होमाष्टमी पर यज्ञ में राष्ट्र कल्याण और सर्वधर्म सद्भावना का संदेश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 18, 2026 • 6:34 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
होमाष्टमी पर यज्ञ में राष्ट्र कल्याण और सर्वधर्म सद्भावना का संदेश
“होमाष्टमी पर यज्ञ में राष्ट्र कल्याण और सर्वधर्म सद्भावना का संदेश”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/9c5503
18 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/9c5503
Copied
होमाष्टमी पर यज्ञ में राष्ट्र कल्याण और सर्वधर्म सद्भावना का संदेश
  • मां आशापुरा मंदिर में सफाई निरीक्षक महावीर घारू ने सपत्नीक दी आहुतियां

जालोर। शहर के आशापूर्णा कॉलोनी स्थित मां आशापुरा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होमाष्टमी के पावन अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में राष्ट्र कल्याण, सर्वधर्म सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाई।

इस वर्ष यज्ञ में सामाजिक समरसता की एक विशेष पहल देखने को मिली। पहली बार वाल्मीकि समाज से सफाई निरीक्षक महावीर घारू ने सपत्नीक यज्ञ में भाग लेकर अन्य यजमान यश मूंदड़ा एवं राधिका मूंदड़ा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। पंडित मयंक शास्त्री के सान्निध्य में विधि-विधान से यज्ञ संपन्न हुआ।

विज्ञापन

यज्ञ के दौरान राष्ट्र कल्याण, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। साथ ही सर्वधर्म सद्भावना एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस पहल को सामाजिक एकजुटता और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

कॉलोनीवासियों ने निभाई सहभागिता

यज्ञ में जयसिंह नारनाडी, रामचंद्र दवे, भंवरलाल, धर्मेंद्र श्रीमाली, संजय जेथलिया, कमल मूंदड़ा, भरत श्रीमाली, रघुनन्दन दवे, ज्ञानेश त्रिपाठी, अंबिकाप्रसाद तिवारी, कविता तिवारी, डूंगरसिंह मंडलावत सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ समाज में सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter