जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 12, 2026 • 6:08 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
“जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/0ee172
12 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/0ee172
Copied
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप

जालोर. सरदारगढ़ खेड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्रा वर्ग एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को भेरूनाथजी अखाड़ा के योगी ईश्वरनाथ महाराज के सान्निध्य में हुआ।

प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारा, सांचौर ने चैंपियनशिप जीती, वहीं 17 आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करवाड़ा बी. ढाणी ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर राजेंद्र सिंह चांदावत मौजूद रहे। अध्यक्षता के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जालोर मनोहर लाल गोदारा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) जालोर रामेश्वर प्रसाद , पीईईओ नारायण लाल चौधरी, प्रधानाचार्य मदन लाल गर्ग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
NEW
flash_on
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

19 आयु वर्ग में निरमा सियाग व 17 आयु वर्ग में भावना करवाड़ा श्रेष्ठ एथलीट रही। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर जिले का नाम रोशन करने की बात कही। प्रधानाचार्य मदन लाल गर्ग ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्थान हासिल करने वाली एथलीटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों को साफा, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन गणपत सिंह मंडलावत ने किया। निर्णायक मण्डल के संयोजक जबार खान, अर्जुन सिंह देलदरी, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, संजय, प्रहलाद सिंह, नरेन्द्र सिंह, उदय सिंह, भंवर लाल सुथार, मिश्रीमल, रतन सिंह, रणजीत भट्ट, गोविन्द, खेता राम, मुकन सिंह, जितेन्द्र सिंह, दलजीत सिंह आदि निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग खेता राम, लाला राम, धुका राम, मूला राम, मकना राम, पोला राम, गणेशा राम, हंसा राम, माला राम, जुटा राम, लच्छा राम, भोमा राम, भबुता राम, नाथा राम, तलछा राम, ओबा राम, सका राम, हिम्मत खान, हंसा राम, माला राम, मुस्ताक खान, अरविन्द, हरिराम, अशोक कुमार, सतीश सिंह, रश्मि कंवर, उर्मिला सोलंकी आदि मौजूद थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter