बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor
Oct 31, 2026 • 1:07 PM  0
Last Edited By: DDT Team (52 minutes ago)
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच
“बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/806325
31 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/806325
Copied
बागरा में निर्मला देवी सुथार की एकतरफा जीत, 608 मतों से चुनी गईं नई सरपंच
  • योजनाबद्ध रणनीति से तय किया जीत का सफर

बागरा। स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के तहत कस्बे में शुक्रवार को सरपंच और वार्डपंच प्रत्याशियों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इसके बाद देर रात तक चली मतगणना के रोमांचक मुकाबलों के बीच निर्मला देवी सुथार ने 1401 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुमताज बानो को 608 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले में उम्मीदवारों को मिले मत

चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों को मिले मतों का आधिकारिक आंकड़ा इस प्रकार रहा:

• निर्मला देवी (विजेता): 1401 वोट (608 वोटों से विजयी)
• मुमताज बानो: 793 वोट
• करीना कुमारी: 787 वोट
• रसाल कंवर: 709 वोट
• सीमा देवी: 502 वोट
• कैलाश कंवर: 232 वोट
• गीता देवी: 190 वोट
• कविता देवी: 160 वोट
• छैल कंवर: 85 वोट
• नोटा (NOTA): 22 वोट
• रिजेक्ट/अस्वीकृत वोट: 256 वोट

योजनाबद्ध रणनीति और 36 कौम का साथ रहा जीत का मुख्य फैक्टर

नवनिर्वाचित सरपंच निर्मला देवी (पत्नी रमेश सुथार) की इस बड़ी जीत के पीछे उनकी लंबे समय से की जा रही जमीनी तैयारी मानी जा रही है। उन्होंने चुनाव से करीब पांच-छह महीने पहले ही मैदान में उतरने का मन बना लिया था। क्षेत्र में सघन जनसंपर्क और चुनाव के अंतिम दिनों में वार्ड-वार्ड, गली-गली जाकर सामाजिक बैठकें करने का उन्हें सीधा फायदा मिला। इस दौरान वह '36 कौम' (सभी समाजों) का भरोसा और मत जीतने में सफल रहीं। वहीं सुथार समाज ने भी एकजुटता दिखाते हुए अपने एकमात्र उम्मीदवार को मैदान में उतारा और पूर्ण समर्थन देकर इस जीत की राह आसान की।

विज्ञापन

इस बार चुनाव में सजगता भी देखने को मिली, जहां सिर्फ 22 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना। हालांकि, जागरूकता के अभाव में 256 मत खारिज (रिजेक्ट) भी घोषित किए गए। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही निर्मला देवी के समर्थकों ने आतिशबाजी कर और गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।

Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter