जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में आसूराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना

Dileep Dudi
Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 22, 2026 • 6:36 PM  0
Last Edited By: DDT Team (16 minutes ago)
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में आसूराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना
“जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में आसूराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/1be9f9
22 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/1be9f9
Copied
जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में आसूराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना
  • 1995 से कांग्रेस में पूर्ण सक्रिय है आसुराम, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में है जिला उपाध्यक्ष
  • दो बार सरपंच व दो बार जिला परिषद सदस्य बने
  • देवासी समाज सेवा संस्थान जालोर के जिलाध्यक्ष है आसूराम देवासी
  • जिले के कांग्रेस विधायक व विधायक प्रत्याशियों को भी आसुराम के नाम पर नहीं कोई आपत्ति

जालोर। जालोर में जिला प्रमुख पद के लिए बहुमत प्राप्त करने वाली कांग्रेस पार्टी में वार्ड संख्या 25 से जीतकर सदस्य बने आसुराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना बन गई है। हालांकि चर्चा में कई नाम सामने आए, कइयों पर मंथन भी चल रहा है, लेकिन इन सभी में आसुराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की अधिक संभावना बन रही है। इस बार 43 में से कांग्रेस 31 सीट जीती है और ओबीसी ओपन सीट पर जिला प्रमुख बनाने का मौका कांग्रेस को मिला है।

विज्ञापन

लिहाजा कांग्रेस चाहती है कि जिला प्रमुख ऐसे व्यक्ति को बनाया जाय जिससे न तो कोई विवाद हो और न ही पार्टी को नुकसान हो, इस आंकलन से आसुराम पर सहमति बनने की संभावना प्रबल हुई है।

इसलिए आसुराम का पलड़ा भारी

जालोर जिले में इस बार आसुराम देवासी वार्ड 25 से जिला परिषद के सदस्य बने हैं। आसुराम देवासी 1995 में कांग्रेस जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। आसुराम बोरटा ग्राम पंचायत से दो बार सरपंच रह चुके हैं। पूर्व में एक बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। साथ ही संगठन में भीनमाल के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। वर्तमान में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद पर हैं। वहीं देवासी समाज सेवा संस्था जालोर के अध्यक्ष भी हैं और समाज की अन्य संस्थाओं में भी पदाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। पार्टी में सक्रियता, संगठन का अनुभव और समाज से प्रतिष्ठित जुड़ाव आसुराम देवासी का पलड़ा भारी कर रहा है। हालांकि ओबीसी ओपन सीट पर कई अन्य चेहरे भी जीतकर आये हैं, लेकिन सभी समीकरण में फिट नहीं बैठ पा रहे हैं। इस कारण आलाकमान ने भी आसुराम देवासी का फीडबैक लेकर स्थानीय नेताओं से चर्चा की है। जिस कारण आम सहमति की संभावना बन रही है।

bolt Latest News

flash_on
जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में आसूराम देवासी के नाम पर आम सहमति बनने की पूर्ण संभावना
NEW
flash_on
आहोर व जालोर विधानसभा क्षेत्र की पांचों पंचायत समितियों में महिला प्रधान बनाने की तैयारी कर रही कांग्रेस !
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना शांतिपूर्ण हुई सम्पन्न
flash_on
जालोर की ग्रामीण जनता ने भाजपा को पंचायतराज चुनाव में दी नसीहत, जिले में मिली करारी शिकस्त
flash_on
इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 47 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान एवं मतगणना व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जालोर जिले के नेताओं की सहमति भी आवश्यक

आसुराम के नाम की सहमति के लिए जालोर जिले के नेताओं को भी खास आपत्ति नहीं है। सांचौर के पूर्व विधायक सुखराम विश्नोई आसुराम देवासी के नाम पर आपत्ति नहीं जता रहे हैं। वहीं रतन देवासी भी आसुराम देवासी के नाम पर सहमत दिख रहे हैं। भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह को भी आपत्ति नहीं दिख रही। जालोर जिला अध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी रमीला मेघवाल की भी इच्छा है कि पार्टी का सक्रिय नेता प्रमुख बने तो कोई आपत्ति नहीं है। वहीं आहोर विधायक प्रत्याशी सरोज चौधरी के लिए भी आपत्ति का कोई विकल्प नहीं रहा है। ऐसे में जब जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी के विधायक व विधायक प्रत्याशियों की आम सहमति बन रही है तब कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर चाहते है कि लंबे समय से पार्टी में सक्रिय, निर्विवाद और अनुभवी को मौका मिले तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लिहाजा अगर कोई विशेष कारण नहीं दिखा तो आसुराम देवासी के नाम पर सहमति की पूर्ण संभावना है।

Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DileepSingh Dudi is a professional journalist. Originally a resident of Undu (Barmer), Dileep Dudi graduated from Jai Narayan Vyas University, Jodhpur in 2007 and then completed a one-year PG Diploma in TV Journalism from IASE University Sardarshahar Churu ( Institute Of media management, Bikaner) . He then began his journalism career at Rajasthan Patrika's Sirohi office in October 2008. During this time, Dudi established a Reputation for himself by covering issues such as crime, agriculture, politics, and other public issues. In July 2015, the Rajasthan Patrika organization promoted Dudi to the position of Bureau Chief at Jalore Patrika. He subsequently served as Sub Editor and Desk Incharge of the Pali edition. After this, Dileep Dudi resigned from Rajasthan Patrika and worked as Bureau Chief at Dainik Bhaskar Jalore from 2017 to 2019. In 2020, Dileep Dudi launched his own Digital platform, DDT SERVICES Jalore, which currently operates the www.ddthindi.com and www.ddtnews.in news portal, of which Dileep Dudi is the editor. He also works as a part-time correspondent with organizations such as the news agency ANI, online portal Navbharat Times, Dainik Dhola Maru, Niharika Times, and Jaipur Times.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter