जालोर. आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक परिसर में बालक बालिकाओं को उद्बोधन देते हुए श्री लालेश्वर महादेव मंदिर,शिवबाड़ी, बीकानेर के मठाधीश स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज ने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए गीता पढ़ें। उन्होंने 20 तक की गिनती के साथ बालकों को समय का सदुपयोग करना एवं चरित्र निर्माण का प्रवचन दिया। इससे पूर्व आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी एवं अष्टादश श्लोकी गीता का सामूहिक वाचन किया।
विद्या मंदिर में पधारने पर जिला व्यवस्थापक भरत गोयल ने शाल ओढाकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संवित् साधनायन केंद्र जालौर के अध्यक्ष गिरधर गोपाल बंसल, जयप्रकाश पणिया, पूर्व प्रधानाचार्य बीना शर्मा, जयसिंह चंपावत, विष्णुदान चारण, मंजू परमार, अनेक भक्तगण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन