केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 28, 2026 • 4:23 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
“केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/9b3809
28 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/9b3809
Copied
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

जालोर। टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में टीबी उन्मूलन की गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से केएनएसटीडीसी के निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह बुधवार को जालौर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के विभिन्न महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स की समीक्षा कर संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. इन्दरजीत सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालौर में आयोजित टीबी जांच शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उप जिला अस्पताल आहोर स्थित नाट (NAAT) लैब की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उच्च जोखिम श्रेणी के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन, नाट (NAAT) जांच, एक्स-रे जांच, डिफफ्रेंटिएटेड टीबी केयर तथा टीपीटी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स की प्रगति पर चर्चा की गई। डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की नियमित स्क्रीनिंग कर संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान की जाए तथा जांच एवं उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो। साथ ही, सभी पात्र टीबी मरीजों का समय पर नोटिफिकेशन, आवश्यक जांचों की उपलब्धता तथा पात्र लाभार्थियों को डीबीटी का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

bolt Latest News

उन्होंने टीबी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर देखभाल उपलब्ध करवाने, उपचार के दौरान नियमित फॉलोअप रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को सभी इंडिकेटर्स की नियमित मॉनिटरिंग करने, कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने तथा विभागीय समन्वय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, इमरान बैग, सुरेश कुमार, मनीष सैनी, तरुण पाराशर समेत ब्लॉक के चिकित्सा कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter