बागरा. कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग पर आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर दुकानों के सामने खड़े दोपहिया वाहनों तथा ठेली-रेहड़ी वालों की लोरियों के कारण सड़क का आधा हिस्सा घिरा रहता है। इससे चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं राहगीरों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दोपहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों और रेहड़ियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने व्यवस्था सुधारने और नियमित कार्रवाई की मांग की है।
बागरा के मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.