जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज संस्थाओं व नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाद्राजून की संगठनात्मक बैठक चौधरी छात्रावास भाद्राजून में आयोजित की गई।
पीसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र और राज्य पर सरकार कहने को डबल इंजन है पर ये डबल इंजन लोकतंत्र को खत्म करने पर तुला है। राज्य में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव देरी से करवाना इसका प्रमाण है। न्यायालय के दखल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष के परिणामस्वरूप निकाय चुनाव और उसके बाद पंचायत चुनाव हो रहे है। राज्य की पर्ची सरकार केवल केंद्र सरकार की भक्ति करने में लगी है, राजस्थान की जनता से उनको कोई लेना देना नहीं है। इसीलिए हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव लड़ना है। जब से राजस्थान में पर्ची सरकार आई है तब से राजस्थान का विकास ठप्प हो गया है। आमजन त्रस्त है और इन निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का सफाया करेगी।
पर्ची सरकार की वास्तविकता सभी के सामने आ गई है - सरोज चौधरी सरोज चौधरी ने कहा कि झूठे वादे कर राजस्थान की सता में आई पर्ची सरकार की कलई अब खुल गई हैं उसकी वास्तविकता सभी के सामने आ गई है। हमें इन निकाय और पंचायत चुनाव में आमजन के साथ संवाद कर उसे हमारी पिछली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वर्तमान पर्ची सरकार की विफलताओं को उजागर करना पड़ेगा। ये चुनाव आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल चुनाव है। इसमें आमजन भाजपा को आईना दिखाएगा। और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली पर्ची सरकार को सबक मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ नेता जगदीश चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, जिला सचिव कुशाल सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, ब्लॉक महासचिव वागाराम परमार, सरपंच निम्बला पुखराज मेघवाल, भरतसिंह कुवारड़ा, भंवराराम मीणा, रणछोड़राम तोड़मी ने संबोधित किया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, पन्नाराम चौधरी, केसाराम तोड़मी,उकाराम,ताराराम चौधरी,मकराराम, भुपेंद्र नारवणा,जबराराम मीणा,मानाराम चौधरी, युसुफ खान, रमेश मेघवाल, प्रकाश चौधरी, हडमत मीणा व हिम्मताराम मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।