• शिक्षक संगठन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, जिला महिला शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 

जालोर . अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा जालोर जिला इकाई द्वारा प्रदेश संगठन की योजना अनुसार प्रदेश भर में 15 नवंबर को आयोजित जिला महिला शिक्षक सम्मेलन के क्रम में जालोर जिला स्तरीय सम्मेलन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर के सभागार में आयोजित किया गया। जिला महिला उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन सत्र का शुभारंभ संभाग संयुक्त महिला मंत्री मीना परमार के मुख्य आतिथ्य, जिला महिला संगठन मंत्री उर्मिला भाटी की अध्यक्षता में ओर मुख्य वार्ताकार नीलम पंवार की उपस्थिति में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक वंदना द्वारा किया गया। संगठन गीत संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो ओर संगठन मंत्र का सामूहिक दोहरान किया गया।

विज्ञापन

प्रथम सत्र में सबका परिचय सत्र आयोजित हुआ सबने अपना परिचय कराया तत्पश्चात प्रथम सत्र में जिला महिला संगठन मंत्री ने संगठन की जानकारी प्रदान करते हुए संगठन में महिला शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और सभी से संगठन की योजनानुसार संगठन की सुदृढ़ता हेतु प्रयास करने का आव्हान किया। संगठन की विचारधारा को मजबूती से पालन करते हुए शिक्षक समुदाय के हित के साथ साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आव्हान किया। महिला शिक्षिका में वात्सल्य, प्रेम समर्पण का भाव बालकों में संस्कार निर्माण का आधार बने सभी मिलकर विद्यालय और समाज में राष्ट्र प्रेमी नागरिकों का निर्माण करें।संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण  अपनत्व और परिवार भाव का विकास ही संगठन की मजबूती का आधार है। हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, प्रभावी प्रार्थना सभा का आयोजन में सहभागिता सभी का दायित्व है। द्वितीय सत्र में नीलम पंवार ने महारानी पद्मिनी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत की नारी शक्ति कभी भी अन्याय के समक्ष झुकी नहीं अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए जौहर करना महारानी पद्मिनी के उज्जवल चरित्र का प्रमाण है। जौहर भारतीय इतिहास की सबसे करुण पुकार है।इतिहास ऐसे ही चरित्रों को याद रखता है अतः सभी महिला कार्यकर्ताओं को अपने मान सम्मान की रक्षा के साथ साथ संगठन हितैषी कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।तृतीय सत्र में संभाग संयुक्त महिला मंत्री मीना जी परमार ने वर्तमान समय में महिलाओं की समस्याएं और उनका समाधान पर विचार व्यक्त करते हुए सामान्य समस्याओं पर चर्चा की।

सम्मेलन में सीता ओड, सीता सुन्देशा , कृष्णा अरोड़ा, ललिता वैष्णव, संतोष चौधरी, रचना नवल, संतोष परमार, निशा एम कुट्टी, भाग्यवती परमार, भानुमति दवे, राधा चौधरी सहित जिला पालक कार्यकर्ता प्रदेश सह संगठन मंत्री नरेश सोलंकी जोधपुर,जिला संगठन मंत्री शांति लाल दवे, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र बोहरा,जिलाध्यक्ष हीर सिंह राठौड़ सिराना, जिला मंत्री धर्म दान चारण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल दवे, भीनमाल खण्ड अध्यक्ष गोपाल सिंह राव, जालोर खण्ड मंत्री हितेश दवे, जिला संयुक्त मंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंबिका प्रसाद तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नाथा राम भाटी, जिला कार्यकारणी सदस्य श्रीराम शर्मा , मुकेश कुमार सुंदेशा, ईश्वर लाल, जुगल किशोर दवे सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।