जालोर. लेटा में मंगलवार को स्थानीय विद्यालय पिपलेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , जालौर के तत्वाधान में डॉ . संजय कुमार (अपर जिला न्यायधीश) के द्वारा “Transformative Tuesday’s – Legal Literacy & Sensitization Programme in School” के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र / छात्राओं से गुड टच , बेड टच तथा अनेक समस्याओं के साथ संवाद किया ।

विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक किशनाराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा।