मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 12, 2026 • 5:54 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
“मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/027b94
12 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/027b94
Copied
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

जालोर. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 15 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत 12 नवम्बर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जालोर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 68 है, जिसमें 7 लाख 77 हजार 391 पुरूष मतदाता, 6 लाख 88 हजार 672 महिला मतदाता तथा 5 ट्रांसजेण्डर मतदाता है।

 बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध करवाई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी बीएलओ के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। बैठक में इस संबंध में भी भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

 आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28 दिसम्बर 2026 तक ईआरओ द्वारा निर्णित किए जाएंगे। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा ईआरओ प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इन सूचियों को उन्हें उपलब्ध करवायेगें।

 विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
NEW
flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल
flash_on
दीपावली पर्व पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग
flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

मतदाता सूची में नाम जुडवाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म 6, 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

 मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

  इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, निर्वाचन शाखा के तहसीलदार वगताराम पुरोहित, नायब तहसीलदार अमीन खां, भारतीय जनता पार्टी से डिम्पल सिंह, सुरेश सोलंकी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रमेश सोलंकी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter