खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 29, 2026 • 7:40 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
“खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/75e2e2
29 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/75e2e2
Copied
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 

जालोर. भीनमाल शहर स्थित भीनमाल पैरामाउंट स्कूल में खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला भीनमाल पैरामाउंट स्कूल एवं माघ क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भीनमाल पैरामाउंट स्कूल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

समापन समारोह में पैरामाउंट स्कूल के प्रधानाचार्य भंवरसिंह, एडवोकेट श्रवण ढाका एवं निदेशक मेघराज परमार ने अपने विचार व्यक्त किए तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खारा व करवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
NEW
flash_on
सरदारगढ़ खेड़ा में चल रही 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीटों ने दिखाया दमखम
flash_on
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती चैंपियनशिप
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

इस अवसर पर युवा नेता एडवोकेट श्रवण ढाका ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और उनमें अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में ओबीसी जिलाध्यक्ष सी.एल. गहलोत, प्रोफेसर ओमप्रकाश मांजू, हेड कांस्टेबल महेंद्रसिंह, गुमानसिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बंशीलाल गोड़, ओम जांगु, दिनेश पवार, ओमप्रकाश ढाका, जगदीश राही, सुरेश ग्राम सेवक, ओमप्रकाश सारण, जगदीश डारा, सुभाष वाना, मेघराज जाट, रामनारायण पवार, राहुल मांजू सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter