जालोर में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित
जालोर. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर जालोर र में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी हनीफ खान व पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद उपाध्याय ने की। संघ के संयोजक महबूब खान ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने, अध्ययन में नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रईसा खोखर, नरपत सोलंकी, रमेश दान राव, रफीक शेख, विनोद कुमार, अभिषेक जीनगर, कपूराराम, एजाज खान, अशरफ अली, भैरू सिंह, महावीर सिंह, मोहम्मद हनीफ, महेंद्र कुमार, मालाराम, सैयद मुशर्रफ अली, अशोक कुमार, हंसराम, दिनेश कुमार परमार सहित जिले भर के कई शिक्षक मौजूद रहे।