जालोर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार, 01 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में भाग लेने के लिए जालोर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2.00 बजे जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने बस को राजीव गांधी भवन जालौर से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रैली के लिए रवाना किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महारैली में कांग्रेसजन उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, सभापति बंशीलाल माली, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, पूर्व पार्षद लक्ष्मण साखला, पार्षद सुरेश मेघवाल, मंगलाराम माली, पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल आलासन, ब्लॉक सचिव मदन सिंह बालावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष शकूर भाई लोहार, इरफान खान, अचलाराम मेघवाल, मोहम्मद तौफीक सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।