मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 23, 2026 • 5:33 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान
“मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/542b2b
23 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/542b2b
Copied
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान

सायला (जालोर)। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा मंडल सायला द्वारा सेवा कार्यक्रम के तहत दिनभर विविध आयोजन किए गए। जिसमे कार्यकर्ताओं व आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मुख्य सचेतक के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्री गणपति रिद्धि-सिद्धि मंदिर तथा कात्यायनी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात कात्यायनी माता गोशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया गया तथा गायों को गुड़, हरा चारा व पशुआहार खिलाया गया। गोशाला प्रांगण में गौसेवकों द्वारा मुख्य सचेतक गर्ग का 51 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गर्ग ने गौशाला विकास हेतु विधायक मद से ट्यूबवेल, पाइपलाइन तथा मोटर की स्वीकृति की घोषणा की। इसके उपरांत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

रक्तदान शिविर में जुटा उत्साह, 71 यूनिट रक्त एकत्र

bolt Latest News

flash_on
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के तहत हुए विविध आयोजन, 71 यूनिट रक्तदान
NEW
flash_on
जालोर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, विवादित बयान पर कांग्रेसियों ने किया विरोध, सभापति समेत 8 डिटेन
flash_on
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जालोर में किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन
flash_on
पंचायतराज चुनाव : दोनों दलों में टिकट वितरण पर हुई माथापच्ची, अब होगा मान मनोव्वल का दौर
flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
flash_on
प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए

भंडारी जैन धर्मशाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका सायला चुनाव में भाजपा के विजयी पार्षदों एवं प्रत्याशियों का साफा, माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 71 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रक्त जांच करवाई।

101 किलो की विशाल पुष्पमाला से किया स्वागत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा मंडल सायला द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप मेरे जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाना एक अनुकरणीय एवं सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य सचेतक को 101 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। 

वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, आहोर विधानसभा प्रभारी पुखराज राजपुरोहित, पालिका अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष मांगीलाल फोलामुथा, मुकुन्द दवे, मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा, महामंत्री राजेन्द्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित, रूपकिशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल भंडारी, एडवोकेट मुकेश वैष्णव, पार्षद रमेश आचार्य, दिनेश जीनगर, खीमाराम माली, आसकरणसिंह दहिया, ताराराम चौधरी, गोपाराम, भंवर सरगरा, जबरसिंह, मंगलसिंह, छैला कंवर, रेखा चौधरी, खुश्बू राजपुरोहित, चम्पादेवी बावरी, समाजसेवी चम्पालाल भंडारी, विक्रमसिंह दहिया, कस्तूराराम चौधरी, अशोक वैष्णव, पन्नालाल घांची, सुरेन्द्र रावणा, पारसाराम राणा, दलपतसिंह तूरा, विजय आचार्य, प्रशांत रावल, आनंद वैष्णव, जगदीश राजपुरोहित, देवेश अग्रवाल, गणपत आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter