शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 12, 2026 • 6:27 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
“शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e0e247
12 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/e0e247
Copied
शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जालोर. अंतराष्ट्रीय किशोर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान किशोर-किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के शिक्षण संस्थानों एवं उजाला केंद्रों पर किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श गतिविधियां आयोजित की गई।

विज्ञापन

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि अंतराष्ट्रीयकिशोर दिवस के तहत 11 से 13 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों, उजाला केन्द्र एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे है। इनमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, आंखों एवं दांतों की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान होने पर आवश्यक उपचार एवं उच्च जोखिम वाले मामलों को चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाएगा।

किशोर-किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियों एवं सैनिटरी नैपकिन के उपयोग संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

उजाला केंद्रों पर मिलेगा स्वास्थ्य परामर्श

जिले में संचालित उजाला केंद्रों के माध्यम से किशोर-किशोरियों को गोपनीय एवं अनुकूल वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध करवाया जाएगा। किशोर अपने स्वास्थ्य संबंधी सवालों एवं समस्याओं के लिए उजाला केंद्र पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter