जालोर. बसपा प्रत्याशी लालसिंह राठौड़ धानपुर ने लोकसभा क्षेत्र जालोर-सिरोही-सांचौर के ग्रामीण  क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। जालोर क्षेत्र के सांफाडा ,केशवना , कतरोसन , आलासन, रेवतड़ा , विराणा, सायला , मोकणी, बावतरा, जीवाणा, दहीवा मे ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की।  जनसंपर्क के दौरान लोगों ने लोकसभा बसपा प्रत्याशी लालसिंह राठौड़ धानपुर का माला पहनाकर स्वागत किया।


राठौड़ ने बताया कि वैसे तो सरकारें ग्रामीणों को सुविधाएं देने के बड़े बड़े दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। दोनो पार्टीयो के नेता आते है , हाथ जोड़ते हैं, वोट मांगते हैं, हम उनपर भरोसा करते हैं और वो जीत जाने के बाद गायब हो जाते हैं और आमजन की समस्याओं का समाधान नही हो पाता है  आजादी के 76 साल बाद भी गरीबी देश से खत्म नहीं हो रही। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा , स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी सरकारें यहां के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अभी भी पूरी नहीं कर पाई है। जब तक इनको इनकी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल जाती तब तक हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।