DDT Hindi - : अपराध
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
वाहन भी जब्त की
जालोर. जोधपुर एटीएस व रानीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स जब्त कर एक डॉक्टर समेत छह जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 20 सितम्बर को एटीएस जोधपुर से प्राप्त इनपुट के आधार पर सब इंस्पेक्टर जीतसिंह मय जाब्ता एवं एएसआई बुद्धराज चौधरी मय जाब्ता एटीएस जोधपुर की संयुक्त टीम द्वारा रानीवाड़ा थाना हल्का में मालवाड़ा चार रास्ता के पास भीनमाल जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक वाहन को रुकवा कर चेक किया गया, वाहन के अन्दर कुल 06 व्यक्ति सवार थे एवं वाहन में एनडीपीएस घटकयुक्त नशीली टेबलेट होने की युक्तियुक्त संभावना होने से वाहन को डिटेन कर संदिग्ध व्यक्तियों सहित थाना रानीवाडा लाकर नियमानुसार कार्यवाही शुरू की गयी।
विज्ञापन
वाहन मे रखी टेबलेट्स का निरीक्षण करने हेतु जिला औषधि नियत्रंण अधिकारी जालोर को सूचना देकर बुलाया गया तथा पुष्पा सोलंकी जिला औषधि नियत्रंण अधिकारी जालोर के द्वारा संदिग्ध टेबलेटस को जांचा गया। जिसमें अलग-अलग 70 प्रकार की टेबलेट्स एनडीपीएस घटकयुक्त प्रतिबंधित होना पाया गया, इस संबंध में वाहन में सवार डॉ देवन्द्र चौधरी सहित अन्य किसी के पास कोई वैध लाईसेंस व अन्य दस्तावेज नहीं पाये गये। वाहन की तलाशी में ZYBUFLEX TABLET (PARACETAMOL & TRAMADOLHYDROCLORIDE TABLET IP, ALZOPRAX1 (ALPRAZOLAM TABLET IP), REPEO- A (ALPRAZOLAM WITH PROPRANOLOL TABLET सहित कुल 70 प्रकार की 27204 नशीली टैबलेटस को नियमानुसार आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया। तथा वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।
इन्हें किया गिरफ्तार
1. डॉ. देवन्द्र चौधरी पुत्र मावजी भाई उम्र 46 साल निवासी पालनपुर पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट जिला बनासंकाठा
2. नरेश भाई पुत्र कानजी भाई कोली उम्र 35 साल पैशा ड्राईवरिंग निवासी मलाना पुलिस थाना पालनपुर जिला बनासकांठा
3. राहुल पुत्र रमेश भाई उम्र 26 साल निवासी तिरूपति बंगलोज उम्र 29 साल आकेसण रोड, पालनपुर पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट, जिला बनासकांठा,
4. बेलिम इरफान पुत्र इस्माईल भाई उम्र 35 साल निवासी वीरभाई गेट, खोडा लिमडा पालनपुर, गुजरात
5. साहिलेश चौधरी पुत्र रतनसिंह उम्र 23 साल निवासी धरा पुलिस थाना वाव जिला बनासकांठा गुजरात
6. साहिवाल जोशी पुत्र नटवरलाल जोशी उम्र 48 साल पैशा मेडिकल चलाना निवासी 26 स्वास्तिक सोसायटी, जगाना रोड पालनपुर, गुजरात
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी- डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3/डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं, डब्ल्यूपीएस और रिमोट मैनेजमेंट बंद रखें
जालोर/जयपुर. महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने वाई-फाई नेटवर्क को हैकिंग और अनधिकृत पहुंच से सुरक्षित रखने के संबंध में आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि आज के दौर में वाई-फाई सिर्फ इंटरनेट चलाने का माध्यम नहीं, बल्कि घर और कार्यालय के मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य स्मार्ट डिवाइस को जोड़ने वाला डिजिटल नेटवर्क है। ऐसे में यदि वाई-फाई राउटर की सुरक्षा कमजोर है तो अनधिकृत डिवाइस आपके नेटवर्क से जुड़कर न केवल इंटरनेट की गति और डेटा खपत को प्रभावित कर सकते हैं, बल्कि डेटा लीक, साइबर फ्रॉड, हैकिंग और निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं।
पहले जांचें—कहीं कोई अनजान डिवाइस तो नहीं जुड़ा?
यदि किसी व्यक्ति को संदेह है कि उसके वाई-फाई नेटवर्क से कोई अनधिकृत डिवाइस जुड़ा हुआ है, तो वह अपने मोबाइल या लैपटॉप को उसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर के माध्यम से राउटर का एडमिन पेज खोल सकता है। राउटर के एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद कनेक्टेड डिवाइसेस, डिवाइस लिस्ट या अटैच्ड डिवाइसेस जैसे विकल्पों में नेटवर्क से जुड़े उपकरणों की जानकारी देखी जा सकती है। किसी अनजान डिवाइस की पहचान होने पर उसे नेटवर्क से हटाया जा सकता है।
डिफॉल्ट पासवर्ड सबसे पहले बदलें
राउटर की सेटिंग्स में जाकर निर्माता द्वारा दिया गया डिफॉल्ट ‘एडमिन’ पासवर्ड तुरंत बदलें। राउटर की सेटिंग्स सामान्यतः 192.168.1.1 या 192.168.0.1 जैसे एड्रेस से खोली जा सकती हैं। वाई-फाई पासवर्ड मजबूत रखें और उसमें बड़े-छोटे अक्षर, संख्याएं तथा विशेष चिन्हों का मिश्रण रखें। साथ ही एसएसआईडी यानी वाई-फाई का नाम ऐसा रखें जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड का आसानी से पता न चले।
पुरानी सुरक्षा छोड़ें, डब्ल्यूपीए3 अपनाएं
वाई-फाई की सुरक्षा के लिए राउटर में डब्ल्यूपीए3 एन्क्रिप्शन चालू रखने की सलाह दी गई है। यदि डब्ल्यूपीए3 उपलब्ध नहीं है तो कम से कम डब्ल्यूपीए2-एईएस का उपयोग करें। पुराने डब्ल्यूईपी या डब्ल्यूपीए मोड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
डब्ल्यूपीएस और रिमोट मैनेजमेंट रखें बंद
साइबर सुरक्षा मजबूत रखने के लिए राउटर का डब्ल्यूपीएस (वाई-फाई प्रोटेक्टेड सेटअप) फीचर बंद रखने की सलाह दी गई है। इसी तरह रिमोट मैनेजमेंट को भी डिसेबल रखें, ताकि इंटरनेट के माध्यम से बाहर से कोई व्यक्ति राउटर की सेटिंग्स तक पहुंचने की कोशिश न कर सके।
स्मार्ट टीवी और आईओटी डिवाइस के लिए अलग नेटवर्क
घर में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट उपकरण या अन्य आईओटी डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन्हें मुख्य वाई-फाई नेटवर्क से अलग रखने के लिए गेस्ट नेटवर्क का उपयोग करना चाहिए। इससे मुख्य नेटवर्क से जुड़े मोबाइल, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण डिवाइस को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
राउटर का सॉफ्टवेयर भी रखें अपडेट
राउटर के फर्मवेयर को नियमित रूप से अपडेट करते रहें, ताकि निर्माता द्वारा जारी किए गए नए सुरक्षा पैच मिलते रहें। इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के लिए विश्वसनीय डिवाइसों के मैक एड्रेस को व्हाइटलिस्ट करने की सुविधा का भी उपयोग किया जा सकता है।
साइबर घटना हो तो तुरंत दें सूचना
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वाई-फाई नेटवर्क से छेड़छाड़, साइबर ठगी, हैकिंग या किसी अन्य साइबर अपराध की घटना सामने आती है तो बिना देरी किए निकटतम पुलिस थाना या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर की जा सकती है। वित्तीय साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
जालोर. ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई जालोर द्वारा ललिता, पटवारी, पटवार हल्का दांतीवास, तहसील भीनमाल, जिला जालोर के विरुद्ध परिवादी के जायज कार्य के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ललिता, पटवारी, पटवार हल्का दांतीवास द्वारा परिवादी के जायज कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। इस संबंध में परिवादी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जालोर के समक्ष लिखित शिकायत भी प्रस्तुत की गई।
शिकायत में परिवादी द्वारा बताया गया कि उसके दादाजी की मृत्यु के पश्चात फौतगी म्यूटेशन एवं भू-अधिकार हकत्याग म्यूटेशन भरने के एवज में आरोपिया पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
प्रकरण में मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत पाए जाने पर ए.सी.बी. इकाई जालोर द्वारा रिश्वत राशि मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपिया ललिता, पटवारी द्वारा परिवादी के उक्त जायज कार्य के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग किया जाना पाया गया। हालांकि, आरोपिया को ए.सी.बी. कार्यवाही की भनक लग जाने के कारण वह रिश्वत राशि प्राप्त नहीं कर सकी।
उक्त कार्यवाही के संबंध में ए.सी.बी. रेंज जोधपुर की पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के सुपरवीजन में मांगीलाल राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जालोर द्वारा तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर प्रकरण दर्ज करने की अनुशंसा सहित ए.सी.बी. मुख्यालय, जयपुर को प्रेषित की गई। रिपोर्ट के आधार पर ए.सी.बी. मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर द्वारा आरोपिया ललिता, पटवारी, पटवार हल्का दांतीवास, तहसील भीनमाल, जिला जालोर के विरुद्ध प्रकरण संख्या 234/2026 दिनांक 20.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित 2018) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए मनचलों पर सख्त नजर रख रही पुलिस
जालोर. सांचौर में कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच मनचलों को गिरफ्तार किया है। इन मनचलों की ओर से अज्ञात नम्बरों से महिलाओं व बालिकाओं को कॉल कर परेशान किया जाता था। एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में कैलाश विशनोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW जालोर, सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के निकटतम सुपरविजन में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाजारों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कालिंका पेट्रोलिंग टीम सांचौर द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में 07 अगस्त 2026 को दौराने पेट्रोलिंग युनिट सांचौर मे तैनात महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 को जरिये टेलिफोन सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल एवं व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजे जा रहे है तथा उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप डी.पी. में लगी उसकी बहन की फोटो को दिखाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा अशोभनीय एवं आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के सम्बध में महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 द्वारा द्वारा नेमाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर को अवगत कराया गया। जिस पर दिनांक 13 अगस्त 2026 को उक्त व्यक्ति की कॉल डिटेल, लोकेशन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना से कालुदान हैडकानि 456 मय जाब्ता तथा महिला कांस्टेबल इंदिरा 1083 एवं महिला कांस्टेबल राजल नम्बर 563 के द्वारा हवाई पट्टी मैदान से उक्त गैर सायल तथा उसके साथ शराब का सेवन कर रहे अन्य व्यक्तियों को दस्तयाब कर थाना सांचौर लाया गया। उक्त गैरसायलानों को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार किया गया।
इनको किया गिरफ्तार
1. पारस पुत्र मसराराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी काछेला, थाना सरवाना
2. हरजीराम पुत्र भारताराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी अगार।
3. प्रवीण पुत्र खानाराम, उम्र 21 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी अगार।
4. विपुल पुत्र शम्भू, उम्र 19 वर्ष, जाति भाट, निवासी खेतेश्वर नगर, सांचौर।
5. जालाराम पुत्र रायचंद, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहाड़पुरा।
विज्ञापन
पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पीछा करना (Stalking) अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, जालौर की ओर से नागौर जिले के बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड (वर्ष 2015) में माननीय न्यायालय द्वारा सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद उत्पन्न गंभीर न्यायिक स्थिति के विरोध में मंगलवार को जिला कलक्टर, जालौर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे जालौर कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डांगावास हत्याकांड के 6 निर्दोष मृतकों को न्याय दिलाने तथा वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2015 में डांगावास में हुई दर्दनाक घटना में 6 लोगों की हत्या हुई थी। लंबे समय तक चली जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद सभी 40 आरोपियों के बरी होने से पीड़ित परिवारों और समाज में गंभीर निराशा एवं न्याय को लेकर सवाल उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने राज्यपाल से मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं कानूनी स्तर पर उचित हस्तक्षेप करने तथा वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जिला महासचिव मदनलाल दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार बेदाना, रमेश कुमार मालगड़, जिला महासचिव दिनेश परमार, जिला सचिव ईश्वर सोलंकी, पकाराम, अचलाराम मेघवाल, कुंभाराम, गेनाराम, कपूराराम परिहार, विधि सलाहकार दिनेश पाण्डगरा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पंडत, अनीता जिनगर, वागाराम मीणा, भगवत परिहार, बागोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भरत मेघवाल, बाबूलाल भीनमाल, देवाराम साखला, जीवाराम परमार, बाबूलाल सियाग, पदम सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
जालोर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जालोर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में एक के विरुद्ध चालान पेश किया, वहीं एक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया। जालोर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि  परिवादी ट्रक चालक स्वयं के ट्रक को भरकर अहमदाबाद से गुवाहाटी की तरफ जा रहा था उस समय उथमण टोल प्लाजा पालङी एम. सिरोही पर पहुंचा, जहां परिवहन विभाग सिरोही की फ्लाईंग डीएफएस न्यू के इंचार्ज सुरेन्द्रसिंह परिवहन निरीक्षक मय उङन दस्ता दल के उक्त टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर चैकिंग कर रहे थे, उनके उङन दस्ते मे शामिल जोगेन्द्रसिंह सुरक्षा गार्ड ने परिवादी के ट्रक को रुकवाकर ट्रक मे भरे सामान की हाईट ज्यादा बताकर चालान काटने का दबाव देकर अवैध रुप से एन्ट्री के नाम पर रिश्वत राशि वसूल की गई, गार्ड जोगेन्द्रसिंह द्वारा रिश्वत राशि लेते हुए का परिवादी ने स्वयं के मोबाईल से एक वीडियो बना लिया तथा विडियो क्लिप एसीबी मुख्यालय जयपुर को प्रेषित की गई जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
विज्ञापन
जिसका अनुसंधान एसीबी चौकी जालोर द्वारा किया जाकर आरोपी  जोगेन्द्रसिंह पुत्र  जब्बरसिंह निवासी गुङा दुर्जन पुलिस थाना खिवाङा जिला पाली, हाल 19 एन. भैरवाय नगर बेडवास, प्रताप नगर उदयपुर पुलिस थाना प्रताप नगर जिला उदयपुर, तत्कालीन संविदा सुरक्षा गार्ड, कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी सिरोही जिला सिरोही के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा-संशोधन 2018) के तहत आरोप प्रमाणित पाया जाने पर एसीबी कोर्ट पाली के समक्ष उपरोक्त धारा मे चालान पेश किया गया तथा वक्त घटना उङन दस्ते के प्रभारी सुरेन्द्रसिंह परिवहन निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु टिप्पणी परिवहन विभाग राज. जयपुर को प्रेषित की गई है ।
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
एक आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।
जब्तशुदा अवैध शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत करीबन 80 लाख आंकी गई
जालोर. सांचौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में अवैध रूप से शराब से भरे एक ट्रक को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर वृत्ताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन एवं थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई की रात्रि में पुलिस थाना सांचौर की टीम नीबसिह उप निरीक्षक मय जाब्ता के लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
दौराने गश्त विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का अशोक लेलैंड ट्रक, जिसके ऊपर काले रंग का तिरपाल ढका हुआ है, उसमें भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरकर भारतमाला मार्ग से सांचौर की ओर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल सरहद प्रतापपुरा स्थित भारतमाला टोल के पास पहुंची एवं नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धनाराम पुत्र ठाकराराम जाट, निवासी बामरला, थाना सेड़वा जिला बाडमेर बताया तथा प्रारम्भ में ट्रक में ग्लूकोज ड्रिप के कार्टन भरे होने की जानकारी दी। मुखबिर की सूचना के आधार पर नियमानुसार तलाशी लेने पर ग्लूकोज ड्रिप के कार्टनों के नीचे बड़ी मात्रा में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। तलाशी के दौरान अशोक लेलैंड ट्रक में 550 कार्टन ग्लूकोज ड्रिप के तथा 550 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई मिली। पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर चालक धनाराम को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19/14, 14/57, 57ए के अन्तर्गत प्रकरण संख्या 242/23.07.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है।
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
जालोर. राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की खंडपीठ ने जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा दो आरोपियों को दी गई मृत्युदंड (फांसी) की सजा को संशोधित कर आजीवन कारावास में परिवर्तित कर दिया। साथ ही, ट्रायल कोर्ट द्वारा भेजा गया मर्डर रेफरेंस (डेथ रेफरेंस) खारिज कर दिया गया, जबकि दोषसिद्धि (Conviction) को बरकरार रखा गया।
न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर एवं न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला डी.बी. मर्डर रेफरेंस संख्या 3/2025 तथा उससे संबंधित डी.बी. क्रिमिनल अपील संख्या 40/2026 में सुनाया। मामले में आरोपियों पहाड़ सिंह एवं डूंगर सिंह को ट्रायल कोर्ट ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने विस्तृत सुनवाई एवं साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन के बाद माना कि अभियोजन द्वारा अपराध सिद्ध किया गया है, इसलिए दोषसिद्धि बरकरार रहेगी। हालांकि, न्यायालय ने यह भी माना कि यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित किया जाना उचित होगा।
इस प्रकार न्यायालय ने अभियुक्तों की अपील को सजा में संशोधन तक आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए मृत्युदंड समाप्त कर आजीवन कारावास का आदेश दिया तथा ट्रायल कोर्ट द्वारा भेजे गए डेथ रेफरेंस को अस्वीकार कर दिया।  मामले में अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता प्रकाश चौधरी (प्रो बोनो) ने पैरवी की।
भाभी व पड़ोसी की हत्या पर भीनमाल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी
जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मोदरा गांव में 3 मार्च 2023 को भाभी व एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो भाइयों को एडीजे कोर्ट भीनमाल ने 10 दिसम्बर 2025 को फांसी की सजा सुनाई थी।
पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया कि 3 मार्च 2023 को मोदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले डूंगरसिंह पुत्र परबतसिंह, पहाड़सिंह पुत्र परबतसिंह गांव में खेती करते थे, दोनों की शादी नहीं हुई थी। इनकी बहिन की शादी भाभी के पीहर में हुई थी, अब खुद की शादी के लिए भाई की लड़की को आटा-साटा में देने की जिद्द करने लगे। बड़ा भाई रतन सिंह देशावर में व्यवसाय कर रहा था। रतन सिंह की पत्नी इंद्रा कंवर ने खुद की बेटी आटा-साटा में देने से मना कर दिया।
इस पर भाभी इंद्रा तथा देवर डूंगरसिंह व पहाड़सिंह के बीच बहस हो गई। झगड़ा करने के दौरान इंदिरा कंवर पर दोनों भाइयों पहाड़ सिंह व डूंगरसिंह ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौका स्थल पर मौत हो गई। बच्चों को भी मारने करने का प्रयास किया, इस दौरान पड़ोसी हरिसिंह बीच -बचाव करने आए, उन पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी भी मौत हो गई।हो हल्ला सुनकर नजदीक में मौजूद पुलिस चौकी से सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेंद्रसिंह राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को बचाया और दोनों आरोपियों को पकड़ा था।
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
जालोर. सिरोही नगरपरिषद से सम्बंधित एक मामले में एसीबी जालोर ने दस आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2014 मे नगर परिषद सिरोही के तत्कालीन आयुक्त लालसिंह राणावत द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों/नियमों के विरुद्ध नगर परिषद सिरोही में विभिन्न पदों यथा वाहन चालक, जेसीबी ऑपरेटर, बागवान, सफाई निरीक्षक इत्यादि पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध गलत तरीके से नियुक्ति देकर राजकोष को अनुचित आर्थिक हानि पहुंचाने पर तत्समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर द्वारा प्राथमिक जाँच के सत्यापन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया गया।
विज्ञापन
जिसमे आरोप प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी लालसिंह राणावत तत्कालीन आयुक्त नगर परिषद सिरोही हाल सेवानिवृत एवं दिनेश कुमार पुत्र सकाराम निवासी सिरोही, जयन्तीलाल पुत्र चुन्नीलाल, लादाराम पुत्र सादलाराम, जवानाराम पुत्र छोगाराम, प्रवीण कुमार दूलानी पुत्र लालचन्द दुलानी निवासी सुमेरपुर, ईश्वरलाल पुत्र गोपीलाल, भलाराम पुत्र प्रभूराम निवासी जीवदा तहसील बाली जिला पाली, भंवरसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी सेणा तहसील बाली जिला पाली एवं शारदा पत्नि धर्माराम निवासी सिरोही के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश, विशिष्ठ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात पाली के समक्ष मय आरोपीगण के चार्जशीट पेश की गई।
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
ओटवाला में झाड़ियों में लटके मिले युवक के शव का मामला
जालोर. सायला पुलिस थाना क्षेत्र के ओटवाला में जोगी समाज की श्मशान के पास बबूल की झाड़ियों में लटके मिले युवक के शव का शुक्रवार को पुलिस प्रशासन तथा परिजनों के बीच उचित व निष्पक्ष जांच की वार्ता के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के अनुसार वालेरा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र भोनाराम मेघवाल का शव ओटवाला बबूल की झाड़ियों में लटका मिला था।शव की स्थिति देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तथा मृतक के भाई सुरेश कुमार ने इस संबंध में षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर शव को लटकाने की रिपोर्ट दी थी।वहीं परिजन गुरुवार को युवक की हत्या में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नीचे नहीं उतारने दे रहे थे।बाद में सायला थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को वैधानिक रूप से जांच करने बात कर शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया था,
विज्ञापन
लेकिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों व समाजबंधुओ ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मोबाईल की कॉल डिटेल निकाल कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। तथा शव का दोषियों की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात पर अड़ गए।
सूचना पर जालोर पुलिस उपाधीक्षक गौतम जैन सायला पहुंचे।जहां उन्होंने समझाइश करते हुए बताया कि कानूनी नियमों के तहत पुलिस मृतक के पास से कोई चीज पूर्व में एकत्रित नहीं कर सकती है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। जिसमें जो भी रिपोर्ट आयेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद दोपहर बाद परिजनों की सहमति से शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम शुरू किया। जबकि सायला पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. सिरोही जिले के आमलारी निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन सायला, जालोर द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में हत्याकांडकी निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच कर दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित सायला ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। संगठन ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक/विशेष न्यायालय में कराई जाए तथा जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के आश्रितों को सरकारी सेवा में नियुक्ति तथा अन्य संबंधित आरोपियों की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।विप्र फाउंडेशन ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिले। इसमें समस्त विप्र बंधु एवं 36 कौम के बंधु उपस्थित रहे ।
अधिवक्ता नटवरसिंह पर हमले के विरोध में जालोर अभिभाषक संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
जालोर. अधिवक्ता नटवरसिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अभिभाषक संघ, जालौर ने गुरुवार को संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता नटवरसिंह पर 1 जुलाई 2026 की शाम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेहसाणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जिले के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अभिभाषक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस थाना बागरा द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के सचिव विक्रमसिंह सियाणा, पूर्व उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित, रमेश सोलंकी, एडवोकेट केशरसिंह नून, शकील मेहर, प्रवीण कुमार चौहान, डूंगर देवासी, दीपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अनिल पंडित एवं मुकेश सांखला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा की तथा विरोध स्वरूप न्यायालयों में उपस्थिति नहीं दी।
जालोर भाजयुमो जिला प्रवक्ता एडवोकेट नटवरसिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, सिर में आई गम्भीर चोट
आकोली-सियाणा रास्ते पर रात को किया हमला
जालोर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट नटवरसिंह राजपुरोहित पर बीती रात बुधवार 1 जुलाई को आकोली - सियाणा के बीच किसी अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है और हाथ भी फैक्चर हुआ है। बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि सियाणा निवासी नटवरसिंह राजपुरोहित पर हमला होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिस पर तत्काल प्रभाव से पर्चा बयान के लिए आईओ सियाणा पहुंचे थे, लेकिन घायल को उनके साथी प्राथमिक उपचार के बाद आगे ले गए। इसलिए परिवार की ओर से अभी तक गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक रिपोर्ट नहीं दी थी। रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हमलावरों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सियाणा के निकट आकोली आड़वाडा मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर जालौर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता नटवरसिंह राजपुरोहित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उनके सिर में गम्भीर चोट आई और हाथ फेक्चर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही साथी लोग उन्हें उपचार के लिए आगे ले गए। घटना की सूचना पाकर देर शाम को सियाणा क्षेत्रपाल संघ व्यापार व राजपुरोहित समाज के लोगों ने पुलिस चौकी सियाणा के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। बागरा थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पर्चा बयान के लिए आईओ घायल के पास उपचाराधीन स्थल पर गए हुए है, बयान दर्ज होते ही कार्रवाई की जाएगी।
आहोर में दो पक्षों के विवाद ने पकड़ा तूल, निष्पक्ष जांच की रखी मांग
जालोर. आहोर कस्बे में 16 जून को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस थाना आहोर में दर्ज एक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोग सभा भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद वे पुलिस थाना आहोर पहुंचे और वहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उपखंड कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना आहोर में दर्ज सीआर संख्या 114/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 16 जून को सुरेश्वर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में वाहन टक्कर के बाद हुए विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट वास्तविक घटनाक्रम से भिन्न है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाना आहोर में दर्ज करवाई गई है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों द्वारा मामले को राजनीतिक और सामाजिक रंग देकर निर्दोष व्यक्तियों को प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि विवाद के बाद 17 जून को नगरवासियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती तथा कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दोनों पक्षों द्वारा परस्पर शिकायतें दर्ज करवाई हुई है। एक पक्ष ने वाहन टक्कर के बाद मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने कार्यालय में घुसकर हमला करने और वाहन तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटनास्थल के साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल मामले को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी
जालोर. जालोर जिले के भीनमाल में पिछले दिनों कृष्णा देवासी पर हुए जानलेवा हमले में जाट समाज बंधुओं व वीर तेजा सेना के कार्यकर्ताओं ने जालोर कलक्टर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस घटना में देवड़ा निवासी एक शिक्षक जिसका नाम तेजाराम जाखड़ है, उन्हें भी पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया है, जो गलत है। जबकि जाखड़ ने तो उनका सहयोग कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।
ज्ञापन में बताया कि तेजाराम वहां केवल मोबाइल खरीदने के लिए आए हुए थे, लेकिन उन्हें बेवजह से आरोपी बनाकर मानसिक रूप से उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्ञापन में समाजबंधुओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के पास सुंधा हार्डवेयर के आसपास उस मोबाइल दुकान के अंदर व बाहर लगे घटना के पूर्व और घटना के समय के सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तुरंत जब्त कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया जाए।
विज्ञापन
घटना के दिन और उससे पूर्व के तेजाराम और कृष्ण देवासी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकली जाए ताकि यह सिद्ध हो सके कि तेजाराम ने उसे घटना स्तर पर नहीं बुलाया था, घटना के तुरंत बाद तेजाराम द्वारा घायल कृष्ण कुमार को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाने के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अनुसंधान पत्रावली में शामिल करने की मांग की है। साथ ही किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक निष्पक्ष टीम का गठन कर उक्त बिंदुओं की गहनता से जांच करने की मांग रखी है। इस दौरान तेजाराम की बेटी पायल, लक्ष्मणराम सारण, ग्रेनाइट उद्यमी मोहनलाल गिठाला, ठाकराराम बांता, चूनाराम मूढ़, पुखराज चौधरी, प्रेमाराम जाखड़, बंशीधर चौधरी, हनुमान राम धेडू, भैराराम, ताजाराम सियाग, जगदीश राव, जालाराम, जगदीश चौधरी, बाबूलाल, भगाराम, राहुल जाट समेत बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
जालोर में 550 किलो घी सीज, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
जालोर. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा संयुक्त आयुक्त डॉ. वी.पी. शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से देर रात सिरे मंदिर रोड स्थित मैसर्स जय माँ आशापुरी एजेंसी पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 550 किलोग्राम घी को सीज किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम को विभिन्न ब्रांडों का पैक्ड घी तथा खुला तैयार घी मिला। घी में मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए। साथ ही जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक 550 किलोग्राम घी को विक्रय एवं वितरण से रोकते हुए फर्म के प्रोपराइटर को अग्रिम आदेशों तक इसे नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा निर्मित ‘मारवाड़ की शान सरस’ ब्रांड का घी पूर्व में जांच के दौरान असुरक्षित पाए जाने के कारण आयुक्तालय, जयपुर द्वारा उसके निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाये जाने के कारण इस क्रम में विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार एवं भरत वीराश सहित पुलिस प्रशासन से हीर सिंह मय जाब्ता उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 4 हजार की रिश्वत लेते सांगाणा पटवारी गिरफ्तार
जालोर. एसीबी मुख्यालय जयपुर के हेल्पलाईन नं. 1064 पर प्राप्त शिकायत के सत्यापन के आधार पर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुये बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर को 4,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय जयपुर की हेल्पलाईन नं. 1064 पर प्राप्त शिकायत के अनुसार परिवादी से आरोपी बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर द्वारा परिवादी की कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा प्राप्त शिकायत का बाद सत्यापन बुधवार मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी बंटी मीना पटवारी, एलआर शाखा तहसील सायला हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि चार हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पूर्व मे मांग सत्यापन के दौरान 2,000 रूपये रिश्वत राशि प्राप्त की गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव व एस. परिमाला, महानिरीक्षक, भ्रनिब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशन मे आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही तथा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
सरकारी रास्ते की भूमि पर बार-बार अतिक्रमण करने पर सांचौर तहसीलदार ने तीन माह के कारावास का आदेश कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया
जालोर. न्यायालय तहसीलदार सांचौर द्वारा राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91(2) के अन्तर्गत पटवार हल्का हाड़ेतर के मौजा फालना में गैर मुमकिन रास्ता एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमी के विरुद्ध सोमवार को तीन माह की सजा का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांचौर तहसीलदार प्रवीण कुमार चौधरी ने आदेश जारी किया, जिसमें पटवार हल्का हाडेतर के ग्राम फालना में अतिक्रमी दरगाराम, सांवलाराम एवं हरचंदराम पुत्र लच्छाराम रेबारी निवासी फालना द्वारा राजस्व सीमा में स्थित खसरा नम्बर 603 रकबा 0.94 हैक्टयर, जो राजस्व अभिलेखों में गैर मुमकिन रास्ता -सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है, पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बार-बार अवरुद्ध किया जा रहा था। जिसका न्यायालय द्वारा प्रकरण दर्ज कर पूर्व में बेदखली को आदेश जारी किया गया था, लेकिन गैरसायलान द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर बार-बार रास्ता अवरुद्ध किया गया। न्यायालय द्वारा अतिक्रमियों को पर्याप्त अवसर दिये जाने के उपरान्त भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर न्यायालय द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गैरसायलान के विरूद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91(2) के अन्तर्गत तीन महीने के कारावास का आदेश कर गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया।
जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया
आरोपियों ने जालोर, सिरोही, बाड़मेर, पाली, उदयपुर के साथ-साथ कई स्थानों पर 11 वारदात को अंजाम देना कबूला
जालोर. जिले की सांचौर व रानीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 9 जनों को पकड़ा है, जो पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर व तार चुराने की वारदात करते थे। पुलिस ने कार बरामद की है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए करीब 15 किलोमीटर पुलिस को पैदल पीछा करना पड़ा।
विज्ञापन
जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सांचौर थाना के सांकड़ पुलिस चौकी व रानीवाड़ा पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित घेराबंदी कर वारदात में शामिल 8 मुख्य चोरों को दबोचा गया तथा मामले में मुख्य सरगना व कबाड़ गोदाम संचालक को चित्तौड़गढ़ पुलिस के विशेष सहयोग से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इर्टिगा कार जब्त की गई तथा चोरी किए गए माल की बरामद के प्रयास जारी है। एसपी शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि 5 जून 2026 की रात्रि को सांकड़ डिस्कॉम सहायक अभियंता पुनीत दर्जी ने मोबाइल पर सूचना दी की रात्रि में अज्ञात चोरों ने एईएन कार्यालय के स्टोर की दीवार को तोड़कर ऊपर से कुछ पत्थर हटाकर स्टोर में प्रवेश कर ट्रांसफार्मर चोरी किया। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ मय जाब्ता  ने रानीवाड़ा पुलिस टीम के साथ सहयोग से नाकाबंदी करवाई। आरोपियों को भनक लगते ही फरार हुए, इस पर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर अलग-अलग स्थान से संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा और वारदात में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जब्त किया गया।
सांकड़ प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव ने पैदल किया पीछा
नाकाबंदी के दौरान रानीवाड़ा थाना अधिकारी मय जाब्ता ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। रानीवाड़ा पुलिस टीम ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर लाछीवाड़ा में कार सहित आरोपी फतुलाल और आरोपी शानू को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के सरहद में खेतों की तरफ भागने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ के प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव और जाब्ता ने तुरंत अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की और दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल पीछा करते हुए खेतों और झाड़ियां में भाग रहे छह आरोपियों को करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर पकड़ा। उसके बाद वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद नदीम हुसैन को चित्तौड़गढ़ पुलिस के सक्रिय सहयोग से स्थानीय स्तर पर घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया और सांचोर पुलिस द्वारा विधि सम्मत गिरफ्तार किया गया।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चित्तौड़गढ़ के मोहम्मद नदीम हुसैन, उदयपुर के फतुलाल, चित्तौड़गढ़ के विजय सिंह, चित्तौड़गढ़ के अल्ताफ खान, चित्तौड़गढ़ के अनिल साठिया, मध्यप्रदेश के विकास भील, चित्तौड़गढ़ के सद्दाम हुसैन, चित्तौड़गढ़ के सानू जोग, चित्तौड़गढ़ के शेर बागड़िया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने रानीवाड़ा में करीब 12 माह पहले समेत रेवदर, सांकड़, आहोर, नाणा, सायला, गोगुंदा, सुमेरपुर, राम जी का गोल (बाड़मेर) समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी करने व अन्य सामान चुराने की वारदातें कबूली है।
स्कोर्पियों से टक्कर मारने के आरोपी के घर से 6 कारतूस, 10 लाख रुपए जब्त, भाई गिरफ्तार
जिले के भीनमाल में स्कोर्पियों से टक्कर मारने का वीडियो हुआ था वायरल
जालोर. कस्बा भीनमाल में स्कार्पियों से टक्कर मारकर ऊपर चढ़ाने एवं मारपीट करने के वायरल वीडियों में भीनमाल पुलिस द्वारा घटना में वांछित हार्डकोर आरोपी भजनलाल के रहवासीय घर से 6 अवैध आर्म्स कारतुस व अवैध कारोबार से अर्जित 10 लाख 16 हजार नकद रूपये जब्त कर आरोपी भजनलाल के सगे भाई आरोपी हनुमानाराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा के निर्देशानुसार एवं शंकरलाल मसुरीया वृताधिकारी वृत भीनमाल के निकटतम सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह थानाधिकारी भीनमाल के नेतृत्व में 22 मई 2026 को कस्बा भीनमाल में हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर भजनलाल व उसके साथियों द्वारा एक स्कोर्पियो गाडी व पिकअप ट्रोला के द्वारा जानलेवा हमला कर कृष्ण देवासी के साथ गंभीर मारपीट करने की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर तलाश की गई। आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तलाश की गई। शुक्रवार 29.05.2026 को थानाधिकारी भीनमाल मय जाब्ता द्वारा हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर भजनलाल का रहवासीय घर पुनासा में उसके भाई हनुमानाराम की निशादेही से तलाशी ली गई तो 6 अवैध आर्म्स कारतुस व अवैध कारोबार से अर्जित राशि 10 लाख 16 हजार नकद रूपये मिलने पर नियमानुसार जब्त किये गये, आरोपी हनुमानराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भजनलाल व हनुमानाराम के विरूद्व प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपी हनुमानाराम से अवैध कारतूस व अवैध कारोबार से अर्जित राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान हनुमानराम पुत्र केसाराम विश्नोई उम्र 32 साल निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा को गिरफ्तार किया गया है।
गणपतसिंह मांडोली की बूढी माँ ने आईजी जोधपुर से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
जालोर. बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा होने के बाद भी अब माँ व भाइयों ने जोधपुर आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर से मिलकर गणपतसिंह हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने आई जी सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गणपतसिंह की जघन्य हत्या दिनांक- 28.08.2024 को गजेन्द्रसिंह, वागाराम, लच्छुदेवी व मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह ने मिलकर की। प्रकरण का खुलासा हो चुका हैं तथा जांच में सुरेन्द्रसिंह का नाम भी आया हैं तथा सुरेन्द्रसिंह व लच्छुदेवी के अवैध संबंध का हवाला आया हैं। अवैध संबंधों को छुपाने के लिए सुरेन्द्रसिंह ने अपने पुत्र गजेन्द्रसिंह को आगे करके गम्भीर प्रकृति की हत्या कारित की हैं। सुरेन्द्रसिंह एक शिक्षक हैं तथा ऐसे गम्भीर प्रकृति की हत्या में मुख्य षडयंत्रकर्ता हैं तथा सुरेन्द्रसिंह पिछले कई दिनों से डयूटी पर भी नहीं जा रहा हैं ओर ऐसी परिस्थितियों में गम्भीर प्रकृति की हत्या में शामिल सुरेन्द्रसिंह का शिक्षक के रूप में कार्य करना समाज के लिये हितकारी नहीं हैं। इसलिये सुरेन्द्रसिंह को निलंबित किया जाना आवश्यक है सुरेन्द्र सिंह खुले आम घूम रहा है तथा अन्य लोगो के माध्यम से पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है तथा धमकिया भी दिला रहा
विज्ञापन
सुरेन्द्र सिंह मुख्य षड़यंत्रकर्ता आरोपी है अतःउन्होंने मांग की है कि मुख्य षडयंत्रकर्ता सुरेन्द्रसिंह के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करावे व गिरफ्तार करें अन्यथा पीड़ित परिवार की ओर पुनः भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचता मृतक गणपत सिंह की बूढी माँ का भी कहना है कि उनके बेटे की हत्या में शामिल सभी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं होते ओर जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह बूढी माँ संघर्ष करती रहेगी जहाँ भी जाना पड़े जायेगी अगर आगे जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी। मैंने अपने बेटे के न्याय के लिए पहले भी संघर्ष किया है ओर आगे भी करती रहेगी इसके लिए मुझे अपनी जान भी दाँव पर लगानी पड़े लगाउंगी परन्तु न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटूंगी।
बिना अनुमति के निर्माण कार्यों को करवाया बंद, सामान किया जब्त
सायला में नगर पालिका की कार्रवाई
सायला. सायला शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका मंडल द्वारा रुकवाकर सामान जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसास नगर पालिका क्षेत्र में बिना किसी आवेदन के अनुमति के बगैर भूमि मालिकों द्वारा जगह जगह निर्माण कार्य करने की शिकायत मिल रही थी।जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा संबंधित भूमि मालिकों को अधिशाषी अधिकारी सुशील राजपुरोहित द्वारा नियमानुसार आवेदन कर एनओसी के लिए निर्देश दिए थे।इसके बावजूद भी बिना अनुमति के अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था।जिस पर नगर पालिका ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को मौके पर ही रुकवाकर सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की। साथ शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेज पेश कर अनुमति के लिए आवेदन के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
सायला में माली समाज के पास व ओटवाला रोड पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन पर कार्यवाही की गई।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता रमेश सुदेशा,जमादार बाबू खान,महेंद्र वैष्णव,कानाराम राणा,सवाई राम,पवन जीनगर,बाबूलाल पुरोहित,गौतम राजपुरोहित, सहित टीम के सदस्य मौजूद थे।
इनका कहना है...
शहर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य को रुकवाकर सामग्री को जब्त किया है। संबंधित मालिक को दस्तावेज़ नगरपालिका में पेश कर अनुमति के लिए निर्देशित किया है।
सुशील राजपुरोहित, ईओ नगर पालिका सायला
रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में बिशनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जालोर. रात को ताले तोड़कर नकबजनी करने के आरोप में दो आरोपियों को बिशनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार में जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोजकुमार सामरिया के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 51/2026 में नकबजनी की वारदात का खुलासा करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर अज्ञात की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर उम्मेदाबाद, ऐलाना, केशवना, धोराढ़ाणी, कुआबेर, सायला व संभावित जगहों पर तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान व पूछताछ की गई। इस दौरान उक्त प्रकरण व कस्बा उम्मेदाबाद में अन्य मकानों के भी ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी उम्मेदाबाद निवासी गणपत कुमार पुत्र जगाराम वाल्मिकी व किशोर कुमार पुत्र मांगीलाल  मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 13 अप्रेल 2026 को उम्मेदाबाद निवासी  उतम चंद पुत्र हरकचंद जैन  ने पुलिस थाना बिशनगढ को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उस दिन रात्रि को तीन अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर घर से चाँदी के नारियल 02 नग (वजन 250-250 ग्राम), चाँदी की थाली एक नग (वजन 1 किलो), चाँदी की कटोरी 02 नग (वजन 300 ग्राम), चाँदी के सिक्के 22 नग (वजन 10 ग्राम), नकद 1,80,000 रुपये, सोने की चैन एक नग (वजन 10 ग्राम, अनुमानित मूल्य 1.50 लाख), सोने की अंगूठी एक नग (वजन 5 ग्राम), सोने की फिनी (नाक की) 10 नग (वजन 1 ग्राम, अनुमानित मूल्य 15,000 रुपये), चाँदी की पायल 02 जोड़ी (वजन 30-30 ग्राम, अनुमानित मूल्यं 20,000 रुपये) चुराकर ले गये है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अपने शौक मौज की पूर्ति हेतु दिन के समय सूने पड़े मकानों को चिन्हित कर रात्रि में उक्त मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान, सोने-चांदी के जैवरात व नगदी रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे।
रुपयों के लालच में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत की कार्रवाई की, अब तक पांच मामले दर्ज
जालोर. साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते उपलबध करवाने वाले म्यूल खाता धारकों के खिलाफ "ऑपरेशन म्यूल हंटर" के तहत जिले में कार्रवाई करते हुए 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे दो मोबाईल फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक चैक बुक व दो पेन कार्ड जब्त किए गए हैं। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएँ राजस्थान जयपुर की पालना में एसपी जालोर शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया के निर्देशानुसार जिले में विशेष ऑपरेशन "म्यूल हंटर" के तहत कार्रवाई के तहत अति. पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह त्वरित अनुसंधान सैल, जालोर के सुपरविजन में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले खाता धारकों एवं बिचौलिया के विरूद्ध विशेष ऑपरेशन "म्यूल हंटर" के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार साइबर थाना जालोर द्वारा साइबर अपराध की शिकायतों के आधार पर साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाता धारकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन म्यूल हंटर' चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान साइबर अपराध में प्रयुक्त संदिग्ध म्यूल बैंक खातों में से म्यूल बैंक खाता धारक शंकरलाल पुत्र हंसाराम सरगरा निवासी मालपुरा, उम्मेदपुर द्वारा अपना बैंक खाता 10 हजार रुपए का कमीशन लेकर नारायणलाल के माध्यम से अपने बैंक खाते की पासबुक, एटीएम, चैक बुक व खाते से लिंक सिम कार्ड साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने हेतु उपलब्ध करवाना पाया गया, जिस पर बाद जांच आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्व कर गहन अनुसंधान कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त बैंक खाते को साइबर अपराध में प्रयुक्त करने हेतु उपलब्ध करवाने वाले अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है। वहीं म्यूल बैंक खाता धारक राकेश कुमार पुत्र जेठाराम माली निवासी ताशखाना बावडी जालोर पुलिस थाना कोतवाली जालोर द्वारा अपना बैंक खाता 40 हजार रुपए का कमीशन लेकर बिचौलिया के माध्यम से अपने बैंक खाते की पासबुक, एटीएम, चैंक बुक व खाते से लिंक सिम कार्ड साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की राशि प्राप्त करने हेतु उपलब्ध करवाना पाया गया, जिस पर बाद जांच आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त बैंक खाते को साइबर अपराध में प्रयुक्त करने हेतु उपलब्ध करवाने वाले अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में शंकरलाल पुत्र हंसाराम सरगरा निवासी मालपुरा, उम्मेदपुर, पुलिस थाना आहोर जिला जालोर, नारायणलाल पुत्र सवाराम प्रजापत निवासी सुभाषनगर जालोर, पुलिस थाना कोतवाली व राकेश कुमार पुत्र जेठाराम माली निवासी ताशखाना बावडी जालोर पुलिस थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स प्लांट सीज किया, पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
जालोर. गर्मी के मौसम में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जालौर शहर में वाटर सप्लाई प्लांट का सघन निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान के निर्देश तथा जिला कलेक्टर प्रदीप के. गांवड़े एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन में टीम ने भीनमाल रोड स्थित फर्म श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स, जालौर एवं हनुमान नगर कॉलोनी स्थित राज वाटर सप्लायर्स जालौर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम में तहसीलदार जालौर रणजीत सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्तसिंह द्वारा वाटर प्लांट की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स में लाईसेंस रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया, पानी के किसी भी प्रकार की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, फर्म मंे कार्यरत कार्मिक का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, टीडीएस मीटर की उपलब्ध्ता नहीं थी एवं विभिन्न कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए भीनमाल रोड स्थित फर्म श्री बालाजी वाटर सप्लायर्स, जालौर प्लांट को मौके पर ही सीज किया गया। साथ ही उक्त दोनो फर्माे के पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल शोधन प्रक्रिया एवं मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे केवल स्वच्छ एवं प्रमाणित स्रोतों से ही पेयजल का उपयोग करें।
मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां
जालोर. जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के मैत्रीवाडा में एक परिवार में आटा-साटा मामले को लेकर विवाद हो गया, इसके बाद एक महिला पर दो जनों ने लाठियां बरसा दी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है। मैत्रीवाडा निवासी कालीदेवी पत्नी वगताराम कलबी ने रिपोर्ट में बताया कि मेरे देवर रमेश कुमार के साटा में मेरी बेटी भावना कुमारी का विवाह किया हुआ है, रमेश कुमार की पत्नी रमेश कुमार के घर पर है तथा मेरी बेटी भावना अपने ससुराल धामसीन में है, लेकिन मेरे ससुर सोमाराम व मेरे देवर रमेश कुमार मेरी बेटी भावना की शादी तुडवाकर उसे हमारे घर लाने हेतु दबाव बना रहे है, लेकिन मै इस बात के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
इस बात को लेकर 22 अप्रेल 2026 को सुबह करीब 09.30 बजे मेरे देवर रमेश कुमार पुत्र सोमाराम व मेरे ससुर दोनों एकराय होकर पूर्व तैयारी के साथ हाथो मे लाठी एवं पत्थर लेकर आये तथा हमारे घर के बंद आंगन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरे देवर व ससुर ने मेरा ओरणा खीचकर नीचे गिरा दिया।जिससे मेरी लंज्जा भंग हुई। मारपीट में मेरे शरीर पर चोटें लगी। उस दाैरान मेरे पति वगताराम मेरी पुत्री नर्मदा एवं हमारे पड़ोसी देवाराम पुत्र गजाजी कलबी निवासी मैत्रीवाडा ने आकर बीच बचाव कर बड़ी मुशिकल से मुझे छुड़ाया, तब जाकर मेरे ससुर व मेेरे देवर मेरे घर से रवाना होकर अपने घर चले गये। महिला ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सियाणा के निजी विद्यालयों में चल रही थी अवैध कक्षाएं, शिकायत पर शिक्षा विभाग का निरीक्षण
मान्यता निरस्त करने की विभागीय कार्यवाही करेगा शिक्षा विभाग
जालोर। जिले के सियाणा गांव में संचालित निजी विद्यालयों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एसीबीईईओ द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया, जिसमें कई खामियां सामने आई है। विभाग अब इन विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही करेगा। यह कार्यवही एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद भौतिक सत्यापन में सही पाए जाने के बाद की गई है। एसीबीईईओ रमेश कुमार खोरवाल ने अपनी टीम के साथ सियाणा के कई निजी स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें सनराइज पब्लिक स्कूल सियाणा में कक्षा 1 से 12 संचालित हो रही है, जबकि मान्यता 1 से 10 तक की है संस्था प्रधान द्वारा बताया गया कि गत वर्ष कक्षा 11 वीं और 12वीं की कक्षा संचालित की गई थी जबकि इस वर्ष कक्षा 10 के प्रवेश लिए जा रहे हैं इस वर्ष जारी पंपलेट में 2026 का दसवीं एवं 12वीं का परिणाम भी दर्शाया गया,
विज्ञापन
केएम पब्लिक स्कूल सियाणा जो शिक्षा विभाग के मॉडर्न पब्लिक स्कूल नाम से मान्यता के आदेश से चल रही है जो विभागिय नियमानुसार नहीं है एवं वहां पर भी कक्षा 1 से 10 की कक्षाए संचालित हो रही है जबकि यह विद्यालय 1 से 8 की कक्षाएं तक ही संचालित होनी चाहिए, विनायक फाउंडेशन सियाणा के उपस्थित संस्था प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस परिसर में कोचिंग चलाते है, जबकि वहां निरीक्षण करने पर विद्यालय समय में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित हो रही थी विद्यालय मान्यता का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था स्टाफ का कोई रिकॉर्ड नहीं था, संस्था प्रधान बाहर गए हुए थे। संदीप कुमार नाम का कार्मिक उपस्थित पाया गया, उसने बताया की मान्यता के लिए फाइल लगानी है। यह संस्था विनायक फाउंडेशन स्कूल जालौर के द्वारा संचालित हो रही है।
विज्ञापन
किड्स एकेडमी सियाणा में कक्षा 1 संचालित हो रही है यह संस्थान सिरोही के शिक्षण संस्थान से फ्रेंच फ्रेंचाइजी के रूप में सियाणा में संचालित हो रही है सेंटर हेड पलक द्वारा बताया गया कि यहां पर 15 का नामांकन है बाकी सारी जानकारी संस्था प्रधान सीमा मेवाड़ा के पास है। इसी तरह आस्था एकेडमी जो पूर्व में कक्षा एक से पांच तक संचालित हो रही थी वर्तमान में यह शिक्षण संस्थान पूर्ण रूप बंद है एवं संचालक सरकारी सेवा में नौकरी कर रहा है  इन विद्यालयों के निरीक्षण दल में आरपी अमित कुमार, कनिष्ठ लेखाकार प्रकाश गहलोत और पीईईओ राजेन्द्र कुमार श्रीमाली शामिल रहे।
इनका कहना है...
सियाणा की स्कूलों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि शिकायतकर्ता की शिकायत सही है तथा राजस्थान शिक्षा विभाग के नियमों को धत्ता देते हुए अवैध रूप से कक्षाएं संचालित हो रही है। इनके खिलाफ में मान्यता निरस्त करने की विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। सभी संस्थापक इस कार्यालय से नोटिस तामिल किए जाएंगे एवं उनसे लिखित जवाब लिया जाएगा।
रमेश कुमार खोरवाल, एसीबीईईओ
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वारदातें कबूली, दो गिरफ्तार
बागोडा पुलिस ने कार्यवाही कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
जालोर. जिले के बागोड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अलग अलग 12 वारदातें करना कबूल किया है। एसपी शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशन में सम्पति संबंधी अपराधों में कमी लाने एवं प्रकरणों में वांछित चोर/नकबजनों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बागोड़ा थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2026 को इम्तियाज खा पुत्र शेरु खा मुसलमान निवासी तासखाना बावडी (जालोर) हाल निवासी बागोडा पुलिस थाना बागोडा ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की गई कि उसकी एसी सर्विस एण्ड रिपेयर की दुकान कस्बा बागोडा से 7 अप्रैल 2026 को उसकी मोटर साईकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वांछित वाहन चोर गिरोह जो लगातार वाहन चोरी की वारदातो में शरीक होने के कारण फरार आरोपीगणों को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा मुखबीर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना पर गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी वरियाम खां, आसूखां को दस्तयाब कर करीबन एक दर्जन मोटरसाईकल चोरी की वारदातोंका खुलासा किया। आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान एवं बरामदगी जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा विभिन्न स्थानों, दुकानों व घरों के आगे खड़े किए गए वाहनों की रैकी करके अपने टीम सदस्यो के साथ मिलकर रात में मोटरसाईकिलो के "हैडल लॉक मास्टर की" से तोड़कर चोरी करके वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में वरियाम खां पुत्र शफी मोहम्मद सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा व आसू खांन पुत्र वशीर खां सिंधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया है। वहीं पहाडुखां उर्फ इकबालखां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा, शौमत खां पुत्र शफी मोहम्मद सिधी मुसलमान निवासी मीठोडा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा फरार चल रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा वारदातें स्वीकार
कस्बा जीवाणा से टायर पंचर की दूकान के आगे से 2.4.2026 रात में मोटरसाइकिल चुराकर ले जाना, सरहद ईटवाया पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा से शीतला सप्तमी की रात को सडक के किनारे गेट के पास खडी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, भारतमाला रोड एनजी कैम्प सरहद पादरू पुलिस थाना सिवाना से करीबन 20 दिन पूर्व रात में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव उमसर गोलिया पुलिस थाना सिवाना से जनवरी माह में रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा सिवाना मीठोडा रोड पुलिस थाना सिवाना से रात्री में मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, कस्बा जीवाणा पुलिस थाना सायला से 2.9.2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, कस्बा कुडंल सरियादेवी मंदिर पुलिस थाना सिवाना से 11.01 2026 को रात्री मे मंदिर के आगे खडी मोटरसाईल चुराकर ले जाना, गांव आलवाडा पुलिस थाना सायला से दिनांक 28.12.2025 को मोटर रिवाईडिंग दूकान के आगे खड़ी मोटरसाईकल चुराकर ले जाना, गांव इन्द्राणा पुलिस थाना सिवाना से अक्टूबर-नवम्बर 2025 को घर के आगे खडी मोटरसाईल रात्री मे चुराकर ले जाना, गांव थापन पुलिस थाना सिवाना से माह जनवरी 2026 को हाईवे बालोतरा-सिवाना मुख्य सडक घर के सामने खड़ी मोटरसाईकल रात्री में चुराकर ले जाना, पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा हल्का क्षेत्र से करीबन चार माह पूर्व फरार आरोपी पहाडुखां उर्फ इकबालखां द्वारा मोटरसाईकिल रात मे चुराकर ले जाने की वारदातें कबूल की है।
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आहोर में कार्यवाही, आइसक्रीम, बर्फी और ऑयल के नमूने जांच को भेजे
जालोर. गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को आहोर में आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाइयों, ज्यूस सेंटर एवं मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाएं है।
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देश, जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी निर्देशानुसार आहोर के विभिन्न क्षेत्रों में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, कुल्फी, पेय पदार्थों,और मिठाई की दुकानों, फर्मों का निरीक्षण किया। टीम में उपखंड अधिकारी आहोर रोहित चौहान के नेतृत्व में बीसीएमओ आहोर डॉ छैलसिंह देवड़ा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा आहोर में महादेव मिष्ठान भंडार से यूज़ ऑयल तथा मावा बर्फी के नमूने लिए तथा खराब मावा निर्मित मिठाई मौके पर नष्ट करवाई गई, मैसर्स महावीर आइसक्रीम यूनिट से आइसक्रीम के नमूने लिए गए तथा विभिन्न ज्यूस सेंटर का निरीक्षण कर एफएसटीएल के माध्यम से मौके पर ही ज्यूस एवं पेय पदार्थ की जांच की गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें तथा गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।
सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों द्वारा प्रयास जारी
जालोर. जिले के सायला थाना क्षेत्र में डमी व्यक्ति पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन के निकटतम सुपरविजन में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के दर्ज प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन ने सायला थाना पर रिपोर्ट पेश की कि उसका खेत सरहद आसाणा में आया हुआ है, जिसकी आरोपी गौतमचंद वगैरा ने मिलकर डमी व्यक्ति पेश कर 13 मार्च 2026 को एग्रीमेन्ट करवाकर 2 अप्रैल 2026 को उपपंजीयन कार्यालय सायला में फर्जी रजिस्ट्री करवाकर अप्रार्थीपक्ष/पीड़ित जबरसिंह वगैरा से 5 करोड़ 41 लाख रूपये धोखाधड़ी करते हुए हड़प लिये है।
विज्ञापन
पुलिस ने थाना सायला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अलग-अलग टीमें गठित कर मुख्य आरोपी गौतम चंद लुकड़ पुत्र मांगीलाल जैन निवासी सायला व सह अभियुक्त दौलतराम पुत्र किशनलाल आचार्य निवासी सायला व विशालसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत निवासी अजीतपुरा पुलिस थाना नोसरा हाल आशापुर्णा वेली नया हाईकोर्ट जोधपुर पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी को दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किए गए। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश हेतु अलग अलग टीमों द्वारा दस्तयाबी के प्रयास जारी है। जबकि इस मामले में डमी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रसद विभाग द्वारा ट्रक से जब्त किए गए 136 गैस सिलेण्डर
जालोर । जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल व प्रवर्तन अधिकारी भीनमाल ने पहाड़पुरा रोड़ सांचौर स्थित आशापुरा ज्यूस सेन्टर पर ट्रक संख्या आर.जे.46 जीए 2160 से 136 गैस सिलेण्डर जब्त किए।
विज्ञापन
जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा एलपीजी परिवहन, स्टॉक, एलपीजी खरीद व विक्रय के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर गैस का अवैध संग्रहण, क्रय-विक्रय, कालाबाजारी या दुरूपयोग करने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
नर्मदा एफआर पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों से जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा ग्राम में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए
जालोर. वृहद पेयजल परियोजना की मुख्य पाईप लाईनों पर किये गये अवैध जल कनेक्शनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नर्मदा परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता दिगम्बर सिंह व जितेन्द्र कुमार द्वारा ग्राम जोगनी खेड़ा व अजीतपुरा में 15 अवैध कनेक्शन हटाए गए।
पीएचईडी परियोजना वृत सांचौर के अधीक्षण अभियन्ता लिच्छुराम चौधरी ने बताया कि नर्मदा नहर आधारित पेयजल परियोजनाओं पर किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने, पेनल्टी वसूल करने एवं कानूनी कार्यवाही करने के लिए परियोजना खण्ड प्रथम सांचौर के अधिशासी अभियन्ता भूरसिंह मीणा, परियोजना खण्ड जालोर के अधिशासी अभियन्ता धर्मचन्द सोनी एवं परियोजना खण्ड भीनमाल के अधिशासी अभियन्ता बलवीर सैनी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया हैं। ये टीमें अवैध कनेक्शन हटाने के साथ अवैध रुप से टैंकरों से पानी बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
उन्होनें बताया कि अवैध कनेक्शन धारियों के विरूद्ध विभागीय दर से पेनल्टी राशि वसूलने एवं राजकीय संपति को नुकसान पहँुचाने (3 पीडीपी), पानी का बहाव बाधित करने, आमजन को पीने के पानी से वंचित करने एवं अवैध रूप से पानी चोरी कर व्यापार करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस कार्यवाही के लिए विभागीय टीमों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय रैकी कर सूचना इकट्ठी की जाएगी। सम्पूर्ण क्षेत्र के गाँवों-ढाणियों में इस तरह के कृत्य करने वाले व्यक्तियों की सूची विभाग द्वारा गुप्त रूप से बनाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होनें अपील की हैं कि यदि विभागीय पाइप लाइन से अवैध रूप से पानी चोरी किया जा रहा है तो वे स्वयं ही अवैध कनेक्शन, अवैध रूप से पानी का क्रय विक्रय करना बन्द कर लेवें अन्यथा पकडे़ जाने पर ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने एवं पेनल्टी वसूली की कार्यवाही भी जाएगी।  उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आने वाले दिनों मे ऐसी कार्यवाही को और गति दी जाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि सर्व साधारण अवैध कनेक्शनधारियों की सूचना वॉटसऐप पर भिजवा सकते हैं।
एक करोड़ रुपए की नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के आभूषण बरामद.
जालोर. जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी नकबजनी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।  पुलिस के अनुसार 05 नवम्बर 2025 को देवदा का गोलिया (बागोड़ा) निवासी रामाराम पुत्र सांवलाराम पुरोहित ने रिपोर्ट पेश की कि उसके भाई भमराराम का घर मकान ग्राम देवदा का गोलिया में कृषि बेरा पर आया हुआ है, उसका भाई परिवार सहित मुम्बई में निवास करते है उनका घर बन्द है। रात 04. नवम्बर 2025 को रात्रि में बन्द मकान के ताले तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा भमराराम के मकान में घुसकर घर से किमती सोने-चांदी व रोकड़ रुपये की चोरी की है। अज्ञात चोरो ने 70 से 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उसके भाई व उनकी पत्नी टीपु देवी व उनकी पुत्रवधु रमिला व बेटी पूजा के सभी गहने चोर चोरी कर ले गए है। इस पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान गठित टीम प्रभारी किशनलाल सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा पूर्व में सीसीटीवी फुटेज की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर व गुप्त आसूचना के आधार पर आरोपी भरतकुमार पुत्र बाबुलाल पुरोहित निवासी खिरोड़ी, झाब जिला जालोर, मदनसिंह पुत्र जवाहरसिंह पुरोहित निवासी मांदडी पीएस आहोर हाल सन्डास रोड मुम्बई को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा वांछित आरोपी मुख्य सरगना अर्जुनसिंह पुत्र कुयासिंह राजपूत निवासी वेडिया पीएस नोसरा जिला जालोर की तलाश की। बाद में उसे गिरफ्तार किया। मामले में 4 किलो चांदी व 55 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए है।
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण : महिला कांस्टेबल भंवरी ने निभाई विशेष भूमिका, लच्छू से उगलवाया सच
दिलीप डूडी, जालोर. जालोर जिले के बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में एएसपी से लेकर तकनिकी सहयोगी समेत 23 पुलिस अधिकारियों-सिपाहियों की टीम अनुसन्धान में जुटी हुई थी, लेकिन टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल भंवरी की एक ट्रिक ने पुलिस का काम आसान कर दिया और प्रकरण का पर्दाफाश हो गया। भंवरी की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने भी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस मुख्यालय को विशेष भूमिका के रूप में नाम भेजा है।
पहले कई प्रयास हुए थे विफल
दरअसल, गणपतसिंह परमार की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस के अलग अलग जांच अधिकारियों ने डेढ़ सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की, लेकिन अंत में जिन पर संदेह हुआ उसके ठोस प्रमाण नहीं मिल पा रहे थे। इस कारण पुलिस के लिए पर्दाफाश करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले इस प्रकरण में आरोपी महिला लच्छू पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ के प्रयास किए, लेकिन लच्छू कई बार दांत जुड़ने की बीमार बताकर लेट जाती थी और इससे उसका ब्लड प्रेशर अस्थिर होने से पुलिस सच उगलवाने में विफल होती रही। महिला लच्छू की चालाकी के कारण सच बाहर नहीं आ पा रहा था।
विज्ञापन
इधर, गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां व पत्नी की ओर से जब 27 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू की गई तो महिला कांस्टेबल भंवरी (352) को संदिग्ध महिला लच्छू पर निगरानी का दायित्व दिया गया। भंवरी ने उस पर 15 दिन से निगाह रखी, मौका पाते ही बड़े शालीन तरीके से ऐसी बातें की कि लच्छू ने सच उगल दिया। जैसे ही लच्छू ने जो बातें बताई उससे इस प्रकरण की कड़ियाँ जुड़ गई और पुलिस ने लच्छू के साथ साथ गजेंद्रसिंह राजपूत व वागाराम भील को गिरफ्तार कर लिया। जालोर एसपी ने महिला कांस्टेबल भंवरी के कार्यों की प्रशंसा की और इस प्रकरण के पर्दाफाश के रूप में भंवरी का नाम विशेष भूमिका के रूप में मुख्यालय भेजा है। ऐसे प्रकरणों के खुलासे में मुख्य भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को अक्सर गैलेंट्री अवार्ड देने का प्रयास रहता है।
मुख्य आरोपी के पिता से भी हो सकती है पूछताछ
इस मामले में फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, लेकिन पुलिस के गहन अनुसन्धान के मुताबिक मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह के पिता सुरेंद्रसिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्रसिंह शुरुआत में इस प्रकरण का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के दौरान साथ थे।
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए
आईपीएस काम्बले ने जिन्हें संदिग्ध माना, उन्हीं को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग मां का अनशन समाप्त
जालोर. जिले के बहुत चर्चित गणपतसिंह राजपूत मौत प्रकरण के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंगलवार 17 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है, ये तीनों आरोपी मृतक गणपत सिंह के मांडोली गांव के ही निवासी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि करीब 18 महीने पहले गणपत सिंह की मांडोली में संदिग्ध मौत हुई थी, इस मामले में उनके परिवार की ओर से तीन बार धरना प्रदर्शन किया गया। इन दिनों 27 फरवरी से गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां हवाकंवर व पत्नी भारती कंवर 18 दिन से भूख हड़ताल पर थी।
विज्ञापन
इस अवधि में पुलिस ने विशेष टीम के जरिए जांच की, लेकिन ठोस साक्ष्य के अभाव में गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अंत में एक विशेष साक्ष्य के तहत पुलिस ने मांडोली के गजेंद्रसिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह राजपूत, वागाराम पुत्र कानाराम भील व लच्छू पत्नी सवाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें भीनमाल न्यायालय ने चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। इस मामले में पूर्व जांच अधिकारी असीपीएस गोपीनाथ शरण काम्बले ने इन आरोपियों को संदिग्ध मानते हुए ट्रेस कर लिया था, लेकिन ठोस साक्ष्य के लिए नार्को की आवश्यकता महसूस की गई, लेकिन मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने नार्को की सहमति देने से पहले पुलिस के सामने दो करोड़ रुपए की डिमांड रख दी। जिस कारण मामला रुक गया। उसके बाद पुलिस अन्य विकल्प के जरिये ठोस साक्ष्य की तलाश कर रही थी, जिसका क्लू मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, राम सिंह चारणीम, रविंद्र सिंह बालावत, दीप सिंह धनानी, भंवरसिंह समेत समाजबंधुओं मौजूदगी में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां हवा कंवर व गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई। गणपत सिंह की मां ने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाएं और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। वहीं मृतक गणपत सिंह के भाई अभय सिंह व कल्याण सिंह ने कहा कि हमें न्याय की जरूरत थी पुलिस ने आरोपी पकड़े है और हमारी कोई मांग नहीं है।
गणपतसिंह मांडोली मामले में सर्वसमाज का महापड़ाव, जांच सीबीआई को सौंपने की मांग, क्रमिक अनशन पर हो रहा विचार
जालोर. जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में गणपतसिंह परमार की मौत के मामले का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्वसमाज का महापड़ाव हुआ। इस दौरान अलग अलग स्थानों से आए वक्ताओं ने कहा कि एक 80 वर्षीय मां बेटे की मौत का खुलासा करने की मांग 14 दिन से भूखी बैठी है और पुलिस कुछ भी कार्यवाही नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर आपसे मामले का खुलासा नहीं हो पाता है तो जांच सीबीआई को सौंपी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं वरिष्ठ समाजबंधुओं ने इसमें भूख हड़ताल की बजाय क्रमिक अनशन शुरू करने को लेकर परिजनों से चर्चा की है।
तीन संदिग्धों से सख्त पूछताछ की मांग
इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें वरिष्ठ समाजबंधु व महिलाएं शामिल हुई। जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप केशवराव गवांडे को सौंपे ज्ञापन में गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को उनके पति गणपतसिंह पुत्र राणसिंह परमार की हत्या हुई थी परंतु 18 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार 27 फरवरी 2026 से भूख हड़ताल पर बैठा है। जिसमें मृतक गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर, उनकी 80 वर्षी मां हवा कंवर और उसका बेटा खुशवंत शामिल है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठने के कारण इन तीनों की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पूर्व जांच अधिकारी द्वारा जिन तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की थी उनसे पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ नहीं की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इतने दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने के कारण पीड़ित परिवार के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। परंतु पीड़ित परिवार भी जब तक उनको न्याय नहीं मिलता, तब तक भूख हड़ताल से उठना नहीं चाहता। अतः भूख हड़ताल पर बैठने से अगर इस परिवार को कुछ होता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आईपीएस काम्बले व तेजुसिंह की रखी मांग
ज्ञापन के जरिए कई मांग रखी गई। ज्ञापन में बताया कि गणपतसिंह हत्याकांड की सीबीआई को जांच दी जाए, क्योंकि इसमें कोई बड़ा व्यक्ति शामिल है, जिससे पुलिस दबाव में काम कर रही है। जिससे 18 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई जांच के आदेश होने तक गणपतसिंह हत्याकांड की जांच तत्काल आईपीएस अधिकारी कुंबले को दी जाए एवं सहायक आधिकारी रूप से सीआई तेजूसिंह को लगाया जाए।
विज्ञापन
मामले में जिन तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है उन्हें तत्काल रूप से गिरफ्तार कर उनसे सख्त से सख्त पूछताछ की जाए। गणपत सिंह हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही की है, उनमें से एक है एएसआई अमरसिंह, उनको जांच होने तक रामसीन थाने से हटाया जाए, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, जिला मुख्यालय पर धरना चलता रहेगा।
महिला शक्ति ने सड़क पर किया प्रदर्शन
महापड़ाव के दौरान दोपहर को एक बार महिला शक्ति सड़क पर उतर गई और वाहनों को रुकवाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। फिर पुलिस व समाजबंधुओं की समझाइश पर टेंट स्थल पर आकर बैठ गई।
भाजपा नेता दिलीपसिंह ने नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग की
शिवगंज के पूर्व प्रधान व सिरोही के जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता दिलीपसिंह मांडाणी ने सम्बोधन के दौरान कहा कि अक्सर कई बार अपराध होने पर आरोपी किसी नेता को कॉल करता है। यहां जिनको संदिग्ध माना है उन्होंने भी किसी नेता को कॉल किये है, उन नेताओं के नार्को टेस्ट किये जाए, जिसमें भले मैं स्वयं क्यों न हूं, इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन है आरोपी।
वक्ताओं ने पुलिस पर उठाए सवाल
महापड़ाव में कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पर सवाल खड़े किए। कहा कि उनकी सरकार है, बुजुर्ग माँ भूखी बैठी है, न्याय दिलाने का भरोसा दिलाना चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस नेता सवाराम पटेल, जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, रामसिंह चारणीम, मंगलसिंह सिराणा, तेजुसिंह बालावत, चंदनसिंह कोराणा, भंवरसिंह थलुंडा, करणसिंह, राजवीरसिंह, रतनसिंह, रुपराज, छोटूसिंह रावणा, ईश्वरसिंह बालावत, रूपेंद्रसिंह सामुजा, जितेन्द्रसिंह समेत वक्ताओं ने सम्बोधित कर पुलिस से इस प्रकरण का पर्दाफाश करने की अपील की।
विज्ञापन
इनका कहना है...
पूरे जिले में अभी हमारी प्रथम प्राथमिकता में गणपतसिंह का केस है। मैं स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर रहा हूँ। जिन्हें संदिग्ध बताया उनसे भी पूछताछ कर ली। जब तक ठोस साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मैं तो निवेदन करूंगा कि माताजी भूख हड़ताल समाप्त कर पुलिस पर भरोसा रखें, पुलिस साक्ष्य जुटाने के पूरे प्रयास कर रही है।
शैलेंद्रसिंह इंदौलिया, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर
गणपतसिंह मांडोली के परिवार का धरना जारी, कीटोन बढ़ने की आशंका से मां का अनशन स्थल पर किया उपचार
जालोर. जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली के गणपतसिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर उनकी 80 वर्षीय मां हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर का धरना जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर 9 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को गणपतसिंह की मां हवाकंवर की स्वास्थ्य जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आने के कारण उनका अनशन स्थल पर ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन व कोतवाल रामेश्वर भाटी ने परिजनों से काफी समय तक चर्चा कर गणपतसिंह की मां को अस्पताल में भर्ती करने का निवेदन किया, लेकिन धरने पर बैठे गणपतसिंह के भाई अभयसिंह व कल्याण सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि उनकी माता न्याय मांग रही है, वह किसी का कहना नहीं मान रही है।उनकी मां हवाकंवर ने कहा कि उन्हें इलाज की बजाय समय पर न्याय दिया जाए, उसके बेटे की मौत को करीब पौने दो साल होने का समय बीत रहा है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। गणपत सिंह की मां ने कहा कि आरोपियों को पहले पकड़ो फिर वह भूख हड़ताल समाप्त कर पाएगी।अन्यथा वह यहां से नहीं उठेंगी। इस कारण स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों ने उनके शरीर में कीटोन के बढ़ने की आशंका के चलते अनशन पर स्थल पर ही ड्रिप लगाकर उनका उपचार किया।
खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिवार से पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश, मानने को तैयार नहीं परिवार
मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार भूख हड़ताल पर
जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासे की मांग को लेकर मृतक की माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर की जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल तीसरे दिन 1 मार्च को भी जारी रही। 27 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह डॉक्टरों ने भूख हड़ताल पर बैठी गणपतसिंह की माता व पत्नी के स्वास्थ्य की जांच की जांच की। शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, कोतवाल रामेश्वर लाल, सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल धरना स्थल पहुँचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
धरने में गणपतसिंह के बड़े भाई अभयसिंह, छोटे भाई कल्याणसिंह भी शामिल हैं। हालांकि ये दोनों भूख हड़ताल पर नहीं है, उनसे पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश की, जिसमें उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं और पुलिस की ओर से कोई कसर इस मामले में नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि पहले भी हम सभी की बात मानकर उठ गए, लेकिन उसके बाद भी जांच में अब तक कोई परिणाम हमारे सामने नहीं है तो फिर कैसे विश्वास करें। अब तो न्याय की इस लड़ाई में चाहे कुछ भी हो जाए जब तक आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं जाता हम यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 28 अगस्त 2024 को गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर गणपतसिंह की बॉडी मिली थी जिसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था, पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन अब तक आरोपियों तक नहीं पहुँच पाई है ऐसे में अब परिवार में आक्रोश है। इससे पूर्व परिवार को समझाइश कर दो बार धरना समाप्त कराया गया था जिसमें जालोर जिले के जनप्रतिनिधियों समेत समाज के लोग भी शामिल थे लेकिन अब परिवार मानने को तैयार नहीं है।
इनका कहना है...
धरना स्थल पर जाकर परिवार से समझाइश की है, परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं है, जांच चल रही है।
-मोटाराम गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर
बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर
मृतक गणपतसिंह की माता व पत्नी भूख हड़ताल पर
जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर खुलासा नहीं होने पर परिवार के लोग एक बार फिर 27 फरवरी शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को गणपतसिंह की 80 वर्षीय माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। गणपतसिंह की माता का कहना है कि अब बेटे की न्याय की आखरी उम्मीद लेकर यहां आई हूं, जब तक बेटे की संदिग्ध मौत के आरोपियों का खुलासा नहीं होता है, तब तक यहां से नहीं उठूंगी चाहे इसके लिए अपनी जान जाए तो भी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि 28 अगस्त 2024 को मांडोली गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर कच्चे रास्ते पर गणपतसिंह की लाश मिली थी, जिसके बाद परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने भी मामले में कई पहलू जांचे, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ तो एक बार फिर परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस ने अपनी जांच में तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन एक संदिग्ध ने नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर दिया था।
पिछली बार परिवार के 9 दिन धरने पर बैठे थे आश्वासन के बाद उठाया धरना
पिछले साल 11 नवम्बर 2025 को परिवार के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसके बाद स्थानीय सांसद से लेकर कई विधायक धरने पर पहुँचे और परिवार को ठोस आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया और इस मामले में परिवार की मदद करने की बात कही थी। पिछली बार 80 वर्षीय माता, मृतक की पत्नी, समेत भाई भूख हड़ताल पर बैठे थे, इस दौरान एसपी ने एसआईटी गठित कर जांच को आगे बढ़ाने एव जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में आश्वासन की सारी सीमाएं पूरी होने पर परिवार एक बार फिर भूख हड़ताल पर है।
विज्ञापन
16 फरवरी को रामसीन से पैदल रवाना हुए थे लेकिन पुलिस के आश्वासन पर रुके
इसी महीने की 16 फरवरी को परिवार जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने के लिए रामसीन से पैदल रवाना होने का ऐलान कर चुका था और इसके लिए रामसीन के आपेश्वर मंदिर से रवाना हुए और रामसीन थाने में एक ज्ञापन सौंपा। इस पर त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह द्वारा आश्वासन देने के बाद धरना नहीं देने का निर्णय लिया, लेकिन10 दिन बाद भी परिवार को कोई कार्यवाही नहीं होती देख शुक्रवार 27 फरवरी से एक बार फिर धरना शुरू किया जिसमें मृतक की माता और पत्नी भूख हड़ताल पर बैठ गई।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक गर्ग, जालोर सांसद, शिव विधायक समेत कइयों ने परिवार को आश्वासन दिया
मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर सांसद लुम्बाराम, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, मारवाड़ राजपूत सभा के हनुमान सिंह खांगटा समेत कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं ने धरने पर जाकर परिवार को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है जब तक न्याय नहीं मिलता।
विज्ञापन
बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध
कई स्थानों से वाहन चोरी की बात कबूली
जालोर. जिले की बिशनगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध 33 प्रकरण दर्ज है। बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व मे थाना हल्का क्षेत्र के गांव उम्मेदाबाद से बोलेरो पिक-अप ट्रोली के चोरी की वारदात का खुलासा किया गया। दरअसल 21 फरवरी 2026 की रात्रि में आबादी उम्मेदाबाद से वाहन महेन्द्रा बोलेरो पिक-अप ट्रोला चोरी हो गया था, इस सम्बंध में उम्मेदाबाद निवासी युधिष्ठिर पुत्र चम्पालाल खत्री ने रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, संदिग्ध व्यक्तियो की कॉल डिटेल निकालकर अवलोकन किया गया। पूर्व में वाहन चोरी के चालान शुदा आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली गई तो उक्त वाहन को पादरू (सिवाना) निवासी शैतानाराम पुत्र लादुराम बिश्नोई द्वारा चोरी करना ज्ञात हुआ, जिसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया तथा इसके साथ ही अभियुक्त ने 13 फरवरी 2026 की रात्रि में पुलिस थाना कोतवाली जालोर के सिरे मंदिर रोड से भी एक पिक-अप ट्रोला चोरी करने की वारदात स्वीकार की।
विज्ञापन
आरोपी से चोरी हुए वाहन को बरामद भी कर लिया गया है। अन्य चोरियों के सम्बंध मे गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शैतानाराम एक शातिर प्रवृत्ति का वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध कुल 33 प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है, जिनमें से अधिकतर वाहन चोरी के है।
धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद पौधों की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी
जालोर. जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के मालियों की ढाणी धुंबड़िया निवासी हरजीराम माली को पुलिस ने कांखी (सिवाना) से गिरफ्तार किया है। पुलिस की एएनटीएफ टीम की ओर से 'ऑपरेशन शस्य विषम' के तहत शनिवार को यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
एटीएस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हरजीराम माली अपने गांव से सिवाना इलाके में चाय की दुकान खोलने गया था। वहां चाय की थडियों पर बैठते-बैठते स्वयं को अफीम व डोडा पोस्त के नशे लत लग गई। इस पर पहले स्वयं खुराक के रूप में अफीम के दलदल में फंसा और बाद में इस व्यापार में समृद्धि तलाशने की नीयत जगी। इस कारण कुछ पैसों का जुगाड़ कर पहले एक जमीन खरीदी, फिर इंटरनेट पर अफीम की खेती का तरीका सीखा। फिर डोडा की खेती कर डाली।
पुलिस को संदिग्ध लगने पर सुराग तलाशे
पुलिस को हरजीराम की हरकतें संदिग्ध लगी तो सुराग तलाशने शुरू किए, कई महीनों की मेहनत के बाद सुराग ढूंढती पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बड़े घर के पीछे पूरी सफेद चादर का पर्दा दिखा। चादर हटाकर देखा तो सब्जियों, बजरी व अरंडी के पौधों के बीच डोडा की खेती की हुई मिली। करीब 2600 वर्ग मीटर की जमीन पर डोडा के 2428 पौधे लगाए हुए मिले। जिन्हें पुलिस ने उखेड़कर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इन पौधों से फसल कुछ दिनों बाद पककर तैयार होने वाली थी, इन पौधों से करीब 20.8 किलोग्राम अफीम दूध व 1.50 क्विंटल डोडा पोस्त निकल सकता था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए के बराबर है।
कई सालों से कर रहा था जहरीली खेती
आरोपी हरजीराम करीब 10 साल से डोडा पोस्त के सेवन का आदी है, आरोपी के खिलाफ पूर्व मे भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमें दर्ज है। डोडा पोस्त के सेवन का आदी होने व तस्करी कर बड़ा मुनाफा के लालच में स्वयं खेती करने का सोचा ताकि अन्य लोगों से खरीदना नहीं पड़े। इस कारण डोडा की खेती शुरू कर दी।
दासपां में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी, बेटी-बेटे की हत्या कर दी, फिर खुद ही पुलिस को दी सूचना जालोर.
जालोर। जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपां में बीती रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, एक बेटी व बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दासपां निवासी मंगलाराम पुरोहित गांव के खेत में घर बना कर निवास कर रहा था। बीती रात को उसने उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकू (10) व बेटे हितेश (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बाद में खुद मंगलाराम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी मंगलाराम को हिरासत में लिया। साथ ही घटनास्थल का जायजा लेकर एफएसएल टीम को सूचित किया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शादी में जाने से बच गया मूकबधिर बेटा
मंगलाराम के घर के कुछ दूरी पर उसके पिता पदमाराम पुरोहित और चाचा के घर भी है, लेकिन रात को पड़ोस के सभी लोग किसी अन्यत्र शादी समारोह में गए हुए थे। इस कारण आरोपी मंगलाराम के एक मूकबधिर बेटे को शादी में साथ लेकर गए थे, जबकि एक बड़ा बेटा अन्य राज्य में मजदूरी करता है। पीछे घर में मंगलाराम, उसकी पत्नी दाड़मीदेवी, बेटी नीकु व बेटा हितेश था, घर में सो रहे थे। रात को मंगलाराम व उसकी पत्नी के बीच क्लेश भी हुई। इस कारण उसने उसकी पत्नी के बाल भी काटने के प्रयास किये। उसके बाद रात को गुस्से में धारदार हथियार से पत्नी, बेटी व बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी। फिर बाद में स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। अलसुबह जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो पड़ोस के लोगों को पता चला कि कोई घटनाक्रम हुआ है।पुलिस घटना के कारणों का पता लगाकर गहन तफ्तीश में जुटी हुई है।
चार भाइयों में केवल मंगलाराम ही शादीशुदा
आरोपी मंगलाराम के पिता पदमाराम पुरोहित ने डीडीटी हिंदी पोर्टल के संवाददाता को बताया कि उनके चार बेटे हैं, मंगलाराम सबसे बड़े बेटे हैं। चार में से केवल मंगलाराम की ही उसकी बहिन के आटा-साटा में शादी हुई है, शेष तीन भाई अभी भी कुंवारे हैं। मंगलाराम छोटे से घर में रहता था। मंगलाराम के तीन बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा दूसरे राज्य में मजदूरी करता है, उससे ही घर का गुजारा चल रहा था। जबकि मंगलाराम घर पर ही रहता था और कुछ समय से सनकी टाइप हरकतें करता था। बुधवार को खुद दिन में स्वयं के बालों का कलर भी करवाया, लेकिन अंत में रात को इस प्रकार की क्रूर घटना को अंजाम दे दिया।
एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार
जालोर. जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के एलाना में कुछ दिनों अलग अलग दो मौत प्रकरणों का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इसमें एक भाई की हत्या के आरोप में भाई को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि पहले प्रकरण में 01 जनवरी 2026 को खेकाराम भील ने बिशनगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश की कि उसने एलाना निवासी मांगीलाल एंव तेजाराम चौधरी के ऐलाना गांव मे खेत को भावली (काश्तकारी) पर लिया हुआ था, जहां से उसका पुत्र बुटाराम 21 दिसम्बर 2025 गायब हो गया था, बाद में बुटाराम का शव 28 दिसम्बर 2025 को तेलवाडा सरहद में मिला था। खेकाराम भील ने मांगीलाल चौधरी एंव उसके भाई तेजाराम चौधरी के पर बुटाराम की हत्या का शक जाहिर किया। समाजबंधुओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में 27 जनवरी 2026 मांगीलाल चौधरी एंव तेजाराम चौधरी के ठेके पर लिये हुए जुगराज जैन के बेरे पर तेजाराम चौधरी का शव मिला एवं जिसके सिर, हाथ एंव पाँव पर गंभीर चोट के निशान थे, घटनाक्रम के सम्बंध में मृतक तेजाराम के पुत्र जेताराम द्वारा बुटाराम के पिता खेकाराम एंव अन्य परिजनों पर शक जाहिर करते हुए प्रकरण दर्ज करवाया था। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस ने गम्भीर तकनीकी रूप से तथ्य जुटाकर मृतक बुटाराम एंव तेजाराम के परिजनो से घटना के रोज की गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तो मांगीलाल चौधरी के संदिग्ध होने पर उसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। इस पर मांगीलाल ने अपने भाई तेजाराम चौधरी की उलटी कुल्हाड़ी से चोट मार हत्या करना स्वीकार किया।
साक्ष्य मिटाने के किये प्रयास
पुलिस ने बताया कि आरोपी मांगीलाल व उसके भाई तेजाराम चौधरी ने गांव ऐलाना में गणपतसिंह राजपूत एवं जुगराज जैन के बेरे ठेके पर लिए हुए थे तथा चोथी पांती में मृतक बुटाराम भील को खेत काश्त पर दिये हुए थे, मांगीलाल एंव तेजाराम ने खेत मे पशुओं से फसल की सुरक्षा हेतु हेवी करंट वाले तार लगाये हुए थे, 21 दिसम्बर 2025 को बुटाराम इन्ही तारों के टच होने से उसकी मृत्यु हो गई। तब इस बात को छुपाने के एंव सबुत नष्ट करने के उद्देश्य से मृतक बुटाराम की लाश को तेजाराम एंव मांगीलाल दोनों ने उसी रात्री को अपनी गाडी में डालकर तेलवाडा के जंगल में फेंककर आ गये। कुछ दिन बाद बुटाराम के परिजनो द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम के विरूद्व बुटाराम हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पुलिस द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम दोनों का नार्को टेस्ट करवाने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था बुटाराम के परिवार एंव मांगीलाल वगैरा के आपस में विवाद भी हो गया था, मांगीलाल को यह शक था कि नार्को टेस्ट में तेजाराम बुटाराम वाली पुरी बात बता देगा, इस कारण मांगीलाल ने तेजाराम की हत्या करने का मन बनाया एंव मौका पाकर 26 जनवरी 2026 को शाम को उल्टी कुल्हाडी से तेजाराम के सिर, हाथ एंव पांव पर गंभीर चोटे मारकर उसकी हत्या कर दी, तथा इस घटना का आरोप बुटाराम के पिता एंव भाइयों पर लगा दिया। आरोपी मांगीलाल ने पहले भी अपने सगे साले की हत्या की हुई है, जिसमें आरोपी 05 साल जेल में रह चुका है।
दस श्रमिकों ने फोटो खींचवाए, मौके पर एक भी श्रमिक मौजूद नहीं
जालोर. आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, धानपुर 02 में शनिवार को एनएमएमएस एप पर दर्ज उपस्थिति और भौतिक उपस्थिति में मनरेगा कार्यस्थल पर गड़बड़ी सामने आई है।  मनरेगा लोकपाल नैनसिंह की ओर से शनिवार को मनरेगा वेबसाइट पर एनएमएमएस एप से ली गई उपस्थिति की रेंडमली जांच करने पर मस्टररोल संख्या 6783 में दस में से सात श्रमिकों की उपस्थिति की फोटो अपलोड की गई थी। वहीं मस्टररोल संख्या 6784 में तीन श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई थी।
मस्टररोल संख्या 6784 में जिन तीन श्रमिकों की फोटो अपलोड की गई थी, वे तीनों श्रमिक मस्टररोल संख्या 6783 में भी उपस्थित नजर आ रहे थे। ऐसे में लाेकपाल नैनसिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मनरेगा कार्यस्थल आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, धानपुर 02 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाेपहर सवा बारह बजे कार्यस्थल पर एक भी श्रमिक उपस्थित नहीं मिला। लोकपाल ने इसे गंभीरता से लिया है। लोकपाल नैनसिंह ने बताया कि इस बारे में परिवाद दर्ज कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाएंगे।
बायोमेट्रिक से लगेगा अंकुश
मनरेगा लोकपाल नैनसिंह ने बताया कि मनरेगा की जगह लाए गए विकसित भारत जीराम जी में कार्यस्थल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रावधान है। जिससे फर्जी उपस्थिति पर लगाम लगेगी। कार्यस्थल पर वास्तविक श्रमिक की ही उपस्थिति दर्ज होगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति से फोटो के आधार पर उपस्थिति में हो रहे गड़बड़झाले पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
कृषि भूखण्ड का म्यूटेशन भरने की एवज में 18 हजार की रिश्वत लेते बागरा पटवारी को जालोर एसीबी ने किया गिरफ्तार
जालोर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जालोर इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुये पूरणमल पटवारी, पटवार हल्का बागरा (जालोर) को 18,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी पूरणमल पटवारी, पटवार हल्का बागरा, तहसील व जिला जालोर द्वारा परिवादी के बागरा स्थित कृषि भू-खण्ड का म्यूटेशन भरने की एवज में 20,000 रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा बुधवार को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पूरणमल पटवारी, पटवार हल्का बागरा, तहसील व जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि अठारह हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव व महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही तथा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी जारी है । एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
गुजरात की अभिनेत्री पल्लवी पाटिल ने जालोर में प्रेसवार्ता कर अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल
खुद को खतरा बताते हुए जालोर में की प्रेसवार्ता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने के लगाए आरोप
जालोर. गुजरात के भड़ूच निवासी एक्ट्रेस-मॉडल पल्लवी पाटिल ने सोमवार को जालोर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर आबूरोड में उसके साथ एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति पर देहशोषण करने के आरोप लगाए। साथ ही अमित को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर संरक्षण देने के आरोप भी लगाए। उसने प्रेसवार्ता में बताया कि उसकी माता ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी हुई थी। वह स्वयं अभिनेत्री व मॉडल का काम कर रही थी। साथ ही अध्यात्म से जुड़ने के लिए कुछ साल पहले वह भी आबूरोड ब्रह्माकुमारी से जुड़ गई। यहां एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति मिला, जिसने कुछ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ देहशोषण कर वीडियो बना लिए। उन वीडियो व फ़ोटो के आधार पर संस्था के बाहर मकान में कई बार उसके साथ शोषण किया गया। पल्लवी ने बताया कि यह शिकायत जब ब्रह्माकुमारी संस्था के अधिकारियों को की तो उन्होंने पल्लवी को ही भगा दिया और अब उसे अमित की ओर से उसे धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
पल्लवी ने बताया कि उसने भड़ूच पुलिस को इसकी शिकायत की तो वहां पर उसका सहयोग नहीं किया गया। वह मानसिक रूप से परेशान होकर जालोर पहुंची। उसने बताया कि आबूरोड में प्रेसवार्ता कर सकती थी, लेकिन वहां उसे जान का खतरा था इसलिए जालोर में आकर प्रेसवार्ता की। पल्लवी ने बताया कि वह अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास जाएगी, ताकि कार्रवाई हो सके। इधर, ब्रह्माकुमारी संस्थान आबूरोड के पदाधिकारी का कहना है कि जिस अमित नामक व्यक्ति के बारे बताया जा रहा है उससे पल्लवी के आपसी सम्बन्ध थे, जैसे ही संस्था को पता चला, उसे यहां से भेज दिया। बेवजह संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
शुद्ध आहार मिलावट पर वारः खाद्य सुरक्षा दल की पाव बनाने वाली बेकरी पर कार्रवाई
जालोर. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी, जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जालोर शहर में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा न्यू बेस्ट बेकरी सिरे मंदिर रोड जालोर का निरीक्षण किया गया। मौके पर फर्म मालिक जमाल भाई से खाद्य अनुज्ञा पत्र मांगने पर उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई एवं जून 2020 से अवधिपार हो चुका पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखाया गया।  लंबे समय से बिना खाद्य अनुज्ञा पत्र के खाद्य व्यापार संचालित किया जा रहा था। बेकरी में साफ सफाई का आभाव दिखाई दिया साथ ही अनहाइजेनिक तरीके से पाव बनाए जा रहे थे, वेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं पाए गए एवं खाद्य सामग्रियों के बिल मांगने पर फर्म मालिक द्वारा बिना बिल की खाद्य सामग्री मंगवाने की बात कही गई ।
विज्ञापन
खाद्य सामग्री मे मिलावट की शंका पर 263 किलो मैदा जब्त किया गया एवं पाव, मैदे तथा तेल का नमूना लिया गया। उक्त अनियमितता को दृष्टिगत रखते एवं बिना अनुज्ञा के 5 साल तक खाद्य व्यवसाय करने पर उक्त फर्म को नोटिस दिया गया एवं हिदायत दी गई कि आगामी निर्देशों तक बेकरी में किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार न करें, साथ ही बिना अनुज्ञा के खाद्य कारोबार करने पर संबंधित फर्म मालिक के विरुद्ध माननीय न्यायालय में परिवाद पेश किया जाएगा।
रामसीन पुलिस ने करिश्मा जैन आत्महत्या प्रकरण का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पर प्रेम सम्बन्ध बनाकर करिश्मा के अश्लील फोटो व वीडीयो बनाकर उसको वायरल करने का ब्लैकमेल कर शादी करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
मृतका करिश्मा जैन की शादी दूसरी जगह तय होने से आरोपी द्वारा अपने आप को ज्योतिष शास्त्र का ज्ञाता बताकर एवं उनके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना जिससे परेशान होकर करिश्मा द्वारा आत्महत्या करने की घटना हुई
जालोर. रामसीन थाना पुलिस ने करिश्मा जैन मृत्यु प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  जालोर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया के निर्देशानुसार करिश्मा जैन आत्महत्या प्रकरण का खुलासा करने हेतु एएसपी मोटाराम गोदारा एवं भीनमाल उपाधीक्षक शंकरलाल मंसुरिया के सुपरविजन में रामसीन थानाधिकारी अरविन्द कुमार पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकि विश्लेषण व गहन अनुसन्धान के दौरान अलग-अलग संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व अनुसन्धान से संदिग्ध ओझा प्रदीप पुत्र मदनलाल श्रीमाली निवासी ब्रहमपुरी पोल सिवाणा जिला बालोतरा हाल बापा सीताराम भाग्योदय शॉपिग सेन्टर कपोदरा सूरत सिटी गुजरात को दस्तयाब किया। उसके बाद गहन तकनीकी अनुसन्धान किया जाकर प्रेमी ओझा प्रदीप को 20 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी के जीजा के पूर्व में सुरत शहर में साथ में प्रार्थीया (करिश्मा की माता) के पति व दुकान होने से आपसी जान पहचान थी। जिससे करिश्मा एवं ओझा प्रदीप के आपसी प्रेम सम्बन्ध हो गये थे। प्रेम सम्बन्ध के दौरान करिश्मा के अश्लील फोटो व वीडीयो को प्रदीप ने अपने मोबाईल में सेव कर को शादी करने हेतु दबाव बनाकर ब्लेकमेल करने लगा।
विज्ञापन
23 नवम्बर 2025 को करिश्मा की शादी दुर्गेश पुत्र गणेशमल जैन निवासी चान्दुर हाल पुणे के साथ तय होने पर 18 नवम्बर 2025 को ओझा प्रदीप को पता चलने पर उसके द्वारा करिश्मा को कॉल पर वार्तालाप की और स्वयं श्रीमाली होने से अपने को ज्योतिष शास्त्र का ज्ञाता बताकर एवं स्वयं के द्वारा पूजा का काम करने से मृतका को उसके होने वाले पति दुर्गेश पर मंगल का दोष होने से उनके दो शादीयों का योग होने का बताकर करिश्मा को भविष्य में शादी विच्छेद का डर बताकर अपने साथ शादी करने का कहकर उसके अश्लील फोटो व वीडीयो को उसके पति व सोशल मीडीया पर वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लेकमेल करने से करिश्मा ने प्रदीप से आहत होकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोडी में बुजुर्ग के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया
लूट की गई सोने की 02 मुरकियाँ बरामद, घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार जब्त
जालोर. भीनमाल थाना क्षेत्र के कोडी में 9 दिसम्बर को हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 09 दिसम्बर, 2025 को थानाराम पुत्र सोनाराम मेघवाल निवासी कोड़ी ने लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की, कि दिनांक 9.12.25 को सुबह करीबन 8 बजे की बात है कि मैं मेरे घर से खेत में जाने के लिये भीनमाल-रानीवाड़ा सड़क पर पैदल-पैदल जा रहा था, ज्योहि मै गौशाला के पास पहुंचा तो रानीवाड़ा की तरफ से एक स्विफ्ट कार बरंग सफेद आई, जिसमें सवार व्यक्तियों द्वारा बल पुर्वक मुझ के कानों में पहनी हुई सोने की मुरकियां कान तोड़कर छीनकर ले ली एवं मुझे धक्का देकर सड़क पर पटक दिया वगैरा, रिपोर्ट पर लूट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विज्ञापन
एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का तुरन्त पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान कर एएसपी मोटाराम गोदारा व भीनमाल डीएसपी शंकरलाल मसुरीया के सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा एफएसएल टीम को मौके पर भेजा जाकर घटनास्थल से घटना से सम्बंधित साक्ष्य संकलित करवाये गये।
विज्ञापन
गठित टीमों द्वारा प्रकरण में शरीक अज्ञात आरोपियों की दस्तयाबी के लिए इनके संबन्ध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पहुंच तकनीकी सहायता एवं मुखबिरी तंत्र से मुलजिमानों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं तलाश के दौरान दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को संदिग्ध आरोपियों को गुजरात में संदिग्ध वाहन स्विफट कार सहित मुलजिमान कृष्ण, सुरेश, चन्द्रसिंह, मनोज व जसाराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो कार में सवार सभी 05 युवकों द्वारा ग्राम कोडी में सड़क जाते बुजुर्ग व्यक्ति के कानों से सोने की दोनों मुरकीयां लूटने की वारदात करना स्वीकार करने पर बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशादेही से दोनों सोने की मुरकियां बरामद की गई।
इन्हें किया गिरफ्तार
कृष्ण कुमार के विरूद्ध कुल 05 प्रकरण मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, नकबजनी के दर्ज है। आरोपी मनोज कुमार के विरूद्ध 05 प्रकरण चोरी, नकबजनी के दर्ज है। आरोपी चन्दनसिंह के विरूद्ध मादक पदार्थ तस्करी व शराब तस्करी के 02 प्रकरण है जो बिहार राज्य में शराब तस्करी में लिप्त रहा है। उक्त सभी आरोपी आपसी दोस्त है, गुडामालानी क्षेत्र के है।
बड़ी घटना की फिराक में थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि गुडामालानी अनाज मण्डी में जीरा के व्यापारी द्वारा गुजरात में जीरा को बेचकर गुजरात से जीरा व्यापारी करीबन 30-40 लाख रूपये लेकर आने की सूचना प्राप्त होने पर लूटने हेतु रैकी करने निकले थे, उनके पास रूपये नहीं होने से खर्चा चलाने हेतु रास्ते में कोडी ग्राम में वृद्ध व्यक्ति से सोने की मुरकियों लूटने की वारदात की गई, उक्त सभी कार में गुजरात, राजस्थान के बॉर्डर इलाके में व्यापारी के साथ नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने से पूर्व रैकी करने के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम वासण जिला बनासकांठा गुजरात से दस्तयाब किये गये, जिससे बड़ी वारदात का अजाम नहीं दे सके।
इनको किया गिरफ्तार
1. कृष्ण कुमार पुत्र उदाराम माली निवासी मेडा पुरोहितान, पुलिस थाना बागोडा, जिला जालोर,
2. सुरेश कुमार पुत्र हेमाराम कुराडा विश्नोई निवासी बारूडी, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाडमेर
03. चन्दनसिंह पुत्र मोडसिह राजपूत, निवासी भालीखाल, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर
04. मनोज कुमार पुत्र बुधाराम खिलेरी विश्नोई, निवासी जुगतानियों की ढाणी आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर
05. जसाराम उर्फ जसराज पुत्र भैराराम ब्राहमण निवासी चकगुडा आलपुरा, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर
भाभी व पड़ोसी की हत्या करने वाले दो भाइयों को भीनमाल एडीजे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई
जालोर. जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मोदरा गांव में 3 मार्च 2023 को भाभी व एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो भाइयों को एडीजे कोर्ट भीनमाल ने 10 दिसम्बर 2025 को फांसी की सजा सुनाई है। भीनमाल एडीजे कोर्ट का फांसी की सजा सुनाने का यह पहला मौका है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया कि 3 मार्च 2023 को मोदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले डूंगरसिंह पुत्र परबतसिंह, पहाड़सिंह पुत्र परबतसिंह गांव में खेती करते थे, दोनों की शादी नहीं हुई थी। इनकी बहिन की शादी भाभी के पीहर में हुई थी, अब खुद की शादी के लिए भाई की लड़की को आटा-साटा में देने की जिद्द करने लगे। बड़ा भाई रतन सिंह देशावर में व्यवसाय कर रहा था। रतन सिंह की पत्नी इंद्रा कंवर ने खुद की बेटी आटा-साटा में देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर भाभी इंद्रा तथा देवर डूंगरसिंह व पहाड़सिंह के बीच बहस हो गई। झगड़ा करने के दौरान इंदिरा कंवर पर दोनों भाइयों पहाड़ सिंह व डूंगरसिंह ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौका स्थल पर मौत हो गई। बच्चों को भी मारने करने का प्रयास किया, इस दौरान पड़ोसी हरिसिंह बीच -बचाव करने आए, उन पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी भी मौत हो गई।हो हल्ला सुनकर नजदीक में मौजूद पुलिस चौकी से सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेंद्रसिंह राव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सजगता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा, लेकिन इस खींचतान में एएसआई सुरेंद्र सिंह राव भी घायल हो गए। तत्काल प्रभाव से रामसीन थानाधिकारी अरविंद पुरोहित मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ा। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अब मामले में भीनमाल एडीजे कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी डूंगरसिंह व पहाड़सिंह पुत्र परबतसिंह को फांसी की सजा सुनाई व 10 लाख रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों को सात-सात लाख रुपए व बीच बचाव करने वाले एएसआई सुरेंद्रसिंह राव को 1 लाख 51 हजार रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज
जालोर. जालोर जिले के बिशनगढ़ थाने में 3 दिसम्बर 2025 बुधवार को फर्जी तरीके से पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। मामले में 7 लोगों को इसमें आरोपी बनाया गया है। रिपोर्टकर्ता ने उक्त जमीन वर्ष मार्च 2022 में जिस व्यक्ति से खरीदी थी, उसके ही भतीज पर वापस हड़पने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब जांच में जुटी है।
जानिए ... पूरा मामला
जसवंत कुमार जैन पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन निवासी 14-1-399, आगापुरा, गौसामहल, हैदराबाद (तेलंगाना) हाल-शान्तिपुरा सायला, तहसील सायला (जालोर) ने बिशनगढ़ थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने 08 मार्च 2022 को ग्राम कतरासन के खसरा नम्बर-154/658 व 764/158 भूखण्ड जीवनसिंह पुत्र मंगलसिंह राजपूत, निवासी कतरासन, तहसील व जिला जालोर से खरीदा था। बेचाननामा संख्या-202201104002999 उप पंजीयक कार्यालय जालोर में रजिस्ट्री खरीद करवाई थी। रजिस्ट्री (बेचाननामा) पंजीयन करवाते समय उनके साथ विमलचन्द जैन पुत्र पारसमल, निवासी सायला एवं भैरूसिंह पुत्र मंगलसिंह बालावत निवासी कतरासन थे, जिन्होंने उक्त रजिस्ट्री में साख दी थी एवं उसके नाम से म्युटेशन संख्या-573, दिनांक 05.04.2022 को हुआ था। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गौतमचन्द पुत्र मांगीलाल जैन निवासी सायला, तहसील सायला, जिला जालोर ने कुटरचित दस्तावेज बनाकर मेरे नाम का मुख्त्यारनामा बना लिया। उक्त आम मुख्त्यारनामा पर गौतमचन्द ने मेरे जाली/फर्जी हस्ताक्षर व अंगुठे कर लिये और एम.एस. राठौड, नोटेरी पब्लिक जोधपुर से अटेस्टेड करवाकर फर्जी पॉवर ऑफ अटोर्नी धोखा देने की नियत से बनवा लिये। उक्त पॉवर ऑफ एटोर्नी में चम्पालाल राजपुरोहित पुत्र भुराराम व मोहित कुमार पुत्र गेनाराम, निवासी मेंगलवा ने साख दी है। दस्तावेज पर मैंने कभी हस्ताक्षर व अंगुठे नहीं किये है एवं ना ही कोई पॉवर ऑफ एटोर्नी किसी को आज दिनांक तक जारी की है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि जाली पॉवर ऑफ एटोर्नी बनवाने के बाद दिनांक 13 नवम्बर 2025 को गौतमचन्द ने मुझे पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत कतरासन में मेरी खरीद की हुई आराजी के खसरा नम्बर-154/658 व 764/158 उम्मेदसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपूत, निवासी राजपूतों का वास, कतरासन, तहसील व जिला जालोर को उप पंजीयक कार्यालय जालोर के साथ मिलावट कर जरिये रजिस्ट्री (जरिये पॉवर ऑफ एटोर्नी) बेचान कर दी है। उक्त रजिस्ट्री में साख पारसमल पुत्र सरदारमल पुरोहित निवासी आथयनावास आलासन व कान्तिलाल जैन पुत्र कन्दनमल जैन, निवासी शान्तिपुरा सायला, जिला जालोर की है। रिपोर्ट में जसवंत जैन ने बताया कि 21 नवम्बर 2025 को 8 लाख रूपये मेरे खाता संख्या-089104000028413 आईडीबीआई बैंक, शाखा विजयवाडा में उमेदसिंह के नाम से ट्रांसफर हुए एवं वापस दिनांक 28.11.2025 को फिर उमेदसिह द्वारा 8 लाख रूपये मेरे उक्त खाते में आये। जिस पर मुझे शक होने पर मैंने वापस उक्त रकम ट्रांसफर कर दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मैं वापस जालोर आया तब गौतमचन्द द्वारा उक्त रजिस्ट्री करवाने की जानकारी मुझे गांव के लोगों ने दी है एवं जानकारी हुई है कि गौतमचन्द ने बाबूसिंह पुत्र मंगलसिंह राजपूत, निवासी कतरासन, तहसील व जिला जालोर के साथ मिलाकर उक्त साजिश को अंजाम दिया है। रिपोर्ट में बताया कि बाबूसिंह को यह ज्ञात था कि उक्त खातेदारी की पॉवर ऑफ एटोर्नी जाली/फर्जी है एवं दिनांक 08 मार्च 2022 को जीवनसिह से जमीन खरीदते वक्त बाबूसिह व गौतमचन्द प्रारम्भ से ही साथ थे एवं उन्होंने षडयंत्र पूर्व में ही कर लिया था।बाबूसिंह, जीवनसिंह का सगा भाई है एवं पॉवर ऑफ एटोर्नी के जरिये बाबूसिह ने उक्त खातेदारी षडयंत्रपूर्वक अपने पुत्र उमेदसिह के नाम से करवाई है। जिससे उससे पूरे मामले की जानकारी थी। उक्त समूची जानकारी मुझे आज ही हुई है, जो आज मुझे पुरी जानकारी होने पर रिपोर्ट पेश कर कुटरचित दस्तावेज बनाने वाले गौतमचन्द व उसके सहयोगी उमेदसिंह, बाबूसिंह रजिस्ट्री में साख देने वाले पारसमल व कान्तिलाल पॉवर ऑफ एटोर्नी में साख देने वाले मोहित व चम्पालाल राजपुरोहित एवं सभी इस साजिश में शामिल व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार करावें।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे की तुरन्त जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इनका कहना है...
मैंने मार्च में यह जमीन खरीदी थी, इन लोगों ने मिलकर मेरे नाम के जाली दस्तावेज बनाए और मेरी फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन खरीद फरोख्त कर हड़पी है। इसकी कार्रवाई के लिए बिशनगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
-जसवंत कुमार जैन, रिपोर्टकर्ता
मैं जमीनों का कामकाज करता हूँ। यह पावर ऑफ अटॉर्नी जसवंत जैन ने ही मुझे दी है, फर्जी नहीं है। इसके अलावा भी जमीन मामले की भी पावर ऑफ अटॉर्नी मेरे पास थी। हमारे पुराने सम्बन्ध है, यह जमीन मैंने इनको बताकर ही बेची है। आरोप झूठे लगा रहे हैं।
-गौतमकुमार, (जिन पर आरोप)
हमने तो ब्रोकर से खरीदी है, दस्तावेज अगर किसी ने गलत बनाए है तो पुलिस उसकी जांच कर लेगी। बाकी हमने तो कोई फर्जीवाड़ा किया नहीं है।
-बाबूसिंह (खरीदार उम्मेदसिंह के पिता)
जालोर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) का वरिष्ठ सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जालोर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा गुरुवार को कार्यवाही करते हुए महेन्द्र कुमार वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर को 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय स्थित हैल्पलाईन नम्बर 1064 को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर द्वारा परिवादी की स्कूल की मान्यता एवं यूडाईस आईडी व पासवर्ड जारी करने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा गुरुवार को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि दस हजार रुपए बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
शिव विधायक रविन्द्र भाटी ने दी चेतावनी, कार्रवाई में देरी हुई तो महापड़ाव का रुख करना पड़ेगा
जालोर के जनप्रतिनिधियों को भाटी की नसीहत, समय निकलते देर नहीं लगती
गणपतसिंह हत्याकांड को लेकर शिव विधायक भाटी पहुँचे धरना स्थल, परिवार के लोगों से बातचीत की
जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह हत्याकांड को लेकर परिवार की ओर से जारी भूख हड़ताल पर शनिवार को शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी धरना स्थल पहुँचे और परिवार के लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। रविंद्रसिंह ने धरना स्थल से एसपी शैलेन्द्र सिंह को कॉल कर मामले में कार्रवाई की बात कही साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कोई समाधान नहीं हुआ तो आगामी दो चार दिन में हमें महापड़ाव का रुख करने को मजबूर होना पड़ेगा।
इधर, भूख हड़ताल में शामिल गणपतसिंह की 80 वर्षीय माता से भी भाटी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि मैं भी आपके बच्चे जैसा ही हूँ और आपकी लड़ाई में पूरी तरह से आपके साथ हूँ।
गणपतसिंह की 80 साल की माता ने भाटी से कहा कि अब सारा दारोमदार आप पर ही है आप हमें न्याय दिलाने में मदद करे। धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए शिव विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति है, उन्होंने जालोर के जनप्रतिनिधियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि आराम से बैठे हैं और शादी विवाह आदि समारोह में जा रहे हैं, मै जालोर के जनप्रतिनिधियों को कहना चाहता हूं कि अगर इस तरह के केस में इन लोगो की मदद नहीं कर सकते तो दो साल तो निकल गए और तीन साल निकलते देर नहीं लगती लेकिन फिर इनके पास जाओगे तो ये भी इसी तरीके जवाब देंगे। भाटी ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में कोई घर से बाहर निकलने में भी विचार करता है और 80 साल की बुजुर्ग माता कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल के लिए मजबूर हैं तो सोचो कि इन पर क्या बीतती होगी। और इसके लिए इन्होंने सब जगह पर्ची और अर्जी लगाई लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भीकोई सुनवाई नहीं हुई।
सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक देवल भी पहुँचे
गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड को लेकर शनिवार को सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल भी धरना स्थल पहुँचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत समाज समेत लोग मौजूद रहे। धरना स्थल से दोनों नेता एसपी शैलेन्द्र सिंह से मिलने उनके कार्यालय गए और लंबी चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक देवल ने कहा कि एसपी से इस मामले में विस्तृत चर्चा हुई और उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि कई पहलुओं पर हम काम कर रहे हैं साथ ही कोर्ट से अनुमति के लिए भी आवेदन कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही इधर हमीरसिंह भायल और नारायणसिंह ने कहा कि हम यहां से एक शादी समारोह में पाली जा रहे हैं जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आएंगे तो हम सीएम से भी इस मामले में बात करेंगे।
वही शाम को पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज भी कुछ समय के लिए धरना स्थल पर रुके मामले की जानकारी लेकर उच्च स्तर पर बात रखने की बात कही। इस जिला प्रमुख राजेश राणा, राजवीर सिंह नोसरा, मंगलसिंह सिराणा, लालसिंह धानपुर, रतनसिंह, चंदनसिंह कोराणा, नरपतसिंह आवलोज, भीखसिंह नरसाणा, तेजसिंह, गजेन्द्र सिंह बादनवाडी, जीवनसिंह देवकी समेत कई लोग मौजूद थे।
करणी सेना अध्यक्ष महिपालसिंह भी पहुंचे जालोर
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराणा भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 80 वर्षीय मां 6 दिन से भूखी बैठी है, इससे बढ़कर हमारे लिए कोई शर्म की बात नहीं है। आरोपी भले हमारा भाई ही क्यों न हो, दोषी है तो थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उसे गिरफ्तार करो।
धरना स्थल पहुँचे मुख्य सचेतक व एसपी, नहीं माने परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
पांच दिन से भूख हड़ताल पर मृतक गणपतसिंह का परिवार
जालोर. जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडोली गांव निवासी गणपतसिंह की मौत के मामले में परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, एसपी शैलेंद्र सिंह व राजपूत समाज के वरिष्ठ लोग धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की, लेकिन परिवार के लोग इस बात पर अड़ गए कि हमें अब न्याय चाहिए और आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी तो हम यहाँ से उठ जाएंगे, परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर हम पहले भी धरने पर बैठे थे और आपकी बात मानकर हम आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर उठ गए थे, लेकिन सवा साल बाद भी कोई हल नहीं निकलता देख हमें मजबूरन भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
समझाइश के लिए पहुँचे मुख्य सचेतक गर्ग, व एसपी
पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे गणपतसिंह के परिजनों खासकर गणपतसिंह की 80 वर्षीय माता समेत सभी से समझाइश के प्रयास किए। वार्ता के दौरान एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि एक दिन पहले मैं स्वयं उस क्षेत्र में गया और मामले की जानकारी ली हम इस मामले में साइबर एक्सपर्ट और टीम बढाकर जल्द खुलासे का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए हमें थोड़ा समय तो देना होगा, पुलिस अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी कहा कि मै भी काफी चिंतित हूँ और लगातार पुलिस के सम्पर्क में हूँ, मैंने खुद भी परिवार के लोगों से रिक्वेस्ट की है हम सभी पूरी कोशिश कर रहे हैं और पीड़ित परिवार के साथ है और यह भूख हड़ताल का निर्णय वापस लेना चाहिए, लेकिन परिजन अभी भी इस बात पर ही अड़े हुए हैं कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी तब ही धरना समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
समाज के वरिष्ठ वागसिंह पुनक, रविन्द्र सिंह बालावत, लाल सिंह धानपुर, चंदनसिंह रामसीन ने भी परिवार से समझाइश का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। धरना स्थल पर भेरूपाल सिंह दासपा, तेजसिंह, नरपतसिंह, भंवरसिंह, श्रवण ढाका समेत कई लोग मौजूद थे। बता दें कि पिछले साल 28 अगस्त को मांडोली निवासी गणपतसिंह की मौत हुई थी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी लेकिन कई बार जांच बदलती गई। अब जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम कर रहे हैं। इससे पूर्व साँचोर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे शरण गोपीनाथ कांबले ने जांच की थी, उन्होंने तीन संदिग्ध मानते हुए नार्को की अनुमति मांगी थी, उसके कुछ समय बाद उनका तबादला हो गया था।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों समेत समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था तब पुलिस ने दस दिन में इस मामले को खोलने का आश्वासन दिया था लेकिन अब सवा साल बीत जाने के बाद भी मामला नहीं खुला तो परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
इनका कहना है...
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं वो अपनी जगह सही है। पुलिस भी पिछले तीन दिन से पूरे प्रयास कर रही है स्वयं एसपी मोनिटरिंग कर रहे हैं। ठोस सबूत के लिए पुलिस को थोड़ा समय तो देना होगा ताकि कोई निष्कर्ष निकल सके। पूर्व की जांच डीवाईएसपी सांचौर के पास थी, पोस्ट खाली रहने से शेष अनुसन्धान में देरी हुई।
-जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार
जो भी संदिग्ध है पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, कुछ पॉइंट नए आए हैं उन पर भी काम कर रहे हैं। मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे है। परिजनों को हम आश्वस्त कर रहे हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।
-शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया, एसपी जालोर
चार दिन से जालोर कलेक्ट्रेट के बाहर एक मां बेटे के न्याय के लिए बैठी भूखी, जनता ने जिनको चुना, वो पूछने तक नहीं आए
दिलीप डूडी, जालोर. जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में वर्ष 2024 के अगस्त महीने में किराणा व्यापारी गणपतसिंह राजपूत की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।
पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को जांचते हुए तफ्तीश की, जिसमें तीन संदिग्ध भी बताए गए, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने के चलते परिजन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए है। 17 नवम्बर से मृतक स्व. गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां, पत्नी व भाई भूख हड़ताल पर बैठे है, पुलिस अधिकारियों ने जरूर इन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए इनसे चर्चा की। बुधवार शाम को स्वयं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने धरना स्थल पर जाकर उन्हें आश्वस्त किया कि वे भूख हड़ताल खत्म कर दें, वे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे, लेकिन परिजन आक्रोश में है, उनका कहना है जब तक संदिग्धों को नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस तो इन्हें आश्वासन दे रही है, लेकिन बड़ी बात यह है कि जिले के चुने हुए बड़े जनप्रतिनिधियों में से कोई भी इस 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संवेदनाएं जानने के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
बेनीवाल ने करवाया मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण
इधर, भूख हड़ताल को चार होने पर आरएलपी प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्यानाकर्षण करवाया है, लेकिन जालोर जिले के जनप्रतिनिधियों में कोई भी विधायक धरना स्थल पर परिजनों से मिलने नहीं पहुंचे।
इनका कहना है...
मैं फिलहाल बाहर हूं, लेकिन जालोर पुलिस पर सवाल है कि वो केवल बजरी तक सीमित हो गई है, लोग न्याय के लिए ठोकरें खा रहे है महकमें में कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
- डॉ समरजीतसिंह, विधायक, भीनमाल
दिवंगत गणपतसिंह का परिवार भूख हड़ताल पर बैठा है, इसकी मुझे जानकारी है, लेकिन मैं उनके पास किस मुंह से जाऊं, पुलिस ने मेरा भरोसा तोड़ दिया। अब नए सिरे से जांच एएसपी मोटाराम कर रहे हैं, समय भले ही लगे, लेकिन उम्मीद है आरोपियों की गिरफ्तारी जरूर होगी।
-जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा
विज्ञापन
मामला हमारे ध्यान में है, पूर्व में जब ये धरने पर बैठे उस समय हम गए थे, तब पुलिस ने भरोसा दिया था कि खुलासा कर देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को हमारा प्रतिनिधिमंडल भी एसपी से मिलकर इस मामले का पर्दाफाश करवाने की पुरजोर कोशिश करेगा।
- भंवरलाल मेघवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, जालोर
इस मामले को लेकर मैं स्वयं पुलिस अधीक्षक से मिला था, परिवारजनों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
-जसराज पुरोहित, जिलाध्यक्ष, भाजपा जालोर
मिलावट की आशंका में 546 किलो नमक जब्त
जालोर. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने बुधवार को मांडवला में कार्यवाही करते हुए मिलावट होने के संदेह पर 546 किलो नमक जब्त किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बुधवार को मांडवला के एक प्रतिष्ठान में कार्यवाही करते हुए मिलावट होने की आशंका पर 546 किलो नमक जब्त किया है। साथ ही नमक के सैम्पल जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाया गया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मांडवला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान राजाराम किराणा स्टोर मैन बाजार मांडवला में निरीक्षण के दौरान महाभोग नामक ब्रांड के आयोडाइज नमक में मिलावट की आशंका में कुल 546 किलो नमक जब्त किया गया।
धरने में दूसरे दिन शामिल हुए भाजपा नेता बालावत व धनानी बोले, जरूरत पड़ी तो सीएम से करेंगे मुलाकात
गणपतसिंह मृत्यु को लेकर धरना जारी, डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी भी समझाइश के लिए पहुँचे
जालोर. रामसीन थाना अंतर्गत मांडोली गांव में पिछले साल 28 अगस्त को गणपतसिंह की मौत के मामले में परिवार ने आरोपियों के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार से धरना शुरू किया है, धरना दूसरे दिन भी जारी रहा, धरने में परिवार के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर है, ऐसे में मंगलवार को डॉक्टरों की एक टीम ने इनके स्वास्थ्य की जांच की। इधर दूसरे दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, दीपसिंह धनानी व भवानीसिंह बाकरा भी धरने में शामिल होकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की बात कही। मीडिया से बातचीत करते हुए रविंद्रसिंह बालावत ने कहा कि परिवार लंबे समय से संघर्ष कर रहा है और मामला खुल नहीं रहा है ऐसे में हम पुलिस के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और इस मामले का जल्द खुलासा कैसे हो इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसपी रहे ज्ञानचंद यादव ने हमे जल्द यह मामला खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो खोल नहीं पाए। भाजपा नेता दीपसिंह धनानी ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों पर पूरा विश्वास है कि इस मामले को वे सुलझा देंगे इसके बावजूद नहीं खुलता है और जरूरत पड़ी तो हम मुख्यमंत्री स्तर तक भी जाएंगे। ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। भवानीसिंह बाकरा ने कहा कि अपने बेटे के लिए 80 साल की माँ को इतनी ठंड में न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है यह दुख का विषय है और हमें विश्वास है कि भगवान इस बात को सुनेगा। धरने पर शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, डीएसपी गौतम जैन ने भी पहुँच कर परिवार के लोगों को समझाया कि वे इस मामले में प्रयास कर रहे हैं और जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मांडोली निवासी गणपतसिंह की 28 अगस्त को गांव के सिकवाड़ा जाने वाले रास्ते पर कीचड़ में बॉडी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच साक्ष्य जुटाए थे, और हत्या मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन कई बार जांच बदलने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार ने पूर्व में भी बड़ी संख्या में सर्व समाज के साथ धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार काफी दिन तक इंतजार करता रहा लेकिन अब परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
गणपतसिंह मांडोली मृत्यु प्रकरण : सवा साल बाद भी बेटे की हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो 80 साल की माँ, पत्नी समेत पांच बैठे भूख हड़ताल पर
पिछले साल अगस्त माह में हुई थी गणपतसिंह की मौत
आईपीएस काम्बले ने तीन को माना था संदिग्ध, लेकिन फिर हो गया तबादला
जालोर. जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में 28 अगस्त 2024 को गणपतसिंह की हत्या के मामले का सवा साल बीतने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर सोमवार से परिजन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिसमें मृतक गणपतसिंह की 80 वर्षीय माँ, पत्नी, बड़े भाई, व भाई की पत्नी समेत पांच लोग जिला कलेक्टर परिसर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिजन इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और हत्या के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कई बार एसपी समेत जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों को भी अगवत कराया। अब परिवार चाहता है कि हमारे बेटे की हत्या के आरोपियों तक पुलिस पहुँचे तो हमें राहत मिले। सोमवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर मृतक गणपतसिंह की माता हवा कुंवर 80 वर्ष, गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर, बड़े भाई अभयसिंह, प्रकाश कंवर, व धीरज कंवर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
गणपतसिंह हत्याकांड के बाद परिवार ने खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था और उसके बाद परिवार के लोग धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद समाज के मौजिज लोगों व जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने परिजनों को जल्द खुलासे एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था, लेकिन उसके बाद भी खुलासा नहीं हुआ तो परिजन ज्ञापन देते रहे। आखिर परिवार ने सोमवार से भूख हड़ताल का निर्णय लिया।
आईपीएस काम्बले ने तीन संदिग्ध ढूंढे
इस मामले में अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदार जांच कर रहे हैं, इससे पूर्व साँचोर सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांबले इस मामले की जांच कर रहे थे, उन्होंने तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनका नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उनमें से एक संदिग्ध ने नार्को टेस्ट कराने की सहमति नहीं दी, जिसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ सकी और आपीएस कांबले का तबादला हो गया। अब परिजनों ने तीन संदिग्धों व एक पुलिसकर्मी से सख्त पूछताछ की मांग रखी है।
40 तोला सोने के जेवरात और नकदी घर से चुरा ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर डाकघर का बीपीएम
रोते हुए मीडिया को बताई अपनी पीड़ा, कहा कोई मदद नहीं कर रहा
जालोर. जिले के आहोर उपखंड क्षेत्र के चवरछा निवासी अनिल कुमार रावल जो डाक विभाग में पोस्टमैन है, और डाक वितरण का काम करते है, उन्होंने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुँच एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया को ज्ञापन सौंप करीब सात माह पूर्व अपने घर में दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की। पीड़ित अनिल कुमार ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दी हुई है और कार्रवाई नहीं होने से आहत अनिल कुमार ने एक बार फिर एसपी के सामने फरियाद की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने के बाद पीड़ित ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 12 अप्रैल को उसके घर चवरछा में मकान में चोरी की वारदात हुई, जिसमें करीब 40 तोला सोना, चांदी और एक लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट मैने आहोर पुलिस थाने में दी, लेकिन अब तक सात महीने गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इतना ही नहीं मुझे जिस पर शक है, मैने पुलिस में उसका नाम तक बता दिया है बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एसपी को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने मुझे जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
नई तिजोरी खरीदी उसको उतारने आए में से शक
अनिल कुमार रावल ने बताया कि मुझे शक है कि मैंने अपने घर के लिए एक नई तिजोरी खरीदी थी, जिसको उतारने के लिए मैने किसी को बुलाया था और इसके कुछ दिन बाद चोरी हुई, जिसमें मेरा सब कुछ माल चोरी हो गया और अब मै दर दर भटकने को मजबूर हूँ। अनिल कुमार ने बताया कि जबसे चोरी हुई है उसके बाद से जैसे मै ही आरोपी हूँ उस नजर से लोग मुझे देख रहे हैं।
दीपावली पर्व पर विक्रय होने आ रहा 1 हजार 43 लीटर घी जब्त, खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावट होने के संदेह पर की कार्यवाही
जालोर. दीपावली के पर्व को देखते हुए शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने रविवार देर शाम कार्यवाही करते हुए मिलावट होने के संदेह पर 1 हजार 43 लीटर घी सीज किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशन में दीपावली पर्व को देखते हुए शुध्द आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जिले में नियमित कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के सैम्पल लिए जा रहे है। साथ ही अमानक होने के संदेह पर खाद्य सामग्रीयों को जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया है।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में रविवार देर शाम को खाद्य सुरक्षा दल ने कार्यवाही कर 1 हजार 43 लीटर घी सीज किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत रविवार देर शाम को मोकलसर रोड़ बालवाड़ा फाटें के पास बिशनगढ़ की ओर आते हुए वाहन संख्या एचआर 61 एफ 5870 महिन्द्रा को पुलिस गश्त के दौरान रुकवाकर चेंकिग की गई तो वाहन में घी के विभिन्न पेकिंग के बॉक्स पाये गये। पूछताछ करने पर वाहन ड्राइवर सविन कुमार द्वारा बताया गया कि यह घी तोसम भिवानी हरियाणा से जालोर, सिरोही एवं स्वरूपगंज में भिजवाया जाना है।
विज्ञापन
यह घी प्रथम ट्रेडिंग कम्पनी, भवानी खेड़ा रोड, एचपी गैस ऐजेन्सी गोदाम के पास गांव तोसम, भिवानी हरियाणा द्वारा निर्मित है तथा ईजी डेयरी देशी घी ब्रांड के नाम से सप्लाई किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में घी में मिलावट/नकली होने के संदेह के आधार पर जांच के लिए तीन नमूने लिए गये एवं 64 बॉक्स में कुल 1 हजार 43 लीटर घी को सीज किया गया। साथ ही घी के सैम्पल जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाएं गए है, रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही की जाएगी। अवधिपार खाद्य सामग्री को करवाया नष्ट अभियान के दौरान ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा कार्यवाही कर मैसर्स विष्णु किराणा स्टोर उम्मेदाबाद एवं महालक्ष्मी किराणा स्टोर जसंवतपुरा में अवधिपार घी समेत विभिन्न खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया गया।
बागोड़ा थाने के ASI कल्याणसिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी ने किया गिरफ्तार
जालोर. ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जालोर इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुये कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर को 50,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए. सी.बी. जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर द्वारा परिवादी के रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण में आरोपी द्वारा दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने एवं प्रकरण में मदद करने की एवज में 35,000 रूपये पूर्व में प्राप्त कर 65,000 रूपये रिश्वत राशि की और मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर, द्वारा दौराने ट्रेप कार्यवाही परिवादी से 50,000 रूपये रिश्वत राशि मांग कर प्राप्त करते हुये रूबरू स्वतंत्र गवाहान रंगे हाथों दस्तयाब कर रिश्वत राशि 50,000 रूपये बरामद किये गये।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
सिकवाड़ा में चाचा की हत्या के आरोप में दो भतीजों को किया गिरफ्तार
जालोर. जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकवाड़ा गांव में गत दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक वणाराम के दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देशानुसार रामसीन थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिकवाड़ा घटना को प्राथमिकता में लेकर घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सिकवाड़ा पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये।
विज्ञापन
एफएसएल एवं एम.ओ.बी. टीम को घटनास्थल पर बुलाया जाकर साक्ष्य संकलित करवाये गये। इस मामले में वांछित आरोपी देवाराम पुत्र शंकराराम देवासी निवासी सिकवाड़ा व परखाराम पुत्र शंकराराम देवासी निवासी सिकवाड़ा पुलिस थाना रामसीन को मात्र 12 घण्टों में दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की तो घटना कारित करना स्वीकार करने पर उक्त दोनों को हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिनांक 06.10.2025 तक पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपियों से गहन अनुसन्धान जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जवानाराम पुत्र विरमाराम देवासी निवासी सीकवाड़ा पुलिस थाना रामसीन ने रिपोर्ट पेश की, कि उसके भुआ का लड़का वणाराम (65) पुत्र त्रिकमाराम देवासी निवासी सीकवाड़ा दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे अपने प्लोट में जेसीबी से नीव खुदाई करवा रहा था, उस समय वणाराम व उसकी भाभी सोनी देवी पत्नी शंकराराम निवासी सीकवाड़ा के आपस में 12 बजे बोलचाल हुई थी, शाम को करीब 6 बजे वणाराम गायों का दूध निकाल कर दूध भरने के लिए भट्टे पर जा रहा था, उसी समय आरोपी देवाराम, परखाराम, श्रीमती सोनी देवी पत्नी शंकराराम देवासी निवासीगण सिकवाड़ा द्वारा एक राय होकर वणाराम को रास्ते जाते हुए को रोककर अपने घर पर ले जाकर उसके साथ लाठीयों से मारपीट की, जिससे वणाराम की मौके पर ही मौत हो गई है। इस प्रकरण में पुलिस थाना रामसीन में मामला दर्ज कर अनुसन्धान करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मेड़ा निचला सोलर प्लांट से केबल चोरी के आरोप में बागरा पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
82 किलोग्राम तांबा वायर बरामद किया
जालोर. जिले के बागरा थाना क्षेत्र के मेड़ा निचला में स्थापित सोलर प्लांट से केबल चोरी के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 82 किलोग्राम तांबा वायर बरामद किया है। थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि 28 मई 2025 को विक्रम शर्मा पुत्र सतीश शर्मा पेशा प्राइवेट कंपनी में नौकरी हाल निवासी प्रशासनिक अधिकारी एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड सुनफ्री एनर्जी आरजेपी 1 प्रा लि. मेडानिचला पुलिस थाना बागरा ने उपस्थित थाना होकर बताया कि कंपनी एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ब व सनफ्री एनर्जी आरजेपी 1 प्रा.लि. द्वारा ग्राम मेडा निचला जालोर में 200 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जहां वर्तमान मे सोलर एलटी/एचटी केबल बिछाने का कार्य प्रगति पर है, वहां से सोलर केबल कोई अज्ञात जनों द्वारा काट कर चोरी कर दिया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार के मामले की विक्रम शर्मा द्वारा 13 व 17 जून को फिर से रिपोर्ट दी गई। ज़िस पर गठित विशेष टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जाकर एवं मुखबिर की सूचना व सीडीआर विश्लेषण के आधार पर आरोपी रवि राणा, विपुल, रमेशकुमार, कैलाश, को गिरफ्तार किया गया। मनौवैज्ञनिक तरीके से पूछताछ की जाकर 28 मई के मामले में 12,100 रूपये व चोरी का माल खरीदार अभियुक्त राजेन्द्रकुमार उर्फ राजुराम को गिरफ्तार कर कुल 48.450 किग्रा तांबा व वायर बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह उपरोक्त आरोपियों से 40,000 रूपये व 82.700 किग्रा वायर व तांबा (माल मसरूका) बरामद किया गया। उपरोक्त दोनों प्रकरणों में वारदात में शामिल रहे आरोपी दिनेश कुमार व चोरी का माल खरीदार सलमान खां फरार होने उनसे अनुसंधान शेष है।
इस तरह चुराते थे केबल
इनको किया गिरफ्तार
1. रवि राणा पुत्र ईसराराम भील उम्र 25 साल निवासी मालियो की ढाणी नगर पुलिस थाना आरजीटी जिला बाडमेर
2. विपुल पुत्र रमेशकुमार रावणा राजपुत उम्र 20 साल निवासी रणोदर पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर
3. रमेशकुमार पुत्र वेनाराम रावणा राजपुत उम्र 45 साल निवासी रणोदर पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर
विज्ञापन
4. कैलाश पुत्र मोहनलाल विश्नोई उम्र 21 साल निवासी उपरला पुलिस थाना चोहटन जिला बाडमेर।
5. राजेन्द्रकुमार उर्फ राजुराम पुत्र हेमाराम उम्र 29 साल खटिक निवासी गुडामालानी पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर
युवक का अपहरण कर 43 लाख मांगने वाले आरोपियों को शरण देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालोर. भीनमाल थाना क्षेत्र के दांतिवास से एक युवक का अपहरण कर 43 लाख रुपए मांगने वाले आरोपियों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 01 अक्टूबर को दानाराम पुत्र जुठाराम चौधरी पेशा व्यापार निवासी निम्बावास ने थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके भाई मनोहरलाल एवं जयप्रकाश पुत्र हेमाराम विश्नोई निवासी फूलण कि पार्टनरशीप में बेंगलुरु व्यवसाय था। फिर जयप्रकाश द्वारा राशि का गबन कर देने से मेरे भाई ने विरोध किया तो उसके बाद से ही मेरे भाई मनोहरलाल का पता नहीं है।
विज्ञापन
फिर बीती रात्रि 12 बजे के आसपास उसका भाई भंवरलाल व 2-3 अन्य लोग गाड़ी लेकर गरबा देख कर वापस आ रहे थे, तो दांतीवास से कांवा खेडा जाने वाले रास्ते पर एक क्रेटा व एक बिना नम्बरी केम्पर जिसमे करीब 10 -12 लोग थे। जिन्होंने आते ही उन पर फायर किया एंव उनकी क्रेटा गाडी के टक्कर मार कर उसे जबरन रोकने का प्रयास किया एव भंवरलाल की गाड़ी के आगे पीछे गाड़ियां खड़ी कर उसे जबरन रोककर मारपीट की एवं भंवरलाल का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया एवं मेरे भाई भंवरलाल को उसी की गाड़ी में डाल दिया व साथ वालों को कहा कि भंवरलाल जिन्दा चाहिए तो इसके बाप को कहना कि 43 लाख रुपए जयप्रकाश को पहुंचा दे नहीं तो भंवरलाल एवं मनोहरलाल दोनों की लाश मिलेगी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर वारदात में शरीक अभियुक्त के संदर्भ में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त होने पर भीमगुडा करते बस स्टेण्ड तिराया पर पहुंचे, जहां पर अपहृत भंवरलाल पुत्र आदुराम सारण विश्नोई निवासी कावाखेडा उपस्थित मिला, जिससे प्रकरण के घटनाक्रम के संबंध में प्रारम्भिक पूछताछ की गई तो बताया कि उसका अपहरण करने वाले क्रेटा गाडी में राजु पुत्र प्रभु ईशरवाल निवासी नयावाडा, श्रवण पुत्र किशना विश्नोई निवासी जोगाउ व दो अन्य ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
ज़िस पर अपहृत भंवरलाल को बंधक बना कर रखने के स्थान पर पहुंचे, जहां पर घर का मालिक व आरोपियों का शरण देने वाला पांचाराम पुत्र हरमलराम गोदारा विश्नोई निवासी सुराचंद पुलिस थाना सरवाना घर पर उपस्थित मिला, जिसको दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पांचाराम द्वारा अपहृत भंवरलाल को अपने घर पर बंधक बनाकर रखना व आरोपियों को अपने घर पर शरण देना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान जारी है, अपहृत भंवरलाल का मेडिकल करवाकर बाद अनुसंधान उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
मांडवला में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर से रौंदने का आरोप, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा
- शव मोर्चरी में पड़ा, गांव में आक्रोश का माहौल
जालोर.
जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडवला में रविवार दोपहर को ट्रैक्टर चालक एक युवक की मौत से गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। इस मामले में तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा है। समाचार लिखे जाने तक न तो रिपोर्ट दी गई थी और न ही पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव मांडवला मोर्चरी में रखवाया हुआ है। परिजनों से जानकारी मिली है कि युवक सांवलाराम पुत्र हीराराम चौधरी गांव में ट्रैक्टर चलाता था, पानी का टैंकर डालता था। रविवार को सिलेश्वर गोशाला के समीप उसका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि कुछ युवकों ने रंजिश रखते हुए उसे ट्रैक्टर से नीचे पटका और ट्रेक्टर से रौंदा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जिस पर आशंका जताई है, उन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है। घटना स्थल का उपाधीक्षक गौतम जैन ने जायजा लिया है। समाचार लिखे जाने तक शव मोर्चरी में ही पड़ा था। परिजन मृतक सांवलाराम के छोटे भाई के दक्षिण भारत से आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इनका कहना है...
शव मोर्चरी में रखवाया हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम जांच शुरू करेंगे। पूछताछ के लिए तीन जनों को पकड़ा है।
-गौतम जैन, पुलिस उप अधीक्षक, जालोर
शुद्ध आहार मिलावट पर वार: खाद्य सुरक्षा टीम ने भीनमाल शहर में की कार्यवाही
कार्यवाही में 1348 किलो मिलावटी मसाले सीज
जालोर. प्रदेश भर में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं विभाग की आयुक्त डाॅ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर डा. प्रदीप के गावंडे के दिशा निर्देशन में मसाला निर्माता फर्म पर कार्यवाही कर करीबन 1348 किलोग्राम मसाला सीज किया गया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भैराराम जाणी ने बताया कि आगामी त्यौहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार चल रहा है शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह द्वारा मसाला निर्माता फर्म मातेश्वरी मसाला प्रोडक्स वाराह नगर भीनमाल पर जांच की गई एवं मिलावट की आशंका से यहां से 750 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर एवं 548 किलोग्राम हल्दी पाउडर के नमूने लेकर जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी फर्म द्वारा निर्मित ब्राण्ड देरानी-जेठानी का लाल मिर्च पाउडर का नमूना पूर्व में अनसैफ पाया गया था जिसका चालान न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इसके अलावा शिकायत के आधार पर एक अन्य फर्म शेषेश्वर दूध डेरी पार्लर पुराना जुजाणी बस स्टेण्ड से दूध का नमूना लिया गया। तीनो नमूनो को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजा जायेगा। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
मोबाइल टॉवरों से 100 से अधिक आरआरयू मशीन चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
सभी आरोपी पहले टॉवर पर रखरखाव का कार्य करते थे जिसका फायदा उठाकर रात के समय 50 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढकर मात्र 10 मिनट में आरआरयु मशीन के कनेक्शन काटकर चुरा लेते थे
01 आरआरयु मशीन की कीमत लगभग तीन लाख रुपए एवं 04 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार
जालोर. निजी टेलीकॉम एयरटेल कम्पनी के टॉवरों से आरआरयु मशीनों की बढ़ती चोरी की वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए जालोर जिले की रामसीन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया के मुताबिक रामसीन थानाधिकारी तेजसिंह के नेतृत्व में आरआयु मशीनों की चोरी के आरोप में राकेश पंवार, चिमनाराम, महिपाल व सुरेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 04 सितम्बर 2025 को गजेन्द्रसिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत पेशा प्राइवेट नौकरी निवासी बैठवासिया पुलिस थाना ओसिया जिला जोधपुर हाल आर एस सिक्युरिटी जालोर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 2 व 3 सितम्बर की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एयरटेल कम्पनी के मोबाईल टॉवर पर लगी आरआरयु मशीन को चोरी कर ली गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें संदिग्ध व्यक्ति राकेश पंवार , चिमनाराम, महिपाल व सुरेश को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ करने पर इन द्वारा पुर्व में टॉवर कम्पनी में काम करने से मशीन मंहगी व कीमती होने की जानकारी एवं टॉवर पर चढकर लगाने, ठीक करने का पूरा अनुभव होने का फायदा उठाकर एयरटेल कम्पनी के टॉवर से कीमती मशीनों को चोरी कर कम दाम पर आगे बेचने से बड़ा मुनाफा प्राप्त होना एवं कम्पनी में कार्य करने से किसी को भी शक नहीं हो, इस प्रकार दिन प्रतिदिन मोबाईल जीपीएस से टॉवर की लोकेशन ट्रेस कर उक्त टॉवर पर लगी मशीन 50 मीटर ऊंची लगी होने से कम समय में कम्पनी तक मैसेज पहुंचने से पहले चिन्हित स्थान से मशीन चोरी कर वाहन से शीघ्र दूरी तय कर भाग जाते ताकि गिरफ्तारी से बचा जा सके। आरोपियों ने इस प्रकार से चोरी करना पेशा बना लिया। लगातार वारदातों को अंजाम देते हुए राजस्थान कई जिलो में अलग-अलग स्थानों पर करीब 90-100 वारदातों को करीब एक साल में अंजाम देना स्वीकार किया। जिसमें थाना भीनमाल/रामसीन / जसवन्तपुरा/बागोडा/सायला/सांचोर/कोतवाली/आहोर /बागरा/रानीवाडा/रानीवाडा/नोसरा जिला जालोर के इन सभी थानों में कुल 34 चोरियां की। इसी तरह जिला सिरोही 18, पाली 9, बाडमेर 3, बालोतरा 2, जोधपुर ग्रामीण 9, जोधपुर कमिश्नरेट 1, नागौर 03, उदयपुर 07, अजमेर 01, से सक्रिय गैंग द्वारा अलग-अलग गैंग बनाकर वारदातो का अंजाम देकर कम्पनी को करोड़ों रुपयों का नुकसान पहुंचाया है, आरोपी सुरेश पुलिस थाना आबुरोड रिको जिला सिरोही में 02 प्रकरणो में आरआरयु मशीन चोरी में गिरफ्तार हो चुका है, आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलने की सम्भावना है।
ऐसे देते वारदात को अंजाम
आरोपी मोबाइल के माध्यम से टॉवर की लोकेशन ट्रेस कर अपने सदस्यों के साथ निजी वाहन से कम्पनी के आईकार्ड का उपयोग कर एवं कम्पनी में कार्य करने से का फायदा उठाते हुये 50 मीटर ऊपर टॉवर शीघ्र पहुच कर आरआरयु मशीन के कनेक्श काटकर कम्पनी के कर्मचारी को मैसेज से सूचना पहुंचने से पूर्व मशीन की चोरी कर भाग जाते थे।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने राकेश पंवार पुत्र रामनिवास माली निवासी खवासपुर पुलिस थाना बौरुन्दा जिला जोधपुर ग्रामीण व चिमनाराम पुत्र अलपुराम माली निवासी खवासपुर पुलिस थाना बौरुन्दा जिला जोधपुर ग्रामीण व महिपाल पुत्र किशनाराम माली निवासी कौसाणा पुलिस थाना पीपाड सिटी जिला जोधपुर ग्रामीण व सुरेश पुत्र ओमाराम माली उम्र 25 साल निवासी कौसाणा पुलिस थाना पीपाड सिटी जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।
डकातरा में हुई नकबजनी का पर्दाफाश, 40 तोला सोना व 5 किलो चांदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
जालोर. जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के डकातरा में पिछले हुई बड़ी नकबजनी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस घटना के सम्बन्ध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक खरीदार सुनार भी शामिल है। साथ हुई चुराए गए सोने में से 40 तोला सोना व 5 किलो चांदी भी पुलिस ने बरामद की है। जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया है। एसपी इंदौलिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 405 ग्राम सोना व 5.522 किग्रा चाँदी व 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, लोहे के सरिये, पेशकस एवं चोरी की गई मोटरसाईकिल को भी जब्त किया गया है। वहीं सोने-चांदी के जेवरात को गलाने में काम में लिये गये विभिन्न उपकरण भी बरामद किए हैं। एसपी के मुताबिक गैंग द्वारा पुलिस थाना रामसीन, जसवन्तपुरा व भीनमाल थाना क्षेत्र में की गई नकबजनी व मन्दिर चोरी की वारदातें भी करना जानकारी में आया है।
सूने घर में रखे थे लाखों के जेवरात
एसपी शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया ने बताया कि बागरा थाना क्षेत्र के ग्राम डकातरा में 20 जुलाई 2025 को नकबजनी की वारदात हुई थी। इस घटना के सम्बंध में पुरोहित जग्गु भाई (67) पुत्र भुराभाई पुरोहित निवासी डकातरा हाल निवासी एफ/8 रतनासागर काम्पलेक्स नियर सोमेश्वर बंगलोज ऑपोजिट गुलाब टावर सोला अहमदाबाद शहर गुजरात ने घटनास्थल गांव डकातरा में एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि "मैं परिवार सहित अहमदाबाद में रहता हूं दिनांक 20 जुलाई 2025 को मेरे भाई गिरधारी ने मुझे सूचना दी कि आपके मकान के ताले टूटे हुए पड़े है तथा मकान में रात्रि में चोरी हुई है जिस पर मैं परिवार सहित गांव आया तथा देखा तो मेरे मकान के दरवाजे व ताले टूटे हुए पड़े है तथा मेरे मकान के अन्दर रखे सोने व चांदी के गहने व चांदी की सिलिया, सिक्के व नगद रुपए चोरी होने पाये गये।
विज्ञापन
इस पर एएसपी मोटाराम गोदारा एवं वृत्ताधिकारी गौतम जैन के निकट सुपरविजन में बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में प्रकरण का पर्दाफाश करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा निरन्तर गश्त, आसूचना, तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज व लॉकल मुखबिरी के आधार पर डकातरा हुई नकबजनी का पर्दाफाश कर घटना में शरीक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
टीम ने खंगाला रिकॉर्ड
गठित विशेष टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर एमओबी टीम व डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल पर व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा तकनीकी सहायता एवं चालानसुदा आरोपियों पर निगरानी रखी गई। गठित टीम द्वारा संदिग्ध नकबजनों की सीडीआर मंगवाई जाकर सीडीआर का गहनता से विश्लेषण किया गया तथा निरन्तर चालानसुदा संदिग्ध नकबजनों पर निरन्तर निगरानी जारी रखी गई। मुखबिरा की ईतला व सीडीआर विश्लेषण के आधार पर आरोपी गमेती गरासिया गैंग के मुख्य सरगना भारमाराम पुत्र सोपाराम गमेती गरासिया निवासी भुगिया फली मौरस पुलिस थाना पिण्डवाड़ा व उजमाराम पुत्र भगाराम गरासिया निवासी सिंगा की पावटी वालोरिया पुलिस थाना रोहिड़ा जिला सिरोही को दस्तयाब कर पूछताछ की जाकर नकबजनी की घटना का पर्दाफाश किया जाकर 15 अगस्त 2025 को दोनों को गिरफ्तार किया गया। सहआरोपी भोमाराम उर्फ भोमलाल पुत्र हीराराम गरासिया निवासी पीपला पीएस बैकरिया जो फरार है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो कुछ माल अपने पास होना बताया तथा कुछ माल सोनी को बेचना बताया, जिस पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनी पुत्र हरिचन्द्र सोनी पेशा सुनारी कार्य निवासी आईजी स्कूल के पास डॉक्टर गली आउवा देवली पुलिस थाना मारवाड़ जक्शन जिला पाली हाल निवासी मस्जिद के पास गदावा कॉलोनी पिण्डवाड़ा पुलिस थाना पिण्डवाड़ा जिला सिरोही को दस्तयाब कर पूछताछ कर जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा चोरी के सोने-चांदी के गहने खरीदना स्वीकार करने पर 17 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। भारमाराम व उजमाराम से गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा गांव डकातरा के अलावा, पुलिस थाना हल्का क्षेत्र भीनमाल, रामसीन, व जसवन्तपुरा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से 405 ग्राम सोना व 5.522 किग्रा चाँदी व 50 हजार रुपए नकद बरामद किये गये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, लोहे के सरिये, पेशकस एवं चोरी की गई मोटरसाईकिल व सोने-चांदी के जेवरात को गलाने में काम में लिये गये विभिन्न उपकरण किये जब्त किये गये।
मोबाइल बन्द कर घटना करते हैं आरोपी
पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि सरगना अपने साथियों के साथ पिण्डवाड़ा में आये वीर बावसी के मन्दिर के पास बैठकर शराब पीकर सांय करीब 05-06 बजे के आस पास अपने मोबाईल फोन को बन्द कर एक मोटरसाईकिल पर तीन लोग सवार होकर सुनसान व कच्चे रास्ते से होकर गांव से करीब एक-दो किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर अपनी मोटरसाईकिल को छुपाकर वहां से पैदल पैदल रवाना होकर गांवो में जाकर सूने पड़े मकानों के ताले तोड़ कर घर के अन्दर घुसकर आर्टिफिशियल गहनों को छोड़कर सोने व चांदी के गहने व नगदी को चुरा लेते है तथा मकानों के टूटे हुए तालों वगैरह को भी दूर जाकर फेकते है
विज्ञापन
घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं छोड़ते है फिर घटनास्थल के आस-पास से ही मोटरसाईकिल को चुराकर उस मोटरसाईकिल से अपनी स्वयं की मोटरसाईकिल जहां खड़ी की है वहां तक जाकर फिर चुराई हुई मोटरसाईकिल को वहीं पर छुपाकर अपनी मोटरसाईकिल से वापस पिण्डवाड़ा की तरफ चले जाते है तथा गहनों को पत्थरों से तोड़कर नष्ट कर सोनी को सस्ते दामों में बैचान करते है। चोरी के माल बेचान से अर्जित रुपयों की शराब व मीट की अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर एशो आराम करते है।
खुलासा करने के लिए टीम ने खूब की मेहनत
उक्त प्रकरण का पर्दाफाश करने में दिनेश कुमार कानि. 322 पुलिस थाना बागरा एवं किशनलाल कानि. 722 साईबर सैल जालौर की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही है। साथ बागरा थाने से एएसआई बिशनसिंह राजावत, रूपसिंह राजपुरोहित, दिनेश कुमार, नरेन्द्रसिंह मेड़तिया, देवीसिंह की विशेष भूमिका रही।
जालोर एसपी इंदौलिया की आमजन से अपील
जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि गरासिया गैंग से पूछताछ से पाया गया कि मारवाड़ के विशेषकर जालौर, सिरोही के गावों में लोगों द्वारा अपने पास आभूषण ज्यादा घरों में रखने से इस गैंग द्वारा अधिकतर मारवाड़ क्षेत्र को ही चुनकर बन्द पड़े मकानों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। पुलिस की आमजन से अपील है कि कीमती आभूषण एवं नकद रूपये अपने घरों में सुरक्षित स्थान पर या बैंक लॉकरो में रखे तथा अपने बन्द मकानों में कोई कीमती सामान नहीं रखे। अनजान या संदिग्ध व्यक्ति अपने घर के आसपास या गांव में घूमते पाये जाने पर स्थानीय पुलिस को आवश्यक रूप से सूचना दे।
जालोर में विधि चिकित्सक को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
जालोर.
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जालोर इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुये जालोर विधि चिकित्सक को दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
परिवादी के साथ 24 जुलाई 2025 को हुई मारपीट के प्रकरण जो कि पुलिस थाना कोतवाली जालोर में दर्ज है। उक्त प्रकरण में परिवादी की चोटों का चोट प्रतिवेदन जारी करने के एवज में डा. कानाराम, मैडीकल ज्यूरिस्ट, ट्रोमा सेन्टर, राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर द्वारा परिवादी से रिश्वत की मांग की गई थी। जिसका एसीबी जालोर द्वारा गोपनीय सत्यापन करवाया जाकर आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को परिवादी से 2,000 रूपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. भ्रनिब्यूरो, जालोर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज प्रकरण में परिवादी स्वयं का चोट प्रतिवेदन जारी करने की एवज में डा. कानाराम, मेडिकल ज्यूरिस्ट, ट्रोमा सेन्टर, राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर को 2000 रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी जोधपुर, रेंज उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जालोर ईकाई के मांगीलाल राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी डा. कानाराम, मेडीकल ज्यूरिस्ट, ट्रोमा सेन्टर, राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर 2,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
विज्ञापन
एसीबी जोधपुर, रेंज उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
आहोर एसडीएम के रीडर समेत तीन को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
जालोर. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा गुरुवार को कार्यवाही करते हुये विरेन्द्र कुमार नाग रीडर कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर, जगदीश सिंह (उपखण्ड कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड) एवं दिनेश (प्राईवेट व्यक्ति) को 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए. सी.बी. जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी के उपखण्ड कार्यालय में विचाराधीन अपील में विपक्षीगण को नोटिस जारी करने की एवज में 1,00,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा गुरुवार मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी से 25,000 रूपये प्राप्त कर कार्यालय में कार्यरत जगदीश सिंह होमगार्ड को दिये, जिसने उक्त रिश्वत राशि दिनेश कुमार (प्राइवेट व्यक्ति) जो कार्यालय के बाहर नाश्ता केबिन संचालित करता है को पकड़ाये, उक्त रिश्वत राशि पच्चीस हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त तीनों आरोपीगण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
रामसीन क्षेत्र के गणपतसिंह हत्याकांड को एक साल बीतने को, जांच अधिकारी ने तीन संदिग्धों की पहचान की, लेकिन नार्को टेस्ट की प्रक्रिया में एक आरोपी ने पुलिस के सामने रखी 2 करोड़ की गारंटी की मांग, परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर खुलासे की मांग दोहराई
अनुसन्धान अधिकारी ने तीन जनों को संदिग्ध माना, तीनों से नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट व ब्रेन मैपिंग की सहमति मांगी, लेकिन एक ने पुलिस के सामने रखी दो करोड़ रुपए की शर्त
परिजनों ने एक बार फिर एसपी को ज्ञापन देकर मामले का पर्दाफाश करने की मांग की
दिलीप डूडी, जालोर. जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली के गणपतसिंह राजपूत नामक युवक की संदिग्ध मौत को करीब एक साल होने को आया है। अगस्त 2024 में हुई इस घटना को हत्या मानते हुए परिजन समय समय पर पुलिस को चेता रहे है, लेकिन अभी तक इस घटना के आरोपियों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसमें अनुसन्धान अधिकारी भी परिवर्तन किए, लेकिन महत्वपूर्ण पहलू पर जांच अटक गई। अब युवा आईपीएस व सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण गोपीनाथ इस मामले की जांच कर रहे हैं, काम्बले ने अंत में तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें नामजद किया है, लेकिन सबूतों को अधिक पुष्ट करने के लिए अनुसन्धान अधिकारी काम्बले ने तीनों संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट, नार्को टेस्ट करवाने की सहमति मांगी, इसमें दो आरोपियों ने तो सहमति दे दी, लेकिन एक संदिग्ध ने पुलिस के सामने शर्त रख दी। इस कारण अभी प्रकरण का पर्दाफाश नहीं हुआ है। परिजनों ने मंगलवार को एक बार नए एसपी शैलेंद्रसिंह इन्दोलिया को ज्ञापन देकर मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
परिवार की सुरक्षा के लिए दो करोड़ रुपए देने की गारंटी कौन लेगा
जानकारी में सामने आया है कि गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में अनुसन्धान अधिकारी काम्बले ने गहनता से तफ्तीश की, कड़ी से कड़ी जुड़ी तो तीन नाम सामने आए, जिन तीनों को संदिग्ध माना, उनके पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट करवाने की सहमति लेना आवश्यक है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये झूठ बोल रहे है या सच। ऐसे में दो संदिग्ध ने तो सहमति दे दी, लेकिन तीसरे ने कहा कि वो किसी प्रकार का नशा नहीं करते है और पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट के दौरान उसे किसी भी रूप से शारीरिक क्षति होती है तो इसकी गारंटी कौन लेगा, साथ ही उसने दो करोड़ रुपए गारंटी के रूप में देने की शर्त भी रख दी, वहीं जिन दोनों ने सहमति दी है, उनका भी कहना है कि हमारा टेस्ट भी तब किया जाय जब तीसरा आरोपी भी टेस्ट के लिए सहमत हो, अन्यथा नहीं, इस उलझन के कारण पुलिस अभी तक उन्हें न तो गिरफ्तार कर पाई है और न कोई अन्य ठोस कदम उठा पा रही है।
पीड़ित पत्नी ने खुलासे की मांग की
इधर, मृतक की पत्नी भारती कंवर ने एसपी को ज्ञापन देकर खुलासे की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि दिनांक 28 अगस्त 2024 को उसके पति गणपतसिंह पुत्र रणसिंह राजपूत निवासी मांडोली की निर्मम व नृशंस हत्या को एक वर्ष होने को आया है परंतु पुलिस के हाथ अभी तक ख़ाली है। जिसके कारण मेरे परिवार को अभी तक न्याय का इंतज़ार है। पुलिस प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन दिया दिया जा रहा रहा है।पुलिस जाँच की धीमी प्रक्रिया के कारण मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है ।घटना को हुए एक वर्ष पूर्ण होने को आया है फिर भी अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है ,मेरे पति गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर सर्व समाज कई बार धरना - प्रदर्शन कर चुका है। रामसीन पुलिस थाना के समक्ष दिनाक 9 सितंबर2024 को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था।जहाँ पर 10 दिवस के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु समय बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर जालोर जिला मुख्यालय पर दिनांक 15 अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था।उसके बाद अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कई दिनों तक जारी रहा था परंतु दिनाक 28 अक्टूबर 2024 को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मंत्री के द्वारा लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को हटाने और जांच बदलने के आश्वासन पर धरना कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
यद्यपि कुछ पुलिस कर्मियो को हटाया गया है परंतु अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। वर्तमान में मामले की जाँच आईपीएस अधिकारी सांचोर गोपीनाथ कांबले कर रहे है उन्हें आईपीएस अधिकारी गोपीनाथ कांबले पर पूरा विश्वास है की वे मुझ विधवा नारी और मेरे छोटे बच्चों को न्याय दिलाने के लिए मेरे पति की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे ताकि मुझ प्रार्थी को न्याय मिल सके। एसपी से कहा कि आप इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर गणपत सिंह हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु जाँच में तेजी लाए और तकनीकी और विशेषज्ञ अधिकारी लगाकर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करवाएं। न्याय नहीं मिला तो मैं जिला मुख्यालय पर अपने दो छोटे बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठूँगी और तब तक बैठूँगी जब तक कि मेरे पति के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं जाते।
इनका कहना है...
हमने तीन संदिग्धों के पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट करवाने की सहमति मांगी थी, उन्होंने सहमति नहीं दी है। सबूतों को पुष्ट करने के लिए टेस्ट जरूरी है। अब आगे की जांच व तथ्य जुटाने के लिए आवश्यक अन्य प्रक्रिया भी अपनाएंगे।
- काम्बले शरण गोपीनाथ, अनुसन्धान अधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक, सांचौर
सायला प्रधान के फर्जी लेटर हेड पर साइन स्कैन कर कार्मिकों की झूठी शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज
जालोर. जालोर जिले की सायला पंचायत समिति की प्रधान ढोमी देवी पुरोहित ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी लेटर हेड के जरिए झूठी शिकायत करने का पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रधान के लेटर हेड कार्यालय से चुराकर लेटर हेड का गलत तरीके से इस्तमोल कर हस्ताक्षर को स्कैन कर पंचायत समिति में पदस्थापित सहायक लेखाधिकारी व विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासकों तथा ग्राम विकास अधिकारियों की झूठी शिकायत मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को की। इस संबंध में प्रधान द्वारा गत 25 जुलाई 2025 के एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था।जिसके आधार पर परिवाद में 275580212500038 दर्ज किया था। परिवाद दर्ज करने के बाद प्रधान द्वारा हस्ताक्षरों में जारी अभिलेखों को भलीभांति अवलोकन करने पर संज्ञान  में आया कि शौकत खान पुत्र सरदार खान निवामी सायला जो कि पंचायत समिति मायला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी करता हैं, ने दिनांक 13 मई 2025 को उनके समक्ष उपस्थित होकर निवेदन किया कि उसे एक पहचान प्रमाण-पत्र के लिए जिसमें यह उल्लेखित किया जाना है कि शौकत खान पुत्र सरदार खान जो कि सायला के निवासी हैं तथा में इनको जानती हूँ। इस प्रमाण पत्र के सबंध में मेरे द्वारा शौकत खान से पूछा भी गया कि उक्त प्रमाण क्या काम आयेगा तथा कहां उपयोग में आना हैं, तो इस सबंध में उनके द्वारा कहा गया कि मुझे चाहिये, आप दीजिये, तब जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरे द्वारा उपर्युक्त वर्णिनानुमार प्रमाण पत्र जो कि पंचायत समिति सायला के जावक सं. 143 दिनांक 13.05.2025 को शौकत खान को जारी किया गया।
विज्ञापन
ठेकेदार शौकत खान ने प्रमाण-पत्र जारी के बाद उन्हें कहा कि आपके प्रधान बनने के बाद यह पहला एक काम किया हैं। चूंकि इन निकट दिनों में मेरे द्वारा कार्यालयी कार्य के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का पत्र आदि जारी नहीं करने व  शौकत खान की पंचायत समिति कार्यालय के प्रति संदिग्ध व्यवहार होने व उक्त मेरे से प्राप्त प्रमाण-पत्र जिसकी आवश्यकता नहीं होने के उपरांत यह प्रमाण पत्र जारी कराने की संदिग्धता आदि के मध्यनजर, उपर्युक्त फर्जी शिकायत पर स्कैन हस्ताक्षर व  शौकत खान को जारी प्रमाण-पत्र पर अंकित मेरे हस्ताक्षरों का मिलान मेरे द्वारा करने पर प्रथम दृष्टया दोनो हस्ताक्षर वहीं प्रतीत होना पाया गया है।। उक्त हस्ताक्षर को ही स्कैन कर तथा इनका एलाइनमेन्ट परिवर्तित कर मेरे कार्यालय में चोरी किये लेटर हेड पर झूठी मेरे कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी के विरुद्ध  मुख्य मचिव को शिकायत लिखकर उस पर मेरे वही हस्ताक्षर चस्पा कर उक्त कृत्य को किया गया है।
प्रधान ने सदिग्ध द्वारा  कार्यालय से लेटर हैड की चोरी करने व  लैटर हेड पर मेरे पूर्व के अभिलेखीय हस्ताक्षरी को मय मोहर स्कैन कर व गलत इस्तेमाल कर झूठी शिकायत कर मेरे कार्यालय की छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास किया गया व अनावश्यक रूप में झूठी शिकायत कर राजकीय मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023के तहत 336(2),(4) व 303(2,) में दर्ज किया है।
सायला में संदिग्ध कृषि उर्वरक की खेप बरामद, ऐसी दवाइयों की राजस्थान में बिक्री पर है पाबन्दी
जालोर. कृषि मंत्री डाॅ किरोङीलाल मीना, संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) जयपुर के.के. मंगल, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जालोर रामलाल जाट के निर्देशन में गुण नियंत्रण अभियान के तहत सायला में बिना लाइसेंस के बेची जा रही संदिग्ध कृषि दवाइयां पर विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
कृषि विभाग जालोर के सहायक निदेशक सुभाष चंद्र ने बताया कि सायला के पास जीवाणा मार्ग पर एक टेक्सी में बिना मार्किंग के कार्टन लदे होने पर टेक्सी को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें संदिग्ध उर्वरक पाए जाने पर उक्त उर्वरक के भण्डारण स्थल राजाराम नगर स्थित गोदाम को खुलवाकर तलाशी ली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की संदिग्ध उर्वरकों की बङी खेप मिली।
विज्ञापन
मौके पर उर्वरक निर्माण विक्रय भण्डारण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर समस्त भण्डारण किये गये संदिग्ध उर्वरक को जब्त किया जाकर गोदाम को सीज किया। मौके पर मिले संदिग्ध उर्वरक के नमूने लिए गए। समाचार लिखे जाने तक विभाग द्वारा कार्रवाई जारी थी। सहायक निदेशक ने बताया कि नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान कृषि विभाग की अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवार अहमदाबाद गया पीछे मकान का ताला तोड़ सोने चांदी और नकदी चुरा ले गए चोर
बागरा थाना क्षेत्र के डकातरा गांव का मामला
जालोर. एक तरफ पुलिस चोरों को पकड़कर चोरियों का खुलासा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चोर अपने इस क्रम को जारी रखते हुए सूने और बंद मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बागरा थाना क्षेत्र के डकातरा गांव का है, जहाँ का परिवार कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद चला गया और पीछे चोरों ने मकान में रखे जेवरात और चार लाख रुपए नकद चुरा ले गए।
मामले में पीड़ित जगु भाई पुत्र भूरा भाई पुरोहित निवासी डकातरा हाल एफ/8 रतना सागर कॉम्प्लेक्स नियर सोमेश्वर बंग्लोज अपोजिट गुलाब टॉवर सोला अहमदाबाद शहर ने बागरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वे डकातरा में रहते हैं वे पिछले एक महीने पहले परिवार सहित मकान बंद कर अहमदाबाद चले गए, 20 जुलाई 2025 को छोटे भाई गिरधारी ने सुबह 8:30 बजे कॉल कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। वहीं पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर आई और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
जगु भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी घर की अलमारी (लोहे की)में सोने और चांदी समेत नकद रुपए रखे थे। जिसमें पनसी, रखड़ी झुमके, फतेह वेश समेत 59.5 तोला सोने व 6.5 किलो चांदी व चार लाख रुपए चोर उड़ा ले गए जो अलमारी में रखे हुए थे जो मुझे देखने पर नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
एसपी कई बार अपील चुके हैं जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव जिले में लोगो को कई बार अपील कर यह बता चुके हैं कि कोई परिवार बाहर दक्षिण भारत समेत कहीं निवास करता है तो पीछे घर पर कीमती सामान नहीं रखे और सुरक्षा की दृष्टि से बैंक में लॉकर खुलवाकर उसमें यह कीमती सामान रखे। साथ ही घर पर संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि चोरों को पकड़ने में आसानी हो।
विज्ञापन
सांचौर पुलिस ने दर्जनभर चोरियों की वारदातों का पर्दाफाश कर मुख्य सरगना समेत 7 को गिरफ्तार किया
थाना सांचौर एवं वृत सांचौर की स्पेशल टीम द्वारा "ऑपरेशन खुलासा" के तहत चोरी/नकबजनी के करीबन एक दर्जन वारदातों का किया खुलासा
अधीक्षक जालोर द्वारा बड़ी नकबजनी/चोरी की घटनाओं का घटनास्थल निरीक्षण कर टीमे गठित कर दिये आवश्यक निर्देश-
करीबन 2 करोड़ के चोरी/नकबजनी के माल मशरूका चोरी करने वाला मुख्य सरगना भरत कुमार व उसके 06 सहयोगियों को किया गिरफ्तार
जालोर. जालोर जिले की सांचौर पुलिस ने बीते समय हुई बड़ी चोरियों की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर द्वारा सम्पति सम्बधित अपराध की रोकथाम एवं प्रकरणों में वांछित अभियुक्तगणों के विरुद्ध चलाये जा रहे "ऑपरेशन खुलासा" के तहत कार्रवाई करते हुए आवडदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना सांचौर, झाब, चितलवाना हल्का क्षेत्र में हो रही नकबजनी की वारदात की रोकथाम हेतु घटनास्थलों का बारिकी से निरीक्षण कर वृत एवं थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा सर्कल सांचौर में चोरी/नकबजनी के दर्ज प्रकरणों में मुखबीर तंत्रों एवं तकनीकी सहायता से चोरी/नकबजनी का मुख्य सरगना भरत कुमार (28) पुत्र बाबुलाल पुरोहित उम्र 28 साल निवासी खिरोडी पुलिस थाना झाब व इसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना झाब, चितलवाना, सांचौर में बढ़ रही चोरी की वारदातों में सफलता हासिल करने हेतु पुलिस अधीक्षक जालोर द्वारा समस्त घटनाओं का घटनास्थल निरीक्षण कर सुपरविजन नोट जारी किये गये एवं काम्बले गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया, जिन्हें टीमों द्वारा विशेष सफलता हासिल की।
घटनाओं का विवरण जानिए...
प्रथम वारदतः दिनांक 03 जुलाई 2025 को प्रार्थी बाबुलाल पुत्र हरलाल विशनोई निवासी डबाल पुलिस थाना सांचोर हाल चौकीदार मांगीलाल पुत्र बच्छराज जैन निवासी सांचौर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 02. जुलाई 2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मांगीलाल पुत्र बच्छराज जैन निवासी सांचौर के मकान में रात्रि के समय प्रथम मंजिला मकान के ताले तोडकर घर में घुसकर अन्दर से चांदी के बर्तन चांदी का एक बेडा नारियल सहित, चांदी के घुणिया 3 सेट, चांदी के भाणा 2 सेट, चांदी का जग, चांदी की थाली एक सेट, 70,000 रूपये, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर मय डॉगल चुराकर ले गये है। जिस पर पुलिस थाना सांचौर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विज्ञापन
सर्कल थाना पर गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, दौराने घटनास्थल निरीक्षण के मौके पर एक कट्टर मशीन का कवर व बिल मिला जिसके सम्बध में सर्कल स्पेशल टीम में कार्यरत कानिस्टेबल त्रिलोक सिंह नम्बर 869 तकनिकी कौशल व आसुचना के आधार पर अथक प्रयास किया गया, गुप्त आसुचना के आधार पर भरत कुमार पुत्र बाबुलाल पुरोहित निवासी खिरोडी के द्वारा घटना करना सामने आने पर दस्तयाब करने हेतु पुलिस थाना सांचौर व सर्कल स्पेशल टीम सांचौर द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान में संभावित स्थानों पर तलाश की जाकर डिटेन किया जाकर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी भरत कुमार व उसके सहयोगी घिसुपालसिह, उतम मेघवाल, राहुल पुरोहित, प्रकाश कलबी, दशरथ पुरोहित व अन्य के द्वारा उक्त प्रकरण में चोरी करना स्वीकार किया गया, तथा थाना में दर्ज अन्य 02 प्रकरणों में एवं सर्कल सांचौर के पुलिस थाना चितलवाना एवं झाब के 01-01 नकबजनी के प्रकरणों में वारदता को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उपरोक्त प्रकरणो में आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास जारी है। प्रकरणों मे वांछितों की दस्तयाबी हेतु तलाश जारी है।
यूं दिया घटना को अंजाम
आरोपियों द्वारा स्थानीय अपनी टीम के सदस्यों से सूने मकानों की जानकारी प्राप्त कर होटल व ढाबों पर सभी संगठित होकर योजना बनाकर दिन के समय में रैकी कर रात्रि में सूने मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
अन्य वारदातों का खुलासा
द्वितीय वारदातः आबादी आमली मे प्रार्थी दिनेश कुमार पुत्र थानाराम पुरोहित निवासी आमली पुलिस थाना सांचौर के सूने मकान में चोरी कर करीबन 20 तोला सोने के आभुषण व 5.500 किलोग्राम चांदी के आभुषण चोरी कर ले जाने का मामला पुलिस थाना सांचौर में दर्ज है।
तृतीय वारदातः सरहद सिद्धेश्वर में प्रार्थी पोपटलाल पुत्र गलबाराम पुरोहित निवासी सिद्धेश्वर पुलिस थाना सांचौर के सूने मकान में चोरी कर सोने के आभुषण चेन 1.5 तोला, अंगुठी 8 आनी, कंठी 3 तोला वजनी व चांदी के 100-100 ग्राम के कुल 5 बिस्किट कुल वजनी 500 ग्राम तथा रुपये नकद 30000 हजार तथा अलमारी में रखे कपडे चादरे चोरी करने का मामला पुलिस थाना सांचौर में दर्ज है।
विज्ञापन
चतुर्थ वारदातः आबादी हिण्डवाडा मे प्रार्थी परमानन्द पुत्र नवीन कुमार उर्फ नरभाराम पुरोहित निनवासी हिण्डवाडा पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर ने रिपोर्ट पेश की कि आबादी हिण्डवाडा के तीन सूने घरों में अज्ञात द्वारा रात्रि के समय ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें परमानन्द पुत्र नवीन कुमार उर्फ नरभाराम पुरोहित का माल सोना कुल 71 ग्राम, चांदी 800 गाम, एक लाख 14 हजार नकद, बाबुलाल पुत्र हरचन्द पुरोहित हिण्डवाडा का माल कुल चांदी 4 किलो 600 ग्राम, एक लाख 85 हजार नकद तथा माधाराम पुत्र राजाराम निवासी हिडवाडा हाल अमेरिका का माल कुल सोना 230 ग्राम, चांदी 2 किलोग्राम, 60000 रूपये नकद, 1100 अमेरिकन डॉलर वगैरा चोरी का मामला पुलिस थाना चितलवाना दर्ज है।
विज्ञापन
पांचवी वारदातः आबादी झाब में प्रार्थी महेन्द्रसिह पुत्र अर्जुनसिह राजपुत निवासी झाब द्वारा एक रिपोर्ट पेश की कि मेरे घर मे रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़कर अन्दर से सोने की आड 18 तोला, पांव के कडे 10 तोला, हाथ के कडे 05 तोला, गले की चेन 2 तोला, अंगुठी चार नग, रखडी 1 तोला, कान के टॉपस 1 जोडी, चांदी के सिक्के व साबुत डली 1 किलों, सोने की चुडिया 2 नग, नकद 3,20,000/-रूपये वगैरा चोरी करने का मामला पुलिस थाना झाब दर्ज है। उक्त अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है नकबजनी एवं चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलने की संभावना है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने भरत कुमार पुत्र बाबुलाल पुरोहित निवासी खिरोडी पुलिस थाना झाब जिला जालोर, प्रकाश पुत्र राजाराम चौधरी निवासी भादरूणा हाल नेहरू कॉलोनी सांचौर पुलिस थाना सांचौर, घीसुपालसिंह पुत्र छैलसिंह राजपूत निवासी डबाल पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर, विनोद पुत्र कांतिलाल सोनी निवासी बेहलिमों का वास सांचौर पुलिस थाना सांचौर, राहुल राज पुरोहित पुत्र मुकेश राजपुरोहित निवासी बिटी पुलिस थाना किशनगढ जिला अजमेर, उतम कुमार पुत्र पुनमाराम मेघवाल निवासी सिद्धेश्वर पुलिस थाना सांचौर तथा दशरथ कुमार पुरोहित पुत्र देवाराम पुरोहित पुरोहित निवासी आमली पुलिस थाना सांचौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वारदातों में आरोपियों द्वारा संगठित होकर अपराध कारित किया गया है, अतः इनके खिलाफ संगठित अपराध की नवीन कानून बीएनएस 2023 की धारा 111 को जोडी जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
माउंट आबू में पत्रकार के साथ हुई घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन
कई संगठनों ने पत्रकारों के साथ ज्ञापन को दिया समर्थन
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की उठी मांग
जालोर. पिछले दिनों सिरोही जिले के माउंट आबू में पत्रकार के साथ खबरों को लेकर नाराज होकर नगर पालिका परिसर में निलंबित कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने की घटना के विरोध में शुक्रवार को आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ जालोर के जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत के नेतृत्व में पत्रकारों समेत करणी सेना, कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे को ज्ञापन सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सौंपे ज्ञापन में बताया कि पत्रकार हरिपालसिंह द्वारा माउंट आबू में नगर पालिका के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ खबरें प्रकाशित की थी, जिस पर पालिका ने चार कर्मचारियों को निलंबित किया। इससे नाराज नगर पालिका के निलंबित कर्मचारियों ने परिसर में पत्रकार हरिपाल सिंह पर हमला किया और जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना की सभी संगठनों ने घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर प्रशासन और सरकार से सख्त रुख अपनाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रेनाइट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लालसिंह धानपुर ने कहा कि पत्रकार अपनी खबरों के लिए दिन रात दौड़ते है और उनके साथ ऐसी घटना होगी तो फिर निष्पक्ष पत्रकारिता कैसे कर पाएंगे, हम मांग करते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो। साथ ही मांग करते हैं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ताकि पत्रकारों के साथ ऐसी घटना ना हो। करणी सेना के जिलाध्यक्ष चंदनसिंह कोरोना ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है और उन्हीं के साथ कोई व्यक्ति खबरों से नाराज होकर ऐसी घटना कारित करता है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं पत्रकारों के लिए भविष्य में ठोस कदम उठाए जाएं। कांग्रेस नेत्री सरोज चौधरी ने कहा कि देश का चौथा स्तंभ है मीडिया और उनके साथ अपने कार्य करने के दौरान कोई ऐसी घटना करता है तो सरकार को इसमें सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने कहा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, और माउंट आबू में पत्रकार हरिपाल सिंह के साथ हुई घटना पर शासन को सख्त कार्यवाई करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, मोतीसिंह निम्बलाना, ईश्वर सिंह वासन, महेंद्र सोनगरा, साबिर बागरा, धीरेंद्र सिंह बेदाना, महिपाल सिंह मोरू, रतन सिंह निम्बलाना, सुरेश चौधरी समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाबन्धु मौजूद थे।
आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
12 गांवों के लोगो ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
जालोर  बागरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी शिक्षक के द्वारा बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर 12 गांवो के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन सौंपा। वही  एसपी के नाम डीएसपी गौतम जैन को भी ज्ञापन सौंपा।
परिजनों ने ज्ञापन में बताया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले सरकारी टीचर ने पिछले करीब 4 माह से पीड़िता को रोटी बनाने के बहाने आरोपी के घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर रहा था। 18 जून को पीड़िता के घर आकर पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा इसी दौरान पीड़िता चिल्लाई तो परिजन दौड़ कर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। जिसके बाद रात को बागरा थाने में 18 जून लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन19 जून को पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। जिसको 6 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया हैं। ज्ञापन में बताया कि आरोपी के राजनीतिक और पहुंच वालो से संबंध हैं। वह गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ कर जांच को प्रभावित कर रहा हैं। जिससे मंगलवार को पीड़ित परिवार सहित 12 गांवों के मेघवाल समाज के लोग कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। और आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने के नारे लगाए। इसके बाद लोगों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन दिया और आरोपी टीचर को 24 घंटों में गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगर 24 घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 26 जून को परिजन फिर धरने पर बैठेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
रंगाला में आदान विक्रेता पर कार्यवाही, नकली उर्वरक के 400 बैग किए जब्त
जालोर. प्रदेश की कई फैक्टरियों एवं आदान विक्रेताओं में नकली उर्वरक के मामले सामने आने के बाद जालोर जिले के बागोड़ा तहसील में ग्राम रंगाला मे स्थित एक आदान विक्रेता के फर्म पर शुक्रवार को नकली उर्वरक की आशंका के चलते कार्यवाही की गई। कृषि विभाग ने करीब 400 बैग जब्त किए है। जालोर जिला क्षेत्र में यह बड़ी कार्यवाही है। कृषि विभाग की कार्यवाही के बाद जालोर में कृषि उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों व फर्मों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कृषि विभाग के जितेन्द्र सिंह शेखावत, उप परियोजना निदेशक एवं उर्वरक निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को बागोड़ा के रंगाला गांव में आदान विक्रेता पर देर रात तक अवैध रूप से भंडारित डी. ए. पी. जब्त की गई। यहां पर बड़ी मात्रा में उर्वरक के बैग मिले। उक्त अवैध रूप से भंडारित डी. ए. पी. के बैग को संदिग्ध मानते हुए उर्वरक के नमूने आहरित कर प्रयोगशाला में विश्लेषण हेतु भेजे गये है। साथ ही गोदाम में रखे उक्त स्टॉक को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में खुमान सिंह रूपावत, उप निदेशक कृषि (सामान्य), गुरविन्द सिंह एंव रमेश चन्द कृषि पर्यवेक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
गाल पर गांठ के उपचार में लापरवाही बरतने पर उपभोक्ता मंच ने डॉ नरसीराम देवासी पर लगाया हर्जाना, 45 दिनों में पीड़ित को 3 लाख 7 हजार रुपए चुकाने के दिए आदेश
दो बार गाल पर गांठ का ऑपरेशन कर वसूली थी फीस, फिर भी मरीज नहीं हुआ ठीक, बाद में एम्स के चिकित्सकों ने दी राहत
2013 से 2019 तक पीड़ित को गांठ की पीड़ा झेलनी पड़ी
डॉ देवासी ने मेहता हॉस्पिटल, भंसाली हॉस्पिटल व मेडिपल्स मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में दी है सेवाएं
दिलीप डूडी, जालोर. जालोर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक मामले में सुनवाई करते हुए उपचार में लापरवाही बरतने वाले निजी चिकित्सक डॉ नरसीराम देवासी के विरुद्ध मुआवजा व हर्जाने की राशि पीड़ित को 45 दिन में चुकाने के आदेश दिए हैं। मुआवजा के रूप में 2 लाख मय नौ प्रतिशत ब्याज तथा मानसिक, शारीरिक व आर्थिक हर्जाने व परिवाद व्यय के रूप में 1 लाख 7 हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं। अध्यक्ष घनश्याम यादव व सदस्य निरंजन शर्मा ने यह निर्णय सुनाया है।
विज्ञापन
इस मामले में सांचौर तहसील के अशोक कुमार पुत्र भाखराराम सुथार ने परिवाद पेश किया था। जिसमें बताया था कि 26 जून 2013 को उसके गाल के ऊपर एक गांठ हो गई, जिस पर उसने डॉक्टर नरसीराम देवासी को बताया तो उन्होंने गांठ का ऑपरेशन करके गांठ को निकालना बताया, जिस पर परिवादी को नियमित दवा दी गई उक्त ऑपरेशन व दवाइयां में करीब 50 हजार रुपए का खर्च आया, वर्ष 2017 में परिवादी के गाल पर जहां ऑपरेशन हुआ था वहीं पर फिर गांठ दिखाई देने लगी, जिस पर परिवादी ने डॉक्टर से संपर्क किया तो डॉक्टर ने कहा कि जो पूर्व में गांठ निकाली थी वहां दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा, दिनांक 16 मार्च 2017 को डॉ नरसीराम ने सिटी स्कैन व एफएनएसी की प्रक्रिया का पालन नहीं कर, ना ही ईएनटी डॉक्टर से सलाह लिए बगैर गाल की गांठ का ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी बार किए गए ऑपरेशन से व दवाइयां में करीब 60 हजार रुपए का खर्च आया। ऑपरेशन करने के बाद भी परिवादी की तकलीफ कम नहीं हुई, गाल की गांठ में ज्यादा दर्द होने लगा, जिस पर परिवादी ने जोधपुर एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर को दिखाया तो एक्सरे करके उन डॉक्टर ने बताया कि आपके गाल की गांठ का ऑपरेशन हुआ ही नहीं है, मात्र ऊपर से चीरा लगाकर गांठ को मामूली काटा गया है, एम्स के डॉक्टर ने कहा कि उस डॉक्टर को ऑपरेशन करने का अधिकार या नॉलेज भी नहीं है, फिर एम्स के डॉक्टर ने उक्त गाल की गांठ के सैंपल लिए व लैबोरेट्री भेजे तथा 4 नवंबर 2020 को परिवादी को एम्स अस्पताल में एडमिट किया। 7 दिन परिवादी को भर्ती रखकर गाल की गांठ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। एम्स के आपरेशन व दवाइयां का कुल खर्च एक लाख रुपए आया है तथा आगे 2 साल तक दवाइयां का खर्चा 30 हजार रुपए आया। सभी खर्च पीड़ित परिवादी अशोक कुमार ने इलाज में दोषी डॉ नरसीराम देवासी से दिलाए जाने की मांग की। उपभोक्ता मंच ने इलाज में चिकित्सक डॉ नरसीराम देवासी को लापरवाह व दोषी मानते हुए निर्णय सुनाया। जिसमें उपभोक्ता मंच ने आदेश सुनाते हुए चिकित्सक नरसीराम देवासी मेडिकल्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सांचौर को आदेश दिया कि वे परिवादी अशोक कुमार को 45 दिन के भीतर 2 लाख रुपए मुआवजा व 27 नवम्बर 2020 से नौ प्रतिशत ब्याज राशि अदा करें। साथ ही परिवादी अशोक कुमार को हुई मानसिक क्षति व शारीरिक क्षति व आर्थिक हर्जाने के रूप में एक लाख रुपये व परिवाद व्यय के पेट 7 हजार रुपए भी 45 दिन के भीतर अदा करें।
बागोड़ा पुलिस ने 3 लाख 67 हजार नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया जब्त
जालोर. जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पौने चार लाख रुपए नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में 24 मई 2025 को थाना हल्का क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान सरहद तिलोडा बाईपास रोड पर एक मोटरसाईकिल पर जा रहे देताकला (सायला) निवासी हितेश कुमार पुत्र द्वारकाप्रसाद संत व जेसावास (बागोड़ा) निवासी दिनेश कुमार पुत्र हडमताराम मेघवाल के कब्जे से कुल 3 लाख 67 हजार 500 रूपये भारतीय जाली मुद्रा (नकली नोट) बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
आरोपी हितेश कुमार के कब्जे से 3 लाख रुपए, जिसमें 500 रूपये के 600 नोट व दिनेश कुमार के कब्जे से 500 रूपये के 135 नोट भारतीय जाली मुद्रा के बरामद किये गये। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त की गई। भारतीय जाली मुद्रा बरामदगी का नोडल पुलिस थाना भीनमाल होने से भीनमाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।
पहले भी जेल जा चुका हितेश
हितेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भारतीय जाली मुद्रा के सम्बंध में एक मुकदमा बेगम बाजार पुलिस थाना हैदराबाद तेळंगाना में दर्ज है, उस मामले में वर्ष 2024 में चचलगुडा सेंट्रल जेल में करीब डेढ माह तक जेल में रहा है। वर्तमान में जमानत पर है तथा हितेश महाराष्ट्र के मुम्बई शहर के में जाली नोट के प्रकरण में वांछित है।
विज्ञापन
गांव में छोड़ने का कहकर कैम्पर में बिठाया, फिर गम्भीर मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
जालोर. भाद्राजून थाने में एक युवक ने उसके साथ गम्भीर रूप से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक बिजली निवासी शांतिलाल पुत्र केसाराम देवासी ने भाद्राजून थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सोमवार 19 मई 2025 को दोपहर बाद 3 बजे वह भोरड़ा बस स्टेण्ड पर खड़ा था।
विज्ञापन
उक्त दौरान एक सफेद रंग कि केम्पर गाड़ी लेकर बिजली निवासी आदम खान पुत्र रजा खां व रजाक खान पुत्र सलीम खां मुसलमान आए। केम्पर गाड़ी उसके पास लाकर रोकी व उसे बिजली छोड़ने का कहकर अन्दर बैठाया व बिजली की बजाय केम्पर गाड़ी को रामा कि तरफ भगा कर लेकर गये, रामा व भोरड़ा के बीच नहरी पुलिये पर केम्पर गाडी रोक कर आदमखान व रजाक खान ने उसके साथ मारपीट की तथा चाकु से उसके बायं हाथ की हथेली में चोट मारी व हाथों में अन्दरुनी चोट मारी।
विज्ञापन
वह जोर जोर से चिल्लाया तो उसी वक्त उसका भाई अमराराम बिजली की तरफ मोटर साईकिल लेकर आ रहा था, उसे देखकर वो वहां आया व हाथा जोड़ी कर उसका बचाव किया। रिपोर्ट में बताया कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने रायथल में ईंट भट्टा किया सील, 19 अन्य भट्टों पर कार्रवाई की तैयारी
दिलीप डूडी, जालोर. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सिरोही व आहोर उपखंड कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई में रायथल में एक ईंट भट्टा सील किया गया है। प्रदूषण नियमों की पालना के अभाव में शेष 19 भट्टों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल सिरोही ने जालौर जिले में अवैध रूप से संचालित 20 ईंट भट्टों को बंद करवाने का आदेश दिसंबर 2024 में किया गया था, जिसकी पालना में उपखण्ड अधिकारी, आहोर के निर्देशन पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बीआर सियाग के निकट सुपरविजन में कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता शंकर बिश्नोई के द्वारा रायथल (आहोर) में मंगलवार को यादव ईंट भट्टा को सील कर दिया गया है, तथा मौके पर स्थित सभी ईंटों को राजस्व विभाग द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है, इकाई प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया है कि वह प्रदूषण विभाग से संचालन सम्मति प्राप्त करके दस्तावेज उपखंड अधिकारी, आहोर को पेश करें अन्यथा उक्त ईंटों की नीलामी करके जमीन को कब्जा सरकार ले लिया जाएगा तथा पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का प्रकरण बनाकर मण्डल मुख्यालय जयपुर प्रेषित कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी इकाई प्रतिनिधि की होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदूषण विभाग,सिरोही द्वारा उपखंड भीनमाल, जसवंतपुरा, बागोड़ा, सायला, जालोर के बचे हुए कुल 19 ईंट भट्टों को भी संबंधित उपखंड अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सील करने की कार्यवाही अतिशीघ्र अमल में लाई जाएगी।
बड़ी संख्या में चल रहे भट्टे
जिलेभर में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित हो रहे है, लेकिन अधिकांश ने स्वीकृति नहीं ले रखी है। साथ ही पर्यावरण नियमों की पालना भी नहीं की जाती है। धुएं के चलते कई शिकायतें भी सामने आई है। अब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने सख्ती दिखानी शुरू की है।
विज्ञापन
ग्राहकों पर नजर रखकर चुराए जेवरात, दस तोला सोना, दो किलो चांदी और नकद बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जालोर. जिले की भीनमाल पुलिस ने जेवरात चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर दस तोला सोना, दो किलो चांदी समेत नकदी बरामद की है।
रेंज में अनट्रेस प्रकरणों को ट्रेसआउट करने हेतु चलाये जा रहे "ऑपरेशन खुलासा" के तहत चालानी एवं बरामदगी में सुधार हुत विशेष प्रयासों के तहत एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में घटित गंभीर प्रवृति के अपराधों/सम्पति सम्बंधी अपराधों का खुलासा कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के तहत एएसपी मोटाराम गोदारा, वृत्ताधिकारी अन्नराज राजपुरोहित, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम वांछित बबलु पुत्र मो. रफीक निवासी मिरासी कॉलोनी महामंदिर जोधपुर को जोधपुर द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर दिनांक 11 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था, जिसको कोर्ट में पेश कर 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
बबलु की निशादेही से उसके किराये के घर भीनमाल जेवरात व रूपये बरामद किये गये। एसपी ने बताया कि आरोपी भीनमाल में स्वर्णकार के यहां काम करता था, वहां से जो जेवरात बनाकर जाते, उन पर निगाह रखता। जब वे शादी समारोह में बाहर जाते तो जेवरात चुरा लेता। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बीस लाख रुपए की स्मैक बरामद कर दो जनों को किया गिरफ्तार
जालोर. जिले की बिशनगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को करीब बीस लाख रुपए कीमत की सौ ग्राम स्मैक बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि बिशनगढ़ पुलिस की रात को नेशनल हाईवे नम्बर 325 पर सरहद तीखी में नाकाबंदी थी, उस दौरान मुकेश कुमार पुत्र मंगनाराम माली, निवासी हैड पोस्ट ऑफिस रोड जालोर पुलिस थाना कोतवाली, जालोर एवं भरत कुमार पुत्र अचलाराम माली निवासी एफ.सी आई गोदाम/शास्त्री नगर जालोर पुलिस थाना कोतवाली जालोर के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक प्लसर मोटरसाईकल नम्बर आर जे 16 एस.एल 5372 को जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबध में पूछताछ जारी है।
अब खुलेगी हिस्ट्रीशीट
गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तगण आपराधिक प्रवृत्ति के है। अभियुक्त मुकेश कुमार के विरूद्ध इससे पहले 04 आपराधिक प्रकरण पंजिबद्ध है, जिनमें से 02 मादक पदार्थ तस्करी के भी प्रकरण है। अभियुक्त भरत कुमार के विरुद्ध इससे पूर्व एक प्रकरण पंजीबद्ध है। एसपी के मुताबिक अब इनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की जाएगी। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रतनलाल (114 ) की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन
एसआई भर्ती परीक्षा में वीरेंद्र मीणा की जगह पैसे लेकर डमी परीक्षार्थी बिठाने के वांछित आरोपी पुर के रमेश विश्नोई को किया गिरफ्तार
आरोपी रमेश कुमार पूर्व में आयोजित रीट भर्ती परीक्षा में वर्ष 2021 में हुआ था गिरफ्तार
जालोर. भर्ती परीक्षाओं में हेरफेर के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस ने वांछित रमेश को गिरफ्तार किया है, एसओजी के मुताबिक इसने वीरेन्द्र मीणा नामक अभ्यर्थी के स्थान पर डमी परीक्षार्थी बिठाने की व्यवस्था की थी। रमेश इससे पहले रीट परीक्षा मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी राजस्थान जयपुर द्वारा नकद ईनाम मय प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार द्वारा रेंज में वांछित अपराधियों/स्थायी वारण्टियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन शिंकजा" के तहत जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार एटीएस एवं एसओजी के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु काम्बले शरण गोपीनाथ सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में नकल गिरोह के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 एवं 66डी आईटी एक्ट 2000 पुलिस थाना एसओजी में वांछित रमेश कुमार पुत्र फुसाराम विश्नोई निवासी पुर, सांचोर जिला जालोर को गठित टीम द्वारा पैदल 3 किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार किया जाकर एटीएस एवं एसओजी राजस्थान जयपुर को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
आरोपी रमेश कुमार पुत्र फुसाराम विश्नोई द्वारा उपनिरीक्षक पुलिस परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ विश्नोई निवासी बरूड़ी, गुड़ामालानी बाड़मेर की व्यवस्था कर वीरेन्द्र मीणा पुत्र अशोक कुमार मीणा निवासी बामनवास जिला सवाईमाधोपुर प्रशिक्षु. उपनिरीक्षक जिला भरतपुर के स्थान पर बैठाकर एवज में रमेश कुमार द्वारा भारी धनराशि प्राप्त की गई।
पूर्व में भी हो चुका गिरफ्तार
आरोपी रमेश कुमार पुत्र फुसाराम विश्नोई पूर्व में भी रीट भर्ती परीक्षा-2021 में प्रकरण संख्या 494/2021 पुलिस थाना बालोतरा में नकल गिरोह में शामिल होने पर गिरफ्तार हो चुका है।
जालोर कलक्टर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर की वीसी, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोकने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को डीओआईटी सभागार में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने उपखण्ड अधिकारियों को जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में अलर्ट रहते हुए प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर रोक लगाने एवं भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक करने तथा थाना प्रभारियों, बीट कांस्टेबलों व आसूचना अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे तथा वीसी के माध्यम समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।
जिला कलक्टर ने पुलिस कंट्रोम रूम व अभय कमाण्ड सेन्टर पहुँच निगरानी व्यवस्था का किया अवलोकन
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पुलिस कंट्रोल रूम व अभय कमाण्ड सेन्टर पहुँचकर सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जा रही निगरानी व्यवस्था का आवलोकन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में राउण्ड दी क्लॉक की जा रही निगरानी का जायजा लेते हुए दर्ज सूचनाओं का अवलोकन किया तथा रिकॉर्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को अलर्ट रहते हुए राउण्ड दी क्लॉक कार्य करने की बात कही।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
मीठड़ी-देसू के रास्ते में खड़ी स्कॉर्पियो से 4 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद
पुलिस थाना नोसरा द्वारा "मिशन मदमर्दन" के तहत बड़ी कार्यवाही
4 क्विंटल 35 किलो डोडा पोस्त बरामद
जालोर. जिले के नोसरा थाना क्षेत्र के मीठड़ी गांव में बीच रास्ते पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में से पुलिस ने डोडा पोस्त बरामद किया है। गाड़ी में चार क्विंटल 35 किलो 43 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जो बोरे में भरा हुआ था जिसकी बाजार कीमत 65 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
नोसरा थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि मीठड़ी- देसु के कच्चे रास्ते पर एक गाड़ी बीच रास्ते खड़ी थी, जिसकी सूचना एक व्यक्ति द्वारा कॉल कर दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँच तो गाड़ी में भरे हुए बोरे मिले जिसकी जांच करने पर पाया कि बोरे में डोडा पोस्त है। हालांकि आरोपी गाड़ी छोड़कर पहले से ही भाग चुका था।
महाराष्ट्र नम्बर की गाड़ी, दूसरी नम्बर प्लेट भी मिली
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी की भनक के चलते हो सकता है कि आरोपी गाड़ी को मिठड़ी से देसु के कच्चे रास्ते पर छोड़कर चला गया। गाड़ी महाराष्ट्र नम्बर की है पुलिस जांच में गाड़ी के अंदर एक नम्बर प्लेट गुजरात नम्बर की मिली है।
गाडी के चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर मिटाये हुए हैं नोसरा थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि मिठड़ी देसु के रास्ते में एक गाड़ी खड़ी है तथा आसपास कोई व्यक्ति भी नहीं है इस पर थानाधिकारी पन्नालाल ने तुरंत ही टीम सहित मौके पर पहुँच कर कार्यवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस थाना नोसरा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की जांच अनुसंधान निम्बसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बिशनगढ़ को सौंपा गया है।
विज्ञापन
कार्यवाही के दौरान सहायक उप निरीक्षक भैरुसिह,कॉन्स्टेबल हस्तीमल, वगताराम, हरीराम, श्यामलाल, भागीरथ राम व चालक ओमाराम मौजूद रहे।
निम्बावास में एक निजी शादी समारोह के आयोजनकर्ता, केतली से मनुहारकर्ता व सेवनकर्ता के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया
जालोर. पुलिस थाना भीनमाल द्वारा "ऑपरेशन नशाविहान" के तहत निम्बावास में आयोजित शादी समारोह में नशे की मनुहार करते वायरल वीडियो पर आयोजनकर्ता, मनुहारकर्ता व सेवनकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताय कि जिले में मनुहार के तहत विभिन्न आयोजनों में मादक पदार्थों को परोसे जाने के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे "ऑपरेशन नशाविहान" के तहत एएसपी मोटाराम गोदारा एवं भीनमाल वृत्ताधिकारी अन्नराजसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी भीनमाल रामेश्वर भाटी के द्वारा 18.04.2025 को वायरल वीडियो में शादी समारोह का टेन्ट लगा हुआ जिसमें करीब 15-20 लोग बैठे है, जिनको एक सफेद कमीज धोती/अडिवटा व सिर पर साफा पहना व्यक्ति एक स्टील की केतली हाथ में लिये जाजम पर बैठे लोगों को पप्लास्टिक कप व प्लास्टिक की छोटी बोतल में अफीम को गाल कर नशीला पेय पदार्थ परोस रहा है तथा सेवन करने वाले व्यक्ति सीधे कप व बोतल से उपर से मुंह में डाल कर सेवन करते के वायरल वीडियो के संबंध में जांच की गई तो उक्त
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो ग्राम निम्बावास में दिनांक 18.04.2025 को महेन्द्रसिंह पुत्र सोहनसिंह राणावत भोमिया राजपुत निवासी निम्बावास के घर उसके पुत्र श्रवणसिंह की शादी के उपलक्ष में प्रतिभोज सभा के दौरान उपस्थित लोगों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम को गाल कर केतली के जरिये परोसने वाले व्यक्ति की पहचान की जाकर सभा आयोजनकर्ता महेन्द्रसिंह व बाबुसिंह पुत्र कालूसिंह भोमिया राजपुत निवासी निम्बावास एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण संख्या 139/2025 धारा 8/27, 28 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। इस मामले का अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना बागोडा को सौंपा गया है।
प्लॉट के बकाया 5 लाख रुपए देने से बचने के लिए भाई व शिष्य के साथ मिलकर दोस्त की जान ले ली, कुमकुम ने खोला राज
आहोर के भेरूसिंह राव की मौत का मामला, आरोपियों ने मामले को दिया था दुर्घटना का रूप
दिलीप डूडी, जालोर. पिछले दिनों आहोर थाना क्षेत्र के जोगावा-शंखवाली रोड पर मिले शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो सगे भाई और एक शिष्य है। प्लॉट के बकाया पांच लाख रुपए देने से बचने के लिए आरोपी ने प्लान बनाकर दोस्त की जान ले ली और सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहा, लेकिन प्रथम दृष्टया ही पुलिस को मौके पर मिली कुमकुम को देखकर हत्या का अंदेशा था, जिस कारण पुलिस ने गहनता से जांच की तो घटना का पर्दाफाश हो गया। जालोर एसपी ने घटना का 48 घण्टों में पर्दाफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि पुलिस थाना आहोर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटो में पर्दाफाश करते हुए भैरूसिंह राव का मर्डर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों दोस्तों के द्वारा पूर्व प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एएसपी मोटाराम गोदारा, आहोर वृत्ताधिकारी जयराम के सुपरविजन में आहोर थाना प्रभारी नरपतसिंह की ओर से 17 अप्रेल को आहोर हल्का क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा भैरूसिंह राव की हत्या कर लाश शंखवाली से जोगावा रोड पर डाल कर सड़क दुर्घटना का रूप देने की घटना का 48 घंटे में पर्दाफाश किया है।
मोटरसाइकिल के पास मिली थी बॉडी
पुलिस के मुताबिक 17 अप्रेल को थाना आहोर पर ईतला मिली कि सरहद जोगावा में जोगावा से शंखवाली जाने वाली रोड पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त व पास में एक व्यक्ति पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी नरपतसिह मय जाब्ता के घटनास्थल सरहद जोगावा पहुंचे।
विज्ञापन
जहां मौके पर एक मोटरसाइकिल नम्बर आरजे 39 एसजी 6330 दुर्घटनाग्रस्त सड़क पर पड़ी मिली तथा पास में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसकी बॉडी से बदबू आ रही थी। जिस पर घटनास्थल की विडियोग्राफी/फोटोग्राफी कर मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला उक्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक की भैरूसिंह (36) पुत्र बाबूलाल राव निवासी राजेन्द्र नगर आहोर पुलिस थाना आहोर के रूप में पहचान हुई। इस पर घटनास्थल को सुरक्षित करवाया गया, मृतक के परिजनों की सूचित करने पर मृतक के भाई संतोष कुमार द्वारा मृतक की हत्या होने तथा घटना को एक्सीडेंट का रूप देने व अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कारित करने का संदेह करने पर मामला दर्ज किया गया।
एसपी ने निरीक्षण कर बनाई टीमें
पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीक से निरीक्षण कर प्रकरण को ट्रेस आउट करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मोटाराम का पुलिस थाना आहोर पर मुख्यालय रखा जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।
घटना स्थल के साक्ष्य से शक गहराया
घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित करने हेतु एम.ओ.बी. टीम, तकनीकी टीम, बाड़मेर से एफ.एस.एल. टीम द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य डवलप किये गये।
डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये किये गये।
डीसीआरबी जालोर टीम द्वारा घटनास्थल से बीटीएस लेकर संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल मंगवाई जाकर विश्लेषण किया गया। पुलिस टीमों द्वारा मृतक तथा संदिग्धों की कॉल डिटेल के आधार पर तीन संदिग्धों को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा भैरूसिंह राव की हत्या करना स्वीकार करने किया गया। इस पर पुराराम पुत्र हेमाराम, लखमाराम पुत्र हेमाराम जातियान घांची निवासी सामूजा हाल राजेन्द्र नगर आहोर व नरेन्द्रदास उर्फ नीतु पुत्र बजरंगदास वैष्णव निवासी वर्धमान कॉलोनी आहोर पुलिस थाना आहोर को गिरफ्तार किया गया।
इसलिए मिलकर ले ली जान
मृतक भैरूसिंह द्वारा आहोर स्थित रावलावास में खरीदशुदा एक भूखण्ड को करीब तीन माह पहले पूराराम को बेचान कर दो लाख रूपये प्राप्त किये तथा शेष राशि पांच लाख रूपये बाकी रखे थे। पूराराम की नियत में खोट आने के कारण पांच लाख रुपए नहीं देने के लिए पुराराम, लखमाराम व नरेन्द्रदास उर्फ नीतु द्वारा पूर्व प्लानिंग कर भैरूसिंह की हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया। 15 अप्रेल 2025 को वक्त करीब 10-11 बजे अभियुक्त लखमाराम के घर के पास स्थित सूने मकान में मृतक भैरूसिंह को ले जाकर शराब पिलाकर सिर में लोहे की रोड से गंभीर चोट मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
15 अप्रेल की रात्रि व 16 अप्रेल को पूरा दिन मृतक की लाश को उसी घर के अन्दर ही छिपाकर रखा गई। 16 अप्रेल की रात्रि में पुराराम, लखमाराम व नरेन्द्रदास ने पुराराम की स्विफ्ट कार नंबर आरजे 02 सीसी 4443 में भैरूसिंह की लाश को डालकर तथा मृतक की मोटरसाईकिल को भी साथ लेकर सरहद जोगावा से ग्राम शंखवाली की ओर जाने वाली सड़क पर पंहुचे। हत्या की घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतक की मोटरसाईकिल को रोड पर डाल कर तोड़फोड़ की गई। मृतक को रोड पर डाल कर उसके मुँह के आगे खून गिरने के आशय से लाल कलर का रंग (कुमकुम) डाला गया। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाईकिल को क्षतिगस्त कर उसके पास रोड पर कार के ब्रेक मार कर टायर घसीटने के निशान बनाये गये ताकि यह घटना किसी वाहन से दुर्घटना होने की लगे। मृतक के मोबाइल फोन की लॉकेशन खरीद किये गये सेमसंग कम्पनी के खराब ट्रेसआउट नहीं हो इसलिये पूर्व षड्यंत्र रचते समय मोबाईल फोन में मृतक की सीम डालकर मौके पर फेक वहां से रवाना होकर अपने-अपने घर ग्राम आहोर आ गये।
आरोपी के विरुद्ध में दर्ज है प्रकरण
आरोपी लखमाराम पुत्र हेमाराम घांची के विरुद्ध पूर्व में निम्न प्रकरण दर्ज है। 1. प्रकरण संख्या 243/06.12.1996 जूर्म धारा 379 भादसं. पुलिस थाना आहोर, जालोर।
2. प्रकरण संख्या 20/29.01.2023 जुर्म धारा 379/34 भादसं. पुलिस थाना पालड़ी एम सिरोही
इस टीम ने किया खुलासा, करेंगे पुरस्कृत
पुलिस थाना आहोर की टीम: 1. नरपतसिह चम्पावत उ.नि.पु. थाना प्रभारी, 2. बहादुर खा सउनि, 3. किशनलाल सउनि, 4. रणजीतसिंह हेड कानि 528, 5. रामेश्वरलाल हेड कानि 191, 6. महेश कुमार कानि 194, 7. केसाराम कानि चालक 1019, 8. मेवाराम कानि चालक 260, 9. पुनित देवासी कानि 346, 10. सुरेश कुमार कानि 438, 11. पुखराज कानि 371, 12. देवाराम कानि 08, 13. सुरेश मेन्शन कानि न 825, 14. विकमसिंह कानि. 497, 15. निरंजनसिंह कानि. 994, 16. रणछोड़ाराम कानि 1069
विशेष टीम कार्यालय पुलिस अधीक्षक
1. मीठालाल उनिपु मय एमओबी टीम जालोर, 2. अनु चौधरी उनिषु महिला थानाधिकारी जालोर, 3. जयसिंह स.उ.नि. 4. छत्रपाल हेड कानि 603 साईबर सैल जालोर, 5. नरपतलाल हैड कानि. 40, 6. थानाराम कानि. 546 7. खेमराज कानि. 285 8. किशन कुमार कानि न 722 साईबर सैल जालोर, 9. अशोक कुमार कानि. 340
विशेष भूमिका प्रकरण को ट्रेस आउट करने में किशन कुमार कानि न 722 साईबर सैल व सुरेश मेन्सन कानि 825 पुलिस थाना आहोर की विशेष भूमिका रही।
प्रकरण को ट्रेस आउट करनी वाली टीमों को पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा नकद इनाम मय प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
बाड़मेर डिपो की रोडवेज बस के बंधाणी चालक व दो सवारियों को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालोर. नशेड़ियों की अब खैर नहीं है। बाड़मेर की रोडवेज बस चालक बंधाणी को डोडा पोस्त के साथ बागरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य सवारियों को भी डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर रेंज के आईजी विकासकुमार द्वारा रेंज में अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु "मिशन मदमर्दन" के तहत कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
इसी के तहत जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों/अवैध शराब की बड़ी खेप की धरपकड़ एवं बड़े सरगनाओं तथा आपूर्तिकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे "ऑपरेशन भौकाल" एवं "ऑपरेशन संपोलिया" के तहत एएसपी मोटाराम गोदारा एवं वृताधिकारी गौतम कुमार जैन के निकटतम सुपरविजन में बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में 18 अप्रेल को आकोली बस स्टेण्ड पर कोटा से बाड़मेर चलने वाली रोडवेज बस को रूकवाया जाकर तलाशी ली गई तो उक्त बस नम्बर आरजे 07 पीबी 5702 के चालक घेवरचन्द पुत्र चुतराराम जाट निवासी मुडनो की ढ़ाणी सरनू भीमजी पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर से कुल 989 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसी प्रकार बस में सवार सवारी खेताराम पुत्र गोरधनराम जाट निवासी सांजटा पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाडमेर से 208 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा तथा सवारी हिमताराम पुत्र दुर्गाराम प्रजापत निवासी अरणीयाली पुलिस थाना सिणधरी जिला बाडमेर से 980 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा को बिना लाईसेंस व परमिट के परिवहन करता पाये जाने पर उपरोक्त तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किग्रा. 177 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चुरा बरामद कर तथा अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त बस नम्बर आरजे 07 पीबी 5702 को जब्त किया गया। मादक पदार्थ डोडा पोस्त का चूरा के खरीद फरोख्त के संबध में पूछताछ जारी है।
रेवतड़ा की हिरानी रिसोर्ट अवैध तरीके से नर्मदा की मुख्य पाइप लाइन से कनेक्शन कर चुरा रहा था पानी, विभाग ने एफआईआर दर्ज कराकर लगाया 23 लाख का जुर्माना
अवैध कनेक्शनकर्ता के खिलाफ करीब 23 लाख रुपए शास्ति प्रत्यारोपित कर एफआईआर दर्ज करवाई
जालोर. जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के रेवतड़ा गांव स्थित हिरानी रिसोर्ट में नर्मदा की मुख्य पाइप लाइन पर अवैध कनेक्शन कर जल चोरी करने का मामला सामने आया है। विभाग ने अवैध कनेक्शन काटकर करीब 23 लाख रूपये शास्ति प्रत्यारोपित कर अवैध कनेक्शनकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही है।
जानकारी के अनुसार उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, सहायक अभियन्ता रूपेन्द्रसिंह के द्वारा पुलिस जाब्ता की उपस्थिति में वीराना-रेवतड़ा मार्ग पर स्थित हिरानी रिसोर्ट में अवैध जल कनेक्शन की जांच करने पर रेवतड़ा से वीराना जाने वाली नर्मदा की मुख्य पाइप लाइन साइज़ 150 एमएम डीआई पर 40 एमएम साइज़ का अवैध कनेक्शन पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर इस अवैध कनेक्शन के पानी से टैंकर भरकर बेचना, स्विमिंग पूल, फार्म हाउस एवं खेती के कार्यों में डीजल जनरेटर सेट से उपयोग करना पाया गया। जिस पर इस अवैध कनेक्शन को काटकर मौके से अवैध कनेक्शन में प्रयुक्त वाटर टैंकर क्षमता लगभग 4500 लीटर तथा डीजल जनरेटर सेट जब्त करते हुए पानी चोरी की शास्ति 23 लाख 63 हजार 386 रूपये प्रत्यारोपित की गई।
विज्ञापन
साथ ही अवैध कनेक्शनकर्ता शैलेश पुत्र सालगराम उर्फ़ हपजी राजपुरोहित एवं कैलाश कुमार पुत्र सालगराम उर्फ़ हपजी राजपुरोहित निवासी रेवतड़ा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, उपधारा-2 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 430 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की गई। आपको बता दें कि सांसद लुम्बाराम चौधरी की ओर से पिछले दिनों बैठक में अवैध कनेक्शन को लेकर आवाज बुलंद करने के बाद विभाग लगातार कार्रवाई कर अवैध कनेक्शन काट रहा है।
एक युवक ने जालोर एसपी को परिवाद देकर कहा कि एक कांस्टेबल उसकी गृहस्थी बिखेर रहा है...,
जालोर. जालोर जिले के एक व्यक्ति ने जालोर जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर एक कांस्टेबल के विरुद्ध शिकायत की है। शिकायत में युवक ने बताया कि वर्ष 2015 में एक लड़की के साथ उसका विवाह हुआ था, उससे उसका सात वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से एक भरत मेघवाल नामक पुलिस कांस्टेबल उसकी पत्नी को बरगला कर प्रेम सम्बद्ध बना बैठा है। जब उसे इस बात की भनक लगी तो उसने ऐसा करने से उसे मना किया तो कांस्टेबल ने उल्टा उसे ही गलत तरीके से फ़साने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवक ने कहा कि उसका महाराष्ट्र में व्यवसाय है, पीछे कॉन्स्टेबल ने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक से करड़ा में तैनात कांस्टेबल भरत मेघवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ऑडियो से हुआ खुलासा
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को कांस्टेबल ने ऐसा प्रेम जाल में फंसाया कि अब पत्नी कुछ बोल भी नहीं पा रही है। इसकी ऑडियो भी युवक ने अपने पास होने की बात कही है।
चश्मा घोटाला : 17 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले मे एसीबी जालोर ने 9 आरोपियों के विरुद्ध एसीबी कोर्ट मे किया चालान पेश
जालोर . एसीबी जालोर की टीम द्वारा 17 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के समावेशित शिक्षा के अर्न्तगत दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए चश्मा वितरण कार्यक्रम वर्ष 2007-08 में जालोर जिले में सर्व शिक्षा अभियान जालोर में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सम्बंधित फर्म चौधरी चश्माघर सांचौर जिला-जालोर के बेनामी फर्म के मालिक गणेशराम चौधरी से आपस में मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेजात तैयार कर विभिन्न विद्यालयों में दृष्टिबाधित बच्चे कम होते हुए भी अधिक बताकर चश्मा वितरण कर वित्तीय अनियमितताएं कर राज्य सरकार को 3,98,053.50 रू. की अनुचित हानि पहुंचाते हुए फर्म मालिक गणेशराम को अनुचित लाभ पहुंचाया। जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर में प्रकरण दर्ज किया गया था।
इनके विरुद्ध चालान किया पेश
अनुसंधान उक्त् प्रकरण मे आरोपीगण श्यामलता थालिया पुत्री पूरणमल थालिया ब्राह्मण, निवासी म.नं. 5/9, केसीसी नगर, पुलिस थाना सोढ़ाला जयपुर, तत्कालीन सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) समावेशित शिक्षा कार्यक्रम प्रभारी, सर्वशिक्षा अभियान, जालोर, गणेशराम पुत्र दरगाराम, चौधरी, निवासी विवेकानंद सर्कल सांचौर, पुलिस थाना सांचौर, प्रोपराईटर चौधरी चश्माघर सांचौर, मनजीराम औदिच्य पुत्र किस्तुराराम, निवासी डबाल, तहसील सांचौर, जिला जालोर, तत्कालीन बीईईओ एवं अति. चार्ज बीआरसीएफ, ब्लॉक सांचौर (सेवानिवृत्त), आसुराम पुत्र ठाकराराम बिश्नोई, निवासी वीयों का गोलिया पूनासा, तह. भीनमाल, जिला जालोर तत्कालीन संदर्भ केन्द्र सहयोगी जसवंतपुरा, जालोर, कानाराम पंवार पुत्र धनाराम बागरी, निवासी डकातरा तह. जालोर जिला-जालोर, हाल नि. वार्ड सं. 5 करड़ा रोड़ भीनमाल, जिला-जालोर, तत्कालीन बीआरसीएफ, कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान एवं अति. चार्ज ब्लॉक सायला, जिला जालौर,
विज्ञापन
झूमरलाल उर्फ झूमरमल पालीवाल पुत्र श्री हेमराज पालीवाल निवासी मु./पो. काकेलाव, जिला जोधपुर, तत्कालीन बीआरसीएफ, सर्व शिक्षा अभियान, आहोर, जिला जालौर, तेजाराम बिश्नोई पुत्र सांवलाराम बिश्नोई, निवासी नैनोल, तह. सांचौर, जिला जालोर, हाल निवासी बडगांव रोड़ रानीवाड़ा, तत्कालीन बीआरसीएफ सर्व शिक्षा अभियान, ब्लॉक रानीवाड़ा, जिला जालौर, राजूशेख पुत्र हीरेखान, निवासी लालपोल के अन्दर सिवाड़ी के पास, जालोर, तत्कालीन सीआरसीएफ, संकुल नौरवा, ब्लॉक आहोर, जिला जालोर, प्रवीण विश्नोई पुत्र चिमाराम बिश्नोई, निवासी सांकड़, तह. सांचौर, जिला जालोर, तत्कालीन आरपी सर्व शिक्षा अभियान, ब्लॉक, रानीवाड़ा, जिला जालोर व भैरुलाल वर्मा पुत्र गणपतलाल जाति वर्मा, निवासी मोहल्ला कागजी देवरा, कुम्हारों की गली, बूंदी जिला बूंदी, तत्कालीन अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् जालोर (हाल सेवानिवृत) जालोर के विरुद्ध (क्रम संख्या 1 से 9 तक के विरुद्ध ) विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पाली के न्यायालय में चालान पेश किया गया।
पुलिस का डर या कुछ और..., बिशनगढ़ थाना निर्माण के लिए 6 बार टेंडर निकाले, पर एक भी ठेकेदार काम के लिए नहीं हुआ तैयार
एसपी ने सीएलजी बैठक में सदस्यों से लगाई गुहार
दिलीप डूडी, जालोर.  बड़े-बड़े निर्माण कार्य करने के लिए कई बार देखा गया है कि लागत मूल्य से कम में निविदा भरकर ठेकेदार काम करने को तैयार हो जाते है, लेकिन जालोर में पुलिस विभाग में मामला उल्टा है। यहां छह बार टेंडर निकाल दिया, लेकिन एक भी ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हो रहा है। इस कारण पिछले तीन साल से पुलिस थाने को छोटे भवन में संचालित करना पड़ रहा है। एसपी का कहना है कि कोई ठेकेदार निर्माण के लिए तैयार हो तो यह काम हो सकता है।
विज्ञापन
तीन साल पहले स्वीकृत हुआ नया थाना
दरअसल, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जालोर जिले के जालोर वृत्त क्षेत्र में बिशनगढ़ नया थाना स्वीकृत किया था। स्वीकृति के बाद पुलिस विभाग ने बिशनगढ़ में एक सरकारी भवन में अस्थाई थाने का संचालन शुरू कर दिया। उसके बाद राजस्व विभाग ने थाने के संचालन के लिए करीब 1.24 हेक्टेयर अर्थात करीब पौने आठ बीघा जमीन नए स्थान पर आवंटित कर दी। उक्त जमीन पर भवन निर्माण, स्टाफ क्वार्टर बनाने के लिए सरकार ने दो साल पहले करीब 3 करोड़ 43 लाख 89 लाख रुपए का बजट भी जारी कर दिया। बजट जारी होते ही विभाग ने भवन निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित करनी शुरू कर दी। पिछले डेढ़ साल में 6 बार निविदा आमंत्रित की गई। पिछली निविदा आमंत्रण की अंतिम तिथि 27 मार्च 2025 थी, लेकिन अभी तक कोई भी ठेकेदार पुलिस भवन के निर्माण के लिए तैयार नहीं हुआ है। इस कारण अब आगामी दिनों में फिर से निविदा आमंत्रित की जानी है।
सीएलजी सदस्य की बात पर एसपी ने बताई व्यथा
जिला मुख्यालय पर शनिवार को कोतवाली परिसर में एसओजी के एडीजी वीकेसिंह के आने पर सीएलजी बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान सीएलजी सदस्य एडवोकेट तेजसिंह बालावत ने सुझाव रखा कि बिशनगढ़ थाना छोटे स्थान पर संचालित हो रहा है, नए स्थान पर भवन क्यों नहीं बनाया जा रहा है। इस पर जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि हम भी चाहते है कि नया भवन निर्माण हो ताकि स्टाफ भी व्यवस्थित हो सके, लेकिन छह बार भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की, लेकिन कोई ठेकेदार अभी तक निर्माण कार्य में रुचि नहीं दिखा रहा है। एसपी ने सभी सदस्यों से अपील की कि कोई संवेदक है तो जरूर इसमें रुचि दिखाएं।
विज्ञापन
बालोतरा बॉर्डर एरिया से जुड़ा है थाना क्षेत्र
बिशनगढ़ थाना नया ही सृजित हुआ है। करीब तीन साल से संचालित इस थाने की सीमा बालोतरा जिले से जुड़ी हुई है। इतना ही नहीं फोरलेन हाइवे से जुड़ा होने के कारण यहां सतर्कता अधिक रखनी पड़ रही है। वर्तमान में जिस भवन में संचालन हो रहा है, वहां मालखाना व वाहन रखने की जगह भी नहीं है। ऐसे में अब नए भवन के निर्माण की जरूरत बढ़ गई है।
एसओजी के एडीजी वीकेसिंह का दावा - नकल व तस्करी में लिप्त पांच सौ से अधिक जालोर के लोग जल्दी जेल जाएंगे
वार्षिक निरीक्षण पर जालोर आए एडीजी सिंह
दिलीप डूडी, जालोर.  एसओजी व एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने दावा किया है कि जालोर जिले में पांच सौ से अधिक ऐसे लोग एसओजी की रेडार पर है, जो पुराने नकल प्रकरण व तस्करी में लिप्त है, इस प्रकार के लोगों के दस्तावेज एसओजी के पास आए है, जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें कई ऐसे भी है जो सर्विस करते है, उनके दस्तावेज एसओजी के पास आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जालोर जिला नकल प्रकरण में बदनाम हो चुका है। पिछली जो भी भर्ती होती उसमें या तो नकल या फिर पेपर लीक हो जाते थे, अब जाकर कुछ अंकुश लग पाया है। सिंह ने कहा कि जेल जा  चुके आरोपी भी अब दबे मुंह कह रहे है कि अब जो युवा भर्ती की तैयारी कर रहे है,उनमें विश्वास जगने लगा है कि पेपर सुरक्षित होंगे। एडीजी वीकेसिंह ने कहा कि जालोर में एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की चौकी स्थापित की जा रही है, जो जालोर-सिरोही के लिए काम करते हुए तस्करों पर अंकुश लगाया जाएगा। सिंह ने कहा कि यहां एमडी ड्रग्स की काफी शिकायतें आ रही है, माफियाओं पर अब अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
एडीजी वीके सिंह शनिवार को जालोर जिले में वार्षिक निरीक्षण को लेकर दौरे पर रहे। सुबह अपराध बैठक लेने के बाद दोपहर को एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। साथ ही शाम को कोतवाली परिसर में सीएलजी बैठक में सदस्यों से सुझाव प्राप्त किये।
ऑन ड्यूटी जान गंवाने वाले पुलिस जवानों की लगेगी स्मृति
सीएलजी बैठक में एक सदस्य ने सुझाव दिया कि पुलिस की शिकायत हर कोई करता है लेकिन काम के समय जान गंवाने वाले को कोई याद नहीं करता। उन्होंने उनकी स्मृति लगाने का सुझाव दिया, इस पर वीकेसिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की सम्बंधित थानों में स्मृतियां लगाई जाएगी। सीएलजी बैठक में बच्चियों के लापता व गुमशुदा का मामला उठाया गया।
विज्ञापन
इस पर वीकेसिंह ने स्पष्ट कहा कि पुलिस के साथ सामाजिक सहयोग से ही इस प्रकार के मामलों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
सीएल्जी सदस्यों ने उठाए यह मुद्दे
बैठक में सीएल्जी सदस्यों ने एक एक करके शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी जिसमें बंशीलाल सोनी ने शहर में एमडी और ड्रग्स के बढ़ते चलन पर कार्यवाही व बाहरी लोगों के सत्यापन की बात रखी। ओमप्रकाश अग्रवाल ने बाकरा में बंद पड़ी पुलिस चौकी को पुनः शुरू करने की मांग की, नाथूसिंह तीखी ने जालोर तहसील में बोगस ग्राहकों के खाते जुड़ गए और राशि उठाई जो 18 करोड़ रुपए का घोटाला है उसमें जांच आगे बढ़ाने की मांग की।सुशीला माली ने सुरक्षा सखी के कार्ड बनाने की बात रखी, अम्बालाल माली ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने की बात रखी ताकि दुर्घटनाओं में कमी आये। सीमा कंवर चारण ने आहोर बस स्टैंड के खाली पड़े होने से शराबियों की समस्याओं से आस पड़ोस को परेशानी की बात रखी। प्रेमसिंह ने ड्यूटी के दौरान शहिद हुए पुलिस के जवानों के थानों में नाम लगाने की मांग की।
होमवर्क पूरा नहीं किया तो टीचर ने तीसरी कक्षा के बच्चे की आंख फोड़ी, अब तक हो चुकी दो सर्जरी, नहीं लौटी आंख की रोशनी
डेस्क न्यूज़- होमवर्क कम्प्लीट नहीं होने पर तीसरी क्लास के बच्चे को टीचर ने इतना पीटा की उसकी दायीं आंख खराब हो गई। दो बार उसकी सर्जरी भी हो चुकी है, लेकिन दिखाई नहीं देता। मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके का है। थाने के एसएचओ सत्यपाल ने बताया कि मोहम्मद नावेद का 8 साल का बेटा अली फजल गली नम्बर 2 जयसिंह नगर स्थित लिटिल डायमंड एकेडमी में पढ़ाई करता है। होमवर्क नहीं करने पर स्कूल की टीचर आयशा ने बच्चे के साथ मारपीट की। इससे उसकी आंख खराब हो गई है। घटना 3 नवंबर की है। मामला सोमवार रात को दर्ज कराया है।
होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने मारा
'जब मैं स्कूल पहुंचा, मेरा होमवर्क कम्प्लीट नहीं था। आयशा मैम ने मुझे डंडे से मारा, मैं बचने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मेरी आंख में लग गई। मैं रोने लगा। मैंने कहा- मेरी मम्मी को बुलाओ। इसके बाद मेरे मम्मी-पापा मुझे अस्पताल लेकर गए। अब मुझे दिखता नहीं है।'
स्कूल वालों ने झूठ बोला
नावेद ने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर को उसके पास स्कूल से फोन आया कि बेटा अचानक बीमार हो गया। सारे काम छोड़कर स्कूल गया तो बेटा प्रिंसिपल के कमरे में बैठा-बैठा रो रहा था। उसकी एक आंख पर सूजन आ रही थी। पूछा तो बच्चा रोने लगा और लिपट गया। स्कूल वालों ने कहा कि वैसे ही चोट लग गई। पिता बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंच गया। पता चला कि एक आंख में अंदर चोट लगी है। इलाज कराया गया, लेकिन उसके बाद भी आंख से दिख नहीं पा रहा है।
दो महिने में दो बार हो चुकी सर्जरी
बच्चे की मां अलवीना ने बताया- बेटा दो महीने से स्कूल नहीं जा रहा है। आंख में इतनी गंभीर चोट है कि अंदर के अंगों में 12 टांके आए हैं। दो महीने में दो सर्जरी हो चुकी है। अभी तक आंख की रोशनी नहीं आई है। बच्चे का हाथ थामकर सारे काम करा रहे हैं। अभी तो तीसरी सर्जरी होनी है। फरवरी के शुरुआती सप्ताह में उसकी तारीख दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि रोशनी लौटेगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं कहा जा सकता है। छोटे से बच्चे के भविष्य पर ही अंधेरा छा रहा है।
नहीं है अब इलाज करवाने के पैसे
अली फजल की आंख का दो बार ऑपरेशन हो चुका हैं। उसके बाद भी अभी तक उसकी आंख में कोई फर्क नहीं आ रहा है। बच्चे के पिता मोहम्मद नावेद नगीनों की घिसाई का काम करते हैं। मां घर पर सिलाई करती है। दोनों ऑपरेशन में 50 से 70 हजार रुपए तक खर्च कर चुका है। घरवालों का कहना है कि अब उम्मीद खत्म हो चुकी है। उनके पास इलाज कराने का पैसा भी नहीं हैं।
एसएचओ सत्यपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की आंख काफी डैमेज हो चुकी है। पूछताछ में टीचर ने बताया कि खेलने के दौरान आंख में लगी है। टीचर के बयानों पर भी काम किया जा रहा है।
न्यूज़ सोर्स- दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े- LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
पेशाब कांड पर एअर इंडिया के CEO ने माफी मांगी, आरोपी शंकर मिश्रा को जेल भेजा, केबिन क्रू और पायलट पर भी हुई कार्रवाई
डेस्क न्यूज़- एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी मुंबई निवासी शंकर मिश्रा को आईजीआई थाना पुलिस की टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। उसे दिल्ली लाया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा की तीन दिन की हिरासत की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में एयरलाइंस के CEO कैंपबेल विल्सन ने माफी मांगी है। शनिवार को बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा- एअर इंडिया ऐसे मामलों को लेकर चिंतित है, जहां यात्रियों को उनके सहयात्रियों की बुरी हरकत के कारण परेशान होना पड़े। हमें इन घटनाओं पर पछतावा और दुख है। बयान में यह भी बताया कि विल्सन ने फ्लाइट के 4 क्रू मेंमर्स और एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को 42 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। IGI एयरपोर्ट के डीसीपी रवि सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को बीती रात बेंगलुरु से पकड़ा गया। वह संजय नगर में रह रहा था। उसे आज दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके बाद शंकर मिश्रा ने इसी कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई। इस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी। यानी तब तक उसे जेल में रहना होगा। 28 दिसंबर को FIR दर्ज होने के बाद आरोपी शंकर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया, फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो। आरोपी के पिता ने कहा कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता।
न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला
यह भी पढ़े- राजस्थान राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा
कंझावला में दिल्ली जैसा खौफनाक मंजर, डंपर ने स्कूटी सवार महिला को 3KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत
डेस्क न्यूज़- नए साल पर दिल्ली के कंझावला में हुई दर्दनाक घटना के बाद बुधवार को यूपी के बांदा जिले में रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। गिट्टी भरे डंपर ने स्कूटी सवार कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ महिला बाबू को कुचल दिया। डंपर में फंसी स्कूटी के घिसटने से आग लग गई। इससे महिला का शव, स्कूटी और डंपर जल गए। घटना बुधवार शाम करीब पौने सात बजे शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई बुजुर्ग बाईपास के पास हुई।
स्कूटी सहित जिंदा जली महिला
कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ बाबू पुष्पा सिंह (32) पत्नी स्व. रंजीत कुमार स्कूटी से सब्जी खरीदकर मवई बुजुर्ग चौराहा जा रही थीं। विश्वविद्यालय गेट के पास पीछे से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई। चालक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर घसीट ले गया। इसी बीच डंपर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। शव और स्कूटी पूरी तरह जल गए।
डंपर का अगला हिस्सा भी जल गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला समेत आसपास थानों की फोर्स पहुंच गई। कृषि विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रोफेसरों ने बताया कि वर्ष 2020 में सहायक लेखाकार पद पर तैनात रहे रंजीत कुमार की मृत्यु हो गई थी। उन्हीं के स्थान पर पुष्पा की नियुक्ति हुई थी।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
वह मूलरूप से गोमती नगर (लखनऊ) की थीं। दो बच्चे हैं। उधर, घटना को लेकर छात्रों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। छात्रों का कहना है कि भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। स्पीड ब्रेकर के साथ सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए।
न्यूज़ सोर्स-अमर उजाला
यह भी पढ़े- नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश
नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
डेस्क न्यूज़- न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि हर कोई देखता रह गया। उसने बिजनेस क्लास में बैठी एक 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया। आरोप है कि महिला की शिकायत के बाद भी केबिन क्रू मेंबर्स की ओर से व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखा है, तब जाकर मामले की जांच शुरू हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 26 नवंबर, 2022 की है। महिला ने अपने पत्र में लिखा कि विमान में क्रू मेंबर्स कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए सजग नहीं थे। उन्होंने कहा, एयरलाइंस की तरफ से उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
क्या है पूरा मामला
महिला ने अपने पत्र में बताया कि वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं। लंच के बाद विमान की लाइट बंद कर दी गई। इसी दौरान नशे में धुत व्यक्ति उनकी सीट के पास आया और मुझपर पेशाब कर दी। इसके बाद भी वह व्यक्ति मेरे पास ही खड़ा रहा। सहयात्री के कहने के बाद वह वहां से हटा। महिला ने बताया, घटना के बाद उसके कपड़े, बैग, जूते पेशाब से पूरी तरह भीग चुके थे। उन्होंने इस बारे में क्रू मेंबर्स को जानकारी दी, जिसके बाद एयर होस्टेस आईं और डिसइनफ्कटेंट छिड़क कर चली गईं। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक जोड़ी पायजामा और डिस्पोजेबल चप्पल दिया गया। महिला ने बताया, पेशाब करने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।
टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखे जाने के बाद एयर इंडिया एक्शन के मूड में आ गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा एयर इंडिया की ओर से घटना की जांच के लिए आंतरिक समिति का भी गठन किया गया है और पुरुष यात्री को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश की गई है।
न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला
यह भी पढ़े- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा - बोलने की आजादी पर नहीं लगा सकते पाबंदी, मंत्रियों की बेतुकी बयानबाजी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं
जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं
डेस्क न्यूज़- जम्मू के राजौरी में धांगरी गांव में सोमवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। एक बच्ची की मौत हो गई। 5 घायल हैं और इनमें से एक की हालत गंभीर है। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई और 7 घायल हैं। ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। एक IED मिला था, उसे इलाके से हटा दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आशंका जाहिर की है कि रविवार शाम फायरिंग के बाद ही आतंकवादियों ने घर में IED रख दिया होगा।
आतंकियों ने रविवार आधार कार्ड देख की थी हत्याएं
धांगरी में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके खत्म होने के कुछ देर बाद ही एक घर में धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। लोगों ने बताया कि रविवार शाम आतंकवादी आए और लोगों को घरों से बाहर निकाला। वे सभी का आधार कार्ड देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सतीश कुमार (45), प्रीतम लाल (56), शिवपाल (32) की मौत हो गई। चौथे मृतक का नाम अभी सामने नहीं आया है। वही श्रीनगर में रविवार शाम करीब 6 बजे हवाल चौक में आतंकियों ने CRPF के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
पुलवामा में जवान से छीनीराइफल
रविवार सुबह पौने 12 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में CRPF के जवान से AK-47 राइफल छीन ली गई। रायफल छीनने वाला युवक 25 साल का इरफान बशीर गनी है। शाम तक राइफल छीनने वाले युवक को उसके परिवार के लोग लेकर थाने पहुंचे और हथियार वापस की। इससे पहले आतंकियों ने 183 बटालियन के एक जवान से AK-47 राइफल छीनी थी।
न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े - नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश
नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश
डेस्क न्यूज़- दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार युवती को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली अधिकारी इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। साथ ही वाहन का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस को एक और सूचना मिली, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें ली गईं। साथ ही घटना स्थल से साक्ष्य उठाए। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया।
इस बीच पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया और अवंतिका से कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान कार में सवार एक- एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार सुल्तानपुरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। रात 3.53 बजे गश्त के दौरान सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने इलाके में एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त हालत में देखा था। जिसे उसने थाने भिजवाया। पुलिस स्कूटी के नंबर के जरिए मामले की जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि यह पीड़िता की स्कूटी है, जिसका शव कंझावला इलाके में मिला है।
पीड़िता दो भाई एक बहन और मां के साथ अमन विहार में रहती थी। उसके पिता का देहांत हो चुका है और मां बीमार रहती है, इसलिए परिवार का पालन पोषण की जिम्मेदारी युवती पर थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को दस किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे। सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब दस किलोमीटर तक घसीटकर ले गए।
ख़बर सोर्स - अमर उजाला
यह भी पढ़े - जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों की थी हिंदुओं की हत्याएं