जालोर. निकटवर्ती सरत गांव के सारणेश्वर महादेव मठ के महन्त शंकर स्वरूप ब्रह्मचारी के 4 माह के चातुर्मास के समापन को लेकर गुरुवार को धर्म सभा महन्त शंकर स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में आयोजित हई। विष्णु स्वरूप महाराज सांथू ने बताया कि इस दौरान महन्त विक्रम नाथ भैरव धाम डुडसी चौराया बागरा, महन्त रामपुरी महाराज नून, रणछोड़ पुरी सांथू,हरीनाथ महाराज चुरा समेत कई साधु सन्तों की मौजूदगी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन

इस अवसर पर खुशाल सिंह, शंकर सिंह राजपुरोहित सरत की ओर से महापरसादी का आयोजन किया गया इस दौरान हवन में आहुतियां लाभार्थी परिवार की और से दी गई सुबह महाआरती के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई वहीं मंदिर को फूलों से सजाया गया इस अवसर पर सरत, नून, चुरा,बाकरा बागरा, मडगांव, रानीवाड़ा काबा,मौक, आकोली,आडवाडा, डुडसी, सांथू, धानपुर,देलदरी,बिबलसर, समेत कई गांवों के लोग मौजूद रहे।