जालोर । मेरा युवा भारत, जालोर के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, गोदन में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार खत्री के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘Know Your Vote’ रहा। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान, मतदान के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका सांसद ने जवाब देकर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार खत्री ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। मंच संचालन दक्ष सुंदेशा ने किया। समापन पर युवाओं को लोकतांत्रिक शपथ दिलाई गई तथा सक्रिय सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।