जालोर. सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार 15 नवंबर को जालोर शहर के संदेलाव तालाब पर अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया। वहीं राष्ट्र के सुख एवं समृद्धि की कामना की l सोमवार 16 नवंबर को प्रातः सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत धारी महिलाएं पारण कर व्रत खोलेगी l   

विज्ञापन

छठ आयोजन समिति के अंकित तिवारी एवं निखिल तिवारी ने बताया कि सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर निर्जला व्रत धारी महिलाएं सूर्य की पूजा अर्चना करते हुए फल ,नैवेद्य, ठेकुआ का प्रसाद अस्त हो रहे सूर्य को अर्पण करते हुए सुख समृद्धि एवं राष्ट्र के खुशी की मंगल कामना की। व्रत धारी महिलाएं निर्जला व्रत करने के पश्चात अगले दिन सूर्योदय के समय पानी में खड़े रहकर गन्ना ,प्रसाद ,फल, ठेकुआ एवं दीप प्रज्वलन के साथ व्रत का पारण कर व्रत धारी महिलाएं मनवांछित फल तथा राष्ट्र के कल्याण की कामना करती है। उन्होंने बताया कि किसी नए काम के होने पर कोसी भरने की परंपराओं का भी निर्वहन किया जाता है जिसमें व्रत धारी महिलाएं सुगवा को मार अब जो धनुष से ..... कांच की बहंगिया लचकत जाए.... गायन के माध्यम से भगवान सूर्य की आराधना के साथ सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करती है। सूर्य षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना के साथ पुत्र परिवार ओर सुख समृद्धि की भी निर्जला व्रतधारी महिलाए मंगल कामना करती है l

       ऐतिहासिक सुन्देला तालाब पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गायन के साथ बालकों ने पटाखे छोड़कर उत्साह पूर्वक सूर्य उपासना के महापर्व छठ को मनाया l सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात मनोकामना पूर्ण होने पर कोसी भरने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।