जालोर. जालोर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार सुबह जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे व एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत ने पंचायतराज चुनाव के तहत जिले की 43 जिला परिषद सदस्यों व 14 पंचायत समिति के प्रधानों व सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की।

आपको बता दें कि जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में पूर्व में लॉटरी हो चुकी है, जो ओबीसी के लिए पद आरक्षित हुआ है। अब सदस्यों का आरक्षण यहां हुआ है। वहीं जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधानों व सदस्यों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। 

इस प्रकार की है जिला परिषद आरक्षण की सूची

जालोर जिले में जिला परिषद के लिए कुल सीटों की संख्या 43 है। इसमें 8 सीट एससी, 4 सीट एसटी, 9 सीट ओबीसी व 11 सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। जिला परिषद के एससी के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 19, 10, 09, 11, 40, 41, 38 व 39 है, इनमें से 09, 38, 39 व 19 महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जालोर जिला परिषद एसटी अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 23, 27, 21 व 34 आरक्षित हुए हैं, इसमें से वार्ड संख्या 27 व 23 एसटी महिला के लिए आरक्षित किये गए। जालोर जिला परिषद ओबीसी के लिए कुल 9 वार्ड आरक्षित हुए है। वार्ड संख्या 25, 15, 08, 18, 02, 43, 01, 03 व 22 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 08, 15, 01 व 22 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।

विज्ञापन

जालोर जिला परिषद लॉटरी में वार्ड संख्या 07, 32, 33, 35, 14, 28, 12, 16, 17, 29 व 36 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है। जबकि वार्ड संख्या 4, 5, 6, 13, 20, 24, 26, 30, 31, 37, 42 अनारक्षित रखे है।

जानिए, किस पंचायत समिति में कौन बन पाएगा प्रधान

जालोर जिले में 14 पंचायत समिति है, इसमें से 3 एससी, 01 एसटी, 2 ओबीसी व 5 सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है। जालोर जिले की पंचायत समिति सरवाना व उम्मेदबाद एससी के लिए आरक्षित हुई, जबकि भाद्राजून महिला एससी के लिए आरक्षित हुई है। इसी प्रकार जालोर जिले की पंचायत समिति सरनाऊ एसटी के लिए आरक्षित हुई है। जालोर जिले की पंचायत समिति जसवन्तपुरा ओबीसी व बागोड़ा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। इसी प्रकार भीनमाल, भादरुणा, रानीवाड़ा, चितलवाना व जालोर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है जबकि सायला, आहोर व सांचौर अनारक्षित रखी गई है।

जालोर पंचायत समिति के प्रधान के लिए सामान्य महिला आरक्षित

जालोर पंचायत समिति में कुल वार्ड 23 है। इनमें वार्ड संख्या 4 , 19, 7, 6 व 17 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 07 व 17 महिला के लिए आरक्षित हुए है। जालोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18, 02 व 03 एसटी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 18 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ। जालोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 09, 08 व 01 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 08 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जालोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11, 14, 15, 16 व 23 अनारक्षित है, जबकि 10, 20, 22, 12, 13, 5 व 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। 

आहोर पंचायत समिति की सामान्य

 आहोर पंचायत समिति के कुल 17 वार्ड है। वार्ड संख्या 05, 06, 07 व 09 एससी के लिए आरक्षित हुए है, इनमें से वार्ड संख्या 09 व 05 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए। आहोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 व 10 एसटी के लिए आरक्षित, इनमें से 10 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। आहोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 व 12 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 13 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। आहोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1, 4, 8, 14 व15, सामान्य अनारक्षित है, जबकि 02, 03, 17 व 16 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

सांचौर पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य

सांचौर पंचायत समिति में कुल 17 वार्ड है। वार्ड संख्या 17, 09 व 10 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 17 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार वार्ड संख्या 5 एसटी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार सांचौर में वार्ड संख्या 8, 15 व 06 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 06 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इनके अलावा वार्ड संख्या 04, 07, 11 व 14 अनारक्षित हुए है। जबकि वार्ड संख्या 16, 02, 12, 03, 01 व 13 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।  

सरवाना पंचायत समिति प्रधान पद एससी के लिए आरक्षित

 सरवाना पंचायत समिति के कुल 17 है। वार्ड संख्या 5, 04, 06, 07 व 02 एससी के लिए आरक्षित हुए है, इनमें से 04 व 02 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए है। एसटी के लिए कोई आरक्षित नहीं हुआ है। सरवाना के वार्ड संख्या 17, 12 व 16 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार सरवाना के वार्ड संख्या 01, 03, 08, 09, 10, 11, 13, 14 व 15 सामान्य है, इनमें से 13, 01, 10, 03 व 14 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।

चितलवाना का प्रधान पद फिर सामान्य महिला के लिए

चितलवाना पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड है। इसमें से वार्ड संख्या 5, 9 व 8 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 05 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। चितलवाना का वार्ड संख्या 4 एसटी के लिए आरक्षित हुआ। चितलवाना के वार्ड संख्या 03, 11 व 06 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 06 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार वार्ड संख्या 01, 02, 07, 10, 12, 13, 14 व 15 सामान्य हुए हैं, इनमें से 01, 12, 14, 13 व 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

भादरुणा पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

भादरुणा पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड है। वार्ड संख्या 1 व 13 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 13 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार वार्ड संख्या 6 एसटी के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार भादरुणा के वार्ड संख्या 04, 02 व 12 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 02 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार वार्ड संख्या 03, 05, 07, 08, 09, 10, 11, 14 व 15 सामान्य है, इनमें से वार्ड संख्या 08, 07, 10, 15 व 11 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

सरनाऊ पंचायत समिति एसटी का प्रधान बनेगा

सरनाऊ पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड है। वार्ड संख्या 08 व 11 एससी के लिए आरक्षित है, इनमें से वार्ड संख्या 08 महिला एससी के लिए आरक्षित हुआ है। सरनाऊ का वार्ड संख्या 10 एसटी के लिए आरक्षित हुआ है। सरनाऊ के वार्ड संख्या 12, 05 व 14 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए। इसमें से वार्ड संख्या 05 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। सरनाऊ के वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 06, 07, 09, 13 व 15 सामान्य है, इनमें से 09, 06, 03, 15 व 07 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

भाद्राजून पंचायत समिति प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित

भाद्राजून पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड है। वार्ड संख्या 12 , 04 व 10 एससी के लिए आरक्षित हुए हैं, इनमें से वार्ड संख्या 04 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वार्ड संख्या 14 व 09 एसटी के लिए हुए, इनमें से वार्ड संख्या 14 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ। भाद्राजून के वार्ड संख्या 15 व 05 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इसमें से वार्ड संख्या 05 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। भाद्राजून के वार्ड संख्या 02, 06, 08 व 13 अनारक्षित है, इसमें से वार्ड संख्या 03, 11, 07 व 01 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

रानीवाड़ा पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

 रानीवाड़ा पंचायत समिति के कुल 29 वार्ड है। इसमें से वार्ड संख्या 12, 14, 11, 13, 19 व 15 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 14, 19 व 12 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए। रानीवाड़ा के वार्ड संख्या 04, 18, 29 व 24 एसटी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 29 व 04 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुए। रानीवाड़ा के वार्ड संख्या 22, 25, 20 व 06 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 06 व 25 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए। रानीवाड़ा के वार्ड संख्या 01, 02, 03, 05, 07, 09, 17 व 23 अनारक्षित है, जबकि 16, 21, 27, 26, 08, 28 व 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।

जसवन्तपुरा पंचायत समिति प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित

जसवन्तपुरा पंचायत समिति के 19 वार्ड है। इसमें से वार्ड संख्या 18, 02 व 03 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 02 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार जसवन्तपुरा वार्ड संख्या 09, 10 व 11 एसटी के लिए आरक्षित हुए हैं, इनमें से वार्ड संख्या 11 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ।जसवन्तपुरा के वार्ड संख्या 16, 19 व 13 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए। इसमें से वार्ड संख्या 13 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार जसवन्तपुरा के वार्ड संख्या 01, 04, 05, 06, 07, 08, 12, 14, 15 व 17 अनारक्षित है, इनमें से वार्ड संख्या 07, 01, 14, 08, 04 व 05 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए।

भीनमाल प्रधान सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित

भीनमाल पंचायत समिति में कुल वार्ड 23 है। वार्ड संख्या 17, 15, 16 व 13 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 15 व 13 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए। भीनमाल के वार्ड संख्या 04, 03 व 09 एसटी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 03 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ।इसी प्रकार भीनमाल के वार्ड संख्या 21, 18, 12 व 23 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 21 व 23 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार भीनमाल के वार्ड संख्या 01, 02, 05, 06, 07, 08, 10, 11, 14, 19, 20 व 22 सामान्य है, इनमें से वार्ड संख्या 20, 06, 01, 05, 19 व 11 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।

बागोड़ा पंचायत समिति प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

बागोड़ा पंचायत समिति में कुल 19 वार्ड है। वार्ड संख्या 18, 17 व 05 एससी के लिए आरक्षित है, इनमें से वार्ड संख्या 05 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ।  बागोड़ा के वार्ड संख्या 12 व 15 एसटी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से 12 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वहीं बागोड़ा के वार्ड संख्या 09, 16 व 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 04 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ। बागोड़ा के वार्ड संख्या 01, 02, 03, 06, 07, 08, 10, 11, 14 व 19 सामान्य है, इनमें से वार्ड संख्या 08, 06, 01, 07, 13 व 02 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए।

सायला पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य

सायला पंचायत समिति में कुल 23 वार्ड है। वार्ड संख्या 13, 15, 11, 14 व 21 एससी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 11 व 14 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार सायला का वार्ड संख्या 07 एसटी के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार सायला के वार्ड संख्या 03, 23, 18 व 06 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 03 व 18 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार सायला के वार्ड संख्या 01, 02, 04, 05, 08, 09, 10, 12, 16, 17, 22, 19 व 20 सामान्य है, इनमें से वार्ड संख्या 22, 10, 20, 12, 19, 16 व 17 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए।

उम्मेदबाद का प्रधान पद एससी के लिए आरक्षित

पंचायत समिति उम्मेदबाद के कुल 15 वार्ड है। वार्ड संख्या 03, 04, 14 व 01 एससी के लिए आरक्षित हुए। इनमें से वार्ड संख्या 03 व 14 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 09 व 07 एसटी के लिए आरक्षित हुए, इनमें से वार्ड संख्या 07 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वहीं उम्मेदबाद के वार्ड संख्या 08 ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ।वहीं उम्मेदबाद के वार्ड संख्या , 06, 10, 11 व 12 अनारक्षित है। जबकि वार्ड संख्या 15, 05, 02 व 13 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए है।