सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 15, 2026 • 6:35 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
“सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/f1e946
15 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/f1e946
Copied
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

जालोर. सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार 15 नवंबर को जालोर शहर के संदेलाव तालाब पर अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया। वहीं राष्ट्र के सुख एवं समृद्धि की कामना की l सोमवार 16 नवंबर को प्रातः सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत धारी महिलाएं पारण कर व्रत खोलेगी l   

विज्ञापन

छठ आयोजन समिति के अंकित तिवारी एवं निखिल तिवारी ने बताया कि सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर निर्जला व्रत धारी महिलाएं सूर्य की पूजा अर्चना करते हुए फल ,नैवेद्य, ठेकुआ का प्रसाद अस्त हो रहे सूर्य को अर्पण करते हुए सुख समृद्धि एवं राष्ट्र के खुशी की मंगल कामना की। व्रत धारी महिलाएं निर्जला व्रत करने के पश्चात अगले दिन सूर्योदय के समय पानी में खड़े रहकर गन्ना ,प्रसाद ,फल, ठेकुआ एवं दीप प्रज्वलन के साथ व्रत का पारण कर व्रत धारी महिलाएं मनवांछित फल तथा राष्ट्र के कल्याण की कामना करती है। उन्होंने बताया कि किसी नए काम के होने पर कोसी भरने की परंपराओं का भी निर्वहन किया जाता है जिसमें व्रत धारी महिलाएं सुगवा को मार अब जो धनुष से ..... कांच की बहंगिया लचकत जाए.... गायन के माध्यम से भगवान सूर्य की आराधना के साथ सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करती है। सूर्य षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना के साथ पुत्र परिवार ओर सुख समृद्धि की भी निर्जला व्रतधारी महिलाए मंगल कामना करती है l

       ऐतिहासिक सुन्देला तालाब पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गायन के साथ बालकों ने पटाखे छोड़कर उत्साह पूर्वक सूर्य उपासना के महापर्व छठ को मनाया l सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात मनोकामना पूर्ण होने पर कोसी भरने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।

bolt Latest News

flash_on
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
NEW
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter