राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 3, 2026 • 6:14 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
“राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/f6c44e
3 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/f6c44e
Copied
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया

जालोर. श्रीगंगानगर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली वुशु प्रतियोगिता में जालौर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्पैंगल पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालौर के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक हासिल किए।

सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर जोस ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में इशिता चौधरी पुत्री विनोद चौधरी तथा उपेंद्र सिंह बालोत पुत्र पीर सिंह बालोत, मालपुरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सोनाक्षी पुत्री ओमप्रकाश सोलंकी ने रजत तथा यशवर्धन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कांस्य पदक हासिल किया।

विशेष उपलब्धि के रूप में इशिता चौधरी एवं उपेंद्र सिंह बालोत का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रधानाध्यापक फादर जोस, मैनेजर अनिल जॉर्ज एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

bolt Latest News

flash_on
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
NEW
flash_on
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

स्वर्ण पदक विजेता:

- हिमानी पुत्री दिनेश कुमार — मयूर पब्लिक स्कूल

- निशा चौधरी पुत्री राकेश कुमार — मयूर पब्लिक स्कूल

- इशिता चौधरी पुत्री विनोद चौधरी — सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालौर

- उपेंद्र सिंह बालोत पुत्र पीर सिंह बालोत, मालपुरा — सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालौर

रजत पदक विजेता:

- सोनाक्षी पुत्री ओमप्रकाश सोलंकी — सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालौर

कांस्य पदक विजेता:

- प्रियांशु गहलोत पुत्र राजू गहलोत — मयूर पब्लिक स्कूल

- मयंक पुत्र अनिल सोलंकी — एमैनुवल स्कूल, जालौर

- यशवर्धन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह राठौड़ — सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालौर

विज्ञापन

कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार पांचवीं बार स्वर्ण पदक हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। टीम के साथ कोच प्रीतम सिंह राठौड़ एवं मैनेजर दुष्यंत राव मौजूद रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ खिलाड़ियों का स्वागत

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जालौर लौटे खिलाड़ियों का अभिभावकों, खेलप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खिलाड़ियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पीर सिंह बालोत मालपुरा, उमेद सिंह राठौड़ (नागौर), भगवती स्टोन जालौर, डॉ. रमेश वैष्णव, ओमप्रकाश सोलंकी, मुक्केबाज गणपत गहलोत, सुनीता चौधरी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छवि चौधरी एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई खेलप्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

जालौर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जालौर का परचम राज्य स्तर पर लहराया और आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी मजबूत उम्मीद जगाई है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter