी इतिहास और स्वतंत्रता-पूर्व क्रांतिकारी परंपरा से जुड़ी ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मारवाड़ क्षेत्र के आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता-पूर्व क्रांतिकारी पदा मीणा के जीवन, संघर्ष, शौर्य और बलिदान पर आधारित है।
पुस्तक का विमोचन मीणा समाज के सक्रिय साथी जोराराम मीणा सेदरिया (जालोर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक पदा मीणा को अंग्रेज़ी शासन और सामंती अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करने वाले आदिवासी जननायक और शोषितों के रक्षक के रूप में प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
आदिवासी महासभा जालोर अध्यक्ष रूपाराम मीणा ने बताया कि पदा मीणा का जन्म 1836 ई. में भाद्राजून (जिला जालोर) में हुआ था। 19वीं शताब्दी में उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत और सामंती शोषण के विरुद्ध सशक्त जनसंघर्ष का नेतृत्व किया। अगस्त 1887 में गिरफ्तारी के बाद 5 नवम्बर 1887 को जोधपुर में उन्हें फांसी दी गई। उन्होंने कहा कि पदा मीणा का बलिदान आदिवासी प्रतिरोध आंदोलनों का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे अब इतिहास के हाशिये से मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पुस्तक 19वीं शताब्दी के उस दौर की तस्वीर पेश करती है, जब अंग्रेज़ी हुकूमत और स्थानीय सामंती व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज में गहरा असंतोष पनप रहा था।
विज्ञापन
पुस्तक के लेखक शुभाषचंद्र कुशवाहा ने ऐतिहासिक दस्तावेजों, जनश्रुतियों और समकालीन संदर्भों के आधार पर यह स्थापित करने का प्रयास किया है कि पदा मीणा को लंबे समय तक ‘डकैत’ कहकर इतिहास में गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया। जबकि वास्तविकता यह है कि वे शोषित-वंचित वर्गों के रक्षक और जननायक थे। वे अत्याचारियों और शोषकों से छीनी गई संपत्ति गरीबों और जरूरतमंदों में बाँटते थे, इसी कारण जनता ने उन्हें स्नेहपूर्वक “मारवाड़ का रॉबिनहुड” कहा।
जीवन, संघर्ष और बलिदान
पुस्तक में बताया गया है कि पदा मीणा का जन्म 1836 ई. में भाद्राजून (जिला जालोर) में मीणा जनजाति के एक सामान्य परिवार में हुआ। 19वीं शताब्दी में उन्होंने अंग्रेज़ी शासन और स्थानीय सामंतों के अत्याचारों के खिलाफ सशस्त्र जनसंघर्ष का नेतृत्व किया। यह संघर्ष केवल सत्ता विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और बराबरी के अधिकारों की लड़ाई था। इतिहासकारों का मानना है कि यह बलिदान उस दौर के आदिवासी प्रतिरोध आंदोलनों का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे लंबे समय तक दबाकर रखा गया।
इतिहास को नई दृष्टि
इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पुस्तक न केवल आदिवासी इतिहास को नई दृष्टि देती है, बल्कि स्वतंत्रता-पूर्व जनआंदोलनों को समझने में भी मददगार है। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि कैसे औपनिवेशिक और सामंती सोच ने जननायकों को अपराधी बताकर उनकी छवि धूमिल की।
पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
आदिवासी महासभा, जालोर सहित कई आदिवासी सामाजिक संगठनों ने इस पुस्तक को राजस्थान अध्ययन और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग उठाई है। संगठनों का कहना है कि ऐसी पुस्तकों से नई पीढ़ी को अपने वास्तविक आदिवासी नायकों को पहचानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
आदिवासी महासभा अध्यक्ष रूपाराम मीणा ने कहा कि ‘मारवाड़ के डकैत और रॉबिनहुड पदा मीणा’ इतिहास के उन दबे हुए पन्नों को उजागर करती है, जिन्हें अब तक हाशिये पर रखा गया। यह कृति एक आदिवासी जननायक को उसका उचित सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी हवाई यात्रा, गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य खीमसिंह राठौड़ की बड़ी घोषणा
बागरा. कस्बे के पीएमश्री (PM SHRI) श्री राजेन्द्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कस्बेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राठौड़ ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि पीएमश्री (PM SHRI) श्री राजेन्द्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बेंगलुरु तक हवाई यात्रा करवाई जाएगी। साथ ही वहां आयोजित एक विशेष समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रधानाचार्य की इस घोषणा से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को और अधिक मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों द्वारा इस तरह के प्रोत्साहन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
बागरा. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 77वां गणतंत्र दिवस सादगी व गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र के इंचार्ज चिकित्सक डॉ. जय कुमार लोगानी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात डॉ. लोगानी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह समर्पण भाव से आमजन की सेवा करे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद मुख्तार, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी कुयाराम बोराणा, छगनलाल गर्ग भूती, नर्सिंग अधिकारी कमलेश कुमार गर्ग, कल्याण सिंह, अजय कुमार, राहुल कुमार, फार्मासिस्ट भगवती जीनगर, लैब असिस्टेंट चिरंजीलाल व्यास, विनोद कुमार, अनिल कुमार, DEO देवेंद्रराज सुथार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
जालोर जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
मुख्य समारोह में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
जालोर । जालोर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया।
जालोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमाण्डर सीआई लीलसिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, पूर्व प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्य समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गणतंत्र दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राजस्थान विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में लोक कल्याणकारी फैसलें एवं नीतिगत निर्णय से कृषकों, युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों एवं सैनिक कल्याण सहित सामाजिक सुरक्षा, ऊर्जा, पेयजल, सड़क इत्यादि क्षेत्रों में राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार ने पंच गौरव योजना प्रारंभ की है, जिसके तहत प्रदेश के हर जिले की विरासत एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए पंच गौरव के रूप में एक उत्पाद, एक उपज, एक वनस्पति प्रजाति, एक खेल एवं एक पर्यटन स्थल को चिह्नित किया गया है। राज्य में क्षेत्रीय विकास में असंतुलन को दूर करते हुए समग्र विकास के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत प्रत्येक जिले को उसकी विशिष्ट पहचान और आवश्यकता के अनुसार विकसित किया जा रहा है। यह योजना राज्य के समग्र विकास का एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। यह राज्य के सभी जिलों के लिए न केवल समृद्धि की दिशा में एक कदम है बल्कि यह समाज के हर वर्ग को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक जिले में अटल प्रगति पथ, जिला मुख्यालय पर एग्री क्लिनिक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला और जिले की नॉन पेचेबल, मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण जैसे विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना, मोबाईल वेटेनरी सेवा-(1962) सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्ति को आर्थिक संबल देते हुए लाभान्वित किया जा रहा हैं। राज्य सरकार की ओर से किसान कल्याण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली 6 हजार की सम्मान निधि के अतिरिक्त 3 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही हैं।  मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने राज्यपाल का आम जनता के नाम सन्देश का पठन किया ।
कार्यक्रम में मूक बधिर आवासीय विद्यालय जालोर के छात्रों ने ‘‘सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी.......’’, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर की छात्राओं ने लोक नृत्य एवं सेन्ट पॉल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत नृत्य की आकर्षक प्रस्तुत दी। वही जालोर पब्लिक स्कूल जालोर के भारत स्काउट गाइड द्वारा बेहतरीन पिरामिड प्रस्तुत किए गए। नेहरू युवा केन्द्र जालोर के लोक कलाकारों द्वारा गैर नृत्य के माध्यम से जालोर की लोक संस्कृति को जीवन्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया। समारोह में मार्च पास्ट में एनसीसी, व्यायाम प्रदर्शन में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शांति नगर जालोर तथा झांकी में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रथम पायदान पर रहे वही उप विजेता के रूप में मार्च पास्ट में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर, व्यायाम प्रदर्शन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक वि़द्यालय प्रताप चौक जालोर व झांकी में रसद विभाग द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को भी मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन रणजीत प्रजापत व निशा एम. कुट्टी ने किया। समारोह में उप वन संरक्षक जयदेव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, तहसीलदार रणवीर सिंह, रवि सोलंकी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नागरिक एवं महिलाएँ उपस्थित रहे।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन
जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाली उद्घोषणा का पाठ किया गया। मुख्य समारोह से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने ध्वजारोहण किया। जबकि उपखण्ड कार्यालय जालोर पर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, तहसील कार्यालय पर जालोर तहसीलदार रणवीर सिंह सहित समस्त विभागों में ध्वजारोहण किया गया।
महावीर इण्टरनेशनल द्वारा नवजात शिशुओं को वितरित किए बेबी किट
जालोर . महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सिटी जालोर द्वारा भीनमाल रोड स्थित राजकीय एमसीएच अस्पताल में मातृत्व परियोजनान्तर्गत नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किये गये। महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सीटी जालोर के सचिव छगन लौहार ने बताया कि माह कि प्रत्येक 25 तारीख को महावीर इण्टरनेशनल एपेक्स के निर्देशन में मातृत्व परियोजनान्तर्गत नवजात शिशुओं और माताओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु हाइजेनिक बेबी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर महावीर इण्टरनेशनल जालोर - सिरोही जॉन चेयरमैन शम्भू सिंह मण्डलावत ने महावीर इण्टरनेशनल एपेक्स की स्किल डेवलेपमेण्ट परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि महावीर इण्टरनेशनल अपेक्स और SNS फाउण्डेशन के मध्य सम्पादित MOU के तहत 3 माह के जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज मे 10 लोगों का खर्च महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सिटी जालोर वहन करेगा, जिसमें आवास भोजन युनिफॉर्म इत्यादि सब शामिल है। यहाँ टू व्हिलर ऑटो टेक्निशियन ओटोमोटिव टेलिकॉलर इलेक्ट्रिशियन व पलम्बिंग के कोर्स होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगरपरिषद पूर्व उपसभापति अम्बालाल व्यास, समेलाराम माली, पी.एल. सोनगरा, प्रवीण माथुर, दिनेश बाघेला, पुखराज खत्री,डाॅ ,मुकेश चौधरी व डॉक्टर्स और अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल के बीएलओ ओमप्रकाश सम्मानित
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
जालोर । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला परिषद सभा भवन, जालोर में ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ की थीम व एवं टैग लाईन सिटीजन एट दी हार्ट ऑफ इण्डियन डेमोक्रसी पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा भीनमाल विधानसभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज कुमारी व भीनमाल विधानसभा के भाग संख्या 119 के बीएलओ ओमप्रकाश को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह््वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची की महत्वता की जानकारी दी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 बीएलओ व सुपरवाईजर को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान एसआईआर से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने पर आहोर विधानसभा क्षेत्र में नोसरा के पर्यवेक्षक गणपतसिंह देवड़ा, भाग संख्या 190 की बीएलओ श्रीमती ज्योति गौर, भाग संख्या 150 के बीएलओ प्रकाश कुमार माली व भाग संख्या 143 के बीएलओ गोपाल शर्मा, जालोर विधानसभा क्षेत्र में बिशनगढ़ के पर्यवेक्षक तेजाराम बालोत, भाग संख्या 239 के बीएलओ सूर्यवीरसिंह जोधा, भाग संख्या 130 के बीएलओ जेताराम व भाग संख्या 317 के बीएलओ कांतीलाल, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 144 के बीएलओ जगदीश प्रसाद विश्नोई, भाग संख्या 295 के बीएलओ भगाराम, भाग संख्या 71 के बीएलओ रावताराम व भाग संख्या 268 के बीएलओ तगाराम, सांचौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 90 के बीएलओ अशोक कुमार, भाग संख्या 11 के बीएलओ सवाराम चौधरी, भाग संख्या 237 के बीएलओ वरजांगाराम व पर्यवेक्षक हीराराम तथा रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक सोमाराम विश्नोई, भाग संख्या 164 के बीएलओ भलाराम चौधरी, भाग संख्या 263 के बीएलओ दुर्जन सिंह व भाग संख्या 67 के बीएलओ सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ईएलसी महाविद्यालय वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर व श्री रघुनाथ विश्नोई मेमोरिया कॉलेज रानीवाड़ा तथा ईएलसी विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियों की ढाणी भीनमाल व केशव विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सांथू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई गई शपथ
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मनोज चौधरी ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुनेश मीणा, चुनाव शाखा के शंभुसिंह, बाबुलाल, रवि कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक सहित बीएलओ, सुपरवाईजर व कार्मिक उपस्थित रहे।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की 102 वीं जयंती पर हुए आयोजन
जालोर. स्वधर्म पालन के लिए सर्वप्रथम लक्ष्य की प्रतिज्ञा पूर्वक शुरुआत करनी पड़ती है विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष से कर्मरत होकर समाज को रास्ता बताने का कार्य संभव है। क्षात्र धर्म किसी जाति या समाज के बंधन में बंधकर नहीं रहता। जीवन प्रणाली में जीकर रास्ता बताने का कार्य है। जो भगवान राम, बुद्ध, कृष्ण, राजा भोज, विक्रमादित्य, गोपीचंद, भर्तृहरि और दुर्गादास की परंपरा अनुसार मानव मात्र को प्रेरणा प्रदान कर सकता है। सभी महापुरुषों के जीवन की तरह ही तनसिंह के जीवन का अध्ययन किया जाए तो मात्र 55 वर्ष की उम्र में राजनीति, सामाजिक पथ प्रदर्शन, व्यापार , वकालत, लेखन, नेतृत्व और संगठन आदि सभी कार्यों के हिसाब से एक महामानव जैसी दिशा दिखाने का कार्य किया।
विज्ञापन
गीता पर आधारित श्री क्षत्रिय युवक संघ की संस्कार मय कर्म प्रणाली प्रदान कर जाति, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत बड़ा कार्य कर गए जो आज पूरे संसार में दिखना प्रारंभ हो गया है। यह बात रविवार को सिरोसी माता मंदिर प्रांगण देलदरी में आयोजित जयंती कार्यक्रम में संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने बतौर मुख्य वक्ता कही।
तनसिंह रचित झनकार गीतमाला से "क्षत्रिय कुल में प्रभु जन्म दिया, तो...." प्रार्थना से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम तनसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि और दीपक प्रज्ज्वलन हुआ। कार्यक्रम परिचय और भूमिका के बाद दीपसिंह दूधवा ने संस्थापक का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन की मुख्य घटनाओं और प्रेरक कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
जयंती कार्यक्रम को चंद्रवीरसिंह रामसिन, राजेंद्रसिंह आकोली, रूपसिंह नारणावास, बालूकंवर मांडानी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। औपचारिक शुरुआत से पूर्व माताजी मंदिर के प्रांगण में खुशहाली हेतु रश्मिकंवर और मातृशक्ति द्वारा यज्ञ भी किया गया। मुख्य उद्बोधन से पूर्व झबरसिंह लूणा द्वारा प्रेरक सहगीत "मैं निर्झर हु, पर्वत से बह......." प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
आकोली मंडल के इस कार्यक्रम में ईश्वरसिंह शैतानसिंह, गणपतसिंह, गंगासिंह, जगतावरसिंह, अर्जुनसिंह, नेपालसिंह, गजेंद्रसिंह, संग्रामसिंह सहित आसपास के कई पुरुष महिलाएं और स्वयंसेवक सहित राजपूत समाज के प्रबुद्धजन और ग्रामीण मौजूद रहे।
रोटरी क्लब जालोर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
जालोर. रोटरी क्लब जालोर द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन देव नारायण बालिका आवासीय विद्यालय, दूरदर्शन केंद्र के पास, जालोर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोर कंवर, अधीक्षक किशोर एवं बाल सुधार गृह, जालोर तथा सरिता चौधरी, एडवोकेट एवं सदस्य बाल संरक्षण समिति, जालोर रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, समान अवसर और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रोटरी क्लब जालोर की अध्यक्ष विनिता ओझा, सचिव मंजू चौधरी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इनमें शीला चौधरी, नीरा माथुर पवन ओझा, चेतना औझा हेमेंद्र बगेडियादिनेश सुन्देशा एवं अन्य कई रोटेरियन साथी शामिल रहे। कार्यक्रम सायं 4:30 बजे प्रारंभ हुआ तथा सभी रोटेरियन साथियों छात्रावास संचालिका उर्मिला दजीँ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोटरी क्लब जालोर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में प्रचार वाहन को डिप्टी सीएमएचओ डॉ. हमथानी ने दिखाई हरी झंडी
जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में ली गई भ्रूण लिंग परीक्षण न करवाने की शपथ
जालोर. राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष् में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को भ्रूण लिंग परीक्षण न करवाने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य भवन जालौर से जागरूकता प्रचार वाहन को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को पीसीपीएनडीटी अधिनियम, मुखबिर योजना, भ्रूण लिंग परीक्षण पर कानूनी कार्यवाही आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में भ्रूण लिंग परीक्षण न करवाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वीरेंद्र हमथानी ने कहा कि बेटियाँ समाज का आधार हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, भ्रूण लिंग परीक्षण एक गंभीर कानूनी अपराध है। उन्होंने मुखबिर योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 3 लाख तक का पुरस्कार दिया जाता है। अवैध लिंग परीक्षण की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 104/108 और व्हाट्सएप नंबर 9799997795 जारी किए गए हैं। सूचना देने वाले मुखबिर की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि वे बिना किसी डर के विभाग की मदद कर सकें। इस दौरान विभाग के सुशील माथुर, नारायण सिँह, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, ललित कुमार, रमेश पन्नू, शंकर सुथार, अभिमन्यु सिंह, कृष्णपाल, रविंद्र कुमार, भॅवर सिंह, श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।
विद्वानों और कलाकारों के महान संरक्षक व संस्कृत के ज्ञानी थे राजा भोज - अर्जुनसिंह
ज्ञान, न्याय और लोक कल्याण के प्रेरक उदाहरण थे राजा भोज-देलदरी
जालोर।  भारत में एक ऐसा चरित्र हुआ जिसने ज्ञान कला व साम्रज्य विस्तार कर एक ऐसी शासन व्यवस्था कायम की जिससे देश में सुशासन व ज्ञान की गंगा बहने लगी और विद्वानों के आश्रयदाता बने थे। राजा भोज भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता, वीरता और न्यायप्रिय शासन से अमिट छाप छोड़ी। वे परमार वंश के प्रतापी राजा थे और 11वीं शताब्दी में मालवा क्षेत्र पर शासन करते थे।
यह बात आज श्री आपेश्वर गोशाला देलदरी में बसंत पंचमी पर राजा भोज परमार व सरस्वती की जयंती पर श्री क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने कही। उन्होंने कहा कि उनकी राजधानी धार थी, जिसे उन्होंने शिक्षा, साहित्य और संस्कृति का प्रमुख केंद्र बना दिया। राजा भोज का नाम आते ही एक ऐसे आदर्श राजा की छवि उभरती है, जो तलवार और कलम—दोनों में समान रूप से निपुण था।
विज्ञापन
राजा भोज न केवल एक शक्तिशाली शासक थे, बल्कि उच्च कोटि के विद्वान, दार्शनिक और लेखक भी थे। उन्हें संस्कृत भाषा का गहन ज्ञान था। राजा भोज विद्वानों और कलाकारों के महान संरक्षक थे। उनके दरबार में देश-विदेश से विद्वान आते थे और उन्हें सम्मान, आश्रय तथा स्वतंत्रता प्राप्त होती थी। उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए विद्यालयों, मठों और मंदिरों की स्थापना करवाई। कहा जाता है कि भोजपुर में निर्मित विशाल शिव मंदिर व जालोर का संस्कृत विद्यालय जो वर्तमान में तोपखाना के नाम से जाना जाता है उनकी स्थापत्य रुचि का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रशासन के क्षेत्र में राजा भोज को एक न्यायप्रिय और लोककल्याणकारी शासक माना जाता है। वे प्रजा की समस्याओं को स्वयं सुनते थे और न्याय करने में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं करते थे। राजा भोज की ख्याति केवल उनके समय तक सीमित नहीं रही। लोककथाओं और साहित्य में उन्हें “राजा भोज और गंगू तेली” जैसे कथाओं के माध्यम से एक न्यायपूर्ण और बुद्धिमान राजा के रूप में याद किया जाता है। वे भारतीय परंपरा में आदर्श राजा के प्रतीक बन गए।
इस प्रकार राजा भोज एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने शौर्य, ज्ञान और संस्कृति का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। भारतीय इतिहास में उनका स्थान सदैव एक विद्वान-राजा और संस्कृति के अमर संरक्षक के रूप में बना रहेगा।  कार्यक्रम को मंशाराम प्रजापत,नेपाल सिंह दुदवा, भक्त मोहनजी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शैतान सिंह, ईश्वर सिंह, पुरण सिंह,मलसिंह,महेंद्रसिंह खेतसिंह, इंद्र सिंह,दलपत सिंह, जगदीश सुथार प्रताप राजपुरोहित देशराम,मीना राम मेघवाल एवम गाँव के सभी जाति के लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
तनसिंह जयंती समारोह देलदरी में होगा आयोजित
देलदरी में तन सिंह की जयंती संघ के जालोर प्रान्त की जयंती गाँव मे श्री सिरोसी माता मंदिर प्रांगण में 25 जनवरी रविवार को मनाई जाएगी। जिसमे जालोर आहोर व रामसीन के आस-पास गांवों से समाज के बालक/बालिकाओं सहित समाज बंधु सम्मिलित होंगे।
अधिवक्ता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ- पटेल
भीनमाल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जालोर. बार एसोसिएशन भीनमाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नाहर बैंक्वेट, भीनमाल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (कौशल) राजेन्द्र साऊ तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश महेन्द्रसिंह टांक समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट मदनसिंह चौधर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद अजमत अली द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष रघुनाथ सियाक, सचिव एडवोकेट श्रवण ढाका, उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनिस, कोषाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, सह-सचिव दिनेश हिगड़े, पुस्तकालय अध्यक्ष संकेत बोहरा, सहायक अभयसिंह राव सहित समस्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने बार एवं बेंच के बीच समन्वय को न्याय व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन भीनमाल के सचिव एडवोकेट श्रवण ढाका ने समारोह में पधारे समस्त अतिथियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सहयोगी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर ईश्वर सिंह देवड़ा, शैलेन्द्रसिंह राठौड़, जयकिशन भादु, शिवनारायण बिश्नोई, टिकमसिंह सिसोदिया, बालूराम चौधरी, अशोक सिंह ओपावत, रणजीतसिंह भाटी, गोदाराम मेघवाल, ललित भंडारी, दिनेश बोहरा, नन्दकिशोर दवे, सुरेश बोहरा, सत्यवान सिंह राजपुरोहित, प्रिंस शमा, भवरपालसिंह रोहण, किशोर फुलवारियां सहित अनेक अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे।
वुशू के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का किया अभिनंदन
जालोर. आर्य वीर दल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वुशू के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का अभिनंदन किया गया l महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि आर्य वीरम व्यायाम शाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में लगातार लगातार दो बार स्वर्ण पदक विजेता कुसुम सुथार पुत्र डूंगाराम सुथार एवं रजत पदक विजेता वैशाली पुत्री पारसमल माली एवं राजनंदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सुनीता चौधरी पुत्री नाथूराम, दिव्या सोनी पुत्री आलोक सोनी, काव्या गुप्ता पुत्री अमित गुप्ता,मयंक भादरू पुत्र भरत कुमार मेघवाल एवं रजत पदक विजेता कर्तव्य गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता का माल्यार्पण एवं मैडल पहनकर आर्य वीर दल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संरक्षक दलपत सिंह आर्य, संचालक प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद आर्य, संगठन मंत्री कांतिलाल आर्य, जिला वुशू संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व पार्षद जगदीश आर्य ने माल्यार्पण एवं मैडल पहनकर अभिनंदन किया l
विज्ञापन
इस अवसर पर निःशुल्क निस्वार्थ भाव एवं समर्पण भाव से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले आर्य विद्यालय के प्रशिक्षक देवेश आर्य एवं मेंटर भरत कुमार का सम्मान किया गया l इस अवसर पर संबोधित करते हुए आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। आप और अधिक मेहनत करें वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हम सबको गौरवांवित करें l कार्यक्रम को आर्य वीर दल जालोर के संरक्षक दलपत सिंह आर्य, संचालक प्रशांत सिंह, राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य, वुशू संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व पार्षद जगदीश आर्य ने संबोधित किया l
जिला स्तरीय मेगा पीटीएम, निपुण मेला, निःशुल्क साईकिल वितरण, ट्रांसपोर्ट वाउचर व गार्गी पुरस्कार की डीबीटी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जालोर क्लब में जिला स्तरीय मेगा पीटीएम, निपुण मेला, निःशुल्क साईकिल वितरण एवं ट्रांसपोर्ट वाउचर तथा गार्गी पुरस्कार की डीबीटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअली विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद किया एवं इस कार्यक्रम का ज़िले के समस्त विद्यालयों में सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मेधावी छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुनेश मीणा ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में शुक्रवार को मेगा पीटीएम एवं समस्त पीईईओ/यूसीईईओ विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का संचालन निशा एम. कु्ट्टी ने किया।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयंती एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जालोर शहर की स्टेशन रोड़ स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सैनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुनेश मीणा़ ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता सैनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् स्कूली छात्राओं ने वीर रस रूपी काव्य गान किया तथा रंगोली निर्माण किया।
राजकीय कार्यालयों में हुआ राष्ट्रीय गीत का गायन
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित राजकीय कार्यालयों में राष्ट्र गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों-कार्मिकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत का गायन किया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्व्यक मनोहरलाल गोदारा, गजेन्द्र सिसोदिया, रवि सोलंकी, सुरेश सोलंकी, डीओआईटी के एसीपी राकेश राठी, समसा के कार्यक्रम अधिकारी हिंगलादान चारण, रमेश कुमार, देवेश सिंह दुआ व मदनलाल गहलोत, राजकीय बालिका उमावि प्रताप चौक जालोर की प्रधानाचार्या ज्ञानी राठौड़ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शर्मा को सिरोही दौरे पर रानीवाड़ा विधायक देवासी ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा पत्र
जालोर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सिरोही दौरे के दौरान रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने हवाई पट्टी पर उनसे मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं के समाधान तथा आगामी बजट में आवश्यक घोषणाएँ शामिल करने को लेकर पत्र सौंपा।
विधायक देवासी ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जल जीवन मिशन (डीआर एवं ईआर) परियोजना में हुई अनियमितताओं के कारण क्षेत्र में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करने तथा इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने की मांग रखी।
साथ ही देवासी ने विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने तथा पूर्व बजट घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सांचौर–आबू रोड (वाया रानीवाड़ा–मंडार) सड़क की डीपीआर पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। विशेष रूप से रानीवाड़ा से सांचौर तक की सड़क को अत्यंत जर्जर हुई है उसकी तत्काल मरम्मत कराने को कहा। इसके अतिरिक्त सिरोही–सांचौर मार्ग (वाया रामसीन, भीनमाल, करड़ा) को मेगा हाईवे में शामिल करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
देवासी ने सुंधा माता (जसवंतपुरा) वन क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ धार्मिक पर्यटकों हेतु भालू सफारी शुरू करने, किसानों द्वारा लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा नर्मदा नहर सांचौर के ओवरफ्लो पानी को रानीवाड़ा, सरनाऊ एवं जसवंतपुरा क्षेत्र के बांधों व तालाबों में पहुंचाने हेतु योजना बनाने की मांग रखी।
उन्होंने सरनाऊ व करड़ा में उप-तहसील खोलने, साथ ही सरनाऊ/सांकड़ क्षेत्र में पुलिस थाना स्थापित करने तथा क्षेत्र में बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए रानीवाड़ा या सरनाऊ में एनडीपीएस मामलों हेतु विशेष पुलिस थाना खोलने की आवश्यकता जताई।
इसके अलावा विधायक ने रानीवाड़ा में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा घोषित खेल स्टेडियम का कार्य शीघ्र शुरू करने, जसवंतपुरा व रानीवाड़ा क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को टीएसपी क्षेत्र में शामिल करने तथा जनजातीय विकास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
देवासी ने रामसीन, सरवाणा एवं सेड़वा क्षेत्रों में निष्क्रमणीय/देवनारायण पशुपालक आवासीय विद्यालय खोलने की मांग रखी। साथ ही विधायक देवासी ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं शामिल करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। विधायक रतन देवासी ने मुख्यमंत्री से जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
देवनारायण छात्रावास की बालिकाओं को उड़ान योजना के बारे में दी जानकारी
जालोर. राजकीय देवनारायण आदर्श बालिका छात्रावास जालोर में समर्पण सेवा संस्थान सांचौर द्वारा राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान योजना के बारे में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उड़ान योजना के बारे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन तथा एनिमिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
समर्पण सेवा संस्थान सांचौर की सचिव जोशना कुमारी ने बताया कि जिसमें मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता प्रदान की गई। तथा सेनेटरी पैड का उपयोग और निस्तारण करने के बारे में समझाया। तथा मासिक धर्म के दौरान जो भी पैड या अन्य कोई सामग्री, जो प्रयोग में लाई जा रही है उसके गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
संस्थान की उर्मिला दर्जी ने बताया कि समाज के बदलते परिवेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। एवं उड़ान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर निरमा कुमारी, गटु देवी, शिल्पा कुमारी, खुशबू गर्ग, लीला ,रेखा, माफी, पूजा सहित कई बालिकाएं उपस्थित रही।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोनगरा बायोसा मंदिर में दर्शन कर विधायक मद से बावड़ी के जीर्णोद्धार की घोषणा की
जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने देर शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोनगरा बायोसा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि सोनगरा बायोसा मंदिर समिति की ओर से संजय जैन द्वारा साफा व माला पहनाकर मुख्य सचेतक गर्ग का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दर्शन के पश्चात मुख्य सचेतक गर्ग ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। मंदिर समिति द्वारा बावड़ी के जीर्णोद्धार एवं किले की तलहटी से मंदिर तक प्रकाश व्यवस्था की मांग रखी गई। इस पर मुख्य सचेतक गर्ग ने संबंधित विभागों को त्वरित निर्देश देते हुए दोनों मांगों का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए तथा विधायक मद से बावड़ी के जीर्णोद्धार हेतु राशि देने की घोषणा की। इसके पश्चात मुख्य सचेतक गर्ग जालोर शहर में समाजसेवी उमाकांत गुप्ता की माता के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, मन की बात जिला संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी, नगर महामंत्री महेश भट्ट, परमवीर सिंह भाटी, रतन सुथार, हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, दशरथ सिंह भाटी, पिंटू जीनगर, योगेश खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जालोर जिले में 2 लाख 759 किसानों के खातों 20 करोड़ 7 लाख 59 हजार की राशि का हुआ हस्तांतरण
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों के उत्थान एवं सम्मान के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान सम्मान समारोह का सिरोही से सीधा प्रसारण गुरूवार को जालोर क्लब में किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह सीधा प्रसारण किया गया जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किसानों को संबोधित किया तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पांचवीं किस्त का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम उत्थान शिवरां का भी शुभारंभ किया गया। जिले में 2 लाख 759 किसानों के खातों में 20 करोड़ 7 लाख 59 हजार की राशि का हस्तांतरण किया गया।  इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, दिनेश बारोट, सहकारी समितियाँ के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, डीओआईटी के उप निदेशक (एसीपी) राकेश राठी, कृषि मंडी के सचिव कल्याण सिंह सहित अधिकारी कार्मिक एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लेटा में 175 ग्रामीणों के किए गए डिजिटल एक्स-रे
जालोर. ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा टीबी रोग की समय पर पहचान के उद्देश्य से सामुदायिक सभा भवन लेटा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हैंडहेल्ड डिजिटल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई है, जिससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ही टीबी रोग की त्वरित एवं सटीक जांच संभव हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि हैंडहेल्ड डिजिटल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की समय पर पहचान कर मरीजों को शीघ्र उपचार से जोड़ा जा रहा है, जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में जिले के अन्य ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी इस मशीन के माध्यम से नियमित रूप से जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया शिविर के दौरान सभा भवन परिसर में ही आधुनिक हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सहायता से कुल 175 ग्रामीणों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। इन डिजिटल एक्स-रे के माध्यम से टीबी रोग के संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार एवं आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर किंतु पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच एवं नियमित उपचार से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। शिविर में जिन व्यक्तियों में टीबी के लक्षण अथवा संदिग्ध स्थिति पाई गई, उन्हें पुष्टि जांच एवं उपचार हेतु संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों में रेफर किया गया। शिविर में बीएचएस श्रवण कुमार ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव के उपाय, नियमित दवा सेवन एवं जांच पूर्ण करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान एआरजी मनीष सैनी, सीएचओ संजीव कुमार, एएनएम पंकु कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कांता गर्ग, आंगनवाड़ी सहायिका सोनी देवी, आशा सहयोगिनी मंजू देवी समेत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर . वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की उपस्थिति में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई। महाविद्यालय विकास समिति की बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने महाविद्यालय में सिंथेटिक ट्रेक व ओपन जिम बनवाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सेमिनार व वर्कशॉप का आयोजन करवाना चाहिए। विकास समिति द्वारा महाविद्यालय में भूगोल, हिन्दी साहित्य, राजनीति विज्ञान, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषय में पी.जी.प्रारम्भ करवाने हेतु प्रस्ताव उच्च स्तर पर भिजवाने पर सहमति बनी। कार्यवाहक प्राचार्य मनीष अखावत ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बारे में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे को अवगत करवाया। समिति सदस्यों द्वारा महाविद्यालय में अकादमिक व खेल सुविधाओं में अभिवृद्धि करने की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान अतिवृष्टि के कारण टूटी महाविद्यालय की दीवार व क्षतिग्रस्त फर्श आदि की मरम्मत तथा पुस्तकालय के समीप शौचालय निर्माण पर सहमति बनी। बैठक में सी.ए. मोहन पाराशर, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य संदीप जोशी व गणपत लाल सोलंकी, अभिभावक आनन्द सिंह व चम्पालाल सांखला, समिति सचिव विमल कुमार खत्री, कोषाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवल व विद्यार्थी ओबाराम उपस्थित रहे।
जालोर. भारतीय जनता पार्टी वीबी जीरामजी जन जागरण अभियान के तहत जिला जालोर की जिलास्तरीय कार्यशाला बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल,पूर्व जिला प्रमुख राजेश राणा के विशिष्ट आतिथ्य में व भूपेंद्र देवासी, पूर्व प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी, खेमचंद देसाई की उपस्थिति आयोजित की गई। बैठक में सिरोही में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम सभा की तैयारियों की जानकारी देकर जालोर से सभा में जाने के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी देकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 'वी.बी. जी राम जी' योजना भी कहा जा रहा है। बिल के अनुसार इस स्कीम को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ा जा रहा है, इसके तहत ग्रामीण स्तर पर रोजगार प्रदान किया जाएगा ताकि पलायन रुके ओर गांवों की व्यवस्था आत्मनिर्भर बन सकें। विकसित भारत "जीरामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। जीरामजी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव रखने को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यह विधेयक मनरेगा में व्यापक वैधानिक बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। जो ग्रामीण क्षेत्र को विकसित भारत 2047 के दीर्घकालिक विजन के साथ संयोजित करता है तथा जवाबदेही, बुनियादी ढांचे के परिणामों ओर आय सुरक्षा को सुदृढ़ करता है। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से भारत में ग्रामीण विकास की नीतियों का केंद्र बिन्दु निर्धनता कम करने, खेती की पैदावार को बेहतर बनाने ओर अधिशेष तथा कम काम वाले ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार सृजन रहा है मजदूरी वाले रोजगार कार्यक्रम धीरे धीरे ग्रामीण रोजगार की सहायता करने के मुख्य माध्यम बन गए हैं। साथ ही इसने मूलभूत अवसंरचना को भी सुदृढ़ किया है। समय के साथ बदलते सामाजिक, आर्थिकस्थितियों के अनुरूप दृष्टिकोणों मे भी बदलाव आया है।
कार्यशाला को सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सिरोही में संसदीय क्षेत्र की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा के लिए जिला, विधानसभा, मण्डल अनुसार जिम्मेदारी दी गई। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष सहित वीबी जीरामजी अभियान के संयोजक,सह संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित के निधन पर दो मिनिट का मौन एवं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पंच परिवर्तन द्वारा हम सभी अपने दायित्व को पूर्ण करें - शेखर
कर्तव्य बोध पखवाड़ा के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन
जालोर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन द्वारा सामाजिक सरोकार, पर्यावरण, स्वच्छता,कुटुंब प्रबोधन सहित विभिन्न आयामों पर कार्य करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्व को समझना चाहिए। यह बात राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कर्तव्य बोध पखवाड़ा के तहत सायला में विचार गोष्ठी में जिला कार्यवाह श्रीशेखर ने बतौर मुख्य वक्ता कहीं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हीरसिंह राठौड़ की मेजबानी में आयोजित विचार गोष्ठी और स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मुनेशकुमार मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं भंवरलाल परमार जिला शिक्षा अधिकारी ने शिरकत की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री शांतिलाल दवे डाइट जालौर ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा किए जा रहे कर्तव्य बोध के तहत कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र परमार, लहरीराम माली, प्रकाशकुमार दवे, सह जिला कार्यवाह चेतनराम, आरपी लुंबाराम चौधरी, सुरेश बेनीवाल सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राठौड़ ने स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती दिवस से प्रारंभ हुए कर्तव्य बहुत पखवाड़ा के कार्यक्रम को सुभाषचंद्र बोस की जयंती तक लगातार चलाने का आव्हान किया तथा जिले में उपशाखा और विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का आव्हान किया। विचारगोष्ठी कार्यक्रम में जिले के समस्त उपशाखाओ से पदाधिकारी मौजूद रहे तथा पीईईओ सिराणा, सहित पूरे स्टाफ ने स्नेहमिलन और स्नेहभोज कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संगठन मंत्री गणपतसिंह मंडलावत ने किया। इस दौरान संभाग महिला मंत्री रेखा राठौड़, अंबिकाप्रसाद तिवारी, कपूरसिंह, नाथूराम भाटी,श्रीराम शर्मा, मीना परमार, पारस परमार, कृष्णपालसिंह, बसंत ओझा,करणसिंह, विक्रमसिंह सिराणा, गुमानसिंह, हेमंत परमार और दुर्गसिंह तूरा,परमानन्द जी , बाबूसिंह दहिया, तेजाराम, कांता जीनगर, कमलेश प्रजापत सहित सैकड़ों शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
भामाशाहों ने मिलकर बच्चों के लिए बनवाया टीन शेड
जालोर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापरिया नाडी सारब बेरा देलदरी में बच्चों के लिए टीन शेड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सभी भामाशाह का सम्मान किया गया। एक मुहिम छत के लिए अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सभी भामाशाहों ने अपना सहयोग दिया। जिसे टीन शेड का पूर्ण निर्माण हुआ जिसकी अनुमानित लागत 1.45 लाख का व्यय किया गया, जिसका मंगलवार को उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
भामाशाह प्रेरक नितेश चौहान पंचायत शिक्षक ने बताया कि भामाशाहों ने मिलकर विद्यालय की सभी भौतिक सुविधाओं में अपना आर्थिक सहयोग देकर विद्यालय की तस्वीर बदली भौतिक सुविधाओं में पानी का टांका, मुख्य दरवाज़ा, ऑफिस अलमारी, ऑफिस टेबल ऑफिस कुर्सी विभिन्न आवश्यक सामग्री विद्यालय को भेंट की गई तथा विद्यालय का नामांकन बढ़कर 42 हो गया। कार्यक्रम में शैतानसिंह, शंभूसिंह, पूरनसिंह, महेंद्रसिंह, बनेसिंह, रणजीतसिंह, इंदरसिंह, लाल करणसिंह, मोहनसिंह, उत्तम सिंह, नलसिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत शिक्षक नितेश चौहान ने किया।