जालोर । भारत सरकार के रेल मंत्रालय की रेलवे परियोजना के लिए तहसील एवं जिला जालोर के ग्राम बालवाड़ा, नरसाणा, मूडी, बिशनगढ़, पहाड़पुरा, जालोर बी, जालोर ए, जालोर चक नम्बर 3, नया नारणावास, मादलपुरा, धानपुर, बागरा, सांथू, चूरा, बाकरारोड़, मड़गांव, रानीवाड़ा काबा में अवाप्त भूमि के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित खातेदारों एवं हितबद्ध व्यक्तियों को पूर्व में व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अतः समस्त संबंधित खातेदारों, उनके विधिक वारिसों एवं हितबद्ध व्यक्तियों को पुनः सूचित किया जाता है कि वे समाचार पत्र में सूचना प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वारिसान संबंधी दस्तावेज सहित आवश्यक अभिलेख संलग्न कर मुआवजा दावा आवेदन सक्षम प्राधिकारी (भूमि अवाप्ति) एवं उपखण्ड अधिकारी, जालोर के कार्यालय में प्रस्तुत करें।
निर्धारित अवधि में आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार मुआवजा राशि सक्षम न्यायालय में जमा करवा दी जाएगी। इसके पश्चात मुआवजा प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को सक्षम न्यायालय में ही दावा प्रस्तुत करना होगा।