DDT Hindi - : देश
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
जालोर. भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक के रूप में चिकित्सा सहायक (मेडिकल असिस्टेंट) ट्रेड के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी की स्थायी भर्ती के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। पुरूष अभ्यर्थी 31 जुलाई को रात्रि 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
वायु सेना के 5 वायुसैनिक चयन केन्द्र के कमान अधिकारी व विंग कमाण्डर अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी तथा पंजीकरण के लिए ूूwww.airmenselection.cdac.in द पर लॉग ऑन करें।
आवेदन के लिए पात्रता के मानदंड
चिकित्सा सहायक ट्रेड (10+2 वाले उम्मीदवारों के लिए)अभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।
विज्ञापन
चिकित्सा सहायक ट्रेड (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एससी अभ्यर्थी के लिए)ः अविवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। विवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।
यह शैक्षिक योग्यता आवश्यक
अभ्यर्थी 10$2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशतअंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए अथवा अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल के व्यावसायिक (वोकेशनल कोर्स) पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
अभ्यर्थी को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नामांकन के समय राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद (पीसीआई) से वैध पंजीकरण के साथ कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा/बी.एससी. फार्मेसी अनिवार्य है।
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
डेस्क न्यूज़- सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरेथांग में माघे संक्रांति समारोह के दौरान इस बारे में जानकारी दी।
इस वजह से सीएम ने लिया फैसला
CM ने कहा कि बीते कुछ सालों में सिक्किम में प्रजनन दर घटा है। यहां हर महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। वहीं, जातीय समुदायों की आबादी भी घट गई है। ऐसे में सीएम ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की।
मां बनने पर महिला कर्मचारी को मिलती है सालभर की छुट्टी
कार्यक्रम में CM ने कहा कि हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे राज्य की प्रजनन दर में सुधार हो। हमारी सरकार पहले ही मां बनने पर महिला कर्मचारियों को 365 दिनों की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन की लीव देती है।
ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगी आर्थिक मदद
तमांग ने बताया कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आम लोगों को भी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों की ओर से तैयार किया जाएगा। सरकार ने राज्य के अस्पतालों में IVF की सुविधा भी शुरू की है। इससे अगर महिलाओं को सामान्य तरह से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो वे तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए मां बनने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। अब तक राज्य में IVF के जरिए 38 महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, इनमें से कुछ बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।
न्यूज़ सोर्स- दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े- LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
डेस्क न्यूज़-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि LG हमारे सिर पर आकर बैठ गए हैं। हम टीचर्स को ट्रेनिंग लेने के लिए फिनलैंड भेजना चाहते हैं, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, लेकिन LG विनय कुमार सक्सेना टीचरों को ट्रेनिंग के लिए जाने से रोक रहे हैं। वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं मानते। विधानसभा में चिल्लाते हुए केजरीवाल ने कहा- हैंडराइटिंग और स्पेलिंग की शिकायत करते हैं। वो हैं कौन। वो मेरे हेडमास्टर नहीं हैं। मैं जनता का चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं।
टीचर्स को ट्रेनिंग पर विदेश भेजने पर विवाद
दरअसल, दिल्ली सरकार अपने टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजना चाहती है। AAP ने आरोप लगाया कि LG सक्सेना ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि ऐसा करने वाले LG होते कौन हैं। क्या वो हमें सिखाएंगे कि हमारे बच्चों को पढ़ाना कैसे है?
केजरीवाल ने कहा कि LG ने दो बार टीचर्स को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। इससे पता चलता है कि उनकी मंशा सही नहीं है। वो LG हैं, मेरे हेडमास्टर नहीं है। लोगों ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है, लेकिन LG हमें काम नहीं करने दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमें परेशानी इस बात से है कि आप अपने बच्चों को तो अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते हैं, लेकिन गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देना चाहते। उन्होने कहा कि वक्त सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। आज केंद्र में BJP की सरकार है। कल हमारी सरकार भी केंद्र में आ सकती है। भगवान ने चाहा तो ऐसा होगा। दिल्ली में हमारे LG होंगे और यहां सरकार भाजपा या कांग्रेस की होगी तो भी हमारे LG किसी को परेशान नहीं करेंगे।
उपराज्यपाल को लगता है कि हम गंवार है - केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने टीचर्स को फिनलैंड जाने से रोका। उनसे पूछा तो कहते हैं कि मैंने कॉस्ट-बेनिफिट एनालिसिस करने को कहा है। मैंने उनसे कहा- आप कौन होते हाे कॉस्ट-बेनिफिट एनालिसिस के लिए पूछने वाले। मुझे जनता ने चुना है। इस पर LG बोले- मुझे प्रेसिडेंट ने चुना है।
मैंने उनसे कहा- जैसे ब्रिटिशर्स वायसरॉय को चुनते थे। वायसरॉय भी यही कहते थे कि तुम गंवार भारतीयों को सरकार चलानी नहीं आती। ठीक ऐसे ही उपराज्यपाल भी कह रहे हैं कि तुम गंवार दिल्ली वालों को सरकार चलानी नहीं आती।
केजरीवाल ने दावा किया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली MCD चुनावों में भाजपा के 104 सीटें जीतने का श्रेय खुद को दिया था। केजरीवाल बोले कि LG ने मुझे एक मीटिंग में बताया था कि उनकी ही वजह से पार्टी 104 सीटें जीती, अगर वे न होते तो पार्टी 20 सीट भी न जीत पाती। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वीके सक्सेना ने यह दावा भी किया था कि उनकी वजह से भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटें जीतेगी।
केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल के पास खुद कोई फैसला लेने का अधिकार होता ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि वे पुलिस, जमीन और पब्लिक ऑर्डर को छोड़कर किसी और मुद्दे पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। केजरीवाल ने विधानसभा में BJP के उन सांसदों और विधायकों की लिस्ट भी दिखाई जिनके बच्चों ने विदेश में पढ़ाई की है। केजरीवाल ने कहा कि अच्छी शिक्षा पर सभी का अधिकार होना चाहिए।
न्यूज सोर्स- दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े- पीएम मोदी की भाजपा नेताओं को सलाह, कहा- मुस्लिमों के प्रति गलत बनायबाजी ना करें
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत, 25% हुई महंगाई दर
डेस्क न्यूज़- पाकिस्तान में आटे की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग स्कूटर और बाइक से आटे की बोरियां ले जा रहे एक ट्रक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोग ट्रक के पास पहुंचते हैं, वो नोटों की गड्डी दिखाकर आटे की बोरी मांगने लगते हैं।
जम्मू-कश्मीर की नेशनल इक्वालिटी पार्टी JKGBL के चेयरमैन प्रोफेसर सज्जाद राजा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ये कोई मोटरसाइकिल रैली नहीं है। पाकिस्तान में लोग सिर्फ एक बोरी आटा खरीदने की उम्मीद में आटा ले जा रहे एक ट्रक का पीछा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। हम लकी हैं कि हम पाकिस्तानी नहीं हैं। पाकिस्तान में क्या हमारा कोई भविष्य है?
आटे के लिए लग रही लंबी लाइन
जॉन हॉपकिंग्स यूनिवर्सिटी में एपलाइड इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर स्टीव हैंके के मुताबिक पाकिस्तान में पिछले 18 दिनों से आटे की किल्लत चल रही हैं। यहां बिजली की कीमत भी बढ़ रही है। महंगाई दर 25% हो चुकी है। सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक खत्म हो गया है। इस वजह से सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में जनता को कम दामों पर आटे के पैकेट उपलब्ध करा रही है। इसे खरीदने के लिए लोग लंबी लाइनों में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
भगदड़ में कई लोगों की मौत
कई जगहों पर तो भगदड़ मच रही है। शहीद बेनजीराबाद जिले के सकरंद कस्बे में एक आटा चक्की के बाहर सस्ता आटा खरीदते वक्त भगदड़ मच गई। इससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। सिंध राज्य के मीरपुर खास जिले में 35 साल के एक मजदूर को लोगों ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आटे के लिए छीना-झपटी तक हो रही है। इसमें कई लोग घायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक शख्स से उसकी आटे की बोरी छीन रहे हैं। शख्स बोरी को कस के पकड़ा हुआ है, लेकिन बाकी के दो लोग उसके साथ मार-पीट करते हुए बोरी छुड़ा रहे हैं।
आटे की कीमत 140-160 रु. प्रति किलो
सिंध में आटे की डिमांड ज्यादा और सप्लाई बेहद कम है। सिंध और कराची में आटे की कीमत 140 से 160 रुपए प्रति किलोग्राम है। सब्सिडी रेट पर आटा 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। हालत इतनी खराब है कि लोग 5-5 किलो की बोरी के लिए भी लड़ रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में हालात सबसे खराब हैं। यहां लोग आटे के लिए ऐसी सरकारी दुकानों को तलाश रहे हैं, जहां आटे का पैकेट 1000 से 1500 रुपए में मिलता हो। दरअसल, खुले बाजार में 20 किलो आटे के पैकेट की कीमत 3100 रुपए तक पहुंच गई है। एक साल पहले इसकी कीमत 1100 रुपए थी।
न्यूज़ सोर्स- दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े- सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
डेस्क न्यूज़ - तमिलनाडु स्थित मदुरै के अवनियापुरम गांव में 15 जनवरी यानी आज से जलीकट्टू 2023 की शुरुआत हो रही है। बता दें कि जल्लीकट्टू कार्यक्रम की शुरुआत मदुरै के तीन गांवों में किया जाएगा। 15 जनवरी को इसकी शुरुआत अवनियापुरम, 16 जनवरी को पलमेडु और 17 जनवरी को अलंगनाल्लुर में जल्लीकट्टू खेला जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व जलीकट्टू को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
सांड और खिलाडियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने कहा कि जलीकट्टू का संचान सुचारू रूप से चल सके इसके लिए सभी उचित प्रबंध किए गए हैं। खिलाड़ी और सांड दोनों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिस स्थान पर जलीकट्टू खेला जाएगा वहां 3 वस्तर की बैरिकेडिंग सुविधा लगाई गई है। जिला कलेक्टर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व राज्य सरकार के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। हाईकोर्ट के मुताबिक केवल 25 लोग ही एक बार में खेल सकेंगे और 300-800 से अधिक खिलाडियों के पूरे आयोजन में भाग लेने की उम्मीद है।
क्या है जल्लीकट्टू?
जलीकट्टू पोंगल के त्योहार के दौरान तमिलनाडु में मनाया जाता है। इस दौरान मवेशियों को पूजा जाता है और इसलिए जल्लीकट्टू के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जलीकट्टू के खेल के दौरान एक सांड को बीच में छोड़ दिया जाता है और वहां मौजदू खिलाड़ी अधिक से अधिक समय तक सांड के कूबड़ को पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास करते हैं।
न्यूज़ सोर्स - इंडिया न्यूज़
यह भी पढ़े - नेपाल में खाई में गिरा प्लेन, अब तक 36 शव बरामद, विमान में सवार थे 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर
डेस्क न्यूज़- कांग्रेस ने शनिवार को उस सरकारी एडवाइजरी की आलोचना की जिसमें इसरो और कई अन्य सरकारी संगठनों और संस्थानों को पूर्व अनुमति के बिना जोशीमठ की स्थिति पर मीडिया से बातचीत या सोशल मीडिया पर जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की तरफ से लिखा गया एक पत्र भी साझा किया।
सरकारी एजेंसियों पर कुछ भी बोलने पर लगाई रोक
खरगे ने ट्वीट किया, ‘जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में भी घरों की दीवारों में दरारें आने की खबरें आ रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘संकट को हल करने और लोगों की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय, सरकारी एजेंसियां इसरो की रिपोर्ट पर प्रतिबंध लगा रही हैं और अपने अधिकारियों को मीडिया से बातचीत करने से रोक रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह है कि जो वास्तविक स्थिति बता रहें हैं, उनको सजा मत दीजिए (डोंट शूट द मैसेंजर)।’
जोशीमठ में जमीन धंसने को लेकर चिंताएं शुक्रवार को तब बढ़ गईं, जब इसरो की तरफ से जारी सैटलाइट इमेज में दिखाया गया है कि हिमालयी शहर 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर धंस गया।
बिना नाम लिए मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘वे एक संवैधानिक संस्था से दूसरे पर हमला करवाते हैं। अब, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसरो को चुप रहने के लिए कह रहा है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, ‘लेकिन उपग्रह छवियां कैसे झूठ बोल सकती हैं? यह नया भारत है जहां सिर्फ एक व्यक्ति ही सब कुछ जानता है और तय करेगा कि कौन किसी चीज पर बोलेगा।’
एनडीएमए ने कई संस्थानों को लिखे पत्र
एनडीएमए और उत्तराखंड सरकार ने 12 से अधिक सरकारी संगठनों, संस्थानों और उनके एक्सपर्ट से जोशीमठ की स्थिति पर कोई अनधिकृत टिप्पणी या बयान नहीं देने को कहा है। एनडीएमए ने इन संगठनों और संस्थानों के प्रमुखों को भेजे अपने खत में कहा है कि उनसे जुड़े लोगों को उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं करनी चाहिए और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े आंकड़े साझा नहीं करने चाहिए।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस अडवाइजरी का मकसद मीडिया को जानकारी देने से इनकार करना नहीं, बल्कि भ्रम से बचाना है क्योंकि इस प्रक्रिया में बहुत सारे संस्थान शामिल हैं और वे हालात के मद्देनजर अपनी-अपनी व्याख्या दे रहे हैं।
किस-किस संस्था को जारी किया पत्र
ये निर्देश केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), इसरो (ISRO), हैदराबाद के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC), केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी), नई दिल्ली, भारत के महासर्वेक्षक, देहरादून और भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, देहरादून को भेजे गए हैं।
यह अडवाइजरी राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली, उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को भी भेजा गया है।
न्यूज़ सोर्स - नवभारत टाइम्स
यह भी पढ़े- दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का आदेश, भाजपा के खिलाफ विरोध में उतरी आप
दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का आदेश, भाजपा के खिलाफ विरोध में उतरी आप
डेस्क न्यूज़- दिल्ली के महरौली में DDA(दिल्ली विकास प्राधिकरण) ने सौ से अधिक झुग्गियों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए लोगों को चेतावनी दी गई है कि या तो वह खुद से झुग्गी हटा लें या फिर DDA बुलडोजर चलाकर झुग्गियों हटाएगा, जिसको लेकर AAP भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
DDA ने झुग्गियों को हटाने के लिए जारी किया है नोटिस
दिल्ली के महरौली में झुग्गियों को हटाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भाजपा ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोकने का प्रयाश कर रही है, जिसके कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है। दरअसल अभी दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों को झुग्गियों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि DDA ने यह नोटिस भाजपा के इसारों पर भेजा है।
एक निजी चैनल से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी सबको घर देने का दावा कर रहे हैं। वहीं उनकी पार्टी के इसारे पर DDA लोगों का घर तोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार DDA ने सौ से अधिक लोगों को नोटिस जारी करते हुए झुग्गियां हटाने के लिए कहा है।
भाजपा मकान देने का वादा कर झुग्गियां भी छीन रही - AAP विधायक
AAP की विधायक आतिशी ने DDA पर गलत सीमांकन का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और हाल ही में हुए MCD चुनाव में जब भाजपा के नेता यहां वोट मांगने आए थे तो उन्होंने वादा किया था कि झुग्गियां नहीं हटेंगी, लेकिन अब सभी झुग्गी वालों को नोटिस थमा दिया गया है। आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है तब तक भाजपा झुग्गी पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत ना करे। जब तक सभी झुग्गीवालों को मकान नहीं मिल जाता है तब तक झुग्गी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। सड़क से लेकर संसद तक लोगों के लिए लड़ेंगे, झुग्गी वालों का साथ देंगे।
न्यूज़ सोर्स- पत्रिका
यह भी पढ़े- नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, दो बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, दो बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
डेस्क न्यूज़- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है. नागपुर में गडकरी के दफ्तर में दो बार फोन कर ये धमकी दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए।
दो बार कॉल कर मांगी फिरोती
जानकारी के मुताबिक शनिवार (14 जनवरी) को 11:30 से 12:30 के बीच  दो  बार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी के कॉल आए, जिसमें हमें फिरौती दो नहीं तो केंद्रीय मंत्री गडकरी को जान से मार देंगे ऐसी धमकी दी गई। साथ ही साथ दाऊद का नाम भी लिया गया।
धमकी मिलने के बाद बढ़ाई सुरक्षा
तीन बार धमकी की कॉल आने के बाद गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गडकरी के कार्यालय में पहुंचे हैं और मामले की चांच शुरु की। अधिकारियों ने बताया धमकी मिलने के बाद गडकरी के ऑफिस और आवास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी को धमकी वाली कॉल कर्नाटक के हुबली से की गई थी। कॉल का नंबर और तस्वीर पुलिस के साथ शेयर किया गया है।
एक्टिव रहने वाले मंत्रियों में गिनती
नितिन गडकरी की गिनती मोदी सरकार के उन मंत्रियों में होती है जो बढ़िया काम करते हैं और रिजल्ट भी देते हैं। साथ ही नितिन गडकरी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। ट्विटर और फेसबुक के साथ उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है। उन्होंने खुद बताया था कि किस तरह उन्होंने सोशल मीडया से कमाई शुरू कर दी है। गडकरी को धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़ सोर्स - एबीपी न्यूज़
यह भी पढ़े- राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा
चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया 5.6 करोड़ का जुर्माना, दो साल की हुई जेल
डेस्क न्यू़ज़- महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर को चेक बाउंस के दो मामलों में दो साल की कैद और 5.6 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो मामलों में क्रमशः 2.55 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये के चेक शामिल हैं। जिसके बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने कुल राशि का दोगुना जुर्माना लगाया है।
दो चेक हुए थे बाउंस
दरअसल, बिल्डर ने अपने वकील को दो अलग-अलग चेक दिए थे। इनमें एक चेक 2.55 करोड़ रुपये का था और दूसरा चेक 25 लाख रुपये का। वकील ने जब ये चेक कैश कराने के लिए अपने बैंक में लगाए तो ये बाउंस हो गए। जिसके बाद बिल्डर से संपर्क किया गया। लेकिन पैसा नहीं मिल सका। वकील ने मामले को लेकर कोर्ट में केस फाइल किया। जिस पर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई हुई है। मामले की सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी काले ने 12 दिसंबर को बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करते हुए ये आदेश दिया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोर्ट के आदेश का विवरण शनिवार को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि कानूनी सेवाओं के लिए दिए गए चेक बाउंस होने के बाद 68 वर्षीय बिल्डर के ठाणे स्थित वकील द्वारा मामला दायर किया गया था।
चेक बाउंस होने पर है सजा का प्रावधान
न्यूज़ सोर्स - आज तक
यह भी पढ़े- भारतीय सेना में शामिल होंगे ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने वाले जिंदा चूहे, DRDO प्रोजेक्ट पर कर रहा काम
भारतीय सेना में शामिल होंगे ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने वाले जिंदा चूहे, DRDO प्रोजेक्ट पर कर रहा काम
डेस्क न्यूज़- भारतीय सेना ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने वाले ‘चूहे’ यानी ‘एनिमल साईबोर्ग’ को बल में शामिल करेगी। सैन्य ऑपरेशन के दौरान दुश्मन के हमले से पहले ही सेना इन चूहों के इस्तेमाल से दुश्मन की स्थिति का पता लगा लेगी। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की एसीमेट्रिक टेक्नोलॉजी लैब एनिमल साईबोर्ग पर काम कर रही है।
एक साल पहले शुरु हुआ था प्रोजेक्ट
जानकारी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट एक साल पहले शरू हुआ था। अब यह अपने दूसरे चरण में है। जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट जल्द आकार ले लेगा। इस प्रोजेक्ट के बारे में 108वीं इंडियन साइंस कॉन्ग्रेस में चर्चा हुई थी। डीआरडीओ यंग साइंटिस्ट लैबोरेट्री एसीमेट्रिक टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर पी. शिव प्रसाद ने इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेंशन भी दिया।
जिंदा जानवर का ऑपरेशन करके लगाई जाती है डिवाइस
इस तकनीक में एक जिंदा जानवर का ऑपरेशन करके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाई जाती है। इस तरीके से निश्चित मात्रा में और जरूरी शक्तियां बढ़ाकर उससे काम लिया जाता है. इसे ही एनिमल साईबोर्ग कहते हैं। एनिमल साईबोर्ग का इस्तेमाल सेना के रिसर्च, राहत-बचाव और इलाज में किया जाता रहा है। हालांकि, कुछ एक्टिवस्ट ने एनिमल साईबोर्ग के इस्तेमाल पर चिंता भी जाहिर की है। उनका दावा है कि इससे जानवर को तकलीफ हो सकती या वे अपनी प्राकृतिक क्षमता खो सकते हैं।
भारत में पहला चरण हुआ पूरा
भारत में इस प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण में चूहों के मूवमेंट को नियंत्रित करने के लिए उनके शरीर में इलेक्ट्रॉड लगा दिए गए हैं। अब इनसे कोई हल्का-फुल्का काम लिया जाएगा। उन्हें पहाड़ों पर भी चढ़ाया जा सकता है। इसका उद्देश्य यह है कि जानवर को किसी तरह की तकलीफ न हो और काम भी हो जाए. हालांकि, डीआरडीओ के विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्जरी से जानवरों को थोड़ी-बहुत परेशानी तो होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तकनीक जानवरों के दिमाग तक सिग्नल भेजती है। इससे वे मुड़ते हैं, फिर चलते हैं और रुक जाते हैं। यह तकनीक जानवरों के उस नर्वस सिस्टम में लगाई जाती है, जिसमें उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती।
बता दें, एनिमल साईबोर्ग पहले से ही कई देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। चीन और उस जैसे देशों में भी इसका इस्तेमाल जोरों से किया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 में अमेरिकी वायु सेना ने हथियार के रूप में कीट-पतंगों में सेक्स कैमिकल के इस्तेमाल का सुझाव दिया था। इनका इस्तेमाल उस जगह किया जा सकता था, जहां से देश में घुसपैठ होती है।
न्यूज़ सोर्स- न्यूज़ 18
यह भी पढ़े- जोशीमठ में 610 घरों में बड़ी दरारें, मठ को घोषित किया गया भू-धंसाव क्षेत्र, अस्थाई कैंपों में रह रहे 1500 लोग
जोशीमठ में 610 घरों में बड़ी दरारें, मठ को घोषित किया गया भू-धंसाव क्षेत्र, अस्थाई कैंपों में रह रहे 1500 लोग
डेस्क न्यूज़- उत्तराखंड के जोशीमठ को भूस्खलन और धँसाव क्षेत्र घोषित किया गया है तथा दरकते शहर के क्षतिग्रस्त घरों में रह रहे 60 से अधिक परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने हिमालयी शहर में चार-पांच स्थानों पर राहत केंद्र स्थापित किए हैं तथा कम से कम 90 और परिवारों को निकाला जाना है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा
इस बीच, चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में घर-घर गए और दरार वाले मकानों में रह रहे लोगों से राहत केंद्रों में जाने की अपील की। जोशीमठ को भूस्खलन-धँसाव क्षेत्र घोषित किया गया है और प्रभावित घरों में रह रहे 60 से अधिक परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान के स्तर को देखते हुए कम से कम 90 और परिवारों को जल्द से जल्द निकालना होगा।
4,500 में से 610 इमारतों में बड़ी दरारें
जोशीमठ में डेरा डाले हुए कुमार जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी करने वाली एक समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में कुल 4,500 इमारतें हैं और इनमें से 610 में बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे वे रहने लायक नहीं रह गई हैं. उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण चल रहा है और प्रभावित इमारतों की संख्या बढ़ सकती है। कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र और उन घरों जिनमें पहले दरारें पड़ गई थीं तथा जिनमें हाल में दरारें पड़ी हैं, की वजह से एक बड़ी चापाकार आकृति बन गई है जो 1.5 किलोमीटर के दायरे में फैली हो सकती है।
अस्थाई कैंपों में रह रहे 1500 लोग
उन्होंने कहा कि जोशीमठ में चार-पांच सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी राहत केंद्र बनाए गए है। कुमार ने कहा कि कुछ और इमारतों, जिनमें कुछ होटल, एक गुरुद्वारा और दो इंटर कॉलेज शामिल हैं, को अस्थायी आश्रयों के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अधिगृहीत किया गया है, जिनमें लगभग 1,500 लोग रह सकते हैं। गढ़वाल के आयुक्त ने कहा, ‘जोशीमठ में काफी समय से जमीन धँसने की घटनाएं धीरे-धीरे हो रही हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते में इसकी गति बढ़ गई है और घरों, खेतों तथा सड़कों में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं।
न्यूज़ सोर्स - न्यूज़ 18
यह भी पढ़े - राजस्थान में 5G सेवा शुरु, सीएम गहलोत ने तीन शहरों में लॉन्च की जियो की सर्विस, 23 दिसंबर तक पूरे देश में शुरु होगी सेवा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अद्भुत कार्यक्रम होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।
खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में हम जीरो से हीरो बन रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना खेलों को गाँव-गाँव पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को  रवाना किया। आकाश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश देने के लिए लेजर प्रदर्शन हुआ और वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।
श्री डी.जी. वंजारा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर रहे प्रजा विजय पक्ष का पहला सम्मेलन अहमदाबाद में हुआ
प्रजा विजय पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी.जी. वंजारा की अध्यक्षता में अहमदाबाद में लॉ गार्डन एलिसब्रिज स्थित ठाकोर भाई देसाई हॉल में पार्टी का पहला अधिवेशन हुआ था। इस में बड़ी संख्या में गुजरात राज्य व देश के अन्य हिस्सों से पार्टी के नेता व शुभचिंतक मौजूद रहे। जिसमें पार्टी के ढाँचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तथा अध्यक्षता से आगे की रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद द्वारा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर एक महत्वपूर्ण फैसला यह है कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए श्री विशाल खन्ना को दिल्ली में संघ प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्री ओमपालसिंह को पार्टी में प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सत्र में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ काउन्सेलर श्री ए.पी. सिंहजी भी मौजूद थे। उन्होंने निकट भविष्य में प्रजा विजय पार्टी के राष्ट्रीय स्वरूप को धारण करने के विजन और दृढ़ संकल्प को भी व्यक्त किया। इन तीनों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आगामी राष्ट्रव्यापी संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उत्साह को भी दिखाया।
इसके अलावा इस अधिवेशन में यह भी तय किया गया कि गुजरात में आगामी फरवरी महीने में नगर निगमों और ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं. पार्टी इसमें पूरी ताकत से लडेगी। इसके अलावा पार्टी दिसंबर 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की जंग में भी उतरेगी. इस सम्मेलन में निम्नानुसार है।
गुजरात राज्य में प्रजा विजय पक्ष के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
1) श्री भवसिंहजी भूदरभाई गोहिल, दक्षिण गुजरात के प्रभारी उपाध्यक्ष
2) श्री अजय सिंह रामनाथ सिंह राजपूत, उत्तर गुजरात के प्रभारी उपाध्यक्ष
3) श्री महेंद्र सिंह हुकम सिंह राठौड़, महामंत्री, मध्य गुजरात और पार्टी प्रवक्ता, मध्य गुजरात
4) श्री अश्विन कुमार देवजीभाई जिवानी, महामंत्री, सौराष्ट्र और पार्टी प्रवक्ता, सौराष्ट्र क्षेत्र
5) श्री अश्विनभाई धीरूभाई कांकड़, मंत्री प्रजा विजय पक्ष, गुजरात राज्य
इसके अलावा राज्य जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी.जी. वंजारा के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी श्री सामतसिंह चौहान, महामंत्री श्री संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष श्री कांतिभाई प्रजापति महामंत्री गोधरा विभाग, श्री मृगेशभाई पटेल, श्री बाबूलाल सुथार, श्री कनैयालाल सुथार, श्री गोरधनभाई माली एवं श्री गणपतभाई पटेल आदि गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने राजसत्ता के साथ-साथ धर्मसत्ता की स्थापना तथा भय एवं भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। इस प्रकार गुजरात क्षेत्र का प्रथम अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
जम्मू-कश्मीर में तैनात होंगे CRPF के 18 हजार अतिरिक्त जवान, टारगेट किलिंग के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लिया फैसला
डेस्क न्यूज़- जम्मू-कश्मीर के दो जिलों पुंछ और राजौरी में 18 हजार अतिरिक्त CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवानों की तैनाती की जाएगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक CRPF की 8 कंपनियां जल्द ही जम्मू-कश्मीर के नजदीकी स्थानों से तैनात की जाएंगी, जबकि 10 कंपनियां दिल्ली से भेजी जा रही हैं। केंद्र सरकार ने यह फैसला हाल ही में राजौरी जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद लिया है, जिसमें आतंकियों ने टारगेट किलिंग के जरिए 6 लोगों की हत्या कर दी थी।
हमले की आशंका को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा
इसके साथ हीत एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय को हाल ही में आतंकी हमलों को लेकर इनपुट मिला है, जिसके देखते हुए सरकार ने घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी है। रक्षा मामलों के जानकारों के मुताबिक CRPF की 9 कंपनियां पहले ही राजौरी पहुंच चुकी हैं वहीं बाकी सैनिक जल्द ही जम्मू-कश्मीर पहुंच जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में रविवार शाम और सोमवार सुबह हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रविवर शाम से आतंकियों द्वारा किए गए दो आतंकी हमलों में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका इलाज जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और नौकरी का वादा
इस आतंकी हमले के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर ने मनोज सिन्हा ने कहा था कि "यह एक बहुत ही दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण हमला है। केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार का आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। हालांकि मौतों की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन मैं मारे गए लोगों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं। हमने सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है और मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी।" इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी देने का वादा किया है। वहीं घायल हुए 15 लोगों को 1-1 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस आतंकी हमलों से जुड़े सवाल पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "पिछले 4-5 सालों से जो हुकूमत बनी हुई है उसके अंदर जो भी हो रहा है, उसे लेकर जवाबदेह कौन है? जम्मू कश्मीर के जो हालात हैं वो बहुत चिंताजनक है। 370 हटाने और 35A के समय कोई कमेटी नहीं बनाई, अब लद्दाख में लोगों को रोजगार देने पर कमेटी बनाने का क्या नाटक क्यों। जम्मू के लोगों ने भाजपा को वोट दिया लेकिन अब उनपर हमले हो रहे हैं तो भाजपा तमाशा देख रही है।"
न्यूज़ सोर्स - राजस्थान पत्रिका
यह भी पढ़े- जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- RSS और PM ने नहीं की भारत जोड़ो यात्रा की निंदा
डेस्क न्यूज़- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी की। एक दिन पूर्व ही श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना की थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।
संघ और प्रधानमंत्री ने भी नहीं की यात्रा की आलोचना
उन्होंने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।
न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला
यह भी पढ़े - नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में बैठी महिला पर कर दिया पेशाब, एयर इंडिया पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा - बोलने की आजादी पर नहीं लगा सकते पाबंदी, मंत्रियों की बेतुकी बयानबाजी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं
डेस्क न्यूज़- सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की बोलने की आजादी पर ज्यादा पाबंदी लगाने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच ने कहा कि इसके लिए पहले ही संविधान के आर्टिकल 19(2) में जरूरी प्रावधान मौजूद हैं। कोर्ट ने कहा कि किसी भी आपत्तिजनक बयान के लिए उसे जारी करने वाले मंत्री को ही जिम्मेदार माना जाना चाहिए। इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं होनी चाहिए।
इस मामले की सुनवाई करने वाली बेंच की अगुआई जस्टिस एसए नजीर ने की। वहीं इसमें जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल रहीं। इस मामले की सुनवाई करने वाली बेंच की अगुआई जस्टिस एसए नजीर ने की। वहीं इसमें जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल रहीं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के लिए बोलने की आजादी पर गाइडलाइन बनाने की मांग की गई थी। दरअसल, नेताओं के लिए बयानबाजी की सीमा तय करने का मामला 2016 में बुलंदशहर गैंग रेप केस में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान की बयानबाजी से शुरू हुआ था। आजम ने जुलाई 2016 के बुलंदशहर गैंग रेप को राजनीतिक साजिश कह दिया था। इसके बाद ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
अपने बयान के लिए मंत्री ही जिम्मेदार - कोर्ट
पांच जजों की संविधान पीठ ने कहा कि किसी मंत्री के बयान पर सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए मंत्री ही जिम्मेदार है। हालांकि जस्टिस नागरत्ना की राय संविधान पीठ से अलग रही। जस्टिस नागरत्ना ने कहा- अनुच्छेद 19(2) के अलावा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। हालांकि कोई व्यक्ति बतौर मंत्री अपमानजनक बयान देता है, तो ऐसे बयानों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन अगर मंत्रियों के बयान छिटपुट हैं, जो सरकार के रुख के अनुरूप नहीं हैं, तो इसे व्यक्तिगत टिप्पणी माना जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने 15 नवंबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इस दौरान अदालत ने कहा था कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जो देशवासियों के लिए अपमानजनक हों। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि यह व्यवहार हमारी संवैधानिक संस्कृति का हिस्सा है और इसके लिए सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों के लिहाज से आचार संहिता बनाना जरूरी नहीं है।
आजम खान की बयानबाजी से शुरु हुआ मामला
29 जुलाई 2016 में बुलंदशहर में गैंग रेप का मामला सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने बेतुकी बयानबाजी की थी, जिसके बाद सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के लिए बोलने की आजादी पर गाइडलाइन बनाने की मांग की गई थी।
न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े - Demonetisation: नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, सभी 58 याचिकाएं खारिज
पंजाब-हरियाणा सीएम के घर के पास मिला बम, दोनों राज्यों की पुलिस में हड़कंप, आर्मी करेगी डिफ्यूज
बम मिलने का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंची। नजदीक में 2 मुख्यमंत्रियों का घर होने की वजह से पंजाब और हरियाणा पुलिस के अफसर भी वहां पहुंच चुके हैं। बम मिलने का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंची। नजदीक में 2 मुख्यमंत्रियों का घर होने की वजह से पंजाब और हरियाणा पुलिस के अफसर भी वहां पहुंच चुके हैं।
एहतियात बरत रही पुलिस
बम का जिंदा होने की वजह पुलिस ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए। बम को फाइबर के ड्रम में रख दिया गया है। इसके चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए हैं, ताकि फटने की सूरत में इससे आसपास के इलाकों को नुकसान न पहुंचे। कोई भी व्यक्ति बम के नजदीक न जाए, इसके लिए चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। बम को फाइबर ड्रम में डाल दिया गया है। जिसके बाद उसके आसपास सैंड बैग लगा दिए गए हैं ताकि अगर बम किसी वजह से फटे तो इससे आसपास के इलाकों में कोई नुकसान न हो।
बम को फाइबर ड्रम में डाल दिया गया है। जिसके बाद उसके आसपास सैंड बैग लगा दिए गए हैं ताकि अगर बम किसी वजह से फटे तो इससे आसपास के इलाकों में कोई नुकसान न हो। बम को डिफ्यूज करने के लिए चंडी मंदिर से आर्मी की टीम मंगलवार सुबह पहुंचेगी। आर्मी अधिकारियों के मुताबिक उन्हें देरी से सूचना मिली। अंधेरा होने की वजह से अब बम को डिफ्यूज करने का ऑपरेशन करना संभव नहीं है। यह खतरनाक हो सकता है। इस वजह से इसे टाल दिया गया।
बम से एक किलोमीटर दूर था पंजाब सीएम का घर
पंजाब के CM भगवंत मान का घर यहां से 1 किलोमीटर दूर है। इसके पास ही हरियाणा के CM मनोहर लाल का भी सरकारी निवास है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस भी अलर्ट हो गई हैं। पंजाब के CM भगवंत मान का घर यहां से 1 किलोमीटर दूर है। इसके पास ही हरियाणा के CM मनोहर लाल का भी सरकारी निवास है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस भी अलर्ट हो गई हैं।
बम के बारे में जांच करेगी आर्मी
एक्सपर्ट के मुताबिक यह जिंदा बम है तो स्ट्राइक करने की स्थिति में यह बम फट सकता है। पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जब कबाड़ में खरीदे ऐसे बम को तोड़ने के लिए हथौड़ा या अन्य भारी चीज से वार किया गया तो वह फट गया। इस वजह से पुलिस की टीमें पूरी एहतियात बरत रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक बम में कुछ कोड लिखे हुए हैं। जो देखने में आर्मी के लग रहे हैं। इसी वजह से अब इसकी जांच आर्मी ही करेगी कि बम कहां से आया? पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देने के लिए भी आर्मी के अफसरों से मदद मांगी है।
न्यूज़ सोर्स - दैनिक भास्कर
यह भी पढ़े - Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल
Chhattisgarh: धर्मांतरण के मामले में हिंसक प्रदर्शन, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल
डेस्क न्यूज़ - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान भीड़ ने एक चर्च में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा और समझाने पहुंची तो उपद्रवियों ने नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। उनका सिर फूट गया है। वहीं पथराव में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी को जगदलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत एडका के आश्रित गांव गोर्रा में रविवार को इसाई मिशनरी के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान आदिवासियों से धर्मांतरण को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनपर भी हमला किया गया।  इसे लेकर सोमवार को आदिवासी समुदाय ने बंद बुलाया था। सुरक्षा-व्यवस्था में सुबह से ही इलाके में पुलिस फोर्स तैनात थी। एसपी-कलेक्टर भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि अचानक से प्रदर्शन कर रही भीड़ उग्र हो गई और उसने चर्च पर हमला कर दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ करने लगे। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें समझाने के लिए पहुंचे। तभी भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। पथराव किया गया और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।
आदिवासियों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। सभी की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद फोर्स मौके पर है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी भी नारायणपुर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य है। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा ही है। वहीं आदिवासियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया है।
न्यूज़ सोर्स - अमर उजाला
यह भी पढ़े - जम्मू में बम धमाका, एक बच्ची की मौत, एक दिन पहले यहीं पर आधार कार्ड देखकर आतंकियों ने की थी हिंदुओं की हत्याएं
Demonetisation: नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, सभी 58 याचिकाएं खारिज
डेस्क न्यूज़ - सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह साफ कर दिया है। नोट बंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को क्लीन चिट दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला सही है। इस निर्णय के साथ सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं ख़ारिज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, आर्थिक फैसले को पलटा नहीं जा सकता। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, सरकार और आरबीआई के बीच छह महीने तक बातचीत हुई थी। उन्होंने कहाकि, नोटबंदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। वे बेहद ही पाक साफ हैं। नोट बंदी के लिए केंद्र सरकार ने उचित प्रक्रिया का पालन किया है। नोटबंदी के खिलाफ करीब 58 याचिका दाखिल की गई है।
केंद्र सरकार ने नवंबर 2016 में 500 रुपए और 1,000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया गया था। न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने याचिकाकर्ताओं, केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद 7 दिसंबर 2022 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस नज़ीर 4 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से दिया फैसला
न्यायमूर्ति एस ए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच-जजों की संविधान पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना ने यह फैसला सुनाया। फैसला सर्वसम्मति से हुआ है। पीठ में जस्टिस गवई और नागरत्न के अलावा जस्टिस नजीर, ए एस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यन थे।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि, नोटबंदी से पहले केंद्र और आरबीआई के बीच सलाह-मशविरा हुआ था। इस तरह के उपाय को लाने के लिए एक उचित सांठगांठ थी और हम मानते हैं कि नोटबंदी आनुपातिकता के सिद्धांत से प्रभावित नहीं हुई थी। आरबीआई के पास नोटबंदी लाने का कोई अधिकार नहीं है और केंद्र तथा आरबीआई के बीच परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड मांगा
बेंच में जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम भी शामिल हैं, जिन्होंने सरकार और RBI को 8 नवंबर 2016 की अधिसूचना के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा था।
नोटबंदी की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था, याचिकाकर्ताओं का तर्क याचिकाकर्ताओं ने अपनी दलीलों में तर्क दिया था कि आरबीआई अधिनियम 1934 की धारा 26 (2) में नोटबंदी की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।
नोटबंदी के विरोध में थी 58 याचिका
नोटबंदी को गलत और त्रुटिपूर्ण बताते हुए कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम ने तर्क दिया था कि, सरकार कानूनी निविदा से संबंधित किसी भी प्रस्ताव को अपने दम पर शुरू नहीं कर सकती है। यह सिर्फ आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर किया जा सकता है।
न्यूज़ सोर्स - राजस्थान पत्रिका
यह भी पढ़े :- नशे में चूर युवकों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं, हाईवे पर मिली सिर कुचली लाश
Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, फैन के लिए राहत की खबर लेकर आई MRI रिपोर्ट, ज्यादा गंभीर चोटें नहीं
ऋषभ पंत की स्थिति शुक्रवार को कार एक्सिडेंट के बाद से स्थिर बताई जा रही है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के स्वास्थ्य बेहतर होने और वापस मैदान पर लौटने की प्रार्थना हर क्रिकेट फैन कर रहा है। देहरादून के मैक्स अस्पताल में ऋषभ का इलाज चल रहा है। तमाम टेस्ट कराए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ऋषभ पंत के शरीर में पांच स्थानों पर चोट पाई गई है। हर चोट का स्कैन कराया गया है। एमआरआई कराई गई है। ब्रेन और स्पाइन की रिपोर्ट सामान्य है। इस रिपोर्ट ने फैंस को काफी राहत दी है। बॉडी के अन्य पार्ट का स्कैन शनिवार को होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता का अंदाजा होगा। इसके आधार पर डॉक्टर आगे के इलाज के लिए परामर्श देंगे। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ऋषभ को दिल्ली रेफर किए जाने पर कोई निर्णय होगा। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट के बाद उनकी मां से बात की है। ऋषभ पंत के इलाज को लेकर उनको पूरा भरोसा दिलाया गया। सरकार ने अपनी तरफ से पंत के पूरा इलाज का खर्च उठाने की बात कही है।
पंत ने कराई प्लास्टिक सर्जरी
झपकी लगने से हादसा
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 5.30 बजे हुई। पंत को झपकी आ गई थी और उनकी मर्सीडीज बेंज कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई।
कोई गंभीर चोट नहीं
पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर का कहना है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई हैं और इसकी आगे जांच करनी होगी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें हमारे अस्पताल लाया गया तब वह पूरी तरह से होश में थे और मैंने उनसे बात भी की। डॉक्टर ने कहा कि पंत की पीठ पर बड़ा घाव है और सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वाइरल हुई हैं, वह आग से जलने की चोट नहीं है। डॉक्टर नागर ने कहा कि चोट इसलिए लगी, क्योंकि वह कार में आग लगते ही खिड़की तोड़कर बाहर कूद गया। पीठ के बल गिरने से उसकी चमड़ी छिल गई लेकिन वह आग से जलने की चोट नहीं है और गंभीर भी नहीं है। मैक्स अस्पताल, देहरादून के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा कि हड्डी के विशेषज्ञों और प्लास्टिक सर्जन की टीम पंत को देख रही है।
यह भी पढ़े:- हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया
पी सी आई इंडिया का भविष्योन्मुख रूपांतरण
नई दिल्ली, दिल्ली, भारत
प्रोजैक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) इंडिया, एक गैर सरकारी संस्था जो 1998 से भारत में वंचित समुदायों के साथ काम कर रही है, ने आज एक साहसिक नयी परिकल्पना, मिशन, मूल्यों और प्रतीक चिन्ह का अनावरण करके अपने ब्रांड रूपांतरण की घोषणा की। पीसीआई इंडिया 2023 में 25 साल पूरा करने जा रही है और यह रूपांतरण इसके संगठनात्मक बदलाव का एक हिस्सा है।
पीसीआई इंडिया पिछले कई दशकों से समुदाय के साथ जुडकर, ठोस प्रमाणों पर आधारित कार्यक्रमों का नियोजन और संचालन करने वाली संस्था के रूप में उभरी है। यह संस्था समुदायों के जीवन में व्यापक पैमाने पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, सरकारों, निजी क्षेत्र और विकास संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे जटिल सामाजिक मुद्दों को हल किया जा सके। पीसीआई इंडिया को केन्द्रीय और राज्य सरकारों को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए भी जाना जाने लगा है।
'रीइमेजिनिंग पीसीआई इंडिया' की व्याख्या करते हुए, इंद्रजीत चौधरी, सीईओ और कंट्री डाइरेक्टर, पीसीआई इंडिया ने कहा कि, "रूपांतरण की प्रक्रिया में, हमने पीसीआई इंडिया को एक भविष्योन्मुखी संस्था के रूप में देखा, जो, महामारी के बाद तेजी से बदलती दुनिया के अनुरूप अपनी संरचना, प्रणालियों और लोकाचार को बदल सकती है।"
पीसीआई इंडिया की नई परिकल्पना, मिशन, और मूल्य इसकी समृद्ध विरासत पर आधारित हैं, जो इसे अपने काम के पैमाने और प्रभाव को बढाने की महत्वाकांक्षा पूर्ण करने के लिए सक्षम बनाते हैं। ये पीसीआई इंडिया को हरेक स्तर पर सरकारों का साथ देने के लिए अपनी अद्वितीय तकनीकी क्षमताओं की पुनर्कल्पना और विस्तार करने में भी मदद करेंगे।
पीसीआई इंडिया अपने नए विजन "सभी के लिए एक सुखी, स्वस्थ, सुरक्षित और चिरस्थायी विश्व" को वास्तविकता में लाने की इच्छा रखती है। अपने मिशन को नया रूप देते हुए "हम सामुदायिक वास्तविकताओं में निहित जटिल विकास समस्याओं के स्थायी समाधानों का सह-निर्माण और विस्तार करेंगे।​" इसके अलावा, पीसीआई ने अपने मूल्यों को ‘उत्कृष्टता’, ‘निर्भीकता’, ‘सहयोग’, ‘अखंडता’, ‘रचनात्मकता’ और ‘सम्मान’ को अपने मूल्यों के रूप में परिभाषित किया है।
नया ब्रांड और प्रतीक चिन्ह, पीसीआई इंडिया की उत्कृष्टता और व्यापक प्रभाव डालने की क्षमता को दर्शाता है। पीसीआई का नया प्रतीक चिन्ह अनंत को दर्शाता है ('पी' और 'सी' अक्षर एक लूप में जुडे है), जो जटिल सामाजिक मुद्दों को सुलझाने की अंतहीन संभावनाओं का उदाहरण है। अक्षर 'I' के ऊपर जलती हुई मशाल ज्ञान को दर्शाती है और पीसीआई इंडिया की नए सिरे से महत्वाकांक्षा को रेखांकित करती है कि वह विकास के विभिन्न क्षेत्रों में एक विचारशील नेतृत्व प्रदान करे।
नए प्रतीक चिन्ह में इस्तेमाल किया गया ठोस बोल्ड फोंट इसके साहस और जटिल सामाजिक समस्याओं से निपटने के संकल्प का प्रतीक है, जबकि अंग्रेजी के छोटे अक्षर का उपयोग विनम्रता और सम्मान का प्रतीक है - जोकि पीसीआई इंडिया के मूल्यों के दो अभिन्न पहलू हैं।
श्री चौधरी ने कहा, "रूपान्तरित पीसीआई इंडिया भविष्य के लिए तैयार होगा, जिससे हमें लाखों लोगों तक पहुंचने और अधिक प्रभावी ढंग से सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी।"
पीसीआई इंडिया के बारे में
पीसीआई इंडिया एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो 1998 से भारत में कार्यरत है। इसके कार्यक्रमों को हाशिए पर रहने वाले वंचित समुदायों के जीवन को एक सकारात्मक स्थायी तरीके से बदलने के लिए निर्मित किया गया है। ये वर्तमान में 14 राज्यों में 22 कार्यक्रमों के माध्यम से 1.5 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बना चुका है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: www.pciglobal.in.
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण
अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर प्लांट में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदाणी पॉवर प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत महिलाओं के लिए संचालित सहज कार्यक्रम के तहत् सेनेटरी पेड्स बनाकर इन्हें गाँव-गाँव में उपलब्ध कराकर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। साथ ही महिलाओं के साथ मिलकर आजिविका विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
शोभा सक्सेना द्वारा उपस्थित सदस्यों को गाँव की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।वर्षा फाटक द्वारा सभी सदस्यों को माहवारी के दौरान सेनेटरी पेड का उपयोग करने की सलाह दी गई।
सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं का एक समूह बनाकर एक किसान उत्पादक संघ का गठन किया गया है, जिसमें 350 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हुई हैं।
परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि गाँव में सेनेटरी पेड के उपयोग से लाभान्वित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं द्वारा सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है और आज किशोरी बालिकाएँ और महिलाएँ जागरूक हो रही हैं।
प्रशिक्षक पवित्रा नागर द्वारा खेल के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया गया, साथ ही सेनेटरी पेड के उपयोग एवं इसके फायदों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान शाहिना साहू द्वारा ऊर्जा एवं विद्युत के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अदाणी से दीपक मालवीय, जयदीप चारण, मनीष नंदवाना, आशीष खंडेलवाल और शशिकांत शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
स्कूलों को 21वीं सदी के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से बियॉन्ड स्कूल ने लखनऊ में ऑफलाइन अपस्किलिंग एकेडमिक प्रोग्राम्स की शुरुआत की
लखनऊ: अपनी तरह की अनूठी इन-स्कूल स्किल लैब्स से परिपूर्ण अपस्किलिंग एजुकेशन कंपनी बियॉन्ड स्कूल उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में स्कूलों में अपने विशेष पाठ्यक्रम की शुरुआत करने के लिए तैयार है। इस पहल के तहत किए जा रहे कंपनी के पहले चरण का लक्ष्य लखनऊ के 12 स्कूलों में 6,000 छात्रों का नामांकन करना है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 67.68% साक्षरता दर है और साथ ही 9,000 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षा के सभी स्तर शामिल हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 [नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)] के तहत देश को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने के तहत इस अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ट्रेडिशनल स्कूली शिक्षा की कमियों को दूर करते हुए, और प्रत्येक बच्चे के भविष्य की सफलता को ध्यान में रखते हुए जरुरी स्किल्स प्रदान करना है। कम्युनिकेशन लैब्स, डिज़ाइन थिंकिंग लैब्स, फाइनेंशियल लिटरेसी लैब्स और लॉजीमैथ लैब्स वाली अपनी स्किल लैब्स के जरिए, बियॉन्ड स्कूल ग्रेड 1 से 8 तक के छात्रों को कम्युनिकेशन, लॉजिकल और क्रिटिकल थिंकिंग, फाइनेंशियल लिटरेसी और डिज़ाइन थिंकिंग जैसी जरुरी स्किल्स के साथ सशक्त बनाने के लिए इन-स्कूल एकेडमिक प्रोग्राम्स की शुरुआत करेगा।
अपने विस्तार पर बोलते हुए और ब्रांड को डिजिटल से परे ले जाने पर, पायल गाबा, सीईओ और फाउंडर, बियॉन्ड स्कूल, ने कहा, "बदलती दुनिया के साथ ही भविष्य की नौकरियों की जरूरतें भी बदल गई हैं। अपने कम्युनिकेशन और फाइनेंशियल लिटरेसी लैब्स के लिए स्कूलों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हमारी प्रारंभिक मीटिंग्स के दौरान, स्कूल के प्रिंसिपल्स ने हमें बताया कि बच्चे अंग्रेजी बोलने और लिखने में तो सहज होते हैं, लेकिन जब बात आत्मविश्वास से अंग्रेजी भाषा बोलने की आती है, तो उन्हें अतिरिक्त मेहनत की जरुरत होती है। हमारी कम्युनिकेशन्स लैब में इस पर काम किया जाता है। एक अन्य मुद्दा जो उठाया गया था, वह था बच्चों में बेसिक फाइनेंशियल लिटरेसी की कमी और आज के बदलते समय में इसका महत्व।"
विशेष बात यह है कि इस डिजिटल एकेडमी ने अभिनेता बोमन ईरानी के साथ भागीदारी की है। बोमन को विचित्र कॉलेज हेड की भूमिका निभाने के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है, जिन्हें कल्ट क्लासिक्स, जैसे- मुन्नाभाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स में दमदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है।
इस एसोसिएशन को लेकर बोमन ईरानी ने कहा, "मेरा मानना है कि मेरे अधिकतर किरदार हमेशा ही शिक्षा से जुड़े रहे हैं। ये किरदार हमारे एजुकेशन सिस्टम के आवश्यक पहलुओं के साथ-साथ सीमाओं पर चर्चा करने में विशेष रहे हैं। मैं बियॉन्ड स्कूल का आभारी हूँ कि वे मुझे मानद डीन के रूप में देखते हैं, लेकिन इस मामले में डीन बोमन ईरानी एक ऐसा कंटेम्पररी, फ्रेंडलीयर स्कूल अथॉरिटी है, जो स्कूल से परे अपस्किलिंग के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है।"
अतुल चुघ, सीओओ और फाउंडर, बियॉन्ड स्कूल, ने कहा, "कोविड हमें टेक्नोलॉजी के महत्व को समझाने में मददगार साबित हुआ है। इसने हमें बताया कि टेक्नोलॉजी बच्चों के सीखने के परिणामों में कैसे इजाफा कर सकती है। इसलिए, स्कूलों में फिजिकल क्लासेस में उपस्थित के साथ ही, हमारा स्किलमास्टर ऐप और अन्य डिजिटल टूल्स क्रमशः स्कूल कक्षाओं और घर पर अभ्यासों में सिंक्रोनस और एसिंक्रोनस टीचिंग दोनों के रूप में हाइब्रिड लर्निंग को बढ़ावा देंगे।"
महज़ दो वर्षों की छोटी अवधि में, बियॉन्ड स्कूल, भारत वर्ष में 10,000 से अधिक छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम रहा है और 20 से अधिक देशों ने अपने प्रोग्राम्स को शुरू करने के बाद सकारात्मक परिणाम देखे हैं। अपस्किलिंग एजुकेशन कंपनी ने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ग्लोबल ओलंपियाड्स और STEM.org के साथ इंटरनेशनल एकेडमिक सहयोग किया है।
एल्ड्रोक इंडिया के12 (ELDROK India K12) समिट में "मोस्ट इनोवेटिव सॉल्यूशंस फॉर 21st सेंचुरी अपस्किलिंग" से सम्मानित, इस प्लेटफॉर्म की स्थापना दो प्रोफेशनल्स द्वारा की गई थी, जो शीर्ष भारतीय और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज़ के जनक, सीएक्सओ तथा एमबीए ग्रेड्स हैं, जिन्हें 45 से अधिक वर्षों का एक संयुक्त समृद्ध इंडस्ट्री अनुभव है और TFI, NYU, HKUST और IIT के अत्यधिक प्रशंसित एकेडमिक टीम, रिसर्चर्स और एडवाइज़र्स के नेतृत्व में है।
ब्यूटी पेजेन्ट मिस एन्ड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 4 के पहले ऑडिशन में दिखा टैलेन्ट व ग्लैमर का कॉम्बिनेशन
राजधानी जयपुर में रविवार को वैशाली नगर स्थित रोसाडो क्लब में आरके इवेंट्स की ओर से एवं अनंता रिसॉर्ट्स जयपुर और रवि सूर्या ग्रुप के सहयोग से आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 4 के पहले ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर सहित कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों से आईं 400 से अधिक मिस व मिसेज कैटेगरी की फीमेल्स मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने सिलेक्शन की दावेदारी पेश की।
शो आयोजक पवन टांक ने बताया कि यह इस पेजेंट का चौथा सीजन है और इस सीजन का यह पहला ऑडिशन है। इसके बाद अभी पाँच ऑडिशन राउंड्स का आयोजन किया जाएगा। इस पहले ऑडिशन में पूरे राजस्थान से मॉडल्स इस पेजेन्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए जयपुर आईं हैं। सभी मॉडल्स ने वेस्टर्न थीम पर ब्लैक एन्ड वाइट वन पीस ड्रेस कोड में पहले रैंप वॉक और बाद में सिंगिंग, डांसिंग व अन्य एक्टिविटीज से जजेज को इम्प्रेस किया। मिस कैटेगरी की 250 और मिसेज कैटेगरी की 150 मॉडल्स ने इस ऑडिशन में हिस्सा किया। फिनाले से पहले सभी फाइनलिस्ट के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेशन, रैंप वॉक ट्रेनिंग, योगा व जुम्बा सेशन, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, मेडिटेशन, कैरियर ओरिएंटेड सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इस पेजेन्ट का ग्रैंड फिनाले 28 दिसंबर को अनंता रिसॉर्ट जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस ऑडिशन के दौरान मिस इको इंटरनेशनल इंडिया हर्षिता भम्भाणी, मिस ग्लोब इंडिया फर्स्ट रनरअप सिमरन गुर्जर, मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2018 डॉ. अनुपमा सोनी, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल दीप्ति सैनी, मिसेज इंडिया ग्लैम 2018 मनप्रीत तनेजा, मिसेज इंडिया ग्लैम आइकॉन 2018 महिमा यादव, सुपरमॉडल अलीशा खान और फैशन स्टाइलिस्ट नम्रता नंदा ने जूरी की भूमिका में पार्टिसिपेंट्स के टैलेंट को परखा। मिस इंडिया ग्लैम 2022 शिवानी जाखड़ और मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2022 शेफाली टाक ने भी प्रोग्राम में शिरकत की।
ऑडिशन में गेस्ट के रूप में मंदाकिनी फैशन से प्रशांत पोद्दार, चंद्रा फैशन से चंद्र सोनी, मॉल ऑफ जयपुर ऑनर नरेंद्र प्रताप सिंह, रामाज कुरतीज से मोहित टेलर और सोहित टेलर, रवि सूर्या ग्रुप चेयरमैन रविन्द्र प्रताप सिंह, राजस्थान खादी बोर्ड ब्रांड एम्बेसडर हिम्मत सिंह, विश्व हिंदी साहित्य परिषद चांसलर डॉ. एचसी गनेशिया मौजूद रहे।
जयपुर में उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस का भव्य उद्घाटन; नि:शुल्क काउंसलिंग सेमिनार में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
जयपुर: उत्कर्ष क्लासेज द्वारा राजधानी में गुर्जर की थड़ी चौराहा स्थित, गोपालपुरा बायपास रोड पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी हेतु प्रयासरत् विद्यार्थियों के लिए समर्पित नवीन शाखा का भव्य उद्घाटन मंगलवार प्रात: 10 बजे किया गया। उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत, सह-संस्थापक तरुण गहलोत सहित आमंत्रित इंजीनियर्स, विद्यार्थियों एवं समस्त गुरुजनों की उपस्थिति में उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस का शुभारंभ किया गया। यूईसी में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जाएगी। इसके अंतर्गत एसएससी जेई, आरआरबी जेई, गेट, आरपीएससी एई, स्टेट एई/जेई सहित सभी इंजीनियरिंग परीक्षाओं में बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा।
नि:शुल्क काउंसलिंग सेमिनार में विशेषज्ञों ने बताए तैयारी के गुर
उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही विद्यार्थियों के लिए एक नि:शुल्क काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन रखा गया। इस सेमिनार में संबंधित विषयों एवं क्षेत्र के महारथी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सिविल, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल के अंतर्गत एई एवं जेई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सभी जानकारियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने क्या पढ़े, कितना पढ़े और कैसे पढ़े जैसे सवालों को केंद्र में रखते हुए प्री एवं मैंस परीक्षाओं को लेकर सारगर्भित एवं सार्थक जवाब देकर विद्यार्थियों की समस्त जिज्ञासाओं का समाधान किया। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों के रूप में वरुण शर्मा, शोभित श्रीवास्तव, कमलाकर पांडे, अनिल जाँगिड़, महेश जैन, हिमांशु यादव, जितेंद्र कुमार, शुभम सिंह, सुरेश जाट, केशव सानिध्य, दीपक झा, शाहनवाज अहमद, किशोर यादव तथा खेमेंद्र कुमार ने अपने ज्ञान व अनुभव से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया।
यूईसी में नए बैचेज 24 नवंबर से होंगे शुरू
उत्कर्ष क्लासेस के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत ने बताया कि उत्कर्ष इंजीनियर्स क्लासेस में सिविल, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल के अंतर्गत एई एवं जेई के फाउंडेशन बैच सहित सभी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन बैचेज 24 नवंबर से शुरू हो जाएँगे। इन बैचेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए दो दिनों की डेमो क्लासेस की व्यवस्था भी रखी गई है। इसके अतिरिक्त इस माह की 28 तारीख तक प्रवेश शुल्क में विद्यार्थियों के लिए भारी डिस्काउंट उपलब्ध है। ये सभी कोर्सेस ऑनलाइन रूप में उत्कर्ष एप में लाइव फ्रॉम क्लासरूम की सुविधा के साथ नाममात्र शुल्क में भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि उत्कर्ष एप के सभी ऑनलाइन कोर्सेस सीएससी या ई मित्र से प्राप्त करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध है।
LawSikho के छात्रों ने UGC-NET (कानून) परीक्षा में अच्छा स्कोर किया
गुरुग्राम: गुरुग्राम स्थित एडटेक कंपनी लॉसिखो ने 5 नवंबर को प्रकाशित यूजीसी-नेट 2022 के परिणामों के लिए 70 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। लॉसिखो के यूजीसी नेट/जेआरएफ (लॉ) पाठ्यक्रम के 10 छात्र, जो इस बार उपस्थित हुए, उनमें से सात ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, और एक को जूनियर रिसर्च फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
इस साल के नतीजे लॉसिखो के पिछले साल के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड से भी बेहतर हैं, जब नौ छात्रों ने परीक्षा दी थी और छह ने इसे पास किया था।
इस वर्ष सात सफल उम्मीदवार हैं: गार्गी शुक्ला (जेआरएफ), प्रियंका चौधरी, अस्वती वक्कयिल, स्फूर्ती कृष्णा, सुहैल खान, नेहरू बेनीवाल और तरुण नौटियाल।
लॉसिखो /LawSikho में परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम (Test Prep Courses) की निदेशक श्वेता देवगन कहती हैं, “लॉसिखो में परीक्षा की तैयारी को सबसे अलग और सफल बनाने का कारण यह है कि हम पहले दिन से ही अपने छात्रों की तैयारी की यात्रा का हिस्सा बनते हैं और उन छात्रों के साथ तैयारी की प्रक्रिया उनके उत्तीर्ण होने तक जारी रखते हैं। यदि किसी कारण से पहले प्रयास में सफल ना हो तो हम उनका साथ आगे के प्रयासों तक निभाते हैं।”
अभी तक, LawSikho TestPrep डिवीजन वकीलों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं पर केंद्रित 11 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। श्वेता कहती हैं, हम अपने पाठ्यक्रमों को अद्वितीय और समग्र बनाना चाहते थे, इसके लिए हमने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान केंद्रित किया और इसने अब तक अभूतपूर्व परिणाम दिए हैं।"
हमारे छात्रों के लिए एक समग्र अनुभव बनाने की प्रक्रिया में लक्ष्य निर्धारण, सलाह, लाइव क्लास, नोट्स, क्विज़ और मासिक और रिवीजन मॉक टेस्ट जैसे अभ्यास शामिल हैं, जिससे शिक्षार्थियों को सफलता प्राप्त करने में मदद मिली है।
जैसा श्वेता कहती हैं। “प्रत्येक वर्ष परीक्षा का पैटर्न विकसित हो रहा है और प्रतियोगिता कठिन होती जा रही है। अच्छी प्रथाओं को जारी रखते हुए, अगले चक्र के लिए हम यूजर इंटरफेस में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समर्थित शिक्षण लाएंगे, जो सीखने को और अधिक रोमांचक और अवधारण को आसान बना देगा।
LawSikho के विषय में:
LawSikho भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन एडटेक संस्थाओं में से एक है, जो वकीलों, कानून के छात्रों, गैर-क़ानूनी धाराओं के छात्रों, प्रमुख व्यवसायों और विश्वविद्यालयों के लिए उन्नत और व्यावहारिक पाठ्यक्रम और अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम बना रहा है। हम कानूनी शिक्षा में सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाटते हैं, उद्योग और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि को कानूनी शिक्षा में लाते हैं। हम भारतीय छात्रों के लिए सस्ती दरों पर अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के कई पाठ्यक्रम भी प्रदान करते हैं। टैलेंट आर्बिट्रेज हमारे फोकल पॉइंट्स में से एक होने के साथ, हम भारतीय वकीलों को अंतरराष्ट्रीय रिमोट जॉब मार्केट में हाई-प्रोफाइल करियर बनाने के लिए तैयार करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया वेबसाइट देखें https://lawsikho.com/
अब सच हो रहे ग्लोबल स्टडीज के सपने
कोटा, राजस्थान, भारत
देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के बाद एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस क्षेत्र में अपने 34 वर्षों के अनुभव के साथ लगातार सफलताएं अर्जित कर रहा है।
विदेश में पढ़ना सिर्फ शिक्षा ग्रहण तक सीमित नहीं है, वरन इसका उद्देश्य समग्र विकास होता है। दुनिया के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के बाद न सिर्फ व्यक्ति स्वयं को शिक्षित कर सकता है, वरन ग्लोबल चैलेंज के लिए खुद को तैयार कर सकता है। विद्यार्थियों को ग्लोबल चैलेंज के अनुसार वितसित करने, वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतिभा को अवसर देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन की शुरुआत की गई। यह पहल आज सैकड़ों विद्यार्थियों के सपने सच कर चुकी है। ये विद्यार्थी दुनिया की टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर अपना कॅरियर बना रहे हैं। एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन गत चार वर्षों से स्टूडेंट्स को विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवा रहा है। स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट की पढ़ाई के साथ प्रोफाइल बिल्डिंग, स्टेटमेंट ऑफ परपज, इंटरव्यू स्किल्स और रिकमंडेशन के लिए गाइडेंस दी जाती है। क्यू एस रैंकिंग्स के अनुसार भारत का आईआईटी मुम्बई ‘इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2019‘ में 172वें स्थान पर है। एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन में विद्यार्थियों को सेट, टॉफेल, एसीटी, आईलिट्स की तैयारी करवाई जाती है। यही नहीं प्रोफाइल बिल्डिंग, एप्लीकेशन प्रोसेस, डॉक्यूमेंट्स एडिटिंग व स्कॉरलशिप एप्लीकेशन के बारे में भी पूरा सपोर्ट दिया जाता है।
कॅरियर सिटी कोटा से की गई यह शुरुआत अब बैंगलुरू, पुणे, मोहाली, सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, इंदौर, भुवनेश्वर तक पहुंच गई है। इससे देश के अधिकांश राज्यों के स्टूडेंट्स को लाभ मिलने लगा है। शुरुआत के चार वर्षों में ही एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन के रिजल्ट्स उत्साहजनक रहे हैं। बीते पांच वर्षों में एजीएसडी से टॉप-200 रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा है।
कई विदेशी विश्वविद्यालय देते हैं स्काॅलरशिप
विदेशों में पढ़ाई को लेकर कई तरह की चुनौतियां होती है। सबसे पहले यह माना जाता है कि विदेशों में पढ़ाई बहुत महंगी होती है। इसका खर्च हर कोई नहीं उठा सकता, जबकि ऐसा नहीं है। कई देशों में यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए स्काॅलरशिप्स ऑफर की जाती है, इनके आधार और ट्युशन फी पर दी जाने वाली स्काॅलरशिप की सीमा 20 से 80 प्रतिशत तक हो सकती है। विभिन्न आधारों पर दी जाने वाली इस स्काॅलरशिप की जानकारी भी एजीएसडी द्वारा स्टूडेंट्स को दी जाती है।
एजीएसडी रिजल्ट्स
टॉप 200 रैंकिंग यूनिवर्सिटीज में अब तक 672 स्टूडेंट्स का सलेक्शन हो चुका है। 8 स्टूडेंट्स एमआईटी, 10 ओक्सफोर्ड, केलटेक में 2, इंपीरियल, मिशिगन सहित कई श्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। एजीएसडी के कई छात्र वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), ऑक्सफोर्ड, केलटेक, इंपीरियल, मिशिगन सहित कई श्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज में अध्ययन कर रहे हैं। वल्र्ड टॉप-5 यूनिवर्सिटीज में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके में एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन (एजीएसडी) के 8 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। इनमें मृणाल शरण, आनंद, जेनिशा अग्रवाल, अथर्व एस महाजन, अथर्व एन महाजन, अथर्व पारूलेकर, आदित्य कुलकर्णी व इशांक अग्रवाल शामिल हैं। सभी एलन के क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन में विशेषज्ञ फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ते हुए लक्ष्य हासिल किया।
एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन के कोर्सेज
एजीएसडी की ओर से कक्षा 9 के स्टूडेंट्स के लिए बिगनर कोर्स, कक्षा 10 के लिए लर्नर, कक्षा 11 के लिए राइजर और कक्षा 12 के लिए चैलेंजर कोर्स है। इन कोर्सेज में साइकोमेट्री टेस्ट, मिनेमोनिक्स टेस्ट, रीडिंग टेक्नीक्स, राइटिंग स्किल्स, स्पीकिंग स्किल्स, इफेक्टिव लिसनिंग, पर्सनालिटी डवलपमेंट, प्रोफाइल बिल्डिंग, सजेशन, एप्लीकेशन असिस्टेंस, डाटा इंटरप्रिटेशन, टॉफेल, आईलिट्स, सेट, एक्ट, पीटीई प्रिपेरेशन, यूनिवर्सिटी सलेक्शन, यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन असिसटेंस, एलओआर, एसओपी सहित कई कोर्सेज के माध्यम से स्टूडेंट्स को तैयार किया जाता है। एलन ग्लोबल स्टडीज डिविजन गत पांच वर्षों से स्टूडेंट्स को विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करवा रहा है। स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट की पढ़ाई के साथ प्रोफाइल बिल्डिंग, स्टेटमेंट ऑफ परपज, इंटरव्यू स्किल्स और रिकमंडेशन के लिए गाइडेंस दी जाती है। एजीएसडी में लिखित परीक्षा के साथ-साथ मॉक टेस्ट के जरिए इंटरव्यू की भी तैयारी करवाई जाती है।
क्या हैं एजीएसडी से जुड़ने के फायदे
एलन ग्लोबल स्टडीज के साथ जुड़कर स्टूडेंट अपने भविष्य को संवार सकते हैं। ग्लोबल चैलेंज के हिसाब से स्वयं को तैयार कर सकते हैं और खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफोर्म करने के लिए तैयार कर सकते है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रमों में बदलाव की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं, मनपसंद पाठ्यक्रम चुनकर कॅरियर बना सकते हैं। दुनिया में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्लेसमेंट के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। रिसर्च में कॅरियर बना सकते हैं, इसके लिए बड़े शोध संस्थानों से जुड़ सकते हैं। किताबों के साथ-साथ प्रायोगिक और फील्ड वर्किंग के आधार पर होने वाली पढ़ाई से स्वयं को जोड़ सकते हैं, जमीनी आधार पर कार्य का अनुभव ले सकते हैं।
कैसे जुड़े एजीएसडी से
एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन से जुड़ने के बाद सबसे पहले आपको सेट, एक्ट, टॉॅफेल, आइलिट्स, एपी के लिए तैयार किया जाता है। प्रोफाइल बिल्डिंग के लिए तैयार किया जाता है। इसके बाद यूनिवर्सिटीज एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में बताया जाता है। स्कॉलरशिप व सलेक्शन के लिए गाइडेंस और असिस्टेंस दी जाती है। वीसा के लिए भी सपोर्ट किया जाता है।
अर्थव पारूलकर
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में चयनित
मैं विदेश में पढ़ना तो चाहता था लेकिन एलन ग्लोबल स्टडीज डिवीजन में एडमिशन के बाद ही मैं विदेश में पढ़ाई की वास्तविक प्रक्रिया को समझ सका। एजीएसडी से जुड़कर मैं और ज्यादा काॅन्फीडेंट हो गया। यहां मैंटर्स ने मुझे गाइड किया, सेट, आईलिट्स जैसे एग्जाम्स के लिए बेहतरी से तैयार किया। मैं जेईई की तैयारी भी कर रहा था, ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी में बैलेंस करने के बारे में भी बताया। मैथ्स ओलम्पियाड और एप्लीकेशन प्रोसेस भी समानान्तर कर सका। इस सिस्टम से मुझे विश्व की यूनिवर्सिटीज का चयन करने में मदद मिली। इंटरव्यू की तैयारी बेहतर हुई, खुद की स्ट्रेंथ बढ़ाई, स्काॅलरशिप के लिए आवेदन कर सका, जिससे कि आज आक्सफोर्ड में चयन सुनिश्चित कर सका।
अक्षय गुप्ता
एमआईटी में चयनित
दो वर्ष पहले मैंने एजीएसडी में एडमिशन लिया। मैं अपने विदेश में पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से विश्वास में नहीं था। मुझे लगता था ये सब कैसे होता होगा, लेकिन जब एजीएसडी के एक्सपट्र्स ने मुझे गाइड करना शुरू किया तो सबकुछ आसान होता चला गया। टाइम पर सारे प्रोसेसे होने लगे, सेट, टाॅफेल, सेट जैसे टेस्ट की तैयारी के साथ-साथ परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी सपोर्ट मिला। मैंने अपनी पर्सनल प्रोफाइल, स्टेटमेंट्स तैयार किए। यही नहीं यूनिवर्सिटीज का चयन भी आसानी से कर सका, वहां स्काॅलरशिप के बारे में जान सका। एजीएसडी से जुड़ने के बाद सबकुछ संभव लगने लगा और सफलता प्राप्त की।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
18 अप्रेल 1988 को कोटा में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में जेईई एडवांस्ड, जेईई-मेन, प्री-मेडिकल नीट-यूजी, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस), राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस), काॅमर्स, क्लेट, आईपीमेट, प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन (कक्षा 6 से 10, एनटीएसई और ओलंपियाड) की तैयारी के लिए भारत का प्रमुख कोचिंग संस्थान है। एलन का फोकस स्टूडेंट्स के नॉलेज और कॉन्सेप्ट के फाउंडेशन को मजबूत करना है। एलन स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं और कक्षा 12 पाठ्यक्रम की तैयारी के लिए बेस्ट प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। स्थापना से अब तक 25 लाख स्टूडेंट्स एलन से मार्गदर्शन ले चुके हैं। वर्तमान में 11 हजार से अधिक सदस्यों का परिवार है, जिसमें आईआईटीयन, डॉक्टर्स, सीए व सीएस प्रोफेशनल्स फैकल्टीज के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। यहां प्रदान किए जाने वाले अकेडमिक सपोर्ट और पर्सनल केयरिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने सपने पूरे करते हैं। एलन के दृढ़ संकल्प, ईमानदारी, प्रामाणिकता, अखंडता, प्रेरणा, सामाजिक सरोकार, सामूहिक सोच, नैतिक दायित्व, समाज और पर्यावरण के लिए चिंता के मूल मूल्य दूसरों से अलग बनाते हैं। यहां संस्कार से सफलता तक की सोच के साथ आगे बढ़ा जाता है। एलन एक्स्पर्ट फैकल्टीज और अनुभवी सिस्टम के साथ स्टूडेंट्स की सफलता के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए समर्पित और संकल्पित हैं। छात्रों को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास होते हैं। वेबसाइट: www.allen.ac.in हेल्पलाइन-0744-23556677, 0744-2757575.
“मैं भी सुभाष” अभियान का पुणे में हुआ स्वागत
• १३ नवंबर २०२२ को कोथरुड के ब्लाइंड स्कूल में अभियान के तहत घुमती प्रदर्शनी का स्वागत।
• मैं भी सुभाष अभियान को केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय का प्रोत्साहन।
• चलो दिल्ली की संकल्पना पर आधारित प्रदर्शनी।
• देश के महान  सपूत  नेताजी  सुभाष  चंद्र  बोस की १२५ वीं  जयंती  २३  जनवरी  २०२३ को विशेष  है  और  पूरे  देश  में  बहुत  भव्य  तरीके  से  मनाई  जाएगी।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कार्यों और उनके जीवन के संदर्भ में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से तथा उनकी १२५ वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर धूमधाम से मनाने के लिए `मैं भी सुभाष` अभियान की शुरुआत की गई है. जानकारी से भरपूर इस अभियान को लेह, कोलकाता और मुंबई से एक साथ शुरुआत की की गई है। यह यात्रा हाल ही में पुणे पहुंची थी।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अभियान को समर्थन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अभियान के तहत कोल्हापुर से चलती-फिरती प्रदर्शनी शुरुआत हो चुकी है. हाल ही में यह प्रदर्शनी पुणे पहुंची। अंदमान और निकोबार द्विपों पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने तथा वहां के द्विपों को शहीद और स्वराज नाम जिस दिन दिलाया गया उस दिन के अवसर पर यह प्रदर्शनी पुणे में आयोजित की गई।
कोथरुड को गांधी भवन मार्ग पर पूना स्कूल एंड होम फाॅर ब्लाइंड गर्ल्स यहां पर यह प्रदर्शनी का उत्साह के साथ स्वागत किया गया।इस प्रोग्राम में प्रमुख अतिथि के तौर पर मशहूर लेखिका, वक्ता तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय श्रीमती शेफाली वैद्य थीं। पूना स्कूल एंड होम फाॅर द ब्लाइंड गर्ल्सकी प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री आनंद थत्ते इस समय उपस्थित थी।
इस प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल लिपी में पढ़ने के लिए विशेष प्रबंध किया गया था।
छात्रों ने जमकर प्रदर्शनी का लाभ उठाया। दिव्यांग छात्रों के लिए इस तरह के प्रोग्राम की काफी आवश्यकता होने की बात पर उपस्थित अतिथियों ने बल दिया।
प्रदर्शनी में नेताजी के जीवन की आठ प्रमुख घटनाओं को वर्णनित किया गया है। ब्रेल लिपी में होने के चलते बच्चों को नेताजी के जीवन कार्य को पढ़ने में मदद मिली।इस प्रदर्शनी में मोबाइल पर डिस्प्ले और प्रतिमाओं के माध्यम से नेताजी के जीवन कार्य पर प्रकाश डाला गया।इस समय दिखाए गए वीडियो को सभी ने पसंद किया।
तीन अलग-अलग वाहनों पर स्थापित इस प्रदर्शनी की मुख्य संकल्पना चलो दिल्ली है। जालीम ब्रिटिश सत्ता को देश से बाहर करने की यह उनकी अनोखी घोषणा थी।
नेताजी के कार्यों का प्रचार और देश के युवाओं और छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ऐसी जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई है।
घुमती प्रदर्शनी का उद्देश्य
• नेताजी की सारी जानकारी आसानी से जहां उपलब्ध नहीं होती, ऐसे लोगों तक यह जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके कार्यों की अनुभूति दिलाना।
• नेताजी के संदेशों को फिर से उजागर करना और युवाओं को प्रोत्साहन देना।
• ग्रामीण तथा शहरी सभी लोगों को नेताजी के कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराना।
• छात्रों, युवाओं में देशभक्ति को जगाना।
ढोल नगाड़ों के साथ नीलम कृष्ण पहलवान ने किया डोर टू डोर प्रचार, लोगों ने जमकर दिया आशीर्वाद
नई दिल्ली,संकल्प सवेरा: ढोल-नगाडो के साथ डोर टू डोर अभियान के दौरान वीरेंद्र मार्केट, लोकेश पार्क, गुप्ता मार्केट, इंदिरा मार्केट, लोकेश पार्क एक्स, रघुवीर एक्लेव में वार्ड नंबर 128 दिचाऊं कलां से भाजपा की भावी पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने घर घर जाकर वोट की अपील की।
भाजपा उम्मीदवार नीलम कृष्ण पहलवान के डोर टू डोर प्रचार अभियान के दौरान भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, साथ ही प्रचार के दौरान बुजुर्गों ने नीलम कृष्ण पहलवान के सर पर हाथ रखकर भारी मतों से जीत का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रचार के दौरान जगह-जगह नीलम कृष्ण पहलवान का वार्ड की मातृशक्ति ने फूलों की माला पहना कर स्वागत किया ।
प्रचार के दौरान नीलम कृष्ण पहलवान ने मतदाताओं से कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि मतदाताओं से मिल रहे आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं।
यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव देश में हिंदी साहित्यिक की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है
Kolkata: देश की सुप्रसिद्ध कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक यतीश कुमार की एक और पहचान एक अनुभवी कवि, लेखक और साहित्यकार के रूप में है। जो देश के साहित्य जगत में काफी चर्चित नाम माना जाता है। श्री कुमार ने हिंदी कविता और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत वर्ष कोलकाता में तीन दिवसीय 'लिटरेरिया 2021' का आयोजन किया था। जिसमें देशभर से 50 से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया था। इस आयोजन की आपार सफलता के कारण 18-20 नवंबर 2022 को एक बार फिर कोलकाता में हिंदी साहित्य के परिदृश्य 'लिटरेरिया 2022' के सफल आयोजन की तैयारी की जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है।
श्री यतीश कुमार ने इस आयोजन के दूसरे संस्करण में यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि इस आयोजन में देशभर के हिंदी कवि और साहित्यकारों के अलावा क्षेत्रीय साहित्यकारों को भी उचित स्थान मिले। कोलकाता की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था नीलांबर के तत्वावधान में तीन दिवसीय इस लिटफेस्ट में साहित्यकारों ने नवीनतम साहित्यिक प्रयासों को प्रस्तुत करेंगे। 18 नवंबर 2022 को इस कार्यक्रम का सफल उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में नीलांबर 'सप्तपर्णी' की एक त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका का औपचारिक विमोचन किया जाएगा, जिसमें देशभर के हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि, साहित्यकार और लेखक शामिल होंगे।
“इस खास मौके पर विभिन्न साहित्यिक-सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े यतीश कुमार ने कहा, अब समाज में एक नया हिंदी साहित्यिक का इको-सिस्टम बन रहा है। अगर इसपर ध्यान आकर्षित किया जाए तो हम पाएंगे कि हाल के वर्षों में हिंदी साहित्य का परिदृश्य इस देश के विभिन्न इलाकों और छोटे शहरों में काफी बढ़ा है और विभिन्न जगहों से आने वाले युवा कवियों और लेखकों का अवदान काफी उत्साहपूर्ण रहा है। विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम उनके कार्यों को उजागर करने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहे हैं, इनके नए विचारों ने नई पीढ़ी के दृष्टिकोणों को काफी प्रभावित और समृद्ध किया है।
श्री कुमार ने पिछले कुछ वर्षों में साहित्य जगत में अपनी विशेष रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है। लोकप्रिय उपन्यासों, कहानियों और यात्रा वृत्तांतों पर उनकी काव्य समीक्षाओं ने पाठकों का विशेष ध्यान खींचा है। उनकी कविताएँ और संस्मरण अधिकांश प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।
काव्यात्मक हृदय के साथ कुशल पेशेवर यतीश कुमार भारत में किसी भी संस्थान में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी भी हैं। 21 अगस्त 1976 (मुंगेर, बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और साहित्य की यात्रा में अपनी विशिष्ट शैली विकसित की है। 1996 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के अधिकारी श्री यतीश कुमार को भारतीय रेलवे सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2006 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
श्री कुमार की कविताओं के संकलन 'अंतस की खुरचन' को साहित्यिक जगत में अपने नए दृष्टिकोण और नवीनता के लिए काफी सराहना और प्रशंसा मिली है। श्री यतीश कुमार प्रतिष्ठित साहित्यिक संगठन 'नीलांबर' के अध्यक्ष हैं। इसके जरिए पिछले 20 वर्षों से वह कोलकाता में कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
श्री यतीश कुमार की कविताएँ और संस्मरण बड़े पैमाने पर प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। हिंदवी, समालोचन, जानकी पुल, पहली बार और कविता कोष जैसे लोकप्रिय साहित्यिक रचनाएं ब्लॉगों पर भी उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय और पांच क्षेत्रीय रेलवे पुरस्कारों के अलावा यतीश कुमार को आर्थिक अध्ययन संस्थान से 'उत्कृष्ट वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार-2019' प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा 'सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन' अवार्ड और गवर्नेंस में 'सीएमडी लीडरशिप अवार्ड' और 2021 में 8वां पीएसयू अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया है।
यतीश कुमार विभिन्न सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों का समर्थन करने में हमेशा पहली पंक्ति में खड़े होते हैं। उन्होंने देशभर में हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण में मदद करने के लिए विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल भी शुरूआत की हैं।
नेशनल मेडिकल कमिशन, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों पर होगा प्रवेश
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत की घोषणा
पीपलहाइव एलएलसी के माध्यम से करना होगा आवेदन
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा हाल ही में घोषणा की गई कि उनका देश यूक्रेन में मेडिकल यूनिवर्सिटीज से विस्थापित भारतीय स्टूडेंट्स को सीटें प्रदान करने जा रहा है। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि 2,000 सीटों तक का प्रावधान होगा, इन सीटों पर प्रवेश नेशनल मेडिकल कमिशन, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर होगा।
भारत-उज्बेक सहयोग में यह कदम समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एससीओ समिट और माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के मध्य संबंधों को और मजबूत बनायेगा। उज्बेकिस्तान सरकार की यह घोषणा पीएम मोदी की सरकार की प्रगतिशील विदेश नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।
बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट (बीएसएमआई) के प्रतिनिधिमंडल की डॉ. एंजेला कुर्बाेनोवा ने बताया कि, ‘‘यूक्रेन से विस्थापित हुए मेडिकल स्टूडेंट्स का बीएसएमआई में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है, बशर्ते ये छात्र  उज्बेकिस्तान स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हों। उन्हें हमारे पार्टनर पीपलहाइव एलएलसी के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।‘‘ पीपलहाइव एलएलसी इंडिया ऑफिस के मेडिकल रिक्रूटमेंट के निदेशक, एडवोकेट प्रमोद जोशी ने कहा कि यूक्रेन से विस्थापित भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप के रूप में प्रति वर्ष अधिकतम 3500 यूएसडी की स्पेशल फी उपलब्ध है।
डॉ. कुर्बाेनोवा ने आगे बताया कि ‘‘उज्बेकिस्तान सरकार के  मिनिस्ट्री ऑफ मेडिकल हायर एजुकेशनल इन्स्टिट्यूट (एमएचईआई) की सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत सभी स्टूडेंटस को अकेडमिक इवेल्यूशन के लिए अपनी अकेडमिक ट्रान्सस्क्रिप्ट/ इलेक्ट्रॉनिक जर्नल्स को सबमिट करना होगा। हम स्टूडेंट्स के क्रेडिट ऑवर और स्टडी किए गए सब्जेक्ट ऑवर का अपने केरिकुलम के साथ मिलान करते हैं। इसके आधार पर हम आवेदक को प्रवेश के वर्ष और सेमेस्टर की पेशकश करेंगे। कृपया उस एजेंट पर विश्वास ना करें जो स्टूडेंटस को उसी वर्ष के अध्ययन का आश्वासन दे रहे हैं जो वे यूक्रेन में पढ़ रहे थे क्योंकि हमारा केरिकुलम अलग है। हम उज्बेकिस्तान की नंबर 2 की टॉप सरकारी संस्थान हैं। हम स्टूडेंट ट्रांन्सफर के लिए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं, यदि कोई इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसे फाइनल डिग्री प्राप्त नहीं हो पायेगी।‘‘
उल्लेखनीय है कि डॉ. कुर्बाेनोवा का कथन उज्बेकिस्तान के राजदूत की घोषणा को प्रतिध्वनित करता है कि नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। एनएमसी, भारत द्वारा प्रकाशित दिशानिर्देशों के अनुसार ‘अकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम‘ की परिभाषा में कहा गया है कि स्टूडेंस को फाइनल डिग्री प्राप्त करने के लिए उन्हें वापस यूक्रेन विश्वविद्यालय लौटना होगा।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए डॉ अखिलेश कुमार
नई दिल्ली: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के चुनार में आयोजित हुई अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक के बाद, संगठन को संगठात्मक मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी शुरू हो गई है। इस क्रम में संगठन ने दिल्ली प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष पद पर डॉ अखिलेश कुमार को नियुक्त किया है। संगठन ने पत्र जारी कर, अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की है। जिनमें अध्यक्ष पद पर धीरज पाटीदार, अरुण कुमार पटेल (महासचिव) और शिवभूषण पटेल (उपाध्यक्ष) को पदभार सौंपा गया है।
डॉ अखिलेश कुमार को यह जिम्मेदारी समाज और संगठन के प्रति उनके बढ़ते लगाव को देखते हुए तथा उनकी कार्यकुशलता व प्रतिभा के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के निर्देश पर सौंपी गई है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मिथिलेश पटेल कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि डॉक्टर अखिलेश, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा (दिल्ली प्रदेश) के निर्माण हेतु संगठन को नित्य नई ऊंचाई का मार्ग प्रकाशित करेंगे।
इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें व्यक्तिगत व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।
इस शताब्दी का महानतम बिभूति.....जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
India : आज सम्पूर्ण विश्व पंचम मौलिक जगद्गुरू स्वामी श्री कृपालु जी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव माना रहा है । ये ऐसा व्यक्तित्व है जिन्होने अपने अलौकिक ज्ञान ,साहित्य सत्संग और आदर्श के द्वारा जीवन पर्यंत मानव जाति की सेवा की । जिनके दिव्य ज्ञान के प्रकाश ने सम्पूर्ण विश्व को आलोकित कर दिया । जिनका दिव्य सत्संग प्राप्त कर लाखो लोगो ने अपना जीवन धन्य किया । जिन्होने सम्पूर्ण विश्व मे भक्ति का प्रचार करके भारतीय  सनातन धर्म व संस्कृति को समृद्धि प्रदान की , जिन्होने विश्व को भक्ति मंदिर , प्रेम मंदिर , कीर्ति मंदिर जैसे दिव्य अनुपमेय उपहार दिये साथ ही साथ नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु कृपालु महिला महाविद्यालय , कृपालु बालिका इंटर्मीडियट कॉलेज , कृपालु बालिका प्राइमरी  स्कूल  की स्थापना की जहा प्रति लगभग 3500 बालिकाओ को   निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ निःशुल्क परिवहन , निःशुल्क यूनिफ़ोर्म आदि  प्रदान किया जाता  है । और साथ ही साथ चिकित्सा के क्षेत्र  मे  3 हॉस्पिटल(जगद्गुरू कृपालु चिकित्सालय मनगढ़ /बरसाना/वृन्दावन ) का निर्माण कराया जहा पूर्णत: निःशुल्क इलाज एलोपथिक आयुर्वेदिक नेचरोपथिक पद्धति किया जाता है । और  निःशुल्क दवाइया , एम्ब्युलेन्स सुविधा ,समय समय पर नेत्र शिविर , रक्त दान शिविर का भी आयोजन करता है जो इन ग्रामीण क्षेत्रो के लिए वरदान है और कहा तक कहे प्रति वर्ष 5000 से अधिक साधुओ और विधवाओ को उनकी जरूरत की सामाग्रीयो का वितरण किया जाता है
अपने कृपालु नाम को साकार करते हुए अनंत जीवो पर कृपाकि वृष्टि कि ऐसे दिव्य महापुरुष का प्राकट्य सन 1922 को  शरद पूर्णिमा कि मध्य रात्रि मे भक्ति धाम मनगढ़ ( उत्तर प्रदेश ) मे हुआ । शरद पूर्णिमा के दिन ही श्री कृष्ण भगवान ने जीवों को सर्वोच्च भक्ति रस प्रदान किया था ।
16 वर्ष कि अल्प आयु से ही जीवों के  कल्याणार्थ अथक परिश्रम प्रारम्भ कर दिया । 1955 को श्री महाराज जी ने  चित्रकूट मे संत सम्मेलन का आयोजन करवाया जहा भारतवर्ष के सभी प्रमुख विद्वानो को आमंत्रित किया इसके बाद 1956 मे कानपुर मे ऐसा ही एक और संत सम्मेलन करवाया जिसमे इनके अलौकिक प्रवचन को सुन कर काशी के आचार्यो ने इन्हे काशी आमंत्रित किया । ये ज्ञात हो कि काशी विद्वत परिषत 500 विद्वानो कि विश्व कि एक मात्र सभा है। काशी मे इनके अलौकिक संस्कृत मे प्रवचन को सुन कर विद्वत मण्डल ने एक मत होकर इनको जगद्गुरुत्त्म पद से विभूषित किया । और इनके अष्ट सात्विक भावों को देख कर इनको भक्ति योग रसवातार कि उपाधि प्रदान कि ।
जगद्गुरू श्री कृपालु जी महाराज विश्व के पंचवे मौलिक जगद्गुरू है इनसे पूर्ववर्ती जगद्गुरू के नाम 1. आदी जगद्गुरू श्री शंकरचार्य 2. जगद्गुरू श्री रामानुजाचार्य 3. जगगद्गुरु श्री निम्बर्काचार्य 4. जगद्गुरू  श्री माधवाचार्य ।  जगद्गुरू कृपालु जी महाराज ने विशाल साहित्य को भी प्रकट किया है जिसमे प्रेम रस सिद्धान्त , सेवक सेव्य सिद्धान्त , प्रेम रस मदिरा  राधा गोविंद गीत श्यामा श्याम गीत ब्रज रस माधुरी इत्यादि ग्रंथों को प्रकट किया । जिसमे समस्त शास्त्रो का सार समस्त विरोधाभाषी सिद्धांतो के समन्वय अत्यंत सरल भाषा मे प्रकट किया ताकि साधारण जनता भी वेदो शास्त्रो के कठिन सिद्धांतों को समझ कर अपना कल्याण कर सके। सम्पूर्ण मानव समाज इनके योगदान के लिए चीर काल तक इनका ऋणी रहेगा ।
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज जी के दिव्य कर कमलों से प्रतिष्ठित ब्रज गोपिका सेवा मिशन गत 23 वर्षों से पूजनीया रासेश्वरी देवी जी एवं स्वामी श्री युगल शरण जी के अथक प्रयास से  भारत एवं विदेशों में भारतीय सनातन दर्शन का प्रचार एवं प्रसार कर रहा है।  आज हम सभी मिलकर ब्रज गोपिका सेवा मिशन से तरफ़ से इन महान विभूती को इनके  100 वे जन्मदिन कि कोटि कोटि बधाई देते है और इनके चरण कमल मे प्रणाम करते हुये कृपा कि याचना करते है ।
टीसीआई ग्रुप द्वारा संस्थापक अध्यक्ष प्रभु दयाल अग्रवाल की स्मृति में भारत में 27 से अधिक स्थानों पर रक्तदान अभियान शिविर आयोजित
हरियाणा, गुरूग्राम। ट्रांस्पोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया (टीसीआई ग्रुप) अपने संस्थापक अध्यक्ष, प्रभु दयाल अग्रवाल जी (श्री पीडी जी) की स्मृति में, हर साल रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसी विरासत को जारी रखते हुए इस वर्ष का रक्तदान अभियान 17 से 22 सितंबर, 2022 तक 6 दिनों से अधिक का था।
राजकोट, रायपुर, चाकन, हसनगढ़, जमशेदपुर, पटना, पुणे लखनऊ, राउरकेला और मदुरै जैसे स्थानों सहित पूरे भारत में 27 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया।  इस अभियान में पुरुषों और महिलाओं दोनों से मिलकर 800 से अधिक कर्मचारियों और बाहरी सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
पीडी जी को भारतीय ट्रांस्पोर्ट उद्योग का अग्रणी माना जाता है, उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्रों में रसद से परे समाज में योगदान दिया। भारत में निजी ब्लड बैंक स्थापित करने में उनकी भूमिका प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। जाने-पहचाने लोगों के दिलों में श्री पीडी जी आज भी जीवित हैं, जो कि उनकी दयालुता को दर्शाता है।
यूट्यूब लिंक: www.youtube.com/shorts/ekeDNOzD7Mk
हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण
वेदांता समूह की जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक में, तकनीक के माध्यम से इसके खनन क्षेत्रो में उत्पादन क्षमता और पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देना प्रमुख है। इस मूल सिद्धांत के अनुरूप, कंपनी ने अपनी जावरमाला खदान में एक सफल ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर तकनीकी और सफल संचालन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है।
उद्योग 4.0 के युग में, डिजिटल परिवर्तन समय की आवश्यकता है और इसे दैनिक खनन कार्यों में एकीकृत करने के लिए बहुत अधिक विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है क्योंकि यह दक्षता और सुरक्षा सहित कई कारणों से महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान ज़िंक द्वारा जावरमाला में किए गए सफल ड्रोन परीक्षणों ने भूमिगत स्टॉप संरचना की खोज करने और खदान में सीमित स्थानों जानकारी हासिल करने में सफलता अर्जित की है जो दुर्गम थे। ड्रोन परीक्षण एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह न केवल खदान में बेहतर सुरक्षा और उत्पादकता को सक्षम करने में सहायता करता है, बल्कि उपकरण को होने वाले नुकसान को कम करते हुए भूमिगत खदान में असुरक्षित क्षेत्रों के मैन्युअल निरीक्षण की आवश्यकता को खत्म करने में भी सहायक है।
निगरानी परीक्षणों को हाई-टेक नाइट विजन कैमरों और थर्मल सेंसर द्वारा संचालित किया गया, जो आगे चलकर बुद्धिमत्ता, बहुमुखी प्रतिभा और स्थिरता के एक अद्वितीय संयोजन को प्रस्तुत करता है, जिससे डेटा को डिजिटल जानकारी में बिना किसी कठिनाई के परिवर्तित किया जा सकता है। हिंदुस्तान ज़िंक ने 2019 में रामपुरा आगुचा खदानों में लाइन-ऑफ-विजन ड्रोन ट्रेल्स का उपयोग किया है और अब निगरानी कार्यों में नए और अधिक उन्नत ड्रोन के एकीकरण के साथ इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।
हिंदुस्तान ज़िंक ऑटोमेशन और एनालिटिक्स द्वारा समर्थित सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास तकनीकों का लाभ उठा रहा है, ताकि व्यवसाय के विकास के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार किया जा सके। उत्पादन की कम लागत के साथ डिजिटलीकरण, स्वचालन क्षमताओं और परिचालन परिसंपत्तियों के एक मजबूत पोर्टफोलियो ने कंपनी को आगे रहने में मदद की है। उद्योगों में अग्रणी कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक ने डिजिटलीकरण और नवाचार को अपनाया है।
-- इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से गुजरात राज्य में राजसत्ता के समानांतर धर्म सत्ता का गठन किया गया
-- गुरुवंदना मंच की सप्तर्षि परिषद और राज्य परिषद के संतों की उपस्थिति में, मुख्य धर्माचार्य के रूप में स्वामीश्री कृष्णानंदजी महाराज, उप प्रमुख धर्माचार्य के रूप में श्री मुदितवदनानंदजी महाराज, अध्यक्ष के रूप में श्री गौरांग शरण देवाचार्यजी, उपाध्यक्ष के रूप में श्री शरदभाई व्यास, महंतश्री कस्तूरदास बापू की अनुशासक और स्वामी श्री विजयानंदजी महाराज की विद्यत परिषद के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की गई
"गुरुवंदना मंच" द्वारा आयोजित प्रथम ब्रहर्षि सभा का एक दिवसीय सत्र गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर के ऑडिटोरियम(सभागार) हॉल में सेक्टर-12 में आयोजित किया गया। जिसमें व्यापक विचार-विमर्श के बाद, सर्वसम्मति से गुजरात राज्य में राजसत्ता के समानांतर धर्म सत्ता का गठन किया गया, जो कि संविधान के तहत कानून के अनुसार किया गया है।
ब्रहर्षि सभा जो कि विधान सभा के समकक्ष ही है, इसके द्वारा धर्माचार्य परिषद का गठन किया गया है, जो राजसत्ता के मंत्रिपरिषद के समकक्ष है। गुरुवंदना मंच की सप्तर्षि परिषद और राज्य परिषद के संतों की उपस्थिति में, मुख्य धर्माचार्य के रूप में स्वामीश्री कृष्णानंदजी महाराज, उप प्रमुख धर्माचार्य के रूप में श्री मुदितवदनानंदजी महाराज, अध्यक्ष के रूप में श्री गौरांग शरण देवाचार्यजी, उपाध्यक्ष के रूप में श्री शरदभाई व्यास, महंतश्री कस्तूरदास बापू की अनुशासक और स्वामी श्री विजयानंदजी महाराज की विद्यत परिषद के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति पूर्ण वैदिक विधि विधान से शपथ ग्रहण के साथ संपन्न हुई थी। इसके साथ ही धर्माचार्य परिषद के 22 अन्य धर्माचार्यों ने भी शपथ ली।
इसके साथ ही गुजरात राज्य में राजसत्ता स्तर पर धर्मसत्ता का प्रस्थान हो गया है। अब से धर्मसत्ता का पूरा ध्यान गुजरात राज्य के 182 विधानसभा क्षेत्रों को गुरुवंदन मंच ब्रहर्षि सभाक्षेत्र मानकर इस पर ही केंद्रित होगा और हिंदू समाज में सांप्रदायिक सद्भाव के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा सनातन धर्म पर विदेशी धर्मों के आक्रमणों को नाकामियाब करके एक वीर एवं पराक्रमी हिन्दू समाज का निर्माण और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों की स्थापना करने का प्रयास किया जायेगा।
स्वामी श्री मुदितवदनानंदजी सरस्वतीजी, स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज, श्री एस.पी. स्वामी गोंडल, जगद्गुरु सूर्याचार्यजी द्वारका और स्वामी श्री गौरांगशरण देवाचार्यजी ने विशाल धार्मिक सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर सप्तर्षि परिषद के अध्यक्षश्री परम पूज्य महंतश्री कनिरामदासजी महाराज, परम पूज्य अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामीजी हरिहरानंदजी भारती, परम पूज्य महंतश्री आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज, परम पूज्य महामंडलेश्वरश्री शिवराम साहेब, परम पूज्य श्री एस.पी. स्वामी, परम पूज्य महंतर्शी शांतिगिरिजी, परम पूज्य महंतश्री कृष्णानंदजी, परम पूज्य महंतश्री विजयदासजी बापू, परम पूज्य आदरणीय महामंडलेश्वरश्री मूलदासबापू, परम पूज्य आदरणीय महामंडलेश्वरश्री गोरधनबापा, परम पूज्य 108 महंतश्री क्षिप्रागिरि महाराज, महामंडलेश्वरश्री केशवानंदजी महाराज तथा राज्य परिषद के अध्यक्षश्री महामंडलेश्वरश्री ललित किशोरशरण, ब्रहर्षि साँ अध्यक्षश्री गौरांगशरणजी, स्वामीजी निजानंदजी बापू, महंतश्री मुदिवीवदनानंदजी, महंतश्री कस्तुरबापू, महामंडलेश्वरश्री जीणारामजी बापू, जगतगुरु सूर्याचार्य कुष्णदेवजी महाराज तथा प्रसिद्ध कथाकार के साथ-साथ राष्ट्र वंदना मंच के अध्यक्ष श्री डीजी वंजारा (पूर्व IPS) और उपाध्यक्ष श्री एम.ए. पटेल उपस्थित थे। समारोह का संचालन कथावाचक एवं गुरु वंदना मंच के संयोजक श्री रामेश्वरबापू हरियानी ने किया।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में अदाणी फाऊंडेशन का शिक्षा में सहयोग
अदाणी फाउंडेशन एवं अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सौजन्य से आज दिनांक 08/09/20220 को जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा फतेहगढ़ PEEO के अंतर्गत आने वाली समस्त विद्यालयों के प्राथमिक विद्यार्थियों को 530 स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड जैसलमेर के स्टेशन हेड आलोक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया।
अदाणी फाउंडेशन के राजस्थान हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जा रहा है, जो कि विद्यार्थी एवं शिक्षक के बीच एक अलौकिक प्रेम की पराकाष्ठा को साबित करता है। शिक्षक ही वह कड़ी है, जो मनुष्य को शिक्षा के माध्यम से बेहतर इंसान एवं जीने का असली सलीका सिखाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहगढ़ पंचायत समिति के प्रधान जनक सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने शिक्षा की मूलभूत आवश्यकताओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के बारे में अवगत करवाया।
इसी कार्यक्रम की कड़ी में जैसलमेर जिले में 2000 विद्यार्थियों स्कूल बैग से लाभान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का सेफ्टी अवेयरनेस सेशन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को बिजली की रखरखाव सुरक्षा, एवं सावधानियों से अवगत करवाया गया, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सके तथा विद्यार्थी अपने परिवार एवं आस-पड़ोस में जागरूक कर सके, जिससे बिजली से होने वाली असामयिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि फतेहगढ़ सरपंच नरेंद्र सेन एवं लोडीसर सरपंच कमल चौधरी उपस्थित रहे तथा अदाणी कंपनी की तरफ से प्रमोद शर्मा, अविनाश, संजय बराल, एजाज फुलवरिया, दिनेश शर्मा, गौरव सिंह, वांडेकर आदि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को चिन्हित किया।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय प्रधानाध्यापक उम्मीद सिंह जी एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा अदाणी परिवार का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अदाणी परिवार द्वारा समस्त विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
शेखावाटी के टॉप डेवलपर बाबूलाल वर्मा को मुंबई कोर्ट में एससी गाइडलाइन के तहत पीएमएलए आरोपों से किया गया बरी
जयपुर: मुंबई के प्रमुख रियल एस्टेट व्यक्तियों में से एक, जयपुर के शेखावाटी क्षेत्र के ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के प्रमोटर, श्री बाबूलाल वर्मा, को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किसी भी गलत काम में लिप्त न पाए जाने पर बरी कर दिया गया है।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को अपने अंतरिम आदेश को पूर्ण बना दिया और ओंकार समूह के प्रमोटर को यह कहते हुए बरी कर दिया कि यदि कोई अनुसूचित अपराध नहीं है, तो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्यवाही जारी नहीं रह सकती है।
शेखावाटी क्षेत्र (नवलगढ़-सीकर डिवीजन) की जड़ों से जुड़े हुए वर्मा, जयपुर के एक मध्यम आय वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक ऐसे लड़के की तरह हैं, जिसने देश के प्रमुख रियल एस्टेट बाजार में बुलंद ऊंचाइयों को छुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त लक्जरी आवास के अलावा सबसे अधिक मात्रा में पुनर्वास घरों को वितरित करने का गौरव प्राप्त किया है। इसमें मुंबई में जारी प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें से कुछ भारत की सबसे ऊंचे आवासीय टावर्स हैं। उनकी कंपनी ओंकार ग्रुप को महाराष्ट्र सरकार की स्लम पुनर्वास योजना के तहत मुंबई क्षेत्र में 75,000 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्वास का श्रेय दिया जाता है। और कंपनी की सीएसआर पहल के तहत, ओमकार फाउंडेशन को मुंबई, जयपुर और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में, समाज के कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक परियोजनाओं की एक श्रृंखला को लागू करने का श्रेय दिया जाता है। कंपनी अब मुंबई में महालक्ष्मी में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे पुनर्वसन आवासीय टॉवर की आपूर्ति करने के लिए तैयार है, जो 8,000 से अधिक झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का पुनर्वास करेगा।
जनवरी 2021 में उन्हें साथी श्री कमल गुप्ता के साथ एक पीएमएलए मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिया गया था। खास बात यह है कि उनकी कंपनी ओंकार समूह ने उनकी हिरासत के बावजूद, देश के शीर्ष वित्तीय संस्थानों और एलएंडटी, पिरामल, गोदरेज सहित प्रमुख संयुक्त उद्यम भागीदारों के निरंतर समर्थन के साथ कई मेगा आवासीय परियोजनाओं में सफलतापूर्वक संचालन जारी रखा है।
बुधवार को उन्हें इस मामले से बरी करते हुए, विशेष न्यायाधीश, एमजी देशपांडे ने अपने फैसले में जोर दिया कि "यह स्पष्ट है कि यदि कोई अनुसूचित/अनुमानित अपराध नहीं है, तो पीएमएलए मामला जारी नहीं रह सकता है। इसी तरह, अनुसूचित अपराध से संबंधित मामले की अनुपस्थिति में पीएमएलए अदालत को पीएमएलए मामले को जारी रखने का अधिकार नहीं हो सकता है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश... बहुत स्पष्ट हैं। इस अदालत के पास पीएमएलए के तहत, यदि कोई अनुसूचित अपराध नहीं है तब आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।" बता दें कि पीएमएलए की संवैधानिकता को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद यह इस तरह का अपने आप में पहला फैसला माना जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने पीएमएलए पर अपने महत्वपूर्ण आदेश में कहा था कि अगर किसी व्यक्ति को उसके खिलाफ दायर अनुसूचित अपराध में अदालत द्वारा दोषमुक्त किया जाता है, तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के लिए अलग से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
डॉ. आशा गोयल हत्याकांड के विशेष लोक अभियोजक बने उज्ज्वल निकम
मुंबई : देश के श्रेष्ट आपराधिक वकीलों में गिने जाने वाले उज्ज्वल निकम को कनाडा के नागरिक डॉ आशा गोयल की हत्या के मामले में विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। मुंबई में करीब दो दशक पहले तब उनकी हत्या हो गई थी जब वो पारिवारिक संपत्ति विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही थीं। उज्ज्वल निकम की नियुक्ति केस के पिछले वकील अवधूत चिमालकर के इस्तीफे के बाद हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध आपराधिक कानून विशेषज्ञ उज्ज्वल निकम ने देश में लगभग 40 अपराधियों को मृत्यु दंड और 300 से अधिक अपराधियों को आजीवन कारावास दिलवाया है। 24 अगस्त को मुंबई सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई के लिए जाने वाले अभियोजन पक्ष के मामले का वो नेतृत्व करेंगे। डॉ. आशा गोयल की हत्या के मामले में विशेष लोक अभियोजक के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा 10 अगस्त 2022 को महाराष्ट्र के लॉ एंड जस्टिस डिपार्टमेंट के द्वारा की गई थी। इस मामले की सुनवाई लंबे समय से प्रतीक्षित थी, और इसमें पहले भी कई बार देरी हो चुकी है।
इससे पहले उज्ज्वल निकम ने देश के हाई-प्रोफाइल हत्या, सामूहिक बलात्कार और आतंकवाद संबंधी मामलों में अभियोजन पक्ष का सफल नेतृत्व किया है। इन मामलों में 2008 का मुंबई हमला भी शामिल है।
कनाडा के ऑरेंजविले ओन्ट्स की रहने वाली 62 वर्षीय डॉ. गोयल की हत्या 2003 के अगस्त में मुंबई के मालाबार हिल्स में किराए के हत्यारों द्वारा करायी गई थी। डॉ. गोयल की लाश पड़ोस में उसके रिश्तेदार के घर में मिली थी।किराए के हत्यारों द्वारा मार डाला गया था। अपने कैरियर के 40 साल के दौरान डॉ. गोयल सस्कैचवान में काम करने के साथ कनाडा में 10, 000 से अधिक बच्चों की डिलीवरी करवाई।
डॉ. गोयल हत्या मामले के जांचकर्ता बताते हैं कि डॉ. गोयल अपने भाई सुरेश अग्रवाल से मिलने मुंबई आई थी। उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि सुरेश अग्रवाल ने 12 मिलियन डॉलर की विवादित संपत्ति को लेकर टोरंटो निवासी अपने भाई सुभाष अग्रवाल के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या करने की साजिश रची। सुरेश की मृत्यु हो गई है। लेकिन कनाडा का रहने वाला सुभाष अग्रवाल इंटरपोल रेड नोटिस बावजूद टोरंटो में रह रहा है। वह अभी भी भारत में वांछित आरोपी है। उसने अपनी बहन की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।
मुंबई पुलिस ने चार अन्य को भी गिरफ्तार किया और उन पर हत्या का आरोप लगाया। इनमें से तीन प्रदीप परब, पवनकुमार गोयनका और मनोहर शिंदे अग्रवाल बंधुओं के कर्मचारी थे, और चौथा नरेंद्र गोयल, सुरेश अग्रवाल का दामाद है। शिंदे की भी मौत हो चुकी है। प्रदीप परब पुलिस को अपना इकबालिया बयान देकर राज्य का गवाह बन गया है। जबकि पवनकुमार गोयनका और नरेंद्र गोयल इस सप्ताह अदालत में पेश हुए हैं। प्रदीप परब ने अपने इकबालिया बयान में इस मामले में विभिन्न अभियुक्तों की भूमिकाओं का विस्तार से वर्णन किया है और कहा है कि डॉ. गोयल को मारने में मदद करने के लिए उन्हें लगभग 150 डालर का भुगतान किया जाना था।
विशेष लोक अभियोजक के रूप में उज्जवल निकम की नियुक्ति पर डॉ आशा गोयल और डॉ सदन गोयल के बेटे और बेटी संजय गोयल और रश्मि गोयल ने न्याय पाने के लिए हमारी 19 साल की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फॉरएवर मिस, मिसेज व टीन इंडिया 2022 सीजन 2 का हुआ ग्रैंड समापन, 200 से ज्यादा मॉडल्स की घर बैठे हुई क्राउनिंग
राजधानी जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से 19 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन मोड पर आयोजित किए जा रहे हिंदुस्तान के सबसे बड़े नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट "फॉरएवर मिस, मिसेज व मिस टीन 2022 सीजन 2" का आज ग्रैंड समापन किया गया। इस पेजेंट के दौरान विश्व के सबसे बड़े इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस एफसीया एन्ड मिसेज एफसीया की घोषणा भी की गई। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पूरी दुनिया भर से टोटल 139 देशों की मॉडल्स हिस्सा लेंगी और अपने टैलेंट को शोकेस करेंगी।
शो आयोजक (एस्ट्रो राज) राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन चार दिनों तक हिंदुस्तान के अलग अलग शहरों से 200 से अधिक मॉडल्स की क्राउनिंग घर बैठे उनके फैमिली मेंबर्स द्वारा की गई। जिसको इस पेजेंट के ऑफिशियल एप्लीकेशन व यूट्यूब चैनल पर काफी सारे लोगों ने लाइव देखा। साथ ही इसके अलावा इस पेजेंट के सितंबर में होने वाले दूसरे चरण की जानकारी भी सभी को दी गई जिसमें स्टेट लेवल विनर्स की क्राउनिंग ऑफलाइन तरीके से की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार तीन स्टेप्स में इस शो को प्लान और डिजाइन किया गया है। जिसमें पहला चरण सिटी विनर्स, दूसरा स्टेट विनर्स और तीसरा नेशनल लेवल की विनर्स का है। सितंबर में स्टेट लेवल फिनाले और दिसंबर में नेशनल लेवल फिनाले का आयोजन जयपुर में ही ऑफलाइन मोड पर किया जाएगा।
19 अगस्त से शुरू होगा इंडो-जापानी सीटीओ क्लब का 8वां लाइव समिट
नई दिल्ली: आईजेसीटीओ की आयोजन समिति के सेक्रेटरी और कोर्स डायरेक्टर्स इंडो-जापानी सीटीओ क्लब के 8वें लाइव समिट का आयोजन कर रहे हैं, यह 3 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त 2022 से शुरू होगा और लीला एंबिएंस होटल, गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन श्री अनिल विज (गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री-हरियाणा सरकार) द्वारा 19 अगस्त को शाम 5 बजे किया जाएगा।
एक सम्मेलन के रूप में आईजेसीटीओ , क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन -सीटीओ (हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली आर्टरीज में 100% ब्लॉक वाले रोगी) के क्षेत्र में सभी विकासों को शामिल करने के लिए लगातार सफल रहा है। पहले इन मरीजों का इलाज सिर्फ हार्ट सर्जरी से होता था लेकिन अब एंजियोप्लास्टी से भी इन मरीजों का इलाज किया जा सकता है। आईजेसीटीओ सम्मेलन के पिछले 7 संस्करणों में नए हृदय रोग विशेषज्ञ को सीटीओ केसेस ऑपरेट के लिए आवश्यक बारीक जानकारी, स्किल और टेक्नोलॉजी को समझने के लिए शिक्षा प्रदान की जाती है। फेलो और युवा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट के लिए एक फेलो कोर्स होगा। 19 अगस्त होने वाले इस फेलो कोर्स के लिए कम से कम 300 कार्डियोलॉजिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है।
आईजेसीटीओ भारतीय और जापानी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा सीटीओ पीसीआई में सामूहिक रूप से अपने ज्ञान और अनुभव को बांटने का एक प्लेटफॉर्म है। आईजेसीटीओ सीटीओ पीसीआई के क्षेत्र में बेसिक और एडवांस तकनीकों और साइंटिफिक इनोवेशन को भी दर्शाता है।
इस आयोजन में सीटीओ-पीसीआई में मुश्किलों के साथ-साथ केस सिलेक्शन और प्लानिंग सीटीओ प्रोसीजर, सीटीओ पीसीआई के लिए उपकरण, सीटीओ-पीसीआई के लिए एंटेग्रेड और रेट्रोग्रेड एप्रोच सहित कई श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। प्रत्येक दिन में अलग-अलग प्रोफेशनल द्वारा अपने शोध और व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बताने वाले न्यूनतम 5 सत्र शामिल होंगे। यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ ज्ञान से भरपूर होगा।
मौजूदा प्रोफेशनल्स और मेंबर्स के अलावा, 3 दिवसीय कार्यक्रम नए युवा फेलो और एस्पिरिंग युवा हृदय रोग विशेषज्ञों के लिए अहम होगा।
मेडिट्रिना अस्पताल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एन प्रताप कुमार ने कहा, "इवेंट मेडिसिन के क्षेत्र में नए अवसरों को सीखने, बातचीत करने और नए अवसरों को अनलॉक करने के साथ-साथ मौजूदा गैप्स को दूर करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। इस मीटिंग की अध्यक्षता हैदराबाद के कोर्स डायरेक्टर्स डॉ सूर्यप्रकाश राव, मुंबई के डॉ गणेश कुमार और लखनऊ के डॉ पी के गोयल के अलावा केरल के डॉ प्रताप कुमार ने की।
यह आयोजन दुनिया भर के विशेषज्ञों की मेजबानी करेगा। कुछ नामों में जापान के डॉ. केन्या नासु और डॉ. नागमात्सु, जर्मनी से डॉ. गेराल्ड वर्नर, इटली से डॉ. अल्फ्रेडो गैलेसी, कनाडा से डॉ संजोग कालरा शामिल हैं। लाइव केस ट्रांसमिशन केस में मेडिट्रिना हार्ट सेंटर, सिविल हॉस्पिटल, गुड़गांव, केयर हॉस्पिटल बंजारा, हैदराबाद, सकुरबक्शी वतनबे हॉस्पिटल, जापान, डार अल फौद हॉस्पिटल, मिस्र जैसे अस्पताल शामिल होंगे।
धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चावण्डा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले  प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार एवम् सरपंच महोदय द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच अमराव कंवर सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह,विशिष्ट अतिथि किशन सिंह राजपुरोहित,राजूसिंह,नत्थूसिंह किशोर सिंह एवं माँ चावण्डा युवा जागृति मंच के युवाओं  ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विद्यालय विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।मंच संचालन व्याख्याता भागीरथ कड़वासरा द्वारा किया गया अंत में प्रधानाचार्य राधा बोरावट ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों  एवम् स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया
हर्षोउल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चावण्डा ढाणीयो में सरपंच प्रतिनिधि मोहनसिंह ,प्रधानाध्यापक नेमाराम सहित वरिष्ठ लोगों ने ध्वजारोहण किया बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया ।
बासनी सैफ़ा स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किये आयोजित
ग्राम पंचायत के ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  बासनी सेफा मे सरपंच प्रतिनिधि मोहनसिह,देवीसिह,विशनसिंह,करनसिंह फौज़ी व युवा उद्यमी बिरमाराम सुथार प्रधानाध्यापिका प्रियंका व्यास व जसराज अध्यापक ने ध्वजा रोहण किया छात्रों का कार्यक्रम सराहनीय रहा छात्रा खुश्बू कक्षा आठ को बेस्ट स्टूडेटं व अन्य छात्रो को भी पुरस्कार व मिठाई वितरण की गई समारोह में ग्राम वासी मालम सिंह,तेजसिह,मांगीलाल सिह,खुमाराम,रतनसिंह व गण्मान्य नागारिको की उपस्थित मे 1750 गुब्बारो को छात्रो द्वारा हवा मे तिरंगा की तरह लहराया गया अध्यापिका चंचल भाटी,सजना चौधरी,माया ठकराल,रमिला चौधरी,संदीप व कृष्णा ने सहयोग किया
IIFD की आंतरिक एक्सीबिशन अरासा और फैशन एक्सीबिशन गाबा का शुभारम्भ हुआ
सूरत: शहर के प्रांगण में जाने-माने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन डिजाइनिंग द्वारा एक इंटीरियर और फैशन एक्सीबिशन का आयोजन किया गया है। आज से वेसु जी. डी. गोयनका रोड पर शुरू हुआ। उद्घाटन के मौके पर चौर्यासी विधानसभा की विधायक झंखना पटेल और नगरसेवक रश्मि साबू विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. इसके साथ ही IIFD के फाउंडर डायरेक्टर मुकेश माहेश्वरी और पल्लवी माहेश्वरी भी मौजूद रहीं।
IIFD के संस्थापक निदेशक मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि IIFD की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। जो फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिजाइन और इवेंट मैनेजमेंट आदि के कोर्स चलाता है। एक्सीबिशन का आयोजन संस्थान के छात्रों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इंटीरियर डिजाइन के छात्रों ने दस अलग-अलग विषयों पर उत्पादों को डिजाइन किया, जिन्हें अरासा में प्रदर्शित किया गया था और फैशन डिजाइन के छात्रों ने 15 अलग-अलग विषयों पर गारमेंट्स डिजाइन किए थे, जिन्हें गाबा में प्रदर्शित किया गया था। यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए कल सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
रामचरित मानस का सुमिरन बिना हवाई जहाज त्रिभुवन की यात्रा कराता है : मोरारीबापु
महुवा में चार दिवसीय तुलसी जन्मोत्सव संपन्न
तलगाजरडा : श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी रामचरित मानस के रचयिता पू. गोस्वामी तुलसीदासजी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष पू. मोरारीबापू के पावन सानिध्य में वर्ष 2010 से शुरू हुई श्रृंखला इस वर्ष 2022 में 12 मनकों के रूप में आज चार दिवसीय तुलसी जन्मोत्सव के भागरूप पूर्ण हुई।
जैसा कि सभी जानते हैं कि, रामचरित मानस के विद्वानों और इस क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं को विशेष तौर पर सम्मानित करने के लिए तुलसी पुरस्कार, व्यास और वाल्मीकि पुरस्कार अर्पित किए जाते है। वर्ष 2010 की श्रृंखला में और वर्ष 2015 से वाल्मीकि और व्यास पुरस्कारों की पूर्ति की गई थी। पुरस्कार प्राप्त करने वालों को सूत्रमाला, प्रशस्ति पत्र और 1.5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष के दौरान इन क्षेत्रों में योगदान देने वाले नौ गणमान्य व्यक्तियों को आज दिनांक 4 अगस्त, 2022 के दिन कैलाश गुरुकुल, महुवा के जगतगुरु आदि शंकराचार्य सभागृह में सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्वानों में वाल्मीकि पुरस्कार पू. जगद्गुरु श्री माधवाचार्यजी महाराज (अयोध्या), श्री विजयशंकर देवशंकर दयाशंकर पंड्या (अहमदाबाद), रामायण धारावाहिक के निर्माता स्व. रामानंद सागर को दिया गया पुरस्कार उनके पुत्र श्री प्रेमसागर ने स्वीकार किया था। व्यास पुरस्कार भगवताचार्य पू. शरदभाई व्यास (धरमपुर), आचार्य गोस्वामी श्री मृदुल कृष्णजी महाराज (वृंदावन) के प्रतिनिधि उमाशंकरजी को और महाभारत धारावाहिक के निर्माता श्री बी.आर. चोपड़ा का पुरस्कार उनकी प्रतिनिधि सुश्री प्रीतिबेन वखारिया ने स्वीकार किया। तृतीय क्रम के तुलसी पुरस्कार से सुश्री रमाबेन हरियानी (जयपुर), श्री मुरलीधरजी महाराज (ओंकारेश्वर) और महंत श्री राम हृदयदासजी (चित्रकूट धाम, सतना, मध्य प्रदेश) को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में पूज्य मोरारीबापू ने कहा कि, जो विद्वान इस त्रिभुवन ग्रंथ का मुख से जाप कर रहे हैं, वे सभी मदह की "पादुका अभिषेक" करना पसंद करते हैं। यह पुरस्कार पहल केवल एक कड़ी है, एक माध्यम है। किन्तु वास्तव में यह आप सभी की वंदना भीतर से ऊर्जा मूल्यों को प्रकट करता है। "शायरी तो सिर्फ बहाना है असली मकसद तो आपको रीज़ाना है"। तलगाजरडा यह चाहता हैं कि, यह पहल इस भूमि पर हमेशा प्रज्जवलित रहे। आप सभी यहां आते रहना। एक इच्छा यह भी है कि हम इस चार दिवसीय उत्सव को अगले मनके में सप्तक में परिवर्तित करें। किसी ने यह भी सुझाव दिया कि अगर हम तुलसीजी के नाम को प्रणाम करते हैं, तो रत्नावलीजी को भी याद नहीं कर सकते..? इसलिए भविष्य में किसी मातृशक्ति की भी रत्नावली पुरस्कार के रूप में वंदना करनी चाहिए। कथा पाठकों को पांच बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
हम नृत्य को बोलने, सुनने, याद रखने, गायन और अनुमोदन के साथ भी जोड़ सकते हैं। किसी भी मामले में कुछ भी कहना है तो स्पष्ट तौर पर कहना चाहिए। लोग हमेशा बात करने के अवसरों की तलाश में रहते हैं। किन्तु भजन करने वालों को किसी की टिप्पणी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। बुद्ध पुरुष दीक्षा और भिक्षा देते हैं। तमाम व्यक्ति को अपने और रामचरित मानस के चरित्र का ध्यान रखना होता है। तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो आप गाते हैं उस पर आपको दिव्य विश्वास होना चाहिए। दूसरा जब भी आपको मौका मिले, तो साधुसंग करें और अंत में जिस शरण में प्रेम हो, उसका भजन करें। व्यास को फ्रेम में चिपकाया नहीं जा सकता। साधु में द्वेष नहीं होता और जो सबका भला चाहतै है, वहीं साधु होता है।
तलगजरडा के चित्रकूट धाम के नामकरण के लिए मोरारीबापू ने एक अच्छा तर्क दिया। भागवत, रामायण, महाभारत और वेद-उपनिषद जैसे संस्कृत शास्त्रों के अनेक विद्वान चार दिनों तक महुवा के कैलाश गुरुकुल में पूज्य मोरारीबापू के आतिथ्य से अभिभूत हुए।
मंच का संचालन श्री हरिश्चंद्रभाई जोशी ने किया और व्यवस्था का संचालन श्री जयदेवभाई मांकड ने किया था।
जनता के लिए काम करना पसंद करते हैं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वराजसिंह चुडासमा
लोगों की मदद करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छा उद्यमी होना चाहिए और एक उद्यमी का जीवन इतना आसान नहीं होता है कि यह अक्सर एक बाधा से प्रभावित होता है। एक साम्राज्य का निर्माण आपके दिल, आत्मा, खून और पसीने का हर हिस्सा लेता है। यह वही कहानी है विश्वराजसिंह चुडासमा के साथ 28 साल की उम्र में उन्होंने देश भर में विभिन्न उद्यमियों और व्यवसायों को ऋण प्रदान करने वाले युवा उद्यमी और व्यवसायी के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। कॉरपोरेट निजी ऋण, कार ऋण, संपत्ति ऋण और स्वर्ण ऋण से शुरू होने वाली ऋण सेवाएं प्रदान करता है। यह युवा उद्यमी अपने सफल बिजनेस वेंचर के साथ मिलकर कई लोगों को रोजगार के अवसर दे रहा है। उनकी विशेषज्ञता और व्यापार-उन्मुख दृष्टिकोण ने उन्हें अपने मूल्यवान ग्राहकों के बीच एक बड़ी प्रतिष्ठा अर्जित की है।
विश्वराजसिंह अतुल्य फूड्स नाम से फूड फैक्ट्री चलाते हैं। अतुल्य भोजन कुशल श्रमिकों की अपनी प्रतिभाशाली और नवीन टीम के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली दालों का उत्पादन करता है। 28 साल की छोटी सी उम्र में ही विश्वराजसिंह अपनी उम्र के हर व्यक्ति के लिए एक मिसाल कायम करते हुए शानदार तरीके से अपना कारोबार चलाते हैं। फैक्ट्री गुजरात के एक छोटे से कस्बे राजकोट में है।
उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती | विश्वराजसिंह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को किताबें और शैक्षिक किट दान करते रहे हैं। उनकी दृष्टि बहुत स्पष्ट है, महीने में एक या दो बार वह अतुल्य कंपनी से अपनी आय का कुछ निश्चित आय योगदान करते हैं और गरीबों और जरूरतमंद लोगों को किताबें, कपड़े, भोजन जैसी चीजें दान करते हैं।
विश्वराज सिंह गुरुकृपा फार्म नाम से एक फार्म भी चलाते हैं जो एक और पहल है जहां वह बूढ़ी, घायल गायों के लिए एक गोशाला  चलाते हैं और उनकी विशेष देखभाल की जाती है। न केवल गुरुकृपा फार्म पर बल्कि, हम इंस्टाग्राम में देखते हैं कि वह अक्सर गाय के उपचार के लिए विभिन्न खेतों में जाते हैं। गुरुकृपा फार्म के अलावा उनके सामाजिक कार्यों में शामिल हैं, युवाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करना, उन्हें खेल में प्रोत्साहित करना, गरीब लोगों के लिए सामूहिक विवाह की मेजबानी करना और कई अन्य सांस्कृतिक कार्य।
विश्वराज सिंह एक बेहतरीन कार लवर हैं। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी हेक्टर, मर्सिडीज बेंज सी क्लास, एस क्लास, महिंद्रा थार और कई अन्य कारों का अच्छा संग्रह है। वह यात्रा उत्साही भी है, यात्रा यात्रा में लेह-लद्दाख, कच्छ का रन और कई अन्य स्थान शामिल हैं।
रूस एजुकेशन और रशियन हाउस के सहयोग से 23वां रूसी शिक्षा मेला 2022 का सफल आयोजन
दिल्ली: दिल्ली के रशियन हाउस में रूस एजुकेशन का 23वां रूसी शिक्षा मेला 2022 का सफल आयोजन किया गया।  रूस एजुकेशन ने अपने देशभर में आयोजित होने वाले शिक्षा यात्रा का समापन भी किया। इसी के साथ रूस एजुकेशन और रशियन हाउस ने इस सफल आयोजन को पूरा किया।
रूस एजुकेशन ने अपनी सप्ताह भर की यात्रा के माध्यम से, देश की  राजधानी में इसका सफल समापन किया। इसके पहले रूस एजुकेशन का विभिन्न डेलीगेट्स त्रिवेंद्रम, चेन्नई और मुंबई जैसे शिक्षा के विभिन्न हबों में अपनी सफल यात्राएं पूरी की।
दिल्ली में 23वें रूसी शिक्षा मेले 2022 में कुछ रूस के शीर्ष विश्वविद्यालय की भागीदारी रही जहां स्टूडेंट चिकित्सा, विमानन, इंजीनियरिंग, पर्यटन,प्रबंधन, ललित कला, मनोविज्ञान और शिक्षा जैसे विषयों में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। रूस के जिन शीर्ष विश्वविद्यालयों ने प्रतिभागियों के तौर पर दिल्ली में शिक्षा मेला 2022 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई उसमें प्रमुख हैं मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ साइकोलॉजी एंड एजुकेशन,मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग (नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी), उल्यानोवस्क स्टेट तकनीकी विश्वविद्यालय, पीटर द ग्रेट सेंट पीटर्सबर्ग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी,आस्ट्राखान राज्य यूनिवर्सिटी, ऑरेनबर्ग स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, मारी स्टेट यूनिवर्सिटी, पर्म स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय, यूराल संघीय विश्वविद्यालय, मास्को भौतिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान, मास्को
क्षेत्र राज्य विश्वविद्यालय, वोल्गोग्राड राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय, कज़ान राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय
और नेशनल रिसर्च न्यूक्लियर यूनिवर्सिटी, एमफिल (मॉस्को इंजीनियरिंग फिजिक्स इंस्टीट्यूट) आदि।
इस कार्यक्रम में रूस के दूतावास के अधिकारी, भारत व रूस के कई शिक्षाविद्, काउंसलर, शिक्षाधिकारी आदि शामिल हुए। इसमें प्रमुख थे रूस दूतावास के संस्कृति और शिक्षा विभाग प्रमुख श्री कतिटोरोव मिखाइल थे। इनके साथ में प्रो.एस.के. वाशिम, अध्यक्ष रूस शिक्षा, सुश्री एलेना बर्मन, निदेशक, रूस शिक्षा, एयर मार्शल डॉ पवन कपूर, वाइस चेयरमैन रूस एजुकेशन,श्री सैयद आई. रिगन, प्रबंध निदेशक, रूस शिक्षा, डॉ. दिनेश सिंगला, निदेशक, रूस शिक्षा आदि। इनके अलावा भी बहुत से गणमान्य लोग मौजूद थे।
मेले में शामिल रूस के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सभी प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों अपने प्रेरक भाषण से संबोधित किया और उनको बताया कि रूस के विश्वविद्यालयों में पढ़ने का उनको क्या क्या लाभ मिल सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल पास करने वाले छात्र छात्राओं को रूस के शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना और इसके रूस के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अपने सपनों के करियर को आगे बढ़ाने  का मौका देना है। मेले दौरान कई छात्रों और अभिभावकों ने रूस एजुजेशन के प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत करने कौ मौका मिला जिससे उनकी सभी शंकाओं और चिंताओं को सामाधान हो सके और वह बिना किसी शंका रूस में आसानी से एडमिशन लें सकें। इसके साथ ही मेले में उन छात्रों के भविष्य का भी पूरा ध्यान रखा गया जिन्होंने यूक्रेन के चिकित्सा विश्वविद्यालय एडमिशन लिया पर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए नया शिक्षा संस्थान तलाश रहे हैं।
रूसी शिक्षा मेला 2022, रूस के शीर्ष विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। इसका मकसद भारत के सभी इच्छुक छात्रों को एक छत के नीचे लाना और रूस की शिक्षा पध्दति से अवगत  होने के लिए सभी छात्रों को एक मुफ्त मंच प्रदान करना है। यहां छात्रों को रूस के शीर्ष विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम और मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में पूर्ण और प्रामाणिक जानकारी देना है। इससे छात्र बेहतर विकल्प चुन पाते हैं वह भी विश्वविद्यालय से सीधे बातचीत करके। इसके अलावा छात्र सीधे अपनी पसंद के विश्वविद्यालयों में आवेदन भी कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के हर चरण में उनको पूर्ण सहायता भी प्राप्त हो जाती है जिससे उनका शिक्षा ऋण, वीजा, पासपोर्ट आदि भी शामिल हैं।
रूस शिक्षा मेला 2022 के समापन तक लगभग 500 से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। यह सभी रूस में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों का पता लगाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें से 100 से अधिक छात्र पहले ही रूस के शीर्ष विश्वविद्यालय में से अपनी पसंद के संस्थान में एडमिशन लेकर अपने सपने को पूरा  के दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। इन छात्रों ने न केवल अपने सपनों के सफर की यादगार शुरूआत की बल्कि ऑन-स्पॉट प्रवेश से मिलने वाले लाभ जैसे छात्रवृत्ति और भारी भरकम शिक्षा छूट सहित कई कई लाभ भी हासिल किए।
कुल मिलाकर, 23वां रूसी शिक्षा मेला 2022, अपने सभी तय मापदंडों पर खरा उतरा। भारतीय छात्रों के लिए एक अविश्वसनीय पर सफल दिन रहा और रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक सार्थक सप्ताह साबित हुआ क्योंकि इन सबके व्यक्तिगत रूप से छात्रों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला।
अपने समापन के अवसर पर रूस एजुकेशन ने भी भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और उन्हें अलविदा कहा जिन्होंने भारतीय छात्रों को उनके ड्रीम एजुकेशन के चुनने में मदद की। रूस शिक्षा पिछले 30 सालों से रूस के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने के लिए छात्रों की यात्रा में सक्रिय रूप से मदद कर रहा है। रूस एजुकेशन हर तरह से छात्रों को सहायता और सहायता प्रदान करता रहा है
छात्रे पूरी तरह से सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें और सफल होकर शिक्षा के मकसद को पूरा कर सकें।
कैलाश गुरुकुल महुवा में पूज्य मोरारी बापू की उपस्थिति में तुलसीदास जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा
रामचरित मानस सहित अनेक ग्रंथों के रचयिता संत तुलसीदास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 1 से 4 अगस्त (सोमवार से गुरुवार) तक भावनगर जिले में कैलास गुरुकुल में पूज्य मोरारी बापू की उपस्थिति में वाल्मिकी व्यास और तुलसी पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तुलसी उत्सव में 1 से 3 अगस्त तक देश भर के विभिन्न प्रांतों के गायकों और कहानियों के पाठकों के व्याख्यान होंगे|
हर वर्ष तुलसीदास जी की जन्म तिथि (श्रावण शुक्ल सप्तमी) पर वाल्मिकी रामायण, महाभारत, गीता, पुराण, रामचरित मानस के साथ-साथ तुलसीदास जी के साहित्य की कथाएँ, गीत, व्याख्यान-अध्ययन और जीवन भर सेवा के उपलक्ष्य में देश- विदेश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यक्तियों के शोध-प्रकाशन के साथ इस पुरस्कार से शिक्षाविदों के अलावा संगठनों को भी सम्मानित किया जाता है।
वर्ष 2022 के तीनों पुरस्कारों का प्रस्तुतिकरण समारोह दिनांक 4 अगस्त गुरुवार को तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे होगा| इस वर्ष के वरिष्ठ विद्वानों में वाल्मिकी पुरस्कार श्री माधवाचार्यजी महाराज (अयोध्या), विजय शंकर देवशंकर पंड्या (अहमदाबाद), स्व.रामानन्द सागर (मुंबई) और व्यास पुरस्कार प्रा. शरदभाई व्यास (धर्मपुर), आचार्य गोस्वामी श्री मृदुल कृष्णजी महाराज (वृंदावन) के साथ-साथ तुलसी पुरस्कार सुश्री रामबेन हरियानी (जयपुर), श्री मुरलीधरजी महाराज (ओंकारेश्वर) और महंत श्री राम हृदयदासजी (चित्रकूट धाम, सतना, मध्य प्रदेश) को वंदनापात्र से सम्मानित किया गया।
सूत्रमाला, शॉल और पूज्य मोरारी बापू जी 25 हजार रुपये राशि मानदेय देकर सम्मानित करेंगे। चित्रकूट धाम तलगजरदा ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम में आने वाले सभी दर्शकों को कोरोना को लेकर सरकार के मौजूदा दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.