जालोर. जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालोर तहसील शाखा आहोर के महासभा व युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के चुनाव आहोर तहसील स्तरीय छात्रावास एवं सभा भवन मे सम्पन्न हुए। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि रावणा राजपूत महासभा तहसील अध्यक्ष हेतु किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा ने आवेदन पेश किया, जिसके बाद एक ही आवेदन पेश होने पर किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा को तहसील अध्यक्ष महासभा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

विज्ञापन

इसके साथ ही युवा महासभा तहसील शाखा आहोर के तहसील अध्यक्ष युवा महासभा हेतु किशोर सिंह परमार व प्रेम सिंह मांगलिया ने आवेदन पेश किये, जिसके बाद आपसी समझाइस से एक आवेदन रहने पर प्रेम सिंह मांगलिया आहोर को तहसील युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा महासभा सूर्यपाल सिंह मांगलिया, विशन सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह पंवार, बंसी सिंह चौहान, दलपत सिंह राठौड़ , परबत सिंह राजावत, भवानी सिंह नाथावत, परबत सिंह गेहलोत, अशोक सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत , बाबू सिंह मांगलिया, गजेंद्र सिंह मांगलिया, नारायण सिंह कवराडा, शंकर सिंह बुडतरा, कल्याण सिंह आहोर, परबत सिंह दयालपुरा, जीतू सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह पंवार, प्रवीण सिंह मालपुरा ,उम्मेद सिंह पादरली, महेंद्र सिंह रोडला, जेठू सिंह पांचोटा, दलपत सिंह कवराडा,भंवर सिंह नाथावत, जोगेंद्र सिंह राठौड़, परबत सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राजावत, गणपतसिंह मांगलिया, गणपतसिंह राठौड़,भेरू सिंह सोलंकी, महिपाल सिंह गेहलोत, रतन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह चौहान,श्रवण सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह राठौड़, परबत सिंह दहिया, मालम सिंह मांगलिया सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।