जालोर. राज्य सरकार के आदेशानुसार सरिता चौधरी ने बाल कल्याण समिति जालोर के अध्यक्ष पद (अतिरिक्त कार्यभार) तथा प्रतापसिंह नून सदस्य (अतिरिक्त कार्यभार) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जालोर की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीला राजपुरोहित द्वारा इस्तीफा देने के कारण पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान पर पूर्व अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित (लोकपाल वीबी जी राम जी) जिला बाल संरक्षण इकाई (बाल अधिकारिता विभाग), जालोर के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार, राष्ट्रीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह के अध्यक्ष अध्यापक मौर कंवर, बाल कल्याण समिति जालोर के सदस्य रामसिंह, तथा केयर टेकर लकमाराम व कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन