70 वीं जिला स्तरीय U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर स्कूल का शानदार प्रदर्शन
जालोर. 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चितलवाना में हुआ । प्रतियोगिता में 17 एवं 19 आयु वर्ग की कुल 88 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिद्धेश्वर की टीम ने U-19 क्रिकेट में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रहकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की टीम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर
टीम के बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम रहा कि विद्यालय के महावीर सिंह ,स्वरूप कुमार एवं भावेश पुरोहित का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। महावीर सिंह ओर स्वरूप कुमार की जोड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए ओर भावेश पुरोहित टूर्नामेंट में सबसे बेस्ट बॉलर रहा।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी अब पचपदरा में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जालोर U-19 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
टीम की इस उपलब्धि में को-ऑर्डिनेटर राजवी शाह, प्रिंसिपल रमेश सिंह राजपुरोहित, टीम कोच प्रद्युम्न जांगिड़ के साथ टीम प्रभारी अशोक बिश्नोई, छगनलाल पुरोहित, विद्या राजपुरोहित एवं अशोक सुथार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी और मंच प्राप्त हुआ।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों, राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रभारी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा राज्य स्तर पर जालोर U-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।