DDT Hindi - : स्वास्थ्य
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
जालोर. जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले में संचालित HPV टीकाकरण अभियान की प्रगति को गति देते हुए आगामी 10 दिवस में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी अंतरविभागीय समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में HPV टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिले में यह अभियान 28 फरवरी 2026 से संचालित किया जा रहा है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 45.66 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है, जो अपेक्षित प्रगति की तुलना में कम है। इसे देखते हुए आगामी 10 दिवस में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अंतरविभागीय समन्वय के साथ मिशन मोड में होगा कार्य
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अभियान को प्राथमिकता देते हुए अपने स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक अपने परिवार एवं संपर्क क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को HPV टीकाकरण के महत्व की जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
SDM एवं BDO करेंगे नियमित समीक्षा
जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में HPV टीकाकरण अभियान की नियमित समीक्षा करने तथा संबंधित ब्लॉक अधिकारियों के साथ BTFI बैठक आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभाग HPV टीकाकरण को अपने विभागीय एजेंडे में शामिल करते हुए बैठकों, गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में इसे प्रमुखता से शामिल करेंगे।
पात्र बालिकाओं की पहचान एवं टीकाकरण पर जोर
उन्होंने अभियान के तहत पात्र बालिकाओं की पहचान कर उन्हें टीकाकरण सत्रों तक लाने तथा अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ एवं महत्व की जानकारी देने तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण सत्रों में पात्र बालिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत , सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी, आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया, डीपीसी डॉ. भजनाराम विश्नोई, आईसीडीएस उप निदेशक अशोक विश्नोई, शिक्षा विभाग से डीईओ मनोहरलाल गोदारा, यूनिसेफ से डॉ. सुनील सोलंकी, JSI,WHO समेत अधिकारी - कार्मिक उपस्थित रहे
जालोर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव, प्रसूता ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
जालोर. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, जालौर में चिकित्सकीय टीम के प्रयासों से एक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिला को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रख कर सुरक्षित सामान्य प्रसव करवाया गया।
विज्ञापन
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मीना ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में समय पर पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी और उचित चिकित्सकीय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बेहतर एवं सुरक्षित मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रसव में जटिलता जैसी परिस्थितियों के बावजूद चिकित्सकीय टीम ने महिला की निरंतर निगरानी करते हुए सुरक्षित सामान्य प्रसव करवाया। उन्होंने जच्चा एवं बच्ची दोनों के स्वस्थ रहने तथा 48 घंटे बाद सकुशल छुट्टी होने पर पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सुथार ने बताया कि गर्भवती महिला को 5 सितंबर को प्रसव पीड़ा के साथ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। महिला का यह प्रथम प्रसव था। जांच के दौरान गर्भस्थ शिशु का वजन सामान्य से अधिक था। इसके अलावा महिला के लीवर में सूजन भी पाई गई थी, जिसके चलते गर्भावस्था को हाई रिस्क मानते हुए प्रसव के दौरान विशेष सावधानी एवं निरंतर निगरानी रखी गई। चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक प्रबंधन एवं निगरानी के बाद महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव करवाया गया। महिला ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा एवं नवजात दोनों की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक रही। दोनों को 48 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद सकुशल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नर्सिंग स्टाफ का रहा महत्वपूर्ण सहयोग
डॉ. सुथार ने बताया कि प्रसव के दौरान नर्सिंग अधिकारी दिनेश कुमार, ललिता रामावत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम द्वारा प्रसव से पूर्व, प्रसव के दौरान एवं प्रसव के बाद जच्चा एवं नवजात की आवश्यक देखभाल एवं निगरानी सुनिश्चित की गई।
रक्तदान की शपथ से लेकर हुनर की उड़ान तक दिया जागरूकता का संदेश
एनएसएस कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी और कौशल विकास पर जोर
जालोर. राजकीय महाविद्यालय आहोर एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय आहोर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता एवं राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी तथा रोजगारपरक कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर हंसराज ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। युवाओं में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाकर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के टेक्निकल ऑफिसर अरित्रोदास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक योग्यता के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के तहत संचालित स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष और
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपीकिशन चितारा ने कहा कि विद्यार्थियों का विकास केवल कक्षा और पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होनी चाहिए। रक्तदान जैसे जनहित के कार्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार बाबल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार खोरवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डिग्री के साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल भी महत्वपूर्ण है। असिस्टेंट प्रोफेसर
प्रतिमा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना से जोड़ना जरूरी है। रक्तदान जागरूकता जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज की जरूरतों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार बाबल ने अतिथियों के स्वागत से की। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर हंसराज एवं राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के टेक्निकल ऑफिसर अरित्रोदास का स्वागत किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को रक्तदान जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ गोपीकिशन चितारा, असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार बाबल, डॉ अशोक कुमार खोरवाल, प्रतिमा, नरेंद्र सोनी, गंगाबाई, उम्मेदाराम सहित महाविद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
आशंकित टीबी रोगियों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से हुई जांच
जालोर. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी रोग की पहचान, जांच एवं उपचार को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जालोर शहर के ऊपरकोटा में जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में विशेष जांच शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक संभावित टीबी रोगियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों में आधुनिक तकनीक एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जांच की जा रही है, ताकि टीबी की समय पर पहचान कर मरीजों को शीघ्र उपचार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि टीबी की समय पर पहचान और नियमित उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि जालोर शहर के ऊपरकोटा में आयोजित शिविर में संभावित टीबी रोगियों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उनका समय पर उपचार शुरू करवाना तथा समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
शिविर के दौरान बीएचएस जयंतिलाल, रेडियोग्राफर मनीष सैनी, आशा सहयोगिनी भावना गहलोत सहित आमजन मौजूद रहे।
ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, आयुष्मान भारत योजना से सांवल सिंह को मिला नया जीवन
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय, परिवहन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिविरों के माध्यम से पेंशन सत्यापन, नाम शुद्धिकरण, जमाबंदी एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, पशु बीमा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पट्टा प्रकरण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि शुक्रवार को जिले के जालोर उपखण्ड की जालोर, आहोर उपखण्ड की नोरवा तथा सांचोर उपखंड की हाडेतर ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।
सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 17 अगस्त, सोमवार को आहोर उपखण्ड की बांकली, भीनमाल उपखंड की जेरण तथा सांचौर उपखंड की प्रतापपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना से सांवल सिंह को मिला नया जीवन
सांचोर की ग्राम पंचायत हाडेतर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय निवासी सांवल सिंह का आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड मिलने से अब गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च की चिंता कम हुई है। योजना के माध्यम से उन्हें व उनके परिवार को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर रेफरल और रक्तदान से हाई रिस्क गर्भवती को मिला नया जीवन
गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती को एएनएम ने रक्तदान कर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जालोर. चिकित्सा विभाग की सतर्कता, स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और रक्तवीरों के सहयोग से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की गंभीर स्थिति में पहुंची रामुड़ी देवी को समय पर उपचार एवं रक्त उपलब्ध करवाकर सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौर डॉ. भजनाराम विश्नोई ने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, आवश्यक जांच एवं त्वरित रेफरल से जटिल परिस्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है। जालौर ब्लॉक के ग्राम अकोली निवासी रामुड़ी देवी के मामले में भी स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता एवं रक्तवीरों के सहयोग से समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया। उन्होने बताया कि गर्भवती महिला वर्तमान में करीब 3 माह की गर्भवती थीं। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 4.3 ग्राम पाया गया। पूर्व प्रसव के इतिहास एवं गंभीर एनीमिया के कारण उनकी गर्भावस्था हाई रिस्क श्रेणी में थी।
एएनएम एवं आशा ने समय पर पहुंचाया अस्पताल
डॉ. विश्नोई ने बताया कि रामुड़ी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एएनएम एवं आशा सहयोगिनी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें राजकीय चिकित्सालय जालौर में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में उपचार शुरू किया गया तथा अब तक उन्हें दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
एएनएम वर्षा राजपुरोहित ने किया रक्तदान
बीसीएमओ डाॅ. विश्नोई ने बताया कि गर्भवती महिला की आपात स्थिति को देखते हुए वर्षा राजपुरोहित, एएनएम देवाड़ा, जालौर ने आगे आकर रक्तदान किया। वहीं एक यूनिट रक्त सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध करवाया गया। रक्तवीर एवं सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सका। उन्होने कहा कि हाई रिस्क गर्भावस्था में समय पर पहचान, त्वरित रेफरल, नियमित जांच और आवश्यकता पड़ने पर रक्त की उपलब्धता मां एवं शिशु की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने एएनएम वर्षा राजपुरोहित एवं सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग की सराहना की।
विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की दी जानकारी
जालोर. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देकर टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देने का उद्देश्य उनमें जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वयं के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, लगातार बुखार रहना, रात में पसीना आना एवं भूख कम लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का पूरा और नियमित उपचार करवाने से मरीज स्वस्थ हो सकता है तथा संक्रमण के प्रसार को भी रोका जा सकता है।
ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर श्रवण कुमार ने विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को टीबी के लक्षणों के प्रति सजग रहने तथा लक्षण पाए जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
जालोर. स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने एक बार फिर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश की है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जूझ रही गर्भवती महिला सूखी देवी को आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र सेवड़िया की एएनएम एलची बाई ने अपना रक्तदान कर जीवन रक्षक सहयोग प्रदान किया।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गणपतलाल ने बताया कि गर्भवती महिला सूखीदेवी को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र सेवड़िया में कार्यरत एएनएम एलची बाई ने तत्काल आगे आकर रक्तदान किया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका। एएनएम के इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कार्मिक आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। एएनएम एलची बाई द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए किया गया। रक्तदान मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से गर्भवती महिला को बेहतर उपचार मिल सका। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं समय पर रेफरल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम एलची बाई के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
जालोर.विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में संचालित सीएमएलसी (मदर मिल्क बैंक) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नैनमल परमार एवं सीएमएलसी प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।सीएमएलसी प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं एवं परिवारजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जन्म के पहले घंटे में शिशु को मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह शिशु के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच का कार्य करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
इस अवधि में शिशु को पानी अथवा अन्य कोई आहार देने की आवश्यकता नहीं होती। छह माह पूर्ण होने के बाद ऊपरी आहार शुरू करते हुए दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी जाती है।इस दौरान उपस्थित माताओं एवं परिजनों को स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई तथा परिवार के सदस्यों से माताओं को स्तनपान के लिए सहयोग एवं प्रोत्साहन देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
सायला सीएचसी का अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जालोर. सायला उपखंड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर चांदावत ने उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर पर्ची काउंटर, नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं की जानकारी लीं।  साथ ही मौसमी बीमारियों की दवाईयों को उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।साथ ही एक्सरे रूम के निरीक्षण में मरीजों द्वारा काफी समय से एक्सरे सुविधा  बंद होने पर संबंधित कार्मिक को लापरवाही बरतने पर जोरदार लताड़ लगाई। वहीं टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण का नियमित रूप से रिकॉर्ड नहीं होने तथा प्रसूताओं का रजिस्टर में इंद्राज नहीं होने पर काफी नाराजगी जताई तथा फटकार लगाई।
विज्ञापन
निरीक्षण में साफ सफाई व्यवस्थाओं में काफी सुधार लाने के लिए डॉ भीमनाथ गोस्वामी को निर्देशित किया। उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को माह में दो बार अस्पताल का निरीक्षण करने की बात कही। ताकि नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में सुधार होने के साथ आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य व चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी लीं। वहीं प्रसूता कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों से चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग करते हुए आमजन को बेहतरीन सेवाओं को उपलब्ध कराने की बात कही।
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर रहा विशेष फोकस
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिलेभर में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन-डे) के तहत विशेष स्वास्थ्य सत्र आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित सत्रों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 465 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, 1040 बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी एवं नियमित फॉलोअप में लिया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से एमसीएचएन-डे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि सत्रों में गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आवश्यकता अनुसार आयरन, कैल्शियम एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा संतुलित आहार, प्रसव पूर्व सावधानियां और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बच्चों को आयु के अनुसार सभी आवश्यक टीके लगाए गए तथा उनके पोषण स्तर की भी निगरानी की गई।
सत्रों के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने एमसीएचएन सत्रों का औचक निरीक्षण कर टीकाकरण, एएनसी सेवाओं, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला एवं बच्चे तक सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
सघन स्क्रीनिंग अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने प्रत्येक गर्भवती महिलाओ तक बनाई पहुंच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर शुरू किया नियमित फॉलोअप
जालोर. जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित सघन स्क्रीनिंग अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीमों ने जिले की प्रत्येक गर्भवती महिला तक पहुंच बनाकर उनके स्वास्थ्य की जांच, जोखिम का आकलन एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। सघन स्क्रीनिंग अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका अलग से पंजीकरण किया गया है तथा नियमित फॉलोअप, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त एवं मूत्र सहित आवश्यक जांचें की गईं। गंभीर एनीमिया से ग्रसित पात्र गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर प्रसवपूर्व जांच तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि सघन स्क्रीनिंग अभियान के दौरान चिन्हित सभी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प
जालोर. नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवनरक्षक टीकों की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ (UNICEF) एवं दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार, जसवंतपुरा में प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं (PRI), राजीविका स्वयं सहायता समूहों, युवा समूहों एवं समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
सकारात्मक माहौल बनाने की अपील
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा, श्रीमान ओमप्रकाश ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं और पात्र बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विकास अधिकारी पृथ्वीसिंह ने नियमित टीकाकरण, 'जीरो डोज' (टीकाकरण से छूटे हुए) बच्चों की पहचान, टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से ही टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना संभव होगा।
इस अवसर पर ब्लॉक सरपंच अध्यक्ष पांचाराम चौधरी (तातोल) ने जसवंतपुरा ब्लॉक के सभी पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की तथा अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जेएसआई के वीरेंद्र आर्य, दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के जिला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के प्रभावशाली सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आहोर ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह एवं जसवंतपुरा ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत, 5 दिन तक होगी विशेष स्वास्थ्य जांच
जालोर. राज्य स्तर से निर्देशानुसार जिले में आज से सभी गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग के लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की समय पर पहचान तथा सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित की जाएगी। आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) घर-घर संपर्क कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करेंगे तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती का समय पर पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और पीसीटीएस पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त शर्करा सहित सभी आवश्यक जांचें की जाएंगी। साथ ही एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पूर्व सिजेरियन, जुड़वां गर्भ एवं अन्य जटिलताओं वाली हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान कर उनका विशेष फॉलोअप किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर एवं नवजात पुनर्जीवन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षित मातृत्व सेवाओं के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं की पालना के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
आहोर में टीकाकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला, हर बच्चे को समय पर जीवनरक्षक टीके लगवाने का लिया संकल्प
जालोर. नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवनरक्षक टीकों की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार, आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं, राजीविका स्वयं सहायता समूह, युवा समूहों एवं समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में उपखंड अधिकारी आहोर रोहित चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं और पात्र बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने नियमित टीकाकरण, जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
विज्ञापन
इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह देवड़ा ने करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना संभव होगा।
कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने, जीरो डोज एवं छूटे हुए बच्चों की पहचान, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक हिमानी बालोत, आहोर उपप्रधान अमृतलाल, मगनी देवी सरपंच हरजी,जेएसआई से वीरेंद्र आर्य, दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान से जिला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, डब्ल्यूएचओ ईएम किशोर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के प्रभावशाली सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आहोर ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, टीबी मरीजों की सक्रिय खोज शुरू
24 जुलाई तक चलेगा घर-घर क्षय रोग एक्टिव केस फाइडिंग अभियान
जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 14 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर एक्टिव केस फाइडिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी तथा आवश्यकता अनुसार जांच के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार शुरू करवाना है, जिससे संक्रमण की श्रृंखला को रोका जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि सर्वेक्षण टीमों को पूर्ण सहयोग दें तथा यदि परिवार के किसी सदस्य को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना या खांसी के साथ खून आना जैसे लक्षण हों तो इसकी जानकारी टीम को अवश्य दें।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि अभियान के दौरान चिन्हित संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार एक्स-रे सहित अन्य जांचें भी करवाई जाएंगी। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान में आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीमें सक्रिय रूप से भाग लेंगी। सर्वेक्षण की समस्त सूचना डिजिटल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
परिवार नियोजन सेवाओं को मिलेगा अभियान का स्वरूप, योग्य दंपत्तियों तक पहुंचेगी हर सुविधा
जालोर. जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 11 से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चिकित्सा संस्थानों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष गतिविधियों का आयोजन कर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर पुरुष एवं महिला नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, पीपीआईयूसीडी, कॉपर-टी, छाया गोली, कंडोम एवं अन्य गर्भनिरोधक साधनों की सेवाएं सुलभ रहेंगी। साथ ही नवविवाहित दंपत्तियों एवं नवप्रसूता महिलाओं को उचित परामर्श देकर छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व से अवगत कराया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न स्तरों पर जागरूकता रैलियां, परामर्श शिविर, समूह बैठकें एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मां एवं बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और सामाजिक-आर्थिक विकास का मजबूत आधार है। सभी पात्र दंपत्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
प्रचार वाहन को दिखाकर किया रवाना
पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भोमाराम चौधरी, सुशील माथुर, हरफूल घिंटाला, रमेश पन्नू, शंकर सुथार, अभिमन्यु सिंह, सिद्धार्थ जकारिया समेत कई जन मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
आमजन को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के दिए निर्देश
जालोर । अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने मंगलवार को जालोर नगर स्थित जिला चिकित्सालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सुचारू बनाये रखने, दवाईयों व आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में सामान्य मेडिकल वार्ड, आपातकालीन वार्ड व महिला वार्ड का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उप नियंत्रक डॉ. कमलेश मीणा सहित चिकित्साधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवड़े ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
जालोर जिले में 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जालोर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, जालौर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने सांकड़ पोलियो बूथ पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने सांकड़ एवं सरनाऊ स्थित पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सांकड़ पोलियो बूथ पर बच्चों को स्वयं पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई तथा स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं किसी भी बच्चे को खुराक से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया ने सायला ब्लॉक के पोलियो बूथों का किया निरीक्षण
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने अभियान के दौरान सायला ब्लॉक के विभिन्न पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलियो टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद अवश्य पहुंचे। उन्होंने बूथों पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
आगामी दो दिनों में घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा
आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि जिले में 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1,154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 1,053 स्थायी बूथ, 57 ट्रांजिट बूथ एवं 44 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस यदि कोई बच्चा किसी कारणवश पोलियो की खुराक से वंचित रह जाता है, तो आगामी दो दिनों तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद सुनिश्चित रूप से पहुंच सके।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी शून्य से पांच वर्ष तक के पात्र बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा अवश्य पिलवाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रविवार 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है। ऐसे में प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे 28 जून, रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर ही पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बरकरार रखा जा सकता है।
जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि जालौर जिले में इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में कुल 1 हजार 154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 1053 स्थाई बूथ तथा 44 मोबाइल एवं 57 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून, रविवार को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर डॉ मुकेश चौधरी, यूनिसेफ से सुनील सोलंकी, डॉ. पवन ओझा, शिवकुमार दवे, मोहनलाल, नरेंद्र कुमार, विजेंद्र परमार, इमरान बैग, यशवंत पुंसल, सुरेशचंद्र, गुलाम खान समेत नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा रोटरी क्लब, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मांडवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा,उप स्वास्थ्य केन्द्र, तीखी में एक दिवसीय निशुल्क एचपीवी (HPV) वैक्सीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।
14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का हुआ टीकाकरण, मिले उपहार
शिविर में विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए निशुल्क एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। इस दौरान कुल 15 बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इस आयु वर्ग में यह वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती है, इसलिए माता-पिता को जागरूक होकर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश जैन ने सभी बेटियों को उपहार भी वितरित किए। साथ ही, क्लब की ओर से शिविर में उपस्थित सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।
चिकित्सा टीम का रहा सराहनीय सहयोग
शिविर को सुचारू और सफल बनाने में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जालोर की टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान RCHO डॉ. राजकुमार बाज़िया, डॉ. सुनील सोलंकी, डॉ. कुलदीप, डॉ. कैलाश गर्ग, ANM उर्मिला एवं ANM विजय लक्ष्मी ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं और बालिकाओं का सफल टीकाकरण करने के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
रोटरी क्लब और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
रोटरी क्लब, जालोर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जालोर क्षेत्र में बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए वैक्सीन शिविर का आयोजन समय समय पर करता रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब की अध्यक्ष विनीता ओझा, वर्ष  2026-27 के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन एवं सचिव हितेश प्रजापत के साथ काना राम परमार, सपना बजाज, ओम प्रकाश चौधरी, शीला चौधरी, डूंगर सिंह, नूर मोहम्मद, अमरसिंह की सक्रिय भागीदारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से इस स्वास्थ्य शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
हाल-ए-जिला अस्पताल : खिड़कियों के काच टूटे हुए, बाथरूम गंदे, मुख्य गेट के बाहर कंटीली झाड़ियां
अस्पताल में मॉनिटरिंग का अभाव,  कई जगह गुटखे थूके हुए हैं
दिलीपसिंह बालावत @जालोर. कहने को जिला मुख्यालय का अस्पताल है और बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने यहाँ आते हैं, दिनभर मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन कई बार अस्पताल के हालात देखकर लगता है कि अस्पताल खुद बीमार है या फिर मरीज और उनके साथ आने वालों को भो बीमार कर देगा। यह हम नहीं कह रहे हैं  बल्कि अस्पताल के खुद हाल बया कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में नाम मात्र की सफाई हो रही है सफाई के नाम पर झाड़ू लग जाता है और इसके बाद पोछा। लेकिन यह केवल वार्ड, और कमरों तक ही सीमित रहता है जबकि बाथरूम और दीवारों के कोने गंदगी से भरे पड़े हैं जगह जगह गुटखा खाकर थूका हुआ है जो बीमारी को न्योता देता है। इतना ही नहीं अस्पताल में कई ऐसी जगह है जहां पर झाड़ू लगे हुए महीनों हुए होंगे,  मोनिटरिंग के अभाव में सफाईकर्मी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खिड़कियों के काच टूटे हुए, कबूतर प्रवेश करते हैं
आईसीयू वार्ड के पास स्थित गैलरी में जो खिड़कियां लगी हुई है वो पूरी तरह से टूटी हुई है और उन पर लगे कांच भी टूटे हुए हैं ऐसे में उस खुली जगह से कबूतरों का प्रवेश आसानी से हो जाता है। आईसीयू वार्ड के पास बाथरूम से बदबू आती है चलना मुश्किल हो जाता है।
अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर दीवार से सटी हुई है कंटीली झाड़ियां
अस्पताल में अपने निजी वाहन से भर्ती होने आने वालों के लिए एक दिक्कत यह भी है कि वाहन पार्किंग की समस्या रहती है, क्योंकि परिसर में एम्बुलेंस और डॉक्टर के वाहन खड़े रहते हैं ऐसे निजी वाहन चालकों को कई दूर खड़ा करना पड़ता है, वही मुख्य गेट के बाहर कंटीली झाड़ियों ने आम रास्ते को बंद सा कर रखा है और झाड़ियो की वजह से लोग वहा कचरा भी फेंकते हैं ऐसे में अस्पताल के बाहर गंदगी पसरी रहती है जो बीमारी को बुलावा देती है। ऐसे में वहा से इन झाड़ियों को काटा जाए तो पैदल चलने वालों को राहत मिल सकेगी और गंदगी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगर कोई भामाशाह टॉयलेट, बाथरूम आदि बनाने के लिए आगे आते हैं और फिर उनके मेंटिनेंस का जिम्मा भी लेते हैं तो अस्पताल प्रशासन उनके नाम का बोर्ड भी लगाएगा। हालांकि बाथरूम, टॉयलेट नए बनाने एवं इसके मेंटीनेंस का जिम्मा देने से पहले एक बार राज्य सरकार से अनुमति के बाद किया जाएगा।
इनका कहना है...
अस्पताल की बिल्डिंग 50 साल पुरानी हो चुकी है, ऐसे में सेंट्रल सीवरेज सिस्टम पुराने जमाने का है।, ऐसे में इसको रिनोवेशन मिल जाए तो आमजन को सुविधा मिल जाएगी। एसटीपी प्लान के तहत एक पत्र मै लिख चुका हूं कि सेंट्रल सिस्टम को ठीक करवाया जाए। साथ ही टॉयलेट और बाथरूम के लिए कोई भामाशाह तैयार हो जाए तो कायापलट जाए।
वेद प्रकाश मीणा, पीएमओ जिला अस्पताल जालोर
पैसे की कोई कमी नहीं हैऔर व्यवस्थाओं की कमी के कारण जनता को कोई समस्या आ रही है तो शीघ्र दूर करेंगे।
जोगेश्वर गर्ग, विधायक जालोर, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार
इतनी भीषण गर्मी में अस्पताल में पानी नहीं आ रहा, कूलर सूखे, मरीज परेशान
जालोर. रेफरल अस्पताल के नाम से जाना जाने वाला जालोर जिला मुख्यालय के अस्पताल की स्थिति ऐसी है कि यहाँ आने वाला मरीज यहाँ की व्यवस्था देख ठीक होने की बजाय और बीमार हो जाने की स्थिति में आ जाता है। हालात यह है कि इतनी भीषण गर्मी में भर्ती मरीज के लिए कूलर तो लगा हुआ है लेकिन उसमें पानी नहीं है ऐसे में वो गर्म हवा देता है जो असहनीय होती है।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप हो जाने पर बाथरूम में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है ऐसे में मरीज और उसके साथ आने वाले परिजन इसका उपयोग कैसे करें यह सोचने वाली है। जानकारी में सामने आया है कि जहाँ से पानी की सप्लाई अस्पताल को होती है वहा लाइन खराब बताई जा रही है और ऐसे में पानी सप्लाई नहीं हुआ तो अस्पताल में पानी की कमी आई और पानी की टंकी में सप्लाई नहीं होने से बाथरूम में भी पानी नहीं आ रहा है ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
इतनी भीषण गर्मी और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
एक तरफ जहां गर्मी का पारा 43 डिग्री को पार कर जा रहा है ऐसे में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है लोग ऐसी और कूलर से बाहर नहीं आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल में मरीज इतनी गर्मी कैसे सहन कर पाएगा? जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समय पर नहीं निभा पाने से यह हालात होते हैं।
जालोर से लंबे समय से विधायक और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग इन दिनों शहर में ही है और कई सामाजिक समारोह से लेकर सरकारी कार्यो एवं उद्घाटन में व्यस्त रहते हैं। अगर थोड़ा समय निकाल कर अस्पताल का दौरा भी कर लेते तो कई समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिला कलेक्टर तो जिला अस्पताल के सामने रहते हैं, लेकिन उनको तो मानो मरीजों की समस्या से कोई वास्ता ही नहीं हो, अस्पताल जैसी जगह पर जहाँ बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं और पानी की सप्लाई पूरे दिन से नहीं है ऐसे में इतनी भीषण गर्मी को मरीज कैसे सहन कर पाता होगा और कैसे बाथरूम काबउपयोग कर पाएगा? यह सोचने वाली बात है।
प्लास्टर टूट रहा, बाथरूम में गंदगी
सफाई व्यवस्था का भी हाल यह है कि बाथरूम गंदे पड़े हैं, अंदर जाने लायक नहीं है। छत का एक जगह से प्लास्टर टूट गया है अगर कोई मरीज या उनके साथ आने वाले लोगों पर प्लास्टर गिर जाए तो चोट लगने की आशंका हर पल रहती है। ऐसे में अगर समय रहते जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाएंगे तो हालात सुधर सकते हैं।
इनका कहना है...
पानी सप्लाई के लिए मैने पीएचईडी से बात की है, पानी सप्लाई के लिए कहा है। पानी ऊपर चढ़ाने का कनेक्शन नहीं है तो मै आज रात में करवा रहा हूँ ताकि भविष्य में पानी नहीं आने पर समस्या नहीं रहे। दूसरी अल्टरनेटिव व्यवस्था के लिए भी कहा है।
डॉ वेद प्रकाश मीणा, पीएमओ, सामान्य अस्पताल, जालोर
तम्बाकू नियंत्रण अभियान: राजस्थान को मिला विश्व स्तरीय सम्मान
जालोर. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से वर्ष 2026 के वर्ल्ड नो टोबेको डे अवॉर्ड के तहत राजस्थान को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम सम्मान प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के तहत जालौर जिले में संचालित तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों एवं जनजागरूकता अभियानों को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार जिले में तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पादों के उपयोग को लेकर चालान कार्रवाई की गई तथा कोटपा अधिनियम की पालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए नवाचार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के कारण राजस्थान को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है, जो चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वीरेंद्र हमथानी ने बताया कि जिले के विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जिले में तम्बाकू उपयोगकर्ता की सुची बनाकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर वैलनेस सेशन में जोड़ा जा रहा है और तम्बाकू परामर्श केन्द्र पर रैफर किया जा रहा है जिससे तम्बाकू का त्याग करने में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान रैलियों, शपथ कार्यक्रमों, पोस्टर प्रतियोगिताओं, एवं जनसंवाद गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाई गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी आमजन तक तम्बाकू निषेध संदेश पहुंचाए गए।
जिले में लू-तापघात से बचाव के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए - सीएमएचओ
जालोर. हीटवेव लू-तापघात से बचाव को लेकर पुख्ता प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। जालोर सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जालौर जिले के  जिला अस्पताल व सीएचसी में कम से कम 10 से 3 बेड एवं पीएचसी स्तर पर एक बेड केवल हीट स्ट्रोक के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि हिट इलनेस किट जैसे बर्फ के पैक, ठंडे पानी की पटियां विशेष इन ड्रिप इत्यादि उपलब्ध कराए गए हैं। आउटडोर काउंटर वेटिंग एरिया में शेड कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर हीटवेव रोगियों हेतु अलग से 108 एंबुलेंस सीमित की गई है। साथ ही एंबुलेंस में आइस बॉक्स की पैक इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीज और उनके परिजनों के लिए ठंडा पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है सभी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ को हिट रिलेटेड बीमारियों के लिए प्रोटोकॉल का भी ज्ञान दिया गया है।  साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को भी कभी भी बंद वाहनों में या सीधी धूप में लंबे समय तक नहीं रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सीएमएचओ ने आरोपों को सिरे से नकारा
सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि इन दिनों सीएमएचओ कार्यालय जालौर के संबंध में सोशल मीडिया पर घोटाला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो निराधार है। इन आरोपों को सीएमएचओ ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय द्वारा जैम निविदा के माध्यम से उपापन की सामग्री एवं बिल की प्रति 31 मार्च 2025 को भंडार में प्राप्त हो गई थी चूंकि वित्त वर्ष समाप्ति के अंतिम दिवस होने के कारण प्राप्त अधिक परिणाम में प्राप्त सामग्री अनुसार इंद्राज करने के पश्चात प्राप्त सामग्री जो कि अधिक परिणाम में थी उसका निरीक्षण व मिलान किया गया, बिल में अंकित सामग्री एवं भौतिक रूप से प्राप्त सामग्री के मिलान करने पर भंडार पेज संख्या 137, 157 व 175 पर अंकित सामग्री के नहीं पाए जाने पर तुरंत भंडार पंजीका में प्राप्त सामग्री जो कि संवेदक द्वारा 31 मार्च 2025 को प्रस्तुत बिल के साथ आपूर्ति की गई थी वो एक्सपायरी डेट 11/ 2025 होने से लौटाई गई। उसके पश्चात संवेदक द्वारा अन्य बिल के माध्यम से मई 2025 में निर्मित एचसीजी (प्रग्नेंसी) टेस्ट स्ट्रिप की आपूर्ति होने से शस्ति लगई जाकर भुगतान किया गया था।
जालोर सीएमएचओ ने किया हाड़ेचा एवं चितलवाना सीएचसी का औचक निरीक्षण
लू तापघात प्रबंधन, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई एवं दवाइयों की उपलब्धता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
जालोर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाड़ेचा एवं चितलवाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों की क्रियाशीलता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ जाणी ने वर्तमान भीषण गर्मी एवं लू तापघात की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थान में हीट स्ट्रोक प्रबंधन की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लू तापघात के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए अस्पताल स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड/कॉर्नर सक्रिय रूप से संचालित हो, जहां पर्याप्त मात्रा में ठंडा पेयजल, कूलर, पंखे, ओआरएस, आईवी फ्लूड, आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
डॉ. जाणी ने निर्देश दिए कि लू तापघात से प्रभावित मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा गंभीर स्थिति होने पर रेफरल व्यवस्था भी सुचारू रखी जाए।  उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लू तापघात से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाएं ताकि आमजन समय रहते सावधानी बरत सकें। साथ ही अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज एवं परिजनों को हीट वेव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण हमेशा कार्यशील स्थिति में रहें तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं।
उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों, प्रसूति कक्ष, शौचालयों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वल गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ
हीटवेव व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जालोर . आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा आशान्वित ब्लॉक आहोर के लिए नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भारत सरकार के निदेशक अरविन्द रावत ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भाद्राजून का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ देखी।
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टरों की जाँच करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन काउन्टर, मेडिकल वार्ड एवं अस्पताल का निरीक्षण कर बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम के दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र आहोर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजांे का सुविधापूर्ण माहौल मंे उपचार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने लू-तापघात के रोगियों के लिए बनाये गये डेडिकेटेड वार्डों का निरीक्षण कर कूलर, एसी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में बर्फ, ओरआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को हीट वेव व लू से प्रभावित मरीजों को अविलम्ब उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए सुविधापूर्ण माहौल में उपचार मुहैया करवाने के लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, बीसीएमओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
जनभागीदारी से ही सफल होगा टीबी मुक्त भारत अभियान - डॉ. इन्दरजीत सिंह
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह जालौर दौरे पर
टीबी मुक्त भारत अभियान के इंडिकेटर्स की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने शुक्रवार को जालौर जिले का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने हाई रिक्स विलेज बड़गांव ब्लॉक रानीवाड़ा में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण कर अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, स्क्रीनिंग कार्य एवं विभिन्न इंडिकेटर्स की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डाॅ. सिंह ने शिविर में आने वाले व्यक्तियों की बीपी, डायबिटीज, टीबी एवं अन्य रोगों की स्क्रीनिंग, सैंपल कलेक्शन, एक्स-रे जांच, सीबीनाट जांच, केस डिटेक्शन एवं नोटिफिकेशन, उपचार प्रारंभ करने की स्थिति, काॅन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, टीपीटी, निक्षय मित्र एवं विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि टीबी रोगियों की समय पर पहचान एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करना अभियान की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाले समूहों की अधिक से अधिक स्क्रीनिंग की जाए तथा संदिग्ध मरीजों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही उपचाररत मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करते हुए उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध करवाया जाए।
दौरे के दौरान निदेशक डाॅ. इन्दरजीत सिंह ने रानीवाड़ा स्थित सीबीनाट साइट एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली, सैंपल जांच प्रक्रिया, रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने तथा जांच की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मशीनों के नियमित रखरखाव एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए आमजन में जागरूकता बढ़ाने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाने तथा उपचार को बीच में नहीं छोड़ने के लिए निरंतर प्रेरित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बीसीएमओ रानीवाड़ा डाॅ. गणपत लाल, डॉ. सुरंगिला, डीपीसी अभिमन्यु सिंह, बीएचएस लक्ष्मणदान चारण, समेत विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल, 1304 बालिकाओं को मिला सुरक्षा कवच
जालोर. जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 1304 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि जिलेभर के विद्यालयों में जागरूकता अभियान एवं जिले के समस्त उपजिला अस्पताल सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही विभागीय कार्मिकों द्वारा बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, उपयोगिता एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सुरक्षित, प्रभावी एवं लाभकारी है। उन्होंने जिले की सभी पात्र 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे जागरूक रहकर समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि बालिकाओं का भविष्य स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान बालिका का आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। लाभार्थियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल पर किया जा रहा है तथा ओटीपी सत्यापन के उपरांत ही टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए इसे बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जालोर एमसीएच में नवजात शिशु का सफल उपचार, मुख्यमंत्री आयुष्मान आयोग्य योजना बनी जीवनदायिनी
जालोर. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालोर की एसएनसीयू यूनिट में भीनमाल के एक निजी अस्पताल से गंभीर अवस्था में रेफर होकर आए नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया। एमसीएच के प्रभारी डॉ. नैनमल परमार ने बताया कि जन्म के समय शिशु का वजन मात्र 1.07 किलोग्राम था तथा वह 30 सप्ताह से पूर्व (प्रीमैच्योर) जन्मा था। भर्ती के समय शिशु नवजात सेप्सिस (गंभीर संक्रमण) से ग्रसित था, जिसके कारण उसे विशेष निगरानी एवं क्रिटिकल केयर की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
डॉ. परमार ने बताया कि इतनी गंभीर स्थिति में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना शिशु के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। योजना के अंतर्गत क्रिटिकल केयर नियोनेटल पैकेज में शिशु का सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क किया गया, जिससे परिजनों पर किसी भी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ा। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत सिद्ध हो रही है। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शकों के समर्पित प्रयासों तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रभावी उपयोग से शिशु की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ। लगभग 42 दिनों तक चले गहन उपचार के बाद शिशु पूर्णतः स्वस्थ हो गया। डिस्चार्ज के समय उसका वजन बढ़कर 1.480 किलोग्राम हो गया, जो उसके स्वास्थ्य में आए सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है। शिशु को 15 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया। इस उपचार पर लगभग ₹3,60,360 की राशि का क्लेम मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है, जो योजना के तहत अस्पताल को प्राप्त होगी। इस प्रकार राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने न केवल नवजात को जीवनदान दिया, बल्कि उसके परिवार को भी आर्थिक चिंता से मुक्त किया। नवजात के उपचार में एसएनसीयू प्रभारी डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. बाबूलाल चौधरी, एसएनसीयू नर्सिंग प्रभारी मनोहर लाल सहित स्टाफ सदस्य महेंद्र, नितिन, प्रवीण, दिव्या एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक आमिर खान शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों से यह जटिल उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
लू-तापघात के प्रभावी प्रबंधन को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वीरेंद्र हमथानी ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के दिए निर्देश
जालोर. जिले में बढ़ती गर्मी एवं लू-तापघात की संभावित परिस्थितियों के मद्देनज़र उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी द्वारा बागरा, जसवंतपुरा, पावटी चांदूर एवं बूगांव स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. हमथानी ने निर्देशित किया कि लू-तापघात प्रभावित मरीजों के लिए पृथक बेड आरक्षित रखे जाएं तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही औआरएस, आईवी फ्लूड, शीतल पेयजल, कूलिंग व्यवस्थाएं एवं प्राथमिक उपचार संसाधन पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सा कार्मिकों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर तत्काल उपचार प्रारंभ करने एवं गंभीर मरीजों को समयबद्ध तरीके से उच्च संस्थान पर रेफर करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया। प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्टिंग हेतु निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनटीईपी, एनसीडी, एनबीडीसीपी समेत अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को रिकॉर्ड संधारण अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रखने के निर्देश देते हुए कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
डॉ. हमथानी ने स्वास्थ्य कार्मिकों को लू-तापघात से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।  इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, लैब तकनिशियन कृष्णपाल समेत कई जन मौजूद रहे।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जांच शिविर आयोजित
जसवंतपुरा ब्लॉक के डोरडा में डिजिटल एक्स-रे से टीबी जांच
जालोर.  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निरंतर विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की जांच की जा रही है। जांच के दौरान चिन्हित संभावित रोगियों को आगे की बलगम जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है, ताकि उन्हें शीघ्र उपचार मिल सके।
विज्ञापन
बीसीएमओ प्रशांत सेन ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के क्रम मे गुरुवार को जसवंतपुरा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर डोरडा में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग की गई तथा हैंड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स-रे कर जांच की गई। साथ ही उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. परिहार ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना एवं कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार जागरूकता गतिविधियों एवं जांच शिविरों के माध्यम से टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें। शिविर में बीएचएस जितेंद्र सिंह, लेब सहायक अनिल कुमार, एआरजी जतिन कुमार , एएनएम भंवरी तथा आशा सहयोगिनी मनीषा एवं तिर्जी देवी ने सेवाएं दी।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित
जालोर. सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया कि जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम टीबी रोग का निदान किया जा रहा है। जांच के दौरान चिन्हित टीबी संभावित व्यक्तियों को आगे की बलगम जांच एवं उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है, ताकि उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि इसी संदर्भ में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुडसी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा 48 व्यक्तियों के टीबी रोग की स्क्रीनिंग एवं हैण्ड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स रे कर टीबी रोग का निदान किया गया साथ ही टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना एवं कमजोरी टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निरंतर जांच शिविरों, जागरूकता गतिविधियों  के माध्यम से टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। उन्होने आमजन से अपील की गई है कि टीबी के प्रति जागरूक रहें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दें।
शिविर में बीएचएस श्रवण कुमार, एआरजी मनीष सैनी, एएनएम नीलम एवं आशा सहयोगिनी आशी देवी, सुदंर देवी, मंजु देवी व सोनल कवंर ने अपनी सेवाएं दी।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश
जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जालोर. ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन
जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर दौड़ते लोडिंग वाहनों जैसे हैवी डम्पर, ट्रक, ट्रैक्टर इत्यादि के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगवाने की बात कही ।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ज़िलें के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संचालित अवैध ढाबों व बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर की सड़कों पर अवरोधों के रूप में आने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मिलकर समय-समय पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं एवं संबंधित विभागों के कार्मिकों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिलवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, जिला परिवहन अधिकारी जालोर ओमप्रकाश चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. सिंघाडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशासी अभियंता शंकरलाल सुथार, भीनमाल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सुथार, सांचौर के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार, सहायक अभियंता प्रकाश देवासी, आरएसएचए के तकनीकी मैनेजर अमित सुथार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में जालोर जिला राज्य स्तर पर सम्मानित
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने प्राप्त किया सम्मान
जालोर. टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जालौर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर शुक्रवार को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जालोर जिले को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार द्वारा प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों एवं जनप्रतिनिधियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि जिले में संचालित इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर व्यापक सर्वे, सक्रिय स्क्रीनिंग, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया गया। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार पूर्ण कराने के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीमवर्क और सतत प्रयासों की पहचान है, और आगे भी जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा। इस उपलब्धि का श्रेय सभी संबंधित कार्मिकों एवं आमजन को दिया है, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया है।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक विश्नोई ने जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्याओं पर अपना व्याख्यान दिया
जालोर. ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक विश्नोई ने जालोर में होटल विजय पैराडाइज में रविवार को जोड़ों के दर्द पर तथा अर्थराइटिस से जुड़ी समस्याओं पर अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
डॉ.विश्नोई ने रोबोटिक के जरिए होने वाली सर्जरी के फायदे बताए तथा लोगों के मन से संशय एवं डर दूर किया। इस जागरुकता प्रोग्राम में सम्मिलित होकर शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं डॉक्टर से प्रश्न करके अपने समस्याओं का समाधान किया।
इस जागरुकता प्रोग्राम में प्रमुख रूप से राजेंद्र भूतड़ा,सपना बजाज,पायल सिद्धावत,अशोक शर्मा, हरबंश सिंह,जयपाल सिंह,राजू चौधरी,दीपक त्रिवेदी,जुगल दवे,मोनू सैयद,आमीर खान, वरुण शर्मा, निशांत शर्मा,विकास सोलंकी,नितिन सोलंकी,रमेश सांखला,महेंद्र पूरी,कल्पेश शर्मा,नीरज शर्मा,भरत जोधवानी,लक्ष्मीकांत दवे,सोनू सोनी,नितेश भटनागर,मनीष व्यास,अशोक गहलोत,जितू सोनी,जितेंद्र जीनगर,खेताराम तथा प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया से दिलीप डूडी, दिलीप सिंह,डूंगरसिंह मंडलावत,दिनेश जांगिड़, सोम शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट तरुण सिद्धावत ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
निजी चिकित्सालय संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
पीसीपीएनडीटी, एनटीईपी और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी
जालोर. स्वास्थ्य भवन जालोर मे निजी चिकित्सालय संचालकों के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया ने पीसीटीएस पोर्टल, इम्पेक्ट, निक्षय पोर्टल, यूविन पोर्टल एवं विभागिय अन्य पोर्टल पर नियमित सूचनाओं को निर्धारित समयावधि में अपडेट करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में एएसओ चन्द्रशेखर जैन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए पीसीटीएस एवं यूवीन पोर्टल में टीकाकरण, प्रसव एवं अन्य विभिन्न सूचनाओं को अपडेट करने संबधित जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिला एवं शिशुओं को लगने वाले सम्पूर्ण टीकाकरण की सूचनाओं को युविन पोर्टल पर अपडेट करने संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग ने पीपीआईएस योजना के बारे मे जानकारी देते हुए विगत वर्ष में निजी क्षेत्र में उपचारित टीबी रोगियों सूचनाओं पर चर्चा की एवं निक्षय पोर्टल पर टीबी रोगी की सूचना अपडेट करने में की जाने वाली गतिविधियां एवं निजी क्षेत्र में टीबी रोगी को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही पीपीआईएस योजना के तहत निजी चिकित्सालय को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में शंकर सुथार जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुखबिर योजना, फार्म एफ का संधारण, इम्पेकट सॉफटवेयर में सूचनाओं का अपडेशन एवं अधिनियम की पालना नहीं करने पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे मे जानकारी देते हुए कन्या भ्रण हत्या नहीं करने एवं कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो तो उसकी सूचना देने के निर्देश दिए। मुखबिर योजना की जानकारी अपने चिकित्सा संस्थान में प्रदर्शित करने जानकारी दी।  कार्यशाला में जिले के निजी चिकित्सालय के चिकित्सक, संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जालोर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन जालौर से प्रचार वाहन को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या को ध्यान में रखते हुए एफसीएम इंजेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए नियमित सत्र भी आयोजित किये जा रहे है, जिससे गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को प्रभावी उपचार मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले भर में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, पोषण एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर महिला स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भौमाराम चौधरी, चंद्रशेखर जैन, आयुवान सिंह, नरेंद्र कुमार, इमरान बेग, शंकर सुथार, गुलाम खान समेत कई जान मौजूद थे।
होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए
जालोर. होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विशेष अभियान चला कर सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि होली के अवसर पर मिठाइयों, मावा, घी, रंगीन मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर में मिठाई की दुकानों एवं थोक विक्रेताओं पर सघन निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गुरुवार को जालौर शहर में गुप्ता स्वीट्स एंड जलपान गृह से मीठा मावा, गायत्री स्वीट होम से रसगुल्ला ओर मीठा मावा, लहरिया स्वीट एंड केटर्स से कलाकंद के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है, जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मिठाई विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ढंके हुए खाद्य पदार्थ ही विक्रय करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सामग्री का उपयोग करें। आमजन से भी अपील की गई है कि वे खुली एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को करें।
आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित
जालोर. जिले की पंचायत समिति सभागार, आहोर में मंगलवार को प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आहोर डॉ. शैलेंद्र सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला में डॉ बाजिया ने आहोर ब्लॉक उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। जहाँ टीकाकरण की स्थिति कम है। उन्होंने नियमित टीकाकरण से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
यूनिसेफ/आरसीडीएसएसएस जिला समन्वयक डॉ. सुनील सोलंकी ने शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों में टीकाकरण के दूरगामी लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा जीरो-डोज बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला में महंत नारायणनाथ महाराज, चरली मठ के मठाधीश एवं जामा मस्जिद, आहोर के इमाम मोहम्मद अब्दुल ने टीकाकरण में आने वाली सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं पर चर्चा की तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय सुझाए। भाजपा जिला संयोजक भगवतसिंह जोधा ने माताओं से बच्चों के टीकाकरण के प्रति ममता एवं जिम्मेदारी निभाने की अपील की। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र सिंह एवं लक्ष्मण गुजर ने जीरो-डोज टीकाकरण विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ करना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा। इस एकदिवसीय कार्यशाला में कुल 52 प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने सक्रिय सहभागिता की तथा अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिली टीकाकरण सेवाएं
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान लाभार्थियों को टीकाकरण के फायदे बताकर जागरूक किया गया।
खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रघुनंदन बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को सायला ब्लॉक के बालवाड़ा ईंट भट्टों पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अभियान के तहत 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया तथा आयरन सिरप की डोज भी पिलाई गई।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार आहरी ने बताया कि टीकाकरण सत्र के दौरान बीसीजी-3, पेंटा-9, एमआर-13, टीडी5-4, टीडी10-2, टीडी-16-3, आयरन सिरप-26 बच्चो को तथा 20 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। साथ ही ईंट भट्टों पर कार्यरत प्रवासी परिवारों की टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। टीकाकरण सत्र के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को ओआरएस, जिंक, आयरन व कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। साथ ही लाभार्थियों को नियमित टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करते हुए टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान एएनएम निर्मला शारदा एवं ललिता कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी सेवाएं दी।
कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के 53 बच्चों का हुआ टीकाकरण
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कच्ची बस्तियों एवं ईंट भट्टा क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के जीरो डोज एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान टीकाकरण से होने वाले लाभों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन एवं बीसीएमओ आहोर डॉ. छैलसिंह एवं यूनिसेफ जिला को-ऑर्डिनेटर सुनील सोलंकी के सहयोग से बुधवार को आहोर ब्लॉक के रायथल एवं चरली में कच्ची बस्तियों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के रायथल में 28 तथा चरली में 25 बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही ईंट भट्टों पर कार्यरत प्रवासी परिवारों की टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए गए साथ ही टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देकर लाभार्थियों को नियमित टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
टीकाकरण के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को ओआरएस, जिंक, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। इस अभियान में यूनिसेफ से जितेंद्र सिंह, सीएचओ तनसुख दास, एएनएम ममता कुमारी एवं विमला, आशा कार्यकर्ता तुलसी, रेखा, मनीषा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महावीर इण्टरनेशनल द्वारा नवजात शिशुओं को वितरित किए बेबी किट
जालोर . महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सिटी जालोर द्वारा भीनमाल रोड स्थित राजकीय एमसीएच अस्पताल में मातृत्व परियोजनान्तर्गत नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किये गये। महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सीटी जालोर के सचिव छगन लौहार ने बताया कि माह कि प्रत्येक 25 तारीख को महावीर इण्टरनेशनल एपेक्स के निर्देशन में मातृत्व परियोजनान्तर्गत नवजात शिशुओं और माताओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु हाइजेनिक बेबी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर महावीर इण्टरनेशनल जालोर - सिरोही जॉन चेयरमैन शम्भू सिंह मण्डलावत ने महावीर इण्टरनेशनल एपेक्स की स्किल डेवलेपमेण्ट परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि महावीर इण्टरनेशनल अपेक्स और SNS फाउण्डेशन के मध्य सम्पादित MOU के तहत 3 माह के जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज मे 10 लोगों का खर्च महावीर इण्टरनेशनल ग्रेनाईट सिटी जालोर वहन करेगा, जिसमें आवास भोजन युनिफॉर्म इत्यादि सब शामिल है। यहाँ टू व्हिलर ऑटो टेक्निशियन ओटोमोटिव टेलिकॉलर इलेक्ट्रिशियन व पलम्बिंग के कोर्स होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगरपरिषद पूर्व उपसभापति अम्बालाल व्यास, समेलाराम माली, पी.एल. सोनगरा, प्रवीण माथुर, दिनेश बाघेला, पुखराज खत्री,डाॅ ,मुकेश चौधरी व डॉक्टर्स और अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।
हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लेटा में 175 ग्रामीणों के किए गए डिजिटल एक्स-रे
जालोर. ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा टीबी रोग की समय पर पहचान के उद्देश्य से सामुदायिक सभा भवन लेटा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हैंडहेल्ड डिजिटल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई है, जिससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ही टीबी रोग की त्वरित एवं सटीक जांच संभव हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि हैंडहेल्ड डिजिटल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की समय पर पहचान कर मरीजों को शीघ्र उपचार से जोड़ा जा रहा है, जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में जिले के अन्य ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी इस मशीन के माध्यम से नियमित रूप से जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया शिविर के दौरान सभा भवन परिसर में ही आधुनिक हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सहायता से कुल 175 ग्रामीणों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। इन डिजिटल एक्स-रे के माध्यम से टीबी रोग के संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार एवं आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर किंतु पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच एवं नियमित उपचार से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। शिविर में जिन व्यक्तियों में टीबी के लक्षण अथवा संदिग्ध स्थिति पाई गई, उन्हें पुष्टि जांच एवं उपचार हेतु संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों में रेफर किया गया। शिविर में बीएचएस श्रवण कुमार ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव के उपाय, नियमित दवा सेवन एवं जांच पूर्ण करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान एआरजी मनीष सैनी, सीएचओ संजीव कुमार, एएनएम पंकु कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कांता गर्ग, आंगनवाड़ी सहायिका सोनी देवी, आशा सहयोगिनी मंजू देवी समेत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण
जिले में आयोजित घर घर सर्वें, टीबी मुक्त भारत अभियान, वलनरेबल जनसंख्या की समीक्षा की
जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर घर सर्वें,वलनरेबल पॉपुलेशन की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने एवं निक्षय पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्टिंग की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया कि राज्य स्तरीय दल में राज्य एसीएसएम अधिकारी कमल पालीवाल एवं केएचपीटी प्रतिनिधि सुनील गुप्ता जालौर जिले के भ्रमण पर रहे। निरीक्षण के दौरान जिले में चिन्हित वलनरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग की स्थिति, निक्षय पोर्टल पर प्रविष्ट डेटा, टीबी रोगियों के उपचार, दवा उपलब्धता, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण किट वितरण, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं फॉलो-अप व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय दल द्वारा पाया गया कि जिले में टीबी नियंत्रण की दिशा में संतोषजनक प्रगति की गई है, तथापि शेष लक्षित जनसंख्या की स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण कर 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित टीबी रोगियों का समयबद्ध उपचार प्रारंभ कर उपचार अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
डीटीओ डॉ असीम परिहार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें जिले में संचालित गतिविधियों, माइक्रोप्लानिंग, फील्ड स्तर पर एएनएम/आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति से राज्य स्तरीय दल को अवगत कराया गया।
राज्य स्तरीय दल द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव की बात कही। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग, सुरेश कुमार, श्रवण कुमार, जयंतीलाल, हिमालय सिंह, नारायण लाल समेत स्टाफ उपस्थित रहे।
तैयार भवन, बंद दरवाजे: बागरा का नया अस्पताल बना शोपीस
जनता पूछ रही सवाल: जब भवन तैयार है तो उद्घाटन क्यों नहीं?
करोड़ों की लागत से बना भवन, प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ा
देवेन्द्रराज सुथार @ DDTNews. बागरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बना नया अस्पताल भवन लंबे समय से उद्घाटन की बाट जोह रहा है। दिवाली से पहले इस भवन का समस्त निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था और ठेकेदार द्वारा इसे विभाग को विधिवत हैंडओवर भी कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद औपचारिक उद्घाटन नहीं हो पाया है। नतीजतन करोड़ों रुपये की लागत से तैयार आधुनिक सुविधाओं वाला भवन बंद पड़ा है और मरीज पुराने चिकित्सा भवन में इलाज कराने को मजबूर हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि उद्घाटन के बिना ही इसी नए भवन में हाल ही में दस दिन तक चले आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों को भर्ती किया गया। शिविर के दौरान भवन का उपयोग तो कर लिया गया, लेकिन शिविर समाप्त होते ही इसे फिर से बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र में यह सवाल उठने लगे हैं कि जब बिना उद्घाटन भवन का उपयोग संभव है, तो फिर नियमित रूप से मरीजों के लिए इसे क्यों नहीं खोला जा रहा।
वर्तमान में मरीजों को पुराने चिकित्सा भवन में भर्ती किया जा रहा है, जहां सुविधाओं की भारी कमी है। पुराने भवन में पर्याप्त बेड नहीं हैं, जिससे कई बार मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही बिजली की 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से भी मरीजों और चिकित्सा स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में जब बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोगियों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, तब ऐसी अव्यवस्थाएं मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा देती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए अस्पताल भवन में पर्याप्त कमरे, बेड, बेहतर वेंटिलेशन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यदि इसे शुरू कर दिया जाए, तो न केवल भर्ती मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को भी बेहतर माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी समझ से परे है।
बागरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 120 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों की संख्या भी बड़ी है। सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन संसाधनों के अभाव में समुचित उपचार देना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों और मरीजों के परिजनों में इस स्थिति को लेकर रोष है। उनका कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता की सुविधा के लिए भवन बनाया गया, लेकिन वह सिर्फ कागजों में ही तैयार माना जा रहा है। उद्घाटन के नाम पर हो रही देरी को लोग लापरवाही और उदासीनता से जोड़कर देख रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जल्द से जल्द नए अस्पताल भवन का उद्घाटन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि भवन का संचालन शुरू हो जाता है, तो बागरा ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्णय लें।
कुल मिलाकर, बागरा में नया अस्पताल भवन तैयार होकर भी आमजन की सेवा से दूर है। जब तक इसका उद्घाटन कर नियमित संचालन शुरू नहीं किया जाता, तब तक मरीजों की परेशानी कम होने की उम्मीद नजर नहीं आती। अब देखना यह है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कब जागता है और जनता को इस बहुप्रतीक्षित सुविधा का वास्तविक लाभ कब मिलता है।
सशक्त निगरानी से टीकाकरण में सफलता, जालोर अग्रणी जिलों में शामिल - सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी
जालोर .जिला जालोर के स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। सुदृढ़ योजना, सतत निगरानी एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप जिले में लगातार पिछले तीन महीनों से फुल इम्यूनाइजेशन कवरेज 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गावंडे के निर्देशन में जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए सशक्त योजना, सतत निगरानी और फील्ड स्तर पर कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। यूविन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, छूटे बच्चों की पहचान एवं त्वरित फॉलो-अप से जिले में पिछले तीन महीनों से फुल इम्यूनाइजेशन कवरेज 90 प्रतिशत से अधिक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कार्मिकों के समन्वित प्रयासों से जालोर जिला टीकाकरण प्रदर्शन में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि टीकाकरण को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सीएचसी एवं पीएचसी के सहयोग से विस्तृत माइक्रोप्लानिंग की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सहयोग से प्रत्येक ढाणी एवं टोले को माइक्रोप्लान का हिस्सा बनाया गया। हाई-रिस्क व छूटे हुए क्षेत्रों की पहचान कर दूरस्थ बस्तियों पर विशेष फोकस रखा गया, जिससे कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. जाणी ने बताया कि सतत निगरानी, नियमित फील्ड विजिट, समयबद्ध समीक्षा एवं टीमवर्क के चलते स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, समस्याओं का समय पर समाधान हुआ और जालोर जिला टीकाकरण प्रदर्शन में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है।
एमआर-1 एवं एमआर-2 कवरेज में राज्य में बेहतर प्रदर्शन
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार जालोर जिले में एमआर-1 और एमआर-2 कवरेज के बीच अंतर न्यूनतम दर्ज किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चों को न केवल पहली खुराक समय पर दी जा रही है, बल्कि दूसरी खुराक के लिए प्रभावी फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। यह उपलब्धि मजबूत सर्विलांस एवं निरंतर निगरानी से संभव हो सकी है।
यूविन पोर्टल से सुदृढ़ ट्रैकिंग व्यवस्था
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यूविन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग को प्रभावी रूप से लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप जिले में कुल 336 में से 336 टीकाकरण सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए एक भी सत्र निरस्त नहीं हुआ। प्रति सत्र औसतन 6.9 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, यह उपलब्धि सटीक सत्र योजना, अद्यतन ड्यू-लिस्ट एवं बेहतर लाभार्थी मोबिलाइजेशन का परिणाम है।
नवनियुक्त स्टाफ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
आरसीएचओ डॉ. बाजिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवनियुक्त चिकित्साधिकारी एवं एएनएम को टीकाकरण कार्यक्रम, यूविन पोर्टल के उपयोग, सत्र प्रबंधन एवं एईएफआई रिपोर्टिंग पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित कर संवेदीकरण किया गया। साथ ही सहयोगी संस्थाएं डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, जेएसआई के प्रतिनिधि एवं स्टाफ के सहयोग से फील्ड स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
मुख्य सचेतक ने सामान्य चिकित्सालय जालोर का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ
भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
जालोर.  मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य चिकित्सालय जालोर का औचक निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजों का सुविधापूर्ण माहौल में उपचार करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला अस्पताल में ओपीडी, मेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, टेली मेडिसिन वॉर्ड, एआरटी सेन्टर, नेत्र चिकित्सालय, क्षय निवारण केंद्र, निःशुल्क जांच केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता, स्टाफ नियुक्ति, तक्नीशियन सहित कार्मिकों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए अस्पताल में आने वाले डायलासिस के मरीजों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक
मुख्य सचेतक ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेमी पूछी। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आपातकालीन स्थिति में रोगी को तुरंत चिकित्सक सहित सभी व्यवस्थाएं एवं प्रबंधन सुनिश्चित कर तत्काल इलाज प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल बिल्डिंग के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार को लेकर की चर्चा
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला अस्पताल के मुख्य भवन में आवश्यकता अनुरूप जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य को लेकर ओपीडी तथा वार्डों के लिए वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचेतक द्वारा जिला अस्पताल के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा इस के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।
एमसीएच अस्पताल का किया अवलोकन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एमसीएच अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, एएनसी-गायनिक वार्ड, पीएनसी शिशु वार्ड, मदर मिल्क सेन्टर, एमएनसीयू, न्यू बॉर्न केयर यूनिट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों से हर माह होने वाली प्रसूता जाँचों, दवाइयों की उपलब्धता, डिलीवरी, प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधा तथा संसाधनों की आवश्यकता के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला अस्पताल तथा एमसीएच के अवलोकन के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शौचालय साफ रखने, मेडिकल वेस्ट के डेली बेसिस पर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश देते हुए नगर परिषद से स्थायी स्टाफ रखकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे, सीएमएचओ भैराराम जाणी, भामाशाह डॉ. अशोक जैन, पीएमओ वेद प्रकाश मीणा, डॉ. कमलेश मीणा, डॉ. नैनमल परमार, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. प्रकाश विश्नोई, डॉ. अभिषेक पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जिले के जलभराव क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य अभियान से मलेरिया-डेंगू पर नियंत्रण
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में विभाग की अहम भूमिका
जालोर. जालोर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। विभाग द्वारा बनाई गई दूरदर्शी कार्ययोजना, योजनाबद्ध कार्यशैली एवं अनुशासित प्रशासनिक व्यवस्था के चलते जिले ने स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के समन्वित प्रयासों से आमजन को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चितलवाना जलभराव क्षेत्र में चला विशेष मच्छर नियंत्रण अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए जलभराव से प्रभावित चितलवाना क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य टीमों का गठन कर सुनियोजित अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वल गतिविधियां, पानी के स्रोतों की जांच एवं मच्छर प्रजनन स्थलों को नष्ट करने जैसे आवश्यक कदम उठाए गए। साथ ही निजी अस्पतालों की टीमों को भी अभियान से जोड़कर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप चितलवाना क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ। क्षेत्र में इन रोगों के केस नगण्य स्तर पर पाए गए, जो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तत्परता, फील्ड स्तर पर की गई सघन निगरानी तथा प्रभावी कार्यकुशलता को दर्शाता है।
मलेरिया डायग्नोसिस में जालोर जिला रहा प्रदेश में अग्रणी
डॉ. जाणी ने बताया कि मलेरिया उन्मूलन की दिशा में जालोर जिले ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। मलेरिया रोग के डायग्नोसिस हेतु ली जाने वाली ब्लड स्लाइड संग्रहण में पूर्व में जालोर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिले की सुदृढ़ निगरानी प्रणाली, स्वास्थ्य कार्मिकों की मेहनत तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किए गए प्रभावी फील्ड कार्य का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रभावी क्रियान्वयन का असर, जालौर 15वीं रैंक पर पहुंचा
सीएमएचओ डॉ. जाणी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी लाडो प्रोत्साहन योजना में भी जालोर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। योजना के तहत नियमित मॉनिटरिंग, कार्मिकों के प्रशिक्षण तथा समय-समय पर समीक्षा बैठकों के आयोजन के परिणामस्वरूप जालोर जिले ने प्रदेश स्तर पर 41वीं रैंक से सुधार करते हुए 15वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि जिले की प्रभावी कार्ययोजना, प्रशासनिक दक्षता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
टीबी मुक्त भारत अभियान में वल्नरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में लगभग शत-प्रतिशत वल्नरेबल पॉपुलेशन को चिन्हित कर उनकी टीबी स्क्रीनिंग की गई। संभावित टीबी रोगियों की समय पर जांच कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया, जिससे टीबी संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण की दिशा में जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
बागरा में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में रोगियों का हो रहा उपचार
सायला में नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का उपचार किया
जालोर. जिले के सायला उपखंड मुख्यालय पर नवीन बस स्टेंड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को संघवी स्व.श्रीमती सुमटीबाई भबुतमल भंडारी परिवार एवं पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान तीन दिवसीय द्वितीय नि:शुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया।तीन दिवसीय शिविर में कुल 1945 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों राहत प्रदान की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी थी। जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह दादाल ने की। अतिथि के नाते पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, संयुक्त निदेशक डॉ गणपतसिंह सोढा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा,भाजपा नेता गणपतसिंह बगेड़ियां भामाशाह चंपालाल भंडारी,जिला महासचिव कांग्रेस सुल्तान खान भाटी,समाजसेवी दुर्गसिंह तूरा,बीबीएचओ डॉ संजय माली,भाजपा पोषाणा रघुनाथसिंह राजपुरोहित,नाथुसिंह तीखी मौजूद रहे।
विज्ञापन
समारोह का आगाज अतिथियों ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार चौधरी में कहाकि दान देना सरल है, लेकिन स्वय भामाशाह परिवार द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर कार्य करना सराहनीय कार्य है।सायला क्षेत्र पशु प्रेमी है।इस प्रकार से जरूरतमंद पशुपालकों लाभ भी मिल रहा है।साथ ही उन्होंने जागरूक होकर पशुपालकों को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक सोढा ने संबोधित करते हुए कहाकि मूक पशुओं के लिए भामाशाह परिवार ने शिविर आयोजित कर बड़ी संख्या में पशुपालकों को लाभ प्रदान किया है।विभाग इस प्रकार के शिविरों के सहयोग के लिए तत्पर है।साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। भामाशाह चंपालाल भंडारी ने स्वागत भाषण देते हुए पिताजी की भावना के अनुरूप मूक पशु सेवा के लिए शिविर का आयोजन कर पशुपालकों को सेवा प्रदान की। शिविर में सेवा देने वाले पशु चिकित्सा टीम को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस दौरान शिविर प्रभारी डॉ संजय माली,चंपालाल भंडारी,सेवानिवृत संयुक्त निदेशक गणपतसिंह, कुइयांलाल जैन,प्रतीक भंडारी,वस्तुपाल जैन,मांगीलाल फोलामुथा,नरपतसिंह मोकनी,कांतिलाल छात्रगोता,नारायणलाल विश्वकर्मा,प्रकाश शर्मा,श्रवण अग्रवाल विपुल दवे,कालूराम सुथार आदि उपस्थित थे।
निःशुल्क लेंस युक्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 350 मरीजों को चश्मे दिए
जालोर. श्रीमती जीवीबाई गेनमलजी सोलंकी चैरिटेबल ट्रस्ट, जालोर एवं जिला अंधत्व निवारण समिति, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सोलंकी परिवार की ओर से राजेंद्र सूरी जैन दादाबाड़ी में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क लेंस युक्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिविर में आंखों से संबंधित समस्त प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मंजू सोलंकी ने बताया कि बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि के अध्यक्ष, कर्नाटक सरकार द्वारा सम्मानित सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, कर्नाटक नेत्र ज्योति सेवा शिरोमणि,  शल्य चिकित्सा सम्मान एवं कर्नाटक राज्य उत्सव पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नरपत सोलंकी सहित प्रोजेक्ट दृष्टि के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।
शिविर में 2370 रजिस्ट्रेशन किए गए 350 को चश्मा वितरण किए गए एवं 252 ऑपरेशन हेतु चयन किए गए।शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नेत्र जांच व उपचार का लाभ उठाया। इस अवसर पर रिखबचंद सोलंकी, सुशील सोलंकी, दिनेश सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी, रवि भावीन सोलंकी, ऋषभ सोलंकी, अशोक गुर्जर आदि कई लोग मौजूद थे।
बागरा में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में अब तक 1463 रोगियों का हुआ उपचार
शिविर में 40 पाइल्स के रोगियों का हुआ ऑपरेशन
जालोर. आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री राजेन्द्र सूरि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर  के चतुर्थ दिन तक कुल 1463 रोगियों को आयुर्वेद दवा का उपचार दिया गया।  शिविर में अब तक कुल 40 रोगियों के पाईल्स का ऑपरेशन किया गया है। पंचकर्म चिकित्सा प्रभारी डॉ. सांवलाराम एवं डॉ. नरेन्द्र परमार ने बताया कि 58 रोगियों को में कटिशूल, के जानुशूल, संधिशूल, मन्यास्तम्भ (ग्रीवाशूल) का उपचार पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से किया गया।  शिविर के दौरान आयुर्वेद विभाग, जालोर के उपनिदेशक डॉ. भवानी सिंह राजपुरोहित ने अंतरंग रोगी विभाग का निरीक्षण करके भर्ती मरीजों  के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
भील सबरी बस्ती में हुआ निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में 176 लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
जालोर. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शनिवार को भील सबरी बस्ती ताश खाना बावड़ी के पास आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर समुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफूल घिंटाला ने बताया कि स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। इस तरह के शिविर लोगों को जागरूक करने और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक हरफूल घिंटाला ने बताया कि शिविर में कुल 176 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ जिसमें 49 पुरुष व 127 महिला थी। जिसमें गर्भावस्था से पूर्व जांच, बच्चो का टीकाकरण, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, टीबी स्क्रीनिंग, हृदय रोग, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, एवं सामान्य रोगों की जांच की गई। शिविर में डॉ राज सिंह भंडारी नर्सिंग ऑफिसर आशुतोष, लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण, एएनएम मंजू बिश्नोई शर्मिला सुरा ,सोनू, सहायक कर्मचारी कुसुम गर्ग ने सेवाएं दी।
क्लिनिकल एस्टाबलेशमेंट एक्ट के तहत निजी चिकित्सालय, लैब एवं क्लीनिक का पंजीकरण अनिवार्य, बिना पंजीकरण पर होगी कार्रवाई — सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी
जालोर. जिले में संचालित सभी निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब का क्लिनिकल एस्टाबलेशमेंट अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी निजी चिकित्सा संस्थान का संचालन नियम विरुद्ध माना जाएगा तथा ऐसे संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि अधिनियम का उद्देश्य निजी चिकित्सा सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पंजीकरण के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं, योग्य स्टाफ, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जिन निजी चिकित्सा संस्थानों का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे शीघ्र ही संबंधित कार्यालय अथवा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराएं। निर्धारित समय-सीमा के बाद बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने वाले संस्थानों की स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीपीआईएस, पीपीआईयूसीडी, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण कार्यक्रमों के अंतर्गत दी गई मान्यता निरस्त की जाएगी।
सीएमएचओ ने बताया कि इस संबंध में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत चिकित्सा संस्थानों का ही चयन करें।
बागरा में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 25 को
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित करेंगे शिविर का उद्घाटन
जालोर. आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 दिसम्बर से 3 जनवरी तक पीएम श्री राजेन्द्र सूरि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा में किया जायेगा।  आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, आयुर्वेद विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह चारण व सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बागरा में 25 दिसम्बर से 3 जनवरी तक आयोजित हो रहे दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में अर्श (मस्सा-बवासीर), भगन्दर (फिस्टूला), फिशर (परिकर्तिका) आदि गुदा की सभी बीमारियों (शौच के समय होने वाला दर्द, मल के साथ रक्त/खून का आना एवं मवाद आना, गुदा के पास फोडा, फुंसी) का राजस्थान के क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बिना चीरफाड़ के इलाज किया जायेगा तथा नाड़ीव्रण (साईनस), पंचकर्म चिकित्सा, रक्त मोक्षण, अग्निकर्म, विद्धकर्म भी किया जायेगा। शिविर में भर्ती रोगियों के भोजन, बिस्तर एवं औषधियों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर में रोगी को आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी।  उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीयन के लिए रोगी 25 दिसम्बर से पूर्व सम्पर्क सूत्र 7297034233, 9413700359 व 9413238671 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के गतिविधियों की हुई समीक्षा
जालोर .राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार की अध्यक्षता में जिला क्षय निवारण केन्द्र, जालोर में किया गया।  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बैठक में जिले में कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के लक्ष्यों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा कर जिले में चिन्हित ग्राम पंचायत में चल रही गतिविधियों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होने अभियान के दौरान निर्धारित 6 इंडिकेटर पर रिपोर्ट समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा आशा सहयोगिनियों को अभियान में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की घोषणा हेतु आवश्यक मानकों की पूर्ति पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
डॉ. परिहार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के गतिविधियो की समीक्षा कर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर जांच एवं इन्रोलमेंट करने के निर्देश दिए साथ ही चिन्हित संभावित व्यक्तियों के एक्सरे एवं अन्य जांच कर निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को प्रदान किए जा रहे पोषण समर्थन, संग्रहित आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। टीबी रोगियों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों को टीपीटी थेरेपी देने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होने समुदाय में जागरूकता बढ़ाने हेतु गतिविधियों, रैलियों, ग्राम स्तर बैठकों तथा विद्यालय आधारित कार्यक्रमों को और गति देने पर जोर दिया गया। सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया गया कि आगामी माह में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के परिणामों को और बेहतर करने के लिए विशेष ड्राइव संचालित करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, इमरान बेग, सुरेश कुमार जिले के समस्त ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर समेत कई जन उपस्थित रहे।
जालोर सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक
जालोर. जिले में रविवार उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने सांचौर पोलियो बूथ संख्या 23 पर एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालोर पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. जाणी ने बताया कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। अभियान के तहत जिलेभर में जगह जगह स्थायी बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह से ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का क्रम जारी रहा। सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने कहा कि जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम मिशन मोड में कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।
आगमी 2 दिन वंचित बच्चों को घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो वैक्सीन की खुराक
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बूथ स्तर दवा पिलाने का कार्य कर रही हैं, जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुँच पाए, आगामी 2 दिनों में टीमें घर घर जाकर, ढाणियों, निर्माण स्थलों और खानाबदोश परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपने आस-पास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलाएं।
भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ियों एवं कच्ची बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे - सीएमएचओ डाॅ. भैराराम जाणी
जालोर . भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती के उपलक्ष पर शनिवार जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों, कच्ची बस्तियों, मजदूर कॉलोनियों और वंचित समुदायों में व्यापक स्तर पर विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग एवं अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भैराराम जाणी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंति के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई पहल करते हुए शनिवार को जालोर शहरी व ग्रामीण 15 स्थानों पर, भीनमाल में 6, सांचैर में 6 स्थानों समेत जिले भर में 38 शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर झुग्गी-झोपड़ियों, कच्ची बस्तियों, मजदूर कॉलोनियों और वंचित समुदायों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों को आयोजन किया गया। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के मूल्यों को समाज में आगे बढाने का एक प्रयास है। भविष्य में भी विभाग द्वारा समय समय पर इस प्रकार के विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित किया जाएगा।
सीएमएचओ डाॅ. जाणी ने शिविर में की आमजन के स्वास्थ्य की जांच
सीएमएचओ डाॅ. भैराराम जाणी स्वयं भी सांचौर क्षेत्र के हरिजन बस्ती में आयोजित शिविर में पंहुचे और आमजन के स्वास्थ्य की जांच कर बदलते मौसम में स्वस्थ्य रहने संबधित परामर्श दिया। उन्होने ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि महान सामाजिक सुधारक और जन-नेता थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में स्वच्छता, नशा-मुक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल दिया, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा का संदेश स्पष्ट था कि समाज का विकास तभी संभव है जब सबसे कमजोर व्यक्ति तक भी समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचें। आज झुग्गी झोपडियांे और कच्ची बस्तियों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन उसी भावना को आगे बढाने का प्रयास हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।
उन्होने बताया कि जिले भर में आयोजित किये गये शिविरों में आमजन के सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया, क्षय रोग, त्वचा रोग, श्वसन संक्रमणों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श, किशोर-किशोरियों में पोषण एवं एनीमिया की जांच, बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं कुपोषण स्क्रीनिंग, स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण एवं रोग-निवारण पर जागरूकता आदि स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को लाभंवित किया गया।
कच्ची बस्ती में रहने वाले लाभार्थियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके द्वार पर पहुँचकर निःशुल्क चिकित्सा जाँच, परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध करवाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए संपूर्ण चिकित्सा टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
जालोर पूरे जिले में फ्री जांच के लिए केवल चार सोनोग्राफी, शेष 58 निजी अस्पतालों में चल रहा पैसे का खेल!
इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक जिले के सभी केंद्रों पर 292926 मरीजों की सोनोग्राफी की गई, इसमें केवल 16510 मरीजों की सोनोग्राफी सरकारी संस्थानों में ही हो पाई
जिले में केवल जालोर एमसीएच, भीनमाल सीएचसी, जसवंतपुरा व सांचौर सीएचसी पर ही सोनोग्राफी सुचारू
दिलीप डूडी, जालोर. राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कई प्रकार की जांचें भले ही निशुल्क कर दी गई हो, लेकिन संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों को पैसा खर्च करना ही पड़ता है। इस खबर के जरिए हम जालोर जिले में सोनोग्राफी जांच को लेकर पाठकों को अवगत करवाना चाहेंगे कि जालोर में कितनी व्यवस्था है और मरीज कितना लाभ ले पा रहे हैं। दरअसल, राजस्थान में सरकारी संस्थानों में किसी भी मरीज के लिए सोनोग्राफी जांच बिल्कुल फ्री है। साथ ही सरकार की ओर से मां वाउचर योजना के तहत कुछ ऐसे निजी अस्पताल भी चयनित किए हुए है, जिनमें गभर्वती महिलाओं की सोनोग्राफी के पैसे नहीं लिए जाते है, ऐसे अस्पतालों को इसकी फीस सरकार स्वयं चुकाती है, लेकिन शेष अन्य मरीजों से ये निजी अस्पताल जमकर फीस वसूलते है और कई निजी अस्पताल तो खानापूर्ति के लिए भी सोनोग्राफी जांच कर लेते है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों बोझ झेलना पड़ता है।
इन सरकारी संस्थानों में ही है सोनोग्राफी सुविधा
जालोर जिले में जिला अस्पताल के अलावा एमसीएच, उप जिला अस्पताल और कई बड़े स्थानों पर सीएचसी की सुविधा है, लेकिन आज वर्तमान स्थिति में केवल जालोर जिला मुख्यालय स्थित एमसीएच, भीनमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जसवंतपुरा सीएचसी व सांचौर सीएचसी में ही सोनोग्राफी मशीन जांच के लिए सुचारू है। शेष सोनोग्राफी निजी अस्पतालों में उपलब्ध है। अक्सर सरकारी संस्थानों में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के कारण सोनोग्राफी मशीन शुरू नहीं करने का हवाला दिया जाता है, लेकिन दूरस्थ गांवों में कई निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित लोग भी सोनोग्राफी मशीनों का संचालन करते देखे जा सकते हैं।
दस महीने में केवल 16510 सरकारी संस्थानों में हुई सोनोग्राफी
जालोर जिलेभर में चार सरकारी चिकित्सा संस्थानों के अलावा 58 निजी अस्पतालों, क्लिनिक सेंटरों व निजी सेंटरों पर सोनोग्राफी मशीनें संचालित की जा रही है। इनमें वर्ष 2025 के जनवरी से लेकर अक्टूबर तक जालोर जिले के सभी 62 स्थानों में इन सभी पर 2 लाख 92 हजार 926 मरीजों की सोनोग्राफी जांच की गई। जिसमें जालोर जिले की चार सरकारी संस्थानों में केवल 16510 मरीजों की ही सोनोग्राफी हुई। शेष सोनोग्राफी जांच निजी अस्पतालों में हुई। जो सरकार द्वारा चयनित अस्पताल है, उनमें मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निःशुल्क हुई, शेष में मोटी रकम वसूली गई।
विज्ञापन
एक सोनोग्राफी जांच के लिए करीब पांच सौ से आठ सौ रुपए तक वसूल किये जा रहे है। कमजोर वर्ग के लोगों के लिए इतनी फीस देना मुश्किल रहता है। सरकारी संस्थानों में सोनोग्राफी व्यवस्थाएं बढ़े तो मरीजों को कुछ राहत मिल सकती है।
सांचौर के अस्पताल सबसे भारी
सोनोग्राफी जांच के मामले में सांचौर के अस्पताल सबसे भारी पड़ रहे है। बीते कई वर्षों से सांचौर सरकारी सीएचसी पर सोनोग्राफी व्यवस्था सुचारू नहीं थी, लेकिन अब यहां सीएचसी में सोनोग्राफी जांच शुरू हुई है। इसमें 351 सोनोग्राफी जांच हुई है, जिसमें 127 जांच गर्भवती महिलाओं की हुई है। इसके अलावा सांचौर पूरे उपखण्ड में इस वर्ष के दस महीनों में 96 हजार 609 मरीजों की सोनोग्राफी हुई, जिसमें 37517 जांच गर्भवती महिलाओं की की गई है। चितलवाना क्षेत्र इसमें शामिल है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर भीनमाल उपखण्ड है, भीनमाल में जनवरी से अक्टूबर तक 71700 सोनोग्राफी जांच हुई, जिसमें से 30415 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई है। इसके अलावा जालोर उपखण्ड क्षेत्र में 50899 सोनोग्राफी हुई, जिसमें से 17476 जांच गर्भवती महिलाओं की करवाई गई है। वहीं सायला क्षेत्र में कुल 28046 जांच में 13603 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। आहोर में 16448 जांच में 8495 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। बागोड़ा में 15118 में से 8366 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। रानीवाड़ा में 11091 में से 5702 गर्भवती महिलाओं की जांच तथा जसवंतपुरा में 3015 सोनोग्राफी जांच में से 1454 जांच गर्भवती महिलाओं की की गई।
इन दस केंद्रों पर हर महीने एक हजार से अधिक होती है सोनोग्राफी जांच
जालोर जिलेभर में दस केंद्र ऐसे है, जहां हर महीने औसत एक हजार से अधिक मरीजों की सोनोग्राफी जांच की जा रही है। 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2025 तक के आंकड़े कुछ यही स्थिति बयां कर रहे हैं। इसमें भीनमाल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर भीनमाल पर इस अवधि में 10014 मरीजों की सोनोग्राफी जांच की गई। इसी प्रकार नाहर हॉस्पिटल भीनमाल में 10109, श्री भरत नर्सिंग होम एंड चौधरी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेंटर भीनमाल में 13747 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन
इसी प्रकार सोलंकी प्राइवेट क्लिनिक जालोर पर 12081 जांच, सुप्रीम डायग्नोस्टिक सेंटर जालोर पर 13470 जांच की गई। इसी प्रकार देवासी सोनोग्राफी सेंटर सांचौर में 12853 मरीजों की सोनोग्राफी की गई। वहीं डॉ बाबूलाल विश्नोई हॉस्पिटल में 11599 सोनोग्राफी जांच हुई। जबकि डॉ भजन सोनोग्राफी एंड इमेजिंग सेंटर पर 14677 जांच की गई। इसी प्रकार डॉ मंजू भूरिया सांचौर हॉस्पिटल में 12728 सोनोग्राफी जांच हुई। जबकि सत्यम हॉस्पिटल में 14393 तथा सूरज हॉस्पिटल सायला में 11328 सोनोग्राफी जांच पिछले दस महीने में की गई है।
इसलिए करनी पड़ती है सोनोग्राफी जांच
महिला के गर्भावस्था होने पर बच्चे की वृद्धि देखने के लिए, पेट दर्द के कारणों का पता लगाने और लीवर, गुर्दे या पित्ताशय में समस्या होने पर चिकित्सक सोनोग्राफी जांच की सलाह देते है। वहीं गर्भवती महिला की जांच के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना करते हुए जांच करनी होती है, उल्लंघन करने पर विभाग की ओर से कठोर कार्रवाई की जाती है।
इनका कहना है...
जालोर जिले में सरकारी चार संस्थानों में तथा 58 निजी संस्थानों में सोनोग्राफी जांच की जाती है। पीसीपीएनडीटी गाइडलाइन की पूर्ण पालना के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाती है।
शंकर सुथार, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, जालोर
जालोर जिले में 23 नवंबर को 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का तय किया लक्ष्य
जालोर. उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 नवंबर को आयोजित होगा,जिसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी।  जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्टर सभागार में जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। जिसमें पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा कर शत - प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को पोलियो अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से 5 साल तक की उम्र के बच्चों के परिवारों को जानकारी देने, अभियान की मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजर नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों में पोलियो के केस अभी भी आ रहे हैं, इसलिए 5 साल तक के बच्चों को दवा सेवन करवाना ज़रूरी है। उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 23 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रथम दिवस में बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी एवं दुसरे व तीसरे दिन टीमों द्वारा घर घर जाकर शेष रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 1154 पोलियो बूथ बनाए गए हैं जिनमें 1053 स्थाई बूथ, 44 मोबाईल बूथ एवं 57 ट्रांजिट बूथ के रूप में कार्य करेंगे। इस चरण में जिले में शुन्य से 5 वर्ष के 3 लाख 54 हजार 555 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ आरआरटी डॉ. अनीता चौहान ने बताया कि पोलियो दवा से एक भी बच्चा वंचित ना रहे इसको ध्यान में रखते हुये हाईरिस्क क्षेत्रों जैसे- ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी में मोबाईल टीम की व्यवस्था की गई है। बाजारों में भी दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान एडिशन सीएमएचओ डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विरेन्द्र हमथानी, उपनियंत्रक जिला चिकित्सालय डॉ. कमलेश मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी लहरीराम माली, समस्त बीसीएमओ समेत चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जालोर. शून्य से पांच वर्ष से छोटे बच्चों में निमोनिया व उससे वाली जटिलताओं के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा विभाग ने 12 नवम्बर से 28 फरवरी 2026 तक "सांस अभियान" चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि अभियान के तहत "निमोनिया नहीं तो बचपन सही" थीम पर आधारित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष से छोटे बच्चों की मृत्यु का एक कारण निमोनिया भी है। इस आयु वर्ग के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए परिजनों को इसके लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। साथ पांच वर्ष तक की आयु वाले सभी बच्चों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निमोनिया की स्क्रीनिंग की जाएगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सांस अभियान के तहत जिले के सभी चिकित्सा संस्थान, एचडब्ल्यूसी, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले शून्य से पांच वर्ष से छोटो बच्चों की निमोनिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही आशाओं के द्वारा घर घर भ्रमण के दौरान निमोनिया के लक्षणों वाले बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर रेफर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निमोनिया एक गंभीर बीमारी है। देश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का ये सबसे बड़ा कारण है। इसलिए घरेलू उपचार में समय नहीं गंवाते हुए निमोनिया के लक्षण पहचान कर बच्चे को तुरन्त स्वास्थ्य कर्मी या स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर उपचार करवाना चाहिए।
निमोनिया के लक्षण
आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि बच्चे के खांसी और जुकाम का बढ़ना, तेजी से सांस लेना, सांस लेते समय पसली चलना या छाती का नीचे धंसना, तेज बुखार आना ये निमोनिया के सामान्य लक्षण हैं। लेकिन यदि बच्चा खाना पीना नहीं कर रहा है। झटके आना, सुस्ती या अधिक नींद आना ये निमोनिया के गंभीर लक्षण है। लक्षण दिखाई देते ही बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
एमसीएच सेन्टर के लिए यूटीबी पर 6 चिकित्सक लगवाने पर चर्चा
सामान्य चिकित्सालय जालोर की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्पन्न
जालोर. सामान्य चिकित्सालय जालोर की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए विशेष दिशा निर्देश प्रदान दिए। बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय जालोर में नवीन एस.टी.पी. प्लांट का निर्माण कार्य एवं एमसीएच रोसेन्टर में एसटीपी प्लांट को सुचारू करवाने, एमसीएच सेन्टर जालोर के सम्पूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने व शौचालय में साफ-सफाई व रख-रखाव करने, जिला चिकित्सालय एवं एमसीएच सेन्टर के लिए यूटीबी पर 6 चिकित्सक लगवाने, ब्लड बैंक में रंग रोगन का कार्य करवाने, जिला चिकित्सालय में बेन्टर परिसर में दीवार एवं छत्त की मरम्मत का कार्य करवाने, जिला चिकित्सालय जालोर में मेडिसन वार्ड एवं बर्न वार्ड के गबर में पाईप एवं डीप का कार्य करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मीणा, एमसीएच के डीसी डॉ. नैनमल परमार, सहायक लेखाधिकारी प्रथम इन्द्रजीत मेहता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रामीण जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं- पशुपालन मंत्री
आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा का लोकार्पण समारोह आयोजित
जालोर. राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा का लोकार्पण समारोह राज्य के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एव देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पावटा का अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर व लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया।
लोकार्पण समारोह में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर है तथा आमजन को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि पावटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट में घोषणा की गई है जिनका क्रियान्ववयन कर लोगों को लाभांवित किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
समारोह में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मोबाईल वेटेनरी यूनिट-1962, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना व लिंग सॉर्टेड सीमन योजना सहित राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने आगामी बजट घोषणा में पावटा में नवीन पशु उप केन्द्र खोले जाने की बात कहते हुए कहा कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में 11 नवीन पशु उप केन्द्र खोले गए हैं जिनमें से 9 पशु उप केन्द्रों की स्वीकृति भी जारी कर दी गई है साथ ही शंखवाली, बिबलसर व मेडा उपरला उप केन्द्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है तथा आहोर में बहुउद्देश्य पशु केन्द्र स्थापित किया जायेगा तथा पशुओं की चिकित्सा सुविधाओं में कोई कमी नहीं रखी जायेगी।
समारोह में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राज्य की सरकार ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन के लिए गुणवतापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आहोर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर भवनों के लिए बजट जारी करवाकर नवीन भवन बनाने का कार्य प्रगतिरत है। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग के अनुसार और विकास कार्य करवाने की बात कही।
विज्ञापन
समारोह में अतिथियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए दानदाता अमरसिंह बालोत व शांतिलाल मेघवाल का बहुमान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुपालन एवं गोपालन जोराराम कुमावत व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित देते हुए शीघ्र ही समाधान कर राहत प्रदान करने की बात कही।
पशुपालन मंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
समारोह के उपरांत राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान व ‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया, आहोर तहसीलदार मोहित आशिया, सीएचएचओ डॉ. भेराराम जाणी, बीसीएमओ मनोज डूडी, डॉ. वीरेन्द्र हेमथानी, प्रशासक तेजसिंह, भंवरसिंह, चंदनसिंह, मदनसिंह, ललित रांकावत, अजयपालसिंह, पुनमसिंह, अमरसिंह, शिवराजसिंह, जयंतीलाल उपस्थित रहे।
रसियावास खुर्द-बीठिया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने रसियावास खुर्द से बीठिया तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि भूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य होने से रसियावास खुर्द से बीठिया तक सड़क मार्ग सुगम होगा तथा लोगों को परिवहन में आसानी होगी।
उप निदेशक डॉ विश्वास मथुरिया ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
जालोर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से डिप्टी डायरेक्टर डॉ विश्वास मथुरिया ने गुरुवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उम्मेदाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडवला, ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता क्लीनिक तालाब की पाल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई, रजिस्टर संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि डॉ रविप्रकाश शर्मा, निदेशक जन स्वास्थ्य जयपुर के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रगति और गुणवत्ता सुधार के लिए जालोर जिले के प्रभारी अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ विश्वास मथुरिया द्वारा गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डॉ मथुरिया ने चिकित्सा कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए साथ ही जिला स्तर पर समस्त विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर आमजन को लाभान्वित करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम ओर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव और कार्यशीलता शत प्रतिशत रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय सूचनाओं को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार कर समय पर संबंधित पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश मीणा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफूल घिंटाला समेत विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
राजकीय सेवारत फार्मासिस्टों का स्नेहमिलन कार्यक्रम सम्पन्न
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम
जालोर. राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को एक होटल में एक दिवसीय स्नेहमिलन "फार्मा सेंचुरी 2025" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में सेवारत फार्मासिस्टों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भजनाराम विश्नोई ने फार्मासिस्टों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि राजकीय सेवाओं में फार्मासिस्ट केवल दवाओं का वितरण नहीं करते, बल्कि रोगी की सुरक्षा, परामर्श और गुणवत्ता युक्त उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठित होकर अपने अधिकारों हेतु सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान के महामंत्री जुगल जाखड़ ने कहा कि फार्मासिस्टों का यह मेलजोल स्वास्थ्य सेवाओं में समन्वय और आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा साथ ही उन्होंने एंटीबायोटिक  रेजिस्टेंस की गंभीरता के बारे में चर्चा की। उन्होंने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों और चुनौतियों के बारे में चर्चा की।राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राहुल पटेल ने फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट पंजीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार ने चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन जितेंद्र बालोत भीनमाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कांतिलाल, कोषाध्यक्ष यशपाल सोनी(स्टेट आईटी सेल इंचार्ज, RPEAU एवं आयोजन समिति ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया साथ ही फार्मासिस्ट के हित में समय समय इस प्रकार के आयोजन करवाने की बात कही। इस अवसर पर कैलाश शर्मा, लखन मीणा, प्रकाश विश्नोई, धीरेन्द्र सिंह, प्रीति दाधीच, सोनू कुमावत, मोड़ाराम, नकुल, प्रवीण, रूपाराम, दिनेश, नानजीराम, कैलाश प्रजापत समेत जिले भर के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद के एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में 286 बालिकाओं का हिमोग्लोबिन जांचा
जालोर. भारत विकास परिषद् शाखा जालोर की ओर से शनिवार को शहर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रताप चौक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान' के तहत एक एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम व बालिकाओं में एनीमिया की जांच व परामर्श सम्बन्धी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्ञानी राठौङ, परिषद् के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, प्रान्तीय संयोजक सेवा मदनलाल माली, शाखा के अध्यक्ष राजेन्द्र भूतङा, जिला चिकित्सालय जालोर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहजाद खांन उपस्थित थे।सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र भूतङा ने शिविर की उपादेयता बताते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।
विज्ञापन
विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 वीं तक की बालिकाओं को एनीमिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी ने बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन रक्त की कमी होने को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है। उन्होंने बताया कि शरीर में थकावट, कमजोरी , लगातार सिर में दर्द होना, त्वचा का का रंग सफेद पीला होना, दिल की अनियमित धङकन व सांस लेने में कठिनाई होना आदि इस बीमारी के लक्षण है। चौधरी ने बताया कि हमारे भोजन में लौह तत्व वाली चीजों का उचित मात्रा में सेवन नहीं करना एनीमिया का प्रमुख कारण है। उन्होंने इसके उपचार व बचाव के बारे में बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए सभी को हरी व पत्तेदार सब्जियां, फल, दालें, दूध, खजूर, ड्राई फ्रूट आदि आयरन, विटामिन्स व प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी।
मेडिकल टीम के प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहजाद खां ने बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सजग रहते हुए स्वस्थ व संतुलित जीवन शैली के साथ कठोर परिश्रम, आत्म विश्वास, अनुशासन व बड़ों के प्रति सम्मान की भावना रखकर जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना भविष्य संवारने की बात कही। सचिव शान्तिलाल सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर की ओर से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहजाद खां के नेतृत्व में जांच दल द्वारा विद्यालय की सभी 286 छात्राओं के रक्त की हीमोग्लोबिन जांच की गई एवं उन्हें उपचार सम्बन्धी आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही सभी बालिकाओं को आयरन युक्त गोलियां का भी निशुल्क वितरण किया।
विज्ञापन
विद्यालय के शिक्षक नरपत आर्य ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। प्रधानाचार्या ज्ञानी राठौङ ने उनके विद्यालय में यह शिविर आयोजन करने पर परिषद् पदाधिकारियों व मेडिकल टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। इस अवसर पर परिषद् के प्रेम सिंह राठौङ,कमल किशोर भूतङा , लेब टेक्नीशियन हनवन्त सिंह, नर्सिंग स्टूडेंट पूजा, संध्या,सरिता, मनीषा सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएँ उपस्थित थी।
विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत साजनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन
जालोर. विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गांव साजनपुरा सायला में जागरूकता कार्यक्रम, विशेष टीकाकरण सत्र एवं समुदाय संपर्क कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. राजकुमार बाजिया तथा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सायला डॉ. रघुनंदन विश्नोई के निर्देशन में, यूनिसेफ राजस्थान एवं DISHA संस्था (RCDSSS) के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। विशेष टीकाकरण सत्र के दौरान कई वंचित बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए एवं उनके अभिभावकों को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में साजनपुरा के फ्रंटलाइन वर्कर्स, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से वंचित परिवारों की पहचान की गई। आगामी ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत साजनपुरा में सरपंच इदा बनो एवं उपसरपंच उत्तम सिंह की उपस्थिति में समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। सीएचओ लालू खान एवं एएनएम अर्चना द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया गया और ग्रामीणों को विशेष टीकाकरण सत्र हेतु आमंत्रित किया गया। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में DISHA संस्था के ब्लॉक समन्वयक लक्ष्मण राम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांव में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। महिलाओं एवं परिजनों में बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर जालोर जिले में 11 मेडिकल फर्मों के औषधि अनुज्ञापत्र निलंबित
जालोर. औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक जालोर सुनील कुमार मित्तल ने जालोर जिले में विभिन्न मेडिकल फर्मों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 11 मेडिकल फर्मों के औषधि अनुज्ञापत्रों को अलग-अलग अवधि के लिए निलंबित किया है।
विज्ञापन
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक जालोर सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि जालोर जिले में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत औषधिक नियंत्रण अधिकारी जालोर पुष्पा सोलंकी व सुष्मिता नायक द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। जिसमें मेडिकल दुकानों पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट व कम्पीटेन्ट व्यक्ति अनुपस्थित पाये जाने, एनडीपीएस घटक युक्त औषधियाँ का विवरण प्रस्तुत नहीं करने,ही शैड्यूल एच-1 रजिस्टर का संधारण करना नहीं होने सहित विभिन्न अनियमितताएँ पाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर लाईसेंसधारको को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा व्यक्तिगत सुनवाई चाहे जाने पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया किन्तु लाईसेंसी द्वारा कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही व्यक्तिगत सुनवाई चाही गई।
विज्ञापन
जो कि औषधिक एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियम 65(2), 65(3), 65(4), 65(6), 65(16) एवं सपठित अधिनियम की धारा 18 (सी) एवं लाईसेंसों की शर्तों का उल्लंघन है। जिस पर मैसर्स महादेव मेडिकल बडगांव को जारी अनुज्ञा पत्र को 4 से 10 अगस्त तक, मैसर्स रतन मेडिकल बडगांव के अनुज्ञा पत्र को 4 से 13 अगस्त तक, मैसर्स जसनाथ मेडिकल स्टोर कारी रोड़, रंगाला, मैसर्स मेडिकेयर स्टोर, बिजरोल-गोलिया, मैसर्स महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज भीनमाल, मैसर्स ग्लोबल फार्मा सांचौर व मैसर्स भगवती मेडिकल स्टोर पावली के अनुज्ञा पत्र को 18 से 22 अगस्त तक निलम्बित किया गया है। इसी प्रकार रामदेव मेडिकल स्टोर तवाव व मैसर्स सरस्वती मेडिकल हॉल सांचौर के अनुज्ञान पत्र 18 से 24 अगस्त तक तथा मैसर्स ओमशांति गुरूदेव मेडिकल स्टोर जालोर व मैसर्स सरस्वती मेडिकल स्टोर थूर के अनुज्ञा पत्र को 18 से 27 अगस्त तक निलम्बित किया गया है।
भीनमाल में टीबी उन्मूलन को नया संबल: बीसीएमओ डॉ. जाम्भाणी सहित 46 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र
जालोर. निक्षय पोषण किट वितरण अभियान के अन्तर्गत भीनमाल में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बीसीएमओ डॉ दिनेश जाम्भाणी सहित कुल 46 चिकित्साकर्मियों ने निक्षय मित्र के रूप में नामांकित होकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को उपचार अवधि तक पोषण सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने बताया कि टीबी केवल एक चिकित्सकीय चुनौती नहीं है, यह सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। निक्षय मित्र बनकर हम मरीजों को न सिर्फ इलाज बल्कि भावनात्मक सहयोग भी प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि सभी निक्षय मित्र अपने-अपने स्तर पर मरीजों को प्रतिमाह पोषण सामग्री, समय-समय पर परामर्श एवं आवश्यक सहायता देंगे। यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाई जा रही है। बीसीएमओ डॉ विश्नोई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इन 46 कर्मियों द्वारा यह योगदान अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने समाज के सक्षम और समर्थ व्यक्तियों, समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से अपील की कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और इस सामाजिक पहल में सहभागी बनें।
विज्ञापन
डॉट्स प्रोवाइडर हरनारायण सुखाड़िया ने बताया कि इस सकारात्मक पहल से टीबी रोगियों को न केवल पोषण मिलेगा बल्कि उनका मनोबल भी मज़बूत होगा और इलाज में भी सहयोग मिलेगा।  कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में यह संकल्प लिया गया कि निक्षय मित्र मरीजों के इलाज एवं पोषण सहयोग के साथ-साथ टीबी मुक्त जालोर बनाने कि लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी बगदाराम, श्यामलाल जीनगर, रमेश कुमार टीए, कुलवंतसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, श्रवण कुमार कनिष्ठ सहायक समेत कई उपस्थित थे।
सावधान ! मच्छर न पनपने दें... जरूरत पड़ने पर चिकित्सा विभाग को सूचित करें
जालोर. मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गांवडे के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को मलेरिया, डेंगू आदि मौसमी बिमारियों के बारे मे जागरूक कर एंटी लार्वा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों में, गढ्ढो में पानी के भराव के कारण मलेरिया, डेंगू रोग के लार्वा पनपते है। जिसे नष्ट करने हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्साकर्मियों द्वारा साफ पानी में टेमीफॉस, गंदेपानी में एमएलओ का घोल, गम्बूशिया मछली डालकर एवं पायरेथम का स्प्रे आदि गतिविधियां कर मौसमी बिमारियों की रोकथाम की जा रही है।
डेंगू मलेरिया से घबराएं नहीं, इसका इलाज संभव
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भजनाराम विश्नोई ने बताया कि डेंगू मलेरिया से घबराये नहीं इसका ईलाज संभव है एवं इसके रोकथाम हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें, खिड़की एवं दरवाजों पर जाली लगवाएं, मच्छर निरोधक उत्पादों का उपयोग करें, हाथ-पैरो को ढक कर रखें पूरी आस्तिन कर कपड़ा पहने, घर के आसपास, गमलों आदि में पानी का भराव न होने दे, हर सप्ताह कूलर, टंकी के पानी को खाली करें तथा बुखार आने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।
विज्ञापन
मलेरिया डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण के साथ साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने हेतु जन समुदाय की भागीदारी बहुत आवश्यक है। एडीज लार्वा साफ पानी में पनपता है, अगर प्रत्येक घर के पानी भराव पात्र जैसे गमले, कुलर, पानी की टंकी इत्यादि को साप्ताहिक रूप से साफ किया जाये तो मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर प्रबंधन कर टीबी मुक्त जालोर की परिकल्पना को करें साकार - डॉ. इन्द्रजीत सिंह
टीबी रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के दिये निर्देश
केएनएसटीडीसी डायरेक्टर डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जालोर. केएनएसटीडीसी अजमेर के डायरेक्टर डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को जालोर जिले के दौरा किया। इस दौरान उन्होने टीबी रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया कि कमला नेहरू स्टेट टीबी डेमास्ट्रेशन सेंटर अजमेर के डायरेक्टर डॉ. इन्द्रजीत सिंह शनिवार को जालोर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने जिला क्षय निवारण केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सियाणा का निरीक्षण कर नाट साईट, लैब, स्टोर, दवा वितरण केन्द्र, रिकॉर्ड एवं टीबी रोगियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होने जिला अस्पताल में भ्रमण कर संभावित टीबी रोगी के नाट टेस्ट एवं वल्नरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग कर एक्सरे करवाने पर चर्चा की गई।
टीबी रोगी को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
केएनएसटीडीसी के डायरेक्टर डॉ. इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला क्षय निवारण केन्द्र में एनटीईपी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होने टीबी रोगीयो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने टीबी रोगीयों को निक्षय पोषण योजना, निक्षय मित्र से पोषण, रोगजान्मुखी सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने फिल्ड स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन कर टीबी मुक्त जालोर की परिकल्पना को साकार करने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की चिन्हित वल्नेरबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग कर नजदीकी चिकित्सा संस्थान में जांच करवाने एवं टीबी रोग का निदान होने पर शिध्र उपचार प्रारम्भ करने एवं अभियान में जनभागीदारी बढाते हुए जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यक्तियों, धर्मगुरू आदि की सहभागिता बढाने के निर्देश दिए । उन्होने जिले में संचालित हो रहे एक्टिव केस फाईडिंग की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, इमरान बेग, सुरेश कुमार, नारायण लाल, हिमालय सिंह समेत समस्त ब्लॉक के सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन के दिए निर्देश
जालोर . जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की ब्लॉकवार समीक्षा कर पीएचसी व सीएचसीवार जानकारी लेते हुए वार्षिक मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाईयों की शत प्रतिशत उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में जिला कलक्टर ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन, एक्टिव केस फाइंडिंग सर्वे, टीबी रोग की शीघ्रता से पहचान, जांच ओर उपचार, अभियान में जनभागीदारी, अधिक से अधिक निक्षय मित्र को कार्यक्रम में जोडने, नाट टेस्ट बढ़ाने आदि गतिविधियों से संबंध में समस्त बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत क्लेम में लगे ऑब्जेक्शन का शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय संबल पखवाड़े के आयोजित शिविर में आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हाइपरटेंशन, सीबैक फॉर्म, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण , अनीमिया मुक्त राजस्थान, संस्थागत प्रसव, मिसिंग डिलीवरी, संपूर्ण टीकाकरण संबधित कार्यो में कम प्रगति वाली चिकित्सा संस्थानो को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने विभाग के समस्त कार्यक्रम एवं योजनाओं की सूचना निर्धारित समयावधि में पोर्टल में डाटा अपडेशन व चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर आमजन को सुलभ एवं सुविधापूर्ण इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भजनाराम विश्नोई, आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार, पीएमओ जालौर डॉ वेदप्रकाश मीणा, एनएचएम डीपीएम चरण सिंह समस्त ब्लॉक सीएमओ सहित ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव - डॉ वर्मा
योग दिवस की तैयारी शुरू, सोनगरा बालोद्यान में रोज हो रहा अभ्यास
जालोर .अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत 30 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के तहत रविवार को सोनगरा बालोद्यान में योगाभ्यास कराया गया। यह अभ्यास राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद विभाग की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता वर्मा के निर्देशन में चल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि शनिवार को हुए योग सत्र में 12 महिलाएं और 13 पुरुष सहित कुल 25 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी के बाद डायबिटीज, हार्टअटैक, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। नियमित योगाभ्यास से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। मानसिक विकारों को दूर करने में भी योग लाभदायक है।नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और उच्चारण जैसे प्राणायाम असरदार हैं।
उन्होंने बताया कि सोनगरा बालोद्यान में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग सत्र होता है। यह अभ्यास 21 जून, 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का हिस्सा है।
विज्ञापन
आयुर्वेद अस्पताल के पीएमओ डॉ. हंसराम माली के निर्देश में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव और पृथ्वी दोनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग को वैश्विक समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि इस निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
डॉ. वेदप्रकाश मीना ने संभाला जालोर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार
जालोर. डॉ. वेदप्रकाश मीना ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय जालोर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. मीना ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
कार्यग्रहण करने के बाद डॉ. मीणा ने कहा कि जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक सुदृढ़ीकरण तथा हर नागरिक को विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने एवं समय पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ कमलेश मीणा उप नियंत्रक, डॉ गजानंद शर्मा, डॉ धर्मेंद्र चौधरी, डॉ प्रकाश बिश्नोई, डॉ ताराचंद सुथार, पीएमओ कार्यालय से इंद्रमल मेहता, रमेश गहलोत, अजय जांगिड़, आयशा आरा, मो. आरिफ बैग, कृष्ण कुमार, जाकिर अली इत्यादि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और भविष्य में मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी
जालोर. आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानको को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार कृत्रिम रूप से फलों को पकाने की प्रक्रिया के विरुद्ध जांच एवं नमूनीकरण के लिए सघन अभियान 24 मई से 30 मई 2025 तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्तसिंह ने बताया को गर्मी के मौसम के दौरान कुछ फलों को कृत्रिम पकाने या संरक्षण के लिए नॉन परमिटेड रसायन का उपयोग किये जाने की संभावना होती है। आमजन को फल खरीदते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे आम जिन्हे कैल्सियम कार्बाइड, केला जिसे रसायन द्वारा से कृत्रिम रूप से पकाया जाता है, वही तरबुज एवं खरबूजे जिन्हे सिंथेटिड या रसायनिक संरक्षण पाए जाते है तथा अंगुर एवं सेब जिन पर अत्यधिक वैक्स कोटिंग या किटनाशक अवशेष मौजूद रहते है इस प्रकार कृत्रिम रूप से बनाए फल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में उल्लंघन की श्रेणी में आते है इन फलों के सेवन से तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव, कैंसर, त्वचा संबधित रोग, पेट की बीमारियां जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को कान्हडेदव कृषि उपज मण्डी जालोर में संचालित फर्म / गोदामों का औचक निरीक्षण कर आम, कैला, अंगूर, सेब, पपीता एवं हरिदेव जोशी सर्किल स्थित रिटेल विक्रेता दुकानों से तरबूज एवं मौसमी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। इससे पूर्व शनिवार को सब्जी मण्डी आहोर के होलसेल फ्रूट विक्रेता आशापुरा सोनाणा खेतलाजी फ्रुट भण्डार एवं मैसर्स नरपतलाल शंकरलाल अमराजी फ्रूट भण्डार का निरीक्षण कर फल एवं सब्जीयों के नमूने लिए गए। वहीं विक्रय के लिए प्लास्टिक के कैरेट में रखे गए सड़े गले अनुमानित 70 किलो फ्रूट विक्रेता की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट करवाया गया साथ ही लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लिए गए 305 खाद्य सैंपलों में से 76 सबस्टैर्ण्ड पाए
जालोर. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशन में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 में ‘‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’’ अभियान के दौरान जिले में कुल 305 नमूनो लिये गये थे, उस में से 76 सबस्टैर्ण्ड, 1 कॉट्रावेशन एव 14 अनसेफ(असुरक्षित) पाये गये।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य उत्पादों में मिलावट की आशंका पर जिले में लिए गए कुल 305 खाद्य सैंपलों में से 76 सबस्टैर्ण्ड, 1 कॉट्रावेशन एव 14 अनसेफ(असुरक्षित) पाये गये। जिनमें से निम्न फर्म के नमूने अनसेफ पाये गये:
विज्ञापन
1. मैसर्स- GPK सुपर बाजार प्रा.लि.शॉप न. 11/11 HDFC बैंक के पास जालोर मैन रोड आहोर का भूरा शुगर
2. मैसर्स-श्री माजीसा मिष्ठान भण्डार  राजस्थान मरूधरा बैक के पास अरणाय सांचौर मीठा मावा पेड़ा
3. मैसर्स-मोटाराम गणेशाजी घांची सदर बाजार रानीवाडा कला तहसील रानीवाडा का घी (ब्राण्ड-जय जैलीयम)
4. मैसर्स-वीर तेजा एन्टरप्राईजेज गांव रामसीन तहसील जसवंतपुरा  का मिल्क कैक
5. मैसर्स-आशीष तेल घाणी जसवंतपुरा रोड बडगांव तहसील रानीवाडा का मिर्च पाउडर
6. मैसर्स-महादेव मिष्ठान भण्डार गांव मोदरा स्टेशन तहसील जसवंतपुरा का रिफाईण्ड सोयाबीन तेल
7. मैसर्स -चामुण्डा स्वीट कोनर रेल्वे स्टेशन रोड शिवाजी नगर का यूर्ज्ड सोयाबीन तेल
8. मैसर्स - लक्ष्मी ट्रेडर्स इन्दिरा कॉलोनी भीनमाल का लाल मिर्च पाउडर
9. मैसर्स - चौधरी ढाबा जालोर रोड इन्डियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास गोदन त. आहोर जालोर का आटा
10. मैसर्स कात्यानी किराणा स्टोर आम्बली वाला वैरा सायला जालोर का लाल मिर्च पाउडर (ब्राण्ड देराणी-जेठानी)
11. मैसर्स सत्यम जनरल स्टोर पुराना बस स्टैण्ड सायला का घी ( ब्राण्ड कविराज)
12. मैसर्स विक्रम कुमार स्टोर मैन मार्केट जसवंतपुरा का लाल मिर्च पाउडर
13. मैसर्स श्री राम जोधपुर मिष्ठान भण्डार, भीनमाल रोड, धुम्बडियॉ, सांचोर का मीठा मावा कलांकंद
14. मैसर्स वचनाराम मफाराम प्रजापत मसाला वाला बडगॉव रोड रानीवाडा सांचौर का हल्दी पाउडर के सैंपल अनसेफ पाए गए।
विज्ञापन
उक्त प्रकरणों के अनुसंधान बाद इनके विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जायेगा जिसमें अमानक पाये गये प्रकरणों में सजा एवं जुर्माना दोनों का प्रवाधान है।
मानव जीवन को बचाने में नर्सों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान - फ्रांसिस
जालोर. आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जालोर में कैंडल लाइट सेरेमनी
एवं फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी डी फ्रांसिस,राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक विशनाराम गर्ग ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि यह दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह विशेष दिन न केवल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में नर्सों की अमूल्य भूमिका की याद भी दिलाता है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस 2025 का विषय " हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, नर्स:-नेतृत्व करने की आवाज़ – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना”।" है,जिसका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य परिणाम और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान और कार्यबल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।साथ ही नर्सिंग और स्वास्थ्य सेवा उद्योग के महत्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव पर सभी का ध्यान आकर्षित करना है।मुख्य अतिथि राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी डी फ्रांसिस ने प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं देकर संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक विशिष्ट और आदर्श प्रोफेशन हैं क्योंकि एक नर्स हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने और मरीजों को ठीक करने में निस्वार्थ रही हैं।वह संपूर्ण मानव समाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती है। नर्सिंग का दायरा केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है। एक नर्सें पूरी दुनिया में मानव जीवन को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देती है।जीएनएमटीसी प्रधानाचार्य शिव कुमार दवे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इन अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को एक महान सलामी की आवश्यकता है, इसलिए आज एक नर्स का सम्मान करने और उसकी सराहना करने के लिए कुछ समय जरुर निकालें।
विशिष्ट अतिथि राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक विशनाराम गर्ग ने राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जीएनएमटीसी के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के दौरान की गयी विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर की नर्सों के अथक परिश्रम को सम्मान और मान्यता देने का दिन है। वे बीमारों और घायलों को शारीरिक और मानसिक राहत प्रदान करने के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं।वरिष्ठ फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पवन ओझा द्वारा प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को लैंप लाइटिंग सेरेमनी के साथ नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी।विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियों में विजेता रहे प्रशिक्षणार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान पुरुस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई मनमोहक नृत्य,गायन,नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गयी।कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी सुरेश गर्ग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा,जीएनटीसी प्रधानाचार्य शिव कुमार दवे ,नर्सिंग फैकल्टी मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,भूपेन्द्र कुमार ,कमलेश कुमार ,विजयलक्ष्मी दवे सहित कई संख्या में स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
डॉ. कमलेश मीणा ने संभाला जालोर हॉस्पिटल के पीएमओ का पदभार
जालोर. डॉ. कमलेश मीणा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय जालोर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. मीणा ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, और प्रभावी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. कमलेश मीणा इससे पूर्व जिला चिकित्सालय में बतौर उप नियंत्रक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी है। साथ ही डॉ मीणा कम्युनिटी मेडिसिन में विशेषज्ञता रखते है।
पदभार संभालने के बाद डॉ. कमलेश मीणा ने कहा कि जिला अस्पताल और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक सुदृढ़ीकरण तथा हर नागरिक को विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने एवं समय पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश मीणा, लेखाधिकारी इंद्रचंद मेहता, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत, नर्सिंग अधीक्षक बिशनाराम गर्ग, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ईश्वर नागर, अजय जांगिड़, आयशा आरा, पुरूषोतम गर्ग, मोहम्मद आरिफ बैग, भगवती प्रसाद सोलंकी, किशन मीणा, विकास उपाध्याय, जाकिर अली, तारसिंह, देवाराम, दीपक गर्ग, नरेंद्र परिहार ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और भविष्य में मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जालोर सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
जालोर. बदलते मौसम संभावित लू तापघात को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जिले के चिकित्सा संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि जिले में बदलते मौसम, लू तापघात और मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार को लेकर विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले भर में चिकित्सा संस्थानो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई, जांच उपरणों की क्रियाशीलता, स्टॉफ की उपस्थिति, बेड की उपलब्धता, पीने के पानी, कूलर, पंखे आदि के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने तथा संस्थान पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागरा के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, टीकाकरण, प्रसव, लेब, वार्ड, आपातकालीन किट, ओआरएस की उपलब्धता, दवा वितरण केन्द्र, दवाइयों की उपलब्धता व स्टॉक का जायजा लिया। साथ विभाग के कार्यक्रम, योजना व गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक चरणसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आहोर, भाद्राजुन, भुति एवं पादरली,  जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायला, रेवतड़ा एवं माण्डवला, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ विरेन्द्र हमथानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सियाणा एवं रामसीन, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ बाबुलाल विश्नोई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितलवाना एवं हाडेचा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय डॉ कमलेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करड़ा, रानीवाड़ा एवं जसवंतपुरा एवं जिला आशा समन्वयक रमेश पन्नु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 28 यूनिट हुआ रक्तदान
जालोर. राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर एवं रोटरैक्ट क्लब जालोर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह अवसर पर वर्तमान युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थिति के मध्येनजर भारतीय सेना के लिए और आमजन के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें रोटरेक्ट सदस्य व नर्सिंग विद्यार्थियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान कुल 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसमें 90% प्रशिक्षणार्थी रक्तदाताओं की उम्र 18 वर्ष थी। उन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस दौरान राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि क्लब के मानव उपयोगी कार्यक्रम के तहत ब्लड बैंक सामान्य चिकित्सालय जालोर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान से ह्रदयघात की संभावना कम होती है। साल में एक बार रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ व ऊर्जावान रहता है। फ्लोरेंस नाइटेंगल का जीवन सदैव मानव सेवा को समर्पित रहा है। उसी परम्परा को निभाते हुए नर्सिंग महाविद्यालय रोटरैक्ट क्लब के साथ मिलकर ये विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है ।सामान्य चिकित्सालय जालोर के समस्त ब्लड बैंक के स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.कमलेश मीणा ने समस्त रक्तदाताओं और प्रशिक्षणार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य रोगियों के परिजन तो रिप्लेसमेंटे के रूप में ब्लड देकर भी अपने रोगी को रक्त की आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं, लेकिन आपात परिस्थितियों में आये रोगियों, क्षेत्र में बड़ी संख्या में कैंसर रोगी और नियमित डायलिसिस की आवश्यकता वाले रोगियों को नियमित रूप से ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे असाध्य रोगियों की आवश्यकता पूर्ति करने में इस तरह के रक्तदान शिविरों से बहुत सहायता मिलती है।
विज्ञापन
रोटरैक्ट क्लब से अध्यक्ष चेतना श्रीमाली, डॉ.नवीन समेत नर्सिंग महाविद्यालय से कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा, नर्सिंग फैकल्टी मोहन सिंह गुर्जर, यशवंत पुंसल, सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,भूपेन्द्र कुमार एवं ब्लड बैंक स्टॉफ राजेश शर्मा,लक्ष्मण गर्ग ,किशन कुमार,सुरेश और कई संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नरेंद्र सक्सेना ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक और योजनाओं की समीक्षा की
जालोर. चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नरेंद्र सक्सेना गुरुवार को जालौर दौरे पर रहे। उन्होंने चिकित्सा संस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य भवन में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की और निर्देश दिए।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक डॉ नरेंद्र सक्सेना ने लू तापघात से बचाव के लिए सभी संस्थाओं में बिजली, पीने का पानी, कूलर, पंखे, एसी तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए बैड भी रिजर्व रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थाओं में पर्याप्त बैड की उपलब्धता और मौसमी बीमारियों की पुख्ता रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीसीएमओ को बदलते मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियां, लू तापघात आदि के लिए संस्थाओं में की गई व्यवस्थाओं की विजिट करने और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
लू-तापघात की रिपोर्टिंग प्रतिदिन समय पर करें
उन्होंने लू-तापघात की रिपोर्टिंग प्रतिदिन समय पर भिजवाने में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में कोई भी संस्थान बिना चिकित्सक के नहीं रहे, इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीसीएमओ व जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना के बारे में जानकारी देते इसके तहत 6 इंडीकेटर्स को इम्प्रूव करने पर फोकस रहने के बारे में बताया। उन्होंने मां योजना, टीकाकरण, गैर संचारी रोग, मौसमी बीमारियां, प्रसव, लू तापघात, एनक्यूएएस, एनटीईपी, निक्षय मित्र सहित सभी योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भजनाराम विश्नोई, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार सहित सभी बीसीएमओ मौजूद रहे।
संभागीय आयुक्त ने निम्बला में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण
जिलेभर में हुआ पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिदेनाएं प्राप्त कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भाद्राजून तहसील के निम्बला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांने अधिकारियों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के साथ ही जनता की समस्याओं पर प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान विद्युत, पेयजल, सड़क, राजस्व, पंचायतीराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए जिनकी सुनवाई करते हुए संभागीय आयुक्त ने विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष प्रकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए पाबंद किया। इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जिलेभर में हुआ पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत माह के प्रथम गुरूवार को जिले में समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन से परिवाद प्राप्त कर मौके पर ही विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।