जालोर. पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की ओर से आज प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।