• पुलिस थाना बागोड़ा के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, कोशलाराम पुलिस थाना बायतु का है हिस्ट्रीशीटर, कोशलाराम के विरुद्ध पुर्व में कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज है

जालोर. जिले की बागोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित बायतु थाने के हिस्ट्रीशीटर व 10 हजार के इनामी के आरोपी कौशलाराम लेघा को गिरफ्तार कर लिया है। कौशलाराम की पत्नी कमला देवी हाल ही में बायतु पंचायत समिति की सऊओं की ढाणी पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुई थी, उसके बाद पुलिस कौशलाराम पर निगरानी बनाये हुई थी। जालोर एसपी शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया ने बताया कि बालोतरा पुलिस के सहयोग से राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निरीक्षक पुलिस (अनुसंधान अधिकारी) थानाधिकारी भीनमाल द्वारा मुकदमा सं. 23/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना बागोडा में वांछित अपराधी कोशलाराम को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 02 मार्च 2026 को सरहद बिजलिया में बागोडा पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त से भरी बिना नम्बरी स्कॉपियों गाडी को छोडकर रात्रि में फरार होने पर स्कॉपियों वाहन की तलाशी में कुल 47.780 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर गाडी जब्त की गई थी। उक्त प्रकरण में वाहन स्वामी सहित कुल 04 आरोपीगण की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण में अवैध डोडा पोस्त सप्लायर आरोपी कोशलाराम की गिरफ्तारी के लिए एसपी जालोर द्वारा दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। 15.नवम्बर 2026 को बालोतरा पुलिस के सहयोग से अपराधी कोशलाराम को दस्तयाब किया गया, जिसको बाद पूछताछ व अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया। कोशलाराम के विरुद्ध पूर्व में कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कुल 07 व आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा, पुलिस हिरासत से फरार व चोरी के प्रकरण दर्ज है, तथा पुलिस थाना बायतु का हिस्ट्रीशीटर है।

इन जगहों पर मामले गण दर्ज

कोशलाराम पुत्र खेराजराम लेगा जाट, उम्र 31 साल, निवासी सउओ की ढाणी भोजासर, पुलिस थाना बायतु, जिला बाडमेर के विरुद्ध पूर्व का आपराधिक रेकॉर्ड निम्न है।

01. मुकदमा नं. 27/15 धारा 61/14 आबकारी अधिनियम पंजाब राज्य

02 मुकदमा नं. 13/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पीएस बायतु जिला बालोतरा

03 मुकदमा नं. 341/17 धारा 379 भादस पीएस चौपासनी हाउसिंह बोर्ड जोधपुर

04 मुकदमा नं. 286 /16 धारा 458, 307, 323, 427, 143 भादस पीएस बाडमेर सदर

05 मुकदमा नं. 22/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पीएस सिरियारी पाली

06 मुकदमा नं. 227/19 धारा 379 भादस पीएस ओसिया जिला जोधपुर ग्रामीण

07 मुकदमा नं. 409/19 धारा 224, 225, 120बी, 353 भादस पीएस उदयमदिर जोधपुर कमिश्नरेट

08 मुकदमा नं. 280 /21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पीएस निम्बाहेड़ा सदर जिला चितौडगढ

09 मुकदमा नं. 76/22 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट 3/25 आर्म्स एक्ट पीएस छोटीसादडी (प्रतापगढ)

10 मुकदमा नं. 245/22 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट 379 411 भादस पीएस छोटीसादडी (प्रतापगढ)

11 मुकदमा नं. 690/22 धारा 8/18, 8/15, 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट पीएस सुमेरपुर पाली

12 मुकदमा नं. 104/23 धारा 307 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट पीएस सिवाना जिला बालोतरा

13 मुकदमा नं. 105/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्मस एक्ट पीएस सिवाना, बालोतरा

14 मुकदमा नं. 29/23 धारा 279, 353, 307/34 भादस पीएस बायतु

15 मुकदमा नं. 269/23 धारा 224,353,120बी, 333 भादस पीएस शहादा जिला नन्दुरबार महाराष्ट्र

16 मुकदमा नं. 51/23 धारा 332, 353,307 भादस व 3 पीडीपीटी 1984 व 3/25 आमर्स एक्ट पीएस पचपदरा जिला बालोतरा

17 मुकदमा नं. 151/23 धारा 332, 353, 307/ 34 भादस 3/25 (3) 5/27 आर्म्स एक्ट, 03 पीडीपीपी एक्ट व 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना गिडा जिला बालोतरा