जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाणवा में रविवार, 06 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पीएम-अभिम योजना के अंतर्गत स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शिलान्यास आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह पाणवा, भाजपा मंडल महामंत्री नरपत सिंह देबावास, ग्राम पंचायत ओडवाड़ा के प्रशासक लक्ष्मण पटेल सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही।

उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से पाणवा एवं आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति एवं शिलान्यास पर खुशी जताते हुए विधायक राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया।