बैंकों की हड़ताल में शामिल नहीं होगी जालोर नागरिक सहकारी बैंक की शाखाएं

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 27, 2026 • 6:17 PM  0
व
व्यापार
NEWS CARD
Logo
बैंकों की हड़ताल में शामिल नहीं होगी जालोर नागरिक सहकारी बैंक की शाखाएं
“बैंकों की हड़ताल में शामिल नहीं होगी जालोर नागरिक सहकारी बैंक की शाखाएं”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/6c63e9
27 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/6c63e9
Copied
बैंकों की हड़ताल में शामिल नहीं होगी जालोर नागरिक सहकारी बैंक की शाखाएं

जालोर. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इस कारण अधिकांश बैंक में 3 दिवस दैनिक बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होगा। जालोर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर ने बताया है कि सहकारी बैंक्स इससे संबद्ध नहीं है। अतः जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की सभी शाखाओं में इन दिनों सभी  बैंकिंग लेन-देन यथावत जारी रहेगा,साथ ही बैंक शाखाओं  के सभी ए टी एम से नकदी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था  की गई है ग्राहकों को हड़ताल अवधि के दौरान किसी  तरह की असुविधा न हो,इस हेतु व्यापक इन्तजाम किये गये है। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में बैंक  की 20 शाखाएं जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर तथा बालोतरा जिलों में संचालित है सभी शाखाओं में ए टी एम है साथ ही बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग,यु्.पी. आई. व आई एम पी एस की सेवाएं भी प्रदान की जाती है, जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के एक लाख से अधिक ग्राहक तथा 20 हजार से अधिक अंशधारकों को त्वरित सेवाएं देने हेतु बैंक शाखाओ को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

30 सितंबर को इनकम टैक्स इत्यादि के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत अंतिम तिथि भी है अतः ग्राहक बैंक सेवाओ का लाभ उठा सकते है। किसी भी ग्राहक को कठिनाई होने पर बैंक अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter