• ट्रांसफोरमेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत भाद्राजून में शिविर का आयोजन 

जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाद्राजून में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रांसफोरमेटिव टयूजडे कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने कहा कि इंटरनेट चलाने के कई फायदे भी है तो इसके दुष्प्रभाव भी है इसलिए हम सभी को सावधानी बरतते हुए इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए। हमारी एक गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मोबाइल व इंटरनेट का उपयोग सावधानी से करना चाहिए, गलत क्लिक करने से कई तरह के नुकसान हो सकते है।

विज्ञापन

उन्होंने इलेक्ट्रोनिक गैजेट मोबाइल, लेपटॉप, डेस्कटॉप उपयोग के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि इनके उपयोग से होने वाले नुकसान एवं फायदों के बारे मंे बताते हुए इनका उपयोग सावधानीपूर्वक करने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने 9 मई को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी आह्वान किया। सचिव ने बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि इसकी सूचना होने पर उपखंड कार्यालय, पुलिस या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना देनी चाहिए। इस दौरान अधिकार मित्र देवाराम ने मानव व वन्य जीव संघर्ष के पीडितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना 2026, पोश एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मनोहरसिंह मेहरू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।