जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 22, 2026 • 5:55 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
“जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/0e425d
22 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/0e425d
Copied
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
  • जिले में 3 लाख 63 हजार 276 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 23 एवं 24 नवंबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पिलाएंगे पोलियो की खुराक

जालोर। उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र जालोर में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए अभियान में जनभागीदारी जरूरी है, इसलिए प्रत्येक अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित नहीं रहे।

अभिभावक बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाएं खुराक

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को खुराक पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

तीन दिवसीय अभियान में 3 लाख 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

आरसीएचओ डॉ. बाजिया ने बताया कि जिले में 22 नवंबर को निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इसके बाद 23 एवं 24 नवंबर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर खुराक पीने से वंचित रह गए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत कुल 3 लाख 63 हजार 276 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की गई हैं।

bolt Latest News

flash_on
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
NEW
flash_on
जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
flash_on
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन

इस अवसर पर नैनमल परमार, डॉ. सुनील सोलंकी, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. प्रकाश विश्नोई, डॉ. अभिषेक पटेल, असलम शेख, पुरुषोत्तम गर्ग, एएनएम कविता, गुलाम खान, आमिर खान सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter