भविष्य की महिला उद्यमियों को मिला सफलता का मंत्र, रा.उ.मा. बालिका विद्यालय प्रताप चौक में हुआ विशेष सत्र आयोजित 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 10, 2026 • 5:50 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
भविष्य की महिला उद्यमियों को मिला सफलता का मंत्र, रा.उ.मा. बालिका विद्यालय प्रताप चौक में हुआ विशेष सत्र आयोजित 
“भविष्य की महिला उद्यमियों को मिला सफलता का मंत्र, रा.उ.मा. बालिका विद्यालय प्रताप चौक में हुआ विशेष सत्र आयोजित ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/cdc357
10 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/cdc357
Copied
भविष्य की महिला उद्यमियों को मिला सफलता का मंत्र, रा.उ.मा. बालिका विद्यालय प्रताप चौक में हुआ विशेष सत्र आयोजित 

जालोर. शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, प्रताप चौक में आज व्यावसायिक शिक्षा में फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी सचिव एवं युवा होटल व्यवसायी हितेश प्रजापत ने गेस्ट लेक्चरर के रूप में कक्षा 11वीं की छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान प्रजापत ने छात्राओं को हॉस्पिटैलिटी, होटल एवं रेस्टोरेंट प्रबंधन के साथ खाद्य प्रसंस्करण की गहराइयों से रूबरू कराया। अपने संबोधन में उन्होंने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही।

विज्ञापन

होटल व्यवसाय को दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण व्यवसायों में माना जाता है, जहाँ असफलता का जोखिम सबसे अधिक होता है। लेकिन अटूट लगन, उच्च गुणवत्ता, और बेहतरीन ग्राहक सेवा (सर्विस) के बल पर इस क्षेत्र में शिखर की सफलता हासिल की जा सकती है।

व्यावसायिक शिक्षा के इस सत्र में छात्राओं ने होटल इंडस्ट्री के मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेज और कस्टमर रिलेशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपयोगी पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिससे बालिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने हितेश प्रजापत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक सत्र विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ज्ञानी राठौड, वाइस प्रिंसिपल नरपत आर्य, फूड प्रोसेसिंग प्रभारी सीमा विश्नोई, व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी शिवीन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter