- महिला कांग्रेस जालोर द्वारा इंदिरा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
जालोर. महिला कांग्रेस जालोर इकाई द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम ससम्मान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सचिव गीता श्री एवं कामिनी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के अदम्य साहस, प्रखर नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है, जिनसे आज भी प्रेरणा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जालोर ने इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, तथा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता कोमल शर्मा,अफसाना बानो,ममता शर्मा,नजमा बानो, सलमा बानो, अंजू बानो, मिराज बानो, रेखा दहिया एवं पानी देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।