राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 2, 2026 • 6:27 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश
“राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/5dec36
2 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/5dec36
Copied
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश
  • ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026

जालोर । पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिशन लाइफ (Mission LiFE) के तहत सोमवार को ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 (BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026) के दूसरे दिन जिले के राजकीय संस्थानों में ऊर्जा संरक्षण विषय पर जन जागरूकता गतिविधियां का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित हुए स्विच ऑफ ऑवर डे के माध्यम से विद्युत उपकरणों को अल्प समय के लिए बंद करते हुए ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन को दिया गया। 

विज्ञापन

सेव एनर्जी थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम में राजकीय कार्मिकों ने राजकीय कार्यालय में आने वाले आगुंतकों को दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के लिए घरों में अनावश्यक रूप से चलने वाली लाइट एवं पंखे को बंद रखने, प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने, ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों एवं एलईडी बल्बों का उपयोग करने तथा विद्युत उपकरणों को उपयोग के बाद स्विच ऑफ करने जैसे बहुमूल्य उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों ने ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ शपथ ग्रहण की।

आगामी दिवस होंगे विविध कार्यक्रम*

प्राप्त कार्यक्रमानुसार 3 नवंबर को जल संरक्षण के लिए जल बचत, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 4 नवंबर को टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन, खाद्य अपव्यय रोकने तथा जैविक खाद निर्माण के प्रति जागरूक किया जाएगा। 5 नवंबर को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्लास्टिक मुक्त बाजार एवं परिसर अभियान तथा कपड़े के थैले एवं पुनः उपयोग योग्य बोतलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। 6 नवंबर को ई-वेस्ट प्रबंधन के तहत ई-कचरा संग्रहण एवं उसके सुरक्षित निस्तारण के बारे में जागरूकता गतिविधियां होंगी। वहीं 7 नवंबर को कचरा कम करने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण एवं Reduce, Reuse & Recycle अभियान आयोजित किए जाएंगे।

bolt Latest News

flash_on
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
NEW
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
flash_on
जालोर सिरे मंदिर की तलहटी में बड़ा हादसा, कार सीखने के दौरान पेड़ से टकराई; दो युवक गंभीर रूप से घायल

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter