भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी व जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल का जालोर में किया भव्य स्वागत
जालोर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी तथा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल के एक दिवसीय जालोर प्रवास पर पहुँचने पर भाजपा नगर मंडल जालोर के तत्वावधान में नगर परिषद के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर महामंत्री महेश भट्ट और नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने माला पहनाकर तथा जिला प्रवक्ता एवं पार्षद दिनेश महावर ने दुपट्टा ओढ़ाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुनोत, 'मन की बात' के जिला संयोजक सुरेश सोलंकी, जिला प्रवक्ता उर्मिला दर्जी, जिला मंत्री गीता बारोट, डिंपल सिंह, विमला बिश्नोई, अचल सिंह, राजेंद्र टांक, राजकुमार चौहान, हीराराम देवासी, संगीता जैन, सुरेश जैन, हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, संजय बोराणा, पहाड़ सिंह राव, सुशीला सेन, लक्ष्मी कंवर, तथा नगर परिषद पार्षद जयसिंह चंपावत, नितिन सोलंकी, श्रीकांत भूतड़ा, मुकेश सांखला, संतोष चौधरी, रमेश मेघवाल, दिनेश बारोट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।