भीकाराम जीनगर, सायला (जालोर). सायला की नवगठित नगरपालिका चेयरमैन मोहनलाल मेघवाल ने रविवार को रोमेरो बेरा मार्ग पर गंदे पानी के जमाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्थानीय बाशिंदों ने चेयरमैन मेघवाल को अवगत कराया कि काफी वर्षों से मार्ग पर गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से जगह जगह जमा होने के साथ आम रास्ते में जमा हो रहा है।जिससे काफी परेशानी होती है। तथा मच्छर पनप रहे है। जिस पर चेयरमैन ने नगर पालिका की तकनीकी टीम के साथ सर्वे कर समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।नवनिर्वाचित चेयरमैन मोहनलाल मेघवाल का रोमेरो कृषि फार्म पर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।जिस पर अध्यक्ष मेघवाल ने आभार जताया। इस दौरान पार्षद गोपाराम चौधरी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित, समाजसेवी शंभूसिंह राजपुरोहित, दानाराम बावरी मौजूद रहे।