जालोर बार एसोसिएशन भवन में रक्षाबंधन पर्व मनाया
जालोर. ब्रह्माकुमारी संस्थान जालोर की ओर से बार एसोसिएशन भवन में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिथियों को तस्वीर भी भेंट की गई तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट, एडीजे संजय गुप्ता, एडीआर सचिव उमेश वीर , सीजेएम विमल व्यास, राजेन्द्र चारण, दिव्या, रेखा, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष घनश्याम यादव , बार अध्यक्ष खसाराम परिहार, एडवोकेट चुन्नीलाल पुरोहित, सरदार खान, गोकुल परिहार, ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका रंजू बहन, शिल्पा बहन, शिवानी बहन, पूजा बहन, भंवरलाल सुथार सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अश्विन राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करने का संकल्प लिया।