जालोर. बिशनगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर वर्ग की नेहरू हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर खेल कौशल एवं तकनीकी का प्रदर्शन करते हुए अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा तथा हनुमानगढ़ में क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

     विज्ञापन 

संयुक्त संचालन सचिव अक्षय पाल सिंह राठौड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं सनराइज पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित शिक्षा विभाग की सब जूनियर 15 वर्ष छात्र नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में उदयपुर ने सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर को 4--1 से हराया। वहीं भीलवाड़ा ने टोंक को 6--0 से शिका शिकस्त देकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजमेर ने कोटा को 4--0 से तथा हनुमानगढ़ ने सीकर को 4--1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। समिति के संयोजक बलवंत चौधरी ने बताया कि राजस्थान के इन बाल हॉकी खिलाड़ियों के खेल कौशल एवं तकनीकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे l