सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 10, 2026 • 5:46 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
“सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/b12685
10 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/b12685
Copied
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम

जालोर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर एथलीटों की हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्य मदन लाल गर्ग, रश्मि कंवर, विक्रम सिंह धाणसा, ओमप्रकाश, हंसा राम चौधरी आदि ने ट्रैक पर पहुंच कर एथलीटों का मनोबल बढ़ाया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - गोला फेंक 19 वर्ष - भाविका रानीवाड़ा खुर्द ने प्रथम, मनीषा सरदारगढ़ खेड़ा ने द्वितीय व निरमा सरत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

ऊंची कूद (हाई जंप) 19 वर्ष - वंछिका कावतरा ने प्रथम, चंदा कावतरा ने द्वितीय व अनीता पीएम श्री विद्यालय जुजाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ऊंची कूद 17 वर्ष - मीना कुमारी कावतरा ने प्रथम, जयश्री भैंसवाड़ा ने द्वितीय व निकिता पीएम श्री विद्यालय जुजाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो 19 वर्ष - पायल जुजाणी ने प्रथम, कोमल भैंसवाड़ा ने द्वितीय व मनीषा सरदारगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

1500 मीटर दौड़ 19 वर्ष - रवीना खारा ने प्रथम, आरती खारा ने द्वितीय व पूजा देवासी भैंसवाड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

bolt Latest News

flash_on
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

1500 मीटर दौड़ 17 वर्ष - समता खारा ने प्रथम, सीमा करवाड़ा ने द्वितीय व दिव्या भैंसवाड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़ 19 वर्ष - आरती खारा ने प्रथम, कविता जीवाणा ने द्वितीय व वर्षा सरदारगढ़ खेड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ 19 वर्ष - निरमा खारा ने प्रथम, वर्षा सरदारगढ़ खेड़ा ने द्वितीय व ममता जीवाणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

इस दौरान निर्णायक मण्डल में संयोजक जबर खान, अर्जुन सिंह देलदरी, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, ईश्वर सिंह देसू, नरेन्द्र सिंह, गणपत सिंह मंडलावत, भंवर लाल सुथार, मिश्रीमल, प्रहलाद सिंह, उदय सिंह, परबत सिंह, रतन सिंह मंडलावत, मुकन सिंह, ताहिर सम्मा, जेठा राम, शेर करण सिंह, खेता राम, रणजीत भट्ट, रमेश कुमार, पुष्पेन्द्र, जितेन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, धनवंत गेहलोत, दिनेश, गोविन्द, नीलम, अंगूरी धांधल, चंद्रेश, गिरिराज आदि शामिल थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter