पीएम श्री विद्यालय बागरा के विद्यार्थी सागरमल का मॉक विधानसभा में हुआ चयन

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 4, 2026 • 4:34 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
पीएम श्री विद्यालय बागरा के विद्यार्थी सागरमल का मॉक विधानसभा में हुआ चयन
“पीएम श्री विद्यालय बागरा के विद्यार्थी सागरमल का मॉक विधानसभा में हुआ चयन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/3d652d
4 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/3d652d
Copied
पीएम श्री विद्यालय बागरा के विद्यार्थी सागरमल का मॉक विधानसभा में हुआ चयन

जालोर। पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा के कक्षा 12 वीं के छात्र सागरमल का चयन मॉक विधानसभा के लिए हुआ है। अब वो राजस्थान के कक्षा 9 से 12 तक के राजकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए राजधानी जयपुर में राज्य की विधानसभा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय स्टूडेंट मॉक विधानसभा में भाषण देकर जालौर जिले का गौरव बढ़ाएगा।

विज्ञापन

पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के स्कूली छात्रों में 21वीं सदी के जीवन कौशल एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग में चल रहे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'प्रबल प्रोग्राम' के तहत पहले विद्यालय स्तर पर प्रबल प्रोग्राम आयोजित होते हैं, उसके बाद ब्लॉक स्तर पर आयोजन होता है जिसमें एक छात्र और एक छात्रा का चयन जिला स्तर हेतु किया जाता है। जिला स्तर पर दो छात्र एवं दो छात्राएं राज्य स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित किए जाते हैं। वे राज्य स्तर पर आयोजित राजस्थान स्टूडेंटस मॉक असेंबली में प्रस्तुति देकर राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत जिले के जसवंतपुरा में 2 एवं 3 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र सागरमल ने राज्य स्तर प्रबल प्रोग्राम मॉक विधानसभा में भाग लेने हेतु क्वालीफाई किया है। अब वो राज्य मॉक विधानसभा में जालौर जिले का प्रतिनिधत्व करने वाली टीम का हिस्सा बनकर विधानसभा में बोलेगा।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter