• आगजनी की घटनाओं पर समय रहते पाया जाएगा काबू, संकरी एवं तंग गलियों में हो सकेगा राहत एवं बचाव कार्य

जालोर । राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला में आपात्कालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 60 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

 विज्ञापन

स्वीकृत राशि से नगर परिषद जालोर तथा नगर पालिका सायला में क्विक रिस्पोंस व्हीकल (पिकअप मोडीफाइड अग्निशामक वाहन) तथा फायर बाइक की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला को 30-30 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि इन कार्यों से जालोर एवं सायला में आगजनी एवं अन्य आपात्कालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने में मदद मिलेगी। क्विक रिस्पोंस व्हीकल तथा फायर बाइक उपलब्ध होने से संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी आपात्कालीन सेवाएं तेजी से पहुंच सकेगीं।