राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में जालोर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 24, 2026 • 5:05 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में जालोर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव
“राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में जालोर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/88059f
24 Nov 2026
https://www.ddthindi.com/s/88059f
Copied
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में जालोर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव
  • आशु भाषण प्रतियोगिता में माधव जोशी ने द्वितीय तथा मेहरदान चारण ने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया तृतीय स्थान

जालोर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विद्या भारती संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव-2026 में आदर्श विद्या मंदिर, जालौर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जालौर सहित पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थी माधव जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान तथा किशोर वर्ग में मेहरदान चारण ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

21 से 24 नवंबर तक आयोजित इस अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में देशभर से चयनित विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राचीन ज्ञान प्रणालियों एवं जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना एवं सांस्कृतिक गौरवबोध विकसित करना है। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, लोकनृत्य प्रस्तुतियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया

जालौर के इन विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सफलता इसलिए भी विशेष महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुँचने के लिए उन्हें एक विस्तृत एवं बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। दोनों विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात संकुल, जिला, प्रांत एवं राजस्थान क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रकार लगातार पांच स्तरों पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। देशभर से इसी प्रकार की लंबी चयन प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच माधव जोशी ने तरुण वर्ग में द्वितीय तथा मेहरदान चारण ने किशोर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

100 उपनिषदों को हस्तलिखित रूप में लेखन करने पर माधव को मिला संतों का शुभाशीष

माधव जोशी की एक अन्य विशेष उपलब्धि ने भी राष्ट्रीय स्तर पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अवकाश अवधि का सदुपयोग करते हुए 100 उपनिषदों को अपनी नोटबुक में हस्तलिखित रूप से संकलित करने का सराहनीय कार्य किया है। भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति उनकी इस रुचि, लगन एवं अध्ययनशीलता से प्रभावित होकर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा, साध्वी डॉ. अमृता दीदी एवं संत ज्ञानानंद महाराज ने उनका अभिनंदन कर पीठ थपथपाई तथा इस विशेष कार्य के लिए शाबाशी देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों में स्वाध्याय, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जिज्ञासा और अवकाश के रचनात्मक उपयोग की प्रेरक मिसाल है।

आचार्य मुकेश चंद्र रहे टीम प्रभारी- विद्यार्थियों के साथ आचार्य मुकेश चंद्र टीम प्रभारी के रूप में कुरुक्षेत्र गए थे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।

विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आदर्श विद्या मंदिर जालौर के विद्यालय परिवार सहित विद्या भारती के प्रांत स्तर तक के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा, संस्कारयुक्त शिक्षा, सतत अभ्यास एवं आचार्यों के समर्पित मार्गदर्शन का सुखद परिणाम बताया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter