सहकारिता विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी ने किया सहकारी संस्थाओं का निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 21, 2026 • 6:36 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सहकारिता विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी ने किया सहकारी संस्थाओं का निरीक्षण
“सहकारिता विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी ने किया सहकारी संस्थाओं का निरीक्षण”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/d61719
21 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/d61719
Copied
सहकारिता विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी ने किया सहकारी संस्थाओं का निरीक्षण
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी ढांचे की आधारभूत व्यवस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति जांची

जालोर । सहकारिता विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी एवं राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोम्मद रफीक (उप रजिस्ट्रार) ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं एवं नवाचारों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने जिला स्तरीय कार्यालयों, केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार, उसके दवा एवं जन औषधि केन्द्रों सहित ग्रामीण क्षेत्र की आकोली एवं थूर ग्राम सेवा सहकारी समितियों का भ्रमण किया। इस दौरान बजट घोषणाओं, विभागीय योजनाओं एवं नवाचारों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी ने आकोली ग्राम सेवा सहकारी समिति में संचालित कस्टम हायरिंग केन्द्र की उपयोगिता का जायजा लिया तथा केन्द्र संचालक को वर्ष में न्यूनतम 300 घंटे संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थूर बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का अवलोकन करने के साथ निर्माणाधीन 250 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आहोर क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के दवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकार से समृद्धि पहल के तहत पैक्स कम्प्यूटरीकरण, माइक्रो एटीएम एवं बैंक मित्र बनाए जाने के कार्यों में प्रगति लाने तथा सहकारिता में सहयोग एवं सहभागिता की भावना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने पर जोर दिया।

इस दौरान केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण, अधिशाषी अधिकारी भवानी सिंह कविया, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी सुभाष चन्द्र, उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, मुख्य प्रबंधक बैंक नन्द किशोर सोनी सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter