टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 2, 2026 • 5:13 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
“टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/0a6230
2 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/0a6230
Copied
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के तहत संचालित होने वाले 60 दिवसीय अभियान के पोस्टर का विमोचन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी ने किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के अंतर्गत तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने के लिए छह प्रमुख रणनीतियां निर्धारित की गई हैं। इनमें तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के संबंध में जनजागरूकता, तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान गाइडलाइन की पालना, तम्बाकू मुक्त ग्राम, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम 2019 के प्रावधानों के तहत एनफॉर्समेंट कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनजागरूकता तथा कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों की अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि तम्बाकू मुक्त युवा और तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। युवाओं को स्वयं तम्बाकू से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी इसके सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
NEW
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा
flash_on
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हमथानी ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से दूर रखना तथा उन्हें इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों में संवाद कार्यक्रमों एवं तम्बाकू नियंत्रण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही तम्बाकू नियंत्रण कानूनों की पालना के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान युवाओं एवं विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।  इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक चरण सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिमन्यु सिंह, आयुवान सिंह सहित कई जन उपस्थित रहे

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter